समाचार (Muzaffarnagar News)
आरोपी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मन्डी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मुस्तफाबाद में बीती रात आपसी विवाद मे हुई मारपीट तथा गोली चलने से दो युवक घायल हो गए थे। गांव मे झगडे की सूचना पर तुरंत ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ की। वहीं दूसरी और गांव मुस्तफाबाद निवासी अनुल पुत्र ताहिर ने उक्त माममे मे आरोपी हेमन्त पुत्र हजारी,प्रद्युमन पुत्र कमरसूल,रोशन पुत्र कमरसूल व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले की जांच पडताल व भागदौड के बीच देर रात गांव मुस्तफाबाद मे युवक को गोली मारने के आरोपी हेमंत पुत्र हजारीलाल को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भागदौड जारी है।
ब्राहमण समाज ने गौरव शर्मा की सकुशल बरामदगी को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय ब्राहमण महासंघ के पदिधकारियो ने एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए ज्ञापन मे गौरव कुमार शर्मा की बरामदगी को लेकर एक ज्ञापन सौपा। ब्राहमण समाज के लोगो ने लापता चल रहे गौरव शर्मा की सकुशल बरामदगी की मांग की। ज्ञापन सौपने वालो मे पं.अमित शास्त्री जिलाध्यक्ष ब्राहमण महासंघ,पं.राहुल शर्मा,पं.अमित वत्स जिलाध्यक्ष सर्व ब्राहमण महासभा,डा.संदीप शर्मा,विनोद कुमार,विशाल शर्मा, अखिलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
क्रांति सेना ने कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांति सेवा नेताओ ने गत सप्ताह सुभाष नगर क्षेत्र मे एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट के मामले मे आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की तथा पीडित परिजनो से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया। कं्राति सेना नेताओ का कहना है कि वे इस सम्बन्ध मे आला अधिकारियो से मिलकर उन्हे पूरे मामले से अवगत करायेंगे।इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहेरू- देवेंद्र चौहान, लोकेश सैनी, आशीष मिश्रा ,भुवन मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, शंकी शर्मा, शिवम त्यागी, प्रदीप कोरी, उज्जवल पंडित, ललित रोहिल्ला, रविंद्र सैनी, बाबूराम जाटव, आदिध्
लौटी मोबाइल पाकर मुस्कान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव ने भी मोबाइल रिकवरी को लेकर एक जबर्दस्त अभियान चलाया हुआ है और पुलिस क्षेत्राधिकारी नई मंडी हिमांशु गौरव के नेतृत्व में थानाप्रभारी पंकज पंत व उनकी टीम को लगाया और नई मंडी पुलिस ने पुकिस का इकबाल बुलन्द करते हुए गुम हुए छह मोबाइल बरामद कर आज थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव ने स्वंय खड़े होकर गुम हुए मोबाइल स्वामियों को ढूढ़कर दिए और पीड़ितों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान लाने का काम किया हैं। एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में नई मंडी पुलिस ने गुम हुए छह एंड्रायड मोबाइल फोन को सर्विलांस टीम की मदद से बरामद कराकर वाकई में पीड़ित लोगों को एक खुशी दी हैं तो वही फोन धारकों को गुम हुए मोबाइल वापस पाकर उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई और वह खुशी से गदगद होकर नई मंडी पुलिस को दुआ दे रहें थे। जिन पीड़ित मोबाईल स्वामियों के मोबाईल प्राप्त हुए हैं उनके नाम विजय शंकर पुत्र सुभाष चंद्र निवासी चीनी मिल मोरना थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर व अभिषेक पुत्र विजयपाल निवासी गांधीनगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर वे विशाल पुत्र गंगाराम निवासी हुसैनपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर वे संदीप पुत्र रमाशंकर निवासी रामपुरी थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर वे मोहम्मद वाजिद पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर वे मोबीन पुत्र एहसान निवासी खालापार थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर।
इस सराहनीय व मानवता भरे कारनामे को अंजाम देने वाली टीम में नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार राणा,उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अनिल तौमर, हैड कॉस्टेबल,सोनू कुमार सर्विलेंस सेल, हैड कॉस्टेबल सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल शोविन्दर कुमार आदि शामिल हैं।
आरोपी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) घर में घुसकर मारपीट व तोडफोड करने के आरोपी को थाना कोतवाली कर जेल भेजा।
उल्लेखनीय है कि जाहिद पुत्र नूर निवासी खालसा पट्टी सूजडू थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर के द्वारा श्रीमती शम्मी पत्नी मेहरदीन निवासी कुंगरपट्टी के साथ घर में घुसकर उसके व उसके पति मेहरदीन पुत्र हनीफ तथा पुत्र दानिश के साथ मारपीट कर तोडफोड की थी। चौकी प्रभारी बहलना उ०नि० संजय कुमार आर्य के द्वारा वाँछित अभि० जाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
विद्यालयों का किया निरीक्षण
खतौली।(Muzaffarnagar News) खण्ड शिक्षा अधिकारी खतौली द्वारा विकास खण्ड खतौली के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार पंकज अग्रवाल खण्ड शिक्षा अधिकारी खतौली द्वारा निम्नलिखित विद्यालयों के निरीक्षण किये गयेः-कम्पोजिट विद्यालय मथेड़ी, पंजीकृत २५ बच्चों के सापेक्ष १७ बच्चे उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय अम्बरपुर, पंजीकृत ८० बच्चों के सापेक्ष ५५ बच्चे उपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय अम्बरपुर, पंजीकृत ५० बच्चों के सापेक्ष ३३ बच्चे उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय चंदसीना, पंजीकृत ७२ बच्चों के सापेक्ष ३० बच्चे उपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदसीना, पंजीकृत ५२ बच्चों के सापेक्ष २८ बच्चे उपस्थित । विद्यालयों में आज मिड डे मील में तहरी बनी थी। सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय के कक्षा कक्षों को सुसज्जित करने के लिये निर्देशित किया। बच्चों का शैक्षिक स्तर बढ़ाने के समस्त अध्यापकों को निर्देश दिये। सभी विद्यालयों को डी०बी०टी० कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार आनलाइन रजिस्टर्ड कर सबमिट कराने के निर्देश दिये गये। विद्यालयों में छात्र उपस्थिति बढाने के निर्देश दिये गये। सभी विद्यालयों में एसएमसी खाते को नजदीकी बैंक ऑफ बड़ोदा में खुलवाने के निर्देश दिये।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने की यूक्रेन में फसे छात्रों को वापस लाने की मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक आकस्मिक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई। बैठक में मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर एव अन्य जिलों के सैकड़ों छात्र जो यूक्रेन में फंसे हैं एवं उनके परिजन व परिवार वाले बेहद चिंतित हैं उनको वहां से भारत में सकुशल लाए जाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत देश के सैकड़ों छात्र जो इस समय यूक्रेन में फंसे हुए हैं उनको सकुशल भारत में लाए जाने की प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार द्वारा हर संभव लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि भारत के सभी छात्रों को प्रधानमंत्री द्वारा सकुशल यूक्रेन से भारत लाया जाएगा। प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस समय में हमें एकजुट होकर अपनी सरकार की किसी तरह से भी मदद करनी चाहिए एवं देश के नागरिक होने का फर्ज निभाना चाहिए,बैठक में सेवाराम गर्ग,पवन वर्मा,तरुण मित्तल,प्रवीण जैन,सुनील वर्मा,शिवकुमार सिंघल,सुशील सिंघल, प्रदीप गुप्ता,ओमवीर सिंह,संजय वर्मा, भूरा कुरेशी,इम्तियाज खान,गौरव जैन,आदि सैकड़ों व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्साधिकरी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा जिला महिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित चार दिवसीय जनपद स्तरीय इन्फेंट यंग चाइल्ड फीड प्रशिक्षण कार्यशाला का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली स्टाफ नर्सों एवं ए०एन०एम०को निर्देशित करते हुए कहा कि वे पूर्ण सक्रियता एवं मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
समस्याओं को सुना
तितावी।(Muzaffarnagar News) सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी, सचिव द्वारा गन्ना किसानों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार सतीश कुमार सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी द्वारा जनसुनवाई के अंतर्गत सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के गन्ना कृषको दिनेश कुमार, प्रमोद, ब्रजेश निरंजन सिंह आदि की गन्ने में मिलने वाली सुविधा के प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित पटल से निस्तारण कराया गया।
भाकिम ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने प्रस्तावित शामली महायोजना 2031 ड्राफ्ट में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिंह मुण्डेट के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमें अवगत कराया कि शामली महायोजना 2031 का प्रस्तावित ड्राफ्फ नगर शामली व क्षेत्र की जनता की आवश्यक्ताओ जरूरतो को ध्यान मे रखे बिना तैयार किया गया है। तथा जिसके संबंध मे विधि अनुरूप न तो सही प्रकार से सर्वे किया गया है तथा ना ही ग्र्रामीण शहर व क्षेत्र की जनता की जरूरतो व सुविधाओं को देखा गया है। तथा प्रस्तावित महायोजना 2031 ड्राफ्ट अस्पष्ट व अपूर्ण तैयार कराने का आरोप लगाया है। जिसमे भूमि के खसना नम्बर भी नही दर्शाये गए हैं। जिसके शर मे बन रहे पाईपास मास्टर सडकों कार्यालय सामुदायिक भवनो को भी दर्शित नही किया गया है। तथा नही ही शहर मे आये दिन लगने वाले टै्रफिक जाम से निजाद दिलाने के लिए उचित नये रास्तों सडको आदि के संबंध मे विचार गया गया है जो निवासीगणो की मूललभूत आवश्यक्तायें है। तथा उक्त महायोजना ड्राफ्ट मे नगरपालिका शामली व विकास प्राद्यिकररण की सीमा दर्शित की है वह भ्ज्ञी वास्तविक सीमाओ से भिन्न दर्शित है। उक्त विभिन्न बिन्दुओ को इंगित कर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया। ज्ञापन सौपने वालो मे राजवीर सिह मुण्डेट, विवेक वर्मा, देवेन्द्र, तरूण सिह,अमित कुमार,शैलेन्द्र, दीपक, विदेश आदि मौजूद रहे।
कृषकों की समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गन्ना समिति रोहाना कला, सचिव द्वारा समिति रोहाना कला में तितावी चीनी मिल से संबंधित ग्राम रोनी हाजीपुर के किसानों की समस्याओं का समाधान किया। जिलाधिकारीचंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार गन्ना समिति रोहाना कला में रोहाना कला सचिव श्री एसपी सिंह द्वारा समिति रोहाना कला में तितावी चीनी मिल से संबंधित ग्राम रोनी हाजीपुर के कृषकों के साथ गन्ना आपूर्ति एवं इंडेंट की समस्या का बातचीत से समाधान निकाला गया, जिसमें मौके पर ग्राम रोनी हाजीपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत जी चीनी मिल से संजय तोमर संजीव शर्मा एवं सचिव रोहाना कला उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कालेज-मंसूरपुर में जल ही जीवन है, प्लास्टिक हटाओ दुनिया बचाओ एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कक्षा १ से १२ तक के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इन विषयों पर रंगों से पोस्टर पर अपने मन की भावनाओं को उकेरा।
प्रतियोगिता में कक्षा प्री-प्राइमरी ग्रुप (कक्षा २) में गुरबानी ने प्रथम व अर्जुन तोमर ने द्वितीय, संस्कृति, आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी ग्रुप (कक्षा ३ से ५) में आराध्या चौहान, दिया मलिक, अदिति बालियान, यशस्वी ने प्रथम, वंशिका चौधरी, व देवांशी धनगर ने द्वितीय, कीर्ति राठी, आरव प्रजापति, आरव, शौर्य प्रताप, लक्षिका, व जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप (कक्षा ६ से ८) में दक्ष राठी, पलक राठी व सुहाना ने प्रथम तथा अभय राठी, काव्या दीक्षित, चिटू चौधरी, ने द्वितीय, वंशिका, दक्ष, आयुषी, प्रतिभा, अंशिका बालियान, खुशी, व अक्षय राठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप (कक्षा ९ से १२) में जशनदीप सिंह, आरजू रानी, ने प्रथम व पूर्वी, अवनी सेन, कनक राठी ने द्वितीय, वंश कश्यप व अरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय व प्रबंधक संदीप कुमार ने सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि २१वीं सदी में बेटी-बेटा एक समान है। उनमें कोई भी अंतर नहीं है। प्रतियोगिता ज्योति पाल एवं रमेश चंद के सानिध्य में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में अनिल शास्त्री, राजीव, रेणु चौधरी, संजीव, विक्रांत व सागर आदि का विशेष योगदान रहा।
एसडी इंटर कालेज में गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस. डी. इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के निर्देशानुसार विधिक सेवा एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता का अधिकार विद्यालय के कक्षा ९ से १२ तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया इसमें इस कार्यक्रम का संचालन व संयोजिका विद्यालय की हिंदी प्रवक्ता डॉ रश्मि चौधरी ने किया इसमें हमारे प्रधानाचार्य सोहन पाल व अनिल मित्तल जी, राहुल कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए सभी छात्रों ने स्वतंत्रता के अधिकार के अंतर्गत विषय में अपने अपने विचार प्रकट किए इस विद्यालय की छात्रा रहनुमा राव प्रथम स्थान सना द्वितीय स्थान सानिया प्रवीण व किरण मौर्य तीसरे स्थान पर रही इस अवसर पर समिति के सह संयोजक अनिल कुमार निर्णायक मंडल में तेजपाल जी श्रीमती अंजलि जी रही तथा डॉक्टर राजबल सैनी अरविंद कुमार डीके पाठक विश्ववीर जी अशोक सैनी का विशेष सहयोग रहा।
आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने करीब 8 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म के मामले मे मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। ज्ञात हो कि नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव करीब 8 वर्षीय बालक के साथ गांव के ही निवासी सुलेमान पुत्र सलीम व सुलेमान के साले पर ईख के खेत मे बालक के साथ कुकर्म के आरोप के चलते पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर आरोपी सुलेमान के साले शाहनवाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा दूसरे आरोपी सुलेमान की तलाश हेतु पुलिस द्वारा दबिश जारी है। पुलिस ने उक्त मामले मे आरोपियों के खिलाफ धारा 377 व 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उक्त मामले के आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारावांछित अभियुक्त बलेन्दर पुत्र ईलंम सिह निवासी ग्राम खजूरखेडी थाना नकुड जनपद सहारनपुर को मलीरा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 आशुतोष कुमार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त नरेशपाल पुत्र खजान सिह निवासी मौ0 कानूनगोयाल कस्बा व थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को रोहाना तिराहे से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना नियुक्त उ0नि0 सचिन त्यागी द्वारा वांरण्टी अभियुक्त सजीव पुत्र बीरपाल निवासी साहडब्बर थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।
विवाद में मारपीट
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) नाली विवाद मे हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पहुंचे ग्रामीणो ने दोनो पक्षो को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया। सूत्रो के अनुसार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कसेरवा निवासी महेश का अपने पडौसी अनिल से पिछले कुछ समय से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो पडौसियो के बीच हुई कहासुनी मे मारपीट हो गई। झगडे की आवाज सुनकर पडौसी तथा कुछ अन्य ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गांव के जिम्मेदार लोगो ने दोनो पक्षो को समझा-बुझाकर मामला शान्त करा दिया तथा दोनो पक्षो के बीच समझौता करा दिया।
हादसे में घायल
बुढाना।(Muzaffarnagar News) तेजगति के साथ आ रहे डीसीएम की चपेट मे आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव विज्ञाना निवासी सुमित आज दोपहर के वक्त स्कूटी द्वारा मेरठ करनाल मार्ग पर पहुंचा कि इसी बीच पीछे की और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे डीसीएम की चपेट मे आ जाने से युवक सुमित घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने डीसीएम सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे अन्य वाहन चालको तथा स्थानीय ग्रामीणो ने घायलल युवक को उपचार के लिए कस्बे मे एक निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।
चोरी के माल सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने निर्माणाधीन मकान मे चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का माल बरामद किया है। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। जानकारी के अनुसार बीते दिन नई मन्डी थाना क्षेत्र मे कुछ अज्ञात चोरों द्वारा निर्माणाधीन मकान मे चोरी कर ली थी। पुलिस ने उक्त मामले मे भागदौड करते हुए दो आरोपियो को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू की। पुलिस का मानना है कि आरोपियो से पूछताछ के बाद और अधिक सफलता मिलने की उम्मीद है।


