News
खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस ने कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 गम्भीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त नितिन जैन पुत्र नवीन जैन नि0 रामलीला टीला थाना कोतवाली नगर मु0नगर को रामलीला टीला के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 500 रूपये बरामद किये। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त नितेश पुत्र कैलाश नि0 सिलाजुड्डी थाना नई मण्डी मु0नगर को माल गोदाम टीन शेड के नीचे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा वांछित अभियुक्त धर्मवीर पुत्र कबाडी नि0 ग्राम इस्लिया थाना देवबन्द सहारनपुर को सहारनपुर अड्डा मु0नगर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त शाजिद पुत्र जहूर नि0 बडसू थाना रतनपुरी मु0नगर को महावीर चौक से गिरफ्तार किया।
इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त फिरोज पुत्र उस्मान नि0 ग्राम अलीपुर थाना भोपा मु0नगर को नगला बुर्जग की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 श्री भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त विशाल उर्फ मिन्टू पुत्र ओमपाल नि0 नई बस्ती थाना भोपा मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 राम सनेजा द्वारों वारंटी अभियुक्त अंकुर पुत्र छत्तरपाल नि0 बैहडा सादात थाना ककरौली मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त अंकित पुत्र संसार उर्फ संसारा नि0 ग्राम इटावा थाना बुढाना मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
खतौली। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा अभियुक्त इसरार उर्फ कोहडी पुत्र यासीन नि0 मौ0 सद्दीकनगर थाना खतौली मु0नगर को मौहल्ला सद्दीकनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 पर्चा सट्टा गत्ता पेन व 1220 रूपेय बरामद किये गये।
मीरांपुर। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त सदय अली पुत्र शेर अली नि0 कस्बा व थाना खतौली मु0नग को खतौली रोड रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

68000 रूपये पीडित को वापस दिलाये
मुजफ्फरनगर। आवेदक जमशेद पुत्र कय्यूम हसन नि० मुस्तफा कालौनी अम्बा बिहार कोतवाली नगर मु०नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा परीचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर उनके खाते से ६८,०००/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए तीन पत्ती स्टार को फ्राड से अवगत कराकर रुपये ६८,०००/- की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

पुलिस ने 25-25 हजार के दो ईनामी बदमाश दबौचे2 Min |
मुजफ्फरनगर। बुढाना और तितावी पुलिस ने २५-२५ हजार रूपये के ईनामी दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।
थाना बुढाना पुलिस द्वारा चन्देहडी रोड के पास से वर्ष २०१८ से गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहा २५ हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजा पहलवान उर्फ रियाजुद्दीन पुत्र शरीफ लंगडा निवासी मौहल्ला सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना मुजफ्फरनगर को दबोचकर एक तंमचा ३१५ बोर मय दोजिन्दा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त राजा उर्फ रियाजुद्दीन उपरोक्त के विरूद्ध थाना बुढाना पर हत्या, डकैती, लूट, गैंगस्टर, फिरौती, पुलिस पर हमला आदि संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं, व अभियुक्त थाना बुढाना का टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर भी है।
इसके अलावा थाना तितावी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड चौकी लालू खेडी से २०० मीटर की दूरी से जनपद बाराबंकी के थाना रामनगर में पंजीकृत गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहा २५ हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम का नाम नदीम पुत्र खलील निवासी कुरेसियान मौहल्ला कस्बा बघरा थाना तितावी मुजफ्फरनगर बताया गया है। उसके पास एक तंमचा ३१५ बोर व जिन्दा कारतूस बरामद करने के साथ एक ट्रक कंटेनर ६ टायरा सीज किया है। गिरफ्तार अभियुक्त जनपद बाराबंकी के थाना रामनगर से २५ हजार रूपये का ईनामी/वांछित अभियुक्त है अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त जनपद बाराबंकी के थाना रामनगर से २५ हजार रूपये का ईनामी/वांछित अभियुक्त है अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उसके पास एक तंमचा ३१५ बोर व जिन्दा कारतूस बरामद करने के साथ एक ट्रक कंटेनर ६ टायरा सीज किया है।

 

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना3 Min |
मुजफ्फरनगर। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकी। पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। शुक्रवार बादलों की गरज और आकाशीय बिजली की चमक के साथ बारिश शुरू हुई। दिनभर कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश होती रही। पूरे दिन रुक-रुक कर हुई बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।
बारिश के चलते हाईवे सहित सडकें जलमग्न हो गई। छपार के अलावा रामपुर तिराहा, दत्तियाना, सिसौना, बढेडी, रेई, परेई, बिजोपुरा, बरला, बसेडा, तेजलहेड़ा, भैसरहेड़ी, कासमपुर, खामपुर, बढ़ीवाला, खुडा व खोजानगला में भी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।
बारिश से शहर के नाले-नालियां व सड़कें जलमग्न हो गई। निचली बस्तियों व चौराहों पर पानी भर गया।
शहर की हृदयस्थली शिव चौक, मीनाक्षी चौक, शहीद चौक, नावेल्टी चौक, अंसारी रोड, भोपा रोड आदि के अलावा मोहल्ला नई मंडी, द्वारिकापुरी, जनकपुरी, किदवई नगर, दक्षिणी कृष्णापुरी व रामपुरी आदि मोहल्लों में पानी भर गया। नाले-नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया। हालात यह हो गए कि पूरा शहर जलमग्न हो गया। मानसून की पहली बारिश ने नगरपालिका के विकास कार्या की पोल खोलकर रख दी।
देश के कई हिस्सों की तरह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भी बुधवार को बारिश हुई। मुजफ्फरनगर, शामली, अमरोहा के साथ ही पड़ोसी राज्य हरियाणा और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भी बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से पहले ही इन इलाकों में बारिश का अनुमान जारी किया गया था।
मौसम विभाग की तरफ से देवबंद, गंगोह, मुजफ्फरनगर, शामली, हस्तिनापुर, चांदपुर, सहसवान, बदायूं, अमरोहा, मुरादाबाद में बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। इसके अलावा उत्तराखंड के रुड़की, हरियाणा के असंध, गोहाना, जींद में भी बारिश दर्ज की गई।

स्कूल खुलने से बच्चो व अभिभावको में खुशी का माहौल4 Min |
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में पिछले सात महीने से बंद प्राइमरी स्कूल बुधवार को खुल गए तो नौनिहालों में उत्साह नजर आया।
लंबे अर्से बाद सूबे के स्कूलों में सुबह-सुबह बच्चे हंसते-खिलखिलाते पहुंचे। ग्रामीण इलाकों में पिछले काफी समय से लोग चाहते थे कि स्कूल खुलें लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच सरकार यह फैसला नहीं ले पा रही थी। बहरहाल कई एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद सरकार ने एक सितम्बर से स्कूलों को खोलने का फैसला ले लिया। आज इसी फैसले के तहत बच्चों के लिए स्कूल खोले गए हैं।
सरकार के आदेश के बाद छोटे बच्चों के स्कूल आज से खुल गए हैं। वही मुजफ्फरनगर के पुरकाजी इलाके में सनशाइन एकेडमी स्कूल में सरकार के आदेशों के बाद छोटे बच्चों के स्कूल कोरोना गाइडलाइन के साथ खोले गए।
आपको बता दें कक्षा १ से कक्षा पांचवी तक के छोटे छात्र-छात्रों की आज से क्लास शुरू होगी और यह क्लास २ शिफ्टों में चलेगी, यूपी में छोटे बच्चों की पढ़ाई २ सीटों में बांटी गई है जिसमें पहली सिर्फ ८ बजे से दोपहर ११ बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट सुबह ११ः३० से २ बजे तक चलेगी, बहरहाल छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे पर १८ महीने बाद खुशी दिखाई दी। सनशाइन एकेडमी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सतविंदर सिंह बेदी ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार २ शिफ्टों में छोटे बच्चों की पढ़ाई की जाएगी। स्कूल कॉलेज में बच्चों के आने से पहले पूरा स्कूल सैनिटाइज करवा दिया गया।

 

हर क्षेत्र महिलाएं आगे बढ रहीः अंजु अग्रवाल5 Min |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती वर्षा कौशिक द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के उपलक्ष में प्रदेश के प्रत्येक शहर के बालिका विद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीन का उद्घाटन १५ अगस्त से सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर या मैं यह कहूंगी उनसे आगे है आसमान से लेकर पृथ्वी तक हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं जिन लोगों को यह गलतफहमी है के महिला अबला है वह अपनी गलत फहमी निकाल ले महिलाएं अब अबला नहीं सबला है और इतिहास गवाह है ग्राम प्रधानी से लेकर राष्ट्रपति के पद को महिलाओं ने सुशोभित किया है वक्त आने पर महिला रानी झांसी और मदर टेरेसा का रूप भी धारण कर सकती हैं। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक, पालिका अध्यक्ष की पुत्री आशिमा गोयल एवं भारी संख्या में महिलाएं एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी सदर दीपक कुमार द्वारा अपने कार्यालय में आए हुए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया एवं उनके गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराने का प्रयास करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया एवं अन्य समस्त विभागीय अधिकारियों को अपने कार्यालय में उपस्थित होकर जनसुनवाई करने हेतु आदेशित किया। इसके साथ ही जिलाधिकारीने कड़े शब्दों में निर्देश दिए की जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराया जाए तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

शहीद सचिन गुर्जर की पांचवीं बरसी मनाई
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधान सभा के गाँव रुमालपुरी में आज शहीद सचिन गुर्जर की पांचवीं बरसी पर हवन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस मौके पर रालोद प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर ,सपा नेता चंदन सिंह चौहान ,भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह युवा नेता प्रशांत पवार ,मनोज चौधरी गुर्जर आदि मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।

लाभार्थियो को आवास की चाबी का वितरण किया9 Min |
मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी सीबी सिंह द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना संवाद एवं चाबी वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभार्थियो को गृह प्रवेश व आवास की चाबी का वितरण किया गया। बुधवार प्रातः ११ः०० बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एंव मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत वर्ष २०२०-२१ एंव २०२१-२२ में उत्तर प्रदेश में निर्मित ५.५१ लाख पूर्ण आवास जिनकी लागत ६६३७.७२ करोड रूपये है, के लाभार्थियो को गृह प्रवेश व आवास की चाबी का वितरण किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत वर्ष २०२०-२१ एंव २०२१-२२ में १०५१ आवास जिनकी कुल लागत १२.६१२ करोड रूपये है, के लाभार्थियों को जनपद स्तर पर एनआईसी केन्द्र पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तथा विकास खण्ड स्तर सांसद व विधायकगण एंव क्षेत्र पंचायत प्रमुखगण द्वारा गृह प्रवेश प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए चाभी वितरण की गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी को ९० दिवस का रोजगार २०४ रूपये अंकन १८३६० रूपये मजदूरी के रूप में व स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत शौचालय की सुविधा प्रदान की जाती है, उज्जवलायोजना अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन व विद्युत विभाग द्वारा निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त पेयजल हेतु जहॅा पानी की टंकी की सुविधा उपलब्ध है, कनेक्शन निःशुल्क दिया जाता है।

 

रक्तदान शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। फ्रेंड्स कालोनी स्थित त्यागी धर्मशाला में पूर्व जिला महासचिव युवजन सभा शुभम त्यागी के छोटे भाई स्व सिद्धार्थ त्यागी की दूसरी पूण्य तिथी पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने किया एवं रक्तदाताओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।
साथ मे सपा जिला कोषाध्यस सचिन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एवं त्यागी धर्मशाला के अध्यक्ष उमेश त्यागी , अशोक त्यागी डॉ नूर हसन सलमानी रहे। रक्तदाताओं में मुख्य रूप से रालोद नेता कमल गौतम, रालोद नेता पराग चौधरी, जिला महासचिव युवजन सभा शिवम त्यागी, भाजपा नेता सचिन त्यागी, सागर त्यागी, मौ जावेद, मयंक त्यागी, सिद्धार्थ गौतम, शेखर त्यागी,हिमांशु त्यागी, दिव्यांशु मित्तल रहे।

 

मासूम बच्चो को परिजनो के सुपुर्द किया12 Min |
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर के लद्दावाला गली नं०-१ से दो छोटे-छोटे भाई व बहन खेलते-खेलते घर से निकलकर काली नदी पुल के पास आ गये और सडक पर खडे होकर रो रहे थे। गश्त कर रहे प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी ने बच्चों को रोते हुए देखा तो पास जाकर उनके पूछताछ की। बच्चे अपने माता पिता का नाम पता नही बता पा रहे थे तब वह बच्चों को अपने साथ थाने लेकर आये तथा बच्चो की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
सोशल मीडिया द्वारा फोटो को देखकर परिजन थाना कोतवाली नगर पर आये। अपने माता-पिता को देखकर बच्चो बहुत खुश हुये तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी द्वारा दोनों बच्चां इनसा पुत्री शमशाद व अब्दुला पुत्र शमशाद को उनके माता पिता के सुपुर्द किया गया। बच्चो के माता पिता एवं साथ में आये लोगों द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस का आभार प्रकट किया।

 

न्यू गोल्ड जिम का उद्घाटन किया14 Min |
खतौली। जिम ट्रेनर शाहिद कस्सार द्वारा बिद्दीवाड़ा में शुरू किए गए न्यू गोल्ड जिम का सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने फीता काटकर उद्घाटन किया इस दौरान प्रमोद त्यागी ने जिम के माध्यम से युवाओं को कसरत करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि संतुलित शरीर के लिए जिम की उपयोगिता वर्तमान समय में काफी बढ़ गई है। जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि खतौली के मुख्य स्थान पर जिम को खोला जाना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। इसके खुलने से नगर के लोग भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाक्टर नूर हसन सलमानी , नगर अध्यक्ष इरशाद जाट , डाक्टर मंसूर उल हक, जावेद सोल्जर , इकराम अंसारी, यूथ ब्रिगेड विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक गोयल , नगर उपाध्यक्ष नईम मलिक , अमीर आज़म , हम्माद सिद्दीकी, अफशान सिद्दीकी , मोहम्मद आमिर , शफाकत राणा, बिलाल अख्तर , दानिश काज़ी, हारून खान मीडिया, आकाश पंजाबी , नदीम फारूखी आदि उपस्थित रहे।

 

 

किसान महापंचायत को लेकर रालोद की बैठक
मुज़फ़्फ़रनगर। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर हुई पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों कि बैठक में योगराज सिंह पूर्व मन्त्री ने अपने विचार रखे। इस दौरान तय हुआ कि आगामी ५ सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली किसान महा पंचायत में जयंत चौधरी के निर्देश पर शामिल होंगे जनपद के सभी कार्यकर्ता व किसान तथा राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर किसानो के खानपान हेतु चलेगा किसान ढाबा। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, ओमकार बालियान, अंकित सहरावत, पराग चौधरी, हर्ष राठी आदि अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

युवक को गोली मारकर घायल किया16 Min |
भोपा। बाईक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर किसी काम से आ रहे युवक को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस मिली तहरीर पर मामले की छानबीन मे जुट गई।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भोकरहेडी निवासी सूर्या नामक युवक आज दोपहर के समय अपनी बाईक द्वारा मुजफ्फरनगर किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही भोकरहेडी-अथाई मार्ग पर पहुंचा कि इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणो ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। युवक को गोली लगने की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी लेने के साथ घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस जांच पडताल मे जुट गई है।

 

 

ठेका निरस्त करने की मांग
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा कैंप कार्यालय कुन्दनपुरा पर बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिए गए आदेश का स्वागत किया। जिसमें सड़क किनारे स्थित वाहन पार्किंग जिन पर जन सुविधा उपलब्ध नहीं है ऐसे वाहन पार्किंग के समस्त ठेको को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा निरस्त करने के आदेश दिए गए हैं एवं वाहन पार्किंग में पानी की सुविधा,शौचालय की सुविधा,और वाहन शुल्क बोर्ड लगे होने के आदेश दिए गए हैं हम उनका स्वागत करते हैं इससे आमजन व व्यापारियों को सहूलियत होगी क्योकि हमारे जनपद मुजफ्फरनगर में भी इस तरह की कई अवैध पार्किंग हैं जिन पर सुविधाओं का टोटा है व सड़क किनारे होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है बैठक में उपस्थित नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, सरकार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, तरुण मित्तल, सुनील वर्मा, भीम बालियान, शिवकुमार सिंघल, कार्तिक गोयल, पवन अग्रवाल, भूरा कुरेशी, इम्तियाज खान, राजेंद्र अरोरा द्वारा भी माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों का स्वागत किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 12 =