News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पुलिस मार्डन स्कूल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल का किया गया निरीक्षण। स्कूल के आधुनिकीकरण के विषय में वार्ता कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक मु० नदीम, पुलिस मॉडर्न स्कूल के प्रबन्धक/अध्यापकगण उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल के क्लास रूम, कम्प्यूटर रूम, प्राधानाचार्य कक्ष, लाईब्रेरी, खेल मैदान, स्कूल परिसर आदि का निरीक्षण करते हुए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि आधुनिक समय में कम्प्यूटर के महत्व को देखते हुए समस्त बच्चों को अन्य विषयों के साथ-साथ कम्प्यूटर का भी व्यावहारिक ज्ञान दिया जाये तथा आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए । एसएसपी द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल के प्रबन्धक/अध्यापकगण से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा किसी भी प्रकार की कोई असुविधा होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराने के लिए बताया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल के आधुनिकीकरण हेतु उपस्थित अधिकारीगण एवं प्रधानाध्यपक से विचार-विमर्श किया गया। एसएसपी द्वारा बताया गया कि पुलिस मॉडर्न स्कूल में ०६ नए क्लास रूम तथा लैब का निर्माण कराया जा रहा है। लाईब्रेरी में नवीन पाठ्यक्रम की पुस्तकों सहित अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकें भी रखी जाएगीं। इसी के साथ महोदय द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद को निर्देशित किया गया कि जनपद में नियुक्त राजपत्रित अधिकारीयों एवं निरीक्षक स्तर के अधिकारीयों में से प्रतिदिन एक अधिकारी द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल में एक क्लास लेकर बच्चों को पढाया जाएगा।

 

चलाया चैकिंग अभियान, की पैदल गश्तMuzaffarnagar News
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना क्षेत्र चरथावल में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी।
जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत महोदय एवं क्षेत्राधिकारी सदर यतेन्द्र नागर द्वारा मय पुलिस बल थाना क्षेत्र चरथावल के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर, मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी।

 

लोक अदालत में सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला विद्यिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विभागां से सम्बन्धित समस्याआें का निराकरण कराया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की और से दिवानी न्यायालय परिसर के मुख्य कक्ष में लोक अदालत आयोजित की गई। जिसका शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश द्वारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत मे सम्मलित विभिन्न बैंको, बीएसएनएल आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर लोक अदालत के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह, एडीजे प्रथम जय सिंह पुण्डीर आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

वाहन चैकिंग के नाम पर परेशान करने का आरोप लगा किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी के नेतृत्व में कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी सत्यनारायण को सौंपे गए एक ज्ञापन में वाहन चैकिंग के नाम पर जनता को परेशान करने का आरोप लगाते हुए मांग की कि वाहन चैकिंग के नाम पर लोगां को अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जाए तथा अतिक्रमण हटवाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालो में देवेन्द्र चौहान, नरेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र गोस्वामी, शैलेन्द्र शर्मा, शैंकी शर्मा, राजेन्द्र तायल, दीपक धीमान, अमित शर्मा, विकास चौहान, राजीव,मोनू बंसल, बाबूराम, सोनू कश्यप, सुनील सैनी, मूलेराज, शुभम, सुनील कुमार, धर्मवीर समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

साफ सफाई अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा मेरठ रोड पर नाला सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार डॉ० अतुल कुमार नगर स्वास्थय अधिकारी द्वारा मेरठ रोड के क्षेत्रवासियो से मिली साफ-सफाई न होने की शिकायत पर सफाई अभियान चलाया गया जिसमे रेलवे रोड पर जेसीबी के द्वारा नाला सफाई अभियान चलाया गया।

चोरी का हुआ खुलासा
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्षेत्र के ग्राम सैद नंगला में ५० दिन पूर्व मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है।चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में दधेडु चौकी प्रभारी प्रवीण शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर निर्धना मोड़ पुलिया के पास से चोर नबील पुत्र शकील निवासी ग्राम निर्धना को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के पास से एक पाजेब व मंगलसूत्र के अलावा तमंचा व कारतूस बरामद किया है।पकड़े गए चोर ने करीब ५० दिन पूर्व ग्राम सैद नंगला में हुई चोरी की घटना को कबूल किया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।  उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापति द्वारा किया गया थाना चरथावल का औचक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना चरथावल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सर्वप्रथम महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित के संबंध में जानकारी की गयी। तदोपरान्त थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव तथा अद्यतन स्थिति देखी गई। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा त्यौहार रजिस्टर, टॉप-१० अपराधियों की सूची, अपराध रजिस्टर, ग्राम रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण अभिलेखों का का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-१० अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चौकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी चरथावल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

चिल्ड्रन क्लब प्रहरी का किया गठन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एक युद्ध एक नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल रेई में चिल्ड्रन क्लब प्रहरी का गठन किया गया । जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार एक युद्ध एक नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल रेई में चिल्ड्रन क्लब प्रहरी का गठन किया गया व् छात्रों को इससे सम्बंधित टोल फ्री नम्बर के बारे में बताया गया और नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए धूम्रपान व नशे छोड़ने के उपाय से सम्बंधित पम्पलेट वितरित किए गए व विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए गए।

 

फरियादियों की महिला सुरक्षा सेल में सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त फरियादियों की शिकायत का नोडल अधिकारी के नेतृत्व में मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। महिला से सम्बन्धित समस्त शिकायतों को डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता को समझते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में नोडल अधिकारी के द्वारा ०८ शिकायते सुनी गई, जिसमें ०१ शिकायत को मौके पर ही खुशहाल परिवार में भेजा गया व ०७ शिकायतो को अग्रिम दिनांक काउन्सिलिंग हेतु नियत की गयी। मौके पर डब्ल्यूपीसी सदस्य श्रीमति शिवांगी बालियान, डब्ल्यूपीसी की टीम सहित अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं श्री धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहें।

 

राशन कार्डधारकों की पूर्ति निरीक्षक ने समस्याएं सुनी
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्ति निरीक्षक खतौली द्वारा तहसील कार्यालय मे राशन कार्डधारको के राशन कार्ड मे यूनिट दर्ज कराकर समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार पूर्ति निरीक्षक खतौली द्वारा तहसील कार्यालय मे राशन कार्डधारको के द्वारा मिली यूनिट दर्ज संबधित समस्याओ को सुना गया जिसके बाद राशन कार्डधारको के यूनिट दर्ज कराकर समस्या का समाधान किया गया। कार्डधारक द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गयी।

 

सनातन धर्म इंटर कालेज में हुआ स्वच्छता पखवाडा के अंतर्गत गोष्ठी आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मीरापुर मुजफ्फरनगर विद्यालय में गंगा स्वच्छता पखवाडा के अन्तर्गत गंगा स्वच्छता में आम नागरिक योगदान कैसे करे विषय पर व्याख्यान प्रतियोगिता योजित की गई। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मीरापुर मुजफ्फरनगर विद्यालय में गंगा स्वच्छता पखवाडा के अन्तर्गत गंगा स्वच्छता में आम नागरिक योगदान कैसे करे विषय पर व्याख्यान प्रतियोगिता योजित की गई। जिसमें विद्यालय के २२० छात्र छात्राओ नें प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नन्हे कुमार द्वारा किया गया। शिक्षक ओमप्रकाश यादव नें गंगा के औषधिय गुणो के बारे में विस्तृत रुप से चर्चा करते हुए कहा यदि हम गंगा को स्वच्छ रखेगें तभी हम खुद को भी स्वच्छ रख सकते है। वरिष्ट प्रवक्ता रामबली नें गंगा के इतिहास पर चर्चा करते हुए कहा कि रसायनो का प्रयोग न करके पॉलिथीन को प्रतिबन्धित कर गंगा में साबुन का प्रयोग न कर वृक्षा रोपण कर हम गंगा को बचाने में अपना योगदान कर सकते है। शिक्षक नन्हे कुमार नें कहा कि हमें ऐसे कार्य करने चाहिए कि हमारे धार्मिक अनुष्ठान भी पूर्ण हो और गंगा स्वच्छ भी रहे जैसे गंगा आरती के लिए हम ऐसे दीपक का प्रयोग न करे जिसमें कैमिकल हो। आटे के दीये बनाकर भी हम गंगा आरती कर सकते है। अभिजीत शर्मा, आदित्य पाल, हिमांशु, सूर्य, विकास, हर्ष, दीपक, सोनू, प्रिन्स, आर्यन, काव्या, सिमरन, तानिया, आरती आदि छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुढ़ाना विधानसभा के शाहपुर ब्लॉक में दिव्यांग जन निशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड व एमिल्को द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान को आमंत्रित किया गया था उनके उत्तराखंड प्रवास के चलते उनके भाई डॉक्टर विवेक बालियान ने दिव्यांग जनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए। ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत से पहले कार्यक्रम के शुभारंभ पर दीप प्रज्वलन किया गया कार्यक्रम में ४३ व्यक्तियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान शाहपुर के पूर्व चेयरमैन परमेश सैनी, भाजपा एवं संघ के बड़े नेता श्याम पाल भाई जी, उमेश मित्तल सहित शाहपुर के गणमान्य लोग एवं कई ग्राम प्रधान जिला पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।

 

बकाया टैक्स जमा कराने के लिए किया जागरूकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नगर पंचायत भोकरहेड़ी में अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार के निर्देशानुसार नगर पंचायत भोकरहेड़ी क्षेत्र सीमा के अंतर्गत नगर वासियों को अपना बकाया टैक्स आदि जमा करने के लिए जागरूक किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय के द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भोकरहेड़ी सुरजीत कुमार के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत भोकरहेड़ी के क्षेत्र सीमा के अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर ०५ मे मार्च माह २०२३ में शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिपिक संजीव शील के द्वारा कर-वसूली कैंप लगाया गया व विभिन्न स्थानों पर मुनादी के माध्यम क्षेत्र वासियों को बकाया भवन कर ,जल मूल्य, व आजीविका कर ३१ मार्च २०२३ से पूर्व जमा करने के लिए जागरूक किया गया ।साथ ही अधिक बड़े बकायेदारों के विरुद्ध आज नोटिस भी जारी कराए गए अभियान व कैंप के दौरान मुख्य रूप से लिपिक संजीव शील, मुनीराम, सुभाष चंद्र ,अभिषेक वत्स ,सतीश कुमार ,संदीप राणा, विकास कुमार ,प्रवेश कुमार , जगबीर ,भूपेंद्र कुमार आदि कर्मचारी गण मौजूद रहे।

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की सदस्यता की ग्रहण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के संरक्षक कुंवर देवराज पवार के नेतृत्व में लाल सिंह मार्केट के अनेकों व्यापारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा,प्रवीण जैन,हरिओम शर्मा,राजीव कुमार, उपस्थित रहे,प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा घनश्याम पालीवाल जिला उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार जिला मंत्री, आशीष सिंघल नगर उपाध्यक्ष एवं उदित राज पवार को जिला युवा संरक्षक मनोनीत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज संगठन के संरक्षक कुंवर देवराज पवार एवं हमारे द्वारा लाल सिंह मार्केट के अनेकों व्यापारियों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराते हुए पदाधिकारी मनोनीत किया गया है हमें पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त पदाधिकारी जो संगठन में सम्मिलित हुए हैं व्यापारियों की किसी भी समस्या हेतु अग्रणी रहकर कार्य करेंगे एवं संगठन के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल व प्रदेश अध्यक्ष वं स्वतंत्र प्रभार मंत्री उ० प्र० सरकार माननीय नितिन अग्रवाल के हाथों को मजबूत करेंगे,इस अवसर पर लाल सिंह मार्केट के अनेकों व्यापारीगण उपस्थित रहे।

 

सनशाइन स्कूल में डांडिया के साथ गरबा का किया आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सनशाइन क्लब के के ६ साल पूरे होने पर महिलाओं द्वारा चैत्र माह का नया संवत नवरात्रि सदस्यों द्वारा सेलिब्रेट किए गए जिसमें मुख्य माता का सुंदर भव्य रूप पूनम मार्शल द्वारा किया गया जिसका सभी मेंबर ने भव्य स्वागत किया आनंद लिया नवरात्रों के भजनों पर डांडिया के साथ गरबा आयोजन में चार चांद लग गए। महिला मित्रों में उपमा रजनी सोनिया रेखा बबीता निशा निधि जैन निधि अग्रवाल ममता दीपा गोयल ।सुषमा सविता शिखा शिवानी दीपा सरिता नीति जैन पूनम जैन सुधा मधु शालिनी ज्योति कविता प्राची आदि नमस्ते नवरात्रि का शुभारंभ व आयोजन का लुफ्त उठाया सभी का योगदान बढ़-चढ़कर रहा। क्लब की अध्यक्ष पारुल मित्तल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य सनातन परंपरा से सबको जोड़ना और नवसंवत का उत्सव मिलकर मानना है।

 

आल इडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट ने डीएम-एसएसपी का किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट का एक प्रतिनिधि जिलाधिकारी मंडल अरविंद मल्लप्पा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन से मिलकर उनको होली और शबे रात को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए ऑल इंडिया एंटी करप्शन की टीम ने दी बहुत शुभकामनाएं और सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित। इस अवसर पर ऑल इंडिया एंटी करप्शन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष डॉ गोपाल कश्यप, जिला अध्यक्ष विक्की चावला, जिला महामंत्री नदीम अंसारी, नगर महासचिव सनी आहलूवालिया, नगर अध्यक्ष संजय मदान, नगर उपाध्यक्ष नमन गर्ग आदि पूरी टीम मौजूद रहे।

 

श्रद्धासुमन किये अर्पित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरकूलर रोड स्थित चौ.छोटूराम इण्टर कॉलेज के पूर्व अध्यापक बाबू सिंह वर्मा की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगों ने अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान समाज के कई गणमान्य लोगों ने श्रृद्धांजलि दी। शहर की उत्तरी सिविल लाईन साकेत कालोनी निवासी चौधरी छोटू राम इण्टर कॉलेज के सेवानिवृत्त अध्यापक बाबू सिंह वर्मा का विगत 17 मार्च को निधन हो गया था। आज भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर में आयोजित श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे समाज के गणमान्य लोगों ने स्व.बाबू सिह वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान उनके परिवारजनो में सुरेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, रिषीपाल सिह, नैन सिह, बालिन्द्र, जोगिन्द्र, अमित कुमार,शोकिन्द्र राणा, प्रभात कुमार, प्रवेश, नरेश, निमेश, विनोद कुमार, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 

समाजसेवी पं.उमादत्त शर्मा की माताजी को दी श्रृद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजसेवी पं.उमादत्त शर्मा की माताजी श्रीमति शारदादेवी पत्नि स्व. पं.देवदत्त शर्मा पूर्व प्रधान ग्राम सुन्ना की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगों ने श्रृद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि गांधी कालोनी लाल बाग निवासी समाजसेवी पंडित उमादत्त शर्मा की माताजी श्रीमति शारदा देवी का विगत 07 मार्च 2023 दिन मंगलवार को निधन हो गया था। आज पचैण्डा रोड स्थित पंजाबी बारात घर में उनकी रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न राजनैतिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोगों ने स्व.शारदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान परिवारजनो में पंडित उमादत्त शर्मा, छत्रपाल शर्मा, अमित, विनित, सुमित, रजत, अरविन्द शर्मा, मोहित शर्मा, पं.मन्नूदत्त शर्मा, सूर्यांश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

 

धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ भगवान शनिदेव की शोभायात्रा निकालीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिद्धपीठ श्री शनि धाम मंदिर के२२ वे वार्षिक उत्सव की अवसर पर भगवान शनिदेव की विशाल शोभायात्रा न मंडी रामलीला भवन से प्रारंभ हुई विधि विधान से पूजा अर्चना के पश्चात मुख्य यजमान अशोक तायल, व राजीव धीमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, नरेंद्र पंवार, लक्ष्मी नारायण शर्मा, संदीप मित्तल, सुरेंद्र मित्तल, मंदिर कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर, बिपिन बिंद्रा आदि ने पूजन करा कर शोभायात्रा का शुभारम्भ कराया। शोभा यात्रा बिंदल बाजार, चौड़ी गली, गौशाला रोड,़ भोपा रोड, मालवीय चोक होते हुए झांसी की रानी शिव चौक नोवेल्टी चौक मोती महल सर्राफा बाजार से होते हुए भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, शामली रोड होते हुए श्री शनि धाम मंदिर चरथावल मोड पर शोभायात्रा का समापन हुआ। यात्रा में मनमोहक झांकी, बैंड, डीजे, ढोल आदि शामिल रहे। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालु ने भगवान शनिदेव के दर्शन कर उन्हें भोग लगाया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा मार्ग जगह प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर उज्जवल पंडित, अनु चौधरी, देवेंद्र चौहान, शैंकी शमा,र् शैलेंद्र विश्वकर्मा, निखिल, चिराग, राजेंद्र पाल, सुनील सैनी, अमित बॉबी, बबलू ठाकुर, सोनू पंडित, भारत, सतीश, प्रदीप जैन, कार्तिक, आशीष कश्यप, आदिम शामिल रहे। भगवान शनिदेव का पूजनं मुख्य पुजारी पंडित केशवानंद पंत व संतोष मिश्रा के द्वारा विधि विधान संपन्न कराई गई।

 

दूसरे दिन गंगा स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में दिनांक १६ मार्च से ३१ मार्च २०२३ तक चलने वाले गंगा स्वच्छता पखवाड़ा ष्के अंतर्गत दूसरे दिन गंगा स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे आज अंग्रेजी प्रवक्ता श्री अब्दुल सत्तार द्वारा विद्यालय में छात्र, छात्राओं,अध्यापकों, अध्यापिकाओ तथा समस्त कर्मचारियों, को गंगा स्वच्छता से संबंधित शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार मित्तल ने किया । कार्यक्रम शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के संयोजक तथा कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी, उप प्रधानाचार्य श्री प्रवीण कुमार शर्मा , अजय कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, दिनेश कुमार, एन सी सी अधिकारी जयवर्धन अंकुर कुमार, डॉ ज्योति दुबे, प्रतिभा रानी,मोनिका रानी, जया मिश्रा, सीमा रानी, सुनील कुमार, संजीव कुमार, सलीम जावेद , समरवीर, अजय पाल, व्यायाम शिक्षक सत्य काम तोमर राजेश कुमार चंद्रिका प्रसाद आदि का योगदान रहा । डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा जी ने बताया कि इस गंगा स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के साथ साथ कॉलेज से समस्त स्टाफ ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

 

आग लगने से तीन दुकानें जलकर राखMuzaffarnagar News
मीरापुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शीतला माता के मेले में देर रात मच्छर भगाने की कॉयल से लगी आग से तीन दुकानों में भारी नुकसान हो गया है। घंटो मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड की गाडी ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण पूरे मेले में भगदड मच गयी।
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शीतला माता (बबरे वाली) पर ११ मार्च से एक सप्ताह के लिये मेला चल रहा है। १५ मार्च को रात्रि में एक खिलौने की दुकान में मच्छर भगाने के लिए जलाई गई मॉर्टिन से आग फैल गयी और क्षणभर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में पडोस की दो दुकानें भी आ गयी। आग लगने से खिलौने की दुकान करने वाले फलावदा निवासी कमालुद्दीन पुत्र हकीमुद्दीन का करीब एक लाख रुपये का सामान व ३३,००० रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। दूसरे दुकानदार अर्जुन पुत्र नोराज निवासी सरसावा की २३,००० रुपये की नकदी, तीन मोबाईल व करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया, इनके अलावा तीसरे दुकानदार मीरापुर सराय दरवाजा निवासी सोहनलाल पुत्र रजत भटनागर का करीब पचास हजार रुपये का सामान व २८ हजार रूपये नगद जल गये। आग लगने के कारण वहां पर भगदड मच गयी। आग की लपटें बढ़ती देख मेले में खड़ी फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर आ गई तथा करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात मंदिर परिसर में माता का जागरण चल रहा था। जागरण में बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। जागरण में आये लोगों ने दुकानों से आग की लपटे निकलती देख शोर मचा दिया, जिस कारण लोग सुरक्षित बच गये और मेले में एक बडी घटना होने से बच गयी।

 

47 दरोगाओं के एसएसपी ने किए तबादले, चौकी प्रभारी भी बदले
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देर रात में एक ही साथ चार दर्जन दरोगाओं के तबादले कर दिए हैं, जिसमें दर्जनों चौकी प्रभारी भी बदले गए हैं। एसएसपी संजीव सुमन ने प्रभारी चौकी खतौली कस्बा भुपेंद्र कुमार को थाना भौराकलां, प्रभारी चौकी टीपी नगर जोगेंद्र पाल सिंह को प्रभारी चौकी जेल, विपुल कुमार को प्रभारी चौकी गांधीनगर से थाना मंसूरपुर, रविन्द्र परिहार को पुरकाजी, तपन जयंत को जेल चौकी से थाना जानसठ, आशुतोष सिंह को प्रभारी चौकी भंडूर से थाना सिविल लाईन, एस आई राहुल सिंह को प्रभारी चौकी कस्बा पुरकाजी से प्रभारी चौकी बीबीपुर, रणबीर सिंह को प्रभारी चौकी कस्बा छपार से थाना भौराकलां, प्रवीण कुमार को प्रभारी चौकी दधेडू से थाना तितावी, रविन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी बेगराजपुर से प्रभारी चौकी परासौली, योगेश तेवतिया प्रभारी चौकी राखी पब्लिक स्कूल से थाना पुरकाजी, देवेन्द्र सिंह प्रभारी चौकी संभलहेडा से थाना मंसूरपुर, सतेंद्र नागर प्रभारी चौकी बायवाला से थाना शहर कोतवाली, सेंसरपाल परासौली से बरला चौकी प्रभारी, सोमप्रकाश जसोई से थाना खतौली, धर्मेन्द्र श्योराण बुढ़ाना मोड से खालापार चौकी प्रभारी, इंद्रजीत सिंह कचहरी चौकी प्रभारी, ज्ञानेंद्र सिंह एस एस आई शहर कोतवाली, नवीन भाटी प्रभारी चौकी गेटवे थाना सिविल लाईन, सुधीर कुमार प्रभारी चौकी शेरपुर बनाया गया है, जबकि शिवकुमार शर्मा को प्रभारी चौकी पमनावली, गजेन्द्र सिंह प्रभारी चौकी गांधीनगर, रणपाल सिंह प्रभारी चौकी टीपी नगर, मानवेन्द्र भाटी प्रभारी चौकी बुढ़ाना मोड, योगेश शर्मा प्रभारी चौकी भंडूर, रामवीर सिंह प्रभारी चौकी दधेडू, दीपक मावी प्रभारी चौकी भंगेला, चरन सिंह प्रभारी चौकी कस्बा पुरकाजी, अखिल चौधरी प्रभारी चौकी बेगराजपुर, धर्मवीर कर्दम प्रभारी चौकी राखी पब्लिक स्कूल, रामखिलाडी शर्मा प्रभारी चौकी संभलहेडा, रोहित कुमार प्रभारी चौकी बायवाला, अमन सिंह जसोई चौकी प्रभारी, नरेंद्र सिंह कस्बा छपार चौकी प्रभारी, शैलेन्द्र सोलंकी रोहाना चौकी प्रभारी, राजेश देवी व सुधा देवी पुलिस लाइन से शहर कोतवाली, भुवनेश्वर व वेदप्रकाश थाना सिखेड़ा, रमेश चंद्र सिविल लाईन, कौशल गुप्ता चरथावल, गजेन्द्र सिंह व दिनेश कुमार फुगाना, जबर सिंह मीरापुर, विनोद कुमार रतनपुरी, अशोक कुमार शाहपुर, नीरज गौतम तितावी थाना भेजे गए हैं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =