Muzaffarnagar News: पोस्टर प्रतियोगिता में लिया बढ चढकर हिस्सा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर नियर रोडवेज में संचारी रोगों के कारण व बचाव के उपाय विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य श्री सोहन पाल सिंह जी के निर्देशन में किया गया। जिसमें विधालय के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
छात्रों ने संचारी रोगों का कारण व निवारण पर अद्भुत चित्रांकन किया ।प्रतियोगिता का संयोजन डॉक्टर राजबल सैनी एवं जयप्रकाश सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में हनी पाल, गौरव कुमार, गौरी शंकर, वंश पाल, कबीर मलिक, दिव्यांशु, देव सैनी, कार्तिक, मोहम्मद समीर, अरबिया, राधिका सैनी, पायल, नैना, पारस सैनी, वंश , नैना सोनकर, ज्योति, राहिना, निकिता आदि प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
सीनियर वर्ग में राधिका सैनी, राहिना प्रथम निकिता एवं नैना सोनकर द्वितीय ज्योति एवं पायल तृतीय स्थान पर रहे। बालकों के सीनियर वर्ग में देव सैनी प्रथम कार्तिक द्वितीय गौरव कुमार तृतीय स्थान पर रहे जूनियर वर्ग (बालिका) में अरबिया प्रथम और (बालक वर्ग) जूनियर में पारस सैनी प्रथम व वंश द्वितीय व दिव्यांशु तृतीय स्थान पर रहे।प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्री राहुल कुमार का विशेष योगदान रहा।

