समाचार (Muzaffarnagar News)
दो बाइकों की भिडन्त में युवक की हुई मौत
खतौली। दो बाईकों के बीच हुई आमने-सामने की भिडन्त में एक युवक की मौत हो गई तथा बाईक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के गांव अंतवाडा मे आज सुबह दो बाईकों के बीच आमने-सामने की भिडन्त मे सिसौली मजरा निवासी करीब 25 वर्षीय कुलदीप पुत्र सुभाष की मौत हो गई। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित भीड ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर जब उसके परिजनो को इसकी सूचना दी तो परिजनो मे कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही परिवारजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
10 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार
नकदी व 2 ताश की गड्डी की बरामद
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में शातिर जुआरी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री ब्योम बिंदल एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मकान में ताश के पत्तों से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए १० अभियुक्तों को अभियुक्त नदीम के मकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से ९५९६० रुपये नगद व ०२ ताश की गड्डी बरामद की गयी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शाहिब पुत्र शकील निवासी सुभाष नगर गांधी कालोनी थाना नई मण्डी, नादिर पुत्र ताहिर निवासी बीच वाली मस्जिद के पास सरवट थाना सिविल लाईन, शाहनवाज पुत्र सत्तार निवासी चक्की वाली गली हुसैनिया कालोनी थाना सिविल लाईन, रुकबान पुत्र रब्बान निवासी बीच वाली मस्जिद के पास सरवट थाना सिविल लाईन, शहजाद पुत्र सलीम निवासी पुलिया के पास सुभाष नगर थाना नई मण्डी, वसीम पुत्र हदीश निवासी सरवट बीच वाली मस्जिद थाना सिविल लाईन, इनाम पुत्र मूसा निवासी पहाड की तरफ बागोवाली थाना नई मण्डी, साकिब पुत्र दिलशाद निवासी हमीदपुरा भट्टे के पीछे मदीना कालोनी थाना सिविल लाईन, मुकर्रम पुत्र मुशर्रफ अली निवासी मदीना चौक थाना सिविल लाईन, खालिद पुत्र बसीर निवासी महमूदनगर गली नं० ०६ थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिंह नागर, उ.नि. कर्मवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, है. कां. सोविन्द्र, आदित्य, बालकिशन, देवेंद्र, दीपक, गौतम सिंह, जितेन्द्र सिंह, कां. आदेश, विकास थाना सिविल लाईन शामिल रहे।
छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट घोषित होते ही खिल उठे चेहरे
श्लोक सागर हाईस्कूल में व इंटरमीडिएट में देवांश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर किया जिले का नाम रोशन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आज घोषित यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट के परीक्षा परिणामो को देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। बोर्ड परीक्षा मे उच्च अंक लाकर अपने जनपद का गौरव बढाने वाले इन छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने गुरूजनो को दिया।
आज घोषित हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों मे श्लोक सागर पुत्र सुरेश चन्द सरस्वती शिशु मन्दिर इंण्टर कॉलेज केशवपुरी ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले मे प्रथम स्थान पाया। वहीं छात्र ला.जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज के साथ कुलदीप कुमार पुत्र प्रवीण कुमार ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितिय स्थान लिया। इसी क्रम मे छात्र वंश सिंघल पुत्र राजीव कुमार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये बडौत रोड बुढाना स्थित दयानंद इण्टर कॉलेज के छात्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गवर्नमैन्ट इण्टर कॉलेज भैंसी की छात्रा प्रियंका रानी पुत्री अशोक कुमार ने ने हाईस्कूल परीक्षा मे 94.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। भागवन्ती सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज की छात्रा दीती बंसल पुत्री दीपक बंसल ने 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छात्रा सुमाया खातून पुत्री गुलफाम अली ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सुमाया एमएएम गर्ल्स इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर की छात्रा है। एस एस के एस एस एस एम बी यू एम वी भौराखुर्द की छात्रा कनिका पुत्री अरविन्द कुमार ने 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। होली चाईल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज की छात्रा ऑचल सैनी पुत्री सुरेन्द्र सैनी ने 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। साहब सिंह इण्टर कॉलेज जडौदा की छात्रा दिव्यांशी शर्मा पुत्री तेजपाल सिंह ने 93.67 प्रतिशत अंक लिए हैं। जनता हायर सैकेण्डरी स्कूल बिराल के छात्र शिवम पुत्र राजीव कुमार ने 93.17 अंक प्राप्त किए। किसान मजदूर इण्टर कॉलेज जसोई के छात्र प्रशांत पुत्र संदीप कुमार ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। न्यू चिल्ड्रन इण्टर कॉलेज सठेडी खतौली के अर्पित पुत्र समय सिंह ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मीरापुर की छात्रा अनन्या सिंघल पुत्री अंशुल सिंघल ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रामप्यारी हाई स्कूल, मुजफ्फरनगर के छात्र मयंक शर्मा पुत्र अचिन कुमार शर्म ने 92.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। दयादंर इंटर कॉलेज बडौत रोड बुढाना की छात्रा वंशिका मित्तल पुत्री राकेश कुमार गर्ग ने 92.83 अंक हासिल किए। इण्टर मीडिएट के छात्रो मे शिशु शिक्षा निकेतन खतौली के छात्र देवांश कुमार पुत्र विरेन्द्र ने 95.2. प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चिल्ड्रन एकेडमी इण्टर कॉलेज केवलपुरी के छात्र लक्ष्य कुमार पुत्र सुनील कुमार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। एसडी कन्या इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के छात्र रिद्धम सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह ने 94.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। एसडी कन्या इण्टर कॉलेज की छात्रा निधि पुत्री मनोज कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। एसडी इण्टर कॉलेज पुरकाजी की छात्रा वंशिका पुत्री विनोद कुमार ने 93.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। जडौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा ज्योति पुत्री राजकुमार ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। डीएवी इण्टर कॉलेज सिसौली की छात्रा दिव्या सुकरालिया पुत्री अनिल ने 92.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। किसान इण्टर कॉलेज अलीपुर खेडी के छात्र वासु पुत्र मुकेश ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इण्टर मीडिएट की छात्रा निशा, वंशिका, जोया खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरूजनो को दिया है।
श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा भव्य गीता पाठ आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पंडित श्री कृष्णा नन्द जी के सौजन्य से प्राचीन शिव मंदिर रेलवे स्टेशन के सामने गली मुजफ्फर नगर में एकादशी का पाठ व महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा किया गया जिसमे सर्व प्रथम पण्डित जी ने विधिवत पूजन के पश्चात के अन्तर्गत अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र,अष्टा दश श्लोकी जी का पाठ व गीता जी के अध्याय का गीता पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा बताया कि प्रथम अध्याय का नाम अर्जुन विषाद योग है हर समय यहां तक कि दूसरी को कष्ट देकर भी अपने सुख सुविधा की चिंता दुर्योधन अर्थात भौतिक वादी सोच है जिसका परीणाम कभी भी अच्छा नहीं होता विषाद में भी दूसरो के सुख का ध्यान । इसके पश्चात भजनों की श्रृंखला में मेरी झोपडी के भाग आज खुल जायेंगे आज राम आयेंगे,कोई तो है प्रभु जी, विधाता ने लिखी तकदीर,सदा सर पर तेरा हाथ रहे, आयेंगे मेरी कुटिया में राम ,सजा दो घर को दुलहन अवध मे राम आए है, राधे राधे बोल तेरे घर भी आयेंगे घनश्याम,जग में सुंदर है दो नाम,श्री अजय गर्ग द्वारा भाव सुनाया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गर्ग, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गोयल, पण्डित कृष्णा नंद , नमन मिश्रा, सतीश गर्ग,मोनिका, निशा,मीनाक्षी गर्ग, राधा मिश्रा, रुकमणी गोयल, मोहिनी गुप्ता, पूनम , मधु शर्मा, अल्का गोयल, मोहिनी गुप्ता,ज्योति, रेनू मित्तल अनीता गर्ग , संजय अरोरा आदि। यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।
ईवीएम की सुरक्षा को कडे सुरक्षा प्रबंध
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण जनपद में शांतिपूर्ण माहौल के बीच हुए मतदान के बाद अब सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मे कैद हो चुका है 4 जून को मतगणना के बाद हार-जीत का फैसला होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते कूकडा नवीन मन्डी स्थंल पर ईवीएम को कडे सुरक्षा प्रबन्धो मे रखा गया है।
19 अप्रैल 2024 को निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुपालन मे जिला-पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए कडे सुरक्षा प्रबन्धो एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच जनपदभर मे मतदान कार्य शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी तथा एसएसपी अभिषेक िंसह के निर्देशन मे मतदान कार्य सम्पन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीती देर शाम ईवीएम मशीन को कूकडा नवीन मण्डी स्थल पर बने स्ट्रांग रूम मे रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ को तैनात किया गया है। ईवीएम के कारण उक्त स्थान पर कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए है। मशीनो की सुरक्षा के लिए एक और जहां सीआरपीएफ को तैनात किया गया है। वहीं दूसरी और एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते कूकडा मन्डी में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। ईवीएम की सुरक्षा हेतु सैन्यबल मुस्तैद है। डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह,एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसडीएम सदर परमानन्द झा, सीओ नई मन्डी रूपाली राव तथा नई मन्डी इंस्पैक्ट बबलू सिंह वर्मा आदि अधिकारियो ने कूकडा नवीन मण्डी स्थल पहुंच कर ईवीएम की सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सर्राफा बाजार मारपीट प्रकरण में बंद कर किया प्रदर्शन
मुकदमा दर्ज होने पर खुला सर्राफा बाजार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के अंतिम दौर में शहर के मोती महल के एक मतदान केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सपा समर्थकों के बीच हुए झगड़े के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही न होने के चलते आक्रोशित व्यापारियों ने सराफा बाजार को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।। आरोप है कि शुक्रवार को मतदान के दिन मोती महल में एक मतदान केंद्र के बाहर भाजपा के एजेंट बस्ता को हटाने को लेकर सपा और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए थे। दोनों गुटों के समर्थकों में मारपीट होने के कारण कई लोग घायल हो गए थे इसमें भाजपा समर्थक दो भाइयों गौरव वर्मा और हर्षित वर्मा को चोट आई थी। गौरव वर्मा ने शहर कोतवाली में सपा समर्थकों के खिलाफ मारपीट करने और सोने की चेन व कड़ा लूटने में तहरीर दी थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था लेकिन कोई बड़ी कार्रवाई न होने के चलते शनिवार सुबह मोती महल और सराफा बाजार के व्यापारियों में रोष उत्पन्न हो गया। पूरा सर्राफा बाजार बंद करते हुए व्यापारियों ने कार्रवाई न होने को लेकर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों द्वारा बाजार बन्द रख प्रदर्शन के चलते पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज होने पर सर्राफा बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकाने खोल ली। जिसके बाद उक्त क्षेत्र मे शांति व्यवस्था के साथ ही स्थिती पूरी तरह सामान्य हो गई।
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई मौत के मामले मे पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जांच-पडताल शुरू की।
जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी राशिद की पत्नि शबाना की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जानकारी ली तो ज्ञात हुआ कि मृतका जनपद बागपत के गांव रमाला की निवासी थी तथा करीब 4 वर्ष पूर्व शबाना का विवाह राशिद के साथ हुआ था। पुलिस की सूचना पर गांव मे पहुंचे परिजनो ने हंगामे का प्रयास किया। परिजनो के समझाने पर किसी प्रकार मामला शांत हो पाया। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट एवं मामले की जांच के पश्चात ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
हादसे में तीन युवकों की हुई मौत, परिवारों में मचा कोहराम
जेसीबी से कार टकराने पर हुआ हादसा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे तीन लोगां की मौत हो गई। जिससे परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार बीती देर नई मन्डी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड पर तेज रफ्तार से आ रही सफारी सामने से आ रही जेसीबी से टकरा गई। इस हादसे मे कार सवार तीन लोगों मे से झांसी निवासी करीब 23 वर्षीय अनुराग पुत्र गजेन्द्र निवासी कुम्हारपुरा झांसी एवं 29 वर्षीय सतपाल पुत्र रामनारायण निवासी बालमपुर रोड झांसी की मौके पर ही मौत हो गई तथा राहुल पुत्र सुभाष निवासी एकता विहार गंभीर रूप से घायल हो गया। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से परिजनो ने गंभीर रूप से घायल युवक राहुल को उपचार के लिए एम्स रिषीकेश में भर्ती कराया जहां राहुल की उपचार के दौरान मौत हो गई। नई मन्डी कोतवाली पुलिस द्वारा जब मृतक अनुराग एवं सतपाल की मौत के सम्बन्ध मे परिजनो को अवगत कराया तो परिवारजनो मे कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवारजन मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। बीती देर रात सडक हादसे का मामला आज दिनभर जानसठ रोड स्थित दुकानदारों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने तीनो मृतकों के शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिए।
चुनाव सम्पन्न होते ही परिवार संग बिताया प्रत्याशियां ने समय
मुजफ्फरनगर। चुनाव के कारण पिछले करीब एक महीने से दिन रात भागदौड मे जुटे प्रत्याशियों मे से किसी प्रत्याशी ने मतदान के बाद बीती रात अपनी नींद पूरी की तो किसी ने अपने परिवार के साथ वक्त बिताया वहीं कोई प्रत्याशी पार्टी नेताओं तथा समर्थकों के साथ वोटों के आंकडे फिट करता नजर आया।
जिले मे शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब लोगों के बीच कल हुए चुनाव को लेकर चर्चा रही कि किस प्रत्याशी को लगभग कितने वोट मिले होंगे तथा अमुक समाज का झुकाव किस प्रत्याशी की तरफ रहा। चुनाव मे प्रत्याशी/राजनीतिक दल के आधार पर सम्भावित मतदान पर चर्चा होती रही। भाजपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी डा.संजीव बालियान ने अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने के साथ ही समर्थको के साथ चुनावी चर्चा की। वहीं दूसरी और कांग्रेस-सपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने देर तक सोकर अपनी नींद पूरी की। बिजनौर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी चन्दन चौहान ने चुनावी भागदौड के चलते अब चुनाव हो जाने पर अपने परिवार के साथ वक्त बिताया तथा सुबह देर तक पार्टी नेताओं व समर्थको के साथ चुनावी चर्चा की। बसपा प्रत्याशी दारासिंह प्रजापति ने भी मेरठ स्थित आवास पर जमकर नींद पूरी की।


