Muzaffarnagar News-तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित
जानसठ। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) की अध्यक्षता में तहसील जानसठ के क्षेत्र में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील जानसठ में अपर जिलाधिकारी (वि०ध् रा०) श्री अरविन्द कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जन मानस की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल ४५ शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई, ०२ शिकायतो का निस्तारण किया गया। उक्त प्राप्त शिकायतों को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित विभागों को प्रभावी एवं गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया
सभी विभागों के सक्षम अधिकारियों को अवगत कराया गया कि शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए। उन्होनें समस्त अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार तहसील में आये हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण जांच कर समयानुकुल की जाए।
उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद, पूर्ती निरीक्षक सचिन कुमार, गन्ना निरीक्षक दिनेश कुमार मौर्या, बाल विकास प्रयोजना अधिकारी श्रीमती रेन,् ब्लॉक निर्माण विभाग संजय कुमार सहित सम्बन्धित पुलिस अधिकारी गण एवं राजस्व टीम व सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

