समाचार (Muzaffarnagar News)
हादसे में महिला सहित दो की मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) तेज रफ्तार के चलते एक भीषण सड़क हादसा उस वक्त पेश आया जब सवारियों से खचा खच भरा टेंपो खड़े ट्रक में जा घुसा। इस भीषण सड़क हादसे में जहां टेंपो में सवार महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर जहां मौके से फरार हो गया तो वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है तो वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लिमिट से ज्यादा सवारियों से भरा एक टेंपो नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रोड की तरफ जा रहा था जहां भोपा रोड पर स्थित बिंदल पेपर मिल के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टेंपो की जोरदार भिड़ंत हो गई और उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और घायल सड़क पर ही इधर-उधर तड़पते रहे उधर आसपास से गुजर रहे राहगिरो ने किसी तरह पुलिस को सूचना देकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया तो वही ट्रक चालक मौके से अपना ट्रक लेकर फरार हो गया है। उधर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जहां महिला रेनू पत्नी गोविंद निवासी तिगरी व दीपक पुत्र श्रवण निवासी हरिनगर मखियाली को मृत घोषित कर दिया तो वहीं गोविंद पुत्र हरिराम निवासी तिगरी, नैनसी पुत्री गोविंद, वंश पुत्र गोविंद, यूवी पुत्र गोविंद निवासी तिगरी, अनिल निवासी बच्चन सिंह कालोनी, मुनेश पत्नी गोपाल निवासी बरूखी भोपा, विकास पुत्र धर्मपाल निवासी बाकरनगर भोपा, शालू पत्नी विकास कुमार निवासी बाकरनगर भोपा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर स्थित बिंदल पेपर मिल के पास की घटना।।
कूडा डलावघर हटवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। पिछले कई वर्षो से शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला प्रेमपुरी मे कूडा डलने व दुर्गन्ध से परेशान मौहल्लावासियों ने पालिका प्रशासन से कूडा डलावघर हटवाने की मांग की। नगरपालिका की और से बलजीत सिंह ने कूडा डलावघर का निरीक्षण कर जल्द ही कूडा हटवाने का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि शहर के मौहल्ला प्रेमपुरी ईदगाह चौराहे पर पिछले कई वर्षो से कूडा डलावघर बना हुआ है। जिससे लोग परेशान हैं। आज सुबह के वक्त प्रेमपुरी चौराहे पर एकत्रित मौहल्लावासियो ने ईओ प्रज्ञा सिंह को इससे अवगत कराया। ईओ के निर्देश पर मौके पर पहंहुंचे स.बलजीत सिंह ने मौहल्लावासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही कूडाडलाव घर कहीं दूर स्थानान्तरित करा दिया जाएगा। जिसके बाद मौहल्लावासियों का रोष शान्त हुआ।
आईआईए ने की औद्योगिक भूमि के पूर्ण उपयोग में बाधा नियमो पर बैठक
औद्योगिक भूमि के पूर्ण उपयोग के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। इन्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) मुजफ्फरनगर चैप्टर की एक जनरल मीटिंग अपने सभी मेंबर्स के लिए होटल स्वर्ण इन्न एण्ड सुइट्स,सर्कुलर रोड पर आयोजित की गई। च्च्औद्योगिक भूमि के पूर्ण उपयोग में बाधक नियमोज्ज् विषय पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य गणमान्य अतिथियों में सरकारी विभागों से शार्दुल तिवारी टाउन प्लानर-यूपीसीडा कानपुर से, राकेश झा रीजनल मैनेजर यूपीसीड़ा मेरठ से, रविंद्र कुमार सिंह डिप्टी डायरेक्टर ऑफ फैक्टरीज मेरठ से, बी०के० शुक्ला असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ फैक्टरीज, अनुराग कुमार चीफ फायर ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर इमरान अली पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और उद्योग केंद्र से उद्योग मित्र कामरान उपस्थित रहे। राष्ट्रीय गान के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत बुके देकर कर किया। चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने अपने संबोधन में औद्योगिक भूमि से