समाचार (Muzaffarnagar News)
जनपद मुजफ्फरनगर के लोगो की समस्याओं की मंत्री कपिलदेव ने सुना एवं निस्तारण के दिये निर्देश
मूलभूत सुविधाओं से लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर निस्तारण समय से किया जाये
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल अपने विधानसभा क्षेत्र मे प्रवास कर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे तथा उनका हालचाल जान रहे है। मंत्री जी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर प्रवास के दौरान अपने आवास पर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनने का काम किया जा रहा है। मंत्री जी ने मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित विभागों के विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लिया जाय तथा उनका निस्तारण समय से किया जाय। श्री अग्रवाल आज अपने विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर आवास पर स्थानीय लोगों से मुलाकत की तथा उनकी समस्याओं का सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं को त्वरित निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से ही निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित किया जाय। इसके साथ ही लोगों से निस्तारित की गयी समस्याओं का फीड़बेक भी लिया जाय। जिससे कि समस्यायें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारित हो।
महिला का शव मिलने से सनसनी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) तीर्थ स्थल शुक्रताल मार्ग के किनारे मोरना में अज्ञात महिला का शव फाँसी लगी हालत में एक छोटे पेड़ पर लटका मिला है। मौके पर पहुँची पुलिस घटना की जाँच में जुट गयी है। मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गाँव मोरना में शुक्रताल मार्ग पर रविवार सवेरे इन्टरकॉलिज के खेल मैदान के सामने अज्ञात महिला का शव झाड़ी में मिला है महिला के गले मे दुपट्टे का फन्दा है।जो छोटे से पेड़ में बन्धा हुआ है महिला के शव के घुटने धरती पर टिके हुवे हैं। सन्दिग्ध हालत में मिले शव को देखने के लिये ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी किन्तु महिला की कोई शिनाख्त न हो सकी क्षेत्राधिकारी भोपा गिरिजा शंकर त्रिपाठी व थाना प्रभारी निरीक्षक भोपा पंकज रॉय मोरना चौकी इंचार्ज गणेश शर्मा द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। वही फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया व जरूरी जानकारी जुटाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
दिग्गजों ने दी बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि
सिसौली।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष एवं किसान मसीहा चौ.महेन्द्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्य तिथि पर भाकियू की राजधानी सिसौली मे स्थित किसान भवन पर महात्मा महेन्द्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि को जनपद स्तर पर जल, जंगल, जमीन बचाओ, संकल्प दिवस के रूप मे मनाई गयी। इस अवसर पर भाकियू की राजधानी सिसौली में किसान मसीहा स्व.चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की समाधि न्याय स्थल के पास आज प्रातः 9 बजे हवन यज्ञ किया गया। हवन यज्ञ के बाद जल,जंगल, जमीन बचाओ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सभी वक्ताओ ने अपने-अपने विचार रखे।
इस अवसर पर किसान आन्दोलन पर दशा व दिशा विषय पर आयोजित गोष्ठी मे सभी वक्ताओ ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सिसौली स्थित किसान भवन पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा टिकैत ने जीवन पर्यन्त किसान हितों की रक्षा के लिए लडाई लडी। किसान हितो की रक्षा के लिए उन्होने अपने जीवनकाल मे कई सफल आन्दोलन किए। जिसके चलते सरकार को किसान हितों के लिए अपने निर्णय पर पुर्नविचार करना पडा। भाकियू मुख्यालय सिसौली पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि किसानो के मसीहा स्व.चौधरी महेन्द्र सिह टिकैत के बलिदान को भुलाया नही जा सकता। उन्होने हमेशा किसानो की आवाज को बुलन्द किया तथा किसानो की समस्याओं के प्रति पूरी तरह गम्भीर रहे। बाबा टिकैत ने किसानो को उनका हक दिलाने का कार्य किया। उनके द्वारा किए गए कार्यो/सहयोग को कभी भुलाया नही जा सकता। कार्यक्रम को मानवेन्द्र सिह वर्मा,दिगम्बर सिह व राजेश चौहान ने भी सम्बोधित किया। सिसौली मे आयोजित विचार गोष्ठी मे पहुंचे सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ने हमेशा किसान हित मे कार्य किए तथा बाबा टिकैत के समय मे कई सफल आन्दोलन भी हुए। जिनके सुखद परिणाम रहे। कार्यक्रम मे पहुंचे मीरापुर विधायक चन्दन सिंह चौहान, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार सहित विभिन्न राजनीति दलो के नेताओ ने अपनी उपस्थिती दर्ज करायी। भाकियू अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, गौरव टिकैत ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान कई ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जयंत चौधरी ने किये बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सिसौली में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने यहां किसान भवन में कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को आवाज दी। चौधरी जयंत सिंह किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की ११ वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत नैतिकता के साथ किसानों की लड़ाई लड़ते थे। इस दौरान उनके साथ भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व गौरव टिकैत मौजूद रहे। उन्होंने राजनीतिक दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज धर्म व जाति के नाम पर युवाओं भ्रमित किया जा रहा है समाज को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने महिलाओं को आगे करने की वकालत करते हुए कहा कि हमें महिलाओं को उचित स्थान देना चाहिए। जयंत चाधरी ने किसान भवन स्थित चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात वह सिसौली स्थित टिकैत आवास भी पहुंचे, जहां उन्होंने अखंड ज्योति के दर्शन कर नमन किया। उनके साथ भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व गौरव टिकैत मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर पूरे वेस्ट यूपी में बाबा टिकैत को पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जा रही है।
समाचार (Muzaffarnagar News)
नवजात की किलकारी गूंजी एम्बूलैंस में
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रदेश में संचालित १०८ एम्बुलेंस में१५ मई के सुबह मे करीब ०९ः२९ बजे पर एक बार फिर नवजात की किलकारी से गूंज उठी। पुरकाजी क्षेत्र के गांव बच्चाबस्ती निवासी अरुणा (२६) पति मांगेराम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने १०८ एम्घ्बुलेंस बुलाई थी। एम्घ्बुलेंस उन्घ्हें लेकर अस्घ्पताल जा रही थी लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिसके बाद एम्घ्बुलेंस कर्मचारी ईएमटी संजीव ने अपने पायलट वेदपाल को एंबुलेस को रोड के किनारे लगाने को कहा। ईएमटी संजीव ने अपनी सूझबूझ से महिला का एम्बुलेंस में ही डिलीवरी किट की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। परिजनों ने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए सरकारी एम्बुलेंस सेवा और एम्बुलेंस कर्मचारियों की सराहना की। १०२ एवं १०८ एम्बुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर राजेश रंजन ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में इससे पहले भी कई बार एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराए जा चुके हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए संस्था की ओर से कर्मचारी को सम्मानित भी किया जाता है ।
पुण्यतिथि पर चिकित्सा कैम्प का हुआ आयोजन
सिसौली।(Muzaffarnagar News) किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की ११ वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिसौली में एक विशाल चिकित्सा कैंप लगाया गया। जिला चिकित्सालय द्वारा आयोजित ब्लड बैंक डोनेट कैंप में १०० लोगों ने अपना ब्लड डोनेट किया। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के सबसे छोटे बेटे सुरेंद्र टिकैत सहित लोग ब्लड बैंक में अपना ब्लड डोनेट करने के लिए आतुर दिखाई दिए। वही मेरठ के डीएम गैस्ट्रो डॉ विनीत तोमर ने पेट ,आंत एवं लीवर संबंधी बीमारियों का कैंप लगाकर १०५ मरीजों की चिकित्सकीय जांच की और उन्हें मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई।
आत्महत्या के इरादे से कूदे युवक की बचाई जान
भोपा।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने आत्महत्या के इरादे से गंगनहर मे छलांग लगा रहे युवक को बचाया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त परिजनो से नाराज एक युवक को पुलिस व ग्रामीणो ने किसी प्रकार गंगनहर से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे उक्
त युवक ने अपना नाम अंकित निवासी गांव सिकन्दरपुर बताया। पुलिस ने युवक के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन तथा ग्र्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
चलाया चकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर रोहाना चौकी प्रभारी राजी शर्मा ने स्टॉफ के साथ कस्बे में मेंन रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दुपहिया व चौपहिया वाहनों स्वामियों में भी हडकम्प मचा रहा। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले रेडी ठेले वालो को सख्त निर्देश दिए।
योग की दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यह सृष्टि पांच भौतिक तत्वों से मिलकर बनी है। सृष्टि की चेतना जिस ऊर्जा के माध्यम से गतिशील रहती है वह है शब्द । जबकि पदार्थ जगत की क्रियाशीलता के पीछे जिस ऊर्जा का उपयोग होता है वह है ताप। अर्थात सूर्यताप समस्त सृष्टि का जीवन चक्र है एवं धरती का सौभाग्य है। इसी संदर्भ में यज्ञ इस धरती का लघु सूर्य कहा जा सकता है क्योंकि यज्ञ की अग्नि सामान्य अग्नि से बहुत पवित्र एवं शुद्ध होती है। यज्ञ की अग्नि से मनुष्य एवं प्रकृति दोनों के संताप मिलते हैं। जबकि सामान्य अग्नि में यह गुण नहीं होता है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में साप्ताहिक योग चर्चा पूरक चिकित्सा में यज्ञ थेरेपी का महत्व विषय पर बोलते हुए दिए । उन्होंने बताया प्राचीन काल में ऋषि यों ने यज्ञ को इसीलिए अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बना दिया था। यज्ञ को सर्वदाता कहा गया है इसके द्वारा इच्छित फल की प्राप्ति होती है। पर्व, त्योहार ,उत्सव एवं संस्कारों में मंगलकारी कार्यों में यज्ञ करवाना आज भी इसीलिए श्रेष्ठ माना गया है क्योंकि यह शुभ कर्म होता है तथा इससे वातावरण दिव्य बनता है एवं इसकी सुगंध कई कई घंटों तक बनी रहती है। आज के वैज्ञानिक युग में भी इसकी उपादेयता तनिक भी कम नहीं हुई है बल्कि नए-नए रोगों में एवं प्रदूषण ने इसके अस्तित्व को और अधिक मजबूत आधार तैयार किया है। उन्होंने बताया कि यज्ञ शब्द यज धातु से बना है जिसके तीन अर्थ हैं देव पूजा ,दान और संगति करण। प्रतिदिन यज्ञ करने से आसपास के ९६त्न बीमारी के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। वातावरण शुद्ध होता है। हवन की सामग्री में पुष्टि कारक, जीवाणु नाशक एवं सुगंधी वर्धक पदार्थ मिलाए जाते हैं। जिससे वायु शुद्ध होती है और अनेक प्रकार के संचारी रोगों के जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। अनेक असाध्य रोगों जैसे तपेदिक, दमा तथा कैंसर जैसे असाध्य रोगों को यज्ञ हवन के द्वारा ठीक किया जा सकता है। इस अवसर पर बोलते हुए जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने कहा कि यज्ञ हमारी संस्कृति है। हमें प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। यह एक ईश्वरीय कार्य है जिसके नियमित रूप से करने से हम उस पाप से बच जाते हैं जो हम प्रतिदिन प्रकृति को दूषित करके कर रहे हैं। योग शिक्षिका श्रीमती सुमन गर्ग ने कहा की प्रतिदिन हवन करने से वायुमंडल शुद्ध होता है विजातीय शक्तियों का नाश होता है तथा देवीय शक्तियों का बल बढ़ता है । इस अवसर पर सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र योग साधना शुरू कराई तथा उन्होंने हाथ व पैरों के प्रत्येक जोड़ों के दर्द निवारण हेतु सूक्ष्म क्रिया कराई। क्षेत्रीय प्रधान श्री राजीव रघुवंशी ने कमर दर्द घुटनों के दर्द आदि के निवारण हेतु अनेक आसन कराएं। इस अवसर पर मुनेश देवी, रेखा शर्मा, दिव्या, नीलम राठी ,अपर्णा मलिक, दामिनी ,रूबी ,अमित कुमार ,आचार्य रामकिशन सुमन ,हर्षवर्धन ,डॉ अजय कुमार आदि काफी संख्या में योग साधक और साधिकाओ ने भाग लिया ।
अलग अलग मामलों में कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किया। महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 आदेश कुमार मय हमराहीगण द्वारा वारण्टी अभइयुक्त रियाज फात्मा पत्नी नौशाद अली, रुबीना पत्नी अली मौहम्मद, सबीना पत्नी आसिफ निवासीगण इमामबाडा कस्बा व थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उप0 नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी कारी उर्फ रिफाकत पुत्र मोहब्बत अली निवासी ग्राम मिमलाना थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 प्रशान्त गिरी द्वारा वारण्टी अभियुक्त आसिफ पुत्र समेदीन निवासी सरवट कच्ची सड़क हाजीपुरा थाना सिविल लाईन जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त द्वारा उ0नि0 मशहूर अली द्वारा वांछित अभियुक्त हरेंद्र पुत्र सुनील निवासी विजोपुरा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को जय भारत इंटर कॉलेज छपार से गिरफ्तार किया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त राजवीर पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम बिजोपुरा मुजफ्फरनगर को विजोपुरा कट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उप0 नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा विद्युत अधिनियम के वारण्टी महेश पुत्र जयपाल निवासी ग्राम महलकी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 अनित कुमार यादव द्वारा अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र शहीदूद्दीन मौला कोटला कस्बा व थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर को थाना मीरापुर के पास से गिरफ्तार किया गया।
जुआरी नकदी सहित पकडे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने नकदी सहित कई जुआरियों को गिरफ्तार किया। थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त शाकिब पुत्र नसीम निवासी कम्हेडा थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर, एहसान पुत्र मुमताज निवासी असदनगर थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर, जागम पुत्र मौसम अली निवासी उपरोक्त, मोनीस पुत्र आबिद निवासी उपरोक्त को अभियुक्त एहसान के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 52 पत्ता तास व 5200रुपये बरामद किए गए।
बाइक सहित दबोचा
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News) थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा अंकित उर्फ जग्गा पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम मढकरीमपुर थाना खतौली मु0नगर को धमात नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू, 1000 रूपये नकद 01 टीवीएस स्टार सिटी मोटर साईकल न0 यूके 17 डी 5315 (चोरी की) बरामद हुई ।


