News
खबरें अब तक...

समाचार

रामलीला में हुआ लंका दहन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में पटेलनगर में चल रही रामलीला में लंका दहन की लीला का कलाकारों द्वारा सुंदर मंचन किया गया। रामलीला का विशेष आकर्षण हनुमान जी द्वारा वायु मार्ग से जाकर लंका दहन का रहा।
रामलीला में माता जानकी की कोई सुध न मिलने पर सुग्रीव की सेना जामवन्त व हनुमान जी के साथ समुद्र के किनारे विश्राम कर रही है। सभी वानर अपनी अपनी योग्यता का परिचय देते हुए कहते हुए है कि वे १०० योजन लंबे समुद्र को पार नहीं कर सकते। तब जामवंत हनुमान जी को उनके बल की याद दिलाते हैं इस पर हनुमान जी श्रीराम का जयकारा बोल समुद्र पार कर लंका पहुंच जाते हैं। रास्ते में उन्हें सर्पों की माता सुरसा मिलती है, जो हनुमान जी की परीक्षा लेने के लिए आई थी। परीक्षा में सफल होने पर वह हनुमान जी को आशीर्वाद देती है। लंका में हनुमान जी सूक्ष्म रूप बनाकर घूमते हैं। बाद में वे अशोक वाटिका में पहुंचते हैं, जहां राक्षस राक्षसियां जानकी की सुरक्षा में लगी हुई हैं। हनुमान जी एक पेड़ पर चढ़कर राम नाम का घोष कर भगवान राम द्वारा दी गई मुद्रिका माता सीता के समक्ष गिराते हैं। सीता जी मुद्रिका देखकर उनसे परिचय लेती है, तब हनुमान जी उन्हें बताते हैं कि कैसे राम की सुग्रीव से मित्रता हुई। उन्होंने खोज के लिए लंका भेजा है। माता सीता ने हनुमान जी को आशीर्वाद देकर अपनी चूड़ामणी निशानी के तौर पर हनुमान जी को दे दी। हनुमान वानर स्वभाव के कारण हनुमान जी ने अशोक वाटिका के वृक्षो को तहस नहस करना शुरू कर दिया। इस पर माली की शिकायत पर रावण ने अपने पुत्र अक्षय कुमार को वहां भेजा, जिसे हनुमान जी ने युद्ध के बाद मौत की गोद में सुला दिया। इसके बाद वे रावण के बड़े पुत्र मेघनाद वहां आए। हनुमान-मेघनाद के संवाद पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। मेघनाद ने हनुमान जी को ब्रह्मास्त्र में फंसा कर रावण के समक्ष ले गए। रावण ने कहा कि अशोक वाटिका को तहस-नहस करने वाले इस वानर को मौत के घाट उतार दिया जाए। तभी विभिषण ने कहा कि यहां हनुमान दूत बनकर आए हैं और दूत को मारना उचित नहीं है। तब रावण ने कहा कि हनुमान का अंग भंग करने के लिए उसकी पूंछ में आग लगा दी जाए। पूंछ में आग लगाते ही हनुमान जी अपने विशाल रूप में लंका नगरी के महलों में आग लगाने लगे। हनुमान जी का वायु मार्ग से लंका दहन करने के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। लंका दहन के बाद हनुमान जी वापस समुद्र किनारे पहुंचे तथा वानर सेना को साथ लेकर भगवान राम के पास पहुंचे तथा भगवान राम को माता सीता की चूडामण्ी देते हुए उन्हें सभी जानकारी दी।
रामलीला मंचन से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में विजिलैंस के एडिशनल डायरेक्टर ओपी मिश्रा सपत्नीक रहे। इसके अलावा पियूष शर्मा सपत्नीक, एमपी जैन एडवोकेट व श्रीमती व श्री मुकेश गोयल तथा व्यापारी नेता जयवीर सिंह रहे। सभी अतिथियों ने भगवान श्रीराम का पूजन किया। आयोजकों द्वारा अतिथियों को पटका पहनाकर भगवान राम दरबार का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
इस दौरान अनिल ऐरन, सुरेन्द्र मंगल, प्रमोद गुप्ता, विकल्प जैन, दीपक गोयल, अनिल जैन, अनिल गोयल, अमित भारद्वाज, शार्दुल जैन, राईमा जैन, मीना ऐरन, मेघा ऐरन, विपिन जैन, भगवती प्रसाद, अंशुल गुप्ता, विकास भारद्वाज, संदीप कश्यप, मीडिया प्रभारी पंड़ित लोकेश भारद्वाज, नितीश भारद्वाज आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

शातिर ट्यूबवैल चोरी गैंग का पुलिस ने किया खुलासा1 1 11Zon |
मुज़फ्फरनगर। तितावी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी की ट्यूबैल चोर गैंग पर बड़ी कार्यवाही जहां किसानों की ट्यूबैलो पर चोरी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश। ट्यूबैल चोर गैंग के ५ शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। ट्यूबवैल चोर गैंग के कब्जे से २५ किलो तांबा बरामद किया। सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा ने किया खुलासा। शातिरों ने पुलिस पूछताछ में मुनव्वर पुत्र मजरू निवासी मोहल्ला वेरियान कस्बा बघरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, नबी हसन उर्फ नविया पुत्र मजरु निवासी मोहल्ला वेरियान कस्बा बघरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, आमिर उर्फ भैया पुत्र नफीम निवासी मोहल्ला वेरियान कस्बा बघरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, जुबैर पुत्र मुस्तफा निवासी मोहल्ला वेरियान कस्बा बघरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, सनव्वर पुत्र नूर हसन निवासी मुरादपुरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से २५ किलोग्राम तांबे का तार बरामद हुए।

 

जिलाधिकारी ने समस्याएं सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया ।   जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

मिशन शक्ति अभियान का आयोजन3 3 11Zon |
मुजफ्फरनगर। कम्पोजिट विद्यालय सन्धावली में मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को आत्म रक्षा व सुरक्षा हेतु महिला कल्याण विभाग जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन के माध्यम से एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया कार्यक्रम अतिथि श्री योगेश शर्मा खण्ड शिक्षा अधिकारी रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी बालिकाओं से शिक्षा के साथ साथ अन्य जागरूकता सम्बन्धी अभियानों में भाग लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ जनपद मुज़फ्फरनगर ) द्वारा बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी दी गई। शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें आदरणीय मीरा शर्मा द्वारा सभी से अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। जिसमें बालिकाओं को अपनी व जरूरतमन्दों की सुरक्षा के लिये प्रशिक्षित किया गया।सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन से अंकुर कुमार, संवीर कुमार,विकास कुमार,विशाल कुमार व रवि कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं राधिका, नूर, सफिया व किरण को फूल माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाध्यापक श्रीमती सरिता बालियान द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

सीसी रोड का किया अंजू अग्रवाल ने किया लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा वार्ड संख्या ३४ विकल्प जैन के वार्ड में मोहल्ला पटेल नगर में माडी की धर्मशाला के पीछे की डॉक्टर अभिनंदन से अर्जुन के मकान तक निर्मित सीसी रोड वह आरसीसी नाली निर्माण का क्षेत्रीय सभासद विकल्प जैन के साथ लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों के द्वारा अध्यक्ष का फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर कपिल कुमार अवर अभियंता निर्माण, अशोक ढींगरा, मनोज बालियान लिपिक गण तथा गोपाल त्यागी स्टेनो अध्यक्ष एवं एसके बिट्टू के साथ-साथ अनिल ऐरन, दीपक गोयल, पूर्व सभासद दीपक बंसल, श्रीमती सीमा गोस्वामी आदि क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

 

शादी के जोड़े किये वितरित5 4 11Zon |
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में २० जोड़ो की सामूहिक शादी का कार्यक्रम दिनांक १८ अक्टूबर २०२१ नियत है इस कड़ी में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा पालिका सभागार में उपस्थित ११ कन्याओं को शादी के जोड़ें भेंट किए गए तथा तीन जोड़ें कन्याओं के परिवार के द्वारा प्राप्त किए गए। इस प्रकार कुल १४ जोड़े अध्यक्ष द्वारा भेंट किए गए तथा सभी को शादी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी अर्पित की गई। जिन्हें वह १८ अक्टूबर को शादी के रोज पहनकर पालिका में आएंगी इस अवसर पर पूरे ढोल नगाड़ों के बीच में माननीय अध्यक्ष महोदय के द्वारा एक खुशनुमा माहौल के चलते पालिका सभागार में कार्यक्रम में जोड़ें भेंट किए गए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष महोदय के साथ विकल्प जैन, प्रवीण पीटर, दिलशाद मुन्ना सभासद गण के अलावा आरडी पोरवाल अधीक्षक, अशोक पाल, संदीप यादव, अमित गोस्वामी लिपिक गण के अलावा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू एवं प्रियेश कुमार आईटी ऑफिसर व पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

 

साईकिल सवार की मौत6 5 11Zon |
बुढाना। कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसारा बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव भसाना मे आज दोपहर के वक्त मुजफ्फरनगर की और से तेजगति एवं लापरवाही के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर समीपवर्ती गांव हबीबपुर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन तथा पडौसी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनो तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि अभी तक इस सम्बन्ध मे कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। यदि कोई तहरीर आती है तो उक्त मामले मे आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। युवक की हुई अचानक मौत से परिवारजो मे शोक छाया हुआ है।

 

भाकियू तोमर ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। लखीमपुर खीरी में किसानो की मौत के मामले मे भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओ ने भोपा थाना क्षेत्र के मोरना मे चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियो के समझाने पर किसानो ने जाम खुलवाया।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन तीन कृषि कानूनो के विरोध मे चल रहे किसान आन्दोलन के दौरान कुछ किसानो की मौत हो गई थी। लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मे अनुसार आज मोरना मे एकत्रित भाकियू तोमर कार्यकर्ताओ व किसानों ने जाम खोला। जिसके बाद शुक्रताल मोरना मार्ग पर आवाजाही सुचारू हो सकी। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

दुर्गाष्टमी पर पूजन कर खोला व्रत8 7 11Zon 1 |
मुजफ्फरनगर। दुर्गाष्टमी के अवसर पर श्रृद्धालुओं ने देवी मंदिर मे पूजा अर्चना कर एवं कन्या पूजन कर अपने व्रत का परायण किया। आश्विन माह शुक्ल पक्ष में दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर आज सुबह से ही नगर के विभिन्न देवी मन्दिरो मे मां भगवती की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढाने वाले भक्तों की अच्छी-खासी भीड रही। नवरात्रि मे पिछले एक सप्ताह से व्रत रख रहे श्रृद्धालुओ ने आज दुर्गाष्टमी को कन्या पूजन के साथ व्रत पूरा किया। सुबह सवेरे से ही नगर के विभिन्न देवी मन्दिरों काली नदी स्थित अति प्राचीन देवी मन्दिर,गांधी कालोनी स्थित माता वैष्णोदेवी मन्दिर,नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर,लोहिया बाजार स्थित दुर्गा मन्दिर,सर्राफा बाजार पचदरा स्थित दुर्गा मन्दिर,जानसठ रोड स्थित माता राजरानी के मन्दिर सहित विभिन्न मन्दिरो मे मां का गुणगान हुआ। मन्दिर मे पूजा अर्चना कर वापिस अपने घर लौटे श्रृद्धालुओ ने अपने घर मे कन्या पूजन किया। तथा भोजन के पश्चात कन्याआें को भेंट स्वरूप दक्षिणा एवं अन्य सामान सौप कर आर्शीवाद प्राप्त किया। दुर्गाष्टमी के कारण एक और जहां देवी मन्दिरो मे रौनक बनी रही। वहीं दूसरी और कन्या पूजन के लिए लोग गली मौहल्लो मे छोटी-छोटी कन्याओ को ढूंढते नजर आए। सुबह से ही नन्हे मुन्ने बच्चे सुन्दर-सुन्दर कपडे पहन कर अपनी गली मौहल्लो मे घूमते नजर आए। दुर्गाष्टमी के कारण मन्दिरो मे पूजा पाठ,हवन पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। विदित हो कि कुछ लोगां यहां नवमी को दुर्गा पूजा व कन्या पूजन के पश्चात नवरात्रो का व्रत परायण किया जाता है। नवमी के दिन कन्या पूजन करने वाले श्रृद्वालुओं का आज अष्टमी को आखिरी व्रत है। उक्त सभी देवी उपासकों ने आज अष्टमी तिथि का व्रत रखा हुआ है।

 

 तीरंदाज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किया प्राप्त
मुज़फ्फरनगर। जनपद में तैनात सिपाही ने जिले का नाम रोशन किया है। मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना कोतवाली में तैनात सिपाही मनोज ने तीरंदाज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सिपाई मनोज ने टीम स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि मेरठ रिजर्व पुलिस लाइन में तीरंदाज प्रतियोगिता चल रही थी जिसमें ३० व ५० मीटर तीरंदाज में सिपाही मनोज शामिल था। सिपाही को इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने ११ सौ रुपये देकर समान्नित किया।

 

प्रतियोगिता में रहा प्रथम10 8 11Zon |
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कालेज-भोपा में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित ब्लाक स्तरीय मैं भी रानी लक्ष्मीबाई अभिनय प्रतियोगिता में छात्रा खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेश शिवाच ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। क्षेत्र के आधा दर्जन इंटर कालेजों की छात्राओं ने प्रतियोगिता में अभिनय किया। बालिका इंटर कालेज की छात्रा खुशी प्रथम, किसान मजदूर इंटर कालेज-चौरावाला की छात्रा सिमरन द्वितीय तथा महर्षि शुकदेव इंटर कालेज की छात्रा कुमारी मनु व जनता इंटर कालेज की छात्रा मंतशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर नोडल अधिकारी जनता इंटर कालेज भोपा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार व पर्यवेक्षक राजकीय इंटर कालेज-कम्हेड़ा के प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में शिक्षिका सुरेखा देवी, अनीता सहरावत व ममतेश देवी रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका राठी ने किया। आयोजन में अनीता जैन, अंजू राठी, प्रियांशी, कोमल, मोनिका, पूजा व सोनिया जैन ने मुख्य भूमिका निभाई।

 

युवक की मौत
मंसूरपुर। जिले में तेज रफ़्तार का कहर थमने का नाम नही ले पा रहा है आये दिन तेज रफ़्तार के चलते हाइवे एंव सम्पर्क मार्गों पर हो रहे सड़क हादसों में लोग गवां रहे हैं अपनी जान ,आज फिर नेशनल हाईवे ५८ पर तेज रफ़्तार के चलते ट्रैक्टर ट्राली से उछलकर गिरने के कारण एक व्यक्ति की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई , उधर सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव् कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

आंखे हुई नम
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी कस्बे में चल रहे रामलीला महोत्सव दसवें दिन के मंचन में पहुंच गया। समाज सुधार समिति (रजि.) के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलीला कमेटी महोत्सव में देर रात जटायु मरण, सुग्रीव मित्रता, शबरी मिलन का सुंदर मंचन किया गया। कलाकारों के बढ़िया अभिनय के चलते देर रात तक पंडाल में जय श्रीराम का उद्घोष होता रहा। खाईखेड़ी रोड पर कस्बे की सत्य विहार कालोनी में वृंदावन की श्रीराधाकृष्ण लीला के कलाकारों ने देर रात तक चले मंचन में दिखाया कि रावण सीता को हरण करके लंका ले जा रहा था। बीच रास्ते में जटायु के सीता को छुड़ाने के प्रयास दौरान रावण के पंख काट देने से उसके मरण का सुंदर मंचन किया गया। रात की लीला में अरुण गर्ग यजमान रहे। संरक्षक पंडित श्रवण शर्मा, कमेटी अध्यक्ष अनिल गर्ग, विपिन सिघल, संजीव गोयल, पीयूष राणा, वीरेंद्र सिंह, रोबिन गोयल, मणीकांत गोयल, मोनू धीमान व कपिल मित्तल आदि मौजूद रहे।

 

समझदारी से आयेगी खुशहाली आएगी12 10 11Zon |
मुजफ्फरनगर। परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मीरापुर के कासमपुर खोला में सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ जानसठ चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने फीता काटकर किया।
स्वास्थ्य विभाग के कम्यूनिटी मैनेजर राबिन शर्मा ने कहा कि दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर होना चाहिए। बहू की समझदारी, सास की जिम्मेदारी से ही घर में खुशहाली आएगी। मुख्य अतिथि प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि बहुएं बच्चों में अंतर व परिवार कल्याण के संसाधनों को अपनाने में हिचक महसूस करती हैं, जिसमें सास का अहम रोल होता है। अब सास-बेटा-बहू सम्मेलन कार्यक्रम के तहत सजग किया जा रहा है। शिक्षक मदनपाल सिंह ने कहा कि शादी के दो साल बाद पहला बच्चा तथा उसके तीन साल बाद दूसरा बच्चा होना चाहिए, जिससे परिवार स्वस्थ्य व खुशहाल रहेगा। कासमपुर खोला की सीएचओ नेहा गुप्ता ने हम दो-हमारे दो के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में आशा कार्यकत्री प्रदीपा, बृजेश, बालेश, पिकी व माहेश्वरी को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानपति पंकज कपासिया, मदनपाल सिंह, अमित कुमार, देवेंद्र सिंह, महिला कविता, सुनीता, रानी, कोमल, सोनिया, राजबाला, मुनेश व मीनाक्षी आदि मौजूद रहीं।

 

सौन्दर्यकरण से निखरेंगे नगर के चौराहेः मंत्री कपिलदेव13 11 11Zon |
मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभाकक्ष में डिस्ट्रिक्ट सिविल सोसायटी की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें अनेक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी सम्मिलित हुए। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने डिस्ट्रिक्ट सिविल सोसायटी के गठन पर चर्चा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य नगर के विकास के लिए कैसे सामजंस्य बैठाया जाये ताकि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग हो सके और सुनियोजित विकास किया जा सके। उन्होंने उदाहरण दिया कि पीडब्ल्यूडी विभाग सडक बनाता है तो दूसरे अन्य विभाग कोई पाइपलाइन डाल रहा है कोई अंडरग्रांउड लाइन डाल रहा है जिस कारण सड़के खराब हो जाती है और सड़कों पर खर्च हुए पैसों का सदुपयोग नहीं हो पाता तथा सड़कों का समुचित विकास के लिए जरूरी है जलकर, नगरपालिका और पीडब्ल्यूडी विभाग के बीच सामजंस्य स्थापित होना चाहिए इसके लिए एक कमैटी बनायी जायेगी तथा नगर के चौराहों के सौन्दर्यकरण के लिए अनेक संस्थाओं से सहयोग लिया जायेगा उन चौराहों पर सुंदर और रंग बिरंगे फव्वारे लगे हो। स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शहर के विकास पर सब लोगों से चर्चा कर समुचित प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी बहुत काम करते है लेकिन इस सबके बावजूद भी अभी ओर सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दो माह के अंदर ओर क्या अधिक से अधिक कार्य किये जा सकते है इसको लेकर प्रशासन के साथ और संस्थाओं के साथ एक बैठक की जायेगी। सभी का सहयोग लिया जायेगा ताकि विकास की गति को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि वैसे तो नगरपालिका ने बहुत काम किये है लेकिन अभी भी बहुत कार्य करने की गुजांइंश है। बैठक में अनेक वक्ताओं ने अपने अपने सुझाव दिये। श्रीराम कालेज के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ग्रीन टायलेट बनाये जाने चाहिए। उनके कालेज में जापान सरकार के सहयोग से ग्रीन टायलेट बनाया गया है। ऐसे टायलेट शहर के अंदर बनाये जाने चाहिए। इससे नगर में आने वाले लोगो ंको लाभ मिलेगा। उन्होंने एमडीए के मास्टर प्लान पर भी चर्चा करते हुए कहा कि 2041 तक के लिए मास्टर प्लान बनाया जा रहा है जिसमें अनेक खामिया है। मास्टर प्लान को लागू करने से पूर्व जनता के लिए रखा जाना चाहिए ताकि कुछ सुझाव दिये जा सके। उन्होंने जनता को जागरूक करने पर भी जोर दिया। परिक्रमा मार्ग के अधूरा पडे रहने पर चिंता जताई। इसके अलावा व्यापारी नेता सुरेंद्र अग्रवाल ने भी सुझाव दिया कि एटूजेड को जाने वाले चौराहे को अग्रवाल समाज की ओर से विकसित कराया जा सकता है। प्रशासन अगर हमे जिम्मेदारी दे तो अग्रवाल समाज निर्मित करायेगा। उन्होंने भगत सिंह रोड़ पर ज्वैर्ल्स की दुकानों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़े जाने का भी सुझाव दिया। आईआईए के अध्यक्ष विपुल भटनागर ने कहा कि सभी वार्डो में ड्रेनेज प्लान बनाया जाना चाहिए। साथ ही सड़कों के बीच में लगे बिजली के खम्भों को भी पीछे लगाया जाना चाहिए ताकि अतिक्रमण को रोका जा सके। खम्भो की आड में बहुत सारे लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। उन्होंने नगरपालिका के बाहर चाट बाजार के भी कहीं ओर हस्तनान्तरित करने का सुझाव दिया। चाट बाजार से जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष डा. मुकेश अरोरा ने सुझाव दिया कि जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है कि वह नगर के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे। हमारी संस्था प्रयत्न इस कार्य में प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। सूबेदार रणधीर सिंह ने भी नगर के विकास हेतु अनेक सुझाव दिये। समाजसेविका कुल्लन देवी ने भी आबकारी मौहल्ले में विकास की अनेक गुजांइश बताते हुए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और जिलाधिकारी से अपेक्षा की कि वो नगर के अनेक मौहल्लों के साथ-साथ अति पिछडा क्षेत्र आबकारी में भी विकास कराने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। प्रयन्त संस्था के सचिव असद फारूकी ने भी अनेक सुझाव नगर के विकास हेतु बैठक के सम्मुख रखे। इसके अलावा बैठक में अपरजिलाधिकारी अमित सिंह ने डिस्ट्रिक्ट सिविल सोसायटी के गठित किये जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने भी नगर में किये गये विकास कार्यो को विस्तार से बताया तथा कहा कि वे नगर के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नगर के सुधार हेतु व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, श्रीमोहन तायल ने भी बैठक में कई सुझाव दिये। बैठक में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा. एमएल गर्ग, व्यापारी नेता रेवतीनंदन सिंघल, सुभाष चौहान, देवराज पंवार, नीलकमलपुरी, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र चौधरी, अनुराधा वर्मा, कीर्ति भूषण अग्रवाल सहित अन्य विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।

 

बीमारी मौन रखने से होती है दूरः बीके प्रवेश
मुजफ्फरनगर। भोकरहेड़ी कस्बे में चल रही देवी भागवत कथा महोत्सव के समापन पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय-शुकतीर्थ शाखा की संयोजक एवं कथा व्यास बीके प्रवेश बहन ने कहा कि मौन रखने से मन की बीमारी दूर होती है। इसलिए मनुष्य को चौबीस घंटे में एक घंटा मौन रखना चाहिए। मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए गहरी नींद सबसे ताकतवर दवा है। मानव जीवन बड़े त्याग व तपस्या में मिलता है, इसे व्यर्थ नही गंवाना चाहिए। कथा में छात्रा खुशी, रौनक, तनु, मधु, वाणी, नेहा व सपना ने भजन पर मनोहारी नृत्य किया। कथा में पंडित भूषण शर्मा, बीके राजयोगिनी कुसुम शर्मा, सपना, छवि व रेखा आदि मौजूद रहे।

 

दिव्यांगजनों के पंजीकरण के संबंध में किया पत्र जारी…..
मुजफ्फरनगर। जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने अवगत कराया कि भारत सरकार को एडिट राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांग जनों का पंजीकरण किए जाने के संबंध में अवगत कराना है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार के पत्र पत्र संख्या एम एस १ डी ३३ मुजफ्फरनगर ए जेड दिनांक २२ नो २०२१ के द्वारा जनपद में जिन्होंने विगत ३ वर्षों से किसी शासकीय योजना से निशुल्क उपकरण प्राप्त ना किया हो निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए जाने हैं ट्राई साइकिल व्हीलचेयर ब्लाइंड स्टिक कृत्रिम हाथ पैर वैशाखी कान की मशीन आदि उपकरण के कारण दिव्या जनों के पंजीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदु थे भारत सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दिव्यांग जनों का पंजीकरण कराया जाए एलिम्को कानपुर सर्विस सेंटर गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड किए गए अनुबंध के अनुसार दिव्यांगों का पंजीयन ग्राम विकास खंड स्तर पर स्थापित सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से किए जाने का निर्णय लिया गया है इस नवीन व्यवस्था के अंतर्गत उपकरण प्राप्त करने हेतु दिव्यांगजन तत्काल किसी भी समय अपना निकटतम सीएससी में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं सीएससी में पंजीकरण कराने हेतु दिव्यांगजन अपने साथ लेकर आएंगे सक्षम चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र ४०त्न या उससे अधिक तहसीलदार द्वारा निर्गत प्रतिमाह घ्१५००० या उससे कम ऐसे दिव्यांगजन जिनके पास आय प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है उनकी व्यवस्था हेतु सांसद विधायक जिला प्रशासनिक अधिकारी ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत आए पत्र मान्य होगा आवासीय प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर कार्ड बीपीएल कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस आदि में किसी एक का होना आवश्यक है उपरोक्त अनुसार दिव्यांग जनों के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करें।

 

रावण व उसका कुनबा तैयार
मुजफ्फरनगर। दशहरा १५ अक्टूबर को है। शहर में सिर्फ दो स्थानों केवलपुरी के रामलीला मैदान व पटेलनगर नई मंडी के रामलीला मैदान में दशहरा मेला लगेगा। रावण व उसके कुनबे के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। इन मैदानों पर ही पुतले दहन किए जाएंगे।
शहर में टाउनहाल, गांधी कालोनी, पटेलनगर, नई मंडी थाने के पास, केवलपुरी, दक्षिणी कृष्णापुरी, शाकुंतलम कालोनी में रामलीलाओं का मंचन होता आया है। कोरोना महामारी के चलते पिछले साल सिर्फ पटेलनगर नई मंडी में रामलीला मंचन हो सका था। इस बार दो रामलीलाओं में भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन हो रहा है। इनमें से पटेलनगर नई मंडी में बड़े स्तर पर रामलीला चल रही है, जबकि टाउनहाल की रामलीला में मंचन प्रतीकात्मक एवं सूक्ष्म हो रहा है। पटेलनगर नई मंडी व केवलपुरी की रामलीला मैदान में दहशरा मेले का आयोजन होगा। रावण व उसके कुनबे के पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतले निर्माण व उनके दहन की बनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। रावण व उसके कुनबे के पुतले बनाने वाला एक परिवार वह भी मुस्लिम है। पहले तो उनकी रोजी-रोटी सिर्फ इसी कार्य से चलती थी, लेकिन अब उन्होंने साइड में दूसरे कार्य शुरू कर लिए हैं। शहर के निकटवर्ती वहलना गांव निवासी फिरोज अली का परिवार रावण के पुतले बनाकर अपने पुरखों की परंपरा को निभा रहा है। फिरोज अली के बेटे हुसैन मियां का कहना है कि उनकी मोती महल में दुकान है। वहीं पर रहकर उन्हें रावण के पुतले बनाने के आर्डर मिलते थे। २१ साल पहले पापा की मौत के बाद उनकी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हम तीन भाई अली मियां, हसन मियां व हुसैन मियां रावण के पुतले बनाने का काम कर रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते दो साल से यह काम लगभग बंद है। पिछले साल तो कोई भी आर्डर उन्हें नहीं मिला। इस साल तीन आर्डर रोहाना, पटेलनगर व रामपुरी की रामलीला के उन्हें मिले हैं। महंगाई के चलते पुतले बनाने के काम में उन्हें कुछ नहीं बच रहा है। सिर्फ वह पुरखों की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। जो पुतले वह बनाते हैं, उनकी कम से कम लागत २१ हजार से शुरू होती है। पहले उन्हें बाहरी जिलों व प्रांतों से भी पुतले बनाने के आर्डर मिलते थे, कोरोना के चलते अब नहीं मिल रहे हैं। गली-मोहल्लों में बच्चे भी चंदा एकत्र कर रावण के पुतले दहन करते हैं। छोटे-छोटे बच्चे आपस में पैसे एकत्र कर सामान खरीद कर घर पर ही रावण के पुतले बना लेते हैं। इसके बाद उन्हें दहन करते हैं। बाजार में रावण के पुतले नहीं बिक रहे हैं।

 

शिविर का आयोजन
मुज़फ्फरनगर। खतौली में घण्टा घर स्थित श्री देवी मंदिर कन्या इंटर कालेज में भारत स्काउट / गाइड जिला अध्यक्ष प्रहलाद सिंह की अध्यक्षता व भारत भूषण अरोरा डीओसी के संचालन में स्काउट / गाइड तहसील स्तरीय कार्यशाला में तहसील स्तरीय १९ विद्यालयों के स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन ने भाग लिया ।इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह व संतोष कुमार वर्मा लीडर ट्रेनर विनोद कुमार जिला स्काउट कमिश्नर,जिला सचिव व प्रभा दहिया ड़ी.ओ.सी. द्वारा स्काउट के संबंध में जानकारी देते हुए सभी विद्यालयों में संगठन की आवश्यकता पर बल दिया गया इस कार्यशाला में कंचन प्रभा शुक्ला जिला मुखआयुक्त ने यूनिट लीडर्स को प्रभावी बनाने पर बल दिया अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ कविता गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों व स्काउट गाइड का आभार व्यक्त किया कार्यशाला में सविता गर्ग,सुनील दयाल ,डॉक्टर चंद्र मोहन शर्मा ,अनुराग जैन ,संत कुमार ,त्रिवेंद्र कुमार ,नेहा सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। छपार उप स्वास्थ्य केंद्र छपार पर सास, बेटा-बहू सम्मेलन हुआ, जिसमें परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा बरला पीएचसी पर भी लोगों को जागरुक किया गया।
छपार कस्बे में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर ग्राम प्रधान जुबैर त्यागी ने कहा कि जिताना छोटा परिवार होगा, उतना ही सुखी होगा। डा. बनवारी लाल ने नव दंपती को सास, बेटा-बहू सम्मेलन में बेटे को शामिल करने का उद्देश्य है कि परिवार के सभी निर्णयों में पुरुषों की सहमति सर्वाच्च होती है। इसलिए परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जा सके। इस दौरान पंचायत सचिव नसीम त्यागी, एएनएम आदेश रानी, मुमताज आदि मौजूद रहे।
उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला पर भी सास, बहू-सम्मेलन का आयोजन किया गया। डा. सुदीप त्यागी ने परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधान परमात्मा शरण त्यागी व कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।

 

उत्पीडन का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपनी सास पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला मोतीमहल निवासी श्रीमति रूपा देवी पत्नि प्रमोद कुमार ने कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए कहा कि वह मोतीमहल की निवासी है,उसका पति प्रमोद ठेला लगाकर मजदूरी करता है व अपने परिवार का पालन पोषण करता है। प्रार्थीया का आरोप है कि उसकी सास प्रार्थिया के साथ गाली गलौच करती रहती है। तथा मारपीट पर उतारू रहती है। तथा उसे बच्चों सहित घर से बाहर निकलने की बात कहती है। प्रार्थीया का आरोप है कि जब वह अपनी सास को गाली गलौच के लिए मना करती है तो वह और अधिक नाराजगी जाहिर करती है। रूपा का आरोप है कि उसकी सास झगडालू किस्म की है। उसने करीब सवा दो लाख रूपये खर्च करके उक्त मकान की मरम्मत भी करायी थी। पीडिता ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि इस पूरे मामले की जांच पडताल कराकर आरोपी सास के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

शराबी मनचले की पिटाई
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में गली नंबर दस में मंगलवार शाम करीब सात बजे एक युवक शराब के नशे में इधर से उधर घूम रहा था। इसी दौरान नवरात्र महोत्सव में मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं से छीटाकशी कर रहा था। आसपास के लोगों ने युवक की इन हरकतों का विरोध किया तो वह उनसे उलझकर गाली-गलौज करने लगा। इससे गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी भरतिया कॉलोनी का रहने वाला है, जिसने शराब के नशे में हरकतें की हैं। आरोपी का मेडिकल कराया जा रहा है।

 

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। जानसठ स्थित गोमती कन्या इंटर कालेज में आजादी के ७५ वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव व चौरी चौरा जन क्रांति शताब्दी समारोह पर ब्लाक स्तरीय रानी लक्ष्मीबाई मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नेहा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ज्योति बाला ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में मीरापुर व जानसठ की छात्राओं ने भाग लिया छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान नेहा शर्मा सुकलाल आदर्श कन्या इंटर कालेज-मीरापुर, द्वितीय स्थान मुस्कान गोमती इंटर कालेज-जानसठ व तृतीय स्थान आरुषि गुप्ता सुकलाल आदर्श कन्या इंटर कालेज रहीं। सफल प्रतियागियों को डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य समुद्र सेन, सुकलाल कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रेनु व गोमती की प्रधानाचार्य ज्योति बाला ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सविता भारती, रेखा गुप्ता, हेमलता, रितु, सुधा, रणपाल व धरम वीर आदि मौजूद रहे।

 

सड़क हादसे में घायल
बुढाना। कार की चपेट मे आकर एक युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला पछाला निवासी सादिक पुत्र अब्बास आज सुबह बाईक द्वारा बुढाना के विज्ञाना मे किसी काम से जाते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत ही उपचार के अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

समाज में किसी को तुच्छ न समझने का प्रभु श्रीराम ने दिया संदेश
चरथावल। कस्बे में चल रही श्री रामलीला में रावण मारीच संवाद, सीता हरण के शानदार दृश्य प्रस्तुत किए गए। चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, रेनबो एकेडमी के प्रबंधक अभिषेक बंसल, व अर्थव बंसल रामलीला मंचन का उद्घाटन में मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर ने कहा कि हमें प्रभु श्री रामचन्द्र जी द्वारा बताए हुए रास्तों पर चलना चाहिए।रामलीला में सीता हरण के दृश्य में रावण अपने मामा को सोने का मृग बनकर जानकी जी को हरण की युक्ति में शामिल करने की कहानी सुनाता है। लेकिन मारीच, रावण को ऐसा न करने की सलाह देता एवं श्री राम जी के पराक्रम और अवतार के बारे में अवगत करवाता है लेकिन रावण मारीच को ही मारने पर अड़ जाता है तो डर कर मारीच रावण के साथ सीता हरण में साथ देने को तैयार हो जाता है और रावण की बजाए रामजी के हाथों से मरकर ही अपना जीवन सफल करूं। इस बाद रावण साधु के रूप में माता सीता के पास जाता है भिक्षा के बहाने हरण कर लेता है। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण दुखी मन से सीता जी की खोज में वन-वन भटकते हैं । इस दौरान घायल पक्षीराज जटायु श्रीराम जी को बताते हैं कि रावण, सीता को हर कर ले जा रहा था मैंने उन्हें छुड़ाने की बहुत कोशिश की। सीता हरण के बाद श्रीराम लक्ष्मण वन में सबरी के आश्रम जाते हैं। जहां सबरी भगवान राम आने की आस लगाई रहती थी। भगवान सबरी के भक्ति को देखकर मुग्ध हो जाते हैं और लोगों को बहुत ही प्रभावशाली शब्दों में संदेश देते हैं कि दुनिया में कोई ऊंच-नीच का भेद नहीं होना चाहिए इस अवसर पर सबरी के रोल की भूमिका व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग ने निभाई

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 20 =