News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नकदी सहित जुआरियों को दबोचा
बुढाना।(Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०५ जुआरी अभियुक्तों को मौ० पीरशाह विलायत कस्वा बुढाना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणसलीम पुत्र सफीक निवासी मौ० सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, प्रमोद पुत्र पीतम निवासी ग्राम वैल्ली थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।, कलीम पुत्र साजिद निवासी कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, अहसान उर्फ मासूम पुत्र जर्रार निवासी मौ० शाहवाडा कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, बिट्टू उर्फ मनोज पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम वैल्ली थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ११,७३०- रुपये नकद, पर्चा सट्टा व गत्ता व पैन बरामद किया।

 

कई को अलग अलग मामलों में किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उ0नि0 जितेंद्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त मोसिन अंसारी पुत्र नफीस अहमद निवासी एकता बिहार कॉलोनी शहाबुद्दीनपुर थाना को0नगर जनपद मुजफ्फरनगर को एकता बिहार से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 अजीत शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त युवराज उर्फ चायवाला उर्फ देवराज पुत्र शौकीन निवासी सरकारी क्वार्टर सरवट फाटक थाना नई मंडी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 अजयपाल सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त सुनील पुत्र बाबू नि0 ग्राम पिपलहेडा थाना खतौली को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 अनित कुमार यादव द्वारा आबकारी अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त धर्मवीर पुत्र होराम निवासी मोहल्ला कबूलपुर कस्बा व थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर को मोहल्ला कबूलपुरा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थानाबुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त दिशान पुत्र अफलातून निवासी सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को पटाखा फैक्ट्री मोड लुहसाना रोड से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 आदित्य भाटी द्वारा वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ कूका पुत्र ब्रह्मसिंह निवासी अमीरनगर थाना तितावी वांछित अभियुक्त भुपेन्द्र पुत्र मामचन्द निवासी जागाहेडी थाना तितावी मुजफ्फरनगर को तितावी बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया ।

शराब सहित दबोचा
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) अवैध शराब सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 पंकज शर्मा द्वारा अभियुक्त ग्य्यूर पुत्र याकूब निवासी हरसौली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को दरबार गार्डन बसी रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई ।

तमंचा, कारतूस सहित धरा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) तमंचा, कारतूस सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 विरेन्द्र सिंह द्वारा थाना तितावी के हिस्ट्रीशीटर(एचएस नं0 108ए) अभियुक्त प्रवेन्द्र उर्फ बन्टा पुत्र धर्मपाल निवासी लालूखेडी थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को नहरपटरी ग्राम छतैली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।

अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड, चार गिरफ्तारMuzaffarnagar
शाहपुर। (Muzaffarnagar News)  पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।
पुलिस लाइन मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न अपराधो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना शाहपुर पुलिस ने-ऐसे चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो थाना क्षेत्र के नहर पटरी मार्ग पर स्थित पुराने खंडहर में अवैध असलाह बना रहे थे।
उन्होंने बताया कि यहां पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध असलाह फैक्ट्री पर रेड डाली तो मौके से चार आरोपियों को धर दबोच लिया गया है जबकि उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे यहां पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बने, अधबने पिस्टल, तमंचे, कारतूस ,खोखे सहित अवैध असलाह बनाने के साजो सामान भी बरामद किए हैं।
एस पी देहात ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव, व क्षेत्राधिकारी बुढाना विजय गौतम के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव थांना शाहपुर के निर्देशन में उ०नि० मोहित कुमार मय हमराह कर्मचारीगणों के साथ मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के बसी नहर पर सिंचाई विभाग के खण्डहर मे अवैध देशी पिस्टल व अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
मौक से अवैध देशी पिस्टल व् हथियारों को बनाने में जुटे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जावेद पहलवान पुत्र नफेदीन निवासी ग्राम मांडी थाना तितावी जनपद मु०नगर, सुलेमान पुत्र युसुफ निवासी म०नं० ३३५ गोलकुआ मेरठ, हसमत पुत्र शमेदीन निवासी ग्राम मांडी थाना तितावी जनपद मुनगर, इरफान पुत्र निशाद निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर मु० नगर होना बताया है । अवैध असलाह फैक्ट्री बरामदगी में पांच देशी पिस्टल, दो तमन्चा ३१५ बोर व दो जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, एक ड्रिल मशीन, ग्लाइण्डर. एक बैंल्डिंग मशीन एक मोटर डाई मशीन, छोटा रुक्कत्र सिलेण्डर पाच लीटर मय बर्नर ,आदि अवैध असलाह बनाने के उपकरण। अवैध असलाह फैक्ट्री व् शातिरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मोहित कुमार, हैड कांस्टेबिल राजबहादुर कांस्टेबिल निरोत्तम, नितिन कुमार, विकास कुमार, मोहित सिरोही, सोनू कुमार,सौरभ कुमार, विनीत कुमार, विपिन अत्री,आदि मौजूद रहे । मोके से फरार होने वाले बदमाशों में खुरशेद पुत्र जमशेद व मुस्ताक पहलवान पुत्र लियाकत निवासी ग्राम मांडी थाना तितावी मु०नगर है जिनकी भी गिरफ्तारी जल्द की जायेगी।

 

समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापनMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ईट भटटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष ओमपाल के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पार्टी पदाधिकारियो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि ईट भटटा उद्योगों मे कार्यरत सभी श्रमिकों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा घोषित मजदूरी दर से भुगतान कराने की मांग की। ईट भटटो पर शासन द्वारा घोषित मजदूरी दर का पालन न होनने के कारण भटटा मजदों का खुला शोषण व उत्पीडन किया जा रहा है और उन्हे इस मंहगाई के दौर मे बहुत कम मजदूरी देकर काम लिया जा रहा है। जिसके कारण भटटा मजदूरों को अपने परिवार का पालन-पोषण करना कठिन हो गया है ऐसी दशा मे भटटा मजदूरो के परिवार भुखमरी के कगार पर है। ज्ञापन सौपने वालो मे सुभाष उपाध्याय, ओमपाल सिह आदि मौजूद रहे।

 

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने कराया अवगत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के बैनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओ तथा पदाधिकारियो ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव शाहनवाज खान के नेतृत्व मे कचहरी परिसर मे एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओ ने विभिन्न जन समस्याओ को लेकर धरना दिया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। ज्ञापन मे बढती मंहगाई,बेरोजगारी आदि विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया गया। ज्ञापन मे अवगत कराया कि आसमान छूती मंहगाई,बेरोजगारी आदि विभिन्न समस्याओ से आमजन त्रस्त है। आज देश का मजदूर वर्ग नियमित काम ना मिनले तथा बढती मंहगाई से सबसे अधिक त्रस्त है। क्योंकि मजदूर वर्ग वर्ष मे 6 से 8 माह ही काम कर पाता है। व 4 से 6 माह बिना काम मिले रह जाता है। जिससे उसका व उसके परिवार का जीवन यापन मुश्किल हो रहा है। ऐसे मे वह कर्जदार भी हो जाता है। इस दौरान निजामुददीन, वेद प्रकाश अरोडा, अकरम अन्सारी, इकरामुददीन,सुभाष चन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

बैंकों के आसपास चला चैकिंग अभियानMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर सुरक्षा के मद्देनजर बैँकों व आसपास क्षेत्र में थाना प्रभारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। बैंक मैनेजर व स्टाफ से कहा कि संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। रामराज क्षेत्र में पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया।
एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना प्रभारियों को बैंकों तथा आसपास चेकिंग के आदेश दिए थे। इसके बाद सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्र में एटीएम व बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के आसपास चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बैंक व बैंक के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति व वाहनों पर घूमने वाले युवकों की तलाशी भी ली। पुलिस ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि स्थलों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारियों ने शाखा प्रबंधकों से कहा कि यदि आसपास या फिर बैंक में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। पुलिस ने बैंक परिसर के बाहर खड़े दुपहिया वाहनों की चेकिंग भी की।

 

खंड शिक्षा अधिकारी ने सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी सदर के निर्देशानुसार बी०आर०सी० कार्यालय और कंपोजिट विद्यालय बिलासपुर में सड़क सुरक्षा शपथ सभी छात्रों, अध्यापकों और कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा ली गई। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं खंड शिक्षा अधिकारी सदर अजय कुमार के कुशल निर्देशन में बी०आर०सी० कार्यालय और कंपोजिट विद्यालय बिलासपुर में सड़क सुरक्षा शपथ सभी छात्रों, अध्यापकों और कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा ली गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया।

 

शोभायात्रा को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) महाराजा भगवान दक्ष प्रजापति जयंती एवं शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक बुलाई गई आपको बता दें की आगामी १३ जुलाई सन २०२२ को महाराजा भगवान दक्ष प्रजापति जयंती शोभायात्रा समिति रजीए निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर एक बैठक में रणनीति पर चर्चा की गई जिसमें विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए जिसकी अध्यक्षता तिलक राम प्रजापति, संचालन ब्रह्मपाल प्रजापति, शोभायात्रा अध्यक्ष अध्यक्ष संजीव संगम प्रजापति, सोमपाल प्रजापति संरक्षक, विपिन प्रजापति एडवोकेट, निर्वेश प्रजापति कोषाध्यक्ष, सुभाष चंद प्रजापति, भूपेंद्र प्रजापति, पिंटू प्रजापति, सोहन वीर प्रजापति, रामपाल सिंह, शिवकुमार, गोपीचंद, नेत्रपाल सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, सुमत पाल आदि बैठक में मोजूद रहे ।

कृषक भाईयों से जनसम्पर्क
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद की समस्त सहकारी समितियो के स्टाफ द्वारा वितरित ऋण की वसूली के अभियान तहत कृषक भाइयो से घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपद की समस्त सहकारी समितियो के स्टाफ द्वारा वितरित ऋण की वसूली के अभियान तहत कृषक भाइयो से घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि माह जून तक कुल ६०१ करोड़ की वसूली करने का लक्ष्य निर्धारित है जिसमे अभी तक २५६ करोड़ की वसूली की जा चुकी है। सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा किसान भाइयों से अपील है कि निर्धारित समयान्तर्गत ऋण अदायगी कर ०४ प्रतिशत का ब्याज लाभ प्राप्त करे।

कैंप का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत पावटी खुर्द में संचालित योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन हेतु कैंप का आयोजन किया गया। सदस्या, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायत पावटी खुर्द में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन हेतु कैंप का आयोजन किया गया।

 

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने राशन की दुकानों का किया निरीक्षणMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तहसील जानसठ द्वारा कस्बा मीरापुर के उचित दर विक्रेता जान मौहम्मद सैफी एवं कस्बा जानसठ की उचित दर विक्रेता श्रीमती चन्द्रो देवी व श्रीमती समसुजमा उचित दर दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार कार्ड धारकों को पूर्ण मात्रा में गेहूॅ, चावल एवं नमक, चना एवं खाद्य तेल अनुन्य कराने हेतु विकास सिंह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तहसील जानसठ द्वारा कस्बा मीरापुर के उचित दर विक्रेता जान मौहम्मद सैफी एवं कस्बा जानसठ की उचित दर विक्रेता श्रीमती चन्द्रो देवी व श्रीमती समसुजमा उचित दर दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकानों पर वितरण होता पाया गया। कार्ड धारकों को पूर्ण मात्रा में आवश्यक वस्तुऐं उपलब्ध कराने एवं कोविड १९ प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिये गये।

 

हिंदू संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्नMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हिंदू संघर्ष समिति की एक बैठक समिति के संयोजक नरेंद्र पवार जी के निवास पर हनुमान चालीसा के पाठ के साथ आयोजित की गई ! आज की बैठक की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष देशराज चौहान के द्वारा की गई आज की सभा के मुख्य अतिथि सुभाष चौहान( संरक्षक ) एवं नरेंद्र कुमार (संयोजक) हिंदू संघर्ष समिति रहे आज की सभा का संचालन अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय महासचिव अरुण प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में वाराणसी धर्म स्थली में ज्ञानवापी मंदिर में हाईकोर्ट के कोर्ट कमिश्नर टीम की उपस्थिति में भगवान भोलेनाथ के पवित्र शिवलिंग प्रकट होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई ! साथ ही अफसोस भी प्रकट किया इस दिन के लिए नंदी जी को तथा संपूर्ण हिंदू समाज को सैकड़ों वर्षो तक प्रतीक्षा करनी पड़ी ! अति आक्रमणकारी मुगलों ने हिंदुओं के बहुत से धार्मिक स्थलों को तहस-नहस करके वहां पर जबरदस्ती मस्जिदों का निर्माण करवा दिया था , लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार हिंदुओं के धार्मिक स्थलों के प्रति बहुत गंभीर है तथा आज उन्हीं के प्रयासों से हिंदू समाज को आनंद की अनुभूति प्राप्त हो रही है ! इस अवसर पर सभी हिंदू संगठन के सभी पदाधिकारियों ने एकत्रीकरण होकर सभी हिंदू समाज को हार्दिक शुभकामनाएं दी ! तथा सरकार से मांग की कि देश की सभी मस्जिदों की जांच होनी चाहिए !
बैठक में विशेष चर्चा मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के छूट भैया नेता द्वारा हिंदू धार्मिक स्थल पर गलत टिप्पणी के संबंध में चर्चा की गई ! इस घटना से संपूर्ण हिंदू समाज अत्यंत आक्रोशित है लेकिन प्रशासन ने इस व्यक्ति को अत्यंत साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज करके तथा गिरफ्तार करके मात्र खानापूर्ति की है ! हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार जी ने इस संबंध में वार्ता करते हुए कहा कि अभी तो केवल अलीबाबा ही गिरफ्तार हुआ है अभी ४० चोरों की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए जिन्होंने सोशल मीडिया पर उक्त पोस्ट के अंतर्गत हिंदुओं तथा हिंदुओं की धार्मिक स्थली पर गलत बयान बाजी करी !
सभी हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मांग की है उक्त प्रकरण में अत्यंत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो तथा वह सभी अन्य व्यक्ति गिरफ्तार होनी चाहिए जिन्होंने सोशल मीडिया पर हिंदुओं की धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है !
बैठक में हिंदू संघर्ष समिति के संरक्षक श्री सुभाष चौहान जी, आदित्य गुर्जर, रवि वर्मा, सचिन कपूर, अनुज , कमलदीप, विपिन त्यागी, पंकज त्यागी , अंजेश गुर्जर, वैभव त्यागी, संजीव शर्मा , पवन मित्तल, संजय मिश्रा, अमित गुप्ता , योगेंद्र वर्मा , हरीश पालीवाल, संजय कुमार, वीरेंद्र त्यागी, रंजीत शर्मा आदि विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे !

समाचार (Muzaffarnagar News)

थोडी देर बदला मौसम का मिजाज फिर हुई गर्मी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पिछले कई दिनो से हो रही भीष्ण गर्मी के बीच आज ठण्डी हवा और बादलो के कारण मौसम खुशगवार हो गया। गर्मी कम होने पर लोगो ने राहत की सांस ली लेकिन इसके बाद तंरतु मौसम ने फिर करवट बदल ली और तेज गर्मी शुरू हो गयी।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनो से भीष्ण गर्मी के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था। तेज धूप के कारण इन्सान ही नही बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान थे और कडी धूप से बचने के लिए इधर-उधर छिपते घूम रहे थे। परन्तु आज गर्मी कम होने तथा हवा चलने से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम मे सुधार होने से लोगों ने राहत महसूस की हालांकि थोडी देर मौसम सुहावना होने के बाद भी दोबारा से तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया जिस कारण आम नागरिकों का निकलना दुर्भर हो गया।

 

बलात्कार के आरोपियों को कारावास व अर्थदण्ड से किया दण्डित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थानाक्षेत्र भोपा में अभियुक्तगण द्वारा वादिया की नाबालिक पुत्री का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना भोपा पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त अभियोग में मॉनिटरिंग सैल द्वारा माननीय न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक १८.०५.२०२२ को माननीय न्यायालय पोक्सो कोर्ट- ०१ द्वारा अभियुक्तगण को २०-२० वर्ष का कारावास तथा ४५-४५ हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। दण्डित किए गए आरोपियों में रफीक पुत्र शफीक निवासी मौहल्ला पठानपुरा कस्बा व थाना देवबन्द, सहारनपुर, मुस्तफा अली पुत्र मुखत्यार निवासी जमशेद कालौनी कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

बुढ़ाना प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर, रवेंद्र बने नए कोतवाल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव ने मंगलवार को बुढ़ाना थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह निरीक्षक रवेन्द्र सिंह यादव को बुढ़ाना भेजा गया है।
एसएसपी ने बुढ़ाना थाना प्रभारी को मिस कंडक्ट मिलने के कारण लाइन हाजिर कर दिया है जबकि अपने पीआरओ रवेंद्र सिंह यादव को बुढ़ाना का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। गत दिवस भी एसएसपी ने पुरकाजी, जानसठ और चरथावल के थाना प्रभारी बदल दिए थे।

 

मारपीट मामले में जिंप सदस्य गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांव ककरौली में चारपाई बिछाने को लेकर दो पक्ष में हुए विवाद के बाद पुलिस ने नामजद आरोपित जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। गांव में यह विवाद करीब एक माह से चल रहा है।
ककरौली गांव में पशुओं की खोर हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच एक माह से विवाद चल रहा है। इस मामले में मंगलवार सायं दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। आरोप है कि दोनों पक्ष के लोग एक ही स्थान पर चारपाई बिछाने को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्ष की और से एक दूसरे पर जमकर पथराव हुआ। थाना ककरौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। दोनों पक्ष की और मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही ने बताया कि गांव ककरौली में नौशाद, सोनू व शादाब व दूसरे पक्ष के जीशान, अब्दुल कासिम व मुमताज के बीच खोर हटाने को लेकर विवाद है। बताया कि विवाद काफी दिनों से चल रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव ककरौली में जबरदस्त विवाद के बाद थाना ककरौली पुलिस ने इस मामले में आरोपित जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। विरोध तथा हंगामे की आशंका के चलते पुलिस ने शाहनवाज को हिरासत में लेकर थाना ककरौली में रखने के बजाए मुजफ्फरनगर के थाने में लाकर बैठाया। जिसके बाद शाहनवाज का चालान कर पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज कुरैशी ३ साल पहले गोकशी के मुकदमे में जेल भी जा चुका है। गोकशी की सूचना पर ककरौली में एक घर में दबिश देने गई पुलिस को हड़काते शाहनवाज कुरैशी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच कराई थी। इसके बाद तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया था। उसके बाद गोकशी के एक मामले में नामजदगी के बाद मौजूदा जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। शाहनवाज कुरैशी जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को वोट देने के मामले में भी चर्चा में आया था।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =