News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अधिवक्ता को दी श्रद्धाजंलिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला बार संघ के पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व.यशपाल सिंह राठौर की प्रथम पुण्यतिथि पर नई मन्डी कम्बल वाला बाग स्थित कूकडा भवन में श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें जिला व सिविल बार एसोसिएशन से जुडे पदाधिकारियों एवं समस्त साथी अधिवक्ताओं के अलावा समाज के गणमान्य लोगो ने स्व.यशपाल सिंह राठौर एडवोकेट के चित्र पर पुष्प चढा श्रृद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि श्री यशपाल सिंह की बीते वर्ष निधन हो गया था। श्री राठौर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कवि भी थे। वे अक्सर राष्ट्रभक्ति को समर्पित वीर रस की कविता लिखते थे। मधुर व्यवहार के धनी एवं विद्वान यशपाल सिंह राठौर साथी अधिवक्ताओ सहित समाज के गणमान्य लोगों मे अच्छी-खासी पैंठ रखते थे।
आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर कूकडा भवन कम्बलवाला बाग पर सुबह 8ः30 बजे हवन हुआ। हवन की पुर्णाहुति के पश्चात सभी आगन्तुको ने स्व.यशपाल सिंह राठौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार मलिक, मनु मलिक एड.,सिविल बार एसो. के पूर्व महासचिव बिजेन्द्र मलिक, राजपाल सिंह चाहल एड. जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल सिह पाल,शलभ गुप्ता एड.,जिला बार संघ के पूर्व महासचिव प्रदीप मलिक सहित जिला एवं सिविल बार एसो. पदाधिकारी एवं अधिवक्ताओ सहित गणमान्य लोग,परिवारजन एवं रिश्तेदार आदि शामिल रहे। स्व.यशपाल सिंह राठौर के पुत्र आशुतोष राठौरर एडवोकेट ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सभी के स्नेह एवं आर्शीवाद की अपेक्षा की।

 

अधिकारियों के साथ बैठक कर की जनसुनवाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बिमला बाथम ने बुधवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिये कि उत्पीड़न संबंधी मामलों पर आयोग बेहद सख्त है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग को की गई शिकायतों का स्थानीय स्तर पर जांच पूर्ण कर निस्तारण आवश्यक है।
बुधवार को कलर्क्ट्रेट स्थित लोकवाणी भवन में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बिमला बाथम ने पहुंचकर सुनवाई की। इस दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुशफकीन आदि मौजूद रहे। एक पीड़ित महिला की सुनवाई करते हुए उन्होंने जांच में विलंब पर नाराजगी जाहिर की। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि शिकायत उपरांत संबंधित थाना पुलिस को जो जांच सौंपी जाती है। उसे पूर्ण कर आख्या समय पर उपलब्ध कराएं। ताकि पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाते दोषी को दंडित कराया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि समय पर पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिलेगा तो विलंबित न्याय का कोई औचित्य नहीं होगा। आयोग अध्यक्ष ने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को साफ तौर से कहा कि प्रदेश सरकार महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों को लेकर काफी गंभीर है। कहा कि महिला उत्पीड़न की शिकायत पर संज्ञान लेकर ससमय निस्तारण कराना आवश्यक है।
महिला उत्पीड़न की ७१ शिकायत लंबित
जिला स्तर से राज्य महिला आयोग को विभिन्न पीड़ित महिलाओं की और से सैंकड़ो शिकायत की गई हैं। जिनमें ७१ शिकायत लगभग १ वर्ष से लंबित चल रही हैं। थाना स्तर से शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा। जिसका कारण पुलिस कार्य प्रणाली में गंभीरता का लोप है।

 

मुठभेड में पशु चोरों को दबोचाMuzaffarnagar News
जानसठ।(Muzaffarnagar News) थाना जानसठ के मीरापुर दलपत क्षेत्र में पुलिस की पशु चुरा कर ले जा रहे चोरों से मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में दो पशु चोर गोली लगने से घायल।
आबिद पुत्र सेबू निवासी लिडोरी थाना मसूरी जिला गाजियाबाद व सद्दाम उर्फ वसीम पुत्र हबीब गांव पचपेड़ा थाना भावनपुर जिला मेरठ भैंस चुराकर जा रहे थे। जैसे ही यह दोनों मीरापुर दलपत नाले के पास पहुंचे तो वहां पर पुलिस से आमना सामना हो गया। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर यह लोग भागने लगे। भागते समय कुछ दूर पर इनकी बोलेरो गाड़ी सड़क की साइड में फस गई। अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई जिसमें यह दोनों घायल हो गए। पुलिस दोनों भाई लोगों को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ ले आई। थाना प्रभारी बीआर वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पशुओं की चोरी हो रही थी। आज सुबह भी उक्त दोनों बदमाश पशु चोरी कर ले जा रहे थे। पुलिस मुठभेड़ में दोनों घायल हो गए हैं दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी चोरी की हुई भैंस दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।

 

डीएसएम शुगर मिल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डीएसएम शुगर मंसूरपुर के कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चीनी मिल द्वारा उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित के निर्देशन में मिल परिक्षेत्र में चलाई जा रही सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत गांव भिक्की में डॉक्टर पूर्वी एवं टीम के द्वारा पीएचडी रूरल एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ७० महिला १९ पुरुष एवं १३ बच्चों सहित कुल १०२ लोगों ने अपना चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार करा कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, चीनी मिल द्वारा संचालित सामाजिक सेवा के माध्यम से गांव भिक्की में यह द्वितीय चिकित्सा शिविर लगाया गया, इस दौरान मोहम्मद उस्मान, संजीव कुमार, पुष्पाकर पाल एवं अन्य अधिकारी व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे,

 

भाजपा की बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विनीत कात्यायन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि दिनांक ६ अप्रैल से ३१ अप्रैल २०२२ तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्माइक्रो डोनेशन अभियानश् चलाया जा रहा है इस अभियान द्वारा जनपद के सभी मंडलों में पार्टी के द्वारा १००० की संख्या में पार्टी फंड में सहयोग करवाना है प्रत्येक पदाधिकारी को इस अभियान के द्वारा १० व्यक्तियो को जोड़ना है इस अभियान के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य जन जन तक पहुचाने का है पार्टी के सभी मोर्चा द्वारा कैम्प लगाकर इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में पार्टी फंड में भी सहयोग करना है। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि अपने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्तर और समरण को बढ़ाने, सामाजिक, राजनैतिक स्तर पर जानकारी लेने ओर आवश्यक कौशल को बेहतर बनाने के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की परम्परा है जोकि प्रदेश प्रशिक्षण विभाग द्वारा पूरा किया जा रहा है पार्टी द्वारा निर्णय लिया गया है कि जनपद मुजफ्फरनगर में ष्एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्गष् दिनांक २९, ३० अप्रैल व १ मई तक (तीन दिन) स्थान – शुकतीर्थ दण्डी आश्रम में आयोजित होगा।
जिला प्रशिक्षण वर्ग में आयोजित श्रेणी के सभी व्यक्तियों को तीन दिन प्रशिक्षण स्थल पर पूर्ण समय तक रहना है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, विजय सैनी, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल, शरद शर्मा, बिजेन्द्र पाल, संजय गर्ग, जिला मंत्री रेणु गर्ग, बोबिन्द्र सहरावत, सुनील दर्शन, सुधीर खटीक, सुखदर्शन बेदी, जितेन्द्र त्यागी, कुशवेंद्र तोमर, प्रमोद पाल, नन्दकिशोर, रक्षित नामदेव, सचिन सैनी, यशवीर सिंह, विपुल शर्मा, अशोक धीमान, संजय चौधरी, जयकुमार, सचिन ठाकुर, वीरेन्द्र शर्मा, मनोज राठी, राजीव गुप्ता, सतनाम बंजारा, सन्दीप शर्मा,अमित बेनीवाल, हरपाल सिंह महार आदि उपस्थित रहे

 

भाईचारे से मनाएं ईद का त्योहारः थाना प्रभारी
चरथावल।(Muzaffarnagar News) थाना प्रांगण में आगामी त्योहार ईद उल फितर के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने नागरिकों से त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की
चरथावल थाना क्षेत्र के नगर व देहात क्षेत्र के समस्त गांवों के सभ्रांत नागरिकों के साथ आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बोद्ध ने कहा कि ईद का पर्व सौहार्दपूर्वक मनाएं। उन्होने धार्मिक स्थलों पर बजने वालों लाउडस्पीकर की आवाज को सीमित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। साथ ही त्योहार सकुशल संपन्न कराने के लिए सुझाव भी मांगे। इस दौरान नागरिकों ने प्रशासन का पूरा सहयोग करने तथा त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने का आश्वासन दिया।बैठक में प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पुंडीर,बिरालसी प्रधान लोकेश पुंडीर,कुशलपाल प्रधान,विनोद फौजी प्रधान, सन्तराम प्रधान,हसरत प्रधान,सत्तार प्रधान,अफसरून प्रधान, वीरपाल प्रधान सहित सभी ग्रामो के प्रधान,मस्जिदों के इमाम,मन्दिर के पंडित आदि मौजूद रहे।

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से निर्धन जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाए रक्तः मनीष चौधरीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के प्रमुख समाजसेवी व हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी ने मांग उठाई है कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से निर्धन जरूरतमंदों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाए। श्री सतगुरु रामरतन पारब्रह्म दरबार ट्रस्ट, रामपुरी द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का प्रमुख समाजसेवी व हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी व वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर गुरु पूजन भी किया गया। सतगुरु श्री रामरतन महाराज के जन्मदिन के अवसर पर सत्संग समारोह के पश्चात जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि रक्तदान करना अच्छा कार्य है, लेकिन रक्त जरूरतमंद को ही उपलब्ध कराया जाए, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर निर्धन जरुरतमंद लोगों को निशुल्क रक्त दिया जाए। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों को ही जरुरत पडने पर रक्त नहीं मिलता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण बात है। इस पर विशेष रूप से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर श्री सतगुरु रामरतन पारब्रह्म दरबार में श्री सतगुरु रामरतन के जन्मदिन पर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद पूर्णाहूति के बाद आरती हुई। तत्पश्चात भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीपाल नायक, दिनेश गुप्ता, ब्रजमोहन त्यागी, सुनील त्यागी, नत्थन सिंह पाल, नरेश मधु त्यागी, सत्यकुमार, चौन सिंह, देवेंद्र, जसबीर, मनोज पांचाल, रामपाल, चित्रा त्यागी, नवीन पांचाल, सौरभ, गौरव पांचाल, मुकेश उपाध्याय, कुसुम धीमान, ऊषा त्यागी, निर्मला मलिक, सुमन त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

रैली निकालकर किया जागरूक
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ाना के नेतृत्व में विकास खंड बुढाना के कंपोजिट विद्यालय मिंडकाली एवं प्राथमिक विद्यालय बिराल नं० ०२ के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल चलो अभियान के अर्न्तगत संचारी रोग रोकथाम के लिए एक रैली निकाली गयी। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ाना प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में विकास खंड बुढाना के कंपोजिट विद्यालय मिंडकाली एवं प्राथमिक विद्यालय बिराल नं० ०२ के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल चलो अभियान के अर्न्तगत संचारी रोग रोकथाम के लिए ग्राम वासियों को जागृत करने हेतु एक रैली निकाली गयी, एवं रैली के दौरान छात्र-छात्राओं को स्कूल एवं स्कूल के आस-पास बरसात का पानी जमा न होने दे एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु के बारे मे बताया गया।

 

साफ सफाई का कार्य लगातार जारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य जनपद के सभी विकास खण्डों में लगातार कराया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड-मोरना की ग्राम पंचायत-भोपा, करहेडा, नन्हेडा, नन्हेडी, विकास खण्ड-बुढ़ाना की ग्राम पंचायत-जोगियाखेडा, विकास खण्ड-जानसठ की ग्राम पंचायत-कैथोडा, मेहलकी तथा विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-कूकडा, सरवट व वहलना में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत संचालित गतिविधियो के फोटोग्राफ संलग्न है।

 

अतिक्रमण हटवाने पहुंची टीम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला प्रशासन और एमडीए की टीम ने आज नगर की एटूजेड रोड का निरीक्षण कर अतिक्रमण का हाल जाना। तहसीलदार सदर की मौजूदगी मे कई स्थानो पर नपाई करायी गयी। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह के निर्देश पर प्रशासनन की इस कार्यवाही से लोगो मे हडकम्प मचा रहा। कुछ लोग तो स्वयं ही अतिक्रमण हटवाते नजर आए।मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने कई लोगो ं को चेतावनी भी दी। इस दौरान टीम के साथ नई मन्डी कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही।

 

स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी मोरना के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरना पर आयोजित स्वास्थ्य मेले मे बेसिक शिक्षा विभाग मोरना के परीषदीय प्राथमिक विद्यालय जौली, यूसुफपुर, कम्पोजिट विद्यालय बेहङा थ्रू एवं कम्पोजिट विद्यालय कासमपुर के अध्यापकों द्वारा टी०एल०एम० का प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी मोरना अनिल कुमार चौहान के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरना पर आयोजित स्वास्थ्य मेले मे बेसिक शिक्षा विभाग मोरना के परीषदीय प्राथमिक विद्यालय जौली, यूसुफपुर, कम्पोजिट विद्यालय बेहङा थ्रू एवं कम्पोजिट विद्यालय कासमपुर के अध्यापकों द्वारा टी०एल०एम० का प्रदर्शन किया गया। मेले मे आने वाले ग्रामीणों से अपने सभी बच्चो को स्कूल मे नामांकित कराने का आग्रह किया गया एवं प्राथमिक विद्यालय योगेन्द्रनगर, भोकरहेङी ०२ का निरीक्षण किय गया। निरीक्षण के दौरान योगेन्द्रनगर मे ०६ अध्यापक कार्यरत है सभी समय से उपस्थित है, विद्यालय मे पुताई कार्य पूर्ण हो चुका है, १८८ पंजीकृत नामांकन के सापेक्ष आज केवल ७० बच्चे उपस्थित है। बच्चो की विद्यालय मे उपस्थिति बढ़ाने के लिए सभी अध्यापको को अभिभावको से सम्पर्क करने के निर्देश दिए गये।

 

टीबी से ग्रसित बच्चों को सीएचसी प्रभारी सहित ने लिया गोद
चरथावल।(Muzaffarnagar News) कस्बे में स्थित सीएचसी में ०-१८ वर्ष आयु वर्ग तक के टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लेने के कार्यक्रम के तहत सीएचसी प्रभारी ने बच्चो को गोद लिया है।सीएचसी प्रभारी डॉक्टर महक सिंह ने बच्चों को गोद लिए जाने की प्रशंसा की गोद लेने वाले बच्चों को पोषक खाद्य सामग्री वितरित की गई। चरथावल सीएचसी के अंतर्गत आने वाले गाँव के क्षय रोग से ग्रसित १८ साल से कम उम्र के बच्चों को टीबी विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर महक सिंह ने टीबी ग्रसित बच्चो को गोद लिया एवं पोषण आहार वितरित किया गया इस अवसर पर प्रमोद कुमार एलटी,डॉट्स,अमित कुमार त्यागी एसटीसी,सचिन कुमार टीबीएचवी,प्रमोद कुमार एवं रजनीश कुमार का पूर्ण सहयोग रहा सीएचसी प्रभारी डॉक्टर महक सिंह ने बताया कि टीबी ग्रसित बच्चो को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क दवा दी जाती है। समय-समय पर उनकी काउंसिलिंग भी की जाती है, जिससे इनके इलाज में किसी भी तरह की बाधा न आए और नियमित रूप से दवा का प्रयोग करते रहें। सरकार की ओर से टीबी के हर मरीज को इलाज के दौरान निक्षय पोषण योजना के तहत प्रतिमाह ५०० रुपये दिए जाते हैं। यह धनराशि उनके बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है, ताकि वह पौष्टिक आहार का सेवन कर सकें।

 

शॉल ओढाकर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मंडी जैन मिलन विहार में गुरूग्राम से आये कैंसर एवं नसों के विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। कैम्प का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संजय जैन सीए ने किया। कार्यक्रम में संयोजक योगेंद्र जैन एडवोकेट, संजय जैन पारस बिल्डर आदि ने डा. सुमित सिंह व डा. दीपक झा का शॉल ओढाकर सम्मानित किया। इस शिविर में लगभग 110 कैंसर एवं नसों संबंधित रोगों की मरीजों की जांच की गयी। सेयाजक योगेंद्र जैन एडवोकेट ने बताया कि जैन मिलन समय-समय पर मानवता पूर्ण कार्य करता रहता है। ऐसे शिविर का सभी को लाभ उठाना चाहिए। शिविर में सुनील जैन तिगरी वाले, अजय जैन पुरबालियान, रमेश चंद जैन मंत्री भोपा, मनीष जैन कोयले वाले, प्रवीन जैन चीनू, सुनील जैन तिगरी वाले, संजय जैन कानपुर लैदर, रवि माहेश्वरी बूरे वाले आदि के साथ-साथ जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के अधिकारी व कर्मचारियों ने अपना सहयोग दिया। शिविर के आयोजक रजनीश जैन प्रेम विहार वालो ने सभी का आभार व्यक्त किया।

सडक हादसो मे कई घायल
मुजफ्फनगर(Muzaffarnagar News) । अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला किदवई नगर निवासी सादिक पुत्र अखलाक आज सुबह बाईक द्वारा अपने घर से बुढाना मोड पर किसी काम से जाते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वानह सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी सोमपाल अपने चचेरे भाई रविन्द्र के साथ बाईक द्वारा शाहपुर रिश्तेदारी से लौटते वक्त डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। नगर के मौहल्ला गांधी कालोनी सुभाष नगर निवासी शिमला पत्नि हरपाल सिह अपने घर के बाहर गली मे टहलते वक्त बाईक की चपेट मे आकर घायल हो गई। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

शिविर मे सैकडो मरीजों ने करायी जांच
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जैन मिलन विहार मे डी.सी.बी. बैंक और आर्टेमिस अस्पताल गुरूग्राम के संयुक्त आयोजन मे एक निशुल्क न्यूरोलॉजी एवं कैंसर रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसके आयोजक प्रेम विहार निवासी रजनीश जैन रहे। इसके संयोजक संजय जैन और योगेन्द्र जैन एड. रहे। शिविर का शुभारम्भ सी.ए. संजय जैन पटेलनगर वालो ने किया। डा.सुमित सिह व डा.दीपक झा ने मरीजों की जांच कर उन्हे उचित परामर्श दिया। चिकित्सा शिविर के आयोजन मे सुनील जैन टीकरी वाले,अजय जैन पुरबालियान वाले, मनोज जैन, रवि माहेश्वरी पूरा वाले व राजीव गुप्ता का उल्लेखनीय योगदान रहा।

समाचार (Muzaffarnagar News)

फरार 2 बाल अपचारी दबोचे, तीसरे की तलाश में पुलिस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर से मंगलवार रात फरार हुए ३ में से २ बाल अपचारी को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि फरार तीसरा बाल अपचारी की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। दोनों बाल अपचारियों को मेडिकल परीक्षण कराकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह किशोर से मंगलवार को ३ बाल अपचारी फरार होने में सफल हो गए थे। तीनों बाल अपचारियों के फरार होने से संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया था। तुरंत ही संप्रेक्षण गृह के सहायक अधीक्षक को मामले की जानकारी दी गई। जिसके उपरांत शहर कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए अभिरक्षा से फरार होने के मामले में तीनों बाल अपचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा गया। रात में ही तीन टीमें बनाकर पुलिस को अलग-अलग स्थानों के लिए रवाना किया गया। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि फरार हुए दो बाल अपचारियों को पुलिस ने रात में ही दबोच लिया। जबकि पुलिस को तीसरे की तलाश है। उन्होंने बताया कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव मंगनपुर निवासी दो बाल अपचारी को उनके घर से ही दबोच लिया गया। जबकि तीसरा बाल अपचारी निवासी बहादुरपुर थाना सिखेड़ा अभी फरार है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 3 =