News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

एसडीएम सदर ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दिन निकलते ही एसडीएम सदर परमानंद झा द्वारा नगर क्षेत्र में साफ-सफाई का किया औचक निरीक्षण अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुजफ्फरनगर में एक तरफ जहां कावड़ यात्रा चरम पर है तो वही साफ-सफाई  व्यवस्थाओं की अगर बात की जाए तो यहां दिन निकलते ही मुजफ्फरनगर के एसडीएम सदर परमानंद झा द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने के अधिनिस्थ् अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का  हुआ भव्य स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। हरिद्वार से कावड लेकर आ रहे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने जनपद की सीमा में प्रवेश कर लिया है, जिनका पुरकाजी में जोरदार स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम लिब्बरहेड़ी में करने के बाद टीम बालियान प्रातःकाल पुरकाजी के लिए रवाना हुई। तेज वर्षा की बौछार में पत्रकार व अन्य कुछ लोग तरह-तरह के प्रश्न करते दिखे जिसके उत्तर में डॉ० संजीव बालियान ने कहा कि किसको काहू पराया, किसको अपना भोले के रूप में समान नागरिक संहिता अपना। डॉ. संजीव बालियान समान नागरिक संहिता के लिए पूरे देश को पैदल कावड़ यात्रा से जागरूक कर रहे है। डॉ. संजीव बालियान हर की पौड़ी से जल भरकर १४ जुलाई की रात को शिव मूर्ति पर चढ़ाएंगे। डॉ. संजीव बालियान, जो मुजफ्फरनगर के सांसद के साथ केंद्रीय मंत्री भी है। उन्होंने अपनी पूरी टीम को निर्देश दिया कि मुझसे हर किसी को मिलने दो, अपने मन की बात समान नागरिक संहिता के बारे में कहने दो, जिस कारण विकलांग, महिला, बच्चे, कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ डॉ. संजीव बालियान के साथ फोटो खिंचवाते रहे, बम-बम भोले बोलते रहे। स्थान-स्थान पर तेज वर्षा में भी लोग कावड़ियों के स्वागत की साथ दृ साथ टीम संजीव का भी स्वागत करते रहे। डॉ. संजीव बालियान का उत्तर प्रदेश की सीमा पर पुरकाजी के पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ स्वागत किया। जगह-जगह पर स्वागत को उत्साहित भाजपा के सिपाही बम दृ बम बोलते रहे स्वागत करते रहे। उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश की धरती पर आते ही पूरा माहौल भाजपा दृ योगी-मोदी -बालियान के नारों में बदल गया। भक्तों की बड़ी-बड़ी कावड़, संगीत, सजावट सभी का मन मोह रही थी। सबका साथ- सबका विकास व स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान का पूरा परिचय उत्तर प्रदेश की धरती पर देखने को मिला। पुरकाजी में डा. संदीप वर्मा, संजय वर्मा ने पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल की उपस्थिति में पैदल कावड़ यात्रियों की भरपूर सेवा स्वागत करते हुए विदाई की।  पुरकाजी के समस्त नागरिकों द्वारा स्वागत मंच पर डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पैदल कावड़ यात्रा में देश का चौमुखी विकास छुपा है, जो समान नागरिक संहिता से संभव है। पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारुखी ने भी सांसद का स्वागत किया।
डाक कांवडांे का उमडी भीडMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। श्रावण माह मे चलने वाली कांवड यात्रा मे एक और जहंा अधिकतर शिवभक्त कंावडिये मुजफ्फरनगर से होकर विभिन्न शिवालयो की और कूच किया। वहीं दूसरी और डाक कंावड का सिलसिला तेजी के साथ शुरू हो गया है हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर नगर की हृदय स्थली शिवचौक की परिक्रमा कर डाक कंावडिये डाक कंावडिये बडी तेजी के साथ शिवालयो की और कूच कर रहे हैं। अपने वाहन सहित शिव चौक की परिक्रमा कर ये सभी डाक कंावडिये अपनी टोली के साथ हर हर महादेव के जय घोष के साथ आगे बढे। जिससे वातावरण पूरी तरहा धर्ममय, शिवमय बन गया है। हर और शिवभोले की गूंज से हर कोई उत्साहित है। आलम यह है कि सड़कों पर हर जगह जगह अब डाक कावंडे ही डाक कंावडे दिखाई दे रही है। डाक कांवड में एक निर्धारित समय सीमा के अनुसार शिवालयों की ओर पैदल जल को लेकर जाना होता है। डाक कंावड के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा शिवभक्तो की सेवा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानो पर पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं।  एनसीसी कैडेटस व गाईड भी पिछले कई दिनो से शिव चौक सहित विभिन्न स्थानो पर अपनी सेवायें दे रहे है।    श्रावण माह मे चलने वाली कंावड यात्रा की अन्तिम कडी में अब डाक कंावड के आने का सिलसिला जारी है। शहर सहित पूरे रूडकी रोड पर मोटरसाइकिल की तेज आवाज के साथ भागम भाग डाक कंावड का आने से शहर में हर और कंावडियो की धूम मची है। डाक कंावड के साथ ही शिवभक्तों की सेवा के लिए लगाए गए कंावड सेवा शिविर के समापन का सिलसिला जारी है। जिला पुलिस प्रशासन डाक कंावड के मददेनजर अलर्ट मोड पर है। डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन मे कंावड यात्रा को विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच सकुशल समपन्न कराया जा रहा है। डाक कंावड के कारण पुरकाजी बॉर्डर से शिव चौक तक पुलिस बल तैनात रहा। वहीं दूसरी और टैªफिक पुलिस के जवान भी डाक कंावड के चलते पूरी तरह अलर्ट रहे। 
  
 वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तार किया। तसलीम पुत्र मूसा निवासी खेडा पट्टी ग्राम सूजडू थाना को०नगर के द्वारा उपस्थित थाना आकर ग्राम सुजडू में अभि० गण शाहनवाज पुत्र यासीन निवासी खेडा पट्टी ग्राम सूजडू थाना को०नगर मु०नगर व जियाउल पुत्र इकबाल निवासी दीन मौहम्मद सूजडू थाना को०नगर मु०नगर द्वारा जान से मारने की नियत से अहसान पर तमंचो से फायर करना जिससे अहसान बाल-बाल बच जाना तथा वहाँ खडे अदनान उम्र करीब १२ वर्ष के पैर मे जाँघ के पास गोली लग जाने से गम्भीर रूप से घायल हो जाने के सम्बंध मे दिये गये। अभियोग में वांछित अभि०गणो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित की गयी थाना को०नगर, मु०नगर पुलिस टीम के द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभि०-शाहनवाज पुत्र यासीन निवासी खेडा पट्टी ग्राम सूजडू थाना को०नगर मु०नगर को सुजडू के पास मुस्तफा कालोनी मोड पर खोखे के पास से गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार करने वाली टीम  में उ०नि० पवनदीप शर्मा, है०का० मुरलीधर सिंह शामिल रहे। 
 भारत तिब्बत सहयोग मंच ने शिव भक्तों को दिलाई शपथ 
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष विजय वर्मा, महामंत्री विष्णु स्वरूप एवं समस्त टीम ने आनंद मार्केट में चल रहे अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के कांवड़ शिविर में भगवान शंकर की आरती के समय सभी कावड़ियों को  शपथ दिलाई कि हम सब चीन के आधिपत्य से भगवान शंकर जी के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर पर्वत को किसी भी कीमत पर आजाद कराने का भरसक प्रयास करेंगे वहां उपस्थित सभी लोगों ने शपथ ग्रहण की और हर हर महादेव, शंकर भगवान की जय के उद्घोष के साथ पूरा माहौल शिवमय हो गया। भारत तिब्बत सहयोग मंच पूरे भारतवर्ष में माननीय इंद्रेश जी संस्थापक एवं पंकज गोयल राष्ट्रीय महामंत्री के सानिध्य में प्रत्येक जिलों में इस तरह के कार्यक्रम कर तिब्बत को चीन से आजाद कराने का आंदोलन जारी रखे हुए हैं जिनका उद्देश्य तिब्बत को एवं कैलाश मानसरोवर को चीन से आजाद करवाने का है।
 कांवडिये का मोबाइल को छपार पुलिस ने लौटाया
छपार।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नेशनल हाईवे-५८ पर स्थित छपार टोल पर तैनात हेड कांस्टेबल राम बहादुर को शुक्रवार को एक मोबाइल मिला जो किसी कांवडियां का गिर गया था। हेड कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए कांवडियां संजय पुत्र रामभरोसे निवासी मोहल्ला जवाहर पार्क थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद का मोबाईल फोन टोल के पास जेब से निकलकर गिर गया था भोले को बुलाकर उसका  भोले का फोन  दिया गया।
शिवभक्तों पर की जिलाधिकारी-एसएसपी ने पुष्प वर्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अधिकारियों ने कांवड मार्ग पर शिवभक्तों पर हैलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि कांवड मार्ग पर सभी शिवभक्त कंावडियो को सभी सुविधाए उपलब्ध करायी जाए। वहीं उन्होने कंावड मार्ग पर शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश पर डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन ने आज दोेपहर के वक्त कंावड मार्ग पर शिवभक्तों पर हैलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की। इस दौरान कंावडियो पर पुष्प वर्षा होते हुए सडक के दोनो और हुए श्रृद्धालुओं ने हर हर महादेव के नारे लगाकर कंावडियो का उत्साह वर्धन किया। 
अपने अंदर बैठे परमात्मा को सफलता के लिए पहचानोः गणाचार्य पुष्पदन्त सागर जी महाराजMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आचार्य श्री ने अपनी मधुर वाणी से संबोधित करते हुए कहा कि  एक बाहरी भाव है और एक अंतरंग भाव है एक जगत अतश रू का है जहां परमात्मा सदियों से बैठा है जिसे हमने बाहर लाने की कभी कोशिश नहीं की, एक जगत बाहर का है जो घर का है दुकान का है जो पैसा मांगता है और एक जगह अंदर का है जो प्रेम श्रद्धा भक्ति ध्यान मांगता है जो कहता है- मैं ही धर्म तुम्हारी साथी हूं एक पुरुषार्थ धर्म और मेहनत से चलता है ।  अगर पुण्य पास में रहेगा तो दान बढ़ेगा । बाहर की क्रियाओं को करने के लिए धन की आवश्यकता पड़ती है संसार में जो जगत है एक बाहर का जगत है इसरा अन्दर का जगत है अगर जीवन के स्वस्थ रखना चाहते हो तो प्रेम श्रद्धा भक्ति इन सब की आवश्यकता है । अजीब दास्तां है यह ना तुम सुन सके ना हम, यह मंजिले हैं कौन सी ना हम यह समझ सके ना तुम।  किसी की प्रशंसा नहीं कर सकते तो उसकी निंदा भी मत करो । किसी को कुछ दे नहीं सकते तो उसे लज्जित  भी मत करो ।  तुम सबसे ज्यादा समय पदार्थ को देते हो, शिक्षा को देते हो, दुकान को देते हो , घर को देते हो सिर्फ थोड़ी देर जब भी  खाली हो जाए तो भीतर की ओर ध्यान लगाओ परमात्मा को पहचानो । जो चीजें शरीर को बिगाड़ देती है उससे दूर हट जाओ ।    पुण्य को बढ़ाने की प्रक्रिया करनी चाहिए ध्यान करना चाहिए भले दुकान पर बैठे हो । ध्यान कहां से हो मंदिर में जब खाली हो समय का प्रयोग करें । पुण्य को घटाना है तो बाहर दौड़ लगाओ और बढ़ाना है तो अंदर ध्यान लगाओ ।  अगर सफल होना है तो पुण्य पर ध्यान दो सुख की अनुभूति करना है तो अंतस में जाओ आपको साधना करके कुछ कमाना है तो अंतस में जाओगे ।
एक उदाहरण याद आ रहा है एक मुनिराज थे वे साधना में जब बैठे थे उन्हे नाचने गाने की आवाज आती थी उनके सामने एक मकान था उसमे  एक नृत्यागाना नाचती थी गाती थी बहुत लोग वहा आया करते थे उन्होने सोचा एक बार देखो तो वहा क्या हो रहा है,वह देखने के लिये चले नीचे उतरे सडक पार कर रहे थे गाड़ी के नीचे आ गए उनकी मृत्यु हो गई । बुरे काम को देखने के लिए जा रहे थे अगर उनके मन में जिज्ञासा नहीं होती तो उनकी मृत्यु नहीं होती अगर आप सफलता चाहते हैं परमात्मा को अपने घर में बुला लो और आप सफलता प्राप्त कर लो । इस दौरान शुरू में चित्र आवरण सुनील जैन रितिक जैन टिकरी वाले और आशीष यादव दीप प्रज्वलन राजन जैन प्रीतुल मशीनरी अविनाश जैन पाद प्रक्षाल अनुज जैन वह ना अमूल जैन और नित्य पूजा का सौभाग्य वीरेंद्र जैन अमित जैन परिवार को प्राप्त हुआ प्रवचन के दौरान नरेंद्र जैन प्रदीप जैन जोला वाले प्रवीन जैन हुंडई मुकेश जैन प्रतीक जैन प्रवीन जैन चीनू रोहित जैन अप्पू नितिन जैन मोंटू मनीष जैन राजेश जैन मंच संचालन पुनीत जैन के के द्वारा और पुष्पदंत युवा मंडल और संपूर्ण मुनि सेवा समिति का सहयोग रहा। आज सभी गुरु भक्तों ने गुरुदेव के चरणों में अर्घ चढ़ाकर भक्ति और आरती की और वर्षायोग सेवा समिति पुष्पदन्त सागर युवा मंडल एवं राजन जैन, प्रवीण जैन, सुशील जैन, प्रदीप जैन, अनुज जैन, शैंकी जैन, जुगून जैन, मुकेश जैन, विक्की जैन, अमूल जैन, अमित जैन सभी संयोजक मंडल का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ । मीडिया प्रभारी चीनू जैन, सुनील जैन, रोहित जैन, चुन्नू जैन ने आकर गुरु चरणों में श्रीफल भेंट किया। सभी गुरुभक्तों का समिति ने आभार व्यक्त किया । मंच संचालन पुनीत जैन द्वारा किया गया ।
बाढ़ पीड़ितों के लिए हर सम्भव आवश्यक चीजों की व्यवस्था कराई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। मजलिसपुर ग्राम पंचायत एवं शुकतीर्थ गंगा घाट पर पहुँचकर सी.डी.ओ. ए.डी.एम.तथा  चिकित्सकों, पशु चिकित्सकों से वार्ता कर बाढ़ पीड़ितों के लिए हर सम्भव आवश्यक चीजों की व्यवस्था कराई। जिला प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर जी को भी मौके पर ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र की मूल समस्याओं से पूरी तरह अवगत कराकर त्वरित सुविधाओं की मांग की । इस अवसर पर पीड़ित किसान ,भा.ज.पा. पदाधिकारी एवं जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित रहे ।
पंचतत्व में वरिष्ठ पत्रकार उत्तम चंद शर्मा विलीन
अश्रूपूर्ण नेत्रों से सैंकडांे लोगांे ने दी अंतिम विदाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। मुजफ्फरनगर पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक उत्तम चन्द शर्मा को आज नई मन्डी शमशान घाट पर अश्रुपूर्ण नेत्रों से अन्तिम विदाई दी गई। वहंा उपस्थित हजारों लोगो ने उनके पंचतत्व मे विलिन होने पर गायत्री मंत्र का पाठ किया। मुखाग्नि उनके धेवते वंश दुआ ने दी। 
  पिछले पांच दशक से पत्रकारिता में अपना परचम लहराने वाले उत्तम चन्द शर्मा ने 6 बार प्रेस कॉन्सलिंग का सदस्य रहकर अपने जनपद का नाम रोशन किया। देश विदेश की विभिन्न संस्थाओं से जुडे समाचार पत्रों मे उन्होने बहुत नाम कमाया। गत दिवस बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। उनके निधन की जानकारी होते ही भारी संख्या मे लोग उनके आवास पर पहंुचे तथा बुलेटिन के संपादक उनके अंकुर दुआ को सांत्वना दी। शुक्रवार को सवेरे उनके आवास से नई मन्डी शमशान घाट के लिए अन्तिम यात्रा शुरू हुई। जिसमें हजारो लोग मौजूद रहे। स्व.शर्मा के निधन पर उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टवीट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, स.सुखदर्शन सिह बेदी, अमरजीत सिडाना, इन्द्रजीत सिंह छाबडा, निधिशराज गर्ग, धनप्रीत सिह चन्नी बेदी, सुनील सिंघल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अरविन्दराज शर्मा, मनोज बाठला, अशोक बाठला, विपुल भटनागर, महेश चौहान, व्यापारी नेता संजय मित्तल, सुनील तायल, तेगबहादुर सैनी एड., रामपाल सिंह पुण्डीर एड.,वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द भारद्वाज,  पत्रकार रविन्द्र चौधरी,  मदन बालियान,  नीरज भार्गव,आनन्द प्रकाश,  रणवीर सैनी, शरद गोयल, सलेकचन्द पाल, राधेश्याम वर्मा, राशिद अली जैदी,  अमित सैनी न्यूज टूडे, आशीष यादव अभीतक, सुशील राज शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, रिषीराज राही, शरद गोयल, लोकेश भारद्वाज, संदीप वत्स पंडित जी, श्री मोहन तायल, आरएसएस से ब्रिजेश जी,समाजसेवी भीमसैन कंसल,  राकेश बिन्दल, सतीश गोयल टिहरी, राजकुमार कालरा, किसान चिन्तक अशोक बालियान, भाकियू अराजनैतिक से धर्मेन्द्र मलिक, जिला पंचायत के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा, डा.मुकेश जैन, डा.अभिनव जैन, डा.अशोक अग्रवाल, इन्जि. अशोक अग्रवाल, पूर्व संासद हरेन्द्र मलिक, पूर्व संासद राजपाल सैनी, शिवान सैनी,सोमपाल भाटी,पवन गोयल चेयरमैन आईआईए,  गौहर सिददकी सहित भारी संख्या में राजनैतिक, सामाजिक एवं उद्योग जगत से लोग मौजूद रहे।
श्री राम कॉलेज में बी०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर के शत प्रतिशत परिणामों से हर्षMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रीराम कॉलेज के बी०बी०ए० प्रथम सेमेेस्टर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा तथा सभी विद्यार्थी अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए। बी०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर मे पलक ने सबसे अधिक ८१.३ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। राधिका ने ८०.८ प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली नवनीत राज ने ७८.७ प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पलक ने अपनी सफलता पर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि सफलता का श्रेय गुरूजनों एवं माता-पिता को जाता है। उन्होंने कहा कि गुरूजनों द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन एवं ज्ञान के फलस्वरूप जीवन में यह स्वर्णिम दिन आया है। वहीं उन्होंने कहा कि अध्यापकों द्वारा समय-समय पर दिये गये टिप्स परीक्षा में मद्दगार साबित हुए है तथा माता-पिता का सहयोग एवं प्रेरणा महत्वपूर्ण रही है।
द्वितीय स्थान पर रहे राधिका ने कहा कि उन्हें महाविद्यालय के अनुशासन और प्रवक्ताओं द्वारा दिये गये टिप्स और महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण के फलस्वरूप ही यह सफलता प्राप्त हुई है।
तृतीय स्थान पर रही नवनीत राज ने कहा कि पुस्तकालय में सभी विषयों पर अनेक पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्होंने हमें अध्ययन में बहुत मद्द की। सभी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मेहनत, लगन तथा महाविद्यालय के अच्छे वातावरण को दिया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चौयरमैन डा० एस०सी० कुलश्रेष्ठ ने बी०बी०ए० के सभी विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी और आशा व्यक्त करते हुये कहा कि सभी विद्यार्थी भविष्य में भी उच्च कोटि का प्रदर्शन करेंगे और महाविद्यालय का नाम रोशन करेगे।  
इस अवसर पर प्रबंधन विभाग के डीन डा० सौरभ मित्तल ने भी अध्यापकों को उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को मिली सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता एवं उज्जवल भविष्य अध्यापकों पर निर्भर करता है।
इस अवसर पर बीबीए विभाग के विभागाध्यक्ष विवेक त्यागी ने विभाग के सभी शिक्षकों को परीक्षाफल को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में शिक्षकों द्वारा दिये गये बहुमूल्य ज्ञान तथा महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये शैक्षिक वातावरण और पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का अध्ययन कर विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। उन्होनें विद्यार्थियों से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने में बेहतर मैनेजर के गुण विकसित कर भविष्य में देश और समाज निर्माण में अपनी सेवाएँ प्रदान करेगें।
इस अवसर पर विभाग के प्रवक्ताओं पंकज कौशिक, हिमांशु वर्मा, अंकुश रावल, सागर शुक्ला, निशी ठाकुर, निवेदिता पाण्डेय, प्राक्षी त्यागी, अमिषा गर्ग, पूजा पाल, हंशिका जैन, श्रुति धीमान, शिवानी शर्मा, मुद्रा मित्तल, विशाखा शर्मा और विकास कुमार ने छात्रों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
शिक्षा के क्षेत्र मे स्वामी कल्याण देव जी कार्य ऐतिहासिक – मास्टर विजय सिंह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिक्षा ऋषि, महान संत विभूति परम् पूज्य स्वामी कल्याणदेव जी महाराज १९ वी पुण्यतिथि पर गांधी पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर मे स्वामी जी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर  श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा समाज के उत्थान शिक्षा कार्यों का चर्चा की तथा समाज में कुछ करने की प्रेरणा ली  मास्टर विजय सिंह ने कहा  शिक्षा के क्षेत्र मे स्वामी कल्याण देव जी कार्य ऐतिहासिक उसका आज के समय में विकल्प नहीं है . कार्यक्रम में आंदोलनकारी मास्टर  विजय सिंह, श्री विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ अध्यक्ष मास्टर निर्मल सिंह , सरदार बलविंद्र सिंह, नरेश विश्वकर्मा, मयंक चौधरी, अरुण धीमान और ओमदत्त देव .आदि…वीतराग संत का भावपूर्ण स्मरण कर नमन किया गया…
दो दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन
रोहाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिव दोहली महादेव मंदिर बहेडी कमेटी की ओर से हर साल की भांति इस साल भी दो दिवसीय शिविर चरथावल रोहाना रोड एस के त्यागी इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रतिष्ठान पर लगाया गया जिसका उद्घाटन बिजनौर सांसद मूलचंद नागर ने किया अपने काफिले के साथ पहुंचे सांसद मूलचंद नागर ने कहा है कि भोलेनाथ के शिविर में कमेटी की ओर से मुझे नियंत्रित दिया गया था जिसमें मैं भोले बाबा का आशीर्वाद लिया जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे
मंदिर कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि सभी के सहयोग से यह शिविर लगाया जाता है यह समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से शिविर हर साल लगाया जाता है जिसमें दूरदराज से चलकर भोले प्रसाद ग्रहण करते हैं और रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था बहुत अच्छे ढंग से की गई है जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे सतेंद्र त्यागी बहेडी अशोक त्यागी योगेश त्यागी पूर्व चेयरमैन शेखर त्यागी सोनू त्यागी प्रदीप त्यागी कल्लू त्यागी बिन्नी त्यागी अमरीश त्यागी बालकिशन रविंद्र त्यागी अनुज त्यागी बसपा नेता विकास उर्फ काला आदि
शिक्षा ऋषि ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव जी महाराज की १९वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। तीन सदी के युग दृष्टा शुक्र तीर्थ के जीर्णोद्धार, शिक्षा ऋषि ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव जी महाराज की १९वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज गांधी पॉलिटेक्निक में स्वामी जी की प्रतिमा पर श्री विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ के अध्यक्ष निर्मल सिंह धीमान सरदार बलविंदर सिंह ओम दत्त आर्य मास्टर विजय सिंह सभासद रजत धीमान, नरेश विश्वकर्मा अरुण धीमान शिव कुमार धीमान सतीश धीमान आदि ने पुष्प अर्पित कर स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि स्वामी जी ने अपने जीवन काल में सदैव शिक्षा को महत्व दिया। उन्होंने हर गरीब के बच्चे से लेकर अमीर बच्चे तक को सही शिक्षा मिले इसके लिए उन्होंने देश भर में सुदूर गांवों में शिक्षा के मंदिर खुलवाए। उन्होंने अपने लिए दान नही लिया बल्कि देश के भविष्य के लिए शिक्षा मंदिरों के लिए दान में जगह ली और वो भी उन्ही को शिक्षा के मंदिर में तब्दील कर समर्पित कर दी। आज के दौर में ऐसे संतो का भारी अभाव है। उन्होंने अपने जीवन काल में कई सौ शिक्षण संस्थाओं का निर्माण करवाया।
पशुओं केा बीमारी से बचाव हेतु किया जागरूक
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ग्राम तिलोरा व ग्राम मन फोड़ा ब्लॉक जानसठ में पशुपालकों के द्वार जाकर खुर पका मुंह पका रोग से बचाव हेतु टीकाकरण का अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार  डॉ राजीव कुमार त्यागी के टीम के द्वारा ग्राम तिलोरा ग्राम मन फोड़ा ब्लॉक जानसठ में पशुपालकों के द्वार द्वार जाकर खुर पका और मुंह पका रोग से बचाव हेतु टीकाकरण का राष्ट्रीय कार्यक्रम जारी है टीम में जुनेद पैरावेट अंकित सनोज विपिन विनय और विभागीय राजकुमार इत्यादि उपस्थित हैं।
स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या का सही होना बेहद जरूरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्रत्येक व्यक्ति एक स्वस्थ और निरोग जीवनयापन करना चाहता है। इसके लिए उसे सर्वप्रथम अपनी दिनचर्या को सुधारना आवश्यक है। जिन लोगों की दिनचर्या आदर्श दिनचर्या होती है वें कभी बीमार नहीं होते। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठना और ईश्वर की आराधना करना यह दिनचर्या का महत्वपूर्ण अंग है। जो लोग ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठते हैं उन्हें सौंदर्य, बुद्धि ,धनधान्य ,स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति होती है उनका शरीर कमल के समान खिल उठता है। इसी प्रकार रात्रि को सोने से पहले तत्व बोध की साधना कर अपने को ईश्वर को सौंप कर सोना व उठने के बाद आत्मबोध की साधना कर भगवान को धन्यवाद देना चाहिए । 
      इस अवसर पर सर्वप्रथम योगा चार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने मोटापा कम करने में सहायक आसन ताड़ासन, तिर्यकताड़ासन, सूर्य नमस्कार आसन ,अर्ध चक्रासन कटिचक्रासन ,गत्यात्मक पश्चिमोत्तानासन, उष्ट्रासन ,नौकासन सर्पासन, धनुरासन, पादव्रत आसन, पवनमुक्तासन और शवासन करवाएं। हंसी और कपालभाति प्राणायाम, उज्जाई प्राणायाम जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने करवाए। इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि भूख लगने पर ही खाएं, आधे घंटे बाद गर्म पानी पिए, चबा चबा कर भोजन करें, दिन में नहीं सोए, तला भुना मिर्च मसाले वाला भोजन न करें, आलसी जीवन से बचें, योगाभ्यास नित्य करें और ठीक होने पर भी करते रहें। आसन जितना संभव हो करें गति वाले आसन अधिक करें और विश्राम कम ले। कुंजल का अभ्यास निपुण योग शिक्षक के मार्गदर्शन में करें, कम से कम आधा घंटा प्राणायाम अग्निसार, कपालभाति और भस्त्रिका आदि करे। प्रातः काल से लेकर रात्रि शयन तक जो दिनचर्या बताई गई है उसका व्यवस्थित तरीके से पालन कर हम विभिन्न रोगों व मानसिक परेशानियों से भी बच सकते हैं और जीवन पर्यंत एक निरोगी, स्वस्थ व सुंदर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं । इस अवसर पर डॉक्टर रामवीर बालियान, आचार्य रामकिशन सुमन, केंद्र प्रमुख नीरज बंसल, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ,रजनी मलिक, रितु मलिक पूनम शर्मा, संगीता जैन आदि उपस्थित रहे।
15 को होगा क्रांति सेना के कांवड सेवा शिवरि का समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आनंद भवन शिव मंदिर में क्रांति सेना द्वारा २ जुलाई से चल रहे    कावड़  सेवा शिविर का कल १५ जुलाई को विधिवत रूप से समापन होगा क्रांति सेना प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने बताया की क्रांति सेना अध्यक्ष व शिव सेना वेस्ट युपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा जी के नेतृत्व में सबसे पहले १ जुलाई को क्रांति  सेना द्वारा कावड़ सेवा शिविर शुरू किया गया था जिसमे प्रतिदिन  हजारों शिव भक्तो ने चाय, नाश्ता भोजन दूध फल आदि का प्रसाद ग्रहण किया इसके अलावा  शिविर में शिव  भक्तो के लिऐ चिकित्सा की भी व्यवस्था चलती रही आज शिविर के १४ वे दिन भी शिव भक्तो की शिविर में काफी भीड़ रही क्योंकि अधिकतर शिविरो का आज समापन हो गया शिविर की व्यव्स्था  में प्रदेश उप  प्रमुख डॉ योगेंद्र शर्मा   मंडल अध्यक्ष शरद कपूर   क्रांति सेना जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल  शिव सेनाजिला प्रमुख मुकेश त्यागी अमित गुप्ता शालू चौधरी  देवेंद्र चौहान उज्ज्वल पण्डित  शैलेंद्र शर्म, अमित शर्मा संजीव वर्मा शैंकी  शर्मा प्रवीन शर्मा संजय गोयल  हेम कुमार कश्यप मोनू बंसल शशि कुमार आदि का योगदान रहा.द्य
बाढ़ प्रभावित ग्रामीण इलाके में राहत सामग्री लेकर पहुंचे अधिकारी
एसडीएम सदर परमानंद झा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंचे बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री कर रही वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां तमाम नदियां उफान पर चल रही है तो वहीं मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी एवं थाना भोपा क्षेत्र के खादर क्षेत्रों में आई बाढ़ के पानी से बचाव के लिए जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा बीते कल मौके पर पहुंच सैकड़ों ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के प्रबंध कराये थे । तो वही आज एसडीएम सदर परमानंद झा के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित ग्रामीण इलाकों में बाढ़  राहत सामग्री वितरित की गई यहां पहुंचे एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से पुरकाजी ब्लाक  ग्राम भैंसलीवाला में बाढ़ प्रभावितों को आज राहत सामग्री दी गई है।  उन्होंने बताया कि हमने ग्रामीण इलाकों में डोर टू डोर घूम कर लाउडस्पीकर के माध्यम से भी पानी से बचाव के ग्रामीणों को सुझाव दिए हैं और ग्रामीणों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए प्रबंध किए हैं।।
शिवरात्रि के दिन करें ऊँ नमः शिवाय जप
इस वर्ष श्रावण मास में दो होंगी शिवरात्रि-संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भगवान शिव का प्रिय मास श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि ‘शिवरात्रि’ कहलाती है इस वर्ष श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दो बार आएगी अतः शिवरात्रि भी दो बार होगी, प्रथम शिवरात्रि १५ जुलाई शनिवार को और द्वितीय शिवरात्रि १४ अगस्त सोमवार को है,चतुर्दशी तिथि १५ जुलाई शनिवार को रात्रि ८ः३२ पर प्रारंभ हो जाएगी जो १६ जुलाई १०रू०८ तक रहेगी, यह चतुर्दशी प्रदोष व्यापिनी होनी चाहिए इसलिए जल १५ जुलाई शनिवार को ही चढ़ेगा।
महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज ने बताया कि शिवरात्रि रात्रि का उत्सव है अतः जब चतुर्दशी रात्रि में हो तो शिव पूजन विशेष फल देने वाला है, १५ जुलाई को निशीत काल रात्रि में १२रू०७ से १२रू४८ तक है वही चारो पहर के पूजन की भी परंपरा है, मूल एवं महत्वपूर्ण बात है शिवरात्रि (चतुर्दशी) को हम करें क्या?
जो भी शिव भक्त किसी तीर्थ से अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए जल लाऐ हैं वे  किसी भी प्राण प्रतिष्ठित शिव मंदिर में उस जल से अभिषेक करें, इसके अलावा पंचामृत(दूध, दही, घी, शहद, बूरा) से अभिषेक करें, संभव हो तो किसी शिवालय में विद्वान पंडित के साथ गन्ने के रस, फलों के रस, दूध , दही , शहद से भी अभिषेक कर सकते हैं,इसके अलावा१०८ की संख्या में बिल्वपत्र  शिवरात्रि पर चढ़ाने से राजसूयज्ञ का फल मिलता है, फूलों से शिवालय को सजाने से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है, धतूरे,भांग, बेलपत्र, कनेर, मंदार के पुष्पों इत्यादि से भिन्न-भिन्न इच्छा के लिए शिवलिंग पर समर्पित करें, यह सब सामग्री चढ़ाने में मंत्र भी महत्वपूर्ण है गुरु से प्राप्त कोई  शिवमंत्र , महामृत्युंजय मंत्र, मृत संजीवनी मंत्र या साधारण रूप से पंचाक्षर मंत्र (घ्नमः शिवाय) से भगवान शिव का पूजन करें,संभव हो तो २४ घंटेघ् नमः शिवाय का जप करें इसके अलावा रुद्राक्ष धारण करना,मस्तक पर त्रिपुंड और मुख में शिव नाम होना शिव उपासना की त्रिवेणी है यह परम आवश्यक है।
गर्मी ने दिखाये तेवर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। पिछले कई दिनो से रूक रूक कर हो रही बारिश के थम जाने के बाद आज सुबह निकली तेज धूप से दिनभर गर्मी व उमस की स्थिती बनी रही। लोगों ने एक और जहंा बारिश थमने पर राहत महसूस की वहीं दूसरी और धूप व गर्मी के कारण बाजार  मे दोपहर के वक्त  कम ही भीड देखने को मिली। दोपहर के वक्त बहुत सी महिलाएं गर्मी से बचने के लिए छाता लगाती नजर आई। कई दिन बाद धूप निकलने पर महिलाओ दिनभर घरेलू काम निपटाए। बारिश थमने के कारण आज निकली धूप का फायदा उठाते हुए कई दिन से इकटठा हुए कपडे धोये। दिनभर धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की तथा बाजार सम्बन्धी कार्यो को निपटाया। 
बारिश थमने पर आज दोपहर के वक्त बाजारों मे अच्छी-खासी रौनक बनी रही। लोगों का कहना है कि बारिश के कारण पिछले कई दिनो से बाजार जाना मुश्किल हो रहा था। लगातार बारिश के कारण बाजार से ग्राहक लगभग नदारद थे जो मौसम खुलने पर आज बाजार मे खरीदारी के लिए घूमते-फिरते नजर आए। 
   उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनो से पहाडों मे हो रही बरसात के कारण जनपद व उसके आसपास की कईं जनपदो की नदियंा उफान पर हैं। जनपद के खादर क्षेत्र मे जलभराव की स्थिती बनी हुई है। जल भराव के कारण जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 
पैर फिसलने से मौत
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पैर फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची सहायता में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की सम्भलहेडा नहर पर अपने साथियों के साथ नहा रहे एक युवक की हादसे के तहत अचानक पैर फिसल जाने पर नहर मे डूबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि इस दौरान उक्त युवक के साथ उसके चार साथी भी मौजूद थे। 
कार्यप्रणाली की प्रशंसा की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा नगर पालिका दुकानदारों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान शुरू किए जाने उपरांत चेयरपर्सन की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि पूर्व में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा नगर पालिका दुकानदारों की समस्या समाधान हेतु सत्रह माह जो संघर्ष निरंतर किया गया नवनियुक्त चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा चेयरमैन नियुक्त होते ही उन समस्याओं का समाधान करना शुरू किया गया है जिसमें नगर पालिका दुकानदारों की सोलह फाइल पर उनके द्वारा हस्ताक्षर किए गए एवं संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप का भी हम आभार प्रकट करते हैं की नगरपालिका दुकानदारों को भ्रमित कर जिनके द्वारा पैसे इक्कठा किए गए थे उन सभी के पैसे उनके द्वारा वापस कराए गए यह उनकी निष्पक्ष कार्यप्रणाली एवं कार्य करने की पारदर्शिता को दर्शाता है। नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि हम नगरपालिका के समस्त दुकानदारों को पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि समस्त दुकानदारों का निष्पक्ष रुप से पारदर्शिता के साथ शीघ्र ही समाधान होगा,हम चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप का भी आभार प्रकट करते हैं जिनके द्वारा लंबे समय से चली आ रही व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुए उनका समाधान करना शुरू किया गया। इस दौरान प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी, जयेंद्र प्रकाश, राजेंद्र अरोरा द्वारा भी सर्वप्रथम प्राथमिकता पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु उनका आभार प्रकट किया गया। 
समस्या से निजात दिलाई 
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। तहसील बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल मार्ग निर्देशन एवं उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अरुण कुमार के नेतृत्व में हिंडन नदी में बारिश की वजह से कुछ मात्रा में पानी की बढ़ोतरी होने पर नदी वाला मंदिर के पास एवं चंदेरी गांव के पास स्थित ब्रिज के नीचे कूड़ा करकट एवं मलवा जमा होने की वजह से पानी प्रवाह में रुकावट आ रही थी जिससे किसानों के नदी से सटे हुए खेतों में पानी इकट्ठा होने की संभावना थी सूचना मिलने पर तत्काल राजस्व विभाग की टीम द्वारा दोनों ब्रिज के नीचे से मलवा हटवा कर पानी के प्रवाह को सामान्य किया गया जिससे स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान हुआ। मौके पर स्थानीय व्यक्ति कार्य से संतुष्ट हुए। तहसील बुढ़ाना क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली हिंडन नदी के ग्रामों के लेखपालों को उप जिला अधिकारी बढ़ाना अरुण कुमार द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है की किसानों एवं आम जनमानस को वारिस एवं जलभराव की वजह से किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। इसी क्रम में ग्राम जौला में बारिश के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न होने पर राजस्व एवं विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या को पंपसेट के माध्यम से हल कराया गया। जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान होने पर स्थानीय व्यक्तियों द्वारा राजस्व विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20907 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 10 =