समाचार (Muzaffarnagar News)
युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रो के अनुसार गांव सूजडू निवासी साजिद नामक युवक ने आज सुबह घर मे हुई आपसी कहासुनी से क्षुब्ध होकर घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से युवक साजिद को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
चलती गाडी बनी आग का गोला
मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानसठ क्षेत्र में आज स्क्रेप से लदी हुई गाडी आग का गोला बन गयी। जलती हुई गाड़ी काफी दूर तक सड़क पर दौड़ती रही। चालक ने किसी प्रकार से गाडी से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस व फायरब्रिगेड ने किसी प्रकार आग बुझाई लेकिन तब तक गाडी जलकर खाक हो चुकी थी। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जानसठ क्षेत्र में स्क्रेप से भरी हुई गाडी में अचानक आग लग गयी। चालक ने चलती गाडी से किसी प्रकार से कूदकर अपनी जान बचाई। सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड ने गाडी में लगी आग को बुझाया तब तक गाडी जलकर खाक हो चुकी थी।
विभिन्न मामलों में कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग मामलों में कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्र पाल सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त राशिद पुत्र मुन्ना उर्फ मिन्ना नि0 133 मौहल्ला लद्दावाला थाना कोतवाली नगर मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त आसू कुरैशी पुत्र अब्दुल गफ्फार नि0 मौहल्ला काजीयान थाना खतौली मु0नगर को किराये के मकान कानूनगौयान से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त विशेष पुत्र रविन्द्र सिंह ग्राम बगरापुर थाना फुअर बदायू को भूराहेडी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 मोबाइल बरामद किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरेश कुमार द्वारा एक जिलाबदर अभियुक्त मुर्सलीन पुत्र जरीफ नि0 काठखा जानसठ मु0नगर को काठखा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
गीत संगीत की सुरमई कार्यक्रम चार को
मुजफ्फरनगर। नुमाइश पंडाल में इस बार नुमाइश में जनपद के लोगों को अनेक सुप्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर के कार्यक्रम देखने सुनने का मौका मिला है। जिसका श्रेय जनपद के लोकप्रिय जिला मजिस्ट्रेट चंद्र भूषण सिंह वह उनकी प्रशासनिक टीम को जाता है। म्यूजिकल इवेंट की आखिरी कड़ी के रूप में आगामी ४ जनवरी को दिल्ली का प्रसिद्ध ग्रुप व गायक अतुल पंडित अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध देंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक संजय साथी ने बताया कि ४ जनवरी २०२२ को समय ६ः३० बजे से नुमाइश पंडाल मे म्यूजिकल इवेंट सुरमई शाम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे तथा कार्यक्रम में जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस म्यूजिकल इवेंट का आयोजन मुजफ्फरनगर ईट निर्माता समिति द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक और रिद्म के अध्यक्ष संजय साथी ने बताया कि यह कार्यक्रम रात्रि १०ः०० बजे समाप्त हो जाएगा और लोगों का भरपूर मनोरंजन करेगा।
शस्त्र सहित कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग मामलों में कई को शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण रमन पुरत्र राकेश, सागर पुत्र सुरेन्द्र नि0गण रामपुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर को बझेडी रोड पैठ मैदान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा मय 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियुक्त बबलू उर्फ नूर आजम पुत्र यासीन नि0 मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन मु0नगर को बीयर के ठेके के पास घास मण्डी तिराहा से गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्दर सिंह द्वारा अभियुक्त तेजपाल पुत्र सौराज नि0 बहोक कानू खेडा थाना आदर्श मण्डी शामली को उपाध्याय कंटीन से रजवाहे की पटरी पर 150 मीटर अन्दर से को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 रेशपाल सिंह द्वारा अभियुक्त दिनेश पुत्र कमल सिंह नि0 सीकरी थाना भोपा मु0नगर को सीकरी पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1 तंमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 निर्दोश त्यागी द्वारा अभियुक्त राहुल पुत्र भोपाल नि0 वाजिद पुर थाना जानसठ मु0नगर को जंगल ग्राम जटवाडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1 तंमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
बच्ची से की अश्लील हरकत
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति बाइक से एक बच्ची का रास्ता अवरूद्ध कर अश्लील हरकते कर रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में एसएसपी ने कार्यवाही के निर्देश दिये है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो नई मंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर बाइक लगाकर एक बालिका का रास्ता रोके हुए है और अश्लील हरकते कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इस मामले से एसएसपी ने पुलिस को जांच कर कार्यवाही के निर्दश दिये है।
नवजात का थैले में शव मिलने से हडकम्प
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला बच्चन सिंह कालोनी में थैले में बंद नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौहल्ले के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला बच्चन सिंह कालोनी में कुछ लोगों ने एक थैला पडा हुआ देखा जिसमें खून लगा हुआ था। मौहल्ले के लोगों ने थैला खोलकर देखा तो उसमे नवजात शिशु का शव था। मौके पर लोगों की भीड जुट गयी और मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी बिन ब्याही मां ने अपना पाप छुपाने के लिए उक्त नवजात को जन्म देते ही सड़क पर फेंक दिया।
20 हजार रूपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर। आवेदक उ०नि० अजयवीर सिंह जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा कोषागार अधिकारी बनकर पेंशन अकाउन्ट वेरीफाई करने के नाम से रिमोट एक्सिस ऐप्लीकेशन डाउनलोड कराकर ५५ हजार रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए स्टेट बैंक आफ इन्डिया को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा ५५ हजार रूपये में से २० हजार रूपये की आंशिक धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराने हेतु प्रयास जारी है।
शराब के पव्वों सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 रोहित कुमार द्वारा अभियुक्त सुनील पुत्र भोपाल नि0 मील मन्सूपुर थाना मन्सूरपुर मु0नगर को ओमजी ढाबा एनएच 58 से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 09 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 योगेश तेवतिया द्वारा अभियुक्त सतीश पुत्र हरी सिंह नि0 पुरबालियान थाना मन्सूरपुर मु0नगर को अड्डे वाली मस्जिद पुरबालियान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी अवैध शराब बरामद की गयी।इसके अलावा थाना भौराकंला पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा अभियुक्त विकास पुत्र वीरेन्द्र नि0 सिसौली थाना भौराकंला मु0नगर को भौरा खुर्द से भौराकंला वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे दशी शराब बरामद की गयी।
कई टयूबवैलों से चोरी
बुढाना। अज्ञात चोरो ने कई टयूबवैलो पर चोरी कर डाली। चोरो ने टयूबवैल पर लगी मोटर का सामान,स्टार्टर,केबिल आदि चोरी कर लिए। पीडित ग्रामीणो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच पडताल शुरू की।
चुनाव एकजुट होकर लडने का संकल्प
मुजफ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गठबंधन में शामिल सभी सहयोगी दलों की मीटिंग सपा कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर हुई। मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा तथा संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी द्वारा किया गया। मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम होने के कारण चुनाव में बड़ी पराजय की ओर है सपा रालोद व सहयोगी दलों के गठबंधन की लहर से घबराकर मोदी योगी अपनी सरकार की उपलब्धि बताने में पूरी तरह विफल है। इसलिए चुनावी समय में केवल उद्घाटन शिलान्यास कार्यक्रम करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि गठबंधन की ताकत विधानसभा चुनाव 2022 में सफलता के साथ सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने सपा के साथ गठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ताओं से तहसील व ब्लाक स्तर पर भाजपा सरकार की ५ साल की नाकामी को उजागर करने का आह्वान किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष चौधरी इलम सिंह गुज्जर ने कहां कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जिसको भी टिकट होगा साझा प्रचार करके गठबंधन को ताकत देने का काम करेंगे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिलाध्यक्ष सोमेश गौतम ने कहा कि गठबंधन से चुनाव में टिकट किसी को हो हमारी पार्टी के कार्यकर्ता हर मीटिंग व सम्मेलन में बढ़ चढ़कर भाग लेकर गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे।
पूर्व सांसद कादिर राणा व पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहां कि भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित को दरकिनार करके जनता का दमन करके सरकार चलाई गई इसका जवाब जनता एकजुटता के साथ भाजपा को हटाकर सपा सरकार बनाकर जवाब देगी। पूर्व मंत्री योगराज सिंह पूर्व विधायक अनिल कुमार पूर्व विधायक मिथिलेश पाल ने कहा कि गठबंधन के सभी सहयोगी दल प्रत्येक विधानसभा में साझा सम्मेलन करके भाजपा सरकार द्वारा सत्ता के दुरुपयोग व सांप्रदायिक नफरत वाले प्रचार से जनता को जागरूक करने का काम करेंगे। सपा रालोद सहित गठबंधन सहयोगियों की मीटिंग को भागीदारी पार्टी जिलाध्यक्ष अनुज इन्द्रवाल, पिछड़ा समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मेजर रमेश सैनी रालोद नेता चंद्रवीर सिंह एडवोकेट पूर्व जिला अध्यक्ष सपा श्यामलाल बच्ची सैनी सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सपा नेता अब्दुल्ला राणा, रालोद नेता कमल गौतम, पायल माहेश्वरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, सपा जिला महासचिव जिया चौधरी, सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल, भागीदारी पार्टी राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार गौतम, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, ठाकुर ओमवीर सिंह प्रमुख महासचिव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली, शिवान सैनी, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, विधानसभा अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी, नौशाद अली, पर्सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष मेहरबान मलिक, ने संबोधित किया। मीटिंग में मुख्य रूप से सपा नेता राहुल वर्मा शौकत अंसारी रोहन त्यागी, डा इसरार अल्वी, सूर्य प्रताप राणा,सुमित खेड़ा, रागिब कुरैशी, शहजाद मेंबर, नदीम राणा मुखिया, रालोद मीडिया प्रभारी अंकित सहरावत, नौशाद खान, रमेश चंद प्रजापति, शुभम बंसल, शमशाद अहमद, डा नूर हसन सलमानी, मौ इमरान, सागर कश्यप, भारत वीर प्रजापति, राजू सैनी, शुभम गोस्वामी, विकल राठी, विनोद कुमार मलिक, सुरेश कुमार गौतम सहित सपा, रालोद, प्रगतिशील सपा लोहिया ,सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी,भागीदारी पार्टी सहित अन्य सहयोगी दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फैक्ट्री में लगी आग से हुआ नुकसान
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला शिवपुरी में संचालित नमकीन फैक्ट्री में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग के चलते फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागना पड़ा। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी में मनीष कुमार गुप्ता की नमकीन फैक्ट्री संचालित है। रविवार सुबह आम दिनों की तरह फैक्ट्री में नमकीन बनाने का काम चल रहा था। अचानक अज्ञात कारणों के चलते फैक्ट्री में आग लग गई। शुरुआत में फैक्ट्री में काम करने वालों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटे ऊंचाई तक उठने लगी। आग पर काबू न होता देख फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर बाहर की और दौड़े।
फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी गई। १५ मिनट में ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक फक्ट्री का लाखों का नुकसान हो चुका था। फैक्ट्री मालिक मनीष गुप्ता का कहना है कि ऐसा लगता है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी। सीएफओ रमा शंकर तिवारी का कहना है कि फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चला है। जांच उपरांत आग के कारणों पता चल पाएगा। उन्होने बताया कि आग के चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
मेरठ में आयोजित रैली के लिए रवाना हुए भाजपाई
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली मे शामिल होने के लिए भाजपाई भारी संख्या मे तथा पूरे जोश-खरोश के साथ सैकडो बसों एवं अन्य वाहनो के साथ मेरठ के लिए रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि निकटवर्ती जनपद मेरठ के गांव सलावा मे मेजर ध्यान चन्द र्स्पोटस स्टेडियम का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास किया जा रहा है। र्स्पोटस स्टेडियम के शिलान्यास के पश्चात पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलावा मे आयोजित हो रही जनसभा मे शामिल होने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व मे कूकडा नवीन मन्डी स्थल से दर्जनो बसों,कार व अन्य निजी वाहनो के साथ भाजपाई मेरठ के सलावा के लिए रवाना हुए। इस दौरान जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के सदस्य जगदीश पांचाल,भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल,सभासद विकास गुप्ता, सहित सैकडो भाजपाई मौजूद रहे। सचिन सिंघल, विकास अग्रवाल,डा.पुरूषोत्तम गौतम,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष,वरिष्ठ भाजपा नेत्री अमिता चौधरी,रेनू गर्ग,एकता गुप्ता,साधना सिंघल, दुलारी मित्तत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा पीएम मोदी की रैली मे सम्मलित होने एवं उनके ओजस्वी विचारो को सुनने के लिए जनपद से हजारो लोग मेरठ के सरावा के लिए रवाना हुए। इसी संदर्भ मे दवा व्यापारी प्रमोद मित्तल, सुभाष चौहान, ठाकुर अरूण प्रताप, सचिन त्यागी, सहित अनेक व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता नगर की हृदय स्थली शिवचौक से मेरठ के लिए रवाना हुए। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज मेरठ के सलावा मे हो रही रैली के लिए मुजफ्फरनगर के गांव देहात के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम मे बढचढ कर हिस्सा लिया। केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान के नेतृत्व मे गावो से भारी संख्या मे लोग सलावा के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरे मार्ग पर गाडियों का लम्बा काफिला शामिल रहा। जिस कारण मेरठ रोड पर बसो की भरमार से जाम की स्थिती बनी रही।
युवा शक्ति की जरूरतः अनिल
मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फॉर्म की मासिक बैठक लिंक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन विश्वदीप गोयल बिट्टू ने किया। व्यापारी सुरक्षा फोरम के महासचिव राजकुमार रहेजा ने मुख्य अतिथि के रुप में पधारे एसडी कॉलेज मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों अजय सिंघल, अनिल नामदेव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में व्यापारी नेता अजय सिंघल ने बताया की व्यापारी को भामाशाह क्यों कहा जाता है। व्यापारी नेता ने टोडरमल की कहानी भी सुनाई। व्यापारी नेता अनिल नामदेव ने कहा कि व्यापारी संगठनों में आज के दौर में युवा शक्ति की जरूरत और महत्व है। विश्वदीप गोयल ने नेताओं को नसीहत करते हुए कहा कि उन्हें माला, मंच और माइक से दूर रहकर निष्काम भाव से लोगों की सेवा करनी चाहिए। महासचिव राजकुमार रहेजा ने व्यापारी सुरक्षा फोरम के क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए आगामी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में पंडित मनसुख शर्मा, देवेंद्र चौहान पूर्व विधायक पुत्र एवं व्यापारी नेता, अचिन कंसल, वीरेंद्र अरोरा चश्मे वाले, अरूण सपरा, सरदार गुरवचन सिंह ज्ञानी,े प्रवीण वर्मा डॉक्टर संजय अग्रवाल, वेद प्रकाश, मनोज गुप्ता क्राकरी वाले सहित भारी संख्या में उपस्थित थे।
शहर कोतवाल का सम्मान
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा अभी हाल ही में नव वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित पुलिस सम्मान समारोह में किसी व्यस्तता के चलते उपस्थित न हो सके शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र को प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के मार्गदर्शन में संगठन के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,रुड़की रोड इकाई अध्यक्ष विजय कुच्छल,गोल मार्केट अध्यक्ष राजेंद्र अरोरा,शिव मार्केट अध्यक्ष जयेंद्र प्रकाश एवं उदित किगर द्वारा शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया
नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि शहर कोतवाली क्षेत्र जो अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है उसमे अमन,शांति कायम रखने में हमारे शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र का अहम रोल है एवं नगर क्षेत्र में व्यापारियों की कभी भी कोई समस्या होती है तो शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र जी द्वारा उसे तत्परता के साथ हल किया जाता है आज संगठन के व्यापारियों द्वारा उनको सम्मानित करते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है
इस अवसर पर ज्ञानी गुरबचन सिंह, विनोद कुमार,अमरीश ठाकुर,विजय मदान,असलम,मनीष तनेजा,मनीष अरोरा,दीपांशु कुच्छल,अनिल मित्तल, विभोर मल्होत्रा,वीरेंद्र अरोरा आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे
चाय का किया वितरण
मुजफ्फरनगर । महाराजा अग्रसैन सेवा समिति (रजि०) द्वारा शिवचौक पर चाय वितरण कार्यक्रम में शहर से गणमान्य वरिष्ठ समाजसेवी मास्टर विजय सिंह , कमल मित्तल एड किसान चिंतक , प्रदेश उपाध्यक्ष सपा गोरव जैन , वरिष्ठ समाजसेवी अविनाश त्यागी , भाजपा वरिष्ठ नेता सुधीर खटीक , भाजपा जिला मंत्री सुनिल दर्शन, सतपाल सिगरं ,युवा वरिष्ठ समाजसेवी शिवकुमार खटीक , वरिष्ठ सपा नेता सुमित खेड़ा , पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा राकिब कुरैशी , व्यापारी नेता पवन बसलं , युवा सपा नेता गोरव मुंडे , स्वरू मंत्री चितरंजन स्वरूप जी के पीए प्रदीप गुप्ता , महाराजा अग्रसेन सेवा समिति (रजि०) जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता , जिला महामंत्री शलभ गर्ग , व्यापारी नेता विक्की बंसल , महानगर कोषाध्यक्ष युवजन सभा लवी गोयल, सोनू गोयल कांशीराम कालोनी से , वत्सल शर्मा, आकाश भाई , अमित मित्तल, नवीन गोयल , हितेश गर्ग , देवेन्द्र तायल , संदीप गुप्ता , रेशू गुप्ता आदि सैकड़ों गणमान्य लोगों ने आज की सेवा में अपनी हाजरी दी। कार्यक्रम के अंत में महाराजा अग्रसैन सेवा समिति (रजि०) प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी किनौनी , जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने सभी गणमान्यों का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया।
फिशरमैन कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। धनगर समाज को एससी आरक्षण दिलाने सहित कई मांगों को लेकर पीएम को ज्ञापन देने के लिए मेरठ रवाना हो रहे फिशरमैन कांग्रेस अध्यक्ष इ. देवेन्द्र कश्यप को समर्थकों सहित पुलिस ने जीआइसी मैदान से गिरफ्तार कर लिया। इ. देवेन्द्र कश्यप के पीएम को ज्ञापन देने जाने की भनक पुलिस को पहले ही लग गई थी। जिसके चलते पुलिस ने सुबह से ही कलक्ट्रेट तथा दूसरे स्थानों पर डेरा डाला हुआ था।
२ जनवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी के मेरठ के सलावा मे मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के कार्यक्रम के मद्देनजर आंदोलनकारी संगठनों को लेकर पुलिस अलर्ट जारी किया था। धनगर समाज को एससी जाति का दर्जा देकर आरक्षण का लाभ देने के लिए कई माह तक कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने वाले फिशरमैन कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इं. देवेन्द्र कश्यप तथा उनके समर्थकों के बारे में पुलिस ने आशंका जताई थी कि वह अपनी मांगों के लिए पीएम को ज्ञापन देने मेरठ के लिए रवाना हो सकते हैं। जिसके मद्देनजर रविवार को सुबह से ही पुलिस ने कलक्ट्रेट तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया था। पुलिस-प्रशासन के पास जैसे ही फिशरमैन कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं के मेरठ के लिए रवाना होने की खबर पहुंची तो वह अलर्ट मोड पर आ गए। अपरान्ह करीब १२.३० पर जैसे ही फिशरमैन कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इं. देवेन्द्र कश्यप के समर्थकों सहित मेरठ के लिए रवाना होने की जानकारी मिली तो पुलिस जीआइसी मैदान की ओर दौड़ पड़ी। पुलिस ने देवेन्द्र कश्यप तथा अन्य समर्थकों को जीआइसी मैदान से गिरफ्तार कर लिया।

