समाचार (Muzaffarnagar News)
13 अगस्त को होगा जज्बा दौड़ का आयोजन
अलग अलग दौड़ेंगे छात्र-छात्राएं

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समर्पित युवा समिति के सौजन्य से देश की नई पीढी को शहीदों की कुर्बानी याद दिलाने के लिए जज्बा दौड का आयोजन किया जाएगा। युवा समिति के अध्यक्ष अमित पटपटिया ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह 6 बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से जज्बा दौड-9 शुरू होगी और यहीं उसका समापन होगा। अमित पटपटिया ने बताया कि जज्बा दौड को दो ग्रुपो मे रखा गया हैं
पहले ग्रुप में छात्राए व महिलाए होंगी तथा दूसरे ग्रुप मे छात्र व पुरूष होंगे। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे तिरंगा फहाराने के उपरान्त गेट नं.1 से छात्राओं व गेट नं.2 से छात्रों की दौड होगी। छात्राओं की दौड महावीर चौक प्रकाश चौक झांसी की रानी, नगरपालिका, पुराना जानसठ अडडा, कचहरी रोड, प्रकाश चौक से होते हुए वापिस जीआईसी मैदान पर समाप्त होगी। छात्रो की दौड गेट नं.2 से शुरू होकर प्रकाश चौक, मिनाक्षी चौक, शिव चौक, अहिल्याबाई चौक, घास मंडी, मालवीय चौक,झांसी की रानी से होते हुए महावीर चौक से होकर जीआईसी मैदान मे पहुंच कर समाप्त होगी। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि दोनो जज्बा दौड का विभिन्न संस्थाओ द्वारा स्वागत किया जाएगा। उन्होने बताया कि जज्बा दौड में शामिल होने वालो के लिए एक फार्म रखा गया है। उसी के आधार पर लक्की ड्रा निकाला जाएगा। उसके आधार पर विजेता को इलैक्ट्रिक स्कूटर, साईकिल दिए जाएंगे। स्कूल के माध्यम से जज्बा दौड मे शामिल होने वाले सभी धावको को जज्बा दौड 9 लिखी टी शर्ट वितरित की जाएगी। जज्बा दौड का शुभारम्भ केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शामिल रहेंगी। प्रशासनिक अधिकारी भी दौड मे शामिल होंगे। 13 अगस्त को सवेरे पांच बजे से आठ बजे तक शहर मे सभी वाहनो का उक्त मार्ग पर प्रतिबन्ध रहेगा। किसी भी आपातकालीन व्यवस्था के लिए चिकित्सको की टीम शामिल रहेगी। 10 अगस्त को दोेपहर 2 बजे गांधी कालोनी गांधी वाटिका से एक बाइक रैली निकाली जाएगी। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गांधी वाटिका पर समाप्त होगी। जिसका समापन भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप करेंगे। प्रेसवार्ता मे गुलशन अरोरा, हितेश आनन्द, मोहित ईशपुजानी, हिमांशु शर्मा, मनु बंसल, मनीष बंसल, मनीष भारती, जोगेन्द्र हुडडा के अलावा, महिला समर्पित युवा विंग की अध्यक्ष श्रीमति मणी मौजूद रही।
जैन सन्त के दर्शन हेतु पहुंचे सपा नेता हरेंद्र मलिक व गौरव जैन 

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जैन औषधालय में आचार्य श्री १०८ पुष्पदन्त सागर जी महाराज चातुर्मास हेतु विराजमान हैं व प्रतिदिन सुबह व शाम श्रावकगण आचार्य श्री का प्रवचन सुनकर धर्म लाभ लेते हैं व स्वयं को कृतार्थ समझते हैं इसी प्रवचन कार्यक्रम में धर्म लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अन्य क्षेत्रवासी,सामाजिक व राजनैतिक गणमान्य लोग भी आशीर्वाद प्राप्त करने की इच्छा से भक्ति भाव के साथ प्रवचन में पहुँचतें हैं जहाँ जैन समाज के गणमान्य गणों द्वारा पधारे अतिथिगण का यथोचित सम्मान भी सदैव किया जाता है ततपश्चात गुरुदेव द्वारा प्रवचन करने के पश्चात पधारे अतिथियों को भी गुरुदेव की वंदना कर आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त होता है इसी कड़ी में प्रातः ९ बजे पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक व पूर्व विधानपरिषद प्रत्याशी व सपा नेता गौरव जैन भी आचार्य श्री के दर्शन व धर्म लाभ हेतु जैन अतिथिभवन पहुँचें व समाज के गणमान्य लोगो द्वारा पटका,पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया व आगन्तुको ने गुरुदेव के वंदना कर प्रवचन लाभ भी लिया। मौके पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति आचार्य श्री पुष्पदन्त सागर जी के दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ हूँ।
सपा नेता व पूर्व विधानपरिषद प्रत्याशी गौरव जैन ने कहा कि तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी द्वारा दिखाया गया रास्ता ही कल्याण का मार्ग है।
इससे पूर्व जैन औषधालय पहुंचने पर सुनील जैनष्टीकरी अतिथियों को मुख्य द्वार से सम्मान सहित लेकर मंच पर पहुँचें जहां आगन्तुकों का प्रवीण जैन, सुनील जैन टीकरी, पुनीत जैन, रोहित जैन, नितिन जैन मोंटू, विकास जैन रोबी, आशीष जैन, प्रदीप जैन आदि द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया ।
धर्म से जूडने पर उसका फल जरूर निकलता हैः गणाचार्य पुष्पदन्त सागर जी महाराज
मुजफ्फरनगर। प्रातः काल की बेला में आचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज संसंघ के मुखारविंद से दिगंबर जैन मंदिर प्रेमपुरी में शांतिधारा कराई गई । जिसमें प्रेमपुरी मन्दिर कमेटी युवा मण्डल एवं ज्ञानोदय क्लब के सदस्यों ने अभिषेक कर पुण्य अर्जित किया जैन औषधालय प्रेमपुरी में आज के कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद एवं विधायक हरेंद्र मलिक एवं गौरव जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन एकता मंच दोनों ने महावीर भगवान एवं गुरुदेव विमल सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के द्वारा किया । गुरुदेव के पाद प्रक्षालन एवं गुरु पूजा करने का परम सौभाग्य डॉक्टर पंकज जैन स्वदेश जैन अक्षत जैन को मिला । अक्षत जैन द्वारा निशुल्क ्रश्चश्चद्यश मेडिकल कैंप का आयोजन जैन औषधालय परिसर में सभी भक्तों के चेकअप के लिए लगाया गया । मोके पर उपस्थित पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक जी ने कहा कि त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति आचार्य पुष्पदन्त सागर जी महाराज के दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ हूँ। सपा नेता व पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी गौरव जैन ने कहा कि तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी द्वारा दिखाया गया रास्ता ही कल्याण का मार्ग है। आचार्य ने अपनी वाणी से संबोधित करते हुए कहा कि एक व्यक्ति नौकरी की तलाश में निकला । पढ़ा लिखा था साक्षातार करने वालों ने पूछा नौकरी क्यों करनी है उसने बोला परिवार के खर्चे के लिए फिर उन्होंने पूछा आप और क्या करते हो तो वह बोला कभी-कभी मैं सिगरेट पी लेता हूं लेकिन सिगरेट पीने के बाद इलायची खा लेता हूं जिससे बदबू नहीं आती फिर पूछा और क्या करते हो कभी कभी शराब भी पी लेता हूं दोस्तों के साथ बैठता हूं तो पीनी पड़ती है और क्या करते हो जुआ भी खेलता हूं और जो जुए में हार जाता हूं तो उसे पूरा करने के लिए जेब भी काट लेता हूं जेल में भी हो आया हूं जेब काटने की वजह से पकड़ा गया इसलिए जेल में भी हो आया हूं और वहां पर झूठ बोलना भी सीख गया हूं । बस एक गलत आदत जो जिंदगी खराब कर देती है ।एक गलत आदत पढ़ने से पूरा जीवन खराब हो जाता है । इतनी सारी बाते उसने ईमानदारी से बताई तो फिर उसे नौकरी कैसे मिल पाती । अगर आप प्रतिदिन मंदिर जाते हैं तो आदत पड़ गई तभी तो प्रतिदिन मंदिर जाते हो । मंदिर में जाकर भगवान को नहीं समझते समय पास करने के लिए आपस में दो-चार बातें करते हो और दूसरों की गलतियों को ढूंढते हो यह सब आदत आप में पड़ जाती है । लेकिन जिस उद्देश्य से मंदिर जाते हो वह आपका पूरा नहीं हो पाता है। हमारी जिंदगी में जितना भी परिवर्तन है वह कामप्रीडेस से आता है मंदिर समय पर जाते हैं एक आदत है। प्यास लेकर जाते हैं तो वह श्रद्धा है । जैसे ही अपने में डूब जाते हैं तो ध्यान शुरू हो जाता है। जिन चीजों के प्रति आप आकर्षित हैं आपके संबंध जुड़ गया है वह हितकारी नहीं है । आपने अपनी शक्तियों को कामना से वासना से खत्म कर दिया है । मंदिर में आज तक आपका रिश्ता इसलिए ही नहीं बन पाया है । ईश्वर दिखता नहीं है लेकिन जब आप धर्म से जूड़ते हैं तो उसका फल जरूर निकलता है । मंदिर किसे कहते हैं जिस जगह बैठकर आप लोग धर्म की चर्चा करते हैं स्वाध्याय करते हैं ध्यान लगाते हैं । नीले नीले छत के नीचे बैठा मदारी आपके भीतर बैठा है वही आप का उद्धार करेगा जो जीवन आपको मिला है वह पुण्य के दान से मिला है । कल फिर मिलेंगे। आज के कार्यक्रम में मुख्य सहयोग वर्षायोग सेवा समिति पुष्पदंत सागर युवा मण्डल एव अमूल जैन अमित जैन प्रदीप जैन अनुज जैन मुकेश जैन व मीडिया प्रभारी सुनील जैन (टीकरी वाले )प्रवीण जैन (चीनू ) रोहित जैन ( अप्पू ) विपिन जैन (चन्नू ) आदि का रहा । आज के कार्यक्रम का सुंदर मंच संचालन पुनीत जैन द्वारा किया गया ।
लूट का किया ४८ घंटे के भीतर खतौली पुलिस ने खुलासा

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना खतौली पुलिस द्वारा ४८ घण्टे के अन्दर लूट के अभियोग का सफल अनावरण किया जहां ०५ लूटेरे अभियुक्तगण गिरफ्तार किये। कब्जे से ०२ मोबाइल फोन, २७०० रूपये नकद व घटना मे प्रयुक्त ०२ मोटरसाईकिल बरामद।
जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खतौली डा० रवि शंकर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली श्री मुकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा ४८ घण्टे के अन्दर लूट के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०५ लूटेरे अभियुक्तगण को लोहे के पुल के पास गंगनहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०२ मोबाईल फोन(विभिन्न कम्पनी के), २७००/-रूपये नकद व घटना में प्रयुक्त ०२ मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ०४ अगस्त को वादी दीपक कुमार पुत्र रणपाल निवासी मौहल्ला हुसैनपुरा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया कि ०३ अगस्त को ०४ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा वादी की मोटरसाईकिल को साईड मे रूकवाकर वादी की जेब से ०२ मोबाइल सैमसंग व टेक्नो कम्पनी व २७०० रूपये लूटने की घटना कारित की गई है। थाना खतौली पुलिस द्वारा वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुकतगण द्वारा बताया गया कि ये दोनों मोबाईल व २७००/रुपये हम सभी ने मिलकर ०३ अगस्त को सुबह के समय ०१ व्यक्ति का जानसठ से पीछा कर उसे खतौली से पहले रोककर उससे बल पूर्वक छीन लिए थे। आज हम सभी मिलकर दोनों फोनों को बेचने जा रहे थे कि पकडे गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण चिराग उर्फ सिम्पल पुत्र संतकुमार निवासी ग्राम बसायच थाना जानसठ, विजय पुत्र कर्मवीर निवासी सिखेडा थाना सिखेडा, विक्रान्त उर्फ चीकू पुत्र राजवीर सिंह निवासी नंगला मुबारिकपुर थाना सिखेडा, आर्यन पुत्र सोमपाल निवासी मंदौड थाना सिखेडा, युवराज पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम मन्दौड थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।
जिसके कब्जे से ०२ मोबाईल फोन(विभिन्न कम्पनी के), २७०० रूपये नकद, ०१ मोटरसाईकिल स्पलैण्डर रंग काला (घटना में प्रयुक्त), ०१ मोटरसाईकिल डीलक्स रंग काला (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सुरेन्द्र राव थाना खतौली, मशकूर अली, है०का० सन्नी अत्री, का० अजीत सिंह, शिवम यादव, राहुल नागर, मोहित कुमार थाना खतौली मुजफ्फरनगर शामिल रहे।
नर सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा द्वारा किए जाने वाले संस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत सेवा कार्यों की श्रृंखला में आज एक नर नारायण सेवा का कार्यक्रम शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एम एल गर्ग के महावीर चौक स्थित क्लीनिक पर उदय वेलफेयर सोसाइटी के साथ में किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी देवराज पंवार ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सर्वप्रथम जिला समन्वयक राम कुमार अग्रवाल एवं जिला सह समन्वयक अतिन संगल व उदय वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कमलकांत गोयल एवं व्यवस्थापक निधीशराज गर्ग (युवा भाजपा नेता) का पटका पहनकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात शाखा के सभी सदस्यों ने उदय वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के साथ नर-नारायण सेवा के अंतर्गत करीब २०० सदस्यों का दोपहर भोज करा कर सेवा कार्य कर धर्म लाभ उठाया। जरूरतमंदों को खाना खिलाना दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है। भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा व उदय वेलफेयर सोसाइटी के काफी सदस्यों ने परिवार सहित उपस्थित होकर सेवा कार्य के इस कार्यक्रम को बहुत ही सेवा भाव से कर धर्म लाभ उठाया। शाखा के संस्कृति सत्ता चेयरमैन कौशल कृष्ण अग्रवाल व ब्रजमोहन सिंगल, आज के कार्यक्रम के चेयरमैन निधीशराज गर्ग एवं डॉ० सपना गर्ग ने मानवता के इस सेवा कार्य मैं अपना सहयोग दिया। समृद्धि शाखा के काफी सदस्यों ने परिवार सहित भाग लिया और शाखा की महिलाओं ने भी काफी संख्या में भाग लेकर सेवा लाभ उठाया। शाखा अध्यक्ष डॉक्टर प्रवेश कुमार जी व सचिव सी०ए० मनीष बंसल ने सभी का धन्यवाद अदा किया और आगे होने वाले अन्य कार्य में भी अपनी सभी सदस्यों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आव्हान किया।
भारत स्काउट और गाइड उ.प्र., की बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला कार्यालय जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी के प्रांगण में जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड उ.प्र.जनपद मुजफ्फरनगर की जिला मुख्यायुक्त डॉ कंचन प्रभा शुक्ला जी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई।
सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल श्री मयंक शर्मा जी ने बी एस.जी.ज्ञान प्रतियोगिता एवं सर्वोत्तम कैडेट रैली में अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिये प्रेरित किया तथा प्रादेशिक आजीवन सदस्य बनने के लिये प्रेरित किया परिणाम स्वरूप २ आजीवन सदस्य बने। बैठक में जिला आयुक्त (स्काउट) श्री विजय कुमार शर्मा जी ,जिला आयुक्त (रोवर) डॉ० मुकेश चंद त्यागी जी, जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट श्री संतोष कुमार वर्मा जी, जिला आयुक्त (बुलबुल) श्रीमती मीरा शर्मा जी, जिला आयुक्त (गाइड)डॉ.राजेश कुमारी जी,जिला आयुक्त (रेंजर) डॉ० सुषमा सैनी जी, जिला मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) श्री संजय राणा, श्री हरि ओम गणपति सहस्त्र बुद्ध , श्री रविन्द्र कुमार सिंगल , श्री राकेश कुमार,श्रीमती कुसुम लता (गाइड) जिला कोषाध्यक्ष श्री सुनील कुमार शर्मा, जिला सहायक कमिश्नर श्री सुखदेव कुमार मित्तल (स्काउट) श्रीमती रेणु गर्ग (गाइड)विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, जिला स्काउट प्रतिनिधि श्री सुमित कुमार जिला गाइड प्रतिनिधि श्रीमती किरण रानी, समस्त ट्रेनिंग स्टाफ के साथ-साथ जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा एवं श्रीमती प्रभा दहिया, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री अमरपाल( स्काउट) श्रीमती गुंजन (गाइड) इत्यादि उपस्थित रहे।
रिकॉर्ड के साथ झटका स्वर्ण पदक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में किरण बालियान ने गोला फेंक स्पर्धा में १८.१३ मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक झटका है। किरण ने १८. ६ का पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्ड पुलिस गेम्स में यह उपलब्धि हासिल की है। मूल रूप से मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव निवासी किरण वर्तमान में मेरठ में हापुड़ रोड स्थित एकतानगर में रहती हैं। वो राजस्थान पुलिस ( आईबी ) में सब इंस्पेक्टर हैं। किरण एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत किरण बालियान ने यह सफलता हासिल की है। सफलता के लिए क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता , उपाध्यक्ष व जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी कल्याण सिंह, कोच रोबिन सिंह ने किरण को खुशी जताई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रियंका ने झटका कांस्य पदक
चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में मेरठ की ओलंपियन बेटी प्रियंका गोस्वामी ने २० किमी. पैदल चाल में कांस्य पदक झटका है। मूल रूप से मुजफ्फरनगर की सागड़ी निवासी प्रियंका का परिवार वर्तमान में माधवपुरम सेक्टर ३ में रहता है। प्रियंका ने इंग्लैंड में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था।
हादसे में महिला घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। संधावली बाईपास कट के समीप पुल पर आज दोपहर के वक्त उस समय राहगीरों मे हडकम्प मच गया कि जब ड्राईविंग करते वक्त बात कर रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।
चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत किया जाने वाला चतुर्थ कार्य चिकित्सा शिविर (अनीमिया टेस्ट एव दंत परीक्षण ) एस डी गर्ल्स इंटर कॉलेज , झांसी की रानी, मुजफ्फरनगर मे किया गया। जिसमे लगभग १५० छात्राओ का अनीमिया टेस्ट एव ३०० छात्राओ का दांत परीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि श्रीनिष्काम गर्ग जी (प्रा०प्० प्रा० योग) रहे। इस कार्यक्रम मे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता सिंह जी का विशेष सहयोग रहा उनके द्वारा छात्राओ को अनीमिया टेस्ट के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती प्रतिमा तायल जी , डॉ ऋतु चावल जी, श्रीमती रीना यादव जी का भी सहयोग प्राप्त हुआ। सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम चेयरमैन डॉ विनोद वर्मा अनीमिया टेस्ट बिना किसी शुल्क के किया गया एव डॉ अश्वनी पुंडीर द्वारा दांत टेस्ट भी बिना किसी शुल्क के किया। कार्यक्रम चौयरमैन श्री कौशल कृष्ण अग्रवाल एवं श्री बृजमोहन सिंघल रहे। डॉ प्रवेश कुमार द्वारा विद्यालय प्रधानाचार्य को आश्वस्त किया कि जब भी कैम्प की आवश्यकता होगी शाखा द्वारा उसका आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मे करीब ३० सदस्यों का सहयोग एव उपस्थित रही।
इसके बाद शाखा अध्यक्ष डॉ० प्रवेश कुमार एवं सचिव श्री मनीष बंसल जी ने सभी का धन्यवाद दिया और आगे भी सभी कार्यक्रमों में इसी तरह सदस्यों को उत्साह पूर्वक भाग लेने का आग्रह किया।
अभिनंदन समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी रविवार को अभिनंदन समारोह में मुजफ्फरनगर पहुंचे। जहां गुर्जर समाज के लोगों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।।
इस मौके पर रविंद्र भाटी ने अपने समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब जरूरत है कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकजुट होने की, क्योंकि गुर्जर समाज के इतिहास और अधिकारों पर अतिक्रमण हो रहा है, उन्हें खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, जो सबसे ज्यादा राष्ट्रभक्त, देशभक्त कौम रही है उसे अपने अधिकारो के लिए जागरूक रहना चाहिए।।
रक्तदान व स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। ग्राम कुटबी में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी यशवीर महाराज बघरा रहे। कार्यक्रम मे अलकनंदा ब्लड बैंक मु.नगर की टीम मौजूद रही। शिविर में 40 लोगो ने रक्तदान किया। जिन्हे प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम मे डा.आलोक, विपुल शर्मा, विनित बालियान, जोरावर चौधरी आदि के अलावा संजीव कुमार, विनय, मनोज कुमार, प्रदीप बालियान, लक्ष्य बालियान, मोनू, विकास, बिल्लू बालियान आदि का विशेष सहयोग रहा।
पारदर्शिता से हुआ सब जूनियर फुटबाल ट्रायल संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी के कुशल मार्गदर्शन में आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रांगण में सब जूनियर फुटबॉल के खिलाड़ियों का चयन संपूर्ण पारदर्शिता के आधार पर एवं खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या १८०७/सम० फुटबाल प्रति०/२०२३-२४ दिनांक ०२.०८.२०२३ एवं अवैतनिक सचिव, उ०प्र० फुटबाल एसोसिएशन के पत्र दिनांक ०१.०८.२०२३ के द्वारा प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता दिनांक ०९ से १६ अगस्त २०२३ तक आगरा में आयोजित की जा रही है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व जिला खेल कार्यालय, मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद स्तर पर दिनांक ०५.०८.२०२३ को सब जूनियर बालक फुटबाल चयन ध् ट्रायल्स का आयोजन करा लिया गया है। जिसमें लगभग ५३ खिलाडियो ने प्रतिभाग किया। उक्त खेल में दिनांक ०६.०९.२०२३ को मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने हेतु जिला स्तर पर निम्न खिलाडियो का चयन किया गया है सब जूनियर फुटबॉल के चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैंरू आयुष, सावन कुमार, इजान, आदित्य, विहान, विशेष, वंश, देव तोमर, मो उजैर, विनीत, गणेश कुमार, प्रेम, यश वर्धन पाल, अहम मलिक, पृथ्वी राज, रामधन है। जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि उक्त जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स मौ० जावेद कमर, सचिव, जिला फुटबाल संघ, मुजफ्फरनगर भीम सिंह, सह सचिव, जिला फुटबाल संघ एवं अनुज कुमार द्वारा कराया गया। एवं ट्रायल प्रक्रिया अत्यंत ही पारदर्शिता एवं खेल प्रदर्शन के आधार पर संपन्न हुई।
शिलान्यास दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री राम जन्मभूमि के शिलान्यास और भूमि पूजन के ३ वर्ष पूरे होने पर विश्व हिंदू महासंघ ने मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में २१ दीपक जलाकर किया हनुमान चालीसा का पाठ तथा सभी की सहमति पर जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा जी संगठन के प्रति लगन और योगी जी में आस्था जताने वाले सुबोध वर्मा को नगरध्यक्ष की जिम्मेदारी दी सभी ने उन को माला पहनाकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सुबोध वर्मा ने सभी का हार्दिक धन्यवाद किया और कहा कि जो विश्वास आपने मुझ पर जताया है उस पर में कोई भी आंच नहीं आने दूंगा और विश्व हिंदू महासंघ की विचारधारा को जन जन तक हर युवा तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करूंगा और योगी जी महाराज के हाथों को मजबूत करने के लिए तत्पर रहूंगा उसके पश्चात नवनियुक्त नगरध्यक्ष सुबोध वर्मा ने भगवान भोलेनाथ को भोग लगाकर उनका आशीर्वाद लिया हर हर महादेव के नारों से शिव चौक गूंज उठा। इस मौके पर वैभव यादव, मनोज कोशिक, विनोद गर्ग, अरविंद ठाकुर, अनुज सिंघल, तरुण गुप्ता, प्रतीक गोस्वामी, मनोज सोलंकी, सुनील धनगर, संजय यादव, ध्रुव सूद, दीपक शर्मा, जतिन सोनकर, आकाश पाल, सूरज सैनी, विपुल गुप्ता, विशाल सैनी, वंश शर्मा, अमन पाल, रोहित यादव, मुकेश वाल्मीकि, उज्जवल यादव, श्रीकांत ठाकुर नितिन यादव उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता थानाध्यक्ष से मिले
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा मय टीम पीड़ित हिंदू युवती के घर पहुंचे जहाँ उन्होंने पूरे मामले में पीड़िता से बात की इसके पश्चात बुढ़ाना थाने पहुंचे जहां थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा से मिले।
जिसमें बताया कि बुढ़ाना थाने में तैनात एक सिपाही द्वारा हिंदू युवती को परेशान कर रहा था उस पर मानसिक दबाव बना रहा था । इस मौके पर वैभव यादव, विनोद गर्ग, प्रतीक गोस्वामी, मुजफ्फरनगर नगर अध्यक्ष सुबोध वर्मा, दीपक शर्मा, सुधीर शर्मा, अर्जुन राजोरिया, छोटा सैनी, लक्ष्मण चौहान, सुभाष प्रजापति,सतेंद्र प्रधान, सोरव सैनी, संयम सैनी, घनश्याम सैनी, जीतेन्द्र राणा, सुभाष चौहान, मनोज चौधरी, बिजेंद्र सैनी, राजकुमार शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
खालपार चौकी इंचार्ज ने चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार चौकी इंचार्ज व उनकी टीम लगातार सघन अभियान चलाये हुए है। खालापार पुलिस द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में द्वारा चलाया वाहन चेकिंग अभियान। उक्त अभियान से अपने वाहनों के सभी मानक पूरे न करने वाले वाहन स्वामियों में हलचल मची हुई है।प्रतिदिन काटे जाते हैं कई चालान, अभियान के दौरान सिफारिशों बजाए सभी कागजों की औपचारिकता पूरे करने की दी जा रही है नसीहत। खालापार चौकी प्रभारी धर्मेंद्र श्योराण को देख उल्टे पांव लौट रहे मनचले।
समाजसेविका का निधन से छाया शोक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। वरिष्ठ समाजसेवी 83 वर्षीय श्रीमति कुसुम कुमार पत्नि वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार का गत दिनो निधन हो गया। ओमेगा होटल के निकट रहने वाली कुसुम कुमार विभिन्न सामाजिक संगठनो के अलावा, इनरव्हील क्लब, लेडिज क्लब नई मन्डी के अलावा सात वर्षो तक फैमिली कोर्ट को काउंसलर रही। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनो, अधिवक्ताओं व गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर उन्हे अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।
बर्बाद हुई फसल तो नदी में कूदा किसानः हिंडन नदी से निकाला गया शव

चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बाढ़ के चलते बर्बाद हुई फसल देखकर किसान ने हिंडन नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। गोताखोरों ने किसान का शव नदी से बाहर निकाला। परिजनों ने किसान संगठन से जुड़े नेताओं के साथ मिलकर शव सड़क पर रख जाम लगा दिया।
खुदकुशी के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि बर्बाद फसल के नुकसान के आकलन को सर्वे नहीं किया गया। मांग की गई की मृतक किसान के परिजनों को २५ लाख रुपए का मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए।
मुजफ्फरनगर में गत दिनों हिंडन नदी में आई बाढ़ के चलते किसानों की हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गई है। हिंडन नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों में पानी भर गया था। जिससे सैकड़ों किसान प्रभावित हुए थे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बाढ़ के पानी में उतारकर नुकसान का जायजा लिया था। किसानों को आश्वस्त किया था कि उनके नुकसान की भरपाई सर्वे कराकर पूरी की जाएगी।
२० बीघे में बोई थी गन्ने की फसल
थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कसौली निवासी किसान भूपेंद्र पुत्र ओमवीर ने २० बीघा जमीन में गन्ने की फसल बोई हुई थी। बाढ़ के पानी से फसल बर्बाद हो गई थी। परिजनों के अनुसार भूपेंद्र शनिवार शाम खेतों पर फसल देखने गया था। बर्बाद फसल देखकर भूपेंद्र ने हिंडन नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार को उसका शव बरामद हुआ।
किसान संगठनों ने की मुआवजे की मांग
रविवार सुबह भूपेंद्र का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का प्रयास किया। लेकिन किसान संगठनों से जुड़े नेताओं ने पुलिस ने शव ले लिया। भाकियू अराजनीतिक के ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर के नेतृत्व में शव को नदी के पुल पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। ब्लाक अध्यक्ष कुशलवीर का कहना है की किसान ने मजबूर होकर आत्महत्या की। शव को तब तक नही उठने दिया जाएगा। जबतक उच्चधिकारी मोके पर आकर मृतक के आश्रित को सरकारी नोकरी व मुआवजा नही देते।चरथावल कोतवाली के न्यामू की हिंडन के पुल पर धरना दिया।
गायिका के भाई की चाकू से गोदकर हत्या

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी में गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई (१७) खुर्शीद पुत्र वली मोहम्मद की शनिवार की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारों का पता नहीं चल सका। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद शनिवार की शाम नमाज पढ़ने के बाद मोहम्मदपुर- सलावा मार्ग पर टहलने के लिए निकला था। गांव से करीब १५०० मीटर की दूर आसपास के लोगों ने उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो खुर्शीद लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा था। उसके शरीर पर चाकू से हमले के निशान थे।
खुर्शीद के परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसएसआई बालिस्टर त्यागी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को खतौली सरकारी अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि खुर्शीद पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। पिता वली मोहम्मद भी मजदूरी करते है। वह भी मेहनत मजदूरी कर पिता का हाथ बंटाता था।
जान बचाने के लिए खुर्शीद ने की खूब जद्दोजहद भाई को भी की कॉल
खुर्शीद ने हमले के वक्त जान बचाने के लिए खूब जद्दोजहद की थी। जान बचाकर भागते वक्त उसने अपने भाई को मोबाइल से कॉल भी की, लेकिन बात नहीं हो पाई। उसका भाई जब मौके पर पहुंचा तब तक हमलावर फरार हो चुके थे और खुर्शीद लहूलुहान हालत में पड़ा था।
ग्रामीणों के अनुसार हमलावरों ने उसे घेर कर चाकू हमला किया तो वह बचाने के लिए चीखता चिल्लाता हुआ भागा था। इसी दौरान उसने अपने बड़े भाई शाहरुख को मोबाइल से कॉल भी की। मगर, बात नहीं हो पाई। इसके बाद शाहरूख परिजनों और गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा तो हमलावर भागे थे।
ग्रामीण उसे अस्पताल में ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं


