समाचार (Muzaffarnagar News)
जिला अस्पताल को ३ आरो किये भेट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रमुख गांधी विचारक होती लाल शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य कुल एवं श्रीमती ममता चौधरी जिला अध्यक्ष सहयोग भारती फाउंडेशन के कुशल नेतृत्व में तथा जिला हॉस्पिटल के सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार के व्यवस्था प्रबंधन मैं जिला आचार्य कुल तथा सहयोग भारती फाउंडेशन की टीम ने जिला हॉस्पिटल पहुंचकर संयुक्त रूप से प्रदान किए गए स्वच्छ जल के लिए तीनों आरो का उद्घाटन किया जो क्रमशः आइसोलेशन एक्स-रे एवं हॉट डिपार्टमेंट में लगाए गए हैं दोनों संगठनों द्वारा हॉस्पिटल के चिकित्सक स्टाफ एवं रोगी और तीमारदारों को स्वच्छ जल साफ जल उपलब्ध कराने की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है और उत्तम पार्टी के आरो प्रदान किए गए इससे पूर्व आचार्य कुल द्वारा हृदय रोगियों के लिए गीजर लगाया गया था इस अवसर पर जिला आचार्य कुल के अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह उपाध्यक्ष पंडित शिव कुमार धीमान कोषाध्यक्ष आचार्य सीताराम श्रीमती पूनम शर्मा अलका सैनी एडवोकेट आकांक्षा शर्मा रजनीश शर्मा सुषमा सिंह सूबेदार प्रेमचंद अशोक कुमार गुप्ता तथा सहयोग भारती फाउंडेशन की ओर से अध्यक्षा श्रीमती ममता चौधरी श्रीमती पूनम मार्शल रेणुका जैमिनी रीमा चौधरी डॉ अमित डॉ गौरव सिद्धांत आर्य श्रीमती कांता गर्ग सुनील सिंघल एडवोकेट संदीप दास एडवोकेट फार्मेसिस्ट अनिल कुमार सिंह डॉक्टर योगेंद्र तिरखा डॉ वीके जैन श्रीमती सरिता चौधरी हॉस्पिटल की मेट्रो सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे इस अवसर पर हॉस्पिटल के सीएमएस ने दोनों संगठनों के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें जिला चिकित्सालय की ओर से सेवा सम्मान का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।
सामूहिक विवाह बंधन में बंधे 77 जोडे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज जिला पंचायत परिसर में 77 जोडों को शादी के बंधन मे बांध दिया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेन्द्र तोमर ने बताया कि 77 जोडों मे 48 मुस्लिम एवं 29 हिन्दू परिवारों के दूल्हा-दुल्हन इसमें शामिल हुए। सभी नवविवाहित जोडों को 51 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई। जिसमें करीब 16000 सामान एवं 35 हजार रूपये के करीब धनराशि उनके खाते मे समाहित की गई। जिला ंपचायत के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पं.नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रत्येक युगल दम्पत्ति को जिला पंचायत की और से विवाह का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इन जोडों का पूर्व में रजिस्ट्रेशन किया गया था। इस वित्तिय वर्ष की समाप्ति का यह अंतिम कार्यक्रम था। विवाह समारोह में हिन्दू और मुस्लिम दोनो के धार्मिक गुरूओं ने उन्ही के मजहब के अनुसार विवाह सम्पन्न कराया। इस अवसर पर स्टैनो अक्षय शर्मा ने अपनी मधुर वाणी मे विदाई गीत प्रस्तुत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत के चेयरमैन डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि आज जो वर-वधु दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश कर रहे हैं वे सफल गृहस्थ जीवन जीने का प्रयास करें। उन्होंने सभी दूल्हों को सचेत करते हुए कहा कि विवाह बंधन मे बंधने वाली वधुओं का किसी भी स्तर पर उत्पीडन ना करें। देखने मे आ रहा है कि तलाक की घटनाए तेजी से बढ रही हैं। यदि ऐसी स्थिती आई तो हम वधु पक्ष का साथ देंगे। शादी का यहां से जारी होने वाला सर्टिफिकेट इस पवित्र बंधन का गवाह है। इसे संभालकर रखें। डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि गत वर्ष नुमाईश मैदान मे भी सामुहिक विवाह कराया था। अभी कुछ दिन पूर्व जीआईसी मैदान में जो सामुहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसमें भी जिला ंपचायत का योगदान था। अगले वित्तिय वर्ष मे भी ऐसे अन्य कार्यक्रम आयोजित कराये जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत बोर्ड के लगभग सभी सदस्य उपस्थित थे।
शातिरों को किया गिरफ्तारः पशु चोर गिरोह के है सदस्य
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने पशु चोरी करने वाले गिरोह के 8 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस एवं ०७ चाकू बरामद किया। जनपद में चोर/डकैत अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय कुमार गौतम के कुशल नेतृत्व में देर रात्रि को थाना बुढाना पुलिस द्वारा पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ०८ शातिर अभियुक्तों को ग्राम बिटावदा के पास हिमाचल झारखण्डी होटल से पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण भैंस चोरी की योजना बना रहे थे जिनके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस व ०१ खोखा कारतूस .३१५ बोर व ०७ चाकू बरामद किए गये। अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण मुकर्रम पुत्र इमामुद्धीन निवासी मदीना कालोनी नूर नगर पुलिया थाना लिसाडी गेट, , एजाद पुत्र इस्लाम निवासी खरदौनी थाना इंचौली, सलाउद्धीन पुत्र इस्लामुद्धीन निवासी बडी मिडयाई थाना सरधना, इस्लामुद्धीन पुत्र बाबू निवासी बडी मिडयाई थाना सरधना, साकिब पुत्र मंगलू निवासी बडी मिडयाई थाना सरधना, असगर पुत्र कलुआ निवासी बडी मिडयाई थाना सरधना, अहमद शरीफ पुत्र बाबू निवासी बडी मिडयाई थाना सरधना, इरशाद पुत्र सिजाद निवासी बडी मिडयाई थाना सरधना जनपद मेरठ है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम सभी हथियारो के बल पर भैंस चोरी की योजना बना रहे थे। हमारे द्वारा भिन्न-भिन्न गावों में भैंस चोरी की घटना को कारित किया गया है। हमारे द्वारा थाना क्षेत्र बुढाना कांधला रोड से ०१ भैंस व ०१ भैंसा चोरी किया था (मु०अ०स०-७६ध्२३ धारा-३८० भादवि) तथा जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश व मेरठ के विभिन्न स्थानों से भैस चोरी की गयी है। भैस चोरी करने के पश्चात हम भैंसो को पेठ मे बेच देते है तथा पैसों को आपस मे बांट लेते थे। जिनके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोका कारतूस .३१५ बोर, ०७ चाकू नाजायज बरामद किये। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ०नि० मागेराम कर्दम, रोहित कुमार थाना बुढाना, रविन्द्र कुमार, है०का० सुनील कुमार, निर्वेश कुमार, का० सैनी कुमार, विनीत कुमार, मोहित कुमार, अनुज कुमार, राजीव अत्री थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।
राजस्थान सरकार के खिलाफ आईएमए में रोष, काली पट्टी बांधकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजस्थान सरकार के खिलाफ आईएमए से जुडे चिकित्सकों ने अपने हाथों पर काली पटटी बांधकर सांकेतिक विरोध व्यक्त किया तथा इस सम्बन्ध मे जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। आईएमए ने राजस्थान में थोपे गए कानून के विरोध मे आज देश के सभी प्रान्तों मे इंडियन मैडिकल एसोसिएशन के आहवान पर जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौपा तथा प्राईवेट चिकित्सकों ने अपने हाथो पर काली पटटी बांधकर विरोध व्यक्त किया। निजी चिकित्सकों का आरोप है कि राजस्थान सरकार ने राइट टू हेल्थ बिल लागे करने और वहां के चिकित्सकों पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज की कडे शब्दो मे निन्दा करते हैं। बीते दिन आईएमए हैड क्वार्टर के निर्देश पर एक मिटिंग का आयोजन किया गया था। इस पर विचार विमर्श मे काफी चिकित्सक मौजूद रहे। आईएमए अध्यक्षा डा.ललिता माहेश्वरी ने बैठक की अध्यक्षता की तथा डा.ईश्वर चन्द्रा ने बैठक का संचालन किया। बैठक मे सर्वसम्मति से तय किया गया था कि सोमवार के राजस्थान के चिकित्सकां को अपना समर्थन देने के लिए काला दिवस मनाया जाएगा तथा हाथो मे काली पटटी बांधकर केन्द्रीय सरकार एवं राजस्थान सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी तत्वाधान में आईएमए अध्यक्ष डा.ललिता माहेश्वरी के नेतृत्व में आईएमए से जुडे चिकित्सकों ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौपा। इस दौरान आईएमए के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा.एम.एल.गर्ग, डॉ रमेश माहेश्वरी, डॉ मुकेश जैन, डॉ यूसी गौड़, डॉ ईश्वर चंद्रा, डॉ रवींद्र जैन, डॉ सुनील सिंघल, डॉ रूप किशोर गुप्ता, डॉ कुलदीप सिंह चौहान, डॉ विनोद कुशवाहा, डॉ पल्लव जैन, डॉ समता जैन, डॉ अश्व मेधसिंह, डॉ राजेश्वर सिंह, डॉ उत्तम सिंघल, डॉ मंजुल गौड़ आदि चिकित्सक शामिल रहे। ण्
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ के अन्तर्गत गंगा स्वच्छता पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी अरविन्द मल्ल्प्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार तथा जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार के निर्देशन में दिनांक १६ मार्च से ३१ मार्च २०२३ तक चलने वाले गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गंगा स्वच्छता के विषय पर निबध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के छात्र, छात्राओं, ने, गंगा स्वच्छता से संबंधित निबन्ध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का संचालन श्री विजय कुमार मित्तल ने किया । निबन्ध प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के कला प्रवक्ता व कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कुमार सैनी, ने बताया कि प्रभागीय निदेशक,सामाजिक वानिकी प्रभाग उत्तर प्रदेश शासन के अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में यह योजना चलाई जा रही है। इस कड़ी में मुजफ्फरनगर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस कड़ी में डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आज कक्षा ६ से ११ तक छात्रों ने प्रतिभाग किया तथा मां गंगा को किस प्रकार स्वच्छ रखा जाए। इस विषय पर सभी छात्र छात्राओं ने अपने विचार लिखे। सभी के विचार गंगा स्वच्छता पर थे। उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने छात्र छात्रों के विचारो को सराहा। इस निबन्ध प्रतियोगिता को सफल बनाने में अंग्रेजी अध्यापक अहते शाम अंसारी, रसायन प्रवक्ता नरेश सैनी, प्रतिभा रानी यसंजीव कुमार का योगदान रहा।इस अवसर पर कॉलेज के प्रवक्ता अजय कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, दिनेश कुमार, नीरज त्यागी एन सी सी अधिकारी जयवर्धन , अंकुर कुमार, डॉ ज्योति दुबे, मोनिका रानी, जया मिश्रा, सीमा रानी, सलीम जावेद , रश्मी चौधरी डॉ समरवीर सिंह, अजय पाल, व्यायाम शिक्षक सत्यकाम तोमर यराजेश कुमार रामकिशन यादव, जितेंद्र मलिक,भारत स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं का भी योगदान रहा। डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने छात्र छात्राओं द्वारा गंगा, यमुना एवम विभिन्न नदियों की स्वच्छता से निबन्ध में लिखे विचारो को सराहा। विजेता छात्र छात्राओं को बधाई दी।
बैरिकेडिंग का व्यापारियों ने किया विरोध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । व्यापारियों ने शहर के रूडकी रोड स्थित नावल्टी चौराहे पर बैरिकेडिंग का विरोध कर धरना-प्रदर्शन किया। जाम व प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी व्यापारियों की बात सुनी। जिसके बाद व्यापारियों का धरना समाप्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन द्वारा नगर के नावल्टी चौराहे पर बैरिकेटिंग कर दी गई। व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में नावल्टी चौराहा पर एकत्रित व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। नावल्टी चौराहे पर हंगामे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी टै्रफिक कुलदीप सिंह,सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह, इंस्पैक्टर कोतवाली महावीर सिंह चौहान आदि अधिकारियों एवं व्यापारियों के बीच हुई वार्ता के प्रश्चात जाम खोल दिया गया। इस दौरान व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल एवं साथी व्यापारियों द्वारा एक ज्ञापन भी सौंपा गया। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया।
7 वारंटी किये गिरफ्तार
रतनपुरी। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर एसएसपी संजीव सुमन के कुशल निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुरी थाना प्रभारी पंकज राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक नरेश सिंह सहित कई उप निरीक्षकों ने अलग-अलग मामलों में अलग-अलग स्थानों से ७ वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। रतनपुरी पुलिस ने पकड़े गए सभी वारंटी को जेल भेज दिया है
किशोरी ने की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अज्ञात कारणों के चलते एक किशोरी ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जांच-पडताल शुरू की। सूत्रो के अनुसार शहर केतवाली क्षेत्र के रूडकी रोड स्थित मौहल्ला रामपुरी निवासी एक युवती ने अपने घर के अंदर आत्म हत्या कर ली। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो तथा मौहल्लावासियों की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट तथा मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
ठगी का आरोप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सूजडू निवासी एक युवक ने एक कम्पनी के डिलीवरी ब्वाय पर ठगी का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। गांव सूजडू निवासी एक युवक ने अपने परिजनो के साथ कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसपी सिटी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में ठगी का आरोप लगाते हुए बताया कि मोबाइल की डिलीवरी में ईट का टुकडा निकला है। एसपी सिटी सत्यनारायण ने उक्त मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
योग शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित सात दिवसीय निशुल्क ध्यान योग शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि जो साधक नियमित कम से कम एक घंटा सुबह तथा एक घंटा शाम को ध्यान का अभ्यास करेगा और यम नियमों का जीवन में पालन करेगा उसका योग अवश्य ही सफल होगा। नियमित ध्यान का अभ्यास करने से उस सर्वशक्तिमान, सर्वव्यापक ,सच्चिदानंद, ईश्वर का सानिध्य प्राप्त होगा। ध्यान के द्वारा ही एक साधक के दुखों की नितांत निवृत्ति होगी तथा नितांत सुखों की प्राप्ति होगी। ध्यान का अभ्यासी साधक ही मोक्ष का अधिकारी होता है। जो इस मानव जन्म का मुख्य लक्ष्य है। इस अवसर पर केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योगाभ्यास कराया। जिला प्रधान श्री राजीव पुंडीर ने बताया कि सात दिवसीय ध्यान योग शिविर की एक अच्छी अनुभूति हुई। मन शांत और निर्मल हुआ। मन की चंचलता कम हुई। क्षेत्रीय प्रधान डॉ जीत सिंह तोमर ने बताया कि सात दिवसीय ध्यान योग शिविर बहुत ही सार्थक और सफल रहा। जिन लोगों ने इस शिविर में भाग लिया उन्होंने असीम आनंद की अनुभूति की जिसका इस वाणी से वर्णन नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर काफी संख्या में योग साधक और साधिकाओ ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रुप से अरुण शर्मा एडवोकेट, अशोक शर्मा एडवोकेट, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, यशपाल बरवाला, डॉक्टर अक्षय बालियान, डॉक्टर रामवीर बालियान ,चौधरी वीर सिंह, आचार्य रामकिशन सुमन, अशोक मित्तल ,राजेंद्र राठी, रतन पाल सिंह, महक वती, सत्यवती शर्मा, गायत्री शर्मा, बेबी सैनी ,अपर्णा, सुमन गर्ग ,रेखा शर्मा, सरिता धीमान, आदि ने भाग लिया।
मोटे अनाज के लाभ से कराया अवगत
बुढ़ानामुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । प्राथमिक विद्यालय बुढ़ाना ३ में मोटे आनज के लाभ विषय पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला एवम् खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय बुढ़ाना ३ में मोटे आनज के लाभ विषय पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बच्चों को मोट अनाज का लाभ से अवगत कराया गया।और उसे उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नेहरू युवा केंद्र, मुजफ्फरनगर (मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, भारत सरकार ) के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव के विजेताओं को डीएवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार मित्तल ने शुभकामनाएं प्रेषित की। एस डी डिग्री कॉलेज के प्रांगण में आयोजित युवा महोत्सव में महाविद्यालय के छात्र अक्षय कुमार ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, कविता प्रतियोगिता में कशिश बालियान ने प्रथम स्थान एवं अजहर ने कविता प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसके अलावा लगभग १० अन्य छात्रों ने भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभागीता की थी । इसके लिए इन सभी को प्रोफेसर सुरेंद्र पाल, प्रोफेसर संध्या जैन, प्रोफेसर अमित मलिक, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह, डॉ चारू त्यागी, डॉ रचना त्यागी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों पवन कुमार, विनय तायल, अमित जैन, अभिषेक बंसल आदि ने इन सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं आगे भी विभिन्न प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
लकड़संधा के ग्रामीणों ने कराया समस्या से अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विकासखंड चरथावल के गांव लकड़ संधा के सैकड़ों ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगों पर समाज की चकरोड़ और खाली पड़ी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम सौंपा।
ग्राम प्रधान राहुल कुमार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके साथ सभी ग्राम वासियों ने बारात घर बनवाने को लेकर एक प्रस्ताव वीडीओ को दिया था। लेकिन गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उस जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। उसी के संबंध में उन्होंने ग्रामीणों के साथ सोमवार को ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाने के लिए एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम सौंपा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।
क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन
बुढाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने गैर समुदाये के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी गई पोस्ट पर असंतोष व्यक्त करते हुए उक्त मामले के आरोपी के खिलाफ जांचोपरांत उचित कार्यवाही की मांग की। क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, महानगर अध्यक्ष शरद कपूर, उपाध्यक्ष उज्जवल पंडित, नरेन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र तायल आदि ने बुढाना कोतवाली पहुंच कर कोतवाल ब्रजेश शर्मा से मिल व्हाटस एप गु्रप मे पोस्ट डालने के आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। बुढाना कोतवाल बृजेश शर्मा ने उक्त मामले मे तहरीर के आधार पर जांच पडताल शुरू की। चर्चा रही कि पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू की।
केके पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) फलावदा रोड स्थित केके पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन वह प्रबंधक श्री अशोक कुमार अग्रवाल जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। पुरस्कार वितरण में कुणाल , राशि गुप्ता, धैर्य, सक्षम, गरिमा ,भावना, लक्ष्य सिंह ,रिया ,प्राची सैनी, अंश, यश चौहान ,नैंसी ,जिज्ञासा, वृंदा अंशिका, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुष गुप्ता ,अनन्या पाल ,नव्या सैनी, ईशान ,जिया, रिया, परी, अपेक्षा ,अंश चौहान, अंश पाल, आरुषि, रिहान सैफी ,गौरी, दीपांशु ज्योति, शैली, ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । रियांश, आरव सिंह, अनन्या चौहान, अंशिका, रोनी ,आराध्या, मनु, संगम, आरुषि, अवनी, दिव्यांशी, हर्ष ,रिया, सिद्धार्थ पाल, उर्वशी, आकांक्षा ,यशपाल ,राजदीप ,रजत, हर्षिता ,वंशिका, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हेड बॉय प्रत्यक्ष राणा व हेड गर्ल नैंसी को पुरस्कृत किया गया । बेस्ट बॉय ऑफ द स्कूल में सूर्य प्रताप सिंह ,आरव ,आदर्श , शिवांश बेस्ट गर्ल में आराध्या उपाध्याय, लावण्या, अनुष्का ,वैष्णवी को तथा अधिक उपस्थिति प्राप्त करने में अरनव राणा,अनमोल ,वैष्णवी कार्तिक सैनी ,को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी बच्चे देश के कर्णधार हैं जो भविष्य में चलकर अपने नाम के साथ साथ अपने क्षेत्र का ,अपने मां-बाप का, अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे तथा उनके माता-पिता को संस्कार रूपी शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया । प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा बच्चों को अपने लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया ।मोबाइल फोन ,इंस्टाग्राम ,फेसबुक से दूर रहने को कहा जिससे कि बच्चा अपनी पढ़ाई पर अधिक से अधिक ध्यान केंद्रित कर सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में डीडी आर्य, अंशु जैन ,चंचल , ऊमा ,अनुज, स्वाति, धीरेंद्र, आशुतोष ,गीता ,पिंकी, स्वाति आदि का विशेष योगदान रहा । अभिभावक गण में सुंदर कुमार, डॉ अवनीश, हरि ओम ,श्रीमती कमल, श्रीमती आशा ,श्रीमती पूजा, जितेंद्र कुमार ,रामपाल सिंह ,प्रमोद कुमार, रेखा देवी, अनीता ,विनेश देवी ,नीतू पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
विश्व रंग मंच दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इप्टा थियेटर नवनिर्वाचित सदस्य मधुरेंद्र शर्मा के निवास पर इप्टा मुजफ्फरनगर के बैनर पर विश्व रंग मंच दिवस मनाया गया अवगत हो कि विश्व रंग मंच दिवस है अतः इस उपलक्ष्य में सभी सम्मानित सदस्यों ने गीत संगीत के साथ अपनी शानदार प्रस्तुति दी इस अवसर पर मुजफ्फरनगर इप्टा महासचिव संजीव मलिक मासूम ने इप्टा थियेटर के होने वाले कार्यक्रमो की जानकारी दी इप्टा से सम्बन्धित मधुर गीत सुनाएं और इसी क्रम में अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने भी मुकेश के गानों में अपनी दमदार प्रस्तुति पेश की भीमसेन के गीत और गजल ने महफिल में माहौल बना दिया नरेंद्र शर्मा ने ‘सो गया ये जहाँ सो गया आसमाँ’ गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी इप्टा परिवार में हाल ही में जुड़ी एक नई सदस्य स्फूर्ति शर्मा ने भी अपना गीत प्रस्तुत किया इस अवसर पर इप्टा कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र तायल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सिंह, आदि मौजूद रहे संगीत गुरु मधुरेंद्र शर्मा ने सभी कलाकारों का आभार व्यक्त किया।
अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला व नगर स्तर के पदाधिकारियों की एक बैठक जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी के निवास स्थान पर हुई। जिसमे जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने सभी पदाधिकारियों से नगर के विस्तार को लेकर चर्चा की एवं दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बैठके कर आम जनता को हिंदू महासभा की नीतियों से अवगत कराते हुए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का अभियान शुरू कर देना चाहिए। सैनी ने कहा आज की बैठक का उद्देश्य यही है कि सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मेहनत कर वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष से लेकर क्षेत्र अध्यक्ष तक के पदाधिकारियों की जल्द से जल्द घोषणा की जाएगी जिसमें जिस क्षेत्र के जो भी कर्मठ- जुझारू- ईमानदार व्यक्ति संगठन के लिए जिम्मेदारी से कार्य कर रहे होंगे उन्हें पद दिए जाएंगे। वही नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं सुने और संबंधित अधिकारियों को उन समस्याओं से अवगत करा कर उन्हें हल कराने का कार्य करें एवं जात बिरादरीयो में ना भटकर हिंदुत्व की बात करें। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला संगठन मंत्री संदीप मित्तल, जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार, रविंदर सैनी ,अमित पाल, प्रदीप कोरी ,नगर उपाध्यक्ष गौरव कुमार ,मोनू कुमार, युवा नगर उपाध्यक्ष सौरभ रॉय, गोपी वर्मा, राहुल पाल, अर्जुन पाल, राहुल सैनी, मुकेश कश्यप, राजकुमार सैनी, अनिल शर्मा, राज कश्यप, अंकित जैन, कुलदीप पाल आदि।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जिला आचार्य कुल एवं सहयोग भारती फाउंडेशन ने 101 कन्याओं का किया पूजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद के सर्कुलर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र स्थित प्रमुख गांधी विचारक होती लाल शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य कुल एवं सहयोग भारती फाउंडेशन की अध्यक्षा ममता चौधरी एवं पूनम मार्शल के नेतृत्व तथा विद्यालय की वार्डन प्रधानाचार्य बबीता शर्मा के व्यवस्था प्रबंधन के साथ विद्यालय में शिक्षा पा रही १०१ बालिकाओं का पूजन किया।
दोनों संगठनों के पदाधिकारियों सदस्यों तथा विद्यालय की शिक्षकों ने परिसर में शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाओं के पैर धोए व चरण स्पर्श किए, उन बालिकाओं को मस्तिष्क पर चंदन टीका लगाया और कलम, पेन, रबड़, कटर, कॉपी आदि पाठ्य सामग्री तथा खाने के लिए मौसम के फल देकर सब के प्रति मंगल कामना की और बालिकाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अनूठे कन्या पूजन कार्यक्रम में अशोक कुमार गुप्ता, शांता प्रकाश शास्त्री, मनोज कुमार चौधरी, हंसराज चावला, रजनीश, सुषमा सिंह, त्रिवेणी शर्मा, दीप्ति अग्रवाल, सृष्टि चौधरी, रेणुका, राखी गोयल, काजल जैन, गुरबचन सिंह, विनोद शर्मा, ममता शर्मा, कृष्णा कुमारी, डॉ मंजू रानी, उमा चौधरी, डॉ रविंद्र कुमार वर्मा सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर सहयोग भारती फाउंडेशन एवं जिला आचार्य कुल की ओर से विद्यालय को गमले सहित दो सुंदर फूलदार पौधे भेंट किए गए तथा मिष्ठान वितरण किया गया।
कम नहीं हो रहा बुखार का असर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले में वायरल बुखार लोगों को तपा रहा है। इसके अलावा त्वचा के मरीजों में भी इजाफा हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में १५०० से भी ज्यादा मरीजों ने परामर्श लिया। सबसे ज्यादा बुखार और त्वचा के मरीजों ने उपचार कराया।
जिले के ४३ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में १५७८ मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। सबसे ज्यादा बुखार व अन्य के ४४७ और त्वचा के ३०३ मरीजों ने उपचार कराया। आरोग्य मेले में ६२५ पुरुष, ५७१ महिलाएं और ३२८ बच्चों ने भी परामर्श लिया।
५४ चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई वितरित कराई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने जदौड़ा, खतौली, नावला और बोपाड़ा आदि पीएचसी का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मौसम बदलने से बीमारियां पैर पसार रही हैं। इसमें सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
कान्हा गौआश्रय स्थल का किया निरीक्षण
मीरांपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डा समीर बिंदल द्वारा कान्हा गोआश्रय स्थल मीरापुर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार डा समीर बिंदल द्वारा कान्हा गोआश्रय स्थल मीरापुर का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के समय सभी पशु स्वास्थ्य मिले। संरक्षण केंद्र पर हराचारा ,चोकर, भूसा तथा स्वच्छ पानी की उचित व्यवस्था है साफ सफाई ठीक पाई गई।
यश एकेडमी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर स्थित यश एकेडमी में प्रोबेशन विभाग द्वारा आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा हे जिसके मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर व मशाल जलाकर शुभारंभ किया
वही आयोजको डीपीओ सतीश गौतम व महिला बाल कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान ने अतिथियों वीरपाल निर्वाल व समाजसेवी अशोक बालियान का फूल देकर स्वागत किया मुख्यातिथि ने ४०० मीटर की दौड़ में विजेता बालिकाओं को गोल्ड सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल ओर ट्रेक शूट की किट देकर सम्मानित किया


