समाचार (Muzaffarnagar News)
अज्ञात का नहर में मिला शव
रतनपुरी। (Muzaffarnagar News) नहर मे अज्ञात व्यक्ति का शव बहता देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी । जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सठेगी नहर मे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बहता देख नहर मे नहा रहे तथा अपने पशुओं को नहला रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार नहर मे बह रहे शव को नहर से बाहर निकलवाया तथा वहां मौजूद भीड की मदद से शव की शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। तथा सडी गली अवस्था मे है। जिस कारण पहचान होना असम्भव प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया तथा मामले की जांच पडताल शुरू की।
तमंचे सहित गश्त के दौरान दबोचा
मीरापुर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान एक व्यक्ति को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पडताल शुरू की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना मीरापुर पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान विशाल नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही मे जुट गई।
दो महिलाओं से बाइक सवारों ने चैन छीनी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कथा सुनकर वापिस लौट रही दो महिलाओं का आरोप है कि बाईक सवार युवक उनकी चैन छीनकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान कुछ लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई।
बैठक में किसानों की समस्या उठाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष ठा.दीपक सोम के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो एवं किसानो ने किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ से सम्बन्धित एक ज्ञापन मुखयमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौपा।
मुख्यमंत्री के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि किसानो की विभिन्न समस्याये हैं। अवगत कराया कि भाजपा ने अपने चुनाव से पूर्व अपने लोक संकल्प पत्र मे यह घोषणा की थी, अगर उनकी सरकार बनी तो किसानो को सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली देंगे,सरकार किसानो को मुफ्त बिजली देकर अपना वारा पूरा करे अन्यथा किसान सडक पर उतरकर आन्दोलन को बाध्य होंगे। किसानो की टयूबवैलो पर मीटर न लगाए जाये। स्नातक बेरोजगार युवाओं को 15000 रूपये मासिक भत्ता दिया जाये। आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रदेश के हर व्यक्ति को दिया। आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रदेश के हर व्यक्ति को दिया जाये। किसानो के खेत मे घूम रहे आवारा गौ-वंश के संरक्षण की उचित व्यवस्था की जाए। इस दौरान गौरव त्यागी, मुकेश कुमार,रामअवतार, बिल्लू राना, दीपक सोम आदि मौजूद रहे।
निधन पर जताया शोक
खतौली। (Muzaffarnagar News)भारतीय जनता पार्टी मंडल खतौली की शोक सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल पंवार जी की पूजनीय माता श्रीमती बुगली देवी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा के प्रतिष्ठान पर आयोजित शोक सभा में २ मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा उन्हें श्र(ांजलि अर्पित की गई।
शोक सभा में बोबिन्दर सहरावत, मदन छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष अमित जैन महामंत्री, राकेश प्रजापति, मोहित जैन, अमित त्यागी, प्रताप वाल्मीकि, प्रमोद शर्मा, सुभाष गुप्ता, मोनू मंगवानी, गुरुदत्त अरोरा, उमेश कुमार, सुंदर धारीवाल, मनोज सैनी, सुमित रहेजा, आदेश मोतला, अजय भुर्जी, प्रदीप विकल, नरेश पांचाल, कंवरसैन जैन, अविंत गोयल, विनोद राजपूत, अंकुर सिंघल, विनीत ठाकुर, अश्विनी वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
डीएम ने समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुनकर लगातार निस्तारित किया जा रहा है। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उक्त जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वि०/रा० अजय कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
शातिरों को किया गिरफ्तार
खतौली। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि०गणो द्वारा निम्न गिरफ्तारी की गयी । उ०नि० मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त/वारण्टी नरेन्द्र पुत्र शिव करण नि० ग्राम चन्दपुरी थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा उ०नि० गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त/वारण्टी अरशद पुत्र जगीमुद्दीन नि० मौ० सद्दीकनगर थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया। वहीं उ०नि० गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त/वारण्टी अमीर आजम पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मौ० लाल मौहम्मद को गिरफ्तार किया।
सड़क पर मिला चांदी व नकदी से भरा बैग, पुलिस ने किया सुपुर्द
तितावी।(Muzaffarnagar News) थानाध्यक्ष तितावी मय पुलिस गश्त एंव चैकिंग सदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे, जब पुलिस टीम शामली-मुजफ्फरनगर बार्डर, लालूखेडी में गश्त कर रही थी, तो रास्ते में ०१ बैग पड़ा मिला, जिसको उठाकर, सावधानी पूर्वक खोलकर देखा तो उसमें करीब ०५ किलो ग्राम सफेद धातु, ७० हजार रुपए, ०१ स्कूटी की आरसी थी। आरसी पर शुभम वर्मा पुत्र स्वर्गीय राजेंदर वर्मा निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी मुजफ्फरनगर, नाम एवं मोबाइल नंबर पड़ा था। मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर वार्ता की गयी तो शुभम वर्मा ने वही सामान बताया जो बैग में था। शुभम वर्मा की मुजफ्फरनगर में सर्राफा की दुकान है, जो शामली से दुकान के लिये सामान लेकर आ रहा था। शुभम वर्मा को थाना तितावी पर बुलाकर बैग में मिली सामान व नकदी को चैक कराकर सुपुर्द किया गया। शुभम वर्मा द्वारा तितावी पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए थानाध्यक्ष तितावी एवं उनकी टीम की भूरी- भूरी प्रंशसा की गयी।
निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुलिस बल के साथ यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु नगर क्षेत्र में संवेदनशील स्थान, मुख्य चौराहा, बाजार आदि में पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। सभी को ड्यूटी के दौरान आम जन के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार कर यातायात के नियमों से अवगत कराने एवं यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस ने वारंटी दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश में थाना प्रभारी तितावी मुकेश सोलंकी की पुलिस टीम द्वरा दो वारण्टी अभियुक्तगण के घर दबिश देकर अभि० हारुण पुत्र शफिया निवासी ग्राम छतैला थाना तितावी मु०नगर, फरमान पुत्र अलीहसन निवासी छतैला थाना तितावी मु०नगर । को अभियुक्तगणों के घर ग्राम छतैला थाना तितावी से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम उ०नि० संजीव कुमार, का० प्रिंस भाटी शामिल रहे।
समाचार (Muzaffarnagar News)
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केयर्स फंड से सौंपे दस्तावेज
वर्चुअल हुआ पीएम का संबोधन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कोरोना महामारी के चलते अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए पीएम केयर फंड से उन्हें अनुदान दिया गया। इसमें मुजफ्फरनगर के ८ बच्चों को१०-१० लाख रुपए दिये गए। एनआईसी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने धनराशि तथा योजना के तहत दिये जाने वाले लाभों के प्रपत्र बच्चों के अभिभावकों को सौंपे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई २०२१ में कोरोना महामारी से अनाथ हुए ऐसे बच्चों के समुचित विकास, संरक्षण, शिक्षा और कल्याण के लिए पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन स्कीम २०२१ लागू की थी। इसके तहत मुजफ्फरनगर में भी चिह्नत किए गए ८ बच्चों को योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत १० लाख की धनराशि, ५ लाख रुपए वार्षिक का स्वास्थ्य बीमा, २० हजार रुपए वार्षिक की स्कॉलरशिप दी जा रही है। पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन स्कीम २०२१ के तहत ३० मई २०२२ को वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित हुआ। एनआइसी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के ८ बच्चे और उनके परिजन भी उपस्थित रहे। बच्चों के बैंक खातों में योजना की धनराशि ट्रांसफर की गई। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद लाभांवित बच्चों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने ५ लाख रुपए वार्षिक का क्करू-छ्व्रङ्घ हेल्थ कार्ड, बैंक पासबुक, योजना में धनराशि स्वीकृति का प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री का संदेश पत्र उपलब्ध कराए। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक बच्चे के बैंक खाते में २०,००० रुपए की स्कॉलरशिप भी भेजी जाएगी। डीएम चन्द्रभूषण सिंह, डीपीओ मो. मुशफकीन शामिल रहे।
भाकियू चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डाक्टर सतेन्द्र सिंह प्रदेश महासचिव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अहसान त्यागी जिला पंचायत सदस्य के कार्यालय ग्राम नरा मे भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री अहसान त्यागी जी व संचालन चिकित्सा प्रकोष्ट यूथविंग जिलाध्यक्ष नफीस अहमद ने किया।बैठक मे उपस्थित सभी चिकित्सक काकडा मे आयोजित बैठक मे भाग लेने के लिए रवाना हुए।बैठक मे डाक्टर सतेन्द्र सिंह प्रदेश महासचिव, डाक्टर सिराज ताजवर,डाक्टर इमरान राव,डाक्टर डाक्टर चन्द्रशेखर,डाक्टर सलमान,शमीम मलिक,डाक्टर कय्यूम सैफी, डाक्टर अकील अहमद,डाक्टर शहजाद राना,अनीस राना,मुनेश कुमार,डाक्टर फरमान अली,संजीव कुमार मित्तल, हाजी अमीर काजिम सहित लगभग सवा सौ चिकित्सको ने भाग लिया।
जुआरी अभियुक्त गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना शाहपुर पुलिस ने जुआ का अड्डा चलाने वालों पर अंकुश लगाया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक ही स्थान से ११ जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हलचल मची रही।
थाना शाहपुर पुलिस द्वारा शाहपुर कस्बा में चल रहे जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। रविवार की रात में की गयी पुलिस कार्यवाही में कस्बा के मौहल्ला गडरियान से ११ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी शाहपुर ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान गडरियान में एक घर में छापा मारा गया, जहां पर बड़े पैमाने पर जुआ कराया जा रहा है। कार्यवाही के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम बिजेन्द्र पुत्र तिलकराम निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व थाना शाहपुर, आजाद पुत्र रमजानी निवासी मौहल्ला सैनियान कस्बा व थाना शाहपुर, हाशिम पुत्र हासरीन निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व शाहपुर, टीनू पुत्र किरनपाल निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व शाहपुर, दीनू पुत्र शफीक निवासी मौहल्ला सैनियान कस्बा व शाहपुर, कृष्णा पुत्र किरना निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व थाना शाहपुर, आदित्य पुत्र रोहताश निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व थाना शाहपुर, कपिल पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व शाहपुर, गुलशन पुत्र चतर सिंह निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व शाहपुर, आशीष पुत्र राजवीर निवासी मौहल्ला नूरबफान कस्बा व शाहपुर और सचिन पुत्र ईश्वर पाल निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व शाहपुर मौजूद रहे। पुलिस ने इस कार्यवाही के दौरान आरोपियों से १६८६० रुपये नकद और ५२ ताश के पत्ते बरामद किये हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
शनिदेव मंदिर पर हुआ पंचामृत अभिषेक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वट अमावस्या, सोमती अमावस्या व शनि जयंती के अद्भुत संयोग पर चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ शनिधाम मंदिर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। पूरे दिन श्रदृलु स्त्री पुरूषों का भक्ति भाव से पूजा अर्चना करने हेतु तांता लगा रहा।
सुबह सवेरे यज्ञ- हवन- पूजन के उपरांत श्रद्धालु भक्त जनों को संबोधित करते हुए सिद्ध पीठ वाले गुरूजी पंडित संजय कुमार ने बताया कि 30वर्ष बाद ऐसा दुर्लभ संयोग पड रहा है। कि सोमवती अमावस्या, वट अमावस्या व शनि जंयती एक ही दिन पड रही है। शनि देव के जन्म दिन पर दान करने, पूजा पाठ से ढैय्या, साढेसाती व शनिदोष में जातक को राहत मिलती है। इस दिन पितरो को जल देने से बहद फल मिलता है।
वट अमावस्या पर वट वृक्ष बरगद व सोमवती अमावस्या पर पीपल को जल अर्पित कर चन्द्रमा का ध्यान कर, अपने सुहाग की दीर्घायु व उन्नति की कामना करनी चाहिए शरद कपूर ने शनि जंयती पर शनि महिमा पर प्रकाश डाला दोपहर में 21 यजमानो द्वारा भगवान शनिदेव का नील बूरा दही आदि से पंचामृत अभिषेक किया गया। तत्पश्चात् महाआरति व भगवान शनिदेव को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। बाद में राजीव जैन (मोनिका पाईप) की ओर से मंदिर प्रागंण में विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। श्रृद्धालु भक्तजनों ने भारी संख्या में इसमें भाग लेकर भगवान शनिदेव की स्तुति व आराधना की। शनि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पं0 केशवा नंद, पं0 संतोष मिश्रा, सिद्ध पीठ वाले गुरूजी पं0 संजय कुमार ने समस्त पूजन पाठ व धार्मिक क्रियाएँ सम्पन्न करायी/सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार ने भक्तजनों को भभूत का भी वितरण किया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेन्द्र पंवार, शरद कपूर, संदीप मित्तल के अलावा नैनसी गर्ग, सतीश, आशीष, उत्तम आदि की उपस्थिति व सहयोग रहा। शनि जयंति पर मंदिर की साज सज्जा देखने लायक बनी रही मंदिर प्रांगण को फूलो और गुब्बारो से सजाया गया था।
समर कैंप का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस. डी .कान्वेंट पब्लिक स्कूल इंदिरा कॉलोनी में पांच दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया। स्कूल के प्रबंधक रामेश्वर दयाल शर्मा के द्वारा फीता काटकर कैंप का समापन किया गया इसके साथ ही स्कूल के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार शर्मा ने समर कैंप में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और उन्हें सर्टिफिकेट वितरित किए गए इसमें सभी अध्यापकों का बहुत अच्छा योगदान रहा जिसमें प्रीति चौहान डायरेक्टर ने सभी बच्चों को डांस, खेलकूद ,आर्ट कला ,मेहंदी रंगोली आदि सभी में योगदान दीया। बच्चों ने पूर्ण आनंद लिया अध्यापकों का सहयोग भी सराहनीय था जिसमें वैष्णवी कौशिक, शिल्पी वर्मा, डिंपल ,फराह खान, सुधा, गीता रेनू, शशि कला, हर्षिता आदि शिक्षिकाओं ने समर कैंप में बच्चों को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। योग शिक्षक मनीष कुमार ने योग शिक्षा का महत्व बच्चों को समझाया। जिससे उनका शारीरिक विकास हो। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी का आभार प्रकट करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमें अपनी प्रतिभाओं को निखारने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए ।
उपस्थिति के लिए फोटो कराये उपलब्ध
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के समस्त सीडीपीओ/प्रभारी एवं मुख्य सेविका को अपनी उपस्थिति दर्शाने हेतु। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार को प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा जनपद के समस्त सीडीपीओ/प्रभारी एवं मुख्य सेविका को अपनी उपस्थिति दर्शाने हेतु अपने परियोजना कार्यालय/आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित होकर फोटो भेजने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में सी०डी०पी०ओ०, खतौली, प्रभारी सी०डी०पी०ओ०-जानसठ, सदर व मोरना द्वारा अपनी स्वयं की एवं अन्य मुख्य सेविकाओं की उपस्थिति फोटोस द्वारा उपलब्ध कराई गई।
जमा कराये सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग/शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को डोएक द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में निःशुल्क ‘ओ‘ लेवल तथा सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिलाया जाना प्रस्तावित है। जिसकी पात्रता व शर्तें एवं प्रशिक्षणार्थियां के पंजीकरण हेतु संशोधित समय सारिणी निम्न प्रकार हैः-
प्रशिक्षणार्थियों के पंजीकरण हेतु :-
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर दिये गये लिंक एवं वइबबवउचनजमतजतंपदपदहण्नचेकबण्हवअण्पद पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दिनांक 07/06/2022 से 20/06/2022 तक उपलब्ध रहेगी। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नही किये जा सकेंगे।
आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो।
आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के मध्य हो।
आवेदक कम से कम इण्टरमीडिएट (10$2) पास हो।
आवेदक के माता-पिता/अभिभावक की सकल वार्षिक आय रू0 1,00,000/- (एक लाख वार्षिक तक) से अधिक न हो।
सम्बन्धित तहसीलदार द्वारा प्रदत्त ऑनलाइन बना आय/जाति प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा।
लाभार्थी बेरोजगार हो तथा किसी अन्य योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो।
ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त आवेदन पत्र की हार्डकॉपी, आय, जाति प्रमाण पत्र एवं शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्रों सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, भूतल विकास भवन, मुजफ्फरनगर मे दिनांक 20/06/2022 तक जमा कराना होगा।
अतः उपरोक्त अर्हता रखने वाले प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक पिछ़ड़ी जाति के युवक/युवतियां नियत तिथियों मे अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, भूतल विकास भवन, मुजफ्फरनगर से सम्पर्क कर सकते है।
नरेश मलिक स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड सदस्य नामित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चौ. छोटूराम परास्नातक महाविद्यालय प्राचार्य डा. नरेश मलिक को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आदेश पर सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गठित वन्य जीव परिषद (स्टेट बोर्ड फार वाइल्ड लाइफ) में सदस्य नामित किया गया है। बोर्ड में पदेन अध्यक्ष के तौर पर मुख्यमंत्री तथा पदेन उपाध्यक्ष के तौर पर वन मंत्री को शामिल किया गया है। अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने अध्यक्ष सहित १८ सदस्यों के नामों वाली सूची जारी की है।
हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारणय क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण
मुजफ्फरनगर में हस्तिनापुर अभ्यारण्य क्षेत्र अपनी जैव विविधता के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अभ्यारणय का हैदरपुर वेटलैंड प्रवासी तथा स्थानीय पक्षियों के लिए विकसित होते नए क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है। हैदरपुर वैटलेंड में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का निवास एवं प्रवास पक्षी विज्ञानियों के अध्ययन का केन्द्र बना हुआ है। ऐसे समय में राज्यपाल के आदेश पर चौ. छोटूराम महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नरेश मलिक को राज्य वन्यजीव परिषद का सदस्य नामित किया जाना जिले के लिए तो गौरव की बात है ही, हस्तिनापुर अभ्यारणय क्षेत्र के लिए भी अहम है।
अध्ययन कर वन्य जीव संरक्षण पर डा. मलिक देंगे सलाह
डा. नरेश मलिक ने बताया कि प्रदेश में एक राष्ट्रीय वन्य जीव पार्क तथा करीब २४ सैंक्चुरी हैं। उन्होंने बताया कि इनमें हस्तिनापुर अभ्यारण्य तेजी से विकसित होता वन्य जीव क्षेत्र हैं। जहां सैंकड़ो प्रकार के स्थल एवं जलचर निवास करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका विषय बोटनी रहा है। कहा कि वह प्रयास करेंगे कि प्रदेश भर में वन्य जीव संरक्षण पर किये जा रहे प्रयासों का अध्ययन कर सरकार को उपयुक्त सलाह दें। उन्होंने कहा कि आज के हालात में वन्य जीवों का संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है। प्राकृतिक सौंदर्य को कायम रखने एवं आने वाली अपनी नस्लों को देश तथा प्रदेश की जैव विविधता एवं जैव सौंदर्य की सही जानकारी देने के लिए जरूरी है कि वन्य जीवों को सही प्रकार से संरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आर्थिक लाभ के लिए इस प्रकृतिक सौंदर्य या प्रकृतिक संपदा के दुश्मन बने हुए हैं। ऐसे लोगों से भी वन्य जीवों को बचाना है। इसके साथ ही उन हालात को टालना भी उनका उद्देष्य रहेगा जिनके चलते जंगली जानवरों या पक्षियों की प्रजातियां समाप्त प्रायरू हो रही हैं, या दूसरे स्थानों पर पलायन कर रही हैं। डा. नरेश मलिक ने बताया कि वह विभिन्न अभ्यारण्य क्षेत्रों का भ्रमण कर मौजूदा हालात का अध्ययन करेंगे। उसके उपरांत वन्य जीव संरक्षण के लिए उपयुक्त सलाह कमेटी के माध्यम से सरकार को देंगे।


