समाचार (Muzaffarnagar News)
काऊ सेन्चूरी चार माह में होगी तैयारः 6 मार्च को होगा शिलान्यास-संजीव बालियान
6 अप्रैल को काऊ सेन्चूरी का विधिवत शिलान्यास केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व पुरूषोत्तम रूपाला करेंगे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के अथक प्रयास से पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेडा में काउ सैन्चुरी बनाई जाएगी। जिसमें लगभग 5000 गौवंश को रखने की व्यवस्था होगी। काउ सैंचुरी स्थल पर भ्रमण के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि पहले काउ सैन्चुरी मेघा चन्दन गांव मे बननी थी। लेकिन कुछ कारणो से वहां पर कार्य नही हो पाया। अब उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से तुगलकपुर कम्हेडा के खादर क्षेत्र में उक्त सैन्चुरी बनाई जाएगी। उन्होने बताया कि किस स्थान पर 40 एकड जमीन मे कार्य कराया जाएगा। जिसमें बीस एकड जमीन मे निर्माण कार्य होगा। और 20 एकड जमीन गौवंश के विचरण के लिए रखी गई है।
उन्होने बताया कि 20 एकड जमीन मे पशुओं के लिए 18 शेड बनाए जाएगे। प्रत्येक शेड 75 मीटर लम्बा व 75 मीटर चौडा होगा। 200 मीटर की बीच मे गैलरी बनाई जाएगी। इसके अलावा पशुओं के लिए पानी पीने की व्यवस्था के लिए अलग कुण्ड बनाए जाएगे। मंत्री डा.संजीव बालियान ने बताया कि इस स्थान पर आने के लिए जिला पंचायत एवं ब्लॉक से एक एक किलोमीटर का खडंजा बनाया जाएगा। इसके बाद 4 किलोमीटर की सडक वे खुद अपने प्रयास से बनवायेंगे। उन्होने बताया कि इस 40 एकड मे गोबर से सीएनजी गैस बनाई जाएगी तथा गोबर से खाद तैयार की जाएगी। उन्होने बताया कि इस स्थान से थोडी दूर पर पर वन विभाग की 35 हैक्टेयर जमीन भी ली गई है। जिसमें पशुओ के लिए चारा उगाया जाएगा। इस 40 एकड जमीन मे ही गौवंश के लिए आधुनिक अत्येष्टि स्थल बनाया जाएगा। कई बोरवैल बनाए जाएगे। उन्होने बताया कि जनपद के लगभग 5000 गौवंश शुरू मे यहां रखे जाएगे। डा.संजीव बालियान ने बताया कि इस काउ सैन्चुरी मे लगभग 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। तथा यह स्थान पर्यटक स्थल के रूप मे विकसित किया जाएगा। उन्होने यह बताया कि इस काउ सैन्चुरी का विधिवत शिलान्यास पशु मेले मे आए केन्द्रीय सडक एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं कृषि मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला करेंगे। उन्होने यह भी बताया कि यह सारा कार्य नेशनल डेयरी डवलब मैन्ट बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। जिसके लिए 64 करोड रूपये का टैण्डर हो चुका है और इस स्थान पर जमीन के समतल कराने का कार्य शुरू हो चुका है। लगभग 4 माह बाद काउ सैन्चुरी तैयार हो जाएगी। इस दौरान डा.संजीव बालियान के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य रजत, ब्लॉक प्रमुख मालती रानी एवं उनके पति धनप्रकाश, बब्बू राठी, भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल के अलावा तुगलकपुर कम्हैडा के पूर्व एवं वर्तमान प्रधान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
साईबर क्राइम से व्यापारी सावधान रहेः गौरव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)व्यापारी सुरक्षा फोरम की मासिक बैठक भरतिया कालौनी स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में साईबर क्राइम के एस0 आई0 गौरव चौहान उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता विश्व दीपगोयल ‘बिट्टू’ ने की तथा संचालन राजकुमार रहेजा ने किया। इसका संयोजन मनोज गुप्ता (क्राकरी वाले) ने किया।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए एस0 आई0 गौरव चौहान ने कहा कि साईबर में 3 वर्ष की सजा का प्राविधान हैं। जल्दी से इसमें जमानत नहीं मिलती। उनका विभाग फाइनेंस एवं सोशल मीडिया के मामले देखता हैं। उन्होने टिप्स देते हुए कहा कि हमेशा पासवर्ड बदलते रहो। कभी भी पुराने फोन को बेचो मत, अपितु उसे जलाकर खत्म करदो। क्योंकि ऐसे साफ्टवेयर डवलप हो गये हैं जो पुराने फोन में से पुराने डाटा को निकालने में सक्षम हैं। जिसका दुरूप्योग हो सकता हैं।
बैठक में बोलते हुए विश्वदीप गोयल बिटटू ने कहा कि कानपूर में 500 दुकानें जलने से वहाँ के व्यापारी तबाह हो गये हैं उ0 प्र0 शासन से पुर जोर मांग हैं कि उनके लिए राहत कोष बने और उनकी भरपाई करायी जाये, साथ ही बीमें में वृद्धि व उनकी किश्तें तय करायी जाये, ताकि वहां के व्यापारियों का रोजगार दोबारा पट्री पर आ सके।
बैठक में पूर्व सभासद राहुल पंवार, मनोज गुप्ता (क्राकरी वाले) भाजपा नेता संजय मिततल, वेद प्रकाश, नितिन गर्ग (अचार वाले) दीपक शर्मा, हर्षित एडवोकेट, सागर अरोरा, अखिल सिंघल, अनिल जैन, सुशील कुमार, अभिषेक, संजय अग्रवाल , शिव कुमार त्यागी, नरेश बाटला, विकास शर्मा, आशुतोष, सचिन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
शराब ठेका हटवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शराब ठेकों का विरोध करते हुए त्यागी समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मांग की गई कि स्कूल-कालेजों के समीप खोले गए शराब ठेकों से छात्राओं की परेशानी को देखते हुए हटाया जाए। जिस पर डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी को मौके पर बुलाकर वहां से शराब ठेके हटवाने के निर्देश दिए। रोहाना खुर्द और रोहाना कला गांव में शराब के नए ठेके के खुलने के विरोध में त्यागी समाज के दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम से ठेके को हटवाने की मांग की। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने तुरंत जिला आबकारी अधिकारी को बुलाकर ठेके को तुरंत वहां से हटवाने के निर्देश दिए। त्यागी समाज के लोगों ने बताया कि पूर्व में छपा रोड पर शराब ठेका खोला गया था। वहां से शराब ठेका हटाकर रोहाना के समीप बीच रास्ते खोल दिए गए।
इससे रोहाना खुर्द और रोहाना कला गांव में स्कूल और कॉलेज आने जाने वाली छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर जाएगी समाज आक्रोशित था। शराब ठेके पर अवांछित तत्वों का जमावड़ा रहता था। जिसके चलते वहां से गुजरने वाली महिलाएं और छात्राएं परेशानी महसूस करती थी। अक्सर शराब ठेकों पर पहुंचने वाले लोग महिलाओं पर फब्तियां भी करते थे।
इस मामले को लेकर डीएम से शिकायत की गई थी। बताया कि सोमवार को रोहाना कला और रोहाना खुर्द निवासी त्यागी समाज से जुड़े लोक डीएम कार्यालय पर पहुंचे और डीएम को अपनी व्यथा सुनाई। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश सिंह को मौके पर बुलाकर समस्या समाधान के निर्देश देते हुए मौके से शराब ठेके हटाने का आदेश जारी किया।
सीएमओ ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी महोदय अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओंध्शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
महामाई मंदिर में डा. सुनीता बालियान ने की पूजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रामलीला टीला रॉड पर स्थित सिद्धपीठ महामाई मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंची केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की धर्म पत्नी सुनीता बालियान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा को किया रवाना! बीजेपी जिला मंत्री सुधीर खटीक, भाजपा नेता सुनील दर्शन, शोभायात्रा अध्यक्ष कमल बिलटोरिया, बीजेपी नेता कुलदीप गोयल, अखिलेश शर्मा, विशाल गर्ग, देशबंधु तोमर, संजय गर्ग, संजू राणा, अमन तोमर, कुलदीप बागोरिया, प्रदीप बागोरिया आदि रहे मौजूद! सिद्धपीठ महामाई के दर्शन कर सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया और श्री महा माई शोभायात्रा में सभी अतिथियों का कमेटी द्वारा पटका पहनाकर और महामाई की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया!!
4 बच्चे सकुशल बरामद कर परिजनों को किए गए सुपुर्द
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद गुमशुदा/लापता बच्चों की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०४ लापता बच्चों को मात्र ०२ घण्टे के अन्दर कस्बा व थाना दोघट से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि आस मौहम्मद पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम विज्ञाना थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना बुढाना पुलिस को सूचना दी गयी कि उनका पुत्र( उम्र १० वर्ष),पुत्री(उम्र १२ वर्ष), भतीजी( उम्र ०५ वर्ष) तथा भतीजा(उम्र ०५ वर्ष) घर से खेलते खेलते कहीं लापता हो गए हैं जिन्हे काफी तलाश किया गया परन्तु नहीं मिले। सूचना मिलते ही थाना बुढाना पुलिस द्वारा बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित कर तलाश शुरु की गयी। थाना बुढाना पुलिस टीम के अथक प्रयासों से उपरोक्त लापता बच्चों को मात्र ०२ घण्टे के अन्दर कस्बा व थाना दोघट जनपग बागपत से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया गया। बच्चों को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सुनील कसाना, आनंद कुमार, है०का० सुनील शर्मा, का० अनिल कुमार, सुमित कुमार थाना बुढाना शामिल रहे।
नौ पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मानवता भरा काम करने के लिए तथा दूसरों की मदद करने का जज्बा रखने वाले दो महिला सिपाहियों सहित नौ पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत (आइपीएस) ने अग्निशमन विभाग कर्मचारी जय किशोर सैनी, सुधीर राणा, यातायात पुलिस के दीवान गुलशन चौधरी, शहर कोतवाली के दीवान रोहताश व सिपाही अशफाक, जितेंद्र व महिला सिपाही चंचल व सिविल लाइन थाने में तैनात महिला सिपाही नीतू को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में अंतर्राराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के अंतर्गत पोषण पखवाडा पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में अंतर्राराष्टीय बाजरा वर्ष के अंतर्गत पोषण पखवाडा पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके परिणाम इस प्रकार है। प्रथम स्थान- कुश तनु रानी पुत्र श्री सत्य प्रकाश कक्षा -१२, द्वितीय स्थान- कुश रिया पुत्री जयकुमार कक्षा -१२, तृतीय स्थान – कुश शिवानी पुत्री श्री सुनील कुमार कक्षा -१२ रहे।
संचारी रोग से बचाव को दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)बंसत कन्या इंटर कॉलेज रामराज मुजफ्फरनगर मे संचारी रोग से संबंधित विधार्थियों एवं शिक्षकों को शपथ दिलाई गई। शासन के निर्देशानुसार बंसत कन्या इंटर कॉलेज रामराज मुजफ्फरनगर मे संचारी रोग एवं दस्तक अभियान कार्य योजना के अंतर्गत प्रार्थना स्थल पर ही संचारी रोग से बचने हेतु एक शपथ दिलाई गई और छात्र- छात्राओं को संचारी रोग से बचने के उपाय बताए गए व व्यायाम भी कराया गया।
पुस्तक की भेंट, किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन जी एस नवीन कुमार के एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जनपद के जाने-माने शिक्षाविद और दीन मोहम्मद राजकीय इंटर कॉलेज कमहेड़ा के प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह के द्वारा अपनी पुस्तक ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२०’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ भेंट की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सहायक भारत शर्मा हाई स्कूल रसूलपुर ललित कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। विशेष सचिव के द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर तथा निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज चांदपुर का भी निरीक्षण किया गया
खतौली में विशेष संचारी अभियान चलाया
खतौली। विकास खण्ड खतौली के स्कूल में विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान माह अप्रैल २०२३ विशेष संचारी रोग अन्तर्गत सभी विद्यालयों मे बच्चों को संचारी रोगो से सम्बन्धित संदेश दिया । जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार विकास क्षेत्र खतौली मे विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान माह अप्रैल २०२३ विशेष संचारी रोग अन्तर्गत सभी विद्यालयों मे बच्चों को संचारी रोगो से सम्बन्धित संदेश दिया सभी बच्चों को संचारी रोगों के विषय मे जानकारी दी गयी। संचारी रोग होने के कारण के विषय मे बताया गया तथा संचारी रोगो से बचाव के तरीकों से बारे मे बताया गया। सभी बच्चों को अभिवाको तक इस विषय मे संदेश पहुचाने के लिए कहा गया।
ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में नये सत्र का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर के नए सत्र का शुभारंभ वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुति देकर किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा विद्यालय प्रबंधक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य रहे और यज्ञमान विद्यालय की छात्राएं कुमारी मानसी और कुमारी परी रही।
इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि हमें अपने किसी भी कार्य की शुरुआत यज्ञ और ईश्वर उपासना से करनी चाहिए। ईश्वर सर्वशक्तिमान, सर्वव्यापक ,सर्वअंतर्यामी ,अजर ,अमर, नित्य और सृष्टि करता है हमें उसी की उपासना करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं दी और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने तथा कक्षा में स्थान बनाने के लिए गुरु मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी को कक्षा में स्थान बनाने के लिए नियमित रूप से प्रतिदिन स्कूल आना और प्रतिदिन का कार्य है प्रतिदिन करना चाहिए। कल के ऊपर कोई कार्य नहीं छोड़ना चाहिए। अपने माता पिता और गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। अच्छे गुणवान बच्चे ही माता-पिता और राष्ट्र का धन होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुदेश रानी अध्यापिका संगीता दीपिका शर्मा मुनेश मान तथा सभी बच्चों ने वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुति दी।
एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज में संचारी रोग की रोकथाम को चला अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज (झांसी की रानी) मुजफ्फरनगर में संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को शपथ दिलाई गई । जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज (झांसी की रानी) मुजफ्फरनगर मे संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत विद्यालय में छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को प्रधानाचार्या डॉ सविता सिंह द्वारा शपथ दिलाई गई और संचारी रोगों के विषय में जागरूकता रैली शिक्षिकाओ एवं छात्राओं की मदद से निकाली गई। जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा आस -पास के लोगो को संचारी रोगो के बारे में जागरूक किया गया।
दरिद्रनारायण सेवा का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारत विकास परिषद समृद्धि मुजफ्फरनगर द्वारा दरिद्रनारायण सेवा का आयोजन ग्रैंड प्लाजा मॉल भोपा रोड पर किया गया। जिसमें गरीबो के खाने की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम मे शाखा के पुरुष एव महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिसा लिया। कार्यक्रम शाखा संरक्षक संदीप जैन के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम चौयरमैन राजेन्द्र सिंघल एव अचिन अग्रवाल रहे। शाखा सदस्य पंकज बंसल, अनिलप्रकाश बंसल , आशीष अग्रवाल, मनोज तायल, अजय गुप्ता ,डॉ विनोद वर्मा , अरविंद गुप्ता, मनोज सेठी उपस्थित रहे। महिला शक्ति से प्रतिभा बंसल, स्वीटी बंसल रही। अध्यक्ष डॉ प्रवेश कुमार, सचिव मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल महिला संयोजिका पारुल जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

एसडी कालेज ऑफ मैनेजमेंट में वर्कशाप का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टड्ीज में ;यूनिर्वसिटि ऑफ जोहानस्बर्ग साउथ अफ्रिका) से आये प्रोफेसर जगदीश प्रकाश द्वारा ”ए फन इन मैथेमेटिक्स एण्ड गुड लिविंग“ विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के सभागार में बी0बी0ए0/ बी0सी0ए0 व बी0एस0सी0;सी0एस0द्ध विभाग द्वारा ”ए फन इन मैथेमेटिक्स एण्ड गुड लिविंग“ विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। छात्र/छात्राओं ने कार्यशाला में उत्सुकतापूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
सर्वप्रथम प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल जी ने बताया कि संख्याएॅ हमें दुनिया को समझने में मदद करती है और गणित हमें संख्याओं को समझने में मदद करता है। गणित के वास्तविक जीवन के अनुप्रयोग अनंत है। हम संख्याओं, समीकरणों और एल्गोरिदम से घिरे हुए हैं- विशेष रूप से डेटा विज्ञान के इस युग में, विशाल डेटा सेट के साथ जिन्हें केवल सांख्यिकी मॉडल और विश्लेषण के माध्यम से समझा जा सकता है। गणित हमें दुनिया को इस तरह देखने की क्षमता देता है, जैसा ओर कोई नहीं कर सकता।
कुछ अच्छा हासिल करने के लिए जीवन में खुश रहना है जरूरी, अधिकतर लोग अपनी तुलना दूसरों से करते है। ओर दुखी होते है। ऐसे लोगों के पास बहुत-सी अच्छी चीजें होती है, लेकिन दूसरो के जीवन में आए बदलाव से वे दुखी जा जाते है। इसलिए हमे तुरंत ये आदतें छोडनी चाहिए। जीवन में खुश रहनें के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें, अगर खुश रहना चाहते है।
तत्पश्चात् मुख्य अतिथि की नोट स्पीकर प्रो0 जगदीश प्रकाश (यूनिर्वसिटि ऑफ जोहानस्बर्ग- साउथ अफ्रीका) द्वारा छात्र एवं छात्राओं को गणित मे मजा और जीवन को अच्छे से जीने के बारे में सीखना विषय से जुडें टिप्स दिये गये। उन्होनें समझाया कि यह एक अच्छी दिमागी चुनौती पेश करता है। मुझे ऐसा लगता है कि गणित आपको लगातार अपने पैर की उंगलियों पर रखता है और कभी नीरस नहीं होता है, इसलिए इस अद्भुत विषय क्षेत्र में सीखने का प्रत्येक नया दिन अप्रत्याशित होता है और कुछ ऐसा होता है जिसें आप आगे देख सकते हैं। दूसरे के लिए मन में सहानुभूति लाएं। खुद की खुशियों को पहचानें। खुद के प्रति दयालु रहें और दूसरों के साथ भी अच्छा व्यवहार करें। गुस्सा, पश्चाताप जैसी भावनाओं को नियंत्रित करें।
कार्यक्रम संचालक प्रवक्ता डा0 संगीता गुप्ता ने अपने शब्दों का अनुवाद करते हुए कहा कि गणितीय अवधारणाओं के साथ एक प्रकार का पदानुक्रम है, उदाहरण के लिए, आप पहले बुनियादी बीजगणित पर पकड़ बनाए बिना कैल्कुलेशन को नहीं समझ सकते। इसके कारण आपको यह ध्यान रखना होगा कि जब भी आप कोई नई अवधारणा सीखते हैं, तो यह कुछ ऐसा होता है जिसे बार-बार संदर्भित किया जाता है। आप देख सकते है कि कैसे सब कुछ जगह पर क्लिक करता है, यह सीखने को और अधिक रोचक व आकर्षक बनाता है। खुश रहने के लिए संतोषी और आत्मविश्वासी होना सबसे जरूरी है। जब हम खुद को दुसरें से कमजोर समझने लगते है और दूसरे हम पर हावी होने लगते हैं तो हम खुश नहीं रह पाते।
बी0बी0ए0 विभागाध्यक्ष मि0 राजीव पाल सिंह ने कहा कि जब भी आप गणित में कुछ साबित करने की कोशिश करते है तो आपको सबूत की जरूरत होती है जिसे जीवन के अन्य पहलुओं में भी लागू किया जाना चाहिए कल्पना करें कि यदि दृश्य/श्रव्य साक्ष्य प्रदान करना होता तो कितनी गलतफहमियों को रोका जा सकता था। गणित की हर समस्या एक नई, ताजा और अनूठी चुनौती है। जब आप अंत मे एक ऐसी समस्या को हल करते हैं जो शुरू में असंभव लगती थी, तो आपको जो एड्रेनालाईन रश मिलता है, वह अद्वितीय है। इसी के साथ उन्होनें आत्मविश्वासी बनने को कहा खुद को खुश रहने का अनुभव कराते रहें।
इसी क्रम में बी0सी0ए0 विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल ने कहा कि गणित श्वेत-श्याम है, इसमें अस्पष्टता के लिए कोई जगह नहीं है। हालांकि गणित के सभी छात्र एवं छात्राओं को स्टीरियोटाइप करना निश्चित रूप से गलत है, लेकिन एक अंतर्निहित बिंदु है जो सामने आता है। गणित हर किसी के बस की बात नही है। कई अन्य विषय क्षेत्रों के विपरीत, गणित सब्जेक्टिव नहीं है। हर प्रश्न का एक स्पष्ट उत्तर होता है और जब आप उसे हल करतें है, तो आप सही या गलत हो सकते है। कोई ग्रे एरिया नहीं है। मै स्वयं व्यक्तिगत रूप से इस वस्तुनिष्ठ दृष्टिकोण और इसके साथ आने वाली निश्चितता का आनंद लेता हूॅ। तथा जो लोग हमेशा खुद की तुलना दूसरों से करते है वे कभी जिंदगी में सच्ची खुशी महसूस नहीं कर पाते। तुलना उन्हें हीनभावना और तनाव की तरफ धकेलती है।
वर्कशाप में बी0बी0ए0/बी0सी0ए0 व बी0एस0सी0;सी0एस0द्ध विभाग से दीपक गर्ग, डा0 अक्षय जैन, मौ0 अन्जर, पूर्वी संगल, अनन्त गर्ग, सोनिका, चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, मौ0 अन्जर, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, प्रियंका शर्मा, रितु, अनुज गोयल, शशांक भारद्वाज, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, अमित, सतीश, उमेश मलिक एवं आदि शिक्षकगण व स्टॉफ तथा सभी छात्र/छात्राओं नें उपस्थित रहकर अपना सहयोग दिया।
जानसठ में गौशाला का किया निरीक्षण
जानसठ। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नगर पंचायत जानसठ द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला तथा काजी हाउस गौशाला जानसठ का निरीक्षण किया गया । जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार नगर पंचायत जानसठ द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला तथा काजी हाउस गौशाला जानसठ का निरीक्षण डॉक्टरराजीवकुमार त्यागी द्वारा किया गया सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए हैं चारे पानी इत्यादि की व्यवस्था ठीक है। परिसर में साफ सफाई पाई गई।
निकाली प्रभात फेरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) त्यागमुर्ति गुरू सुदर्शन लाल जी महाराज की जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति आज प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमे समस्त श्रृद्धालुओ सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। प्रभात फेरी का नगर मे विभिन्न स्थानो पर स्वागत किया गया। इस दौरान समाजसेवी मनमोहन जैन, राजीव जैन, अनुराग जैन, मुदित जैन, संदीप जैन, त्रिलोकचन्द जैन, वैभव जैन, गौरव जैन, अनिल जैन, आशू जैन, सिद्धान्त जैन आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
अबुपुरा से महावीर जयंती पर निकले उछाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर त्रियोदशी मे भगवान महावीर का जन्म समारोह नगर के विभिन्न जैन मंदिरो मे धार्मिक पूजा-पाठ के साथ मनाया गया। महावीर जयंति के मुख्य उछाव अबुपुरा स्थित प्राचीन मन्दिर से निकाले गए। शोभायात्रा से पूर्व बोली बोली गई। बाद मे रथ यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो ेस होती हुई। वापिस अबुपुरा पहुंची। रथ यात्रा मे हाथी, घोडे, बग्गियांर, प्रसिद्ध बैण्ड शामिल रहे। इसके अतिरिक्त भगवान महावीर का संदेश जियो और जिने दो को लेकर अनेक प्रर्दशनियां भी प्रदर्शित की गई। रथ यात्रा के दौरान कई स्थानो पर श्रृद्धालु भक्तों ने स्टाल लगाकर भोग प्रसाद का वितरण किया और रथयात्रा का स्वागत किया। इसी क्रम मे जैन नगर स्थित मंदिर मे अभिषेक, शान्तिधारा, महावीर विद्यान एवं भगवान महावीर का पालना आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। महावीर जयंति के कार्यक्रमो में राजेन्द्र जैन एग्रीकल्चर यंत्र वाले, नितिन जैन उपहार फोन वाले, संजय जैन, विकास जैन फर्नीचर वाले, संजीव जैन एडवर्टाईजिंग वाले आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही। रथ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान की मौजूदगी मे शानदार पुलिस व्यवस्था रही।
युवक की सड़क हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें गंभीर घायल होने से एक बाइक सवार की मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक के पिता ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस से अनुरोध किया कि उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाने वाले पर कार्रवाई न हो।
खतौली क्षेत्र में हाईवे पर आमने सामने से आ रहे हैं दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोनीपत हरियाणा के नागल खुर्द थाना मुरथल निवासी रमेश पुत्र राममेहर ने थाना खतौली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा विशाल अपनी स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर घर से निकला था।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत
उन्होंने बताया कि शाम उसकी बाइक पर रोहित और राहुल भी सवार थे। जब उनकी बाइक खतौली थाना क्षेत्र के घटायन रोड खेड़ी और रसूलपुर के बीच पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात बाइक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर में उनका बेटा विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे वासिफ नाम के एक व्यक्ति ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर लाकर भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनके बेटे की मौत हो गई। एफआईआर दर्ज कराते हुए उन्होंने थाना कोतवाली पुलिस से अनुरोध किया कि घायल अवस्था में उनके बेटे विशाल को अस्पताल पहुंचाने वाले वासिफ पर कार्रवाई नहीं की जाए।
सपा कार्यकर्ता हर बूथ को करेंगे मजबूत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सपा कार्यालय पर आयोजित मीटिंग को सम्बोधित करते हुए सपा राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रभारी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर सपा कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर सर्वसमाज के सक्रिय जुझारू कार्यकर्ता बूथ की मजबूत कमान संभालेंगे। हरेन्द्र मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग में भारी आक्रोश है सपा ने किसान मजदूर युवाओं की हमेशा आवाज उठाई है। नि०सपा जिलाध्यक्ष व गाजियाबाद लोकसभा प्रभारी प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में मजबूत बूथ कमेटी तैयार करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया तथा बूथ कमेटी गठन के लिए विधानसभा अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारियो को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देशो के अनुसार कार्य करने की अपील की। पूर्व सांसद कादिर राणा ने कहा कि सपा का मजबूत संगठन प्रत्येक बूथ पर मजबूत कमेटी गठित करने में सक्षम है तथा सक्रिय बूथ कमेटी सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से गठित की जाएगी। मीटिंग की अध्यक्षता नि० सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन नि०सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने किया। मीटिंग में मुख्यरूप से सपा महानगर अलीम सिद्दीकी,सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,सोमपाल सिंह भाटी,पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर,पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,सपा नेता कुशलपाल त्यागी,शौकत अंसारी,नरेंद्र वाल्मीकि, विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा,सतबीर त्यागी,मौ नोशाद,सपा नेता हाजी इकबाल अहमद, राजकिशोर शर्मा,पूर्व चेयरमैन इस्लाम त्यागी,शमशाद अहमद,डॉ अलीशेर अंसारी,पूर्व सभासद धर्मेंद्र नीटू,शलभ गुप्ता एडवोकेट, सुरेशचंद पाल,सलीम मलिक, गोल्डी अहलावत,पूर्व चेयरमैन अजय कुमार,शमशेर मलिक, डॉ इसरार अल्वी,राशिद मलिक,पवन पाल,डॉ नूरहसन सलमानी, आशीष त्यागी,नासिर राणा, शशांक त्यागी, इमरोज पायलट,दीपक गम्भीर, अन्नू कुरैशी सभासद, शाहिद राजा,शाहीन बेगम, कनीज फात्मा जैदी, शहजाद मेम्बर,डॉ जीशान,राशिद जैदी, लोकेश कश्यप सहित अनेक सपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
यूनिट बढाने का कराया कार्य
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कौमुदी पाल पूर्ति निरीक्षक खतौली द्वारा कार्डधारको के कार्ड मे यूनिट बढवाने व नाम निरस्त कराने हेतू आये आवेदको की समस्या का समाधान किया गया । कार्डधारक नजराना पत्नी अरशद ने राशन कार्ड में अपनी पुत्री कशफ व माहीनूर की यूनिट दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कार्डधारक के राशन कार्ड में तत्काल उनकी पुत्री कशफ व माहीनूर की यूनिट दर्ज कर दी गयी। राधिका सैनी निवासी ग्राम पुट्ठा ने शादी होने के कारण अपने माता पिता के राशन कार्ड से अपना नाम निरस्त कराने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, प्रार्थना पत्र के दृष्टिगत उनका नाम माता पिता के राशन कार्ड से निरस्त कर दिया गया।
मारपीट का वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में पति-पत्नी का विवाद सड़क पर आ गया। जिसमें पति ने अपने सास-ससुर सहित सालियों के साथ जमकर मारपीट की। जिसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी ४ वर्ष पूर्व भरतीयां कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। जिसको लेकर पति-पत्नी में शादी के समय से ही विवाद चला रहा है। आरोप है कि युवती को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। जिसको लेकर युवती के उसके ससुरालियों के साथ विवाद चल रहे थे। विवाद के चलते पूजा अपने मायके अपने एक बच्चे के साथ रह रही थी।
आरोप है कि युवती का पति अपने कुछ साथियों के साथ पटेल नगर स्थित अपनी पत्नी के घर पर पहुंचा। जहां पर किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई और उनका झगड़ा सड़क पर आ गया। जिसमें उसके द्वारा अपने ससुर, सास एवं अपनी सालियों के साथ जमकर मारपीट कर दी गई।
किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सचल वाहन शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विकास खंड के ग्राम चंदेड़ी में पशुधन प्रसार अधिकारी दिनेश गुप्ता द्वारा सचल वाहन शिविर का आयोजन किया गया । मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर महोदय के कुशल निर्देशन में बुढाना विकास खंड के ग्राम चंदेड़ी में पशुधन प्रसार अधिकारी दिनेश गुप्ता द्वारा सचल वाहन शिविर का आयोजन किया गया व विभागीय योजनाओं के साथ साथ ६-७ अप्रैल को जिले में होने वाले पशु प्रदर्शनी के बारे में जानकारी साझा की गई।
महिला ने की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)महिला की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया तथा मामले की जांच पडताल शुरू की। जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित सुरेन्द्र नगर निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणो के चलते खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया तथा मामले की जांच पडताल शुरू की।


