समाचार (Muzaffarnagar News)
प्रतिबंधित दवाईयों के साथ नशे के पांच सौदागर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एक बार फिर से जिला परिषद् मार्किट से नशे के अवैध कारोबार का पुलिस ने भंड़ाफोड़ करते हुए नशे के पांच सौदागरों को गिरफ्तार किया है। यह अवैध कारोबार जिला परिषद् मार्किट के एक दवा कारोबारी के साथ गैंग बनाकर किया जा रहा था। इसमें शामिल लोगों में तीन मेडिकल स्टोर के संचालक भी हैं, जो मेडिकल एजेंसी से नशीली दवाईयों की बड़ी खेप उठाकर जिले के साथ ही दूसरी प्रदेशों में भी सप्लाई किया करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से प्रतिबंधित दवाईयों का बड़ा जखीरा बरामद करने के साथ ही करीब २३ लाख से अधिक की नगदी और दो गाड़ियां भी जब्त की है। यह रकम नया माल खरीदने के लिए लाई जा रही थी। वहीं गाड़ियों के सहारे नशीली दवाईयों की सप्लाई करने का काम किया जाता था। रिजर्व पुलिस लाइन के सभाकक्ष में शुक्रवार को एसएसपी अभिषेक सिंह ने मीडिया कर्मियों के समक्ष प्रतिबंधित दवाईयों के अवैध कारोबार का भंड़ाफोड़ किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने अंडर ट्रेनी आईपीएस अफसरों के दिशा निर्देशन में नशे के इस कारोबार का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पूरी तरह से नशे के सौदागर बनकर कार्य कर रहे थे। इस गैंग को जिला परिषद् मार्किट से अवैध दवाईयों की खेप दी जाती थी और फिर गैंग के सदस्य अपने अपने तरीकों से उस खेप को यूपी के विभिन्न जनपदों के साथ ही दूसरे प्रदेशों तक पहुंचाने का काम करते हुए अवैध रूप से धन अर्जित करते थे, आपूर्ति के बाद प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया जाता था।
एसएसपी अभिषेक ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि रुड़की रोड पर पीर पास कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं। शहर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को हिरासत में लिया तो नशीली दवाईयों के कारोबार का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि यहां से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें शावेज पुत्र रिजवान निवासी अम्बा विहार, मौहम्मद फैज पुत्र सरवर आलम निवासी गांव भोकरहेडी, निखिल पुत्र शिवकुमार निवासी गांधी कालोनी, अनुज कुमार पुत्र सुन्दरपाल निवासी रामलीला टिल्ला और धीरज गर्ग पुत्र नरेश चन्द निवासी शांतिनगर भोपा रोड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से दो गाड़ियां स्विफ्ट डिजायर नम्बर यूपी १२ एएम २०२५ और बलेनो कार संख्या यूपी १४ डीबी २८४५ भी मिली है। गाड़ियों में अवैध रूप से आपूर्ति के लिए ले जाये जा रहे प्रतिबंधित १९२० कैप्सूल स्पासमो प्रो मैक्स प्लस और ४०० नशीले इंजेक्शन पेंटाजोसाइन लेक्टेक्ट आईपी हैककेट तथा ५०० नशीले इंजेक्शन बुपरेनोर्पनाइन आईपी लीजेसिक बरामद किये गये हैं। इसके साथ ही पांचों आरोपियों से अलग अलग रूप से २३ लाख ६९ हजार ८०० रुपये की धनराशि भी बरामद की है। गाड़ियों और दवाईयों के साथ ही नगदी को भी पुलिस टीम ने जब्त कर लिया है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गये पांचों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो अवैध नशीली दवाई व इंजेक्शन का व्यापार अपने निजी वाहनों से लोकल क्षेत्र के साथ ही दूसरे प्रदेशों तक भी करते थे। ये लोग दवाईयों के पैकेज बनाकर बसों के माध्यम से आपूर्ति भेजने में भी लिप्त थे। इनका नेटवर्क यूपी के निकटवर्ती कई राज्यों में फैला हुआ है। इस अवैध कारोबार से अर्जित धन का ये लोग आपस में बंटवारा करते थे। एसएसपी ने बताया कि शावेज ने पूछताछ में बताया कि मौ. फैज और निखिल कुमार उसके ही साथी हैं। उसके भाई सिराज की आर्य समाज रोड पर जमजम मेडिकल एजेंसी के नाम से दुकान है। सिराज नशीली दवाईयों की सप्लाई के आरोप में ही हिमाचल की ऊना जेल में बंद है। शावेज उसकी एजेंसी पर बैठता था और वहीं से नशीली दवाईयों की आपूर्ति करने का कारोबार चला रहा था। इसके साथ ही दूसरे आरोपी निखिल की जिला परिषद् मार्किट में महालक्ष्मी मेडिकल एजेंसी है। आज इनको यहीं पर प्रतिबंधित दवाईयों की आपूर्ति देने के लिए अनुज व धीरज ने बुलाया था। इसी कारण ये लोग मोटी धनराशि लेकर आये थे। इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एएसपी व्योम बिन्दल, एएसपी विनायक गोपाल भोसले, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महावीर चौहान, उप निरीक्षक विनोद कुमार अत्री व नन्द किशोर शर्मा, हैड कांस्टेबल शिवओम भाटी, अनिल कुमार और अशोक खारी, कांस्टेबल सचिन तेवतिया, मौ. इश्फाक और जितेन्द्र शामिल रहे।
पोलिंग बूथों का एसडीएम सदर ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोकसभा चुनाव के मददेनजर एसडीएम सदर परमानंद झा ने चरथावल क्षेत्र के पोलिंग बूथो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के निर्देशो के चलते एसडीएम सदर परमानंद झा ने चरथावल विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम परमानंद झा के साथ सीओ सदर राजू कुमार साव व इंस्पैक्टर चरथावल ओमप्रकाश् ा सिंह आदि मौजूद रहे।
रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में सुपर स्वीप कार्य योजना जिसका प्रमुख उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में नागरिकों के महत्वपूर्ण योगदान से है, के अंतर्गत जनपद स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर के ११ विद्यालयों ने अपनी-अपनी टीम के साथ प्रतिभाग किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. महावीर सैनी भूतपूर्व प्रोफेसर व विभाग अध्यक्ष कला विभाग डी.ए.वी.पीजी कॉलेज ने इस अवसर पर मतदाता जागरूकता तथा निर्वाचन की लोकतंत्र में भूमिका विषय पर कला के माध्यम से समाज तक जागरूकता पहुंचाने की प्रतिभा की सराहना की तथा इस विधा को अत्यंत प्रभावशाली माध्यम के रूप में स्पष्ट किया। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर आदरणीय श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम प्रभारी श्री गौरव कुमार जिला भूमि संरक्षण अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण किया गया व नवोदित बाल कलाकारों को लोकतंत्र के प्रति नागरिक के योगदान को कला के माध्यम से प्रदर्शित करने हेतु सरहा गया। इस अवसर पर अमित कुमार नायब तहसीलदार, विजय कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य ग्रैंन चैंबर इंटर कॉलेज, डॉ. राजेश कुमारी प्रधानाचार्य वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, सोहन पाल , प्रधानाचार्य एस. डी .इंटर कॉलेज, शिक्षा विभाग से स्वीप कार्य योजना के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली श्रीमती सुचित्रा सैनी प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर ,द्वारा सहयोग प्रदान किया गया तथा प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया गया । जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्य डॉ कंचन प्रभा शुक्ला एवं श्रीमती सुमित्रा सिंह प्रधानाचार्य नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज द्वारा समस्त कार्यक्रम का आयोजन नोडल के रूप में करते हुए इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निर्णायक डॉ. वेदपाल,तथा श्रीमती बीनू पुंडीर ने सूक्ष्मता से छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई कृतियों का परीक्षण करते हुए शिक्षा सदन की छात्राओं, कुमारी इकरा एवं कुमारी मुस्कान अंसारी को प्रथम स्थान,जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्राओं कुमारी निशा एवं कुमारी स्नेहा को द्वितीय स्थान तथा एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी कि छात्राओं कुमारी कनिष्का को तृतीय स्थान प्रदान किया। विशिष्ट उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों तथा कला शिक्षक सुनील कुमार तथा एम.एम. इंटर कॉलेज के कला शिक्षक श्री अनिल सैनी जी द्वारा बनाई गई भव्य कृति विशेष आकर्षण का केंद्र रही ।समस्त विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों द्वारा विद्यालय द्वारा प्रदत्त मेडल व सर्टिफिकेट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । विशिष्ट योगदान देने वाले दोनों शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि गण, निर्णायक मंडल तथा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी दायित्व धारियों सहयोगियों यथा श्रीमती मिथिलेश, श्रीमती किरण, श्रीमती कविता, श्रीमती संध्या, श्रीमती रेणु भारती,सुमन गुप्ता आदि का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और आभार व्यक्त किया गया।
जुमे की नमाज पर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। एसएसपी के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहन चालकों एवं बेवजह इधर-उधर घूम रहे युवकों को रोककर उनसे पूछताछ भी की।
एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते जनपद मे कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने के उददेश्य से सीओ सिटी व्योम बिन्दल की मौजूदगी मे शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान ने खालापार, फक्करशाह चौक, किदवई नगर,हौजवाली मस्जिद, 40 फुटा रोड, दक्षिणी खालापार, दर्जियो वाली गली, तकियो वाली गली, गुल्लर वाली मस्जिद आदि विभिन्न मस्जिदों के आसपास चैकिंग अभियान चलाया। वहीं दूसरी और एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते इंस्पैक्टर सिविल लाईन उमेश रोरिया ने अस्पताल चौराहा, सरवट रोड, सरवट पीर के समीप तथा मदीना चौक आदि क्षेत्रो में पुलिसबल के साथ पैदल गश्त व चैकिंग अभियान चलाया। इसी संदर्भ मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी बब्लू सिंह वर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के जानसठ अडडा, अलमासपुर चौराहा, कूकडा ब्लॉक, बिलासपुर रोड बाईपास, बागोवाली रोड, नसीरपुर रोड, भोपा बस स्टैण्ड तथा विश्वकर्मा चौक आदि विभिन्न स्थानो पर सीओ नई मन्डी रूपाली राव चौधरी के निर्देशन में चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत इस दौरान विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमणशील रहे। एसपी सिटी ने विभिन्न पाइंटस पर चैकिंग व्यवस्था को देखा।
निरीक्षण कर गौशाला में व्यवस्था के परखा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के दिशा निर्देशन में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० वैभव आर्य, पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर तथा राजीव कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा अस्थाई गौशाला रायपुर अटेरना का निरीक्षण किया किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में हरे चारे , पानी , तथा साफ सफाई की उचित व्यवस्था पाई गई व गौवंशो को नियमित रूप से चारा खिलाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी दौरान गौशाला में गौवशो को ठंड से बचाव के लिए तिरपाल लगाए हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पशुपालक प्रोत्साहन योजना अंतर्गत चयनित लाभार्थियों के घर पर ग्राम भूप खेड़ी विकासखंड खतौली एवं ग्राम डूंगर विकासखंड बुढ़ाना में क्रमशः श्रीमती सोनू और सूरज मलिक पुत्र राकेश मलिक के गोवंश के दोहन का सत्यापन करती उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जानसठ डॉश स्नेहल निर्वाण. सत्यापन में दोनों लाभार्थियों के पशुओं का दुग्ध उत्पादन मानक के अनुरूप पाया गया एवं उनका रुपए १०००० प्रत्येक हेतु प्रोत्साहन राशि दिए जाने हेतु चयन किया गया।
केंद्र व्यवस्थापको की एक कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परिषदीय परीक्षाएं २२ फरबरी २०२४ से आरंभ हो रही है। सभी केंद्र व्यवस्थापको की एक कार्यशाला का आयोजन डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के सभागार में सम्पन्न हुई । जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर डॉ धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि जिले में इस वर्ष ७२ परीक्षा केंद्र बनाए गए है,प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक के साथ साथ एक बाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए है। ५ फरबरी से हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं से सम्बंधित उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण आरंभ किया जाएगा, सभी केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र पर आवंटित परीक्षार्थियों के सापेक्ष फर्नीचर, पेय जल,शौचालय,विद्युत आपूर्ति, स्ट्रांग रूम, सी सी टी वी कैमरा, वॉयस रिकॉर्डर, इंटरनेट आदि की पर्याप्त व्यवस्था समय से पूर्व कर लें। सभी व्यवस्थापक शासन से प्राप्त सभी निर्देशों आदेशों को ध्यानपूर्वक आत्मसात करें जिससे उनको आसानी से सभी निर्देशों को क्रियान्वित किया जा सकेगा।प्रत्येक पाली में सभी केंद्र व्यवस्थापक प्रश्न पत्र खोलते समय अधिक सावधानी रखेंगे किसी भी स्थिति में गलत प्रश्न पत्र न खुलने पाएं। परीक्षा अवधी में केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त किसी भी कर्मचारी या शिक्षक शिक्षिका के पास मोबाइल या अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक डिवाइस न हो । परीक्षा ड्यूटी के समय केंद्र व्यवस्थापक सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी विभाग द्वारा निर्गत अपना परिचय पत्र व आधार कार्ड अनिवार्य रूप से अपने साथ रखेंगे। प्रत्येक पाली में परीक्षा संपन्न होने के पश्चात उत्तरपुस्तिकाएं पुलिस कार्मिक की निगरानी में बंद गाड़ी से ही संकलन केंद्र पर पहुंचेगी। राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्यागी ने कहा कि प्रत्येक पाली में केंद्र व्यवस्थापक समय से एक घंटा पूर्व यदि पहुंच जाए तब कार्य को अधिक सूचितापूर्ण किया जा सकेगा। सभी केंद्रों पर पुलिस, कक्ष निरीक्षक आदि की सभी व्यवस्था समय पूर्व ही विभाग द्वारा कर दी जाएगी।
सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार ने शासन से प्राप्त निर्देशों व आदेशों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा आरंभ होने से पूर्व परीक्षा से सम्बंधित विभिन्न पंजिका जैसे कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पंजिका,प्रश्न वितरण पंजिका,उत्तर पुस्तिका वितरण पंजिका , स्टॉक रजिस्टर आदि को विधिवत प्रारूप पर बना ले , किसी भी परिस्थिति में किसी अध्यापक की उसके विषय से सम्बंधित परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी न लगाई जाएं।
जिला कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ सोहन पाल सिंह ने कंट्रोल रूप से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो कैमरे अनिवार्य रूप से रहेंगे, जिनमें वॉयस रिकॉर्डर भी हो ।
राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के उप प्रधानाचार्य नितिन कुमार राठी ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक प्रश्नपत्रों के रख रखाव हेतु एक स्ट्रांग रूम बनाएंगे, जो प्रधानाचार्य कक्ष या परीक्षा कक्ष में नही होगा। प्रत्येक पाली में उपयोग में न आने वाले प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में ही एक अन्य अलमारी में रखा जाएगा।
प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्यागी, नरेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शर्मा,कैप्टेन प्रवीण चौधरी, उप प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा, विनीत कुमार, राकेश कुमार, रेणु बेदी, सुधीर त्यागी, योगेश कुमार, डॉ त्रिवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे ।
अब रक्तदान के साथ नेत्रदान में भी अव्वल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति के रक्तदान के बाद नेत्रदान के प्रति समाज को जागरूक करने के प्रयासों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है , २०२३ में तीन महादानियों के नेत्रदान के बाद २०२४ के शुरुआत में ही समर्पित युवा समिति की प्रेरणा से २ लोगो ने मरणोपरांत नेत्रदान किया है
आज गांधी कॉलोनी निवासी समर्पित युवा के वरिष्ठ सदस्य राज कुमार ग्रोवर के पिता कश्मीरी लाल ग्रोवर का आकस्मिक निधन हो गया क्षेत्र के सभासद एवं समर्पित युवा समिति के सदस्य अमित पटपटिया ने परिवार को दिवंगत श्री कश्मीरी लाल के नेत्रदान के लिए प्रेरित किया तो उनके पुत्र राजकुमार ग्रोवर सनी ग्रोवर, तथा पुत्री अंजू गाबा, गरिमा नारंग ने सर्वसम्मति से पिता जी के नेत्रदान करने का निर्णय लिया और तुरंत ही समर्पित युवा समिति की टीम संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में नेत्रदान के पुण्य कार्य को संपन्न करने के होई प्रयास में लग गई तुरंत मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में संपर्क किया गया जहां से कुशल एवं अनुभवी डाक्टर एवं उनकी टीम ने समय से पहुंच कर नेत्रदान संपन्न करवाया। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ अमित त्यागी के अनुसार दोनों कॉर्निया स्वस्थ हैं व अतिशीघ्र २ सुपात्र व्यक्तियों को प्रत्यारोपित कर दिए जायेंगे।
संजीव अरोड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष समर्पित युवा समिति के माध्यम से तीन महादानियों ने अपने परलोक गमन के बाद नेत्रदान किए थे इस वर्ष की शुरुवात में ही समर्पित युवा समिति के माध्यम से २ लोग का नेत्रदान हुआ है। अमित पटपटिया ने बताया की समर्पित युवा समिति रक्तदान के साथ-साथ नेत्रदान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है मृत्यु के ६ घंटे के भीतर नेत्रदान कराया जा सकता है सभी को ग्रोवर परिवार से प्रेरणा लेकर इस प्रकार के पुण्य कार्य को करना चाहिए हितेश आनंद ने कहा कि समिति शीघ्र ही नेत्रदान पंजीकरण शिविर लगाएगी और समाज को जागरूक कर भविष्य के लिए नेत्रदाता तैयार करेगी।
लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड कराने के लिए डीएम और उद्योग उपायुक्त को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने डीएम मुजफ्फरनगर और उपायुक्त जिला उद्योग को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने के लिए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री जी के नाम सौंपा।
आईआईए मुजफ्फरनगर के चैयरमैन पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज डीएम श्री अरविंद मलप्पा बंगारी और उपायुक्त उद्योग श्रीमती जैस्मीन फोजदार से उनके कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवम उधमिता विकास केंद्र में मिला और औद्योगिक भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। पवन कुमार गोयल ने बताया की आईआईए पूरे प्रदेश में लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड कराने के लिए प्रयासरत है, जिससे उद्योगों को सुचारू रूप से चलाया जा सके। लीज होल्ड भूमि से उद्योग चलाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।
इस प्रतिनिधि मंडल में आईआईए लखनऊ के सेंट्रल एक्जीक्यूटिव मेंबर कुशपुरी, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, कोषाध्यक्ष अनुज स्वरूप बंसल, सह सचिव राहुल मित्तल, ज्वाइंट पीआरओ राज शाह और ऑफिस सेक्रेटरी विवेक कटारिया आदि उपस्थित रहे ।
चौप्टर चौयरमैन पवन कुमार गोयल ने डीएम श्री अरविंद मल्लपा बंगारी और जैस्मीन उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्शाहन एवम उधमिता विकास केंद्र से अनुरोध किया की हमारी यह मांग आप अपने स्तर से माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजने का कष्ट करे।
सीईसी मेंबर कुश पूरी ने डीएम को लीज होल्ड भूमि से होने वाली समस्याओ से अवगत कराया साथ ही अमित गर्ग ने फ्री होल्ड भूमि होने के फायदे बताए।
डीएम और उपायुक्त ने अपने स्तर से मुख्यमंत्री जी को यह ज्ञापन भेजने का आश्वाशन दिया। आपको बताते चले की इससे पूर्व आईआईए एक एक ज्ञापन माननीय केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डा संजीव बालियान जी और राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल जी को भी सौंप चुका है।
पीडीए समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीः पंकज मलिक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर लगातार पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यको (पीडीए) की जागरूकता के लिए सभाओ के अंतर्गत जिले में कार्यक्रम जारी रहे। चरथावल विधानसभा के ग्राम ग्राम बुडिना खुर्द व बघरा में आयोजित पीडीए सभाओ को सम्बोधित करते हुए सपा विधायक चरथावल पंकज मलिक व सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में दलितों पिछडो अल्पसंख्यको के साथ भेदभाव उत्पीड़न डबल रफ्तार से बढ़ा है। भाजपा पीडीए के अधिकारों आरक्षण को निजीकरण के माध्यम से समाप्त करने पर तुली है लेकिन समाजवादी पार्टी इस भेदभाव उत्पीड़न को बर्दाश्त नही करेगी।उक्त सभाओ में सपा प्रदेश सचिव नौशाद अली जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी जिला उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह चेयरमैन सपा विधानसभा अध्यक्ष चरथावल इमरोज पायलट शमी प्रधान, अजवर प्रधान,भूरा प्रधान,सलीम कुरैशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
पुरकाजी विधानसभा के ग्राम भदौला व नगर के गांधी कालौनी में आयोजित पीडीए मीटिंग को सम्बोधित करते हुए समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेन्द्र सिंह खालसा ने सम्बोधित करते हुए पिछडो, दलितों, अल्पसंख्यको के साथ सर्वसमाज को सम्मान व उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले नेता सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बताते हुए मीटिंग में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सन्देश को वितरित किया। मीटिंग में सरदार जसविंदर सिंह,सरदार गुरमीत सिंह,सरदार महल सिंह,सरदार इकबाल सिंह सहित अनेक लोगो ने भाग लिया।
पुरकाजी विधानसभा के ग्राम दधेड्ड कला में सपा विधानसभा अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी द्वारा पीडीए सभा मे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सन्देश पत्र को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। खतौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेहलकी व बसायच में अयोजित पीडीए मीटिंग में पूर्व सपा प्रत्याशी व सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी,सपा विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा,सपा जिला सचिव पंकज सैनी सहित अन्य सपा पदाधिकारियो ने अपनी वोट की सुरक्षा के साथ पीडीए सहित सभी को सम्मान व भागीदारी देने वाली समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ने का आह्वान किया।
छापामारी से हड़कम्प
खतौली। जीएसटी की टीम द्वारा की गई छापामारी से कारोबारियो मे हडकम्प मच गया। कई व्यापारी अपनी दुकान का शटर डालकर रफू चक्कर हो गए।
जानकारी के अनुसार खतौली कोतवाली क्षेत्र के बुढाना रोड पर जीएसटी अधिकारी विवेक मिश्रा के नेतृत्व में जीएसटी की टीम द्वारा छापामारी की गई। बताया जाता है कि जीएसटी की टीम द्वारा आज दोपहर के वक्त क्षेत्र मे की गई छापामारी से व्यापारियो मे हडकम्प मचा रहा।
कंपोजिट स्कूल में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन
बुढाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ० जमील अहमद के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया । खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ० जमील अहमद के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। जिसमें विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों तथा समस्त शिक्षक स्टाफ द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ ली गई है। तथा श्रीमती बिंदिया गुप्ता स०अ० द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
उसके बाद स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ०जमील अहमद ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े में आपका पुनः स्वागत है, यह एक बहुत अच्छा कार्यक्रम है जो जागरूकता को बढ़ावा देने और हमारी सड़कों पर सुरक्षा की संस्कृति स्थापित करने के लिए समर्पित है। विश्व स्तर पर आयोजित यह सप्ताह सड़कों पर चलते समय अपनी और दूसरों की भलाई सुनिश्चित करने में हम सभी की साझा जिम्मेदारी की एक महत्वपूर्ण याद दिलाता है। शिक्षा वकालत और सामुदायिक सहभागिता पर ध्यान देने के साथ-सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और जीवन बचाना है। प्रत्येक सड़क सुरक्षा सप्ताह में सुरक्षित सड़क प्रथाओं को बढ़ावा देने में प्रमुख मुद्दों और चुनौतियों का समाधान करने के लिए डिजाइन की गई एक विशिष्ट थीम होती है।
योग के महत्व समझाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विभिन्न ब्लाकों में संचालित आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर मेंछोटे-छोटे क्लस्टर बनाकर योग एवं यौगिक क्रियाएं कराकर जनहित में लाभान्वित कर रहे हैं। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशों के अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न ब्लाकों में संचालित आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर में कार्यरत योग प्रशिक्षक तथा महिला प्रशिक्षक के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सालय के समीपस्थ एरिया में छोटे-छोटे क्लस्टर बनाकर योग एवं यौगिक क्रियाएं कराकर जनहित में लाभान्वित कर रहे है। इसी के साथ उनको योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
श्रमिक परिवारों को कराया बंधन मुक्त
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गये श्रमिक परिवारों की शिकायत के मामले में शुक्रवार को बाल कल्याण समिति और श्रम विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। टीम को श्रमिक परिवार बंधक मिले तो उन्होंने ईंट भट्टे के मालिक से बात की ओर श्रमिक परिवारों को बंधन मुक्त कराते हुए उनको अपने अपने घर भिजवाने का काम किया। इसके साथ ही ईंट भट्टा संचालक को कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। इन बंधक परिवारों में बच्चों को भी भट्टे पर बंधक ही बनाकर रखा गया था। इस मामले में पीड़ितों के सम्बंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी।
बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रीना देवी, सदस्य पिंकी रानी तथा सदस्य संदीप कुमार द्वारा एक ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गए श्रमिक परिवारों को बंधन मुक्त कराया गया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा रीना देवी, सदस्य पिंकी रानी तथा सदस्य संदीप कुमार द्वारा ब्लाक चरथावल क्षेत्र के गांव कसियारा में ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गए श्रमिक परिवारों को बंधन मुक्त कराकर उनको सुरक्षित अपने गांव भेजा गया। परिवारों के साथ बच्चे भी ईंट भट्टे पर बंधक के रूप में रह रहे थे। बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा ने बताया कि ईंट भट्टे पर प्रकरण की शिकायत बचपन बचाओ आंदोलन की साइट पर ई-मेल के माध्यम से की गई थी। प्रकरण में श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी बालेश्वर, नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह, कानूनगो प्रवीण गुप्ता, उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि ईंट भट्टे पर से सभी पीड़ित श्रमिक एवं बच्चों को मुक्त करा कर उनके घर सुरक्षित भेजा गया। इससे पहले वहां से मिले श्रमिकों के बच्चों की काउंसलिंग परामर्शदाता बिलकिस द्वारा की गई।
विवाद थाने पहुंचा
खतौली। किन्नरों का आपसी विवाद थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने मामला बढ जाने पर दोनो पक्षों को हिरासत मे लेते हुए अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की।
कस्बा निवासी कुछ किन्नरों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। चर्चा रही कि यह विवाद बात बढ जाने पर मारपीट मे तब्दील हो गया। जिसके चलते दोनो पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। बताया जाता है कि थाने पहुंचे इन किन्नरो ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाना परिसर मे हंगामे का प्रयास किया। जिसके चलते पुलिस ने दोनो पक्षां को हिरासत मे लेते हुए मामले की जांच-पडताल शुरू की।
कोचिंग जा रही युवती से मोबाइल छीना
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कोचिंग जा रही युवती से एक अज्ञात युवक मोबाईल छीनकर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पडताल मे जुट गई।
चर्चा रही कि आज सुबह के वक्त खतौली थाना क्षेत्र के मौहल्ला दुर्गापुरी में कोचिंग जा रही एक युवती जब गली से बाहर निकली कि इसी बीच एक अज्ञात युवक उक्त युवती का मोबाइल छीन कर फरार हो गया। युवती द्वारा मदद के लिए शोर मचाने पर आसपास के लोगों सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियों की सूचना पर कुछ ही देर में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच-पडताल शुरू की।
ईओ हेमराज सिंह का हुआ हमीरपुर स्थानान्तरण
प्रज्ञा सिंह होंगी ईओ पालिका
मुजफ्फरनगर/लखनऊ। शासन द्वारा ई.ओ पालिका हेमराज सिंह का स्थानान्तरण कर दिया है। ई.ओ पालिका हेमराज सिंह के स्थान पर अब प्रज्ञा सिंह ई.ओ पालिका होंगी।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बीते दिन जारी आदेशों के चलते अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह का स्थानान्तरण जनपद हमीरपुर के लिए कर दिया है। वहीं दूसरी और शासन द्वारा नगर निगम लखनऊ मे उपायुक्त के पद पर तैनात प्रज्ञा सिंह को मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद की ई.ओ के पद पर स्थानान्तरित किया है। यहां यह भी महत्वपूर्ण है कि प्रज्ञा सिंह की नियुक्ति के साथ जनपद मे पहली बार कोई महिला अधिकारी ई.ओ पालिका का कार्यभार ग्रहण करेंगी।
अनदेखी का आरोप
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डाक्टर सतेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्षपश्चिमांचल निर्माण पार्टी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि किसानो की आय दुगना करने वाली सरकार ने चुनावी वर्ष के बाद भी कल लोकसभा मे जो बजट पेश किया उससे किसान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे है।चालू वित्तीय वर्ष मे मात्र २० रूपये प्रतिक्वील गन्ने के दाम मे वृद्धि करना यह दर्शाता है कि यह सरकार किसान हित की अनदेखी कर रही है ।किसान को गन्ने की लागत भी नही मिल पा रही है किसान दिन प्रतिदिन कर्ज के बोझ मे दबता जा रहा है।उर्वरक,पेस्टीसाइडस डीजल पैट्रोल दाम कम नही किये गये है।एक तरफ तो फसलो के दाम नही बढाए गये दूसरी तरफ उर्वरक,पेस्टीसाइडस,डीजल पैट्रोल के दाम कम न करना किसानो के साथ धोखा है ।युवाओ को रोजगार नही मिल रहे है।किसान की जमीनो का अधिग्रहण भी कम कीमत पर कर उन्हे भूमिहीन किया जा रहा।किसान को किसान समान निधि की नही फसलो के उचित दाम मिलने की दरकार है।कामगारो को वोट के लिए मुफ्त राशन व आवास देकर निठल्ला बनाया जा रह है यह सरकार केवल पूंजीपतियो के हित मे कार्य कर रही योजनाओ के नाम पर उन्हे मोटी रकम देकर उन्ही का कर्ज माफ किया जा रहा है जो अन्ध भक्त भाजपा की तारीफ करते नही थकते आने वाले समय मे जब देश पर कर्ज का बोझ बढ जाएगा तब वह सिर पकड कर रोएंगे देश भूखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा खाने के लिए अन्न व रहने के लिए स्थान नही बचेगा । छोटे व्यापारी भी बोझ के तले दब रहे हैं।जब नई गाडी शौरूम से निकलती है तब ग्राहक से वन टाईम टैक्स वसूलने के बाद भी मंहगा टोल वसूलकर सरकार टोल कम्पनियो को फायदा पहुंचाने मे लगी हुई है।मार्केट मे जो चाय दस रूपये की मिलती है माल ,आधुनिक रेलवे ,हवाई अड्डो पर वही चाए इनके चहेते पूजीपति पचास रूपये की बेचकर बडा मुनाफा वसूल रहे हैं।जो आम आदमी के साथ अन्याय है।लोकसभा व विधान सभा मे बिल पेशकर माननीय अपने वेतन व भत्तो मे वृद्धि का बिल बिना शौर शराबे के पास करा लेते हैं ,कई कई पेन्शन पा रहे है। इन्हे आयकर भी नही देना पडता।वही ६० पैसठ वर्ष तक अपनी सेवा देने वाले सरकारी सेवको की पुरानी पेन्शन योजना भाजपा के सबसे पहले कार्यकाल मे बन्द कर दी गई है जो वरिष्ट नागरिको के साथ अन्याय है।आने वाले चुनाव मे जब प्रत्याशी वोट मांगने के लिए आये उनसे सवाल करे सन्तोष जनक उत्तर न मिलने पर उसी प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करे जो सदन मे आपकी आवाज बन सके ।चुनाव के दौरान जो प्रत्याशी आपके पैर तक छू लेते है चुनाव जितने पर वह आपसे बात करना तो दूर सीधे मुंह आपसे बात भी नही करते।अतः जागरूक नागरिक बने व चुनाव मे ऐसे प्रत्याशी को सबक सिखाएं।लोकतन्त्र की मजबूती के लिए योग्य प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान अवश्य करे।


