News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हवन पूजन कर महाराणा प्रताप जयंती मनाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  ग्राम बिरालसी में महाराणा प्रताप स्मारक पर आज हवन पूजन करके महाराणा प्रताप जयंती बड़ी ही श्रद्धा भक्ति के वातावरण में मनाई गई। ब्रह्मचारी आचार्य मृगेंद्र ने वेद के पवित्र मंत्रों से पूर्ण विधि-विधान पूर्वक वेद के पवित्र मंत्रों से पूर्ण विधि-विधान पूर्वक वेद पाठ करके यज्ञ संपन्न कराया और सभा में उपस्थित सभी से किसी भी जाति के हिंदू से घृणा न करने का संकल्प कराया। महाराणा प्रताप स्मारक के संस्थापक स्वामी यशवीर महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हिंदू समाज ने महापुरुषों को जातिवाद में बांट दिया है और प्रत्येक महापुरुष को जातिवादी मानसिकता के रूप में स्मरण किया जाता है जबकि यह जातिवादी विचारधारा महापुरुषों के लिए घोर अन्याय हैं क्योंकि महापुरुष एक जाति के नहीं बल्कि समस्त समाज के होते हैं, उन्हीं में से महाराणा प्रताप भी समस्त समाज के सिरमौर महायोद्धा आदर्श पुरुष चरित्रवान ईश्वर भक्त सनातन संस्कृति के रक्षक राष्ट्रवादी जाति विरोधी आदि गुणों से भरपूर भारत के युगपुरुष महायोद्दा थे। जिन्होंने अपने पूर्वजों एवं भारत माता के सम्मान की रक्षा के लिए सिर पर कफन बांध कर प्राण हथेली पर रखकर घास की रोटियां खा कर मुगल बादशाह अकबर के समक्ष न झुककर बल्कि हल्दीघाटी के युद्ध में टक्कर देकर और उसे हरा कर सनातन धर्म की रक्षा करके भारत माता के मस्तक को ऊंचा किया। ऐसे महान योद्धा महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेकर आज के नेताओं को भारत की सनातन संस्कृति की रक्षार्थ एवं अखंड भारत के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। वेद के मंत्रों की कार्यक्रम संपन्न कराया गया, महाराणा प्रताप के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। यजमान मास्टर लोकेश कुमार ग्राम प्रधान बिरालसी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर विनोद प्रधान रोनी हर्जीपुर ने की। संचालन ठाकुर राजा सिंह ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम में प्रभात, शुभम, रजत, आकाश, योगेश, राकेश, कमल पुण्डिर, आकर्षण, अक्षय, अश्वनी, अभय, राकेश पुंडीर, बृजेश, अरविंद, पंकज, मानसिंह, अनुज राणा, परमजीत राणा, मनोज सिसोदिया, सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।।

 

 

चित्रकला तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का डीएवी इंटर कालेज में हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर मे नदी की स्वच्छता तथा साफ सफाई के अन्तर्गत गंगा स्वच्छता पर चित्रकला तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र कुमार के निर्देशन में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गंगा स्वच्छता के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय कक्षा ६ से १२ तक के छात्र, छात्राओं, ने, गंगा स्वच्छता तथा जल संरक्षण से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का संचालन चित्रकला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी ने किया । चित्रकला प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा कार्यक्रम संयोजक श्री सुनील कुमार शर्मा, ने बताया कि प्रभागीय निदेशक,सामाजिक वानिकी प्रभाग उत्तर प्रदेश शासन के अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में यह योजना चलाई जा रही है। इस कड़ी में मुजफ्फरनगर के शिक्षा विभाग का बड़ा योगदान है। इस कड़ी में आज डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आज कक्षा ६ से १२ तक छात्रों ने प्रतिभाग किया तथा मां गंगा तथा विभिन्न सहायक नदियों को किस प्रकार स्वच्छ रखा जाए,तथा जल सरंक्षण विषय पर सभी छात्र छात्राओं ने अपने विचार चित्रों के माध्यम से प्रकट किए। सभी के चित्र गंगा स्वच्छता पर थे। उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने छात्र छात्रों की कलाकृतियों को सराहाऔर बहुत बहुत बधाई दी। इस कला प्रतियोगिता को सफल बनाने में अंग्रेजी अध्यापक अहते शाम अंसारी ,शहजाद अली, आरुषि,दुर्गेश रानी,महिमा आदि का योगदान रहा। प्रतिभा रानी यसंजीव कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई । चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार रहा। प्रथम तेजस कक्षा ९ बी द्वितीय प्रियंका ११ आई तृतीय प्रहलाद सैनी। वश सैनी, सृष्टि गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। यइस अवसर पर कॉलेज के प्रवक्ता अमित सदाना, शिवकुमार यादव, प्रीति रानी ,मो० जिशान,देवांश, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद इसराइल, शौर्य आहद, तरन्नुम,अनमोल ,ईशा पाल, सागर पाल, गौरव धारीवाल ,अब्दुल समद, आदि छात्र छात्राओं का भी योगदान रहा । डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा जी ने छात्र छात्राओं द्वारा गंगा, यमुना एवम विभिन्न नदियों की स्वच्छता से संबंधित चित्रों को सराहा। विजेता छात्र छात्राओं को बधाई दी।

 

बुके देकर किया गया भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा, संयोजक सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, रमन शर्मा एवं व्यापार संगठन के पदाधिकारी सुनील वर्मा, शिव कुमार सिंघल, अभिलक्ष मित्तल द्वारा नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप से प्रथम भेंट करते हुए उनका पटका पहनाकर व बुके भेंट कर स्वागत किया गया एव उनको नगर की आमजन एवं व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।

 

बच्चों को दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज नगला पिथौरा मुजफ्फरनगर में बच्चों को महाराणा प्रताप के जीवन से संबंधित तथा उनके संघर्ष के बारे में जानकारी दी गई। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज नगला पिथौरा मुजफ्फरनगर में बच्चों को महाराणा प्रताप के जीवन से संबंधित तथा उनके संघर्ष के बारे में जानकारी दी गई तथा इसी क्रम मे उनके द्वारा किये गये अदम्य साहस की गाथा बतायी गयी। शिक्षको द्वारा बताया गया कि कैसे उन्होने मातृभूमि के लिये अपना सर्वस्व छोडकर जंगलो मे जीवन व्यतीत करके देश के दुश्मनो को हराया। सभी बच्चो को उनके बलिदान व संघर्ष से कुछ सीखने के लिए प्रेरित किया।

 

महाराणा प्रताप की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर आज मास्टर विजय सिंह के धरना स्थल पर गणमान्य लोगों द्वारा महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए. आज आज शिव चौक पर २८ साल से दुनिया के सबसे लंबे धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह ने महाराणा प्रताप की जयंती पर के उपलक्ष पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता शशिकांत एडवोकेट ने की तथा संचालन संजीव संगम ने किया मास्टर विजय सिंह ने कहा महाराणा प्रताप ने विषम परिस्थितियों में देश के लिए कार्य किया अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहे उन्होंने घास की रोटियां खा कर युद्ध लड़ा और अपना राष्ट्र धर्म पूरा किया . संजीव संगम ने कहा महाराणा प्रताप भारत मां के सच्चे सपूत हैं जिन्होंने राष्ट्रधर्म के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया शशिकांत एडवोकेट ने कहा महाराणा प्रताप को वीरशिरोमणि उनके त्याग व बहादुरी करण ही कहा जाता है कार्यक्रम में राजकुमार.रमेश . चंदर .राम लाल. सोहन आदि ने भाग लिया

 

दो वांरटी दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  चौकी प्रभारी रामलीला टीला उप निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त नितिन पुत्र सुरेन्द्र उर्फ सुंडा व सुशील पुत्र ब्रहम सिंह निवासी गण मोहल्ला कुड़ी वाला रामलीला टीला ग्ली न० ३ थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर अभियुक्त को रामलीला टीला से गिरफ्तार किया गया ।

 

मारपीट का वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) /चरथावल। जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र अंतर्गत आजाद समाज पार्टी के नेता की खुलेआम गुंडागर्दी पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र को नीचे गिरा कर जमकर की गई मार पीट वीडियो शोशल मिडिया पर हो गया वायरल बताया जा रहा है की आजाद समाज पार्टी के नेता पूर्व प्रधान के पुत्र को पीटते हुए वीडियो में आ रहे है नजर आजाद समाज पार्टी के नेता का पूर्व प्रधान पुत्र को पीटते वीडियो जमकर हो रहा वायरल मार पीट के वायरल वीडियो के बाद अब पुलिस ने हरकत में आते हुए मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है । थाना प्रभारी चरथावल राकेश शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । जनपद मु० नगर के चरथावल थाना क्षेत्र के सैद नगला गांव का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।।

 

अलग अलग स्थानों से कई पकडे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त समीर पुत्र खालिद निवासी गांधी कालोनी थाना समालखा जिला पानीपत हरियाणा को ग्राम शाहडब्बर बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं, थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र बीर सिंह निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को बस स्टैण्ड चिलकाना सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाईन पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त दिलशाद उर्फ मदन पुत्र अय्यब फकीर निवासी महमूदनगर थाना सिविल लाईन को मदीना चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 देवेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त आकाश कश्यप पुत्र राजकिरण निवासी मौ0 पहाडवाला कस्बा मोरना थाना भोपा, मुजफ्फरनगर को जटमुझेडा बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 बनी सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अजय धनगर पुत्र हुकुम पाल उर्फ हुकुम सिंह निवासी लद्दावाला को गिरफ्तार किया।

 

 

कथा का सुंदर वर्णनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  श्री श्यामा श्याम मंदिर गांधीनगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आज चौथे दिन कथा व्यास पंडित गोविंद ब्रजवासी जी ने भक्तो को भगवान बामन अवतार का वर्णन विस्तार से बताया! एक बार दैत्यराज बलि ने इंद्र को परास्त कर स्वर्ग पर अधिकार कर लिया। पराजित इंद्र की दयनीय स्थिति को देखकर देवमाता अदिति बहुत दुखी हुईं। उन्होंने देवताओं के उद्धार के लिए विष्णु भगवान की आराधना की।
इससे प्रसन्न होकर भगवान विष्णु प्रकट होकर बोले- देवी! चिंता मत करो। मैं तुम्हारे पुत्र के रूप में जन्म लेकर इंद्र को उसका खोया राज्य दिलाऊंगा। समय आने पर उन्होंने अदिति के गर्भ से वामन के रूप में अवतार लिया। उनके ब्रह्मचारी रूप को देखकर सभी देवता और ऋषि-मुनि आनंदित हो उठे।
एक दिन उन्हें पता चला कि राजा बलि स्वर्ग पर स्थायी अधिकार जमाने के लिए अश्वमेध यज्ञ करा रहा है। यह जानकर वामन वहां पहुंचे। उनके तेज से यज्ञशाला प्रकाशित हो उठी। बलि ने उन्हें एक उत्तम आसन पर बिठाकर उनका सत्कार किया और अंत में उनसे दान मांगने के लिए कहा।
इस पर वामन चुप रहे। लेकिन जब बलि उनके पीछे पड़ गया तो उन्होंने अपने कदमों के बराबर तीन पग भूमि दान में मांगी। बलि ने उनसे और अधिक मांगने का आग्रह किया, लेकिन वामन अपनी बात पर अड़े रहे। इस पर बलि ने हाथ में जल लेकर तीन पग भूमि देने का संकल्प ले लिया। संकल्प पूरा होते ही वामन का आकार बढ़ने लगा और वे वामन से विराट हो गए।
जब उन्होंने पहले पग में पृथ्वी और दूसरे पग में स्वर्ग को नाप लिया।उन्होंने राजा बलि से बोले राजन बताइए मै तीसरा पग कहां रक्खू! तब तक राजा बलि का घमंड चूर चूर हो चुका था,तब राजा बलि वामन रूप धरे भगवान के आगे अपना मस्तक रख कर बोले हे प्रभु, सम्पत्ति का स्वामी सम्पत्ति से बड़ा होता है। तीसरा पग मेरे मस्तक पर रख दें। सब कुछ गंवा चुके बलि को अपने वचन से न फिरते देख वामन प्रसन्न हो गए। उन्होंने ऐसा ही किया और बाद में उसे पाताल का अधिपति बना दिया और देवताओं को उनके भय से मुक्ति दिलाई।
महाराज जी ने बताया की इंसान को कभी भी संपत्ति का घमंड नहीं करना चाहिए,कलयुग में ईश्वर की भक्ति ही सबसे बड़ी संपत्ति है,
श्री राकेश शर्मा,विशाल सिंघल,कुलदीप शर्मा,अशोक शर्मा,ईश्वर शर्मा,बिश्मबर सैन,आज कथा की यजमान रहे

 

मतगणना में हर परिस्थिति को तैयार रहे कार्यकर्ताः हरेन्द्र मलिक
कोई भी गड़बड़ी बर्दाश्त नही करेगी सपाः जिया चौधरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  सपा कार्यालय पर मतगणना की तैयारी को लेकर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व संचालन सपा जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत ने किया।
सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि सपा व गठबंधन कार्यकर्ताओ की अटूट मेहनत से नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर से गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा पत्नी सपा नेता राकेश शर्मा चुनाव में दमदार चुनाव लड़ने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि मतगणना वाले दिन भी सपा कार्यकर्ताओं का इम्तहान है उन्हें हर परिस्थिति में अलर्ट रहकर मतगणना में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान में मेहनत करने वाले सपा कार्यकर्ता मतगणना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार रहे। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि मतगणना में किसी भी गड़बड़ी को सपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नही करेंगे।
सपा नेता राकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत व मतदाताओं के समर्थन का आभार जताते हुए कहा कि नगरवासी निष्पक्ष मतगणना से ईमानदार परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक मतगणना में सहयोग करेंगे लेकिन सत्ता के किसी भी दबाव को कार्यकर्ता सहन नही करेंगे।
मीटिंग को सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी,पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर,सपा नेता बोबी त्यागी,जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,महानगर महासचिव सलीम मलिक,विनयपाल प्रमुख,सपा नेता शौकत अंसारी, साजिद हसन,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,उमेश त्यागी, इमरान सिद्दीकी, पूर्व बार संघ अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट आदि ने सम्बोधित किया।
मीटिंग में मुख्यरूप से असद पाशा, सत्यदेव शर्मा,धर्मेंद्र नीटू, हाजी इकबाल,शमशेर मलिक, इमलाक प्रधान, संदीप धनगर, दर्शनपाल बृजेश कुमार,रामपाल सिंह पाल, आशीष त्यागी, सागर कश्यप पाल, रामवीर प्रधान, सुमित पंवार बारी,नदीम खान सभासद, उमर खान, सुनील बालियान, आदिल मलिक,पंकज सैनी,राहुल शुक्ला, वसीम राणा,आमिर कासिम एडवोकेट,टीटू पाल,मास्टर अल्ताफ, पुष्पेंद्र बालियान,वीरेंद्र तेजियांन,सलमान त्यागी हसीब राणा सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

मासिक गौ सेवा का कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  भारत विकास परिषद ‘समृद्धि’ मुजफ्फरनगर का द्वितीय मासिक गौ सेवा का कार्यक्रम नई मंडी गौशाला में हुआ।सभी सदस्यों ने इस गौ सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पुरुष सदस्यों मे शाखा संरक्षक विनोद संगल, आशीष अग्रवाल, अचिन अग्रवाल,डॉ सचिन जैन, पूर्व सचिव पंकज बंसल,पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुप्ता , विशाल शर्मा, कौशल कृष्ण अग्रवाल, हरीश त्यागी , प्रदीप शर्मा, डॉ रूप किशोर, मोहित , उपस्थित रहे। महिला शक्ति से टीना अग्रवाल,सुषमा खेण्डलवाल, नीतू जैन उपस्थित रही।कार्यक्रम संयोजक ने अपनी शादी की सालगिरह पर कार्यकम का आयोजन किया। कार्यक्रम संयोजक शाखा संरक्षक संदीप जैन- नीतू जैन रहे।’कार्यक्रम संयोजक द्वारा ही हरे चारे एव मिष्ठान मे गुड की सुंदर व्यवस्था की। शाखा सदस्यों द्वारा संदीप जैन – नीतू जैन को बुके देकर शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी। शाखा अध्यक्ष डॉ प्रवेश कुमार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया । अध्यक्ष डॉ प्रवेश कुमार, सचिव- सी ए मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष- विवेक मित्तल, महिला संयोजिका- डॉ पारुल जैन शामिल रहे।

 

मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हैं सूची को चरितार्थ करते हुए आज ’भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा ने अपना घर शुक्रताल में प्रभु जनों की सेवा में एक मेगा स्वास्थ शिविर का आयोजन किया। कैंप में ’डॉक्टर अश्विनी पुंडीर ने सभी प्रभु जनों के दांतो का निरीक्षण किया व दांतो की सफाई रखने के विषय में आवश्यक जानकारी दी। होम्योपैथिक में डॉक्टर आरती गुप्ता व डॉ सचिन जैन ने काफी मात्रा में मरीजों को देखा वहीं पर निशुल्क दवाई वितरित की गई। नाक कान गले में ’डॉक्टर प्रखर गोयल रूस्, श्वहृञ्ज ने प्रभु जनों की जांच की व आगे भी उन्हें अपने क्लीनिक पर निशुल्क जांच का आश्वासन दिया। सभी डॉक्टरों का पटका पहना कर स्वागत किया गया वह शाखा की ओर से एक स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। ’नर सेवा ही नारायण सेवा है इसके पश्चात ’शाखा सचिव श्री मनीष बंसल वे प्रतिभा बंसल जी ने सभी प्रभु जनों के दोपहर के खाने की व्यवस्था की। आज के कार्यक्रम के चेयरमैन कौशल कृष्ण व डॉक्टर जगदीश गर्ग जी रहे। सेवा के इस कार्यक्रम में सभी शाखा सदस्य ने अपने हाथों से प्रभु जनों को खाना खिलाया। शाखा के वरिष्ठ सदस्य ’श्री नवीन सिंघल जी व नीरा सिंघल जी ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया व आगे भी सेवा के इस इस कार्यक्रम को जारी रखने का आश्वासन दिया। आज के कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष संदीप जैन पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, देव कांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल, विशाल शर्मा, वर्षा अग्रवाल सुषमा गर्ग आदि सदस्य ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रभु जनों की सेवा का लाभ उठाया। कार्यक्रम के उपरांत अपना घर आश्रम की ओर से शाखा के सभी सदस्यों के दोपहर के खाने की व्यवस्था की गई।

 

ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में रविंद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में रविंद्रनाथ टैगोर जी की १६२वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ हुआ। तत्पश्चात कक्षा नौवीं की छात्रास्तुति गोयल ने रविंद्रनाथ टैगोर जी के जीवन से संबंधित गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर नौवीं की छात्रा अक्षिता जैन ने रविंद्र नाथ टैगोर जी के चरित्र से ओत-प्रोत एक सुंदर हिंदी कविता की प्रस्तुति दी। आज के मुख्य विचार कक्षा १२ वी की छात्रा विधि अग्रवाल ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने रविंद्रनाथ टैगोर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्रों को बताया कि इनकी लेखन प्रतिभाके कारण ही भारत में राष्ट्र भक्ति का ऐसा जोश पैदा हुआ था, जो भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति का आधार बना। भारत को ही नहीं बल्कि समस्त भूमण्डल को अपनी विद्वता एवं प्रेरणादायी साहित्य से प्रभावित करने वाले टैगोर जी वह व्यक्तित्व है, जो भारत के ही नहीं अपितु विश्व के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा हुआ है। करोड़ों युवाओं की प्रेरणा स्रोत प्रथम एशियाई नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती आज पूरा देश उनके द्वारा किए गए कार्यों व कृतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर मना रहा है। अंत में विद्यालय के डायरेक्टर एम० के० गुप्ता जी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर जी के बारे में बच्चों को अवगत कराते हुए कहा कि वे एक महान साहित्यकार, कलाकार, समाज सुधारक एवं देशभक्त थे जिन्होंने भारत को आजादी का महत्त्व समझाने का काम किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

किसान का गन्ना जला
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  गांव नंगला बुजुर्ग के जंगल में विद्युत लाइन का तार टूटने से पूर्व सैनिक किसान का चार बीघा गन्ना जल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव जट मुझेडा निवासी इंद्रकुमार की भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग के जंगल में कृषि भूमि है। जिसमें उसने गन्ना बो रखा है। खेत के उपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिरने से आग लग गई। आस पडोस के खेतों में कार कर रहे किसानों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद अनेक ग्रामीण एकत्रित हो गए और बडी मुश्किल से आग को बुझाया, लेकिन तब तक किसान का चार बीघा गन्ना जल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

 

कार्यशाला का हुआ आयोजन
तितावी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)   श्री दीवान सिंह इंटर कॉलेज तितावी में हिंडन प्रोजेक्ट के तहत ग्राम तितावी (ब्लॉक – बघरा, जिला- मुजफ्फरनगर) में एसडीएस इंटर कालेज में समुदाय आधारित जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। श्री दीवान सिंह इंटर कॉलेज तितावी में हिंडन प्रोजेक्ट के तहत ग्राम तितावी (ब्लॉक – बघारा, जिला- मुजफ्फरनगर) में एसडीएस इंटर कालेज में समुदाय आधारित जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को जल गुणवत्ता की जांच करने की ट्रेनिंग दी गई।
कार्यशाला में कॉलेज के प्रधानाचार्य तरस पाल सिंह पुंडीर, व कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर जितेंद्र व लोक विज्ञान संस्था देहरादून की तरफ से डॉ. इकबाल, प्रियांशु,व समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा ।

 

जागरूकता अभियान चलाया
बरला।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  बरला इंटर कॉलेज, बरला, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष २०२३ के अंतर्गत जागरुकता अभियान के बारे मे बताया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार बरला इंटर कॉलेज, बरला, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष २०२३ के अंतर्गत जागरुकता अभियान के बारे मे बताया गया। प्रार्थना स्थल पर प्रधानाचार्य श्रीमान सुधीर कुमार के द्वारा छात्र-छात्राओं को मोटे अनाज की महत्ता के बारे में बताते हुए, उनसे यह आग्रह किया कि अपने भोजन में मोटे अनाज को अवश्य सम्मिलित करें, साथ ही खेती किसानी करने वाले छात्रों के पिता से यह आग्रह करने को कहा कि वह कृषि कार्य के लिए मोटे अनाज को भी प्राथमिकता से उगाने के लिए आग्रह करें।

 

अलग अलग हादसां में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला केशवपुरी निवासी विशाल पुत्र शोभाराम अपने भतीजे मोनू के साथ बाईक द्वारा दधेडू से लौटते वक्त प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ ग्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की सूचना दी। एक अन्य सडक हादसे के तहत मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी इस्लामुददीन बाईक द्वारा खतौली जाते वक्त मिल मन्सूरपुर के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी मूलचन्द अपने गांव के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। इस हादसे पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने घायल के परिजनो को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनो ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी बुढाना भिजवाया।

 

विवाद में हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  दो पडोसियो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर के गांव निवासी सादिक का अपने पडौसी रिजवान के साथ पिछले कुछ दिनो से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि इन दोनो के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

 

गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  डा समीर बिंदल द्वारा कान्हा गोवंश आश्रय स्थल मीरापुर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार डा समीर बिंदल द्वारा कान्हा गोवंश आश्रय स्थल मीरापुर का निरीक्षण किया गया।सभी पशु स्वस्थ मिले।चारा पानी आदि की व्यवस्था उचित मिली। पीने के पानी की हौद को साफ करने के निदेंश केयर टेकर को दिये गये व चूना डालने को कहा गया।

 

बैठक का हुआ आयोजन
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  बाल विकास परियोजना खतौली के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पानी नहीं केवल स्तनपान के अभियान के अंतर्गत गर्भवती-धात्री महिलाओं की बैठकों का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना खतौली के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पानी नहीं केवल स्तनपान के अभियान के अंतर्गत गर्भवती-धात्री महिलाओं की बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को पानी नहीं केवल स्तनपान के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई कि बच्चे के जन्म से छह माह की आयु तक बच्चे को केवल स्तनपान कराएं। ऊपर से पानी, शहद, घुट्टी आदि कुछ ना दें क्योंकि मां के दूध में वह सभी पोषक तत्व होते हैं जो कि बच्चे के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक होते हैं।

 

पीसीएस (प्री) परीक्षा-2023 के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा सम्मिलित राज्यध्प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-२०२३ दिनांक १४ मई २०२३ रविवार को दो सत्रों में (पूर्वाहन ०९ः३० बजे से ११ः३० बजे तक व अपराह्न ०२ः३० बजे से ०४ः३० बजे तक) उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ-साथ जनपद मुजफ्फरनगर में १७ परीक्षा केन्द्रों पर नकल विहीन, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्वक सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज एक ब्रीफिंग बैठक का आयोजन जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह जिला पंचायत सभागार मुजफ्फरनगर में किया गया। जिसमें उपरोक्त परीक्षा के नोडल अधिकारी श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री सन्दीप भागिया, नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, समस्त सैक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, समस्त रिजर्व सैक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं समस्त केन्द्र व्यवस्थापकगण उपस्थित थे। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने दिनांक १४ मई २०२३ को दो पालियों में होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-२०२३ के बारे में सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट्स सहित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र अधीक्षकों/प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वे आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये निर्देशों/अनुदेशों का भली भाँति परीक्षण कर लें तथा सभी सैक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट पहले से ही आबंटित अपने परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचने के लिए अपने-अपने रूट को चौक जरूर कर लें ताकि परीक्षा के दिन उन्हें प्रश्नपत्रों व अन्य सामग्रियों को लेकर जाने-आने में कोई परेशानी न हो। बैठक का संचालन करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र कुमार ने दिनांक १४ मई २०२३ को आयोजित पीसीएस (प्री) परीक्षा के सफल एवं सकुशल संचालित करने के सम्बन्ध में बताया कि परीक्षा नगर के १७ परीक्षा केन्द्रों डीएवी इण्टर कॉलेज (ब्लॉक ए व बी), एसडी इण्टर कॉलेज (ब्लॉक ए व बी), जैन कन्या इण्टर कॉलेज नई मण्डी, जैन इण्टर कॉलेज मेरठ रोड, एसडी कन्या इण्टर कॉलेज गाँधी कॉलोनी, वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कॉलेज नई मण्डी, इस्लामिया इण्टर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इण्टर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज, दीपचन्द ग्रेन चौम्बर इण्टर कॉलेज नई मण्डी, सनातन धर्म कॉलेज भोपा रोड, गाँधी पॉलीटैक्निक, एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल, न्यू हॉरिजोन स्कूल जानसठ रोड एवं ताराचन्द वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज भरतिया कॉलोनी में आयोजित की जाएगी। डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने आयोग से प्राप्त अनुदेशों के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। परीक्षा के नोडल अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पूर्व में भी यह परीक्षा आयोजित हो चुकी है, अतः वे अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए नकल विहीन, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्वक सकुशल परीक्षा सम्पन्न करायें। उन्होंने बताया कि १७ परीक्षा केन्द्रों पर १७ स्टेटिक मजिस्ट्रेट्स की तथा ०३ परीक्षा केन्द्रों पर एक सैक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है तथा उन्हें निर्देशित किया कि वे बड़ी गम्भीरता व तन्मयता से पूरी सुरक्षा के साथ परीक्षा सम्बन्धी समस्त प्रश्नपत्रों व ओएमआर शीट्स आदि को कोषागार के डबल लॉक से प्राप्त करने व परीक्षा केन्द्रों तक पहुँचायेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सन्दीप भागिया ने भी परीक्षा के सम्बन्ध में अपने निर्देश व शुभकामनायें केन्द्र व्यवस्थापकों सहित सभी अधिकारियों को प्रेषित की।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20951 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =