समाचार (Muzaffarnagar News)
पुलिस ने किया तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
भारी मात्रा में अवैध हथियार व् हथियार बनाने के उपकरण बरामद

बुढाना। (Muzaffarnagar News) विधानसभा सामान्य निर्वाचन -२०२२ के दृष्टिगत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना बुढाना पुलिस द्वारा जंगल ग्राम सैनपुर उर्फ कमरूद्दीननगर से अवैध शस्त्र बनाते हुए ०२ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणें ने पुलिस पूछताछ में वारस अली पुत्र इशाक अली निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर, . महताब पुत्र वारस अली निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फनरगर। जिसके कब्जे से १९ तमंचा ३१५ बोर, ०१ तमंचा १२ बोर, ०२ मस्कट ३१५ बोर अधवनी, ०२ मस्कट १२ बोर अधबनी, ११ तमंचा ३१५ बोर अधबने, ०२ तमंचा १२ बोर अधबने, १८ नाल ३१५ बोर छोटी बडी, २२ नाल १२ बोर छोडी बड़ी, ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०२ खोखा कारतूस १२ बोर। शस्त्र बनाने के पुर्जेः- ०४ बन्दूक की बट, १४ बॉडी तमन्चा, ०६ लकड़ी की चाप, १३ तमन्चे के ट्रैगर, २१ स्प्रिंग छोटी व बड़ी, ४५ रिपिट छोटी बड़ी, नाल व बॉडी को जोड़ने वाले ३५ लोहे के बक्से, ०६ तमन्चे के ट्रैगर की पत्ती, ४५ लोहे की तमचे की ट्रैगर की पत्ती, ०२ इन्जैक्टर
१२. शस्त्र बनाने के उपकरणः- लकडी के पटरे पर कसे हुए -०२ सिकंजे, ०१ बैलडिग मशीन मय केबल, ०१ ड्रिल मशीन,०९ लोहे की आरी के ब्लेड, ०२ लोहे की आरी, ०२ आरी लकडी काटने की छोटीध्बडी, ०४ रेती बडी व छोटी, ०६ बडे व छोटे बरमे, ०१ पेचकस, ०१ प्लास, ०२ संडासी, ०१ बैठने की लोहे की पटरी, ०१ बैलडिंग रोड का सील बंद डब्बा, ०१रेगमार्क का बण्डल, ०१ चूडी खींचने वाली डाई, ०२ छैनी आदि बरामद किये।
अवैध असलाह बनाते किया गिरफ्तार-शस्त्र व उपकरण हुए बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी पुलिस ने एक बंद पडे ईट भट्टे में अवैध शस्त्र बना रहे दो लोगों को भारी मात्रा में बने व अधबने शस्त्रों, कारतूसों, उपकरणों व कच्चे माल के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी कोतवाली प्रभारी पंकज पंथ को सूचना मिली थी कि टाटा मोटर्स के पास स्थित बंद पडे ईट भट्टे के एक कमरे में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे है इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखकर वहां अवैध शस्त्र बना रहे लोग मौके से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि पकडे गये आरोपी आबिद पुत्र वजीर निवासी अम्बा विहार व अजीम उर्फ अंशी पुत्र मेहरदीन निवासी सुभाषनगर है। पुलिस ने उनके कब्जे से १० तमन्चा ३१५ बोर, ०३ तमन्चा .३२ बोर, ०२ तमन्चा १२ बोर, ०२ मसकट, ०१बन्दुक ३१५ बोर, ०१ पौनिया ३१५ बोर, ०१ पौनिया १२ बोर, ११ तमन्चा अधबने, २२ नाल १२ बोर, १० नाल ३१५ बोर, ०५ जिन्दा व ०३ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०४ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस १२ बोर, ०१ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस .३२ बोर, शस्त्र बनाने के उपकरण०१ बेल्डिगं मशीन, ०३ रेती, ०२ प्लास, ०२ पैचकस, ०१आरी लोहा काटनी, १० ब्लेड आरी, १९ आकार की पत्ती लोहे की, ०५ टुकडे लोहे की चादर, ०३ हथौडी, ०४ छैनी छोटीध्बड़ी, २४ ट्रिगर व २६ हैमर, ०१ ड्रिल मशीन, ०१ ग्रेण्डर मशीन, १२ मीटर केबल, ०१ शिकंजा आदि बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे नई मन्डी प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत,सब इंस्पैक्टर ज्ञानेन्द्र सिरोही,सब इंस्पैक्टर जितेन्द्र सिह, सब इंस्पैक्टर राजीव शर्मा, सब इंस्पैक्टर अजीत शर्मा, सब इंस्पैक्टर मानवेन्द्र सिह भाटी,है.का.सुशील कुमार,है.का.सोविन्द्र, है.का.रोहित तेवतिया,है.का..संजीव कुमार, का.मनैन्द्र सिसोदिया,का.मनोज कुमार,का.अरूण कुमार, का.मनीष,का.जयदीप कुमार, का.अमित कुमार थाना नई मन्डी मौजूद रहे।
बारिश ने फिर बढाई ठंडक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है लगातार सर्दी बढ़ रही है जिस कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है सर्दी के प्रकोप के कारण नागरिक सुबह शाम घरों में ही रहना उचित समझ रहे है गत दिवस निकली धूप से जनजीवन को थोड़ी राहत मिली थी वही एक बार शनिवार को फिर हुई रिमझिम बारिश से मौसम दोबारा ठंडा हो गया है ठंड के कारण बाजार भी जहां देरी के साथ खेल रहे हैं वही शाम को भी ६ः०० बजे से बाजार बंद होने शुरू हो जाते हैं जनवरी माह आधे से अधिक बीत चुका है लेकिन ठंड से निजात नहीं मिल पा रही है वही अधिक ठंड के कारण बाजारों में भी भीड़-भाड़ बहुत कम है साथ ही ग्राहक दुकानों पर बहुत कम नजर आते है अधिकांश ग्राहक गर्म कपड़े हीटर इत्यादि सामान खरीद रहे हैं साथ ही जरूरत को सामान खरीदने के लिए भी ग्राहक दोपहरी में ही निकलना उचित समझ रहे हैं शनिवार को ही बारिश से शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया है जा पिछले लगभग १ सप्ताह में शुक्रवार को धूप निकली थी इसी के साथ शनिवार को दोबारा बारिश होने के बाद मौसम ने फिर करवट बदल ली है जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश आगामी २ दिन तक और हो सकती है वही डॉक्टरों का कहना है कि अधिक ठंड होने के चलते प्रत्येक नागरिक को अपने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर घर से बेवजह नहीं निकलना चाहिए क्योंकि एक तरफ जहां ठंड अपना प्रकोप बढ़ा रही है वहीं दूसरी तरफ कोरोनावायरस काफी हाथ पांव पसार रहा है जिसके चलते मास्क व सोशल डिस्टेंस इत्यादि का पालन कर गर्म कपड़ों को पहनकर ही घर से बाहर निकले।
शहर व शहर से जुड़े नजदीकी मोहल्लों में बारिश शुरू होने के बाद कई जगह बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। बारिश से खेल के मैदानों, निचली बस्तियों व चौराहों, पानी निकासी नहीं होने वाले स्थानों पर पानी भर गया। शहर के बाहरी हिस्से वाली बस्तियों में पानी निकासी नहीं होने से सड़कों व खाली पड़े प्लाटों में पानी भर गया। साथ ही गन्ना क्रय केंद्रों पर कीचड़ होने से गन्ने का उठान भी नहीं हो सका।
सफाई अभियान व एंटी लारवा का छिडकाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा समस्त विकासखंडों में लगातार संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था संबंधित क्षेत्रों में कराया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकायध्नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य,शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है। नगर पंचायत मीरापुर में विभिन्न स्थानों पर शीतलहर से बचाव हेतु अलाव जलाने का कार्य किया गया। नगर पंचायत बुढाना में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पंचायत भोकरहेड़ी के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलवाए गए।
उन्नत खेती के उपाय बताये
खतौली। (Muzaffarnagar News)शुगर मिल के यार्ड में गन्ना पाठशाला आयोजित की गई। जिसमें विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत खेती-किसानी के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि समय पर फसल की देखभाल और निरोगा बीजारोपण करने से खेत के साथ फसल में सुधार होता है। किसानों को बुवाई के बारे में बताया गया। गन्ना पाठशाला व गोष्ठी का शुभारंभ उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने किया। इसके बाद महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप राठी ने नई प्रजातियों के बीच की बुवाई करने एवं ट्रेंच विधि के साथ दोहरी पंक्ति विधि से ४ फीट की दूरी पर गन्ना लगाने जानकारी दी। उप महाप्रबंधक गन्ना एके सिंह ने कहा कि मृदा में कार्बनिक पदार्थ की कमी को पूरा करने के लिए गोबर की खाद व चीनी मिल द्वारा दिए गए प्रेसमड को सड़ा कर खेत में प्रयोग किया जाए। खेत में ट्राइकोडरमा का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। कहा कि उत्तम बीज का चुनाव अच्छी खेती का प्रतीक है। शुद्ध प्रजाति का कीट रोग मुक्त बीज सुरक्षित खेतों व पौधशालाओं, शोध केंद्रों से नई प्रजाति का बीज प्राप्त कर सकते है। गन्ना को-२३८ प्रजाति को बचाने के लिए ऊपर के १ध्३ भाग को बीज के रूप में प्रयोग करें। खतौली चीनी मिल में एसटीडी एवं एमएचएटी प्लांट उपलब्ध है। जिसके माध्यम से बीज को उपचारित किया जा सकता है। इस दौरान सीके दीक्षित ने भी नई-नई तकनीकों की किसानों को जानकारी दी। वहीं, कोविड-१९ संक्रमण से बचाव के लिए मास्क आदि का प्रयोग करने आह्वान किया।
चुनाव के मद्देनजर बीएसएफ ने किया फ्लैग मार्च
सिखेड़ा। (Muzaffarnagar News)विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर गांव सिखेड़ा में फ्लैग मार्च किया है। एसओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च क्षेत्र के कई गांवों से होता हुआ थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि किसी भी दशा में चुनाव को किसी को भी प्रभावित नहीं करने दिया जाएगा। उसके बाद उन्होंने जंधेड़ी, दाहखेड़ी, बेहड़ा आस्सा, सिखरेड़ा, धंधेड़ा, निराना, बिहारी, दौलतपुर, मोघपुर आदि गांवों में भी फ्लैग मार्च निकाला। इन गांवों को संवेदनसील गांवों में रखा गया है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इन गांवों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इन गांवों में असमाजिक तत्वों पर भी विशेष निगाहें रखी जा रही है। किसी भी कीमत पर किसी को भी चुनाव को प्रभावित नहीं करने दिया जाएगा।
समाचार (Muzaffarnagar News)
चुनाव को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News) विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर पुलिस अफसरों ने गांवों में पहुंचकर लोगों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। मतदान के बाद लोगों को चुपचाप घर जाने को कहा। दो सौ मीटर की दूरी पर प्रत्याशी के पक्ष में बस्ता रखने को कहा। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ हेमंत कुमार ने शुक्रवार दोपहर रंडावली, धमात के अलावा कस्बे के लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कालेज में जिम्मेदार लोगों संग बैठक की। एसपी ने कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने एक बूथ पर १२५० वोट डालने के लिए ग्यारह घंटे का समय तय किया है। कोरोना के चलते बूथ से दौ सो मीटर पर प्रत्याशी का बस्ता रखा जाएगा। वोट डालने के बाद कोई भी मतदान केंद्र के पास नहीं रुकेगा। वोटिग के बाद सीधे अपने घर या काम पर लौट जाए। सरकारी नंबर देते हुए कहा कि गड़बड़ी करने वाले, प्रलोभन देने, शराब बांटने वाले की शिकायत करे, वाट्सअप पर लिख दें। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी, यूपी रत्न डा. संदीप वर्मा, डा. ओपी गौतम, संदीप गोयल, निर्दोष जैन, अनूप गोयल, चुन्नू मियां, तनमीक अहमद, रोबिन गोयल, हरिराम सक्सेना, हाफिज मोहसिन, इरशाद फरीदी आदि मौजूद रहे।
बीएसएफ के साथ किया फ्लैगमार्च
(Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर। विधानसभा निर्वाचन-२०२२ को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थानाध्यक्ष तितावी मुकेश सोलंकी द्वारा स्थानीय पुलिस व केन्द्रीय पुलिस बल-बीएसएफ के साथ थानाक्षेत्र तितावी के भीड-भाड व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, कोविड गाइडलाइंस व आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की जा रही है साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। जनपदीय पुलिस द्वारा भी अपने-अपने थानाक्षेत्रों में केन्द्रीय पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
जाम से मिली निजात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नावल्टी चौराहे से बैरिकेडिंग लगाकर कई बार वन वे किया जा चुका है लेकिन एक बार फिर वहां से बेरिकेडिंग हटने से जाम की स्थिति से भी निजात मिल चुकी है। अंसारी और आबकारी रोड के बीच चौराहे से ही वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। पहले बैरिकेडिंग कर मार्ग बंद कर दिया गया था। व्यापारियों के एक गुट ने बैरिकेडिंग हटाने की मांग की थी। चौराहे पर बैरिकेडिंग किए जाने से वाहनों को अस्पताल तिराहे के सामने से घूमना पड़ रहा था। ई-रिक्शा की वजह से अस्पताल तिराहे पर भी जाम की स्थिति बनने लगी थी। आए दिए जाम रहने के कारण यातायात पुलिस ने अब बैरिकेडिंग हटा दी है। टीएसआई वीर अभिमन्यु ने बताया कि अस्पताल तिराहे पर जाम की स्थिति और दुकानदारों की मांग के बाद फिलहाल बैरिकेडिंग हटा दी गई है। अब दोनों मार्गों का चौराहे से ही आवागमन कराया जा रहा है।
नावल्टी चौक पर मुख्य चौराहे की बैरिकेडिंग पिछले साल से अब तक कई बार की जा चुकी है। दुकानदारों ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की थी। बैरिकेडिंग लगाने से अस्पताल तिराहे और बैरिकेडिंग हटाने पर नावल्टी चौक पर जाम की स्थिति बन जाती है। नावल्टी चौराहे पर आबकारी और अंसारी रोड के वाहनों का आवागमन होता है। शामली की ओर से जिला अस्पताल जाने वाले लोग भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके अलावा शिव चौक से जिला अस्पताल का भी यही मुख्य मार्ग है, जिस कारण यहां पर ई-रिक्शा और वाहनों की संख्या बढ़ जाने से जाम लग जाता है।
आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्ज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना सिविल लाइन पुलिस ने शहर सीट से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप उर्फ बंटी व पांच अन्य पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। इनके साथ २०-२५ अज्ञात कार्यकर्ताओं पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना सिविल लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर पवन दीप शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ २१ जनवरी को गश्त पर थे। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल के सामने रालोद प्रत्याशी सौरभ स्वरूप उर्फ बंटी पुत्र स्व. चितरंजन स्वरूप अपने घर पर सचिन, दीपक, अनिल लोहिया, प्रदीप गुप्ता तथा कैलाश व २०-२५ कार्यकर्ताओं के साथ लाबी में बैठकर खाना-पीना करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार के लिए सभा की जा रही है।
जबकि घर पर सभा करने के लिए या प्रचार-प्रसार के लिए घर पर झंडे, बैनर आदि लगाने की इजाजत नहीं ली गई।
कहा कि डीएम के आदेश पर लागू धारा-१४४ के तहत पांच या पांच से अधिक लोग बिना इजाजत एक स्थान पर एकत्रित नहीं हो सकते। इसके अलावा कोविड प्रोटोकोल के तहत भी यह व्यवहार निषिद्ध है। थाना सिविल लाइन के सब इंस्पेक्टर पवन दीप शर्मा ने विभिन्न आरोप लगाते हुए सभी धारा-१८८, २६९, २७०, १७१-एच, आपदा प्रबंधन प्रबंधन अधिनियम २००५ की धारा-५१ एवं महामारी (संशोधन) अध्यादेश, २०२० की धारा-३(१) के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
खराब मौसम बना परेशानी का सबब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात अब चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई है। बीती रात विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रत्याशियो ने अपने समर्थको के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। लेकिन आज सुबह से हो रही बारिश ने नेताओं को घर बैठने के लिए मजबूर कर दिया। चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ एक और जहां नेताओं के पास जन सम्पर्क के लिए समय बहुत कम है। वहीं दूसरी और मौसम के साथ ना देने से प्रत्याशियों की चिन्ता बढा दी है। टाइम मैनेजमैन्ट के साथ क्षेत्र मे अधिक से अधिक जन सम्पर्क नेताओं के लिए चुनौती साबित हो रहा है। वहीं दूसरी और मतदाताओ की खामोशी से प्रत्याशियो मे बेचैनी है। प्रत्याशी व प्रत्याशी समर्थक मतदाताओ की नब्ज टटोलने का प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न राजनैतिक दलो एवं निर्दलियो द्वारा नामांकन के साथ जनसम्पर्क अभियान के तहत विभिन्न मुददो के साथ जनता के बीच जाने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा अपने चुनावी एजेंडे मे जनहित से जुडे कई मुददे शामिल किये गए है। चुनाव मे जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। प्रत्याशी येण केन प्रकारेण किसी भी प्रकार से जीत हासिल करने की जुगत मे हैं। परन्तु अभी तक चुनाव स्पीड नही पकड पाया है। धीमा चुनाव नेताओ की परेशानी का सबब बना हुआ है। अब देखना यह है कि विधानभा चुनाव 2022 मे उट किस करवट बैठता है। इस चुनाव मे किस के सिर पर सजता है जीत का ताज और किस प्रत्याक्षी को हार का मुंह देखना पडता है।
चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मददेनजर चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उददेश्य से जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। वहीं दूसरी और पुलिस प्रशासन द्वारा भी शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा अधिनस्थो के साथ चुनाव सम्बन्धी बैठकां का दौर जारी है। एसएसपी के निर्देश पर जनपद सहित नगर क्षेत्र मे भी पुलिस ने विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय एवं सीओ सिटी कुलदीप सिह के निर्देशन मे पुलिस ने शिव चौक,हनुमान चौक,शामली पुलिस चौकी,खालापार, फक्कर शाह चौक,40 फुटा रोड,अस्पताल चौराहा, मदीना चौक, प्रकाश चौक, महावीर चौक,अलमासपुर चौराहा, द्वारिकापुरी मोड, भोपा बस स्टैण्ड, गांधी कालोनी आदि विभिन्न पाइंटस पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। इस संदर्भ मे सीओ सिटी कुलदीप सिह की मौजूदगी मे शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्रा द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। इंस्पैक्टर सिविल लाइन बिजेन्द्र सिह रावत द्वारा मदीना चौक,अंसारी रोड, बचन सिह चौक आदि पर चैकिंग की गई। इसी क्रम मे सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे इंस्पैक्टर नई मन्डी पंकज पन्त द्वारा क्षेत्र मे कई जगह सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया है।
वांछित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिह द्वारापोस्को अधि0 में वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र संसार निवासी जटमुझेडा थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया।
अवैध शस्त्र सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अवैध शस्त्र सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 रोहित कुमार द्वारा अभियुक्त आदित्य पुत्र श्रवणदेव निवासी जडौदा थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को जडौदा से लक्षेणा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
चुनाव के लिए कार ना देने पर शिकायत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)चुनाव ड्यूटी के लिए अपनी कार न देने पर एक युवक के विरू( नई मंडी थाने पर एआरटीओ विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गयी जिसके बाद घबराये युवक ने अपनी कार को एआरटीओ विभाग को सौंप दिया। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में फोर्स को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ विभाग ने नई मंडी क्षेत्र के भोपा रेड निवासी विवेक कुमार से उसकी कार को मांगा था। कार मालिक द्वारा एआरटीओ विभाग के कार उपलब्ध नहीं करायी गयी जिस पर एआरटीओ विभाग ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए नई मंडी थाने पर तहरीर दी गयी। कार मालिक को जैसे ही मुकदमा होने की जानकारी मिली उसने अपनी कार को एआरटीओ विभाग को सौंप दिया। इसके बाद इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।


