News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पुलिस को मिली सफलताः चोरी का खुलासाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर थाना कोतवाली नगर टीम द्वारा ग्रह चोरी की घटना का अंदर १२ घण्टे में सफल अनावरण करते हुए चोरी गये दो अदद मोबाईल फोन व १० अदद अन्य मोबाईल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनी की पैड व टच स्क्रीन व ०१ अदद टैबलेट व मय नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया। २५ अक्टूबर को वादी साजिद पुत्र वासिद निवासी मजीदनगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ हाल निवासी चिरागिया मदरसे के पास मौ० अम्बा विहार थाना को०नगर, मु०नगर के द्वारा अज्ञात चोर के द्वारा बादी के घर से दो अदद मोबाईल फोन रियलमी कम्पनी के चोरी कर ले जाने के सम्बंध में लिखित शिकायत दी जिसके सम्बंध में मामला दर्ज हुआ। घटना के सफल अनावरण व बरामदगी हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व गठित टीम के द्वारा अंदर १२ घण्टे में घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर एमएस प्रोपर्टीज के पीछे खाली ग्राउण्ड मौ० अम्बा विहार से अभियुक्त दिलनवाज उर्फ दिल्लू पुत्र अब्दुल अजीज निवासी शियाओ के कब्रिस्तान के पास मौ० किदवईनगर थाना को०नगर, मु०नगर को मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित चोरी किये हुए दो अदद मोबाईल फोन रियलमी कम्पनी व जनपद मु०नगर के आस पास के क्षेत्रो से चोरी किये हुए १० अदद मोबाईल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी सादा व टच स्क्रीन व एक अदद टैबलेट ऐसर कम्पनी व एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। अभि० ने पूछताछ पर बताया कि में अपनी आजीविका चलाने के लिये आस पास से मोबाईल आदि चोरी कर लेता हूँ जिन्हें में चलते फिरते राहगीरो को सस्ते दाम पर बेच कर अपनी जरूरतें पूरी करता हूँ। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दिलनवाज उर्फ दिल्लू पुत्र अब्दुल अजीज निवासी शियाओ के कब्रिस्तान के पास मौ० किदवईनगर थाना कोनगर, मुधनगर। जिनके कब्जे से एक अदद टैबलेट ऐसर कम्पनी, मोबाईल रियलमी टच स्क्रीन-०१, मोबाईल रियलमी सी-१२ टच स्क्रीन – ०१, मोबाईल वीवो टच स्क्रीन-०१, मोबाईल एचटीसी टच स्क्रीन – ०१, मोबाईल नोकिया टच स्क्रीन-०१, मोबाईल एप्पल टच स्क्रीन – ०१, मोबाईल सैमसंग ड्योस टच स्क्रीन – ०१, मोबाईल सैमसंग की पैड -०१ १०. मोबाईल सैमसंग डियोस की पैड -०१, मोबाईल सैमसंग डियोस की पैड -०१, मोबाईल सैमसंग डियोस की पैड -०१, मोबाईल एमयू फोन की पैड -०१ १४. एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरी० आनन्द देव मिश्र, उ०नि० जयवीर सिंह, का० मौ० इश्फाक, का० विवेक कुमार, का० सचिन कुमार, अनिल कुमार, का० राजवीर सिंह, का जितेन्द्र शामिल रहे।

 

मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने किया जागरूक
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में जागरूक किया और वार्तालाप कर उनके पर्याप्त अधिकारों के बारे में जानकारी दी व उनकी सुविधा के लिए सरकार द्वारा चलाए गए टोल फ्री नंबर १०९० ,१०७६, १८१, ११२ ,१०९८, १९३० के बारे में जागरूक किया और पंपलेट वितरित किए।

 

बाइक सवार युवक की हादसे में मौतMuzaffarnagar News
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे में बाईक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस बाईक नम्बर की मदद से मृतक की शिनाख्त के प्रयास मे जुटी। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त थाना क्षेत्र के मोरना चीनी मिल के समीप सडक हादसे मे बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे पर राहगीरों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे मे युवक की मौत की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। आनन-फानन मे ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने बाईक नम्बर की मदद से मृतक के विषय मे जानकारी हासिल करने के प्रयास तेज कर दिए। वहीं दूसरी और चर्चा यह भी रही कि उक्त युवक गांव रहकडा का निवासी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस सम्बन्ध मे अभी कुछ कहा नही जा सकता। त्यौहार के दिन युवक की मौत से क्षेत्र के लोगो मे शोक छा गया।

 

गौशाला में मेले का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी गौशाला गोवर्धन के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की गई तथा मेले का आयोजन हुआ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध नई मन्डी गौशाला मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन मेले का आयोजन किया गया तथा नई मन्डी गौशाला मे 35 फुट की गोर्वधन महाराज की गोबर से निर्मित बहुत ही सुन्दर प्रतिमा बनाई गई। कार्यक्रम संयोजक व्यापारी नेता संजय मित्तल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि भगवान गोवर्धन जी की 35 फुट की प्रतिमा गौशाला मे बनाई गई है। जिनके दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग मेले मे आते हैं। तथा भगवान गोवर्धन जी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाते हैं, कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, समाजसेवी भीमसैन कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्यमी राकेश बिन्दल, उद्यमी सतीश गोयल टिहरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम मे पहुंचने पर गौशाला के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी संजय मित्तल, अरूण खण्डेलवाल आदि ने अतिथियों को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम मे कलाकारो द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकिया जिसमे भगवान श्री कृष्ण, भगवान विष्णु, भगवान शंकर व खाटू श्यामजी की झांकिया व नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।

 

अन्नकूट पर हुआ भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज श्री कृष्ण कृपा धाम वृन्दा वन द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार, जीओ गीता युवा चेतना एवं जीओ गीता महिला मण्डल मुजफ्फर नगर द्वारा अन्नकूट के अवसर पर श्री कृपा बिहारी जी के सानिध्य मे श्री कृष्ण कृपा आश्रम शुक्र तीर्थ मुजफ्फर नगर मे सर्व प्रथम गीता जी के पाट के साथ हवन कीर्तन संत प्रवचन व गीता पाट व ठाकुर जी के भोग के पश्चात् हजारो संतो व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया कार्य क्रम को सफल बनाने मे महा मडलेश्वर केशवा नन्द जी महाराज, श्री गीता नन्द जी महाराज सुरेंद्र गुप्ता अमर कांत गुप्ता सुनील शर्मा दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी, राकेश गर्ग, डॉ कृष्ण कुमार शर्मा,अतुल कुमार गर्ग, कल्पना चौहान, सुभाष गोयल अमित गर्ग, अनुज शर्मा, समर कांत गुप्ता, मछला देवी मुस्कान शर्मा, दीपा गर्ग दीपा शर्मा, रंजु झा दीप शिखा शर्मा कोमल सोलंकी ऋतु सिघल रीता गर्ग प्रीति गर्ग अशोक वत्स संजीव वर्मा संजू आदि का पूर्ण सहयोग रहा

 

यज्ञ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्वकर्मा धर्मशाला मंदिर समिति (रजि.) इंदिरा कालोनी, मुजफ्फरनगर द्वारा श्री विश्वकर्मा पूजन के उपलक्ष में यज्ञ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यज्ञ के पुरोहित श्री सत्य व्रत आर्य जी रहे तथा सरदार बलविंदर सिंह जी यजमान रहे। यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण हुआ तथा समिति के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह जी द्वारा आज के दिन होने वाले श्री विश्वकर्मा पूजन व औजारों के पूजन का महत्त्व बताया गया तथा साथ ही सभी का धन्यवाद किया गया। मुख्य रूप से सत व्रत आर्य जी, समिति के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह जी, मंत्री नरेंद्र श्रृंगी, नरेश कुमार विश्वकर्मा, कालूराम धीमान, अमर सिंह धीमान, महेंद्र दत्त धीमान, जनार्दन विश्वकर्मा, राजेश धीमान, सतीश धीमान, रमेश चंद धीमान, श्याम लाल धीमान, अरविंद धीमान, शिव कुमार धीमान, ब्रजभूषण धीमान, रमेश चंद धीमान, सुनील धीमान, चंद्र दत्त धीमान, जयप्रकाश धीमान, बिट्टू धीमान, यश धीमान, गौरव धीमान, महेंद्र कुमार धीमान, अनिल धीमान, बृजेश धीमान, रामपाल मान, मोहित धीमान, सुभाष धीमान, अंकित धीमान, सत्य प्रकाश धीमान, कपिल धीमान,मोनू धीमान,सरदार दलजीत सिंह,शुभम विश्वकर्मा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

 

वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पोस्को एक्ट का वांछित अपराधी चढ़ा शाहपुर पुलिस के हत्थे। एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव की अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी। शाहपुर पुलिस ने नाबालिक युवती के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। मुखबिर की सूचना पर शाहपुर पुलिस ने अरविन्द पुत्र शेर सिंह तावली को शिवालय के पास से गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते एवं त्यौहारो के मददेनजर एलआईयू की टीम ने डॉग स्कवायड को लेकर नगर के शिव चौक,भगत सिंह रोड,सर्राफा बाजार, लोहिया बाजार, पचदरा आदि अनेक स्थानो पर चैकिंग की। वहीं दूसरी और एलआईयू की टीम द्वारा रोडवेज बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन परिसर एवं रेलवे रोड आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग की गई।

 

वांरटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उप निरीक्षक जयपाल सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त सिताब त्यागी पुत्र जाहिद त्यागी निवासी हुंडई कार एजेंसी के पीछे कुंवर पट्टी निकट ईदगाह ग्राम सुजडू थाना कोतवाली नगर जनपद अभियुक्तगण को हुंडई कार एजेंसी के पीछे कुंवर पट्टी निकट ईदगाह ग्राम सुजडू के पास से गिरफ्तार किया गया ।

 

आदर्श रामलीला भवन व नागो वाले मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गोवर्धन पर्व, प्रसाद वितरितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गोवर्धन पर्व शहर में अनेक स्थानों पर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा अर्चना कर भंडारा किया गया। आदर्श रामलीला कमेटी पटेलनगर द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। तत्पश्चात नागो वाला मंदिर पटेलनगर में भी पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, पंडित अमित तिवारी ने पूजन संपन्न कराया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, सभासद विकल्प जैन, गौरव स्वरूप ने भी भाग लिया। दीवाली महोत्सव से जुड़े गोवर्धन पर्व पर भंडारे में बडी संख्या में लोगों ने अन्नकुट का प्रसाद ग्रहण किया। राधा कृष्ण मंदिर नागोवाला पटेलनगर में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, गौरव स्वरुप, पंडित श्रीभगवान शर्मा, सभासद विकल्प जैन, केपी चौधरी, भारतवीर प्रधान, संजय मिश्र, अनिल लोहिया, तरुण बंसल, संदीप रंजन आदि ने पूजा, अर्चना व आरती के पश्चात भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया, जिसमें बडी संख्या में भोग प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व पटेलनगर में स्थित रामलीला भवन में भंडारा किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने कढी चावल, कचोरी, सब्जी व हलवे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्री आदर्श रामलीला कमैटी पटेलनगर के प्रबंधक अनिल ऐरन, संयोजक विकल्प जैन, प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, गोपाल चौधरी ठेकेदार, प्रदीप गुप्ता, सुरेन्द्र मंगल, अमित भारद्वाज, पंकज शर्मा डायरेक्टर, गोविंद शर्मा, केपी चौधरी, भारतवीर प्रधान, नारायण ऐरन, पीयूष शर्मा, अंशुल गुप्ता, पंकज शर्मा, विजय मित्तल, जितेन्द्र कुच्छल, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

 

शोभायात्रा का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सकल जैन समाज मुजफ्फरनगर द्वारा भगवान स्वामी निर्वाण महोत्सव के शुभ अवसर पर जैन औषधालय परिसर में भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम के अवसर पर सकल जैन समाज के रविंद्र जैन,रजत जैन,महिपाल जैन,पुनीत जैन,आदित्य जैन,अंकित जैन,एव सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल का पटका पहनाकर सम्मान किया गया,युवा व्यापारी व भाजपा नेता तरुण मित्तल द्वारा महावीर स्वामी निर्वाण महोत्सव की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई,इस अवसर पर श्री प्रवीण जैन हुंडई समेत जैन समाज के अनेकों गणमान्य उपस्थित रहे

 

गोवंश आश्रय स्थलों का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के विभिन्न पशु चिकित्सकों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के स्थाई गोवंश आश्रय स्थल एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया, बीमार पशुओं का उपचार, लंपी स्किन बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण, एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एमपी सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न विकास खंड पशु चिकित्सकों द्वारा निम्न गतिविधियां करवाई गई। डा अनिल कुमार शर्मा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी खतौली द्वारा ग्राम तुलसीपुर में पूर्व से लंपी चर्म रोग से पीड़ित रोगी गोवंश के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। पशु चिकित्सा अधिकारी मोरना/ककरौली द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान विकासखंड मोरना के ग्राम कमहेड़ा में शूकर पालको द्वार पर जाकर उन्हें संचारी रोगों के विषय में विस्तार से बताया सशूकर पालन में प्रबंधन, साफ सफाई का महत्व व उन से होने वाली बीमारियों आदि के विषय में जानकारी दी गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर के दिशा निर्देशानुसार डॉ मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा घ्ग्राम कुरथल में संचारी रोगों से बचाव हेतु सूकर पालकों को जागरूक किया गया। तथा सूकरो के लिए पेट की कृमि नाशक दवाई तथा सैनिटाइजर निशुल्क वितरित किया गया। अस्थाई गौ आश्रय स्थल समौली का डा अनिल कुमार शर्मा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी खतौली द्वारा भ्रमण किया गया। वर्तमान में गोशाला पर १०५ गोवंश संरक्षित है। भूसा पर्याप्त मात्रा में संग्रहित है और हरा चारा प्रतिदिन आ रहा है।
डॉ हर्ष वर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी लालूखेरी द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल निवादा चिरोली में सभी गोवंशी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के दिशा निर्देशन में डा० मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल अटाली पर नियमित भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ परीक्षण किया गया। सभी पशु स्वस्थ पाये गये। पशु आश्रय स्थल संचालकों (ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान अटाली) को बार बार निर्देशित करने उपरान्त भी पशुओं को हरा चारा व चोकर नहीं दिया जा रहा है। केवल सूखा भूसा खिलाया जा रहा है जिसके कारण अधिकतर पशु कमजोर एवं कुपोषित हैं।

 

मोरना मिल के पेराई सत्र का 4 नवंबर को होगा शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ४ नवंबर को मोरना मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया जाएगा। इस संबंध में चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक कमल रस्तौगी ने बताया कि प्रबन्ध निदेशक लखनऊ एवं चीनी मिल अधिकारियों से हुई वार्ता के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि इस मिल का पेराई सत्र २०२२-२३ का शुभारम्भ दिनांक ६ नवम्बर २०२२ के स्थान पर दिनांक ०४ नवम्बर २०२२ दिन शक्रवार को हवन-पूजन के पश्चात् किया जायेगा। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि चीनी मिल, मोरना द्वारा दिनांक १८.५.२०२२ तक खरीदे गये गन्ने का मूल्य भुगतान किया जा चुका है एवं दिनांक २६.०५.२०२२ तक क्रय किये गये गन्ने का गन्ना मूल्य भुगतान रू० ७००.०० लाख मात्र भुगतान हेतु तैयार कर लिया गया है, बैंक खुलते ही गन्ना मूल्य भुगतान कृषको के खाते में भेज दिया जायेगा। इस प्रकार पेराई सत्र २०२१-२२ का ९७.०९प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया जायेगा। अवशेष मात्र अंकन रू० ५२७.०० लाख अर्थात् २.९१प्रतिशत ही भुगतान अवशेष रहता है, जिसको करने के लिए प्रभावी प्रयास किये जा रहे है, शीघ्र ही कर दिया जायेगा ।

 

अन्नकूट का शनिधाम, संत्संग भवन में प्रसाद हजारों श्रृद्धालुओं ने चखा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ शनिधाम के प्रांगण में तथा शामली रोड स्थित सत्संग भवन में गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना के बाद विशाल भण्डारों का आयोजन हुआ जिसमें हजारो श्रृद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया।
शहर के भूमियाखेडा के बराबर मे स्थित सत्संग भवन में सुबह’-सवेरे भगवान गोर्वधन का पूजन कर संतो एवं ब्राहमणों को भोजन कराया गया। तत्पश्चात आम जनमानस ने प्रसाद ग्रहण किया। सत्संग भवन मे पूजन पाठ का कार्यक्रम पंडित प्रवेश शास्त्री एवं सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर त्रिलोकचन्द गुप्ता, श्यामलाल बंसल, सुभाष चन्द्र अग्रवाल शिक्षा विभाग वाले, शिवकुमार गोयल, ताराचन्द, आशुतोष, महेन्द्र गोयल, चन्दल फोटो ग्राफर आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा। चरथावल मोड स्थित शनिधाम मे सुबह सवेरे भगवाना गोवर्धन की विधि विद्यान से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात महाआरती एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। पूजा-पाठ की क्रियाएं पंडित संतोष मिश्रा एवं सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार ने सम्पन्न करायी। यहां आयोजित विशाल भण्डारे में हजारो श्रृद्धालुओ ने भोजन प्रसाद ग्रहण िकिया। इस अवसर पर अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर, शैलेन्द्र शर्मा, टोनी गोस्वामी, अमित, सतीश, संदीप मित्तल आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

 

अज्ञात का मिला शव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। चर्चा रही कि उक्त व्यक्ति पिछले कुछ दिनो से बीमार चल रहा था। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

 

अन्नकूट पर भंडारे का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गोर्वधन पर्व के पावन अवसर पर जनपद सहित नगर क्षेत्र के अनेक मन्दिरों मे अन्नकुट का प्रसाद वितरित किया गया। आज सुबह से ही मंदिर समिति के प्रबन्धतन्त्र से जुडे लोग तथा धार्मिक संस्थाओ से जुडे पदाधिकारी अन्नकुट का प्रसाद तैयार कराने मे जुटे रहे। नगर मे मेरठ रोड स्थित अम्बेश्वर मंदिर,गली नं.5 अम्बा विहार,मेरठ रोड पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नकुट के प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें भारी संख्या मे श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
माता वाले मंदिर में हुआ आयोजन
वहीं अन्नकूट के अवसर पर नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर मे विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। मन्दिर समिति की और से अन्नकूट के प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार छारिया, महासचिव विनोद सिंघल, मनमोहन सिंघल, प्रमोद सिंघल,मुकेश छारिया, सचिन सिंघल, प्रतीक सिंघल, राहुल सिंघल,शिवम सिंघल आदि मंदिर समिति के पदाधिकारी, पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य एवं पंडित गिरधारी लाल शर्मा, सन्तू पंडित विशेष सहयोग रहा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 12 =