News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

छपार थाना प्रभारी आशुतोष लाइन हाजिर , उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह बनाए गए प्रभारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की ओर से आज की गई बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत छपार थाने के प्रभारी को लाइन में हाजिर होने का फरमान सुनाया गया है। एक अन्य सब इंस्पेक्टर को फ़िलहाल छपार थाने की कमान सौंपी गई है। थानेदार के खिलाफ की गई इस कार्यवाही से लापरवाह पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छपार थाने पर प्रभारी के तौर पर तैनात आशुतोष को लाइन में हाजिर होने का फरमान सुनाया है। सब इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह को फिलहाल एसएसपी द्वारा छपार थाने की कमान सौंपी गई है। थानेदार को एसएसपी द्वारा लाइन हाजिर कर दिए जाने से लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों में अब हड़कंप मच रहा है। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल जनपद की कानून, सुरक्षा और शांति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के दृष्टिगत लापरवाह एवं भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए विभागीय व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के प्रयासों में लगे हैं।

 

ट्रेक पर मिला युवक का शव
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गंगनहर रेलवे ट्रेक पर एक युवक का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार गंगनहर रेलवे पुल के निकट रेलवे टैªक पर आज सुबह करीब 22 वर्षीय एक युवक का शव पडा देख नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने जब वहंा मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। तो मृतक की पहचान मौहल्ला होली चौक निवासी अभिषेक वर्मा पुत्र अभिषेक वर्मा पूर्व सभासद के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे से अवगत कराया। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट मच गई। कुछ ही देर मे परिजन व पडौसी मौके पर पहंुच गए। पुलिस ने परिजनो व नागरिको की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएंMuzaffarnagar News
बुढाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बुढाना में जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा तहसील बुढाना मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। सदर तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (वित्त), मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी बुढाना, क्षेत्राधिकारी बुढाना, क्षेत्राधिकारी फुगाना, नायब तहसीलदार बुढाना सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

 

चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्पMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी के निद्रेशों के चलते जनपद में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंक, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई। जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन कीें चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया वाहनों में बिना शीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा चेकिंग अभियान का पर्यवेक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसी क्रम में स्थानीय अभिसूचना ईकाई द्वारा डॉग स्क्वॉड व एएस चौक टीम के साथ जनपदीय कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान परिसर में उपस्थित लोगों से पूछताछ की गयी तथा खडें वाहनों को चेक किया गया तथा सभी से कोई भी संदिग्ध वस्तु अथवा वाहन दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी।

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जानसठ रोड स्थित महालक्ष्मी एंक्लेव कॉलोनी में कथा व्यास पंडित गंगोत्री तिवारी द्वारा विगत 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चल रही श्रीमद भागवत कथा के आज मुख्य रूप से मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल, आशु स्वरूप, कमल मित्तल, पवन मित्तल, संजय जैन,( पारस एनक्लेव ) अजय जैन पोरवाल, पुनीत अग्रवाल, आशुतोष कुछल, राम कुमार बंसल, कार्तिक बंसल, डॉक्टर सिद्धांत जैन, डॉक्टर ललिता महेश्वरी, अनिल कुमार वर्मा (अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग) रहे जिनका स्वागत भागवत कथा मे व्यासपीठ के यजमान श्री अभिनव गोयल उर्फ मोंटू ने पटका पहनाकर अभिनंदन किया और भारी मात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे और कथा का आनंद उठाया।

समस्याओं को सुन किया निस्तारणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील सदर में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें तहसील दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लेखपाल मौके पर जाकर जांच कर संबंधित शिकायतों का निस्तारण त्वरित कराएं शासन के मनसानुरूप तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को कतई भी लंबित न रखा जाए। उप तहसील समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा, सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर, सीओ मंडी हिमांशु गौरव, प्रमोद कुमार चकबंदी विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं समस्त लेखपाल उपस्थित रहे।

 

सपा की बैठक का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक मीटिंग में नगर पंचायत नगर पालिका परिषद चुनाव को लेकर वक्ताओं ने सुझाव व्यक्त की मासिक मीटिंग की अध्यक्षता निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष असद पाशा द्वारा किया गया मीटिंग को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा की निकाय चुनाव वोटर अभियान में जनपद भर की सभी निकाय से भारी अनियमितता लापरवाही की शिकायतें मिल रही हैं नए वोटर की वोट बनाने संशोधन अभियान में प्रशासन निष्पक्षता का पालन करें सत्ताधारी नेताओं के दबाव में चुनाव को प्रभावित करने के लिए अपात्र लोगों की बोट बनाने को सहन नहीं किया जाएगा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अलर्ट रहकर बीएलओ सुपरवाइजर व अन्य चुनावी कर्मचारियों से संवाद रखने का आह्वान किया पूर्व मंत्री राजकुमार यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने निकाय चुनाव क्षेत्र में वोटर अभियान पर सक्रिय दृष्टि बनाने किसी भी गड़बड़ी पर पार्टी वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराने का आह्वान किया निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा की सपा से प्रत्याशी कोई भी हो सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर स्वयं को प्रत्याशी मानकर प्रत्येक वार्ड वे चेयरमैन पद को जीतने का लक्ष्य सफलता से पूरा करेंगे।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा,पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला राणा व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन ने कहा कि भाजपा सत्ता में निष्पक्ष चुनाव न होना तथा व्यापक धांधली लगातार देखी गयी है ऐसी फिर से आशंका है जिसको रोकने के लिए सपा पूरी तरह सक्रिय रहकर आवाज उठाएगी।
सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन व सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी ने प्रशासन द्वारा निकाय चुनाव को लेकर की गई मीटिंग व उसमे प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करते हुए मिल रही शिकायतो से अवगत कराया।
मीटिंग को पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, सोमपाल सिंह भाटी, सपा नेता उमेश त्यागी, सरताज राणा, शौकत अंसारी, साजिद हसन, शमशाद अहमद, पूर्व चेयरमैन यशपाल बालियान, प्रवीण मलिक, खतौली चेयरमैन प्रतिनिधि काजी नबील अहमद,पूर्व सोसाइटी चेयरमैन मीर हसन, शाहिद राणा, कवींद्र चेयरमैन, हारून सिद्दीकी, संदीप धनगर,विधानसभा अध्यक्ष नोशाद अहमद, सतबीर त्यागी, सत्यदेव शर्मा, महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट,नि० जिलाध्यक्ष युवजन सभा फिरोज अंसारी, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने सम्बोधित किया।
मीटिंग में मुख्यरूप से सपा नेता रोहन त्यागी, नवाब इम्तियाज कुरेशी, डॉ आबिद, नासिर राणा, शमशेर मलिक, सुमित पंवार बारी,सचिन पाल, श्यामसुंदर, दिलशाद कुरैशी,सलमान त्यागी, सभासद अन्नू कुरैशी, जगपाल सिंह गुर्जर, जावेद आढ़ती, हाजी इकबाल, संजीव लाम्बा, सावन कुमार एडवोकेट, लियाकत अंसारी, पंकज सैनी, सविता रानी,बाबर अंसारी, तन्नू कुरैशी, पवन पाल सहित अनेक सपा कार्यक्रता मौजूद रहे।

 

गड्ढा हादसे केा दे रहा न्यौता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के सबसे व्यवस्त मार्ग मीनाक्षी चौक जिससे दिन भर लाखो लोग इधर से उधर जाते हैं यहां एक ऐसा गड्डा है कि अगर इसमें अचानक से कोई गिर गया तो बड़ी घटना घट सकती है लोंगो का कहना है कि कई दिन से ये गड्डा बना हुआ है लेकिन अभी तक नगरपालिका ने इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं गया। विभाग को इस ओर संज्ञान लेकर उक्त गड्ढे को भरवाना चाहिए नहीं तो कोई बडा हादसा हो सकता है।

 

समस्याओं का उपजिलाधिकारी ने किया निस्तारण
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)तहसील खतौली में उप जिलाधिकारी, खतौली की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील खतौली में उप जिलाधिकारी खतौली जीत सिंह रायॅ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में राजस्व, भूमि विवादॉ अवैध कब्जाॉ राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई, उक्त प्राप्त शिकायतों को उप जिलाधिकारी महोदय खतौली द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित विभागों को प्रभावी एवं गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु प्रेषित कर निर्देशित किया गया एवं सभी विभागों के सक्षम अधिकारियों को अवगत कराया गया कि शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए। आज तहसील समाधान दिवस में कुल १३ प्रकरण प्राप्त किये गये। उप जिलाधिकारी महोदय खतौली द्वारा समस्त अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में तहसील में आये हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण जांच कर समयानुकुल की जाए। उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार खतौली श्रीमति आरती यादवग् खंड विकास अधिकारी खतौली शमा सिंहग् सम्बन्धित पुलिस अधिकारी गण एवं राजस्व टीम व सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने की समीक्षा बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी की विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशो के क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड द्वारा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी की विभागीय कार्य संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पोषण ट्रैकर ऐप पर की जाने वाली फीडिंग, ऑनलाइन मासिक एमपीआर फीडिंग की तथा विभागीय आंगनवाड़ी केंद्र में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य की सूची के संबंध में संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान से स्वयं संपर्क करने हेतु निर्देशित किया गया। पोषण ट्रैकर एप पर आधार फीडिंग, गृह भ्रमण एवं मेसरिंग एफिशिएंसी में तथा भारत सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन एम पी आर प्रत्येक माह शत प्रतिशत प्रगति/फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती सैम बच्चों की संख्या कम होने पर रोष प्रकट करते हुए प्रत्येक परियोजना से दो-दो सैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाने तथा आगामी समीक्षा बैठक में सैम बच्चों के गृह भ्रमण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त सीडीपीओ/प्रभारी को गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में परिवर्तित करने हेतु मा० जनप्रतिनिधिगण एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों से स्वयं संपर्क करने करने एवं आवश्यक कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए। पोषण वाटिका निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्मित पोषण वाटिका के फोटोग्राफ एवं केंद्रवार सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। समस्त सीडीपीओ/प्रभारी को प्री स्कूल किट व प्रिंटिंग मैटेरियल की अवशेष सामग्री नियमानुसार परियोजना स्तर पर स्टॉक पंजिका में अंकन एवं सीडीपीआ/प्रभारी द्वारा सत्यापन तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्राप्त सामग्री का मुख्य सेविकाओं द्वारा सत्यापन के निर्देश दिए गए। उक्त के अतिरिक्त गत जिला पोषण समिति बैठक में निर्गत निर्देशों तथा निदेशालय लखनऊ के बैठक एजेंडानुसार निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन के निर्देश दिए गए।

 

पशुओं को बीमारी से बचाव हेतु जनजागरूकता अभियान चलायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद के विभिन्न पशु चिकित्सकों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के स्थाई गोवंश आश्रय स्थल एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया, बीमार पशुओं का उपचार, लंपी स्किन बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण, एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एमपी सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न विकास खंड पशु चिकित्सकों द्वारा निम्न गतिविधियां करवाई गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के दिशा निर्देशन में डा० मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा कान्हा गौशाला नगर पंचायत बुढ़ाना पर नियमित भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ परीक्षण किया गया। एक बछड़ा बीमार पाया गया जिसका उपचार किया गया। साफ सफाई ठीक पाई गई। हरा चारा व भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पशु चिकित्सा अधिकारी रामराज डा आदेश कुमार द्वारा फरीदपुर गोशाला का नियमित भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।सभी पशु स्वास्थ्य पाए गए। पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह के निर्देशानुसार कसोली गोशाला चरथावल की रूटीन विजिट की गई, गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार तथा घायल गोवंश का उपचार किया गया।

 

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में जनपद मुजफ्फरनगर के लगभग १५० परीक्षा केंद्रों आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा २०२२ का आयोजन किया गया। मेरे द्वारा जनपद के चार परीक्षा केंद्रों क्रमशः एमजी पब्लिक स्कूल, वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, एसडी कन्या इंटर कॉलेज, झाँसी की रानी मुजफ्फरनगर तथा आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बुढ़ाना में परीक्षा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस परीक्षा में लगभग ३२००० परीक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। मेरे साथ निरीक्षण में शांति कुंज परिवार की श्रीमती रुक्मणी देवी तथा श्री अशोक कुमार वर्मा जी भी उपस्थित रहे।

 

दिपांशु ने जीता स्वर्ण पदक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तराखंड में हुई ३३वीं क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र दिपांशु पाल ने १४ वर्ग में स्वर्ण पदक, १९ वर्ग में देवा भारद्वाज व दिपांकर ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि बागेश्वर, उत्तराखंड में ३० अक्तूबर से दो नवंबर तक श्यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि छात्र दिपांशु पाल अब राजस्थान के जोधपुर में २८ से ३० नवम्बर तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। इस मौके पर देवेंद्र कुमार गर्ग, रवि प्रकाश, आशीष कुमार शर्मा, विक्रांत कुमार आदि मौजूद रहे।

 

डीएवी इंटर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रामीण बच्चों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय ७३ वीं जनपद बालक बालिका शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ आज की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। ट्रिपल कूद जूनियर बालक वर्ग हर्ष राणा ने प्रथम स्थान के एस इंटर कॉलेज कुरालसी द्वितीय स्थान विवेक पवन कुमार केएस इंटर कॉलेज कुरालसी और तीसरा स्थान सरवन कुमार पुत्र कृष्णपाल प्राण नाथ इंटर कॉलेज रतनपुरी हैमर थ्रो जूनियर बालक वर्ग में रितिक श्री राजकुमार बिरालसी इंटर कॉलेज सदर का प्रथम स्थान रहा निखिल श्री हरेंद्र कुमार में शुक्र देव इंटर कॉलेज जानसठ दूसरा स्थान और तीसरा स्थान आदित्य पुत्र श्री सुनील कुमार के कुरालसी बुढाना का रहा। हैमर थ्रो सीनियर बालक वर्ग में निखिल श्री वेदपाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर बुढ़ाना प्रथम स्थान अर्जुन पुत्र लोकेंद्र बलवंती देवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना बितावला दूसरा स्थान और तीसरा स्थान अभिषेक पुत्र श्री हरवीर पिकेट इंटर कॉलेज खतौली ने प्राप्त किया ।३००० मीटर जूनियर बालिका में प्रथम स्थान अंजलि पुत्री श्री राजवीर जनता कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरी खतौली ने प्राप्त किया दूसरा स्थान नेहा पुत्री श्री ईश्वर सिंह श्री सुखनलाल आदर्श इंटर कॉलेज मीरापुर ने प्राप्त किया ।५००० मीटर सीनियर बालिका प्रतियोगिता में सलोनी श्री सत्येंद्र कुमार अमृत इंटर कॉलेज रोहाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सरिता पुत्री श्री जसवीर सिंह गवर्नमेंट इंटर कॉलेज सिसौली ने दूसरा स्थान और साक्षी श्री ओम प्रकाश नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाई जंप बालिका सब जूनियर वर्ग में पायल पुत्री श्री धर्मवीर जनता इंटर कॉलेज हरसोली ने प्रथम स्थान मानसी पुत्री श्री सुभाष बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज ने दूसरा स्थान और गौरी पुत्री श्री विकास गवर्नमेंट इंटर कॉलेज सिसौली में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।ऊंची कूद जूनियर बालिका वर्ग में नेहा पुत्री शिवकुमार कल्याणपुरी कन्या इंटर कॉलेज काजी खेड़ा ने प्रथम स्थान रानी चौहान पुत्री संजय चौहान जनता कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरी खतौली ने दूसरा स्थान और अनु पुत्री श्री पप्पू जनता कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरी खतौली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद सीनियर बालिका वर्ग में राशि पुत्री हरेंद्र पाल श्री कुंदकुंद जैन इंटर कॉलेज खतौली ने प्रथम स्थान सुहाना पुत्री गययूर जनता इंटर कॉलेज हरसोली ने दूसरा स्थान और शालिनी पुत्री मंजू लाल एसडी गर्ल्स गांधी कॉलोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाई जम्प बालक वर्ग सब जूनियर वर्ग में तोहसीन पुत्र श्री मौसम महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज मोर्ना ने प्रथम स्थान और आदित्य पुत्र ओमपाल श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज रतनपुरी खतौली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद जूनियर बालक वर्ग मैं वंश पुत्र राजीव जनता इंटर कॉलेज भोपा ने प्रथम स्थान निखिल पुंडीर पुत्र श्री भूपिंदर कुमार कल्याणकारी इंटर कॉलेज बघरा ने दूसरा स्थान और राजन पुत्र श्री सतपाल सिंह डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद सीनियर बालक वर्ग में मोहम्मद आहाद पुत्र अमीर अहमद श्री कूद कूद जैन इंटर कॉलेज खतौली ने प्रथम स्थान आकाश पुत्र जसवीर पिकेट इंटर कॉलेज खतौली में दूसरा स्थान और अनंत पुत्र अनिल डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
३००० मीटर जूनियर बालक वर्ग में रोहित पुत्र योगेंद्र जनता इंटर कॉलेज भोपा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो सब जूनियर बालिका वर्ग में अवनी पुत्री प्रवीण कुमार किसान इंटर कॉलेज काकरोली ने प्रथम स्थान खुशी पुत्री जोगिंदर सिंह किसान इंटर कॉलेज काकरोली ने दूसरा स्थान और साक्षी पुत्री रामकिशन जनता इंटर कॉलेज हरसोली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।डिस्कस थ्रो जूनियर बालिका वर्ग ने कुमकुम पुत्री रणदीप सिंह एम डी इंटर कॉलेज दूधली ने प्रथम स्थान चाहत पुत्री नफीस एम डी इंटर कॉलेज दूधली ने दूसरा स्थान और स्वाति पुत्री रमन कुमार जनता कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरी खतौली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।डिस्कस थ्रो सीनियर बालिका वर्ग में इसीका पुत्री नीरज कुमार एम डी इंटर कॉलेज दूधली ने प्रथम स्थान अनुराधा पुंडीर बृजपाल सिंह दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज बिरालसी ने दूसरा स्थान और अंशिका पुत्री विजेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।हैमर थ्रो सीनियर बालिका वर्ग प्रतियोगिता में आकांक्षा पुत्री श्री विनोद कुमार एसडी गर्ल्स गांधी कॉलोनी में प्रथम स्थान आंचल पाल पुत्री श्री महिपाल एस डी गर्ल्स गांधी कॉलोनी ने दूसरा स्थान और साधना पुत्री करमपाल एस डी इंटर कॉलेज मीरापुर जानसठ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में राधिका पुत्री अजय कुमार गोमती कन्या इंटर कॉलेज जानसठ में प्रथम स्थान आकांक्षा पुत्री श्री विनोद कुमार एचडी गर्ल्स गांधी कॉलोनी ने दूसरा स्थान और सुहाना श्री गयूर और जनता इंटर कॉलेज हरसोली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया गोला फेंक जूनियर बालिका वर्ग में रजनी पुत्री श्री यशपाल सिंह गोमती कन्या इंटर कॉलेज जानसठ में प्रथम स्थान शालिनी पुत्री श्री प्रमोद कुमार किसान इंटर कॉलेज ककरौली ने दूसरा स्थान और तनु पुत्री महक सिंह दयानंद गुरुकुल बिरालसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो जूनियर बालिका वर्ग में अनुष्का पुत्री श्री शिवकुमार जनता कन्या इंटर कॉलेज भोपा ने प्रथम स्थान नेहा पुत्री श्री ईश्वर श्री सुककन लाल आदर्श गर्ल्स इंटर कॉलेज जानसठ में दूसरा स्थान और रीना मावी पुत्री श्री वीरपाल सिंह एस डी गर्ल्स गांधी कॉलोनी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट बालिका वर्ग सब जूनियर वर्ग में खुशी श्री जोगिंदर सिंह किसान इंटर कॉलेज काकरोली ने प्रथम स्थान ,पायल श्री धरमवीर जनता इंटर कॉलेज हरसोली ने दूसरा स्थान और राधिका श्री कपिल चौहान आदर्श इंटर कॉलेज मेघा खेड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।सभी विजेताओ को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या श्री शैलेंद्र त्यागी बृजेश कुमार विजय कुमार शर्मा अशोक कुमार तोमर राकेश कुमार डॉक्टर विनीत डॉक्टर सलीम अहमद सुधीर कुमार जितेंद्र कुमार वर्मा डॉ विनोद कुमार राजेंद्र कुमार दिनेश कुमार जैन डॉक्टर कंचन प्रभा शुक्ला सारिका जैन डॉ राजेश कुमारी श्रीमती मोनिका श्रीमती सुमित्रा सिंह श्रीमती सीमा त्यागी श्रीमती रजनी गोयल श्रीमती राजेश सिवाच श्रीमती ज्योति बाला डॉ कविता गुप्ता रामपाल लाल संजय राणा आदित्य प्रकाश सक्सेना श्रीमती उमारानी ललित मोहन गुप्ता संदीप कौशिक प्रवेंद्र दहिया श्रीमती सविता श्रीमती अनिता गौतम शारीरिक शिक्षक शिक्षिकाओं डॉ राहुल कुशवाहा अरुण कुमार प्रदीप लाल राजीव कुमार वाकर हुसैन गया प्रसाद प्रजापति अक्षय कुमार अमित कुमार मनोज कुमार वरुण मलिक दीपक बालियान समीर विपिन त्यागी विनीत नीरज विनुज पवन कुमार धीरज अहलावत विकास मोतला विक्रम सिंह शुभम पाल उधम सिंह तेजप्रताप बाजपेई रमाशंकर श्रीमती पूजा रानी श्रीमती सुमन श्रीमती प्रियंका श्रीमती बबीता श्रीमती रचना श्रीमती प्रीति श्रीमती प्रीति शर्मा आकांक्षा मित्तल श्रीमती जया श्रीमती शशि प्रभा आदि का विशेष योगदान रहा ।
प्रतियोगिता का संचालन अक्षय कुमार जी और विपिन जी ने किया और एनएफसी प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मेहलकी श्री प्रमोद कुमार और कार्यक्रम के क्रीड़ा प्रभारी श्री सत्य काम तोमर ने सभी क्रीडा प्रभारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

विवाद में मारपीट
ककरौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पारिवारिक विवाद मे हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर पडौसियों सहित कई अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूत्रो के अनुसार थानाक्षेत्र में पत्नि से विवाद के चलते भाजपा नेता के भाई व उसकी पत्नि के बीच कहासुनी हो गई। चर्चा रही कि भाजपा नेता के भाई ने इस दौरान अपनी पत्नि पर गोली चला दी। जिसके जवाब मे पुत्र ने आरोपी पिता पर झोंका फायर। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई।

 

खतौली आयेंगे 15 को जयंत चौधरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाजपा विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता खत्म होने के बाद रालोद में जश्न का माहौल राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी १५ नवंबर को खतौली पहुंचेंगे। जयंत चौधरी के कार्यक्रम को लेकर रालोद की तैयारियां शुरू कर दी है। ७ नवंबर को खतौली में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन होगा। राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी की शिकायत पर हुई विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता समाप्त कवाल कांड के मामले में विधायक विक्रम सैनी को कोर्ट ने सुनाई थी २ साल की सजा।

 

मुजफ्फरनगर में पड़ौसी के आतंक से परेशान पीड़ित परिजनों ने डीएम से लगाई गुहार, पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोपMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव अलमासपुर के पीड़ित परिजनों ने पड़ौस में ही रहने वाले सफाई कर्मी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जिलाअधिकारी चंद्रभूषण सिंह से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने थाना नई मंडी पुलिस पर भी कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।
दरअसल आज जिलाधिकारी कार्यालय पर दीपक कुमार अपने परिवार के साथ पहुंचे और अपने पड़ौस में ही रहने वाले सुनील पर मारपीट का आरोप लगाया और बताया कि आरोपियों ने उनके साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की। पीड़ित युवक ने बताया कि वह नगर पालिका मुजफ्फरनगर में सफाई निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और पड़ौस में रहने वाले सुनील और उसकी पत्नी आए दिन नाली का कूड़ा मकान के सामने निकाल देते हैं कई बार मना करने के बाद भी वह अभद्रता करते हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी कुकड़ा मंडी थाना ने मंडी को भी अवगत कराया लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे उनका हौसला और बुलंद हो गया है। पीड़ित ने बताया कि वह 2 नवंबर को अपने घर में बैठा खाना खा रहा था तभी काला सुनील व दीपक उसके साथ अभद्रता करने लगे और उसके साथ जान से मारने की नियत से मारपीट की और सभी अभद्रता करते हुए भाग गए। पीड़ित ने अपना मेडिकल जिला अस्पताल में कराया लेकिन थाना ने मंडी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसी संबंध में आज पीड़ित ने अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुल्जीमानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

102 एम्बुलेंस फिर से वरदान साबित हुई -एम्बुलेंस सेवा की परिजनों ने की तारीफ, जच्चा-बच्चा दोनों हैं स्वस्थMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)प्रदेश में संचालित 102 एम्बुलेंस में रात मे करीब 10ः05 बजे पर एक बार फिर नवजात की किलकारी से गूंज उठी। कूकड़ा क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी कविता (24) पति कुंवरसेन, को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने आशा द्वारा 102 एम्बुलेंस बुलाई थी। एम्बुलेंस उन्हें लेकर अस्पताल जा रही थी, लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिसके बाद एम्बुलेंस कर्मचारी ईएमटी संजय चक्रवर्ती अपने पायलट कुलदीप को एंबुलेस को रोड के किनारे लगाने को कहा। ईएमटी संजय चक्रवर्ती ने अपनी सूझबूझ से महिला का एम्घ्बुलेंस में ही डिलीवरी किट की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। परिजनों ने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए सरकारी एम्बुलेंस सेवा और एम्बुलेंस कर्मचारियों की सराहना की। 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर राजेश रंजन ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में इससे पहले भी कई बार एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराए जा चुके हैं।
इस सराहनीय कार्य के लिए संस्था की ओर से कर्मचारी को सम्मानित भी किया जाता है। हम लोग सेवा को और बेहतर बनाने के लिए दिन रात तत्पर है इसके लिए समय-समय पर ईएमटी की ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाती है।

 

News

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =