समाचार (Muzaffarnagar News)
एसएसपी ने कई उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदले
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में तैनात 17 उपनिरीक्षकों की विभिन्न थानों में तेनाती की है। देर रात्रि जारी तबादला सूची में एसएसपी ने पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक गिरीराज किशोर सिंह को नई मंडी, सतेंद्र पाल सिंह को नई मंडी, रविंद्र सिंह को नई मंडी, राजदीप िंसह को शहर केतवाली, मोहित कुमार को शहर कोतवाली, राकेश कुमार िंसह को मंसूरपुर, राकेश सिंह को रामराज, महिला उपनिरीक्षक कमललता को प्रभारी वन स्टाप सैन्टर, चन्द्रसैन सिंह को छपार, सुमित कुमार को भेपा, राम तीरथ को भोपा, अनवर अब्बास को रतनपुरी, विरेंद्र सिंह को सिखेडा, मुकेश त्यागी को तितावी, नेत्रपाल सिंह को ककरौली, राजवीर सिंह को भौराकलां व मुनेश्वर सिंह को फुगाना थाने पहुंचा है।
अज्ञात बदमाशों ने किसान का गन्ना किया चोरी
मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र के गांव भोकरहेडी के जंगल से अज्ञात बदमाशों ने एक किसान का 30 कुंतल गन्ना चोरी कर लिया। पीडित किसान ने पुलिस को तहरीर देते हुए अपना चोरी किया गया गन्ना बरामद कराने की मांग की है। पुलिस को दी गयी तहरीर में भोकरहैडी निवासी किसान विनोद ने बताया कि उसने मिल में गन्ना डालने के लिए अपने खेतों में गन्ना काटकर तीस कुंतल गन्ना खेतों में छोडा था। आज सवेरे जब वह टै्रक्टर ट्राली लेकर गन्ना लादने गया तो उसने देखा कि अज्ञात लोगों ने उसका गन्ना चोरी कर लिया हैं पीडित किसान ने पुलिस से अपना गन्ना बरामद करने की मांग की है। किसान की तहरीर पर पुलिस ने गन्ने की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये है।
भारतीय विकास पार्टी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक रामलीला टिल्ला पर रामकुमार कश्यप के निवास पर आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता अजय बाठला ने की व संचालन नितिन भारद्वाज ने की। भारतीय विकास पार्टी के अध्यक्ष विजय कश्यप ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार के द्वारा बेटियो की शादी 21 वर्ष, किसान मजदूर को 500 रूपये प्रतिमाह, जौनपुर को 1500 करोड, गंगा एक्सप्रेस वे, 22 करोड की लागत से नई मन्डी का शमशान घाट का निर्माण कार्य, अटल जी की जयन्ति पर एक लाख मोबाइल व टेबलेट का तोहफा देकर उत्तर प्रदेश मे चहुमुखी विकास कराया गया। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि आगामी 4 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री सरधना के सलावा मे आ रहे हैं। उन्होने अपील की कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या मे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मे सम्मलित हों। बैठक मे दक्ष कश्यप, शिवांशु कश्यप, राधेश्याम, गौरव कश्यप, रजत कश्यप, शुभम कश्यप,अंजली कश्यप आदि मौजूद रहे।
बरामदगी की लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी से एक वृद्ध पिछले कई माह से लापता है। वृद्ध के पुत्र ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए अपने पिता की बरामदगी की गुहार लगाई है।
एसएसपी के नाम दिये गये प्रार्थना पत्र में रामपुरी निवासी अमनोल ने बताया कि उसके पिता 72 वर्षीय जितेंद्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसके पिता पिछले कई माह से लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा है। अनमोल ने एसएसपी से अपने पिता की बरामदगी की गुहार लगाई है। एसएसपी ने केतवाली पुलिस को इस मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
सपा का बढ़ा कुनबा
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक मीटिंग आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी और संचालन महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड. ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गौरव स्वरूप रहे। आज सैकड़ों नव युवकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की नीतियों रीतियो से प्रभावित होकर महानगर मीडिया प्रभारी शशांक त्यागी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी और महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा आए हुए सभी नवयुवकों को माला पहनाकर स्वागत किया गया ओर लाल टोपी उड़ाकर सदस्यता ग्रहण करवाई गई। गौरव स्वरूप ने कहां की नौजवान देश की रीढ़ होती है नौजवान देश की दिशा और दशा को बदलने को ताकत रखता है। आज बेरोजगारी ,मेहंगाई,गुंडागर्दी बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश में व्याप्त है। युवक को नौकरी नहीं है राष्ट्रीय अध्यक्षअखिलेश यादव जी ने युवाओं से वायदा किया है कि सरकार बनते ही पहली मीटिंग में ही १० लाख युवाओं को नौकरी देंगे इसी सोच के साथ प्रदेश का विकास होगा मै आप सबका समाजवादी पार्टी में स्वागत करता हूं । अलीम सिद्दीकी और शलभ गुप्ता एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहां की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी खुद एक युवा है उन्हे पता है कि युवा को क्या चाहिये युवाओ की फ्री में बंटने वाला राशन नहीं बल्कि रोजगार चाहिए उन्हे नौकरी चाहिए जिससे वे अपने परिवार को चला सके परन्तु आज के सत्ताधारी ना नौकरी की बात करते है ना महंगाई की बात करते है वे सिर्फ और सिर्फ धार्मिक बात कर युवा वर्ग को बहकाने का काम करते है आज युवा वर्ग को समझना होगा कि कोई उनका भला कर सकता है तो वो सिर्फ समाजवादी पार्टी है।और आप सबका आना यकीनन २०२२ में ये दर्शा रहा है कि युवा वर्ग समाजवादी पार्टी पर आस्था जता रहा है आप सबके सहयोग से यकीनन समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। मीटिंग को जनार्दन विश्वकर्मा,नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी फराज अंसारी,पवन बंसल जी पूर्व महामंत्री ने संबोधन किया। पार्टी ज्वॉइन करने वालो मेंमुख्य रूप से अनिरुद्ध कुमार, अमन सोनकर, बबलू, प्रमोद कुमार, आशुतोश, अनमोल यादव, हिमांशु, शिवान, अनुज, अमित, मोहम्मद शहजाद, सौरभ, निशांत आदि रहे।

यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियन 2021का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। यूपी एथेलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चौंपियनशिप २०२१ का आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा आगाज किया गया। फीता काट कर अभिषेक यादव ने इसका शुभारंभ किया इस चौंपियनशिप में ६४ जनपदों के ४५० खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने इस चौंपियनशिप कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है अर्जुन अवॉर्डी लक्ष्मण अवॉर्डी एथेलेटिक्स इसमे जजो की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं इस चौंपियनशिप २०२१ कि आयोजन के बाद विजेता खिलाड़ी भोपाल में होने वाले ओलिंपियाड में प्रतिभाग करेंगे और उसके बाद वर्ल्ड ओलंपियाड में भोपाल चौंपियन जीतने के बाद प्रतिभाग करेंगे इस चौंपियनशिप को कराने के लिए सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हुई है जिन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को मुजफ्फरनगर में इकट्ठा कर युवाओं में एक नया संचार ऊर्जा का किया है कल इसका समापन होगा
खुशी का किया इजहार
मीरापुर। विधानसभा क्षेत्र के गांव ढासरी मे मुस्तकीम अंसारी के आवास पर जिला बार संघ अध्यक्ष के चुनाव में जीते मो.वसी अंसारी की खुशी में एक दूसरे को लडडू खिलाकर जशन मनाया गया इस अवसर पर आयोजित प्रोग्राम में अफसर प्रधान ने कहा कि मो.वसी अंसारी के बार संघ चुनाव जीतने से राजनीति में उनको ओर मजबूती मिलेगी मीरापुर विधानसभा चुनाव में मो.वसी अंसारी प्रबल दावेदार हैं ओर हम पार्टी हाईकमान से मांग करते हैं की आगामी विधानसभा चुनाव में मिलनसार ओर लोगो के दुख सुख मे साथ रहने वाले शिक्षित मो.वसी अंसारी को ही पार्टी प्रत्याशी घोषित किया जाए इस अवसर पर इमरान खान ककरौली, अयूब, सुक्का, लतीफ, मोसम, बुला, शमीम, शहजाद, मोहरम, चांदमो., शकील, शाहरुख आदि मौजूद रहे।
शिविर का हुआ आयोजन
मुज़फ़्फ़रनगर । रोटरी क्लब मुज़फ़्फ़रनगर विशाल व इनरव्हील विशाल के सौजन्य से एस० डी० इंटर कॉलेज में २४८ कत्रिम हाथ एल०एन०४ लगाए गये । इस कैम्प में रोटरी जामनगर का सहयोग रहा ।
राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि रोटरी विशाल ने मेरी विधान सभा मे यह कैम्प लगवाकर बड़ा ही नेक कार्य किया है उन्होंने रोटरी क्लब के प्रत्येक सदश्य को साधुवाद दिया ।
इस अवसर पर गुजरात रोटरी जामनगर से पधारे रो० शरद सेठ, रो० भारत अमलानी व रो० ड़ा संजय उमरानिया ने पधारकर इस कार्य मे २४८ कत्रिम हाथ लगवाकर पूर्ण सहयोग दिया ।
इस अवसर पर नगरपालिका चेयरपरसन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा कि रोटरी विशाल नर मानवता की मिशाल पेशकर बहुत ही सहरानीय नेक कार्य किया ।
इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष रो० शरद जैन, चार्टर सचिव रो० पवन कुमार गोयल ने सभी आगन्तुको का स्वागत किया ।
रोटरी क्लब विशाल के इस वर्ष के अध्यक्ष रो० आनन्द बंसल, सचिव रो० अजय गुप्ता, कोषड्यक्ष रो० मनोज जैन ने सेवा कार्या में हाथ बठाया ।
कैम्प रजिस्ट्रेशन में रो० मनोज गर्ग, योगेंद्र राजू, योगेंद्र कम्बोज, राधेश्याम गर्ग, अनिल तायल, अजय गुप्ता, नवीन सिंघल, अवधेश वर्मा, पुष्पमोहन, मदन प्रभाकर, विपिन कुच्छल, सजंय कर्णवाल, अनुराग बंसल, ड़ा अनिल गुप्ता, रो० सुगन्ध जैन, महेंद्र कम्बोज, पवन कुमार गोयल, आशा जैन, परिणा गर्ग, पारुल सिंघल, डिम्पल गुप्ता, मीना बंसल, पूनम गुप्ता, अनुपमा सिंघल आदि सभी सदशयो का भरपूर सहयोग रहा । इस अवसर पर रोटरी क्लब विशाल की और से सभी दिव्यांगों व उनके साथ आये सभी तीमारदारों को चाय व भोजन कराया गया ।
सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य श्री सोहन पाल सिंह, योगेश भंडारी, संजय प्रजापति, धर्मेंद्र , अनुज पंवार, अमित शर्मा, यशपाल, अनिल शर्मा, डी०के० पाठक, राजफल, मनोज शर्मा, स्काउट मास्टर अरविंद कुमार व टीम ने इस कैम्प को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया ।
ठंड की ठिठुरन बरकरार
मुजफ्फरनगर। पिछले कुछ दिनों से निकल रही धूप ने जहां आम जन को सर्दी से राहत मिल रही थी वहीं अचानक आज मौसम ने अंगडाई ली और आसमान में छाई हुई घटाओं के चलते सूर्य देवता ओझल हो गये। जिसके चलते शीतलहर का प्रकोप बढ गया। उधर मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में बारिश की चेतावनी दी है। जिसके चलते आने वाले समय में आमजन को शीतलहर का प्रकोप और झेलना पडेगा।
शीतलहर चलने और पाला पड़ने से ठिठुरन बलगातार बढ रही है। सुबह के साथ-साथ शाम के ठिठुरन बढ़ गई। हल्का कोहरा भी छा गया था। दुकानदार, व्यापारी अपने दुकानें व प्रतिष्ठान अन्य दिनों की अपेक्षा जल्द बंद कर घरों को चले गए। देर रात में स़ड़कों पर सन्नाटा पसर गया। तापमान गिरने के साथ ही साथ ठंड का असर बढ़ रहा है। रात के समय सड़कों पर कागज आदि जलाकर हाथ गर्म किये जाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बढ़ती ठंड के बाद अभी तक भी सड़कों पर अलाव जलाने की व्यवस्था नगरपालिका की तरफ से नही की गई है। शाम होते ही लोग ऊनी व गर्म कपड़ों में लिपटकर घरों में दुबक गए। घरों में अंगीठी, हीटर, वार्मर आदि जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास किया।
धूमधाम के साथ मनाया पर्व
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड रामबाग स्थित मॉर्निग ग्लोरी स्कूल मे क्रिसमस डे बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल को अत्यंत मनमोहक तरीके से सजाया गया। स्कूल को सुंदर रूप देने मं बच्चों को महत्वपूर्ण योगदान रहा। अध्यापको की मदद से बच्चो ने सुन्दर सुन्दर क्राफ्ट बनाये। टीचर्स द्वारा बच्चों की फेस पेन्टिंग की गई। जो कि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। जिससे बच्चे बहुत प्रसन्न थे। सभी ने अपनी पसंद से कुछ ना कुछ बनवाया। सेंटा क्लाज की ड्रेस पहनकर बच्चों ने मंचीय प्रस्तुती दी। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चो ने जमकर डांस किया। छोटे-छोटे बच्चे सेंटा क्लाज की ड्रेस मे बहुत ही प्यारे लगा रहे थे। बच्चों को टॉफी व उपहार भी बांटे गए। इस दौरान बच्चो ने तरह-तरह के खेल खेले। कक्षा एक से पांच तक कके बच्चो ने प्ले,नर्सरी, एल.के.जी. व यूकेजी के बच्चो को गेम खिलवाये। व सभी बडे बच्चो ने छोटे बच्चो का ध्यान रखा। बच्चो मे और खेलों का आयोजन टीचर्स की देखरेख मे किया गया। बच्चो ने रंगबिरंगी लाइट द्वारा क्रिसमस ट्री को सजाया व प्रभु यीशु के परिवार की झांकि भी प्रस्तुत की। बच्चो ने क्रिसमस संबंधी मॉडल भी बनाये। स्कूल मे बच्चो को अपना कार्य स्वयं करने के लिए प्रेरित किया जाता है। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या के नेतृत्व मे सभी कार्यो का संचालन हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्या श्रीमति दीपा तायल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
मन की बात सुनी
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को संबोधित करते हुए।प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मन की बात के कार्यक्रम बूथ सुनते जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, विकास अग्रवाल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, अरुण शर्मा सुभाष शर्मा, राकेश कुमार और विकास गुप्ता रहे।
रात्रि कालीन कर्फ्यू लागू, जुटा पुलिस/ प्रशासन
मुजफ्फरनगर। उत्तर भारत में कोरोना की तीसरी लहर यानी ओमीक्रॉन के बढ़ते कहर को देखते हुए जहां यूपी के मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ ने पूरे उत्तर प्रदेश में रात्रि कालीन कर्फ्यू लगाने के दिशा निर्देश जारी किये है जिसके चलते पर्त्येक जिले में पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी भी अब सख्त होते दिखाई दे रहे है शासन की गाईडलाईन के अनुरूप सख्ती के साथ इसका पालन कराया जा रहा है। मुज़फ्फरनगर जनपद की अगर हम बात करें तो यहाँ बीती देर रात्रि में ही पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर दिखाई दिए और रात्रि कालीन कर्फ्यू का सख्ती के साथ पालन कराते दिखे। यहां सड़कों सहित मुख्य बाजारों में पुलिस की गाड़ियां एनाउंस करती दिखी और पुलिस लोगों को उनके घरों में भेजती नजर आईं नगर में हालाँकि कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम में चल रहे है जिनमे जिला कृषि एंव उद्योगिक प्रदर्शनी, राजकीय मैदान व् नुमाईश ग्राउंड शामिल है। यहां भी स्थानीय पुलिस एंव मेला प्रभारी द्वारा सख्ती के साथ रात्रि ११ बजे कोरोना कर्फ्यू लागु होते ही इसका कड़ाई से पालन कराया और लोगों को बिना मास्क सड़कों पर न निकलने की हिदायत देकर उन्हें चलता किया।
सपा का लगाया झंडा
मुजफ्फरनगर। समाजवादी झंडा लगाओ अभियान के सम्पूर्ण होने पर गौरव जैन के नेतृत्व में सैकड़ों झंडो का वितरण क्षेत्र में किया गया समाजवादी पार्टी व आदरणीय अखिलेश यादव जी में आस्था व्यक्त करते हुए बहुत से व्यापारियों ने भी आज अपने घर व प्रतिष्ठान पर गौरव जैन की प्रेरणा से समाजवादी झंडा लगा कर अपना समर्थन दिया इस अवसर पर गौरव जैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव व्यापारियों की हितेषी पार्टी रही है व व्यापारियों द्वारा भी लगातार समर्थन प्रदान करते हुए समाजवादी ध्वज लगाना हमारे लिए गौरव की बात है आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपेश जैन,अभिषेक जैन,अश्वनी जैन,विकि जैन,आशीष जैन,सीमित जैन,लवी गोयल,प्रिंस गर्ग,अक्षय जैन,शुभम,सिद्धांत आदि उपस्थित रहे।
ब्लास्ट पार्टी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस०डी०कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में बी०एस०सी० (विज्ञान) पाठ्यक्रम में नवागंतुक छात्र/छात्राओं के लिए फ्रेशर ब्लास्ट २०२१-२२ष् का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा० सचिन गोयल, डा० मोनिका रूहेला विभागाध्यक्ष विज्ञान संकाय, डा० सौरभ जैन, डा० नवनीत वर्मा, नीतु गुप्ता, एकता मित्तल, अमित कुमार आदि के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके संयुक्त रूप से किया गया तथा सभी ने छात्र/छात्राओं को कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न मनोरजन प्रस्तुतियों दी गयी। जिनमें सोलो व ग्रुप डांस, भांगडा, क्लासिक डांस, शामिल रहे इनमें आयुषी, अभिराज, अलिशा, अनुष्का, महक, मुस्कान, बरीरा, नैना, पायल, पूनम, रिया, स्नेहा, सोनम, कार्तिक, गौतम, कलीम, फरीद, सूरज, आशु, आर्यन, अंशुल, अंकित, सुजाता, स्वाति, तानिया व उवर्शी आदि ने विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बी०एस०सी० प्रथम वर्ष के परिणामों के अनुसार अभिराज को मिस्टर फ्रेशर तथा बुशरा मिर्जा को मिस फ्रेशर व प्रीत रूहेला मिस्टर चार्मिंग एवम् पायल राना को मिस चार्मिग घोषित कया गया। बी०एस०सी० प्रथम वर्ष के परिणामों के अनुसार अग्रज कौशिक को मिस्टर फ्रेशर तथा शैफाली त्यागी को मिस फ्रेशर व वैभव चंदेल मिस्टर चार्मिंग एवम् अनु पंवार को मिस चार्मिग घोषित कया गया। छात्र/छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण का कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डा० नवनीत वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी छात्र/छात्राओं को दिखाया गया व सभी छात्र/छात्राओं ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की। निर्णायक की भूमिका में डा० मोनिका रूहेला, डा० अमित कुमार व नीतु गुप्ता रहे। समापन अवसर पर प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी छात्र/छात्राओं और महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया और यह बताया की इस तरह के आयोजन से सभी छात्र/छात्राओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच मिलता है तथा उनमें आत्म विश्वास की वृद्धि होती है। ऐसे आयोजनों से सभी छात्र/छात्राओं को एक दूसरे को समझने का अवसर मिलता है तथा उनमें सामांजस्य से काम करने की प्रवृति का विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन श्वेता, आर्य, कसक, व अलीना ने किया। इस अवसर पर बी०एस०सी० (विज्ञान) विभाग डा० रविन्द्र, डा० ज्ञानेन्द्र, अक्षय शर्मा, मोनिका पंवार, डा० महेन्द्र, नकुल पराशर, शिप्रा, तनु, कुलदीप शर्मा, सोनम, ज्योति अंकित धामा, निशा, पिंकी, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, रजत वर्मा, मौ० उस्मान आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
बेहोशी की हालत में मिली युवती
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ले से एक युवक पर युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर रेप का आरोप है। आरोपी ने युवती को बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंक दिया। युवती को तलाश करते हुए पहुंचे परिजन घर ले गये। होश में आने पर युवती ने अपने साथ हुई घिनौनी हरकत की जानकारी परिजनों को दी। तब परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पीडित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है। पुलिस पीडिता के कोर्ट में बयान व मैडिकल कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी युवती अपने घर से अचानक लापता हो गयी थी। काफी देर के बाद युवती मौहल्ले में ही एक मकान के सामने बेहोशी की हालत में पडी मिली। जानकारी पाकर परिजन युवती को वहां से उठाकर घर लाये। होश में आने पर युवती ने अपने परिजनों को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये। उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया और बेहोश हो जाने पर उसे सड़क पर फेंककर चला गया। तब परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई। तहरीर पर पुलिस ने आरेपी अक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है। पुलिस पीडिता का मैडिकल व कोर्ट में बयान कराने की तैयारी कर रही है।
शांतिभंग में किया चालान
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने आपस मे झगड रहे तीन आरोपियो के खिलाफ शांतिभंग के आरोप मे कार्यवाही सुनिश्चित की। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशो के चलते क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने रामू पुत्र ब्रहमप्रकाश निवासी फयाजपुरा कूकडा को अपने पडौसी के साथ गाली-गलौच व झगडा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने सोनू पुत्र शौकीन्द्र निवासी गांधी कालोनी एवं अनुज पुत्र रिषीपाल निवासी आदर्श कालोनी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।
हैदरपुर वेटलैंड बना प्रवासी परिंदों का आशियाना
मुजफ्फरनगर। अद्भुत जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध मुजफ्फरनगर का हैदरपुर वेटलैंड क्षेत्र (हस्तिनापुर वाइल्डलाइफ सैक्चुरी) दुर्लभ प्रजाति की पक्षियों का घरौंदा बन चुका है। स्म्यू बत्तख, इंडियन ग्राफ बर्ड और चाइनीज रूबी थ्रोट जैसे पक्षी इस बार यहां पहली बार नजर आए। हजारों मील की दूरी तय कर यूरोप, मंगोलिया और दूसरे ठंडे क्षेत्रों से पहुंचे प्रवासी पक्षियों ने गंगा-सोलोनी के इस उथले इलाके की शान में चार चांद लगाए हैं।
१९८४ में मुजफ्फरनगर-बिजनौर को जोड़ते हुए गंगा बैराज निर्माण के समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि भविष्य में गंगा-सलोनी का यह उथला क्षेत्र अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए इतना विख्यात बन जाएगा। छह हजार हेक्टेयर से अधिक भू-भाग में फैले हैदरपुर वेटलैंड में आज पक्षियों की ३२४ प्रजातियों की पहचान हो चुकी है। जिनमें २०० प्रजातियों के पक्षियों का यह क्षेत्र स्थाई निवास बन चुका है। पक्षियों की १२४ प्रजातियां ऐसी हैं जो अलग-अलग मौसम में अपने प्रवास से इस क्षेत्र को गुलजार करती हैं। इस समय हैदरपुर वेटलैंड में करीब ५० हजार पक्षी चहचहा रहे हैं।
यह क्षेत्र पेशे से इंजीनियर और देश के प्रसिद्ध बर्ड वाचर आशीष लोया की कर्मभूमि बन चुका है। बिजनौर प्रवास के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र को क्या निहारा कि इसकी काया ही पलट गई। उनकी कोशिशों से इस क्षेत्र ने आज जनपद को अलग पहचान दिलाई।
बताते हैं कि यह असीम जैव विविधता वाला क्षेत्र है। जिसके बाद उन्होंने अध्ययन के आधार पर हैदरपुर वेटलैंड को रामसर साइट (अंतर्राष्ट्रीय साइट कंवेंशन के मापदंडो पर खरा क्षेत्र ) का दर्जा दिलाने का प्रयास शुरू किया। काफी कोशिशों के बाद इसी माह इसे देश की ४७वीं रामसर साइट घोषित किया गया।
बर्ड वाचर आशीष लोया के अनुसार हैदरपुर वेटलैंड में इंडियन ग्रासबर्ड, पपीहा (गर्मियों में आता है), चाइनीज रूबी थ्रोट, ग्रेलेग गूज, रेडक्रेस्टेड पोचार्ड, वूली-नेक्ड स्टोक आदि पक्षी अलग-अलग मौसम में प्रवास करते हैं। इनकी मौजूदगी वेटलैंड को अलग खूबसूरती प्रदान करती है। बताते हैं कि स्म्यू बत्तख तथा ब्लू थ्रोट यूरोप से और बारहैडेड गूज मंगोलिया से आता है, जो माउंट एवरेस्ट के ऊपर परवाज कर पहुंचता है।
जिले के निवासी तथा ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय के पक्षी विशेषज्ञ एवं शोध छात्र आशीष कुमार बताते हैं कि भारतीय उपमहाद्वीप में पहुंचने वाले अधिकांश प्रवासी पक्षी नवंबर माह से क्षेत्र के विभिन्न वेटलैंड पहुंचना शुरू हो जाते हैं। ये प्रवासी पक्षी मुख्यतरू रशिया, मंगोलिया एवं साईबेरिया क्षेत्र से आते हैं। बताया कि इतनी लंबी दूरी तय करने में इन पक्षियों की चोंच में लगा जीओ मैग्नेटिक सेंसर मदद करता है। उसी के माध्यम से ये एक-दूसरे से कम्यूनिकेट करते हैं। प्रवास से पूर्व इन पक्षियों में मौजूद हाइपोथैलेमस नामक ग्रंथि एक विशेष प्रकार का स्त्राव उत्पन्न करती है।
मामूली बात पर हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी। मामला दो सम्प्रदायों से जुडा होने के चलते पुलिस ने तत्काल कर्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के विरूद्ध रिपेर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में वाल्मीकि बस्ती निवासी राकेश ने बताया कि उसका बेटा अजय अपने दोस्त के साथ चिकन खाने के लिए एक दुकान पर गया था। आरोप है कि वहां उसके पुत्र व उसके दोस्त को लद्दावाला निवासी जिशान, आदिल, आरिफ व शालू ने दबोच लिया और उनके साथ मारपीट की जिसमें वे लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों का मैडिकल कराकर आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं दूसरी ओर आरोपी पक्ष के लद्दावाला निवासी जफर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बाल्मीकि बस्ती निवासी अर्जुन, नितिन, मोन्टी व अजय ने उसके भाई आदिल व उसके दोस्त आरिफ के साथ मारपीट कर उन्हे घायल कर दिया है। पुलिस ने जफर की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
औद्योगिक इकाइयों के संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुजफ्फरनगर द्वारा एक कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन एक बैंकट हॉल में किया गया। आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर ने गत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा व आगामी वर्ष का प्रस्तावित बजट सभी कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया ।उसके पश्चात औद्योगिक इकाइयों के संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रुप से उत्तर प्रदेश में आने वाले चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार उद्योगों से संबंधित अपनी 10 सूत्रीय मांगो का एक मांग पत्र सभी राजनीतिक दलों के मुखिया व जनप्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा व उद्योग इस मांग को अपने मेनिफेस्टो में प्रमुखता से रखकर उन मांगों को पूरा करने का आश्वासन देने के लिए कहा जाएगा। जिससे कि उद्योगों को प्रदेश में प्रमुखता से स्थान मिले। इसके बाद पोलूशन के सख्त नियमों के कारण एनसीआर के उद्योगों को संचालित करना बहुत मुश्किल हो रहा है पीएनजी की उपलब्धता ना होना एक बहुत बड़ी समस्या है।
नीरज केडिया जी ने कहा कि उद्योग से निकलने वाला पोलूशन कुल पोलूशन के सापेक्ष बहुत कम है परंतु उद्योग सबसे आसान टारगेट होने की वजह से सिर्फ उस पर ही पाबंदियां लगाई जाती है ।
पवन गोयल जी ने कहा कि नगर पालिका से व वाहनों के द्वारा जितना पोलूशन किया जा रहा है वह उद्योग के मुकाबले बहुत अधिक है परंतु उस ओर किसी का ध्यान ना होकर सिर्फ उद्योगों को ही टारगेट किया जाता है। इस संबंध में एक पत्र संबंधित मंत्रालय को लिखने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा उद्योग लगाने पर पूर्व में बिल्डअप एरिया पर ही डेवलपमेंट चार्ज लिया जाता था परंतु वर्तमान में विभाग पूरे प्लॉट साइज पर डेवलपमेंट चार्ज ले रहा है जिसके कारण कुछ स्थानों पर तो भूमि की कीमत से अधिक डेवलपमेंट चार्ज हो जाता है जिस कारण उद्योग लगाना एक बड़ी समस्या हो गया है जबकि नियम में कहीं भी यह परिभाषित नहीं है।
पंकज जैन जी ने कहा कि क्लीनर फ्यूल की परिभाषा अभी तक विभाग द्वारा नहीं दी गई है उसको भी परिभाषित किया जाना चाहिए। बैठक में सर्वश्री अनुज स्वरूप बंसल मनोज अरोरा समित अग्रवाल मनीष जैन जगमोहन गोयल पंकज मोहन गर्ग सुधीर गोयल राज शाह दीपक सिंघल नईम चांद आदि अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे।

