News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कई पकड़े
मुजफ्फरनगर। अलग अलग मामलों में कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त मौ0 अली पुत्र शरीफ अहमद निवासी बृहमपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को मिमलाना रोड से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रामसमझ राणा द्वारा एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वारण्टी अभियुक्त दिलशाद पुत्र अशगर निवासी ग्राम खुड्डा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र िंसंह द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्तों जोनी उर्फ आबिद पुत्र यासीन, युसुफ पुत्र रमजान निवासीगण मौ0 करीमुल्ला पट्टी कस्वा व थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को सादपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

पव्वों सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 हरिराज सिंह द्वारा अभियुक्त अक्षय पुत्र मंगलसेन निवासी खानपुर थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को तेवडा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया।

 

थाना समाधान दिवस में सुनी समस्याएं1 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना भोपा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस थाना भोपा में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। आज थाना समाधान दिवस में मुख्य रूप से ०१ शिकायत भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त हुई जिसका मौके पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजस्व अधिकारियों को निर्देशित कर निस्तारण करा दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाने में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाए। थाना समाधान दिवस में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव, उप जिलाधिकारी जानसठ श्री जयेंद्र कुमार (आई०ए०एस०), सीओ भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी एवं जिला सूचना अधिकारी मिथिलेश कुमार एवं अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

पूर्व पीएम को दी श्रद्धाजंलि2 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर राजनीति के अजात शत्रु अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से माँ भारती को विश्व में गौरवान्वित करने वाले भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने अटल जी के व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए कहा अटल जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश सेवा, गरीब कल्याण और सुशासन को समर्पित करने वाले महान युग पुरुष थे।
विजय शुक्ला ने बताया कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाने में जुटा है ऐसे में यह समय स्वतंत्रत भारत की अब तक की यात्रा का विश्लेषण करने का है स्वतंत्रता के इन साढ़े सात दशकों में यदी ऐसे नेतृत्व की बात करें जिसने सुशासन एवं सुचिता को पुनस्थापित करते हुए भारत के नवनिर्माण की नींव रखी हो तो स्व० अटल बिहारी वाजपेयी का नाम सबसे ऊपर आता है उन्होने जीवन प्रयत जो राजनीति की है वह पद, पैसे और किसी अन्य लोभ के लिए नहीं की वह राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित माँ भारती के ऐसे लाल थे, जिनका अवदान सदैव अविस्मरणीय रहेंगा इसीलिए राष्ट्र नवनिर्माण की नींव रखने वाले युग प्रवर्तक अटल जी के जन्मदिवस को सम्पूर्ण राष्ट्र सुशासन दिवस के रूप में मनाता है। जनपद के प्रत्येक शक्ति केन्द्र व बूथो पर समिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया
इस अवसर पर शक्ति केन्द्र के संयोजक व प्रभारियो द्वारा बूथ समिति की बैठक में चुनावी तैयारियो की समीक्षा की गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा सभी विधानसभाओ में ७५वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में ७५ बाईको के साथ बाईक रेली भी निकाली गई। इस से पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा मालवीय चौक स्थित भारत रत्न, बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के संस्थापक महान शिक्षाविद, समाज सुधारक स्वतंत्रता सैनानी श्महामनाश् पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जन्म जयति पर उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित कर सादर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह जी ने संस्मरण करते हुए बताया कि अटल जी सर्वमान्यता का एक प्रसंग मुझे अक्सर याद आता है यह १९९४ की बात है देश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली नरसिंह राव सरकार थी तक अटल जी विपक्ष में थे। तब सरकार ने जिनेवा में सयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में पाकिस्तान द्वारा लगाये गए मानवाधिकार हनन के झूठे आरोपों का जवाब देने के लिए अटल जी पर भरोसा जताया और उनके नेतृत्व में एक दल भेजा गया दलों की दहलीज से ऊपर राष्ट्रसर्वापरि की भवना से ऊपर की ओर दिए गये सशक्त जवाब के कारण ही पाकिस्तान को अपने आरोप वापस लेना पडे भारत माँ ऐसे सच्चे सपूत को मैं उनकी जंयती पर श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए सादर नमन करता हूँ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, जिला मंत्री रेणु गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, जिला पंचायत सदस्य तरूण पाल, नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, आदेश गौतम, मनोज पांचाल, हरपाल महार, रविकांत शर्मा, देवेन्द्र पाल, विकास, कृष्णपाल शर्मा, गौरव शर्मा, वीरराहुल शर्मा आदि उपस्थित रहें।

 

सड़क निर्माण का किया शिलान्यास3 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा गांधी कॉलोनी की मेन सड़क का किया शिलान्यास लगभग ४० लाखों रुपए की कीमत से बनकर तैयार होगी। डेन्स रोड पिछले काफी समय से जनता की मांग एवं पालिका अध्यक्ष द्वारा खुद गांधी कॉलोनी से निकलते हुए सड़क की स्थिति को देखते हुए पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा आज गांधी कॉलोनी मेन रोड का शिलान्यास किया गया। पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया गांधी कॉलोनी शहर की पोश कॉलोनियों में गिनी जाती जब मैं इधर से निकलती थी तो मैं देखती थी कि सड़क की स्थिति सही नहीं है। समय-समय पर स्थानीय लोगों एवं स्थानीय सभासदों द्वारा भी कहा गया था। इन सब चीजों को देखते हुए इस सड़क को बनवाया जा रहा है। संबंधित ठेकेदार को पालिका अध्यक्ष द्वारा कड़े शब्दों में कहा गया काम मानक एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा मैं समय-समय पर आकर सड़क का निरीक्षण करती रहूंगी। इस सड़क के हो रहे शिलान्यास से गांधी कॉलोनी निवासियों में काफी खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवा, सभासद प्रेमी छाबड़ा, विवेक चुग, राहुल पवार, अमित बॉबी, हनी पाल, जेई कपिल कुमार, लिपिक अशोक धींगरा, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

प्रभु यीशू को किया याद4 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। क्रिसमस पर्व के अवसर पर नगर की सभी चर्च पर प्रार्थना सभाए आयोजित की गई। चर्च मे पहुंचे श्रृद्धालुओ ने प्रभु यीशु के सामने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। क्रिसमस के कारण सभी चर्च बहुत सुन्दर तरीके से सजाई गई।
25 दिसम्बर क्रिसमस के त्यौहार के कारण नगर के थाना सिविल लाइन के सामने स्थित चर्च, टाउन हाल के सामने वाली चर्च तथा जिला अस्पताल चौराहा स्थित चर्च को त्यौहार के मददेनजर बीते दिन ही दुल्हन की तरह सजाया गया। क्रिसमस पर्व पर आज सुबह से ही नगर की विभिन्न चर्च में अच्छी-खासी रौनक रही। चर्च के पहुंचे क्रिसचन समाज एवं अन्य समाज के लोगो नें प्रभु यीशु के सामने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। क्रिसमस त्यौहार के कारण नगर की सभी चर्च को रंगबिरंगी झालरो एवं फूल मालाओ से सजाया गया। चर्च के बाहर दुकान लगाकर बैठे लोग मोमबत्ती एवं नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए खिलौने रंग बिरंगे गुब्बारे व अन्य गिफ्ट आईटम्स बेचते नजर आए। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के निर्देश पर नगर की सभी चर्च के खासतौर पर उचित साफ-सफाई एवं कली का छिडकाव कराया गया। क्रिसमस पर्व को लेकर नन्हे-मुन्ने बच्चो मे अच्छा-खासा उत्साह बना रहा। उल्लेखनीय है कि क्रिसमस पर्व पर कई दिनो तक चर्च रंगीन झालरो एवं गुब्बारो से सजे रहते हैं।

 

सपा के हर घर झंडे के साथ होगी सपा की जीतः प्रमोद त्यागी
मुजफ्फरनगर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने निवास व वाहनों पर सपा का झंडा लगाओ अभियान के अंतर्गत सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने नुमाइश कैंप क्षेत्र में सपा व्यापार सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुमित खेड़ा के आवास पर सपा का झंडा लहराया।
झंडा लगाओ अभियान के अंतर्गत सपा नेता सुमित खेड़ा के आवास पर जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि यूपी में रुके विकास को शुरू करने, जातिगत भेदभाव बेरोजगारी को दूर करने,महंगाई को रोकने, युवाओं को नौकरी रोजगार देने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है।
२०२२ में सपा का झंडा सपा सरकार के रूप में लहराने जा रहा है।
प्रोग्राम में मुख्य रूप से सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप राणा, सपा युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष रागीब कुरैशी, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,युवा सपा नेता सलमान त्यागी,गौरव मुंडे, सागर कश्यप सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

अवैध मादक पदार्थ सहित तस्कर गिरफ्तार6 Min 18 |
मीरापुर। जानवरों को दिये जाने वाले कैल्सियम की आढ में तस्करी करने वाले शातिरों को गिरफ्तार किया। जीरो ड्रग्स अभियान के अन्तर्गत थाना मीरापुर पुलिस द्वारा 24 दिसम्बर की रात्रि को 4 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तों को चौकी बीआईटी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण मादक पदार्थ को आयसर कैन्टर में भरकर जनपद बिजनौर से जनपद हाथरस में बेचने के लिए ले जा रहे थे, पकडे न जाये इसके लिए अभियुक्तों द्वारा कैन्टर में जानवरों को दिये जाने वाले कैल्सियम के बीच मादक पदार्थ को छिपा कर रखा गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में फरमान पुत्र मीरहसन निवासी भांक रोड थाना बेहट, सहारनपुर, शमशाद पुत्र हय्यात निवासी सिकन्दरपुर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर, जावेद पुत्र नूर हसन निवासी उपरोक्त, मुदस्सिर पुत्र जलील निवासी उपरोक्त।
जिसके कब्जे से २४०० किलोग्राम भांग का चुरा- कीमत लगभग १.५ लाख रुपये, कैल्सियम से भरे – २२ ड्रम, ८८ बाल्टी व २२५ डब्बे, ५१ पेटी कैल्सियम की टैबलेट, गत्ते की १०४ पेटी जिनमें कैल्सियम के डब्बे है, टाटा आयसर कैन्टर बरामद किया।

 

पं. मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर किया नमन7 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। पंडित मदन मोहन मालवीय की १६०वीं जयंती, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की ९७वीं जयंती पर व तुलसी जयंती तथा महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर भोपा रोड पुल के निकट स्थित श्रीराम भवन पर आयोजित समारोह में प्रमुख समाजसेवी व हम फाउंडेशन के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष चौधरी ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने बताया कि आज पंडित मदनमोहन मालवीय की १६०वीं जयंती है, भारतरत्न पंडित मदनमोहन मालवीय ने स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन व समाज सुधारक व शिक्षा के आंदोलनों में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंडित मदनमोहन मालवीय ने बनारस विश्वविद्यालय की स्थापना की। पंडित मदनमोहन मालवीय का इतिहास में नाम अमर हो गया है। मनीष चौधरी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी की भी जयंती आज है। दोनों ही समाज के बड़े नेता थे और समाजसुधारक थे। इस अवसर पर पंडित मदनमोहन मालवीय, अटलबिहारी वाजपेयी व तुलसी की जयंती धूमधाम से मनाई और माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर समाजसेवी मनीष चौधरी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि देश व समाज सुधारक के रूप में काम करते हुए अपना बलिदान दिया था। इस अवसर पर समाजसेवी मनीष चौधरी, लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, सतेंद्र सैलान एडवोकेट जिला बार संघ, नवीन कश्यप, पंडित मनसुख शर्मा, सुरेंद्र मित्तल, मनीष चौधरी उर्फ गोलू, अशोक गुप्ता, विकास कश्यप एडवोकेट, अभिषेक पाल एडवोकेट सदस्य सिविल बार एसोसिएशन, पंडित शेखर जोशी, पं. रामानुज दूबे, राजकुमार कालरा, अंकित कश्यप, विशाल वर्मा, तेजपाल राणा, मोनू धीमान आदि मौजूद रहे।

क्रिसमस पर्व की धूम
मुजफ्फरनगर। लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में क्रिसमस डे अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को अत्यंत मनमोहक ढंग से सजाया गया ।सेंटा क्लोज की ड्रेस पहन कर आए नन्हें बच्चे सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने ईसा मसीह के जीवन पर आधारित नाटिका भी प्रस्तुत की। कक्षा १० व ११ के छात्रों ने सेंटा क्लॉज बनकर सभी को टॉफी बाँटी। इस अवसर पर विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज , प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष गुप्ता, शैक्षिक निर्देशिका श्रीमती प्रिया कौशिक जी ने सभी को क्रिसमस डे की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और छात्रों का उत्साहवर्धन किया । छात्रों को समझाया गया कि यह पर्व हमें शांति ,सौहार्द, प्रेम और क्षमा की शिक्षा देता है।

खेल दिवस सम्पन्न9 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल में द्वितीय खेल दिवस का आयोजन हुआ और सभी के लिए उत्साह और प्रेरणा का केंद्र रहा। । इस मौके पर स्कूल मे श्रीमती बीना जी महिला सोशल वर्कर और चेयरपर्सन चाइल्ड वेलफेयर कमिट्टी , संतोष शर्माजी,निशांक जैन स्वच्छ भारत एम्बेसडर अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने बच्चों के समक्ष अपने विचार रखे।प्रोग्राम में अन्य अतिथिगण जैसे श्रीमती सरिता जी सेक्रेटरी लेडीज क्लब, डॉ विवेक प्रेजिडेंट होम्योपैथिक एसोसिएशन, असद फ़ारूक़ी, मुकेश अरोरा जी, साधना मेहता इत्यादि ने भी शमिल होकर स्पोर्ट्स डे की शोभा बढ़ाई और बच्चों को हेल्थ इज वैल्थ पर अपने विचार साझा किए। स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल जी ने सभी बच्चों को आउटडोर खेल का महत्त्व बताया और बताया जितने से ज्यादा खेलो में भाग लेना जरूरी है। प्रोग्राम का संचालन बहुत ही सुंदर ढंग से स्कूल की कोऑर्डिनेटर श्रीमती शिराज और सोनम कुकरेजा ने किया। खेल प्रतिजोगिता को कोआर्डिनेट करने का श्रेय श्री कामिल को जाता है जिह्नोंने बहुत ही सुंदर ढंग से बच्चो को प्रोत्साहित किया वैशाली के साथ। विद्यालय की बाकी सब अद्यपिकों का भी जोगदान रहा जिसमे मुख्य रूप से गरिमा, शिल्पी, शगुफ्ता,साक्षी, पलख, प्रज्ञा मिश्रा, मुस्कान, ज्योति अरोरा, प्रतिभा, राधा, स्वाति, प्रिंसी, श्रुति रहे। स्कूल में प्रोग्राम का आरंभ मार्च पास्ट से हुआ। बच्चों ने बड़े उत्साह व स्फूर्ति का प्रदर्शन करते हुए रंगबिरंगी दौड़ में भाग लिया जिनमे मुख्य ये हैं पास थ्रू द हूप, हर्डल रेस, बॉल पिकिंग, टनल रेस, क्लीन द सिटी रेस आदि । स्कूल में पेरेंट्स रेसेज का भी आयोजन हुआ जिस को लेकर पेरेंट्स बहुत एक्साइटेड दिखाई दिए। बच्चों को क्रिसमस के गिफ्ट भी बांटे गए और जीतने वाले सभी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कृत किया गया। खेल दिवस पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने सुंदर नृत्य का भी प्रदर्शन किया जिसने दर्शकों को मोह लिया। सभी बच्चों और अध्यापकगण ने राष्ट्रीय गान गाकर कार्यक्रम को संपन्न किया।

 

अध्यक्ष व महासचिव का स्वागत10 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। सुनील मित्तल एडवोकेट के निवास स्थान पर सम्मान समारोह आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष राहुल गोयल की अध्यक्षता में शिशु कांत गर्ग एडवोकेट महासचिव के संचालन में सिविल बार एसोसिएशन के २०२२ सत्र की कार्यकारिणी के चुनाव में विजयी प्राप्त करने वाले मनोज शर्मा एड अध्यक्ष पद एवं सुनील मित्तल एड महासचिव पद के दोनों पदाधिकारियों को शाल व फूल माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया इंटरनेशनल वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष राहुल गोयल, शिशुकांत गर्ग,पवन बंसल,डॉ दीपक गोयल, ललित अग्रवाल भारती,अनिल तायल मावा के द्वारा अपने संबोधन मे अध्यक्ष मनोज शर्मा एड ने कहा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के द्वारा जो मुझे सम्मान दिया गया है यह मेरे लिए बहुत बड़ी गौरव की बात है मैं सदैव आभारी रहूंगा महासचिव सुनील मित्तल एड ने कहा मेरे समाज के अध्यक्ष राहुल गोयल और शिशु कांत गर्ग एवं समस्त पदाधिकारी गण का दिल से धन्यवाद करता हूं कभी भी कोई भी समाज का कार्य मेरे सामने आता है तो मैं हर संभव मदद करने के लिए उपलब्ध रहूंगा सम्मान कार्यक्रम में राजेंद्र सिंघल, संजय बंसल, रजत गोयल, गोपाल गर्ग, रिशु गुप्ता, अशोक सिंघल, हरिशचंद्र गर्ग, नवीन एडवोकेट, नीरज पंसारी,परीक्षित मित्तल, रमन जैन एड,विपुल तायल, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

भारत रत्न को किया नमन11 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। भारतरत्न महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जी की १६०वी जयंती के अवसर पर बृह्मसमर्पित बाह्मण सभा जनपद मुजफ्फरनगर के कैम्प कार्यालय वर्मा पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया सर्व प्रथम हवन किया गया तथा इसके बाद महामना मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई इसके बाद समाज के नवयुवक एवं नवयुवतियों के शादी संबंधित एक पत्रिका का विमोचन किया गया इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने मालवीय चौंक पहुंच कर महामना जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पंडित उमादत्त शर्मा ने देश की आजादी में तथा शिक्षा जगत में मालवीय जी के महान योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि पंडित जी के सिद्धांतों पर चलकर ही राष्ट्र उन्नति के रास्ते पर चल सकता है। वहीं दूसरी ओर मालवीय चौक स्थित पं. मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं सुभाष चन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव पं साधू राम शर्मा, उमेश कौशिक, रविन्द्र शर्मा, बिट्टू प्रधान, उपेन्द्र कौशिक, हरिमोहन शर्मा, सुनील दत्त शर्मा एडवोकेट, विपिन शर्मा, के. के शर्मा राष्ट्रीय मास्टर बेद प्रकाश शर्मा, पं. राकेश शर्मा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, जय पाल शर्मा, सतीश शर्मा, मुकेश, अश्विनी वत्स, रूपा शर्मा, प्रवीन शर्मा, पं. मनोज शर्मा इन्दिरा कालोनी, नवनीत कपिल, श्रीमती नीरज गौतम, अशोक कंसल पूर्व विधायक, शिशु प्रधान, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, शरद शर्मा महामंत्री भाजपा, राजेश पाराशर, अनिल राज शर्मा, प्रदीप शर्मा, अक्षय शर्मा, रोहताश शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुभाषचंद शर्मा सुभाषनगर, विपिन वत्स, डा. संदीप शर्मा, जगदीश पांचाल, यशपाल पंवार, दुर्गेश कौशिक, स. सुखदर्शन बेदी, अनीता शर्मा, प्रभाव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

फायरिंग करते फोटो वायरल
मुजफ्फरनगर । जिले सहित प्रदेश के युवाओं का सोशल मीडिया पर हथियार के साथ प्रदर्शन का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर युवक अवैध हथियारों को लेकर सोशल मीडिया पर रील बनाकर उन्हें अपलोड कर रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धीरहेडी गांव का प्रकाश में आया है। जिसमें एक युवक अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली गई। जिसमें युवक साफ तौर से फायरिंग करते हुए भी दिखाई दे रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि आजकल की युवा पीढ़ी अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के साथ-साथ लोगों में रोग गालिब करने के लिए यह कार्य कर रही है।

उपजिलाधिकारी ने समस्याएं सुन किया निस्तारण
बुढ़ाना। उप जिलाधिकारी बुढाना की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना भौरा कला में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार तहसील बुढाना के थाना भौरा काला में उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अरुण कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा थाने में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जिसके निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी गण मौजूद रहे।

छापेमारी से मचा हड़कम्प15 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। असिस्टेंट कमिश्नर (ड्रग) सहारनपुर मंडल के निर्देश पर मारे गए छापे में शहर के एक घर से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों सहित लाखों की अवैध दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ। ड्रग इस्पेक्टर की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध कोर्ट मे परिवाद दर्ज कराया जा रहा है। छापे में बरामद दवा की जानकारी करने के लिए दिल्ली सरकार को भी पत्र लिखा गया है।
ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली थी कि एक घर से बिना लाईसेंस अवैध दवाइयां सप्लाई की जा रही हैं। पुलिस को साथ लेकर नगर के अंकित विहार गांधी कालोनी निवासी गौरव अग्रवाल के घर पर छापेमारी की गई। छापे में गौरव अग्रवाल के घर से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों सहित फिजीशियन सैंपल आदि की लाखों की दवाइयां बरामद हुई।
ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि मांगने पर आरोपी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिसके बाद बरामद भण्डारित में से ०३ एलोपैथिक दवाइयों के नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए सीज कर लखनऊ लैब भेज दिये गए। उन्होंने बताया कि बाकी बची लगभग १२ लाख रुपये की दवाइयां (फिजीशियन सैम्पल, सरकारी औषधी, एलोपैथिक औषधि आदि) सील कर दी गईं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कोर्ट में परिवाद दर्ज किया जाएगा। ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि बरामद काफी दवाइयों पर दिल्ली सरकार की मुहर लगी है। बैच नंबर के आधार पर जानकारी करने के लिए दिल्ली सरकार को पत्र लिखा गया है।

 

सम्मान समारोह आयोजित16 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। उ० प्र० उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष एवं युवा व्यापारी नेता तरुण मित्तल को राष्ट्रीय सेवा सुरक्षा परिषद के युवा प्रभारी उ० प्र० नियुक्त किए जाने के उपरांत राष्ट्रीय सेवा सुरक्षा परिषद के कैंप कार्यालय पर सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।
इस दौरान नवनियुक्त युवा प्रभारी तरुण मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा सुरक्षा परिषद द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए मैं सभी पदाधिकारियों का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं और अपने वरिष्ठ व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल मित्तल,जिला महामंत्री सेवा राम गर्ग,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन वर्मा का भी आभार प्रकट करता हूं,जिनके आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से समाज सेवा में अग्रणी रहकर कार्य कर पाता हूं
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत सिंह सैनी,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला किरण सैनी,राष्ट्रीय महासचिव चौधरी कमल कुमार,राष्ट्रीय संगठन मंत्री सोमनाथ चौधरी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, राष्ट्रीय सह सचिव अनूप गोयल,विधि सलाहकार प्रदेश अश्वनी एडवोकेट, राष्ट्रीय मंत्री योगेश धीमान,अर्जुन सिंह, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष आयुष धीमान, संदीप कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा, प्रकोष्ठ चौधरी विवेक बालियान,पंडित मनीष शर्मा,शिव कुमार सिंघल,मोहित गुप्ता,शिवकुमार सिंघल,अनिल सिंघल,सौरभ मित्तल,अतुल वर्मा आदि लोगों ने मिठाई खिलाकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया

 

अंतरविश्वविद्यालय फिल्म उत्सव 2021 का आयोजन17 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमैंट स्टडीज मे आज अंतरविश्वविद्यालय फिल्म उत्सव 2021 का आयोजन किया गया।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा यह फिल्म उत्सव जिला मुजफ्फरनगर में पहली बार आयोजिज किया गया। जिसमें देश के कौने-कौने से लघु फिल्में स्क्रीनिग के लिए पहुंची। जिसमे 15 लघु फिल्मो को चयनित कर स्क्रीनिंग के लिए अंतिम राउंड मे रखा गया। बाहर से आने वाली फिल्मो मे लखनऊ यूनिवर्सिटी, क्वान्टम यूनिवर्सिटी, मनीपाल यूनिवर्सिटी, राजस्थान, आई.एम.आर कॉलेज, गाजियाबाद, रूद्रा कॉलेज, मवाना सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट जैसे बडे संस्थानो ने इस फिल्म प्रतियोगिता मे भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास बालियान, हरयाणवी फिल्म निर्देशक कलाकार प्रताप धामा, रतनपाल, राजेंद्र कश्यप, शिखा चौधरी रही। निर्णायक मंडली में शिवम त्रिपाठी एवं एडवोकेट शिवम त्यागी रहें। इस फिल्म उत्सव में विद्यार्थियो एवं फिल्मकारो द्वारा संवेदनशील मुद्दो पर चलचित्रो का प्रदर्शन किया। जिसमें मुख्य रूप गंगा नवामी, मीडिया का वास्तविक चेहरा एवं उनके कार्य क्षेत्र, भूत प्रेत, महिलाओ का सम्मान, बाल श्रम जैसे संवेदनशील मुद्दे फिल्म उत्सव की जान बने रहे।कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई तथा कार्यक्रम का संचालन विश्वजित राणा, वंशी मिजवानिया व रितिका द्वारा किया गया। डॉ सिद्धार्थ शर्मा निदेशक रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 ने सभी प्रतिभागियो का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियो द्वारा फिल्म उत्सव का कार्यक्रम कराना एक बडी उपलब्धि है। मै सभी प्रतिभागीयो का स्वागत करता हुं। जिन्होने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। हम आगे भी इस तरह के आयोजन भविश्य में करते रहेगें। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास बालियान ने कहा जन संचार एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा अपने विचारो को दूर दराज तक पहुंचा सकते है। फिल्म जन संचार का सबसे शसक्त माध्यम है। आप लोगो ने जिस प्रकार छोटे-छोटे विशयो को लेकर समाज को जागरूक करने का कार्य किया है सचमुच ही तारीफ के काबिल है। शिखा चौधरी ने कहा आजकल का युवा जिस प्रकार सिनेमा के क्षेत्र मे आगे बढ रहा है। उससे लगता है कि सिनेमा का भविश्य उज्जवल है।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की फिल्म ‘यूथ’ को द्वितीय पुरस्कार एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमैंट स्टडिज की फिल्म ‘ब्रैकिंग न्यूज’ जिसका निर्देशन वंशिका वत्स व क्वांटम यूनिर्वसिटी कि फिल्म ‘त्रास’ का निर्देशन आकांशा चौहान को संयुक्त रूप से मिला। सभी प्रतिभागियो को प्रतिभाग करने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। और सभी विजेताओ ने एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमैंट का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद किया।
विभागाध्यक्ष रोहन त्यागी ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हम सभी प्रतिभागियो का धन्यवाद करते है। मे अपने विभाग के सभी छात्र-छात्राओ का एवं कॉलेज के प्रबंधन समिति का धन्यवाद करता हुं। उन्होने हम पर विश्वास दिखाया। इस अवसर पर मनीशा बच्चन, वंशिका अरोरा, राहुल कुमार, आरजे मैंडी, आरजे हरशल, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

जन्मोत्सव पर किया माल्यार्पण
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ब्लॉक मोरना द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय जी के जन्मोत्सव पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम ब्लॉक संरक्षक डॉ भार्गव व ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। उसके बाद समस्त ब्राह्मण बंधुओं ने मालवीय जी को नमन किया व पुष्प अर्पित किए पंडित दीपांशु शर्मा ने पंडित मदन मोहन मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डाला प्रोग्राम में मुख्य रूप से विनीत शर्मा, सुंदर शर्मा, निशू शर्मा, राकेश शर्मा, सतीश शर्मा, विक्की शर्मा, विकास शर्मा, विनीत पालीवाल, अमित शर्मा, रचित शर्मा, आदि लोगों ने मुख्य रूप से प्रोग्राम में हिस्सा लिया।

 

मालवीय जी को किया याद
शुकतीर्थ। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी का जन्मोत्सव शुकतीर्थ शुक्रताल ब्राह्मण आश्रम में हर्षाल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में अध्यक्षता पंडित सतपाल शर्मा ने की. दीप प्रज्वलन अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के मंडल अध्यक्ष आचार्य श्री अजय कृष्ण जी ने किया. अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सुख तीर्थ शुक्रताल वागीश कौशिक एवं पंडित सतपाल शर्मा, पंडित विनोद शर्मा, पंडित आकाश शर्मा, पंडित डॉक्टर प्रिंस कौशिक, पंडित मनोज शर्मा, पंडित अरुण शर्मा, सोनू शर्मा, पंडित तेजपाल शर्मा, पंडित राम प्रकाश शर्मा, पंडित प्रमोद, सारस्वत आदि एवं कुछ संतो ने ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर । मदन मोहन मालवीय की १६० वी जयंती के मौके पर मंत्री ने फूल माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आज पंडित मदन मोहन मालवीय की १६० वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जिसमें आज स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर हवन यज्ञ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि आज पंडित मदन मोहन मालवीय की १६० वी जयंती है भारत रतन पंडित मदन मोहन मालवीय ने स्वतंत्रता के आंदोलन व समाज सुधारक व शिक्षा के आंदोलनों में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंडित जी ने बनारस विश्व विद्यालय की स्थापना की पंडित मदन मोहन मालवीय जी का इतिहास में नाम अमर हो गया है मंत्री ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की भी जयंती आज है। दोनों ही ब्राह्मण समाज के बड़े नेता थे और समाज सुधारक थे। कार्यक्रम में आज सैकड़ों लोगों ने पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद का वितरण भी किया गया पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के मौके पर आज स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सुभाष चंद शर्मा ब्राह्मण नेता सुशील शर्मा ब्राह्मण समाज के नेता व समाजवादी पार्टी के नेता राकेश शर्मा व बीजेपी नेता संजय धीमान बीजेपी नेता राजेश पराशर सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

 

पं. मदन मोहन मालवीय जी को किया नमन19 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंति के अवसर पर जनपद सहित नगर क्षेत्र मे विभिन्न ब्राहमण संगठनो/संस्थाओ द्वारा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंति के अवसर पर नगर की आदर्श कालोनी, दक्षिणी कृष्णापुरी, मालवीय चौक,महामना मालवीय इंटर कॉलेज आदि अनेक स्थानो पर कार्यक्रम आयोजित हुए। विभिन्न कार्यक्रमो के दौरान सभी ने मालवीय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी।
इसी संदर्भ मे आदर्श कालोनी स्थित पंचवटी धर्मशाला मे ब्राहमण सभा का वार्षिक सम्मेलन हुआ। उल्लेखनीय है कि ब्राहमण सभा रजि. वर्ष 1990 से कार्यरत है। जिससे करीब 225 ब्राहमण परिवार जुडे हुए हैं। इस अवसर पर कृष्णा डांस ग्रुप के बच्चो द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा, चन्द्र शेखर शर्मा, अध्यक्ष रामानान्द शर्मा,अनिल शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष, नवनीत कौशिक, चीकू प्रधान, प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा मुरादाबाद, अमित वत्स, आर.पी.शर्मा,संदीप वत्स पंडित जी पत्रकार सहित ब्राहमण समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज मे मालवीय इंटर कॉलेज मे सर्व ब्राहमण महासभा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंति पर मालवीय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर डीजीसी क्रिमीनल राजीव शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.सुबोध शर्मा,डा.संदीप शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, नवनीत कौशिक, श्रीमति रमा शर्मा,शिशु प्रधान,भाजपा नेता अरविन्दराज शर्मा,के.के.शर्मा, बिटटू प्रधान, अमलेश शर्मा पटवारी जी सहित ब्राहमण समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान ब्राहमण समाज के 12 मेधावी छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा पंडित मदन मोहन मालवीय एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर समाजसेवी पंडित सतीश शर्मा करवाडा भाजपा नेता के आनन्दपुरी निवास पर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मास्टर तेलूराम त्यागी नने की तथा संचालन पंडित सतीश शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान महामना मालवीय जी एवं अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय ब्राहमण चेतना मंच ने कहा कि 25 दिसम्बर का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है। आज के दिन मालवीय जी एवं अटल जी का जन्मदिन एक साथ मनाया जाता है। समाजसुधारक शिक्षा रिषी पंडित मदन मोहन मालवीय ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की एवं अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष रहे। बैठक मे डा.सुरेश भारद्वाज,पंडित सतीश शर्मा, मा.तेलूराम त्यागी, गोपाल त्यागी स्टैनो, विकास शर्मा, राजेश पाराशर आदि मौजूद रहे।

 

पूर्व राष्ट्रपति को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा मन्दिर धर्मशाला समिति इन्दिरा कालोनी मे देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर स्व.ज्ञानीजैल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजली दी गई। इस अवसर पर विश्वकर्मा धर्मशाला के अध्यक्ष स.बलविन्द्र सिह ने बताया कि सरदार ज्ञानी जैलसिह जी का जन्म 5 मई 1916 को हुआ था। वे सन 1982मे देश के राष्ट्रपति बने। वे सबको साथ साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे। यह हमारे देश का सौभाग्य है कि हमे ऐसे नेक और ईमानदार राष्ट्रपति मलि। सरदार ज्ञान जैल सिह जी ने विश्वकर्मा समाज व सिख समाज दोनो का नाम विश्व में उजागर किया। उन्होने देश के कई सर्वोच्च सम्मानित पदों पर अपनी भूमिका निभाई। 25 दिसम्बर सन 1994 को उनका देहान्त हो गया। इस अवसर पर विश्वर्मा धर्मशाला के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता स.बलविन्द सिंह सल्ल, नरेश विश्वकर्मा, डा.निर्मल सिह,चित्रकार संजय धीमान,मोनू धीमान,दलजीत सिह, हरविन्द्र सिह, कालूराम धीमान, आनन्द धीमान,मंत्री नरेन्द्र कुमार श्रंगी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

1 जनवरी को होगा कैम्प का आयोजन
मुजफ्फरनगर। मां अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा आगामी नव वर्ष के उपलक्ष में मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के सहयोग से 1 जनवरी 2022 दिन शनिवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन सर्विस क्लब प्रांगण, प्रकाश चौक, मुजफ्फरनगर पर प्रातः 10 बजे से 1बजे तक किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सक डॉ० एस के तनेजा जी (वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ) एवम डॉ ईशान गोयल (छाती रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं दें रहे हैं। शिविर में उपस्थित लोगों के लिए ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर और दिल की जांच एवम ईसीजी की सुविधा उपलब्ध होगी। शिविर का आयोजन पूर्णता निशुल्क रहेगा। रजिस्ट्रेशन 31 तारीख तक करा सकते हैं। शिविर में भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा। वहीं रजिस्ट्रेशन के लिए टेलीफोन नंबर 9837027528, 9837003093, 9927001971, 9412553769 पर संपर्क करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 11 =