समाचार (Muzaffarnagar News)
रालोद कार्यकर्ताओं ने स्व. चौ. अजीत सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी अजीत सिंह को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आरएलडी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हवन पूजन कर किसान नेता को याद किया। बुढ़ाना से विधायक और रालोद विधान मंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने किसान मजदूर और पिछड़ों के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।
राजपाल बालियान ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय लोकदल की जो नीतियां चौधरी चरण सिंह जी ने बनाई थी। उन्हीं नीतियों पर अजीत सिंह चले थे और उन्हीं नीतियों पर चौधरी जयंत सिंह चल रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे। निकाय चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशियों ने मजबूत प्रदर्शन किया और आगामी १३ मई को मतगणना के बाद परिणाम आ जाएंगे। मुजफ्फरनगर में गठबंधन प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत होगी।
माफियाओं पर हुई कार्रवाई से निकाय चुनाव पर नहीं होगा फर्क
विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि यदि माफिया हैं तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इससे निकाय चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगर माफिया है और उसने क्राइम किया है तो उसको दंड मिलना चाहिए। इससे नगर निकाय चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यदि सरकार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही तो विपक्ष मना नहीं कर रहा। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश संगठन महामंत्री अजीत राठी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।
पुलिस ने बाइक व तमंचे सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर किस्म के अभियुक्त की मय एक अदद तमंचा नाजायज ३१५ बोर व ०१ अदद जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व एक अदद मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद में वांछित एंव वारण्टी अभियुक्तओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान रात्रि में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा चौकिंग के दौरान सुजडू रोड कब्रिस्तान तिराहे दक्षिणी खालापार से एक शातिर किस्म के अभियुक्त- सरूप्पा पुत्र अमर सिंह नि० नुमाइश कैम्प विकास भवन के गेट पर झुग्गी झोपडी थाना सिविल लाईन मु०नगर को मय एक अदद तमंचा नाजायज ३१५ बोर व ०१ अदद जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व एक अदद चोरी की संदिग्ध मोटरसाईकिल यामहा सहित गिरफ्तार किया गया । अभि शातिर किस्म का अपराधी है । अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त सरूप्पा पुत्र अमर सिंह नि० नुमाइश कैम्प विकास भवन के गेट पर झुग्गी झोपडी थाना सिविल लाईन मु०नगर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा नाजायज ३१५ बोर व ०१ अदद जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व एक अदद मोटरसाईकिल यामहा बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण में उ०नि० धर्मेन्द्र श्योराण, है०का० हनी सिंह शामिल रहे।
श्रद्धालु जैन मुनि का आशीर्वाद पाने को उमड़े
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जैन मुनि गणाचार्य १००८ पुष्पदंत सागर महाराज के दर्शन को श्रद्धालु उमड़ पड़े। जैन मुनि को एक नजर देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। १४ वर्ष के बाद मुजफ्फरनगर पधारे जैन मुनि ४० दिन तक पद विहार कर पहुंचे। मुजफ्फरनगर में जैन मुनि के आगमन पर समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
समाज के प्रदीप जैन ने बताया कि जैन मुनि गणाचार्य १००८ पुष्पदंत सागर महाराज पूर्व में १४ वर्ष पहले मुजफ्फरनगर आए थे। उन्होंने बताया कि पुष्पदंत सागर महाराज शुक्रवार शाम वेहलना स्थित जैन मंदिर पहुंचे थे। शनिवार को श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के साथ वह मुजफ्फरनगर के भारत माता चौक स्थित जैन अतिथि भवन पहुंचे।
उन्होंने बताया कि पुष्पदंत सागर महाराज ४० दिन पहले इंदौर से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए थे। ४० दिन तक पद विहार करते हुए वह वेहलना पहुंचे थे। बताया कि वहेलना जैन मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं के साथ जैन मुनि शहर के विभिन्न हिस्सों में होते हुए जैन अतिथि भवन पधारे। जहां राजन जैन, प्रदीप जैन, अनुज जैन आदि ने उनका सत्कार किया।
मुजफ्फरनगर में जैन मुनि का बैंड बाजों के साथ स्वागत किया गया। जैन समाज के लोग जैन मुनि के दर्शन के लिए सड़क के दोनों और खड़े हो गए। जैन अतिथि भवन पहुंचकर पुष्पदंत सागर महाराज ने अपने अनुयायियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
महाराज श्री का मंत्री कपिलदेव ने लिया आर्शीवाद
मुजफ्फरनगर। मौहल्ला प्रेमपुरी स्थित जैन अतिथि भवन में पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य श्री १०८ पुष्पदंत सागर जी महाराज व क्षुल्लक श्री १०५ प्रशांत सागर जी महाराज के नगर आगमन पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वागत किया व आशीर्वाद प्राप्त किया।
गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन में डॉक्टर हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल रामपुर तिराहा में निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन में डॉक्टर हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल रामपुर तिराहा में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। हरा चारा, भूसा, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था ठीक पाई गई। साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली, केयरटेकर उपस्थित मिले गो आश्रय स्थल पर वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है। कुल ७१ गोवंश संरक्षित हैं।
गोष्ठी हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर की विशेष पर्व १५ मई को करनाल व मुजफ्फर नगर में होने वाले राधा उत्सव व अनेक कार्यक्रमों को लेकर एक विचार गोष्ठी का अयोजन कु. ज. प्रसाद सनातन धर्म सभा जू .हाई स्कूल मुज्जफर नगर में ७-०५-२०२३ दिन रविवार को प्रातः १० बजे किया जाएगा जिसमें जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार, जीओ गीता युवा चेतना व जीओ गीता महिला मंडल मुज्जफर नगर के सभी पदाधिकारी एवम सदस्य मौजूद रहेंगे।
मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम द्वारा किया जागरूक
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में जागरूक किया और वार्तालाप कर उनके पर्याप्त अधिकारों के बारे में जानकारी दी व उनकी सुविधा के लिए सरकार द्वारा चलाए गए टोल फ्री नंबर १०९० ,१०७६, १८१, ११२ ,१०९८, १९३० के बारे में जागरूक किया और पंपलेट वितरित किए।
हर और बस चुनावी चर्चा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने के बाद अब चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशी समर्थको मे बेचैनी बनी हुई है। चुनाव मे हारजीत को लेकर विभिन्न प्रकार की अटकले हैं। शहर के गली-मौहल्लो एवं बाजार आदि हर जगह लोगां के बीच बस चुनावी चर्चाए हैं। चुनाव की क्या स्थिती रही। किस प्रत्याशी को चुनाव मे कितने वोट मिले इस सब की जानकारी 13 मई को मतगणना के बाद स्पष्ट हो पाएगी। चुनाव को लेकर हर किसी का अपना अनुमान है। कोई किसी प्रत्याशी के पक्ष मे अपनी राय रख रहा है तो कोई किसी अन्य प्रत्याशी की जीत के दावे पेश कर रहा है। चुनाव मे हार जीत को लेकर हर किसी का अपना मत है। चुनाव को लेकर किस की क्या अवधारणा रही। इस सम्बन्ध मे कुछ कहा नही जा सकता। हार-जीत राजनीति का एक हिस्सा है। चाहे कोई भी चुनाव हो उक्त चुनाव मे सिर्फ एक ही व्यक्ति के सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा। अन्य प्रत्याशियो को हार का मुंह देखना पडेगा। चुनाव के दौरान किसी ने कम मतदान का तो किसी ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर चुनाव मे पूरी ईमानदारी से साथ ना देने का आरोप लगाया। चुनाव के दौरान एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगते रहे। परन्तु चुनाव की वास्तविक स्थिती क्या रही। वह मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। प्रत्याशी एवं उनके समर्थको के साथ राजनीति मे रूचि रखने वाले लोगो मे चुनावी परिणामो को लेकर उहापोह की स्थिती बनी हुई है।
जन्तर मन्तर पर धरनारत महिला पहलवानो को समर्थन
ु शान्ति सेना का एक महिला दल जन्तर-मन्तर पर बैठी महिला पहलवानों की मांग के समर्थन मे शामिल होगाःमनेश गुप्ता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शान्ति सेना के संरक्षक समाजसेवी मनेश गुप्ता एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि 9 मई 2023 को शान्ति सेना की महिला कार्यकर्ताओ का एक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य ब्रजभूषण शरण सिंह के विरूद्ध यौन शोषण को लेकर को लेकर गिरफ्तारी की मांग की है। मनेश गुप्ता ने कहा है कि माननी सर्वोच्च न्यायाल के आदेश पर महिला पहलवानो के साथ यौन शोषण की रिर्पोट, जिसमें एक नाबालिग पहलवान भी शामिल है और जिसका मामला पोस्को एक्ट के अंतर्गत आता है। आरोपी भाजपा सांसद की गिरफ्तारी न होना लोकतन्त्र व कानून के शासन की मजाक है। ज्ञापन मे कहा गया कि यदि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर लिखी रिर्पोट पर भी पुलिस कार्यवाही सांसद पर नही होती है। तो यह उचित नही है। अतः शान्ति सेना ने महिला पहलवानो की मांग के समर्थन मे उपरोक्त धरने मे सम्मलित होने का निर्णय लिया है।
प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रेरित
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चीनी मिल भैसाना में प्राकृतिक खेती पर आधारित किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया। चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी तोमर ने किसानों से खेती में अत्यधिक केमिकल का प्रयोग न करने की अपील की।
गोष्ठी में महाराष्ट्र से आए कृषि विशेषज्ञ सचिन चतुर और प्रशान्त शिवगुड़े ने किसानों को कैमिकल युक्त खेती के नुकसान बताए। किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया। किसानों को जहर मुक्त खेती का प्रशिक्षण भी दिया गया।
चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी तोमर ने कहा कि किसान अपनी जमीन के कुछ हिस्से में प्राकृतिक खेती भी अवश्य करें। प्राकृतिक संतुलन बनाने से वातावरण के साथ-साथ मिट्टी तथा मानव स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। इस मौके पर किसान ओमप्रकाश सतपाल, रामपाल, फूलसिंह, राजेंद्र सिंह, विक्रम व मिंटू आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता चौगामा के चौधरी कृषिपाल राणा ने की।
तमंचे सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को चोरी के बाईक और तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान विशेष के तहत आज दोपहर क वक्त शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे की गई चैकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने सरूपा नामक युवक को चोरी की एक बाइक एवं तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।
निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सा विभाग के पशु चिकित्साधिकारी द्वारा कांजी हाउस कमालपुर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन में डॉ सत्येन्द्र कुमार द्वारा पंकज बालियान पशुधन प्रसार अधिकारी शाहपुर के साथ कांजी हाउस कमालपुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी पशु स्वस्थ मिले एवं भूसा पानी साफ सफाई की व्यवस्था उचित मिली भूसे को हरे चारे के साथ मिलाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त कान्हा गोआश्रय स्थल सिसौली डॉ अजीत सिंह राणा पशु चिकित्सा अधिकारी कुटबा द्वारा निरीक्षण कर बीमार गौवंश की चिकित्सा की गई।
चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान। बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प, ग्राहक सेवा केन्द्र आदि वित्तीय संस्थानों पर की गयी चेकिंग तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संदिग्धों से की गयी पूछताछ। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई तथा संदिग्धों से पूछताछ की गयी।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद द्वारा स्थानीय अभिसूचना इकाई, डाग स्कवाड, एएस चेक टीम तथा जनपदीय पुलिस के साथ कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान परिसर में उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए संदिग्धों की चेकिंग गयी तथा परिसर में खड़ें वाहनों को चेक किया गया। इसके साथ ही सभी से कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी।
स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०बी०ए० विभाग के छात्र/छात्राओं द्वारा उन्नत भारत अभियान के उपलक्ष मे किया गया स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया। एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०बी०ए० विभाग के छात्र/छात्राओं द्वारा उन्नत भारत अभियान के उपलक्ष मे स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य गलियों, सड़को तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा रखना है।
सर्वप्रथम प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने अपने विचार प्रकट करते हुये बताया कि उन्नत भारत अभियान के अन्तर्गत हर साल ५ मई को विश्व हाथ की स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उददेश्य स्वास्थ्य देखभाल में हाथ की स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना है, साथ ही दुनिया भर में हाथ की स्वच्छता में सुधार के समर्थन में लोगों को एक साथ लाना है। स्वच्छ भारत अभियान द्वारा स्वच्छता के अभाव में खाद्य पदार्थ भी दूषित हो जाते है, जिससे बीमारियाँ बढ़ती है। गंदगी से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और उनकी प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। गंदगी व कचरे का पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। अतः मानव जीवन के लिए स्वच्छता अत्यन्त आवश्यक है ।
तत्पश्चात् बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष मि० राजीव पाल सिंह जी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक स्वच्छता मिशन ध् अभियान है। स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छ भारत मिशन और क्लीन इंडिया कैंपेन भी कहा जाता है। इसके अन्तर्गत स्वच्छ एवं खुले में शौच मुक्त भारत की प्राप्ति करना है। स्वच्छत, साफ-सफाई तथा खुले में शौच के उन्मूलन को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की सामान्य गुणवत्ता में सुधार लाना है। उन्होनें कहा कि स्वच्छता की जिम्मेदारी सिर्फ सरकारी तंत्र की नही है बल्कि हम सबकी है, मिलजुलकर स्वच्छता के लिए काम करेंगे। तभी हमारा देश स्वच्छ होगा ।
इसी क्रम में कोर्डिनेटर प्रवक्ता डा० संगीता गुप्ता ने स्वच्छ भारत अभियान को स्पष्ट करते हुए बताया कि सार्वभौमिक स्वच्छता प्राप्त करने के लिये किये जा रहे प्रयासों में तेजी लाने के लिए और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करने हेतु भारत के प्रधान मंत्री ने २ अक्टूबर २०१४ को स्वच्छ भारत मिशन का आरंभ किया था। स्वच्छता कई प्रकार की हो सकती है जैसे सामुदायिक, शुष्क, पारिस्थितिक, पर्यावरणीय, पुष्टिकारक व सुधरी व बिना सुधरी स्वच्छता आदि ।
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में बी०बी०ए० विभाग के दीपक गर्ग, डा० अक्षय जैन, पूर्वी संगल, डा० अनन्त गर्ग, सोनिका, विनिता चौधरी, सतीश, अमित एवं उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ ने उपस्थित रहकर अपना सहयोग दिया।
लापता परिवार की बरामदगी की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी कार्यालय पर कई दिन से लापता परिवार की बरामदगी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि परिवार के सभी सदस्य सकुशल बरामद नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा।
देवबंद क्षेत्र के गांव ध्याना निवासी गुरमीत कुमार के नेतृत्व में पहुंचे गांव तुगलपुर कमहेड़ा के सैकड़ों लोगों ने घर से पुरकाजी के लिए निकले अश्वनी पाल और पत्नी हिना और दो बच्चों के गायब होने पर उनकी बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया कि पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव तुगलपुर कमहेड़ा निवासी अश्वनी पाल पत्नी हिना और दो बच्चों के साथ एक सप्ताह पूर्व घर से पुरकाजी जाने के लिये निकले थे। लेकिन आज तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। इसकी तहरीर परिजनों ने पुरकाजी थाने में दी थी। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर पुलिस ने एक ही परिवार के गायब हुए चार लोगों की सकुशल बरामदगी नहीं की तो बड़ा आंदोलन होगा।
जल्द बरामदगी का दिया आश्वासन
एसपी सिटी ने जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत किया। बताया कि १ मई को भी सैकड़ों लोग लापता परिवार की बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। एसपी देहात को ज्ञापन देकर परिवार की सकुशल बरामदगी की मांग की गई थी। उसके बावजूद ६ दिन पश्चात भी परिवार का कोई सुराग नहीं लगा है। इस दौरान डॉ. मनोज पाल, राम महेर पाल, सुखपाल कश्यप, विनोद पाल, राकेश पाल, मोहन पाल, अनिता,सुनीता,सतीस पाल, राजकुमार पाल, सचिन, आशु,रवि पाल, विपुल कश्यप, सनोज पाल, राहुल पाल, नरेश पाल आदि शामिल रहे।


