News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिहं की अध्यक्षता में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, जनपद मुजफ्फरनगर में जिला स्तर पर गठित समितियों यथा जिला दिव्यांग बन्धु, लोकल लेबल कमेटी, जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति एवं जिला प्रबन्ध समिति की बैठक दिनांक 22.06.2022 को प्रातः 11.30 लोकवाणी सभाकक्ष, कलेक्ट्रट मुजफ्फरनगर में आहूत की गयी। बैठक में दिव्यांगजनों की समस्याओं, दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने, डी0डी0आर0सी0 की स्थापना, यू0डी0आई0डी कार्ड आदि समस्याओं के संबंध में समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को निर्देशित किया कि किसी भी दिव्यांगजन की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।
उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागियाॉ मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एम0 एस0 फौजदारॉ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री शिवेन्द्र कुमारॉ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मायाराम एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके अतिरिक्त स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित दिव्यांगजनों द्वारा उपरोक्त बैठक में प्रतिभाग किया गया।

 

परिषदीय विद्यालयों का बीएसए ने निरीक्षण कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर मायाराम द्वारा विकास खंड सदर व मोरना के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में पाई गई स्थिति निम्नवत है -कम्पोजिट विद्यालय जट मुझेडा विकास क्षेत्र सदर के निरीक्षण के समय कार्यरत स्टाफ प्र०अ० सहित १० शिक्षक/शिक्षिकाएं व ४ शिक्षामित्र के सापेक्ष सभी उपस्थित मिले। पंजीकृत कुल ३१६ बच्चों के सापेक्ष १७२ बालक बालिकाएं उपस्थित पाई गई, विद्यालय बिजली, पानी आदि समस्त सुविधाओं से युक्त है, विद्यालय का शैक्षिक स्तर एवं भौतिक वातावरण संतोषजनक है। मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बनाया जा रहा है। किचन गार्डन बना है, जिसमें मौसम के अनुकूल साग सब्जियों के पौधे लगाए गए है, रसोईया मानदेय मार्च,२०२२ तक का भुगतान हुआ है, विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के सभी पैरामीटर्स पूर्ण हैं। प्रेरणा लक्ष्य कक्षाओं में चस्पा हैं। एआरपी श्रीमती संगीता से मोबाइल पर वार्ता कर आधार ऑथेंटिकेशन व छात्र नामांकन में वृद्धि के लिए पूर्ण प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया। सफाई कर्मी नियमित रूप से विद्यालय की सफाई का कार्य कर रहा है। गत वर्ष के नामांकन ३५४ के सापेक्ष ३४६ बच्चों की डीबीटी का कार्य पूर्ण हो चुका है।
प्राथमिक विद्यालय रहकड़ा नंबर-१ विकास क्षेत्र मोरना के निरीक्षण के समय कार्यरत प्रधानाध्यापक सहित कुल ०४ शिक्षक शिक्षिकाएं व ०१ शिक्षामित्र सहित समस्त उपस्थित पाए गए। विद्यालय में कुल नामांकित १६८ बच्चों के सापेक्ष ९१ छात्र छात्राएं उपस्थित पाई गई। मध्यान्ह भोजन मैंन्यू के अनुसार बना है। विद्यालय में बिजली पानी की समुचित व्यवस्था है।शौचालय में टायलीकरण हेतु स्कूल कंपोजिट ग्रांट का उपयोग करने हेतु प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया गया। गत वर्ष के नामांकन के सापेक्ष १०३ बच्चों की डीबीटी का कार्य पूर्ण हुआ है। प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया कि विद्यालय की छत पर बरसात में पानी भरने से सीमेंट जगह-जगह से टूट कर गिर गया था जिसकी मरम्मत कराई गई है। विद्यालय का शैक्षिक वातावरण संतोषजनक है परंतु भौतिक वातावरण में सुधार की आवश्यकता है जिसके लिए प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया गया। प्रधानाध्यापिका को आधार ऑथेंटिकेशन पूर्ण कराए जाने व नामांकन बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय रहकड़ा विकास क्षेत्र मोरना के निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक सहित कुल ३ शिक्षक शिक्षिकाओं के सापेक्ष श्रीमती प्रीति बघेल सहायक अध्यापिका दिनांक २१ मार्च २०२२ से मातृत्व अवकाश पर है। विद्यालय में कुल नामांकित ७५ बच्चों के सापेक्ष २४ बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, कम नामांकन के प्रति अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि नामांकन बढ़ाने हेतु प्रयास करें। विद्यालय का भौतिक वातावरण संतोषजनक नहीं है, प्रधानाध्यापक को ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान से संपर्क कर विद्यालय की मरम्मत, फर्श की टाइल करण, तथा रंगाई पुताई, पौधारोपण आदि कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया।
कम्पोजिट विद्यालय कासमपुरा विकास क्षेत्र मोरना के निरीक्षण के समय कार्यरत स्टाफ ६ अध्यापक व १ शिक्षामित्र के सापेक्ष श्रीमती मीनाक्षी सहायक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर तथा अंजू वालिया शिक्षामित्र दिनांक २३ जून २०२२ व २४ जून २०२२ के आकस्मिक अवकाश पर पाई गई जिनका अवकाश संबंधी प्रार्थना पत्र नहीं हैं। प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया की उक्त शिक्षा मित्र द्वारा दूरभाष पर उन्हें मौखिक रूप से सूचित कराया गया है। विद्यालय में नामांकित कुल २७३ बच्चों के सापेक्ष १७७ बालक बालिकाएं उपस्थित पाई गई। प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया कि गत वर्ष के नामांकन २५२ के सापेक्ष १९० बच्चों की डीबीटी का कार्य पूर्ण कराया गया। सफाई कर्मी नियमित रूप से विद्यालय की सफाई हेतु नहीं आता है, विद्यालय का शैक्षिक वातावरण संतोषजनक है विद्यालय की भौतिक वातावरण में सुधार हेतु प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया गया। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मैंन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय जटमुझेडा विकास क्षेत्र सदर के निरीक्षण के समय कार्यरत स्टाफ ३ के सापेक्ष सभी उपस्थित पाए गए, विद्यालय में नामांकित ८४ बच्चों के सापेक्ष ३२ बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय में बिजली पानी की समुचित व्यवस्था है, बालक बालिका शौचालय अलग-अलग क्रियाशील अवस्था में है, विद्यालय का शैक्षिक एवं भौतिक परिवेश संतोषजनक है भौतिक परिवेश को और अधिक सुंदर व सुदृढ बनाए जाने के लिए शिक्षिकाओं को को निर्देशित किया गया।

 

भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारतीय किसान यूनियन ने अग्निपथ योजना को देश, जवान और किसान के भविष्य से खिलवाड वाली योजना आरोपित कर अग्निपथ योजना को रदद करने की मांग को लेकर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह को सौंपा।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत के नेतृत्व मे कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर एक अग्निपथ योजना को रदद कराने की मांग को लेकर एकत्रित भाकियू कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों ने अग्निपथ के विरोध मे प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन में अवगत कराया कि आप देश के मुखिया के साथ-साथ भारत की सेना के सर्वोच्च कमांडर है। देश मे जवान और किसान के अभिन्न रिश्ते से आप परिचित हैं। ज्ञापन मे मांग की गई कि अग्निपथ नामक योजना से देश, जवान और किसान के भविष्य के साथ होने वाले खिलवाड को रोका जाए। केन्द्र सरकार भारतीय सेना की भर्ती की पुरानी पद्धति को खत्म कर अग्निपथ नामक एक नई योजना लाई है। इस नई योजना के तहत सेना मे भर्ती की पुरानी पद्धति को खत्म कर अग्निपथ नामक नई योजना लाई है। इस नई योजना मे भर्ती मे कई बडे और दूरगामी बदलाव एक साथ किए गए हैं। सेना मे जवानो की पक्की नौकरी मे सीधी भर्ती बंद कर दी गई है। थल सेना और वायु सेना मे जो पक्की नौकरी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। जिसमे फाइनल टेस्ट या नियुक्ति पत्र जारी करने बाकी थे। उसे भी रदद कर दिया गया है। अब से सेना मे भर्ती सिर्फ 4 साल के कॉन्टेक्ट की नौकरी के जरिये होगी। अग्निवीर नामक इन अस्थाई कर्मचारियों को न तो कोई रैंक दिया जाएगा ना ही 4 साल क बाद कोई ग्रेच्युटी या पेंशन। 4 साल की सेवा समाप्त होने के बाद सेवा समाप्त होने होने के बाद इसमे से एक चौथाई या उससे भी कम को ही सेना मे पक्की नौकरी दी जाएगी। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, अहसान त्यागी, राव गुलबहार, नवीन राठी, कपिल सोम, चांदवीर चौधरी, प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, ओमपाल मलिक आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

 

पुलिस ने शातिर को किया गिरफ्तार
खतौली। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० संजय कुमार आर्या द्वारा अभि० अजय कुमार उर्फ सोनू पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी गणेशपुरी थाना खतौली को गिरफ्तार किया।

 

बैडमिन्टन पार्क का किया लोकार्पण
सिखेडा। (Muzaffarnagar News)एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना सिखेडा परिसर का सौन्दर्यकरण तथा नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के पश्चात एसएसपी द्वारा पदाधिकारियों के साथ बैडमिंटन भी खेला गया। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलना बहुत जरूरी है। पुलिसकर्मियों पर कानून व्यवस्था सुचारू व व्यवस्थित रखने के लिए कार्य का अत्यधिक दबाव रहता है। पुलिसकर्मियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से थाना सिखेडा परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया है।

 

चोरी का खुलासा, शातिर गिरफ्तारMuzaffarnagar News
तितावी। (Muzaffarnagar News)थानाक्षेत्र तितावी में निर्माणाधीन हाइवे से अज्ञात चोरों द्वारा सामान चोरी करने की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना तितावी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। थाना तितावी पुलिस द्वारा ०३ चोर अभियुक्तों को पंजाबी ढाबे के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज बघरा बाईपास से गिरफ्तार करते हुए चोरी के अभियोग का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण शहजाद पुत्र फजरु निवासी ग्राम देहरा थाना धौलाना जिला हापुड़, नईम पुत्र पुत्र सत्तार निवासी ग्राम खिवई थाना सरूरपुर जिला मेरठ, हिसामुद्दीन उर्फ भूरा निवासी ग्राम उलधन थाना खरखौदा जिला मेरठ जिसके कब्जे से लोहे की ३० प्लेट एवं ०४ सोल्जर- कीमत लगभग २,४५,०००ध्- रुपये, ०१ पिकअप व ०१ आयशर कैन्टर (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त नईम उपरोक्त पर जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर में चोरी, लूट, हत्या का प्रयास जैसी धाराओं में डेढ दर्जन अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्तगण शहजाद व हिसामुद्दीन पर विभिन्न धाराओं में लगभग आधा-आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी ने समस्याओं का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सीएमओ ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याआें को सुनकर उनका निस्तारण किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओंध्शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।     उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

श्रीराम कालेज में शिविर आयोजितMuzaffarnagar News
(Muzaffarnagar News) श्रीराम कॉलेज के आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ द्वारा कॉलेज के सभागार में श्रीराम समूह में कार्यरत अध्यापिकाओं, महिला सदस्यों एवं छात्राओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अध्यापिकाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा शारीरिक समस्याओं के प्रति सचेत करना था। स्वास्थ्य शिविर में इवान हॉस्पिटल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ० कोमल राठौर व डॉ० ममता चावला द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ० प्रेरणा मित्तल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० कोमल राठौर व डॉ० ममता चावला, आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ० पूजा तोमर, ललित कला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० रूपल मलिक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
डॉ० कोमल राठौर द्वारा छात्राओं, अध्यापिकाओं एवं महिला कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्यों के निवारण के लिए आवश्यक परामर्श देते हुए उन्हे भविष्य में होने वाली शारीरिक समस्याओं के प्रति सचेत किया। स्वास्थ्य शिविर में सभी संकायो की लगभग १५० छात्राओं तथा ५३ अध्यापिकाओं ने अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के सम्बन्ध में महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से जॉच एवं उपचार कराया गया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डॉ० प्रेरणा मित्तल ने कहा कि छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और पूरी तरह से निःशुल्क चिकित्सा जांच प्रदान करने के पवित्र उद्देश्य से श्रीराम कॉलेज द्वारा यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। उन्होने कहा कि आजकल के खान-पान एवं रहन-सहन की वजह से किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। ऐसी छात्राऐं जो आर्थिक रूप से कमजोर है तथा जिनके पास बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने का भी साधन नहीं है, उनके लिए इस प्रकार के शिविर बहुत उपयोगी साबित होते है। छात्राऐं अकसर अपनी शारीरिक समस्याओं को संकोच के कारण किसी के साथ साझा नहीं कर पाती है। ऐसे शिविरों में योग्य चिकित्सको से अपनी समस्या के बारे में बताकर उचित समाधान प्राप्त हो जाता है।
श्रीराम कॉलेज की आईसीसी की समन्वयक डॉ० पूजा तोमर ने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से महिलाएं अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करती हैं, जिससे वे हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन जैसी बीमारियों की शिकार हो जाती हैं। इसके लिए जागरूकता के साथ-साथ सही समय पर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का निदान और उपचार जरूरी है। उन्होने सभी छात्राओं से कहा कि वे अपने स्वास्थ्य को लेकर भविष्य में सचेत रहेंगी। अन्त में डॉ० पूजा तोमर ने डॉ० कोमल राठौर व डॉ० ममता चालवा को महाविद्यालय में आकर छात्राओं का चिकित्सकीय परीक्षण करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ० विनीत कुमार शर्मा, डॉ० रूपल मलिक, अंजलि गोयल, बिन्नू पुण्डीर, मनीषा मदान, रीना त्यागी, अन्नू, नीलम आदि का सहयोग रहा।

 

एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में किया जिले का नाम रोशनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी०एस०सी० (सी०एस०) प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली हर्षिका ने ८०.० प्रतिशत अंक प्राप्त किये, द्वितीय स्थान पर आने वाली सताक्षी गर्ग जिसने ७९.२० प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली रोहिनी ने ७३.२ प्रतिशत अंक प्राप्त किये। वार्ता करते हुए चयनित छात्रध्छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावको व बी०एस०सी० (सी०एस०) विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया। इसी के साथ उन्होने कहा कि भविष्य में भी वे निरन्तर ऐसे ही मेहनत करते. रहेगें।
प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं ने सभी शिक्षकगणों को अपनी कामयाबी के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि महाविद्यालय द्वारा विभिन्न वर्कशॉप के आयोजन निरन्तर किये गये जिसके परिणामस्वरूप हमारे परीक्षाफल में तथा हमारे अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छात्र/छात्राओं के लिये अतिरिक्त कक्षाओं द्वारा अपने विषयों का अध्ययन करने की समुचित व्यवस्था की गयी और विश्वविद्यालय के आधार पर ही आंतरिक परीक्षायें भी करायी गयी। जिससे हमे उचित शिक्षा प्राप्त करने मे सुविधा मिली व जीवन मे आगे बढ़ने का हौसला मिला।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने तीनों छात्रध्छात्राओं को भविष्य में निरन्तर आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं, हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा व उन्होने बी०एस०सी० (सी०एस०) विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों का आभार व्यक्त किया।
विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज मे छात्रध्छात्राओं के लिये प्लेसमेंट के मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था है तथा बी०एस०सी० (सी०एस०) के अधिकतर छात्रध्छात्रायें विभिन्न बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में कार्यरत है। जिनका प्लेसमेंन्ट कॉलेज के मार्गदर्शन एवं सहभागिता के माध्यम से हुआ है तथा समय-समय पर विभिन्न कम्पनियों की इंडस्ट्रियल विजिट करायी जाती है, जिससे छात्रध्छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना बनती है व उन्हें अपने बारे में भविष्य के निर्णय लेने के लिये आसानी हो जाती है, इसके अलावा छात्रध्छात्रायें अपने बी०एस०सी० (सी०एस०) के अन्तिम वर्ष में अलग-अलग कम्पनियों में ट्रेंनिग करते है, जिसकी व्यवस्था भी कॉलेज के माध्यम से करायी जाती है।
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बी०एस०सी० (सी०एस०) विभाग के चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, नवनीत चौहान, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, अनुज गोयल, अवनी सिंघल, शशांक भारद्वाज, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ ने प्रतिभाशाली छात्रध्छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया।

 

व्यापारीके यहां लाखों की चोरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बीती देर रात घर मे घुसे कुछ अज्ञात चोरो ने व्यापारी के घर मे रखे जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की जानसठ रोड स्थित भरतिया कालोनी निवासी व्यापारी चिराग गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता के घर क पिछले हिस्से मे चिनाई का काम चल रहा है। बताया जाता है कि देर रात घर मे घुसे कुछ अज्ञात चोरो ने घर मे रखे जेवरात व सामान चोरी कर लिया। अल सुबह जब परिजनो की अांख खुली तो उन्होने देखा की अलमारी के दरवाजे खुले पडे हैं तथा कमरे का सामान बिखरा पडा है। बताया जाता है कि व्यापारी चिराग गुप्ता की अलमासपुर मे दुकान है। इस हादसे पर पडौसियों सहित कुछ अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। परिजनो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच पडताल शुरू की। चर्चा रही कि परिजनो ने घर मे चिनाई कार्य मे लगे राज मिस्त्रियों पर भी शक जाहिर किया है। पुलिस सूत्रो का मानना है कि मामले की जांच पडताल के पश्चात ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस छानबीन मे जुट गई है।

 

पूर्व विधायक संगीत सोम मुजफ्फरनगर कोर्ट में हुए पेश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) निकटवर्ती जनपद मेरठ के सरधना निवासी पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम न्यायालय मे विचाराधीन लोकसभा चुनाव के समय के पुराने मामले मे आज दोपहर के वक्त न्यायालय मे पेश हुए। इस दौरान न्यायालय परिसर के आसपास पुलिस फोर्स तैना त रही।

 

जनपद में पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों के बाजारो, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, भीड-भाड/संवेदनशील स्थानो, हाइवे, मुख्य चौराहों पर गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की जा रही है, साथ ही पुलिसबल को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, अराजकता फैलाने/साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा हर छोटी-बडी सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिये जा रहे है।
पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से शांति व सद्भाव बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने व किसी भी भ्रामक खबर की पुष्टि पुलिसध्प्रशासन से करने की अपील की जा रही है। जनपदीय पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा जो अफवाह/भ्रामक खबर को सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर शेयर करेंगे, ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

कथा के सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में श्रीमद्भागवत कथा महापुराण एवं कथा ज्ञान यज्ञ में कथाव्यास पंडित श्री सीताराम त्रिपाठी व्यास ने सुदामा चरित्र, व्यास पूजन, फूलों की होली का सुंदर वर्णन किया।
कथाव्यास त्रिपाठी ने कहा कि सुदामा भले ही श्रीकृष्ण भगवान के सखा हो, लेकिन श्रीकृष्ण ने भी साक्षात मानवी रूप को ज्ञात कराया है कि भाग्य से ज्यादा और समय से पहले से किसी को भी कभी कुछ नहीं मिलता है, इसलिए मानवीय रूप को सोचना होगा कि जितना भी हो सके वो इतना अपने जीवन को भक्तिमय करे ताकि उसके जीवन का उद्घार हो सके। सुदामा सखा रूप में भगवान श्रीकृष्ण के साथ खेलकर बड़े हुए लेकिन उसकी गरीबी कब हटी जब ठाकुर जी द्वारिकाधीश के राजा बने और राजा बनने के बाद उस पर वो कृपा हुई, तब जाकर ठाकुर जी की कृपा बनी। हर मानवीय रूप को सोचना होगा कि वह ठाकुर जी का गुणगान करे ठाकुर जी कब किस समय किस पर कृपा कर दे ये किसी को भी नहीं पता।
महाराज ने कहा कि हमेशा धर्म के मार्ग पर चलें। कर्म करो,लेकिन फल की इच्छा मत करो। कर्म करने वाले को उचित फल अवश्य मिलता है। उनके बताएं सच्चाई के रास्ते पर चलने वाला भक्त जीवन में कभी हार का सामना नहीं करता है।सुदामा चरित्र का बखान करते हुए कहा कि संसार में मित्रता भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की तरह होनी चाहिए। आधुनिक युग में स्वार्थ के लिए लोग एक दूसरे के साथ मित्रता करते हैं और काम निकल जाने पर वे एक दूसरे को भूल भी जाते हैं। जीवन में प्रत्येक प्राणी को परमात्मा से एक रिश्ता जरूर बनाना चाहिए। भगवान से बनाए गए वह रिश्ता जीव को मोक्ष की ओर ले जाएगा। उन्होंने श्रीकृष्ण व सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि स्वाभिमानी सुदामा ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सखा कृष्ण का चिंतन और स्मरण नहीं छोड़ा। जिसके फलस्वरूप कृष्ण ने भी सुदामा को परम पद प्रदान किया। कथा के अंत में बृज की फूल होली खेली गई। इस दौरान सुदामा के श्रीकृष्ण के पास द्वारका नगरी पहुंचने के नाट्य मंचन ने उपस्थितजनों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान संजय सिंघल, अंकुर सिंघल, पंकज गोयल, अनिल कुमार, बोबी शर्मा, अंकित गर्ग, अजय मित्तल, अमित मित्तल, वैभव वर्मा, दीपक गोयल, राघव गर्ग, लवी सोनी, मयंक गर्ग, मोहित गोयल, मोनू हलवाई, पंकज तायल, तपन गर्ग, प्रिंस गर्ग, प्रियांशु गर्ग, राहुल बंसल, राजन सोनी, संदीप सिंघल, शिवम सोनी, शोभित सिंघल, विकास गुप्ता, विशाल कुमार आदि शामिल रहे।

कांवड यात्रा के मद्देनजर सफाई कार्य का किया निरीक्षण
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) विकास खण्ड शाहपुर में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ग्राम काकड़ा में मैन रोड के पास घास/झाड़ी कटाई कार्य एवं सफाई कार्य का निरीक्षण ए०डी०ओ०(पी०) शाहपुर द्वारा किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी शाहपुर राम कुमार के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विकास खण्ड शाहपुर में ग्राम काकड़ा के पास मैन रोड के पास घास/झाड़ी कटाई कार्य एवं सफाई कार्य का निरीक्षण संदीप कुमार ए०डी०ओ०(पी०) शाहपुर द्वारा किया गया।

निराश्रित बेहसहारा पशुओं के लिए 29.70 कुंतल भुसादान किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की प्रेरणा से जनपद में निराश्रित/बेसहारा पशुओं के भरण-पोषण हेतु जन सहयोग/दान के रूप में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल, ग्राम पंचायत, रामपुर को गन्ना विकास विभाग परिवार की ओर से २९.७० कुंतल भुसादान किया गया। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी, मुजफ्फरनगर डॉ आर०डी० द्विवेदी, श्री तनवीर आलम, सामयिक लिपिक, गन्ना विभाग, डॉ एम पी सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर उपस्थित रहे। इसके पूर्व भी गन्ना विकास विभाग, मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद स्तरीय गौ संरक्षण समिति, मुजफ्फरनगर द्वारा रुपए २४३२००- भुसादान हेतु दान किया जा चुका है।

न्यायालय कक्ष में जन सुनवाई की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार उप संचालक चकबंदी रणविजय सिंह द्वारा अपने न्यायालय कक्ष में जन सुनवाई की गई। जिसके अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया एवं अपने अधीनस्थ को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

 

पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो की निस्तारण हेतु समीक्षा की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शासन एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा द्वारा स्वयं आई०जी०आर०एस० पोर्टल एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर तहसील सदर से सम्बन्धित प्राप्त शिकायती संदर्भों का परीक्षण किया गया एवं उनके निस्तारण हेतु जल्द से जल्द प्रयास करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट कर शिकायतों का निस्तारण भी समयानुकुल कराया जाता है। शासन के निर्देशो के अनुरूप शिकायतकर्ता की पूर्ण सन्तुष्टी प्रशासन की प्राथमिकताओ में से एक है। उप जिलाधिकारी सदर द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित भी किया गया कि आई०जी०आर०एस० पोर्टल एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतो का निस्तारण त्वरित कराया जाए एवं पोर्टल पर शिकायत को अधिक समय तक लम्बित ना रखा जाए।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =