News
खबरें अब तक...

समाचार

अवैध छूरी सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त शाहिद पुत्र मुबारिक, गफ्फार पुत्र इशाक नि0गण ग्राम मन्दवाडा थाना बुढाना मु0नगर को क्राउन स्कूल से ग्राम मन्दवाडा की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद छुरी नाजायज एवं 01 मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर रंग काला बिना नम्बर को बरामद किया गया।

पुलिस ने वाछिंत दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त मुकेश पुत्र किरणे नि0 ग्राम सोहजनी थाना जानसठ मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त तालिब पुत्र फैययाज नि0 ग्राम सम्भलहेडा थाना मीरापुर मु0नगर को ग्राम देवल गुरूद्वारा के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

बुढाना पुलिस व क्राइम ब्रांच ने सौ किलो गांजे के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार1 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। क्राइम ब्रांच की टीम का बुढाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर अंतरराज्य गांजा तस्करो से १०० किलो गांजा बरामद किया है वहीं आंध्र प्रदेश से उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशों में करते थे गांजे की तस्करी पुलिस ने मेरठ करनाल हाईवे सठेड़ी मोड पर चेकिंग के दौरान कार से किया १०० किलो गांजा बरामद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार वही दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में रहे सफल। मामला बुढाना थाना क्षेत्र के बायवाला चौकी का है जहां पर मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश अनुसार मुजफ्फरनगर क्राइम ब्रांच व बुढाना पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से मुखबिर की सूचना पर रात्रि के समय चेकिंग अभियान चला रखा था मेरठ करनाल हाईवे बायवाला चौकी के निकट सठेड़ी मोड़ पर एक स्कॉर्पियो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी की घेराबंदी कर स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ लिया। और पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी की चेकिंग के दौरान उसमें से १०० किलो गांजा बरामद किया है पुलिस ने इमरान पुत्र में मेहरदीन गांव निरपुडा थाना दोघट जनपद बागपत, व शकील पुत्र नसीमुद्दीन मेन बाजार कस्बा थाना झिंझाना शामली, को गिरफ्तार किया है वहीं मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर आयुब पुत्र शफीक निवासी हुसैनपुर कला, और इरफान पुत्र शकूर अहमद भागीरथी विहार गोकलपुरी दिल्ली,भागने में सफल रहे। बुढाना पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रुप से पकड़े गए १०० किलो गांजे वाली टीम को मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा उचित इनाम देने की भी घोषणा की है।

 

वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन3 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना कि वैक्सीन लगवाने के लिए स्पेशल वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन समाजसेवियों के सहयोग से कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आज रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा शारदेंन पब्लिक स्कूल के साथ मिलकर एक वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा फीता काट कर किया गया। जिसमें लगभग ४०० लोगों को कोविड से बचाव हेतु कोविशीलड की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गयी।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथियो द्वारा शारदे मां के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम में स्कुल डायरेक्टर विश्वरत्न गुप्ता व प्रिंसिपल धारा रत्न गुप्ता सहितसुषमा पुंडीर, अचिंत मित्तल, रेणु गर्ग, विजय वर्मा, कपिल पाल, कौशल कृष्ण, तथा जिला चिकित्सा अधिकारी टीम का विशेष सहयोग रहा ।शिक्षक शिक्षकाओ के माता पिता मित्रों अभिभावकों अपने मित्रों रिश्तेदारों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया लगभग २०० से अधिक पेरेंट्स ने अपने नाम पहले ही रजिस्टर में बुक करवा दिए थे। शारदेंन स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने वैक्सीन लगवाई स्कूल प्रबंधक विशव रतन गुप्ता का ध्येय है कि शारदेन स्कूल के माता-पिता एवं अध्यापक- अध्यापिका सब स्वस्थ रहें। उन्होंने कामना कि पूरा मुजफ्फरनगर और भारत कोरोना मुक्त भारत बने।
बड़ी संख्या में अभिभावक एवं उनके परिजनों ने वैक्सीनेशन की डोज ली। स्कूल प्रशासन ने उनकी आवश्यकता के अनुसार कोविड-१९ को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कमरों में सुविधानुसार बैठने की व्यवस्था की। इस मौके पर रोटरी क्लब के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कोरोना से बचाओ के लिए मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया गया। प्रिंसिपल धारा रतन ने बताया कि ४०० से अधिक व्यक्तियो को कोविड से बचाव के लिये टीका करण किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने सम्पूर्ण शारदेंन स्टाफ का सहयोग रहा।

 

साईबर ठगीः 58209 रूपये वापस करायें
मुजफ्फरनगर। साइबर हेल्प सेन्टर को गत ०५ जुलाई को आवेदक कार्तिक पुरी पुत्र लावण्य पुरी निवासी मकान नं०-५३/३ कम्बलवाला बाग थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा बिना जानकारी शेयर किये एसबीआई क्रेडिट कार्ड के माध्यम से साईबर ठगों ने आवेदक के खाते से ५८,२०९ रुपये हस्तान्तरित करा लिये है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा कार्यवाही करते हुए शतप्रतिशत ५८,२०९ रुपये आवेदक के एसबीआई क्रेडिट कार्ड खाते में वापस कराये गये।

 

श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति वहलना की प्रबंध समिति के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन किया5 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति वहलना की प्रबंध समिति के वार्षिक चुनाव के लिए आज नामांकन का काम शुरू हुआ। मंदिर परिसर में चले नामांकन में राजेश जैन ने अध्यक्ष तथा राज कुमार जैन ने महामंत्री पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। कार्यकारिणी के २१ पदों पर आज २२ नामांकन आए। इनमें महामंत्री पद पर एक व्यक्ति ने बिना प्रस्तावक नामांकन कर सर्वसम्मत चुनाव में बाधा डालने की कोशिश की। हालांकि इस नामांकन के साथ प्रस्तावक व अनुमोदक ना होने के कारण इस पर आपत्ति दर्ज की गई। इसके बाद माना जा रहा है कि महामंत्री पद पर राजकुमार जैन नावला वालों का कब्जा बरकरार रहने की उम्मीद है। श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति वहलना की प्रबंध समिति के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए जहां एकमात्र राजेश जैन ने नामांकन किया वहीं महामंत्री पद के लिए राजकुमार जैन के मुकाबले में राहुल जैन ने नामांकन कर निर्विरोध निर्वाचन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान हालांकि उसके नामांकन में कोई प्रस्तावक नहीं था। इसके अलावा संरक्षक पद पर नरेंद्र जैन नावला वाले, संजय जैन जैन मिलन और वीरेंद्र जैन सलावा वाले ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद पर पंकज जैन गांधी टैंट व संजय जैन प्रेम विहार के नामांकन आए। कोषाध्यक्ष पद पर अजय जैन सीए ने नामांकन किया। कार्यकारिणी सदस्य पद पर अशोक जैन सर्राफ, अभय जैन कवाल, विजय जैन, निशांक जैन, मनोज जैन एलली, मनोज जैन कोयला वाले, सुभाष जैन, मनीष जैन शाहपुर, गौरव जैन, आशीष जैन, अभय जैन ने नामांकन किए। महामंत्री पद को छोडकर सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। निर्वाचन अधिकारी सुगंध जैन एडवोकेट व निपुण जैन एडवोकेट की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

 

