समाचार (Muzaffarnagar News)
हरियाली तीज उत्सव भाविप सम्राट शाखा ने मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा ट्युलिप रैस्टौरैंट रेलवे रोड पर हरियाली तीज उत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रा० अध्यक्ष डॉ आर. के. सिंह जी एवं प्रा० वित्त सचिव श्री शशिकांत मित्तल – श्रीमती रश्मि मित्तल जी अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती अलका सिंह जी व श्रीमती आशा जैन जी (प्रा० चौयरमेन तीजोत्सव) एवं श्री सुगन्ध जैन जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में सभी महिलाओं ने सभा स्थल पर ही सुन्दर – सुन्दर मेंहदी लगवाई यह कार्यक्रम शाखा में प्रथम बार आयोजित हुआ फिर श्रीमती मोनिका शर्मा द्वारा तम्बोला का बहुत ही सुन्दर आयोजन किया जिसका सभी ने भरपूर आन्नद लिया। कार्यक्रम में घ्चा गोयल, सुरभि सिंघल ने मनभावन नृत्य किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में शाखा की और से अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
दीप प्रज्ज्वलित कर वन्दे मातरम् से सभा का शुभारंभ हुआ आज श्रीमती सुरभि सिंघल का जन्मदिन शाखा द्वारा केक काटकर मनाया गया सभी ने उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। फिर पवन सिंघल – सुरभि सिंघल, गोपाल कंसल – प्रीति कंसल, प्रीतम सिंघल – अनुराधा सिंघल, सौरभ गुप्ता – विधु गुप्ता, सौरभ मित्तल – दीपिका मित्तल के एक से एक सुन्दर कपल डांस ने सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। अध्यक्षघ् डॉ नितिन जैन ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल व कुलदीप भारद्वाज के गीतघे ने सभा में चार चांद लगा दिए। सभा का विशेष आकर्षण आज की तीज क्वीन को लेकर था यह प्रतियोगिता तीन कटैगिरी में कराई गई प्रतियोगिता में जज की भूमिका श्रीमती अलका सिंह व श्रीमती आशा जैन द्वारा विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। साठ वर्ष से उपर की प्रतियोगिता की विजेता ’श्रीमती अनिता कर्णवाल व रागिनी जैन रही, पैंतालीस वर्ष से उपर की विजेता अलका गुप्ता व मंजु अग्रवाल रही और आज का विशेष आकर्षण पैंतालीस साल से कम की विजेता श्रीमती माधवी जैन व शिल्पी सिंघल रही। इस सुन्दर कार्यक्रम की चौयरमेन श्रीमती सोनिया जैन, मोनिका शर्मा, पूनम खन्ना रही। सभी विजेताओं को शानदार पटका व ताज पहनाकर सम्मानित किया गया हाल में लगातार तालियां बजती रही सभी विजेता बहुत खुश नजर आये। शाखा के माह जौलाई – अगस्त के विवाह वर्षगांठ व समयबद्धता पुरस्कार के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में शाखा के बावन सदस्य परिवार सहित सम्मलित हुए व कार्यक्रम का भरपूर आन्नद लिया। राष्ट्रगान के पश्चात रात्रि भोज हुआ कार्यक्रम में उपस्थित सभी परिवारों को शाखा की और से तीज की एक सुंदर पोटली उपहार दी गई।
बुढ़ाना में एडीएम प्रशासन ने सुनी समस्याएं
बुढ़़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। तहसील बुढ़ाना स्थित सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल मार्गदर्शन में तहसील बुढ़ाना स्थित सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं उप जिला अधिकारी बुढ़ाना अरुण कुमार की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में भूमि विवादग् राजस्वग् पेंशनग्राशन कार्डग् आवास इत्यादि शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने समस्त अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं निष्पक्ष निस्तारण शासन की पहली प्राथमिकता है शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए शिकायत निस्तारण प्रक्रिया में दो निष्पक्ष गवाह एवं मौके की फोटोग्राफ्स जरूर लिए जाएं।
तीज महोत्सव श्री कुंद कुंद जैन इंटर कालेज में धूमधाम के साथ मनाया
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर मे श्री कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने खुशियों के साथ तीज उत्सव मनाया। सभी महिला शिक्षिकाएं अच्छे से तैयार होकर आई। सभी ने मिलकर स्वादिष्ट घेवर, गुंजिया, फैनी तथा पकवान खाए। तीज के लोक गीत गाए। शिक्षिका संध्या नागर ने बताया कि महिलाए तीज पर्व पर हरे रंग का प्रयोग करती है। हमे धरती को भी हरा भरा बनाना है।सभी ने एक दूसरे को बधाईयां दी। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने तीज पर्व की शुभ कामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर प्रियंका जैन,मोनिका शर्मा,नेहा जैन,रजनी जैन,इंदू,एकता,मीनाक्षी,पारुल, लवी,दीपा,नूतन,बबीता, नीरज शर्मा,नीतू,रसना, प्रतिज्ञा, आंचल, आयशा सहित सभी शिक्षिकाए रही।
छपार पुलिस ने 4 शातिर हत्यारों को किया गिरफ्तार
छपार।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना छपार पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण, ०४ हत्यारे अभियुक्त लुकमान पुत्र नूरदीन निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मण्डी, तासीन पुत्र लाला निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर, साहिर पुत्र अलमूदीन निवासी ग्राम मोलाहेडी थाना मन्सूरपुर, सोनू पुत्र ब्रहमचन्द निवासी ग्राम मोलाहेडी थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।गिरफ्तार किये। जिनके कब्जे व निशादेही से आलाकत्ल तमंचा व दाव बरामद किया। सम्पत्ति हड़पने के उद्देश्य से मौसेरे भाई ने ही कराई थी हत्या। जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार गौतम के कुशल नेतृत्व में थाना छपार पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा को ग्राम बढेड़ी के जंगल में हुई हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०४ हत्यारे अभियुक्तगण को तेजलहेडा चौराहा के पास ग्राम खिन्दडिया के तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से हत्या में प्रयुक्त लोहे का दाव व तमंचा बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारीध्कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
डीएम द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।
खतौली तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्याधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, क्षेत्राधिकारी खतौली, उपजिलाधिकारी खतौली सहित प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दीन मोहम्मद राजकीय इंटर कॉलेज कम हेड़ा में हरियाली तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की विद्यालय की छात्राओं के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान कुमारी शिफा द्वितीय स्थान कुमारी समा तृतीय स्थान कुमारी सुनदुष को प्राप्त हुआ सीनियर वर्ग में रोशनी जहां प्रथम मिस्बाह आदित्य तथा मोहिनी तृतीय स्थान पर रही प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह के द्वारा छात्राओं को हरियाली तीज की बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलदीप कुमार विक्रांत कुमार दिनेश कुमार विनीता तथा विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक सुदेश कपिल उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि ०४ अगस्त को वादिया श्रीमती ब्रिजेश पत्नी स्व० श्री राजवीर निवासी ग्राम बढेडी थाना छपार, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना छपार पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वादिया के पुत्र स्व० कुलदीप की ग्राम परेई के जंगल मे रास्ते पर हत्या कारित कर दी गयी है जिसका शक मृतक के मौसेरे भाई अरविन्द उर्फ जोनी पुत्र कालूराम निवासी ग्राम मौलाहेड़ी थाना मन्सुरपुर , मुजफ्फरनगर पर है। तहरीर के आधार पर थाना छपार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना छपार पुलिस तथा सर्विलांस की टीमों का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा आज दिनांक १९.०८.२०२३ को उक्त हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०४ हत्यारे अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक कुलदीप की सम्पत्ति का उसके अलावा कोई वारिश नहीं है। मृतक का मोसेरा भाई अरविन्द उर्फ जोनी पुत्र कालूराम निवासी ग्राम मौलाहेड़ी थाना मन्सुरपुर , मुजफ्फरनगर कई वर्षों से मृतक के घर में परिवार सहित रह रहा था। अरविन्द उर्फ जोनी उपरोक्त द्वारा कुलदीप की सम्पत्ति हड़पने के उद्देश्य से १० लाख रुपये में अभियुक्तगण लुकमान, तासीन, साहिर, सोनू उपरोक्त तथा आबिद पुत्र मौशम निवासी माण्डी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, काला पुत्र नामालूम निवासी माण्डी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, साजिद उर्फ मास्टर पुत्र इलाहू निवासी बिलासपुर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर आदि के साथ कुलदीप की हत्या करने का सौदा किया था। अभियुक्त अरविन्द उर्फ जोनी द्वारा अपने साथी साहिर व सोनू को मृतक के खेत पर जाने वाला रास्ता दिखाया गया तथा दिनांक ०४ अगस्त की शाम को जब मृतक कुलदीप अपने खेत से नौकर खाना वापस देकर लौट रहा था तब रास्ते में अभियुक्तगण लुकमान, तासीन, आबिद, काला, साजिद उर्फ मास्टर उपरोक्त द्वारा कुलदीप की हत्या कर दी गयी थी। स्थानीय पुलिस द्वारा घटना में वांछित अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। जिनके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर।(आलाकत्ल), ०१ दाव ।(आलाकत्ल) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंप्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा थाना छपार, उ०नि० विनित मलिक, नन्द किशोर शर्मा, उ०नि० सेन्सरपाल सिंह, है०का० राहुल कुमार सर्विलांस सैल, है०का० दीपक कुमार सर्विलांस सैल, है०का० गौरव, विनय, का० ललित कुमार सर्विलांस सैल, का० अनीस खां, जितेंद्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, हरमेश गोला, रजत, विवेक थाना छपार शामिल रहे।
हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण जागरूकता से संबंधित ग्राम नसीरपुर थाना नई मंडी के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय जिला मुजफ्फरनगर में अभियान चलाया गया अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद, बीना शर्मा मिशन शक्ति जिला कार्डिनेटर सिविल, महिला का० श्वेता चौधरी, महिला का० विमलेश, कांस्टेबल अमरजीत सिंह जनपद मुजफ्फरनगर के साथ संयुक्त टीम बनाकर बालिकाओं को आत्म सुरक्षा एवं शासन द्वारा चलाए गए बालिकाओं से संबंधित भिन्न -भिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई एवं उनको बताया गया कि आपको स्वयं कैसे रक्षा करनी है एवं बालिकाओं को शासन द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो’ नारे के साथ बालिकाओं का उत्साह वर्धन करते हुए बालिकाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया बालिकाओं द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश के उपलक्ष में सांस्कृतिक प्रोग्राम किया गए एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सभी बालिकाओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा थाना एएचटीयू टीम द्वारा समय अनुसार आगे भी ऐसे कार्यक्रम करके महिलाओं को समय-समय पर जागरूक किया जाएगा
प्रॉपर्टी डीलर मंत्री संजीव बालियान से मिले
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पिछले दिनों मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध रूप से काटी जा रही २६ कॉलोनी पर कार्यवाही करते हुए पहले तो चिन्हीकरण कर उनकी लिस्ट जारी की गई थी उसके बाद अवैध कॉलोनी काटने वाले दर्जनों प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। एमडीए द्वारा मुकदमे दर्ज कराए जाने के बाद जनपद भर के प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया था। मुकदमा दर्ज कराए जाने से नाराज प्रॉपर्टी डीलरों ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान के आवास पर पहुंचकर अपना विरोध जताया और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के आवास पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलरों ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने पहले तो कालोनी काटने पर कुछ ध्यान नहीं दिया और बाद में उन कॉलोनीयों पर बुलडोजर चलवाया गया और फिर आज उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। सवाल उठता है कि मुजफ्फरनगर में अवैध कालोनियों की भरमार है। बगैर नक्शा पास किये अवैध कालोनियां पिछले कई वर्षो से काटी जा रही है। शहर के चारों तरफ अनेक प्रोपर्टी डीलरों ने कालोनियों काट दी है जिनमें सैकडों मकान भी बन चुके है। अब इन कालोनियों में बगैर नक्शा पास किये बनाये गये मकान के लिए जिम्मेदार कौन होगा यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब विकास प्राधिकरण के पास नहीं है। विकास प्राधिकरण पिछले काफी समय से जनपद में कोई भी ऐसा कोई भा डवलपमेंट करने में कामयाब नहीं हुआ जिसको प्राधिकरण की उपलब्धी बताया जा सके। लेकिन इस सबके बावजूद अवैध कालोनियों के लिए कौन जिम्मेदार है? इस सवाल का जवाब न तो जिला प्रशासन के पपास है और न ही नेताओं के। यह जरूर है कि कुछ लोगों ने पिछले एक अरसे में अवैध कालोनियों को काटकर करोडों रूप्ये कमा लिये है।
वहीं मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर कानून के तहत कार्यवाही की जायेगी।
कैडेट्स को सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में ट्रैक सूट का वितरण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में एनसीसी ८२ बटालियन के सभी कैडेट्स को ट्रैक सूट का वितरण किया गया जो कि एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर मेरठ के द्वारा प्रदान किए गए थे। उक्त कार्यक्रम में सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर, प्रोफेसर अलका बंसल, डॉक्टर ममता श्याम, एनसीसी ८२ बटालियन के केयरटेकर ऑफिसर श्री अजय, वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अनूप पटेल एवं शुभी चौरसिया मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन एनसीसी ८२ बटालियन के केयरटेकर ऑफिसर अजय ने किया जिसमें एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया और आखिर में धन्यवाद ज्ञापन श्री अनूप पटेल जी द्वारा किया गया।
धूमधाम के साथ मनाया जीडी गोयनका में तीज उत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में आज रंगारंग तीज उत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीज का त्योहार मूल रूप से मानसून के आगमन के महत्व को दर्शाता है और देवी पार्वती और भगवान शिव के साथ उनके मिलन को समर्पित है। कार्यक्रम में उल्लास और उत्सव की थीम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत प्री प्राइमरी विंग के छात्र पूरी तरह सज- सवंरकर आए और तीज पर एक विशेष सभा का आयोजन किया। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की छात्राओं के लिए विद्यालय में अंतर सदन श्मेहंदीश् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत छात्राओं ने मेहंदी लगाकर अपनी -अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी जी ने छात्रों की कलात्मकता और रचनात्मकता से अभिभूत होकर छात्रों और शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। इसी के साथ उन्होंने यह संदेश भी दिया कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन का उद्देश्य छात्रों को अपनी संस्कृति से जोड़कर रखने में मदद करना है।
हादसो में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग-अलग हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सूत्रों के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी रामपुरी निवासी सुनील सैनी अपने चचेरे भाई सुधीर के साथ बाइक द्वारा रामपुर तिराहे की और से लौटते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। उधर से जा रहे वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बुढाना के विज्ञाना निवासी साजिद पुत्र आस मौहम्मद सोहजनी तगान के करीब सडक हादसे में घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। एक अन्य सडक हादसे के तहत मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी श्रीमति वीरमती अपने खेतो से पशुओं के लिए चारा लाते वक्त गांव की गली में बाईक की चपेट मे आकर घायल हो गई।ं
निबंध प्रतियोगिता हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के संस्थापक महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ विक्रम साराभाई के जन्मशती के उपलक्ष में संपूर्ण भारत वर्ष में मनाए जा रहे भारत अंतरिक्ष सप्ताह के अंतर्गत चौधरी छोटू राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ नरेश मलिक जी के मार्गदर्शन में अंतरिक्ष अन्वेषण के लाभ शीर्षक पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक डॉ आई डी शर्मा द्वारा किया गया। आज की इस निबंध प्रतियोगिता मैं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। आज की प्रतियोगिता में वंशिका शर्मा शाहीन तथा सुषमा ने प्रमुख स्थान प्राप्त किया साथ ही शादिया, ईशु वर्मा, सानू बालियान, अलका, शिवम कुमार, आकाश भट्ट, शानू बालियान, सुषमा, तंजीला आदि का प्रयास सराहनीय रहा। आज की इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ हरिओम शर्मा, डॉ सुभाष कुमार, श्री भूपेंद्र सिंह ,डॉ शशांक आदि ने उपस्थित रहकर सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।
चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान। बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प, ग्राहक सेवा केन्द्र आदि वित्तीय संस्थानों पर की गयी चेकिंग तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संदिग्धों से की गयी पूछताछ। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में समस्त थानाध्चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई तथा संदिग्धों से पूछताछ की गयी। इसी क्रम में स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्क्वॉड व एएस चेक टीम द्वारा कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चौकिंग के दौरान उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की चेकिंग की गयी तथा सभी से कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी।
हरियाली तीज कार्यक्रम भव्यता से संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हरियाली तीज हिन्दू धर्म से जुड़ा है एक महत्वपूर्ण त्योहार है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने देवी पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकारा था। शास्त्रों की मानें तो भोलेनाथ को अपने पति के रूप में पाने के लिए देवी पार्वती ने १०८ जन्म लिए थे। उत्तर भारत में इस उत्सव के खूबसूरत रंग देखे जा सकते हैं।
इस दौरान कुंआरी और शादिशुदा स्त्रियों हाथों में मेहंदी लगाती हैं, चटक रंग के कपड़े पहनती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस पर्व में उपवास यानी वर्त का भी विधान है।रीति-रिवाजों के मुताबिक बहुएं मायके से आए वस्त्रों और श्रृंगार की वस्तुएं धारण करती हैं, जिसे सिंधार कहा जाता है। इस दौरान घर पर तरह-तरह पकवान बनाए जाते हैं। इस दौरान लड़कियां झुला भी झुलती हैं, साथ ही लोक नृत्य-संगीत का भी आयोजन किया जाता है।
हरियाली तीज में मेहंदी का खास महत्व है, जिसके बिना न सोलह श्रृंगार पूरा हो सकता है, न ही यह तीज का त्योहार। तीज से एक दिन पहले महिलाएं और कुंआरी युवतियां अपने हाथों और पैरों में खूबसूरत मेहंदी रचाती हैं, जो उनके इस दिन को खास बनाने का काम करती है।
इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इंडीयन मेडिकल असोसीएशन , ब्रांच मुजफ्फरनगर परिवार ने भी डॉ ललिता माहेश्वरी के निर्देशन में यह त्योहार पूरे जोरशोर से कल शाम स्थानीय रेडीयंट इन में आयोजित किया।जिसमें कि सभी मुख्य महिला चिकित्सकों व अन्य सभी सदस्यों की महिला परिवारजन ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रंग बिरंगे परिधान पहनकर खूब सजधजकर इसमें शामिल हुई महिला सदस्यों ने अपने हाथों में सुंदर सुंदर मेहंदी भी लगा रखी थी। इसमें विभिन्न सदस्यों द्वारा डान्स भी किया लिया गया । मंच का संचालन डॉ ललिता माहेश्वरी ने बड़े ही दिलचस्प अन्दाज में किया द्य
समारोह में मुख्य रूप से डॉ नूतन जैन डॉ विनीता सिंघल, डॉ मंजु प्रभाकर, डॉ सुनीता जैन,डॉ डॉ अंजु गर्ग, डॉ रश्मि गोयल , डॉ दीप शिखा जैन, डॉ निधि गौड़, डॉ मंजुल गौड़, डॉ मंजु गुप्ता, डॉ पूजा चौधरी, डॉ ईना, डॉ रूपम गुप्ता,डॉ दीप्ति अग्रवाल , डॉ रेणु अग्रवाल, डॉ ऋचा गर्ग, साधना गर्ग , बीटा मारवाह , दीपा शर्मा , कविता कुमार डॉ निधि मलिक, डॉ वंदना जैन, सोनिया लूथरा , भावना सिंघल, रश्मि ठकराल,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे द्य
नीतू गोयल बनी तीज क्वीन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लायन्स क्लब के हरियाली तीज प्रोग्राम मे विभिन्न स्टेट के व्यक्तियों के साथ मनाया तीज उत्सव जिसमें प्रोग्राम चेयरमैन प्रतिभा बंसल कोचौयरमैन वन्दना मित्तल, रुचि मित्तल व सहयोगी सीए मनीष बंसल,आमित मितल ने प्रोग्राम मे चार चांद लगाए। सर्वप्रथम गणेश स्तुति से प्रोग्राम की शुरुआत हुई।
इसके उपरांत विभिन स्टेट की वेषभूषा में उत्तर प्रदेश से शिवांगी गर्ग, अमित गर्ग, शालू मित्तल, निखिल मित्तल, नीतू गोयल, मुकुल गोयल, पंजाब से लवली अरोरा, गिरीश अरोरा, महाराष्ट्र से अर्चना जैन, मुनीश जैन, राजस्थान से मारवाड़ी वेश भूषा में सुनीता कंसल,अनिल कंसल व सौम्या गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, मुकेश गोयल, आसाम से रीना अग्रवाल, अजय अग्रवाल, गुजरात से निधि अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, पश्चिमी बंगाल से ममता अग्रवाल व दीप अग्रवाल, अंजू गोयल, मुकेश गोयल,ने भाग लिया और विभिन्न वेशभूषा पहने लायन लायनेड ने विभिन्न गानों पर लोक नृत्य किए बच्चो ने विभिन्न गानों पर नृत्य किए और अनेकों गेम भी खिलाए गए, और नीतू गोयल को तीज क्वीन और मुकुल गोयल तीज किंग चुना गया अन्त में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
एस.डी. ग्लोबल स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. ग्लोबल स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के निर्देशक डॉ. सिद्दार्थ शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए तथा समारोह की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्या साक्षी सिंह ने की। स्कूल के निर्देशक डॉ. सिद्दार्थ शर्मा ने उपस्थित बच्चो व समस्त स्टाफ को तीज की शुभकामनाये देते हुए तीज के विषय में बताया। स्कूल की प्रधानाचार्या साक्षी सिंह ने बच्चो को तीज के त्यौहार का महत्व बताते हुए उन्हें शुभकामनाये दी। विद्यालय में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत झूला सजाना, मेहँदी, डांस ,कविता आदि का आयोजन किया गया । रंग बिरंगी वेशभूषा में बच्चो ने मनमोहक प्रस्तुति दी । जिसमे रिम्शा, यशिका, राशी, शिफा, तरुशी, दीपाली, यसिका, लक्शी, परिधि आदि प्रमुख रहे ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं प्रीति गोयल (कोऑर्डिनेटर),रितु, अमिता, सोनिया, प्रीति शर्मा, पूजा पाल, शैलजा, आस्था, रेखा, दीपावली, शुभम, अखिलेश, गुलनाज, कंचन, साक्षी, कोमल, श्वेता, टीना,पूजा ,नेहा शर्मा, सुमित गुप्ता, सुभाष पवार,तुषार, आदि का सहयोग रहा ।
तीज उत्सव और अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रोटरी क्लब समर्पण ने आज क्लब का अधिष्ठापन समारोह किया तथा तीज उत्सव भी मनाया। रो संदीप मित्तल को कॉलर पहनाकर २०२३-२४ का अध्यक्ष ,रो विकास भार्गव को सचिव और रो विजय मित्तल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जिसमे सभी बोर्ड के सदस्यो को शपथ दिलाई गई। साथ मे क्लिब द्वारा तीज उत्सव भी बनाया गया जिसमे सभी ऐनीज ने प्रतियोगिता मे भाग लिया। सभी बच्चों ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। और कपल गेम भी खेले गये।
समारोह मे रो अंकुश अग्रवाल, रो नीरज कौशिक, रो विकास वर्मा,रो आशुतोष शर्मा,रो अंशुल मित्तल, रो सर्वेश त्यागी, रो नियम शर्मा, रो अतलेश गोयल, रो अमित धीमान और सभी रोटेरियन उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों का चयन हुआ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला खेल अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र०, खेल भवन लखनऊ एवं अवैतनिक सचिव, उ०प्र० एसोसिएशन द्वारा प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक २५ से २७ अगस्त, २०२३ तक मऊ में आयोजित जायेगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व जिला खेल कार्यालय,मुजफ्फरनगर द्वारा जिला स्तर पर सब जूनियर बालक कुश्ती चयन/ ट्रायल्स कराया गया। जिसमें ३७ खिलाडियो ने प्रतिभाग किया। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने हेतु जिला स्तर पर निम्नविवरण के अनुसार खिलडियो का
चयन किया गया। जिसका विवरण निम्न प्रकार से है-फ्री स्टाइल में शिवांश तोमर और सुमित पाल ५१ किलोग्राम और शिवम बालियान ५५ किलोग्राम और आदित्य तोमर ६० किलोग्राम फ्री स्टाइल में और पीयूष ६५ किलो और मोइन चौधरी ८० किलोग्राम में और रियांश ९२ किलोग्राम में और अर्पित कुमार ५१ किलोग्राम में और दीपक कुमार ५५ किलोग्राम में और शिवा तावनी ६० किलोग्राम में जनपद से चयनित किए गए। उक्त खेल के चयन/ट्रायल्य में निर्दोश बालियान, सचिव, जिला कुश्ती संघ एवं प्रदीप कुमार, अंशकालिक मानदेय कुश्ती प्रशिक्षक द्वारा जिला स्तर पर खिलाडियो का चयन किया गया चयन प्रक्रिया संपूर्ण पारदर्शिता के आधार पर की गई
सिख समाज के गणमान्यो का किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधि मण्डल दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमैटी के जरनल सेक्रेट्री सरदार जगदीप सिँह काहलो, सरदार आत्मा सिँह लबाना वाइज प्रेजिडेंट, सरदार एम. पी. एस. चड्ढा प्रधान शिरोमणि अकाली दल दिल्ली प्रदेश, सरदार रमिन्दर सिँह स्वीटा सीनियर मेंबर,सरदार हरजीत सिँह पप्पा सीनियर मेंबर आदि से गुरुद्वारा रकाब गंज ऑफिस दिल्ली मे मिला!जिसमे सरदार त्रिलोचन सिँह गंभीर सलाहकार सदस्य अल्पसंख्यक आयोग (भारत सरकार) एवं श्री गुर सिँह सभा मुजफ्फरनगर के प्रधान सरदार हरजीत सिँह गुराया जी,पूर्व प्रधान सरदार गुरुचरण सिँह बराड,सरदार सतपाल सिँह मान एवं खालसा दल प्रधान सरदार सतनाम सिँह हँसपाल ने पश्चिम के पंजाबी सिख समाज की अनेको समस्याओ का मुद्दा एवं उनपर गंभीरता से विस्तार से चर्चा की और जिसमे तय हुआ कि जल्द ही मुजफ्फरनगर मे एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमैटी का आयेगा ! मीटिंग उपरान्त मुजफ्फरनगर सिख समाज के गणमान्यो का सम्मान दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमैटी द्वारा गुरु गोबिंद सिँह भवन गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब नई दिल्ली मे किया गया!इस मोके पर श्री गुरु सिंह सभा मुजफ्फरनगर के प्रधान हरजीत सिंह गोराया,सरदार सतपाल सिंह मान, खालसा दल के जिला प्रधान सरदार सतनाम सिंह हंसपाल, पूर्व प्रधान श्री गुरु सिंह सभा गुरुचरण सिंह बराड ,हरमीन्दर सिँह चेयरमेन गन्ना समिति रामराज, गुरचरण सिंह झज्झ, जसविंदर सिंह बग्गा, वजीर सिंह ग्रोवर, सुरिंदर सिंह गंभीर ,जानसठ पूर्व प्रमुख रविकिरण, जिला पंचायत सदस्य जोगिंदर सिँह काला, रजत चौधरी,जगप्रीत सिँह टिंकल छाबड़ा,अभिजीत सिंह गंभीर, मंजिंदर सिंह रामराज, गुरुशरण सिंह मान, गुरुजीत सिंह, अर्जन सिंह आदि प्रतिनिधि मण्डल मे मोजूद रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा का निरीक्षण अभियान जारी कई विद्यालयों को दिए कड़े निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने गत दिवस जनपद मुजफ्फरनगर में विद्यालयों के निरीक्षण का अभियान चलाकर संबंधित विद्यालयों का निरीक्षण किया एवं उन्हें कड़े निर्देश जारी किए मिली जानकारी के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने गत दिवस प्रातः ०९ बजे से १२ः०० तक प्रातः ९ः३० बजे- अमृत इण्टर कालेज रोहाना प्रातः ९ः३० बजे अशासकीय मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय अमृत इण्टर कालेज रोहाना मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने विद्यालय मे कक्षा ०६ से १२ तक पंजीकृत १४८९ छात्रों के सापेक्ष ११७९ छात्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय मे कुल ४७ पद ०१प्रधानाचार्य, ०९प्रवक्ता, २२सहायक, ०४ लिपिक एवं ११ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सर्जित पदो के सापेक्ष ०१ प्रधानाचार्य, ०४ प्रवक्ता, १६ सहायक अध्यापक, ०१ लिपिक व ५ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित कुल २९ उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय ०१ प्रवक्ता, ०१ सहायक अध्यापक, १ लिपिक व २ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित थे जिनकी आनलाइन अवकाश प्रार्थना पत्र कार्यालय पंजिका मे अंकित पाये। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने निरीक्षण के दौरान कक्षा ०९ के छात्र आदित्य से प्रश्न पूछे जिसका उनके द्वारा उत्तर दिया गया तथा छात्रो की कापी का अवलोकन किया गया तथा अब तक कापी नही जॉचें जाने के कारण प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन कापी को जॉचा जाये एवं शैक्षिक पंचाग के अनुसार शिक्षण कार्य को पूर्ण कराया जाये। निरीक्षण कार्य अभियान के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने गत दिवस प्रातः १०ः३० बजे राजकीय इण्टर कालेज पुरकाजी मु०नगर- प्रातः १०ः३० बजे राजकीय इण्टर कालेज पुरकाजी मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा के निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया । विद्यालय मे छात्रो का पंजीकरण एवं उपस्थित अच्छी पायी गयी। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत चलाये जाने वाले कोर्स( हेतु छात्रो का पंजीकरण कर लिया गया है तथा प्रशिक्षण देने हेतु प्रशान्त सैनी, हीमान्शी एवं हिमान्शु प्रशिक्षक उपस्थित पाये गये उपरोक्त दोनो प्रशिक्षण हेतु १४० छात्रध्छात्राओं का पंजीकरण कर लिया गया है किन्तु छात्रो की उपस्थिति लगाये जाने का तरीका सन्तोषजनक नही पाये जाने पर प्रधानाचार्या एवं प्रशिक्षको को निर्देशित किया गया कि आनलाइन उपस्थिति दर्ज करने हेतु लगाये गये डिवायसो की संख्या को बढाया जाने ताकि छात्रो को प्रशिक्षण मे विलम्ब न हो तथा पंजीकृत सभी छात्रध्छात्राओ को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाये।निरीक्षण की इसी श्रृंखला में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने प्रातः ११ः१५ बजे राजकीय हाई स्कूल हरिनगर पुरकाजी मु०नगर-प्रातः ११ः१५ बजे राजकीय हाई स्कूल हरिनगर पुरकाजी मु०नगर का औचक निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा के निरीक्षण के दौरान विद्यालय मे कक्षा १० तक कुल १८६ छात्र पंजीकृत पाये गये प्रधानाचार्य को कक्षा ०९ मे छात्रो का नामाकन बढाये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा विद्यालय मे साफ सफाई की उचित व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। विद्यालय मे चल रहे नव निर्मित शैचालयों का निरीक्षण किया कार्य गुणवत्तापूर्ण होता हुआ पाया गया तथा प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि शिघ्र निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जाये। उल्लेखनीय है कि जबसे जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा मुजफ्फरनगर जनपद में नियुक्त हुए हैं तब से लगातार उनके द्वारा निरीक्षण कार्य जारी है जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने कड़े निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुसार पारदर्शिता पूर्ण माहौल में सरकार की नीतियों के अनुपालन में विद्यार्थियों का चारित्रिक एवं शैक्षणिक विकास किया जाए ताकि हमारे आज के विद्यार्थी कल देश का भविष्य बन सके जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्माउत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा का निरीक्षण अभियान जारी कई विद्यालयों को दिए कड़े निर्देश मुजफ्फरनगर १९ अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के अत्यंत ही जागरूक उत्साहित एवं कर्तव्यनिष्ठ जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने गत दिवस जनपद मुजफ्फरनगर में विद्यालयों के निरीक्षण का अभियान चलाकर संबंधित विद्यालयों का निरीक्षण किया एवं उन्हें कड़े निर्देश जारी किए मिली जानकारी के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने गत दिवस प्रातः ०९ बजे से १२ः०० तक प्रातः ९ः३० बजे- अमृत इण्टर कालेज रोहाना प्रातः ९ः३० बजे अशासकीय मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय अमृत इण्टर कालेज रोहाना मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने विद्यालय मे कक्षा ०६ से १२ तक पंजीकृत १४८९ छात्रों के सापेक्ष ११७९ छात्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय मे कुल ४७ पद ०१प्रधानाचार्य, ०९प्रवक्ता, २२सहायक, ०४ लिपिक एवं ११ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सर्जित पदो के सापेक्ष ०१ प्रधानाचार्य, ०४ प्रवक्ता, १६ सहायक अध्यापक, ०१ लिपिक व ५ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित कुल २९ उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय ०१ प्रवक्ता, ०१ सहायक अध्यापक, १ लिपिक व २ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित थे जिनकी आनलाइन अवकाश प्रार्थना पत्र कार्यालय पंजिका मे अंकित पाये। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने निरीक्षण के दौरान कक्षा ०९ के छात्र आदित्य से प्रश्न पूछे जिसका उनके द्वारा उत्तर दिया गया तथा छात्रो की कापी का अवलोकन किया गया तथा अब तक कापी नही जॉचें जाने के कारण प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन कापी को जॉचा जाये एवं शैक्षिक पंचाग के अनुसार शिक्षण कार्य को पूर्ण कराया जाये। निरीक्षण कार्य अभियान के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने गत दिवस प्रातः १०ः३० बजे राजकीय इण्टर कालेज पुरकाजी मु०नगर- प्रातः १०ः३० बजे राजकीय इण्टर कालेज पुरकाजी मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा के निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया । विद्यालय मे छात्रो का पंजीकरण एवं उपस्थित अच्छी पायी गयी। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत चलाये जाने वाले कोर्स( हेतु छात्रो का पंजीकरण कर लिया गया है तथा प्रशिक्षण देने हेतु प्रशान्त सैनी, हीमान्शी एवं हिमान्शु प्रशिक्षक उपस्थित पाये गये उपरोक्त दोनो प्रशिक्षण हेतु १४० छात्रध्छात्राओं का पंजीकरण कर लिया गया है किन्तु छात्रो की उपस्थिति लगाये जाने का तरीका सन्तोषजनक नही पाये जाने पर प्रधानाचार्या एवं प्रशिक्षको को निर्देशित किया गया कि आनलाइन उपस्थिति दर्ज करने हेतु लगाये गये डिवायसो की संख्या को बढाया जाने ताकि छात्रो को प्रशिक्षण मे विलम्ब न हो तथा पंजीकृत सभी छात्रध्छात्राओ को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाये। निरीक्षण की इसी श्रृंखला में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने प्रातः ११ः१५ बजे राजकीय हाई स्कूल हरिनगर पुरकाजी मु०नगर- प्रातः ११ः१५ बजे राजकीय हाई स्कूल हरिनगर पुरकाजी मु०नगर का औचक निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा के निरीक्षण के दौरान विद्यालय मे कक्षा १० तक कुल १८६ छात्र पंजीकृत पाये गये प्रधानाचार्य को कक्षा ०९ मे छात्रो का नामाकन बढाये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा विद्यालय मे साफ सफाई की उचित व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। विद्यालय मे चल रहे नव निर्मित शैचालयों का निरीक्षण किया कार्य गुणवत्तापूर्ण होता हुआ पाया गया तथा प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि शिघ्र निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जाये। उल्लेखनीय है कि जबसे जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा मुजफ्फरनगर जनपद में नियुक्त हुए हैं तब से लगातार उनके द्वारा निरीक्षण कार्य जारी है जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने कड़े निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुसार पारदर्शिता पूर्ण माहौल में सरकार की नीतियों के अनुपालन में विद्यार्थियों का चारित्रिक एवं शैक्षणिक विकास किया जाए ताकि हमारे आज के विद्यार्थी कल देश का भविष्य बन सके जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों में सुरक्षित एवं साफ-सुथरी व्यवस्था होनी चाहिए ताकि बच्चों की पढ़ाई और बेहतर हो सके ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों में सुरक्षित एवं साफ-सुथरी व्यवस्था होनी चाहिए ताकि बच्चों की पढ़ाई और बेहतर हो सके
२१ से २९ अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत मुजफ्फरनगर में मनाया जाएगा खेल सप्ताहः जिला क्रीडा अधिकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री लक्ष्य राज त्यागी ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में स्वश श्री मेजर ध्यान चन्द जी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस के सुअवसर पर दिनांक २१ अगस्त से २९ अगस्त तक खेल सप्ताह दिवस मनाया जाना है। उक्त के क्रम में जिला खेल कार्यालय, मुजफ्फरनगर द्वारा विभिन्न खेलो में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओ का आयोजन निम्नविवरण के अनुसार स्थानीय चौधरी चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम मुजफ्फरनगर के खेल मैदान पर कराया जायेगा।
खेल प्रतियोगिता का विवरण बताते हुए श्री लक्ष्यराज त्यागी ने कहा कि जिला स्तरीय फुटबाल २१ अगस्त २०२३ प्रातः १०ः०० बजे जिला स्तरीय जूडो जिला स्तरीय कबड्डी जिला स्तरीय कुश्ती २२ अगस्त २०२३ प्रातः १०ः०० बजे, २३ अगस्त २०२३ प्रातः १०ः०० बजे, २४ अगस्त २०२३ प्रातः १०ः०० बजे होगा, जिला जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि १४ वर्ष से कम आयु वर्ग के बालको की जिला स्तरीय हॉकी २८ व २९ अगस्त २०२३ प्रातः १०ः०० बजे होगा। लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमें खिलाडियों को खेल किट में तथा आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने मुजफ्फरनगर जनपद में आयोजित किया जा रहे खेल सप्ताह को ऐतिहासिक सफलता दिलाने हेतु नीचे लिखे विवरण के अनुसार सूचित भी कर दिया है एवं अनुरोध भी किया है जो इस प्रकार है
एएमए का अतिरिक्त प्रभार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पंचायती राज अनुभाग 2 के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने एक आदेश में जिला पंचायत मुजफ्फरनगर मे तैनात अभियंता पवन कुमार को जिला पंचायत मे लमबे समय से रिक्त चल रहे अपर मुख्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौप दिया है। आदेश मे कहा गया है कि अग्रिम आदेशों तक पवन कुमार गोयल ही अभियंता एवं अपर मुख्य अधिकारी का प्रभार संभालेंगे।


