News
खबरें अब तक...

समाचार

सडक हादसो में कई घायल
खतौली। डीसीएम की चपेट मे आकर बस की इन्तजार कर रहा युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी सुमित पुत्र रमेश चन्द आज दोपहर के वक्त मेरठ जाने के लिए बस की इन्तजार मे जानसठ तिराहे पर खडा हुआ था कि इसी बीच वह मेरठ की और से आ रही डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने डीसीएम सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे नागरिको ने घायल युवक को उपचार के लिए डॉक्टर के यहां भिजवाया।
शाहपुर। कार की चपेट मे आकर बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी रूपचन्द साईकिल द्वारा अपने खेतो से लौटते वक्त तेजगति के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे की जानकारी दी।
चरथावल। बस से उतर रही बुजुर्ग महिला गिरकर घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी करीब 60 वर्षीय रामकली आज सुबह मुजफ्फरनगर से प्राईवेट बस द्वारा जब चरथावल पहुंची तो अडडे पर बस से उतरते महिला का पैर पायदान मे उलझ जाने से उक्त महिला घायल हो गई। बस की अन्य सवारियो ने बुजुर्ग महिला को समीप ही एक निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। तथा उसके परिजनो को हादसे की सूचना दी।

 

पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त मोण्टी पुत्र गोपाल नि0 पमनावली थाना खतौली मु0नगर हाल नि0 वार्ड नं0 5 पुराना बाजार सन्नेवाल थाना कुम्भकला लुधियाना पंजाब को जानसठ बाईपास से गिरफ्तार किया गया। वहीं, थाना शाहपुर पर नियुक्त व0उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त मुब्बसिर आलम पुत्र बाबू कुरैशी नि0 फुलत रतनपुरी मु0नगर को बडा मदरसे के पास ग्राम फुलत से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना फुगाना पर नियुक्त प्र0नि0 यशवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त शाहिद पुत्र अनीस, आरिफ पुत्र रईस, मारूफ पुत्र तौफिक नि0 ग्राम जोगिया खेडा थाना फुगाना मु0नगर को मदरसे के पास ग्राम भैसानी इस्लामपुर थाना थानाभवन शामली से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 जगपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त राहिद पुत्र कालू नि0 ग्राम जोगिया खेडा थाना फुगाना मु0नगर को जंगल ग्राम जोगिया खेडा अभि0 की टयूबवेल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त गोविन्दा उर्फ गोविन्द पुत्र अजयपाल नि0 ग्राम अहरोडा थाना जानसठ मु0नगर को जंगल ग्राम काटका से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तंमचा व 06 जिन्दा कार0 01 खोखा कार0 315 बोर बरामद किया गया।इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त नसीम पुत्र शब्बीर नि0 मौ0 पीरगाह विलायत कस्बा व थाना बुढाना मु0नगर को बडकता पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तंमचा व 01 जिन्दा कार0 01 खोखा कार0 315 बोर बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारा अभियुक्त वसीम उर्फ काना पुत्र बल्ले गूर्जर नि0 ग्राम तिसंग थाना जानसठ मु0नगर को तिसंग पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 02 किग्रा 500 ग्राम डोडा पोस्त को बरामद किया गया।

 

युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवती ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सूत्रो के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवईनगर निवासी एक युवती ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

 

‘सोजे वतन जब्ती की सच्चाई’ पुस्तक का विमोचन किया
मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध लेखक एवं कवि डा.प्रदीप जैन द्वारा विरचित पुस्तक ‘सोजे वतन जब्ती की सच्चाई’ का लोकार्पण समारोह आगामी 30 जौलाई 2021 दिन शुक्रवार को आयोजित होगा। जिसमें साहित्य समाज की जानी-मानी हस्तियां एवं गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।
नई मन्डी निवासी प्रसिद्ध लेखक एवं विख्यात कवि डा.प्रदीप जैन द्वारा लिखित विभिन्न काव्य संग्रहो,पुस्तक एवं रचनाओं के लेखन-सग्रह की कडी मे नित नये आयाम स्थापित करते हुए डा.प्रदीप जैन द्वारा लिखित पुस्तक सोजे वतन जब्ती की सच्चाई का 30 जुलाई 2021,दिन शुक्रवार को जानसठ रोड स्थित एस.डी.कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी के सभागार मे नवसृजित पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। डा.प्रदीप जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि लोकार्पण समारोह के अध्यक्ष डा.उमाकान्न्त शुक्ल,मुख्य अतिथि डा.मक्खन मुरादाबादी उपस्थित रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे डा.अजय अनुपम, मुरादाबाद,डा.लोकेन्द्र त्यागी, नूरपुर, डा.वीरेन्द्र आजम, सहारनपुर, डा.एस.एन.चौहान, डायरेक्टर, पराग कौशिक, पराग बुक्स, गाजियाबाद मौजूद रहेंगे।

 

सदस्यता अभियान चलाया1 Min 20 |
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए। क्रांति सेना कार्यालय पर अलग-अलग गांव के ३ दर्जन से अधिक नवयुवक क्रांति सेना की सदस्यता लेने पहुंचे जिन्हें क्रांति सेना जिला अध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने सभी हिंदू वीरों को भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया एवं नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने सभी की प्राथमिक सदस्यता की रसीद काट, क्रांति सेना के कार्ड भेंट किए। एवं जिला अध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा ने गांव विक्की से राहुल तोमर व गांव सराय से आत्माराम सैनी को ग्राम प्रमुख नियुक्त करते हुए कहा कि हमें हिंदुत्व के साथ साथ आम जनता से जुड़ी समस्याओं की आवाज मिलकर उठानी है मुख्य रूप से उपस्थित रहे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शरद कपूर, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप,उज्जवल पंडित, जितेंद्र गोस्वामी, शंकी शर्मा, मोहित त्यागी, शैलेंद्र शर्मा आशीष पाल अजय पाल शुभम पाल मोनू पाल अनिरुद्ध कुमार शर्मा अनिल कुमार अनिल कुमार संजू पाल पंकज पाल महेंद्र सिंह आशीष सैनी दीपक कुमार रवि सैनी कालू सैनी विजयपाल सैनी सोनू माली अरविंद सैनी पिंटू कुमार आदि।

 

पर्यावरण के प्रति जागरूक किया2 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। शहर को ग्रीन एण्ड क्लीन सिटी बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने में जुटीं नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने आज नई मण्डी के बिन्दल बाजार में वृक्षारोपण करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया।
यहां बिन्दल बाजार में इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का क्लब अध्यक्ष रिंकू एस गोयल ने स्वागत किया। इसके बाद बिन्दल बाजार में बने डिवाईडर पर क्लब सदस्यों के साथ मिलकर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने शहर को ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए वृक्षारोपण पर ज्यादा फोकस किया है।
हमने शहर में बनाये गये डिवाईडरों पर पौधारोपण की योजना को फलीभूत करने के लिए सभी के सहयोग से काम किया है। उन्होंने मार्किट के दुकानदारों को डिवाईडर पर लगाये कये पैड़ पौधों का संरक्षण करने का आह्नान करते हुए कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करें। इसके लिए सभी अपने आसपास पैड़ पौधे लगायें।
इस कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज सोनल भाटिया, क्लब प्रेजीडेंट रिंकू एस. गोयल, क्लब सचिव मिनाक्षी मित्तल और सरोज कटियार आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

शिवसेना ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा3 1 Min |
मुजफ्फरनगर। शिवसेना ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन के माध्यम से शिवसेना द्वारा मांग की गई कि कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते गरीब किसान और मजदूर वर्ग आर्थिक संकट से गुजर रहा है किसानों व मजदूरों की आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उनके समस्त प्रकार के ऋण माफ किए जाएं एवं जनपद में संचालित ब्यूटी पार्लर की जांच करा कर उन में कार्यरत युवकों को व ऐसे ब्यूटी पार्लर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और महिला ब्यूटी पार्लर में सिर्फ महिलाओं से ही कार्य कराया जाए और हिंदुओं की आस्था को देखते हुए सावन महीने में सभी प्रकार की मीट मांस की दुकानों को बंद किया जाए शराब की दुकानों की पर्दाकंसी की जाए । जिला उपप्रमुख राजीव गर्ग ने कहा कि यदि प्रशासन ब्यूटी पार्लर व मीट/मांस की दुकानों पर कार्यवाही नहीं करेगा तो शिवसेना अपने स्तर से अभियान चलाकर ब्यूटी पार्लरो की जांच करेगा एवं मीट/मांस की दुकानों पर तालाबंदी भी करेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी । ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला उपप्रमुख राजीव गर्ग, विनय बिंदल, मनीष बालियान, जल सिंह वर्मा, अशोक गुप्ता, मनोज गुप्ता, नवीन कश्यप, विनोद वत्स, भीम तिलोरा, भूपेश त्यागी, राहुल पांडे, सतीश वर्मा, संदीप ठाकुर, गोविंद पाल विशाल त्यागी, सौरभ राजपूत आकाश, सूरज, अमित कलसानिया, कपिल, रूपराम कश्यप, सोनू वर्मा, मुकेश जैन आदि शिव सैनिक मौजूद रहे ।

 

वृक्षारोपण किया4 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। एक कदम पर्यावरण संरक्षण मुहिम के अंतर्गत वृक्षारोपण के साथ-साथ औषधि वाटिका का निर्माण किया जा रहा है इस क्रम में आज डीएवी डिग्री कालेज बोटेनिकल गार्डन में औषधि वाटिका का निर्माण किया गया इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण औषधियां ब्रह्मी, तुलसी, सफेद मूसली, स्टीविया, सतावर, पत्थरचट्टा, सहजन, नागबोन, सुदर्शन, तेजपात, लेमन ग्रास आदि के पौधे लगाए गए औषधि वाटिका कार्यक्रम डीएवी डिग्री के सचिव डॉ एमके बंसल एवं आचार्यकुल अध्यक्ष होतीलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी सरदार बलजीत सिंह,एसएस दास चौरिटेबल ट्रस्ट से संदीप दास,जिला प्रचार प्रमुख पर्यावरण गतिविधि रविकांत अग्रवाल,डीएवी डिग्री के प्रिंसिपल डॉ शशि शर्मा,डॉ विनय,डॉ संजीव त्यागी,डॉ संजय,समाजसेवी मास्टर विजय सिंह,महाकाल लंगर सेवा से महेश बाटला कस्तूरबा गांधी विद्यालय से राखी गोयल,नेहा गर्ग,शिल्पा सैनी,ममता शर्मा,शशि गोयल जी उपस्थित रहे डीएवी कॉलेज की ओर से एक कर्मचारी को इस वाटिका की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया आज का आयोजन महाकाल लंगर सेवा से महेश बाटला जी द्वारा किया गया एक कदम पर्यावरण संरक्षण टीम सदस्य संदीप दास ने बताया की यह चौथी औषधि वाटिका का निर्माण किया गया है और हजारों की संख्या में वृक्षारोपण किया गया है यह मुहिम स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम सरदार बलजीत सिंह की देखरेख में लगातार जारी रहेगी।

 

डीएम सेल्वा कुमारी जे का प्रशासनिक अधिकारियों ने अलीगढ तबादला होने पर किया अभिनन्दन5 Min 18 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण जैन,नगर उपाध्यक्ष पवन वर्मा एव दलजीत सिंह द्वारा जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को उनके आवास पर भेंट कर,जिला मुजफ्फरनगर में उनके सफल कार्यकाल पर बधाई प्रेषित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि मुजफ्फरनगर की प्रथम महिला जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे का जनपद मुजफ्फरनगर में बेहद सफल कार्यकाल रहा है,चाहे कोरोना महामारी का दौर रहा हो या फिर जनपद में कोई भी प्रमुख समस्या रही हो जिलाधिकारी महोदया द्वारा सकारात्मक तरीके के साथ उनसे निपटा गया,जनपद मुजफ्फरनगर मे व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को भी जिलाधिकारी महोदया द्वारा तीव्रता के साथ हल किया गया,जनता के साथ प्रशासन का संवाद बनाकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने में जिलाधिकारी महोदया की अहम भूमिका रही है हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं

 

मोहसिना हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार6 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दिनदहाड़े मेडिकल कॉलेज के गेट पर गोली मारकर की गयी महिला की हत्या का पुलिस ने आज पर्दाफाश कर दिया। महिला की हत्या सौतन के साथ चल रहे विवाद में की गयी। इस हत्याकांड में महिला के पूर्व पति और सौतन महिला के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुकी थी।
प्राप्त समाचार के अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मूसा शेरनगर निवासी मोहसिना ;३०द्ध १५ जुलाई बृहस्पतिवार की सुबह दवाई लेने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर थाना क्षेत्र में बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में जा रही थी। सुबह करीब १०.४५ बजे महिला जैसे ही मेडिकल कालेज के बाहर टेंपो से उतरकर अंदर जाने के लिए गेट के निकट पहुंची, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसे गोली मार दी और खतौली की ओर फरार हो गए। गोली लगते ही महिला वहीं गिर पड़ी। आसपास के लोग व गार्ड महिला को घायल अवस्था में उठाकर अंदर अस्पताल की इमरजेंसी में ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की दिनदहाड़े हत्या के बाद सनसनी फैल गयी थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था।
आज मंसूरपुर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ खतौली राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मोहसिना की हत्या के मामले में उसके भाई इशरत पुत्र सुक्का निवासी गांव मांडी थाना तितावी ने मंसूरपुर थाने पर तहरीर देते हुए फुरकान पुत्र सोनू पुत्र अख्तर निवासी गांव शेरनगर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में मंसूरपुर थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया। पुलिस टीम ने फुरकान उर्फ सोनू व उसके ससुर मेहरबान पुत्र सुलेमान निवासी गांव सौरम थाना शाहपुर को नरा जडौदा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। फुरकान के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किये। सीओ ने बताया कि पुलिस पूछताछ में यह सामने आया है कि फुरकान की शादी मोहसिना से साल २०१२ में हुई थी। मोहसिना ने अपनी सगी भाभी की हत्या कर दी थी। थाना तितावी में दर्ज मुकदमे में मोहसिना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
२५ महीने बाद मोहसिना जेल से छूटकर आई थी। इसी बीच उसके पति फुरकान ने मेहरबान निवासी सौरम की पुत्री मोहसिना से दूसरी शादी कर ली थी। जेल से छूटने के बाद मृतका का अपने पति फुरकान से खर्च के पैसे देने और सम्पत्ति को लेकर झगड़ा होने लगा था। इसी बीच मेहरबान ने साल २०१७ में अपने दामाद फुरकान व उसके भाईयों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और ब्लात्कार का मुकदमा नई मण्डी थाने में दर्ज करा दिया था। इस मुकदमे के फैसले को लेकर फुरकान ने ०४ बीघा भूमि अपनी दूसरी पत्नी मोहसिना पुत्री मेहरबान के नाम कर दी थी। सीओ राकेश कुमार ने बताया कि इसका मृतका ने विरोध किया। मेहरबान चाहता था कि फुरकान के हिस्से की सभी सम्पत्ति उसकी ही पुत्री को मिले और जेल से आने वाली मोहसिना को कुछ न दिया जाये। इसी को लेकर मेहरबान ने फुरकान, उसके भाई कय्यूम और इरफान और उसके मामा के लड़के तनवीर पुत्र बासा निवासी गांव सौरम के साथ मिलकर मोहसिना की हत्या का षडयंत्र रचा। इस मामले में तनवीर के माध्यम से सौरम निवासी कादिर व तहसीन को ३ लाख रुपये में मोहसिना के कत्ल की सुपारी दी गयी। १.७० लाख रुपये तनवीर के माध्यम से कातिलों को पहले दिये गये और १.३० लाख कत्ल के बाद देने तय हुए। १५ जुलाई को कादिर और तहसीन ने मोहसिना के कत्ल को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह, निरीक्षक विजय बहादुर सिंह, उप निरीक्षक रोहित कुमार व मशकूर अली तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार व अजय कुमार शामिल रहे।

आलाधिकारियों को सम्मान किया8 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आवास पर एमडीएस सचिव महेंद्र कुमार एडीएम प्रशासन अमित कुमार एडीएम आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल एसडीएम सदर दीपक कुमार एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार सहित सभी प्रसासनिक अधिकारियों ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि आप जल्द कमिश्नर बन कर सहारनपुर मंडल में चार्ज ले वही सुबह से ही जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आवास पर उन्हें डीएम अलीगढ़ बनने पर शुभकामनाओं सहित लोगों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।

 

 

जिला पंचायत सदस्य के आवास पर हमला प्रकरण में कार्रवाई न होने पर वरिष्ठ रालोद नेता एसएसपी से मिले9 Min 17 |
मुज़फ़्फ़रनगर। राष्ट्रीय लोकदल के ज़िला पंचायत सदस्य चौधरी इरशाद जाट के आवास पर २ दिन पहले मध्य रात्रि को बदमाशों ने धावा बोलकर दरवाज़े खटखटाने के बाद दरवाज़े न खोलने पर ज़िला पंचायत सदस्य की टाटा सफ़ारी कार में आग लगाई गई थी व फायरिंग करते हुऐ जान से मारने की धमकी दी गई थी। आज उक्त प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह के नेतृत्व में मुज़फ्फरनगर पुलिस अधीक्षक से मिला। इसमे राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से उक्त प्रकरण को जल्द से जल्द खोलने की माँग की और दोषियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही के लिये कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने भरोसा दिया की इस प्रकरण को जल्द से जल्द खोलकर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, अल्पसंख्यक क्षेत्रीय अध्यक्ष नौशाद मलिक, जिला पंचायत सदस्य इरशाद जाट और अंकित सहरावत आदि मौजूद रहे ।

 

टीकाकरण शिविर लगाया10 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी को देखते हुए मेरठ रोड स्थित नुमाइश कैंप में लगने वाले मंगल पैठ बाजार में विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के दिशा निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने मंगल पैठ बाजार के अंदर भारी भीड़ के आने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पेशल वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया। मंगल पैठ बाजार के अध्यक्ष को सख्त हिदायत दी कि मंगल पैठ बाजार में जो भी दुकानदार बाजार लगाएगा वह सबसे पहले वैक्सीनेशन कैम्प में वेक्सीन लगवायेगा उसके बाद ही बाजार लगा पायेगा। जनपद के बाहर के दुकानदारों को मंगल पैठ बाजार में दुकान लगाना पूर्णता प्रतिबंध है। कोई भी बाहर जनपदों का दुकानदार मंगल में पैठ नहीं लगाएगा और उसके बाद रुड़की रोड मेरठ रोड पर सड़कों पर लोग मंगल पैठ बाजार लगाते हैं, जिससे आने-जाने में असुविधा होती है। इसी को देखते हुए सख्त हिदायत दी गई है जो भी बाहर नुमाइश कैम्प के बाहर पैठ लगाएगा उसे खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों का सामान जब्त कर उसको जेल भेज दिया जाएगा। शिविर में बडी संख्या में दुकानदारों ने वैक्सीन लगवाई। ग्राहकों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गया।

 

बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया11 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेरपुर मे आज बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र का शेरपुर प्रधान शोएब एवं प्रशांत शर्मा मैनेजर एनआईसिटी टेक्नोलॉजी ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
बीसी गुलवेज राव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र मे नया खाता जीरो बैलेंस पर कोई भी व्यक्ति खाता खुलवा सकता है और किसी भी बैंक खाते के पैसे खाताधारक निकाल सकता है, पासबुक की एंट्री, नई चेक बुक के लिए अप्लाई कर सकते है, खाता धारक अपने एकाउंट से आधार कार्ड लिंक करा सकते है, खाता धारक अपने एकाउंट मे मोबाइल नम्बर पर एसएमएस सुविधा लगवा सकते है आदि अन्य सुविधा इस ग्राहक सेवा केन्द्र पर खाताधारक को दी जायेगी जिससे इस ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से ग्राम वासियो को बहुत लाभ होगा। इस दौरान गुलवेज राव, राव नाजिम, राव अहसान, राव जुबैर, मोनू ठाकुर, राव अफरोज आदि लोग उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 10 =