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाई6 Min 12 |
मुज़फ्फरनगर। जनपद में आज सभी नौ ब्लाकों में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाई गई। ब्लाक सदर से निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख वर्षा चौधरी पत्नी अमित चौधरी व समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार मौजूद रहे।
सदर ब्लाक में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख वर्षा चौधरी व बीडीसी को समारोहपूर्वक शपथ दिलाई गईं। इस अवसर पर हरेंद्र पाल मण्डल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य भगवान शर्मा, सचिन करानिया, जितेंद्र कुच्छल, केपी पंवार, कुश पूरी, विजेंद्र पाल, सचिन सिंघल, ओमसिंह चौधरी, विदित सैनी, ललित कुमार, भोपाल सैनी, प्रशांत गौतम, प्रवीण, पदम् तोमर व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
जिले के नौ ब्लाकों में चले शपथ समारोह में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को प्रशासनिक अधिकारियों ने शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम में यूपी सरकार के राज्य मंत्री जिला अध्यक्ष व कई बड़े जनप्रतिनिधि ब्लाक प्रमुखों को शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुखों को एसडीएम व गन्ना अधिकारी सहित कई अधिकारी ने शपथ दिलवाई। शपथ समारोह में भारी भीड़ मौजूद रही। मोरना ब्लाक में अनिल राठी भाजपा, चरथावल में अक्षय पुंडीर भाजपा, बघरा में रीतू चौधरी भाजपा, जानसठ में नरेंद्र सिंह भाजपा, शाहपुर में अरविंद त्यागी भाजपा, पुरकाजी में मालती देवी भाजपा, बुढ़ाना में पाल्लो देवी सपा और खतौलीमें संजो गुर्जर को शपथ दिलाई गई। खतोली में भाजपा विधायक विक्रम सैनी तथा अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे। आर्यन बैंकट हाल मे ब्लाक प्रमुख श्रीमती संजो देवी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया शपथ ग्रहण ब्लॉक प्रमुख को उपजिलाधिकारी ने करायी। इसके बाद ब्लाक प्रमुख संजो देवी ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण करायी गयी कार्यक्रम मे माननीय विधायक विक्रम सैनी मुख्य अतिथि रहे विधायक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव सर्वापरि है ओर भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जनता के दिल मे पुरी तरह से उतरी हुई है ओर यही पार्टी विकास करना जानती है पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक का प्रमुख का चुनाव बड़ी मजबूती से हमारी पार्टी ही जीती है कार्यक्रम मे खंड विकास अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा, जिला मंत्री बोबिंदर सहरावत, प्रधान संगठन से ओमबीर सिंह टिटोडा प्रधान रविदत्त शेखपुरा व क्षेत्र पंचायत सदस्यो मे श्रीमती अनीता भाटी, अंशु पांचाल, कन्हैया धीमान, अविनाश, संजय कुमार, पंचम नीटू आदि इसके अलावा महकार सिंह मुखिया संतर पाल पूर्व प्रधान, रमेश भाटी, मुनीराम चौधरी बादल सिंह (एडवोकेट) आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे सभीका ब्लॉक प्रमुख ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी विजय शेखर ने किया।

चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर बदमाश दबौचे7 Min 9 |
तितावी। लूट की घटना को अंजाम देने से पहले ही शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ गए। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 02 तमंचे 04 जिंदा कारतूस बरामद किए है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विभिन्न मामलो मे वांछित एवं शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ तितावी के निर्देशन मे थाना प्रभारी राधेश्याम यादव व पुलिस टीम द्वारा चैकिंग/तलाशी अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर लालूखेडी के जंगल मे लूट की योजना बना रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकडे गए आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही मे जुट गई है।

 

स्कूल खुलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय पहुंचे छात्रो ने सिटी मजिस्टै्रट को सौपे गए। ज्ञापन मे स्कूल खुलवाने की मांग की। आज दोपहर के वक्त कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे दर्जनो छात्रो ने सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह को सौपे गए ज्ञापन मे कोरोना मामले कम होने व मॉल, सिनेमाघर आदि सब खोले जाने की दुहाई देते हुए स्कूल खोले जाने की मांग की।

 

टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया9 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी कूकडा रोड स्थित ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग मे स्वास्थ्य विभाग एवं भाजपा की और से जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत निःशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर के तहत 18 से 44 वर्ष आयु के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की और से आज जनपदभर मे 23 स्थानो पर कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। निशुल्क टीकाकरण शिविर के अर्न्तगत कोविशील्ड प्रथम एवं द्वितिय डोज, लगाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने जी.सी.पब्लिक स्कूल सीनियर विंग पहुंच कर टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ टीकाकरण अभ्ज्ञियान जिला संयोजक श्रीमति रेणू गर्ग व भाजपा नेता अचिन्त मित्तल आदि मौजूद रहे। टीकारण शिविर मे गांव कूकडा,अमित विहार,तुलसीनगर आदि के नागरिको ने वैक्सीनेश न कराया। इस दौरान जी.सी.पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आजादवीर,शिक्षक आशीष त्यागी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का आयोजन10 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि अग्रोहा शक्ति पीठ के अग्रणी मूर्ति स्मारक मे कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी मन्दिर निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम राष्ट्रीय आरएसएस वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार भूमि पूजन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे। इसके अलावा देश के कोने-कोने से अग्रवाल समाज के राजनीतिक,सामाजिक एवम व्यापारिक व्यक्तियों ने भूमिपूजन मे हिस्सा लिया। जिनमे मुख्य रूप से उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी,कैबीनेट मंत्री यूपी,झारखण्ड सरकार के मन्त्री बन्ता गुप्ता,उत्तराखण्ड राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचन्द गोयल आदि शामिल रहे। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि अग्रोहा महाराज की कर्मभूमि के कार्य बहुत ही पवित्र स्थान पर हो रहा है। जहां कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी देवी मन्दिर 10 एकड भूमि पर भव्य मन्दिर का निर्माण किया जाएगा। जिसकी लागत लगभग 100 करोड आएगी। भूमि पूजन मे मुजफ्फरनगर से विशिष्ट अतिथि के रूप मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल,प्रदेश महामंत्री प्रमोद मित्तल, आर.के.गर्ग, विशाल गर्ग सहित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।

 

बाजार मे खरीदारी के लिए आए व्यक्ति की मौत11 1 Min |
मुजफ्फरनगर। बाजार मे खरीदारी के लिए आए व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड जाने से उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। इस हादसे पर बाजार मे खरीदारी करने आए दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
उल्लेखनीय है कि नगर के व्यस्तम एवं पुराने बाजार दालमंडी मे नगर क्षेत्र सहित विभिन्न कस्बो से परचून व्यापारी खरीदारी के लिए आते हैं। बताया जाता है कि आज चरथावल के गांव लुहारी खुर्द निवासी जर्रार नामक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड गई। बताया जाता है कि सामान खरीदते वक्त वह अचानक जमीन पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे पर पडौसी दुकानदार व बाजार के लोग एकत्रित हो गए। बाजार के दुकानदारो ने उसे जिला अस्पताल भी भिजवाया। परन्तु डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाजार के दुकानदारो ने मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी। जर्रार की मौत की खबर से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।

 

छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल किये
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बीबीए तृतीय सेमेस्टर के सभी विद्यार्थी अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए, वही बालिकाओ ने ही प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनो स्थानों पर कब्जा किया। बी०बी०ए०, में आकृति कुलश्रेष्ठ ने सबसे अधिक ७३.८३ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सानिया आजम ने ७३.३३ प्रतिशत व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सानिया परवीन ने ७१.६७ प्रतिशत अंक प्राप्त किये। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आकृति कुलश्रेष्ठ ने अपनी सफलता पर ईश्वर को धन्यवाद देते हुये कहा कि सफलता का श्रेय गुरूजनों व माता-पिता को जाता है। उन्होंने कहा कि गुरूजनों द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन व ज्ञान के फलस्वरूप जीवन में यह स्वर्णिम दिन आया है वहीं उन्होंने कहा कि अध्यापकों द्वारा समय समय पर दिये गये टिप्स परीक्षा में मददगार साबित हुये है तथा माता-पिता का सहयोग व प्रेरणा महत्वपूर्ण रही है। द्वितीय स्थान पर रही सानिया आजम ने कहा कि उन्हें महाविद्यालय के अनुशासन और प्रवक्ताओं द्वारा दिये गये टिप्स और महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण के फलस्वस्प ही यह सफलता प्राप्त हुई है। तृतीय स्थान पर रही सानिया परवीन ने कहा कि पुस्तकालय में सभी विषयों पर अनेक पुस्तके उपलब्ध है, जिन्होंने हमें अध्ययन में बहुत मद्द की। सभी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मेहनत लग्न तथा महाविद्यालय के अच्छे वातावरण को दिया। महाविद्यालय के चौयरमेन डा एससी कुलश्रेष्ठ ने बीबीए के सभी विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी तथा कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है जो आया है। वही उन्होने कहा कि लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है तथा कालेज का नाम रोशन कर रहे है।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुये कहा कि उन्हें अपने जीवन में इसी प्रकार की सफलताये अर्जित करते हुये अपने कॉलेज और माता-पिता का नाम रोशन करते रहना चाहिये विभागाध यक्ष विवेक त्यागी ने विभाग के सभी अध्यापकों की मेहनत से पिरोये हुये परीक्षा फल को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि विभाग में पिछले सालों से भी ज्यादा सेमिनार तथा विशेषज्ञों के आयोजन का फल आज हमारे छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के रूप में दिखाई दे रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आशा व्यक्त करते हुये कहा कि सभी विद्यार्थी अपने में बेहतर मैनेजर के रूप में विकसित कर भविष्य में देश और सामज निर्माण में अपनी सेवा प्रदान करें। विभाग के प्रवक्ताओं में हिमांशु वर्मा, पंकज कौशिक, आयुषी त्यागी, श्रुतिधीमान, शिवानी शर्मा ने छात्रों बधाई देते हुये यापकों द्वारा समय-समय पर दिये गये कॉलेज का नाम रोशन कर रहे है। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाओं की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें खण्ड विकास अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया व महिलाओं के स्वावलंबी होने ग्रामीण क्षेत्र में स्व रोजगार को बढ़ावा देने पर बल दिया । मोरना ब्लॉक क्षेत्र के गाँव शुकतीर्थ मे आयोजित बैठक में खण्ड विकास अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपना रोजगार शुरू कर सकती है । इसके लिए वह बैक से ऋण ले सकती है। बैठक में ब्लाक मिशन प्रबंधक हिमांशु सिंह ने कहा कि महिलाए अपने समूह के अभिलेखों को समय समय पर निरीक्षण जरूर कराए। बैठक में श्री राधे राधे समूह, मां दुर्गा समूह, शिव शंकर समूह, अम्बेडकर समूह, जय हनुमान समूह, श्री राधे कृष्ण समूह और ओम गणेशाय समूह समेत सात समूहों में से एक बड़े समूह सुखदेव महिला प्रेरणा ग्राम संगठन का गठन किया गया। रखा गया। जिसमें कमला देवी को अध्यक्षा, अलका को सचिव, ममतेश को कोषाध्यक्ष, सर्वजीत कौर को उपाध्यक्ष, प्रभजीत कौर को उप सचिव, संध्या को बुक कीपर बनाया गया। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी जयवीर सिंह, देव कुमार, सौरव वर्मा, मुनेश व पूर्व प्रधान नीरज रायल शास्त्री आदि मौजूद रहे।

 

विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कसी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में कामयाबी के लिए कमर कस ली है। समाजवादी युवजन सभा ने विधानसभा प्रभारी बनाते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी। संगठन को सक्रिय करने व विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रभारी बनाया है। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में समाजवादी युवजन सभा महासचिव शिवम त्यागी ने सदर विधानसभा पर मौहम्म्द रमीज को प्रभारी बनाने के साथ खतौली पर आलम त्यागी को जिम्मेदार दी है। चरथावल पर अर्जुन कश्यप, राजीव बाल्मीकि को पुरकाजी विधानसभा पर शमी खान, आशीष खटीक को मीरापुर विधानसभा पर तरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व भानु त्यागी, जिला सचिव एवं बुढ़ाना विधानसभा पर शिवम त्यागी उर्फ काका, जिला महासचिव दीपक गुर्जर, जिला सचिव को प्रभारी बनाते हुए विधानसभा व ब्लॉक तथा नगर कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

थाना प्रभारी व कस्बा चौकी प्रभारी ने शांति समिति की मीटिंग ली धर्मगुरुओं और कस्बे के जिम्मेदारों के सा12 1 Min |
शाहपुर। जामिया गुलजार ए मोहम्मदी कस्बा शाहपुर मैं जमीअत उलमा ए हिंद कस्बा शाहपुर और इमाम संगठन वह मदीना ट्रस्ट और शाहपुर के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे
इस दौरान थाना प्रभारी ने अपने विचारो को रखते हुये कहा अभी कोरोना वायरस समाप्त नहीं हुआ हे इस लिए अभी भी कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुये इस वर्ष भी अपने अपने घरों में ईद की नमाज अदा करें और समाज के अंदर भाईचारा एकता का पैगाम दे कोई भी ऐसा मौका ना आने दे जो मुझे कानूनी कार्यवाही करनी पड़े ओर प्रतिबंधित जानवरो की कुर्बानी बिलकुल नहीं होगी उन्होंने कहा की हमे आपस में भाईचारे के साथ ही त्यौहार को मनाना हे और इसी दौरान हाजी शाहिद त्यागी प्रदेश सचिव ने जमीअत उलमा ए हिंद के पैगाम को आम करते हुए कहा आपस में भाईचारा और मोहब्बत से त्यौहार मनाए और हमवतन भाइयों को कोई तकलीफ ना होने दें और जमीयत मोहब्बत का पैगाम देती आई है और देती रहेगी और तोहीद त्यागी चेयरमैन मदीना ट्रस्ट ने कहा हम कस्बा शाहपुर मे मोहब्बत का पैगाम देते आए हैं और देते रहेंगे हम हिंदू भाइयों को साथ लेकर चलते हैं और चलते रहेंगे और जमीअत उलमा ए हिंद का यही पैगाम है ओर इस दौरान सोशल मीडिया पर कुर्बानी के फोटो आदि को ना डालने को भी कहा मीटिंग के दौरान शाहपुर थाना प्रभारी को चिन्ह भेंट कर कर सम्मानित किया गया
मीटिंग में मुख्य रूप से मौलाना इकबाल कासमी मुफ्ती मोहम्मद आदिल हाजी इलियास कुरैशी हाजी महमूद कुरैशी हाजी शाहिद त्यागी तमजीद त्यागी अलीम अंसारी हाजी अकरम कुरैशी एहसान अंसारी बाबू कमालुद्दीन अंसारी मौलाना वकील तोहिद त्यागी चेयरमैन मदीना ट्रस्ट हाजी नईम हाजी उस्मान कुरैशी बिलाल कुरेशी मौलाना मनसब कारी हुसैन इलियास मिस्त्री शकील अंसारी इमरान अंसारी शहजाद मलिक गफ्फार मलिक रेहान मलिक मिस्त्री लाला मेहरबान राणा कल्लू राणा कस्बे के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे आदि

समाचार

चरथावल ब्लाक प्रमुख समेत सभी बीडीसी सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ13 Min 7 |
चरथावल। कस्बे के रोहाना तिराहे पर स्थित कमला फार्म हाउस में मंगलवार को नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख अक्षय पुण्डीर समेत ब्लाक क्षेत्र के सभी बीडीसी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर को नामित नोडल अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्रिवेदी व सभी बीडीसी सदस्यों को चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर में शपथ दिलाई। शपथ के बाद नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने विकासखंड में पहुंचकर चरथावल ब्लॉक प्रमुख का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
चरथावल विकासखंड के सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बारिश की संभावनाओं को देखते हुए कस्बे के रोहाना तिराहे पर स्थित कमला फार्म हाउस में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में नामित किए गए नोडल अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी आर डी दृवेदी ने चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई इसके बाद चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने समस्त बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई शपथ के तुरंत बाद ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने विकासखंड में पहुंचकर ब्लाक प्रमुख का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। इस मौके पर समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाग लिया चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 9 =