जुड़ी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा। पवन कुमार गोयल ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे अपनी एकता और सहयोग अपनी संस्था के साथ बनाए रखें ताकि उद्योग जगत को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। आई आई ए चेयरमैन पवन गोयल ने प्रशासन के अफसरों से कहां की छोटी छोटी कमियों की वजह से उद्योग की एनओसी न रोकी जाए, जो कमियां हो वह आवेदक को बता कर ठीक करा ली जाए। जिससे हमारा लघु उद्यमी अपने उद्योग को सरकार के नियमो की अनुपालना करके सुगमता से चला कर सरकारी राजस्व को बढ़ाने में सरकार का सहयोग करे। दिल्ली की एनजीओ संस्था प्रोस्पेरिटी की फाउंडर डायरेक्टर भुवाना आनंद ने इस विषय पर १० राज्यों की तुलना और विदेशों पर किए गए अध्ययन की विस्तार पूर्वक जानकारी दी व औद्योगिक भूमि के उपयोग में आ रही बाधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और इसके समाधान के उपाय भी बताए। आई आई ए के पूर्व चेयरमैन नवीन जैन ने अवगत कराया की कई सरकारी कार्यालय जैसे सिविल हॉस्पिटल, कचहरी, मंगल पीठ बाजार, सरकारी स्कूल व कॉलेज में न तो कोई अग्नि शमन की व्यवस्था है और न ही रैन वाटर हार्वेस्टिंग की। जब सरकार ही असमर्थ है, तो छोटे उद्योगों पर इनका दबाव न बनाया जाए। पूर्व चेयरमैन कुशपूरी ने सुझाव दिया की शीर्ष अधिकारियों की एक मीटिंग आईआईए के साथ जिला स्तर पर जरूर कराई जाए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में उद्योग जगत के महत्व को रेखांकित किया और सरकार की ओर से उद्योगपतियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक भूमि के पूर्ण उपयोग के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी और संबंधित नियमों में शासन स्तर पर आवश्यक विचार विमर्श करके नियमो को अन्य राज्यो अनुरूप बनाने का प्रयास करूंगा यदि आवश्यक हुआ तो आपकी मीटिंग शासन के सचिव स्तर के अधिकारियों से लखनऊ में फिक्स करवाऊंगा। विभागीय अधिकारियों ने अपना पूर्ण सहयोग आईआईए को देने के लिए कहा।बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों को श्रीमद भागवत गीता जी और गोरखपुर गीता प्रेस की डायरियो के साथ मोमेंटो आईआईए की ओर से प्रदान करके आभार जताया। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए आईआईए सचिव अमित जैन ने समाश्याओ को जोर शोर से अधिकारियों के समक्ष रखा और बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में सर्वश्री कुश पुरी, नवीन जैन, मनोज अरोरा, अनुज स्वरूप बंसल, पंकज जैन, मनीष भाटिया, अमित गर्ग, सुशील अग्रवाल, अमन गुप्ता, उमेश गोयल, राहुल मित्तल, राज शाह, अरविंद मित्तल, अंकुर गर्ग, शमित अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, राजेश गोयल, अनिल त्यागी, विवेक गोयल, अशोक शाह, फकीर चंद मोगा, राहुल सिंघल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, राकेश जैन, राकेश ढींगरा, तुषार एडवोकेट, नमन जैन, अतुल गर्ग, अजय अरोरा, विजय कपूर, अनुज कुच्छल, डॉ यशपाल सिंह, वंश कपूर, प्राचीर अरोरा, पंकज मोहन गर्ग,अरविंद गुप्ता, तरुण गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, सुनील चौधरी, असद फारुकी, नईम चांद, विपुल गर्ग, प्रशांत गुप्ता, राजीव सिंघल, मनोज कुमार आदि भारी संख्या में उद्यमीयो ने प्रतिभाग किया।
प्रकाश पर्व एवं भगत संत कबीर जी का जन्मदिवस पर्व मनाया गया
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)गुरुद्वारा माता राममूर्ति जी मे कल रात्रि मीरी पीरी के मालिक छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व एवं भगत संत कबीर जी का जन्मदिवस पर्व गुरुबानी शब्द कीर्तन एवं गुरु साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालकर बड़ी श्रद्धा भाव से मनाया गया जिसमे मुजफ्फरनगर से किसान चिंतक समाजसेवी सरदार सतनाम सिँह हँसपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाटला एवं सुखमनी साहिब की पाठ की रोजाना लड़ी करने वाली सभी महिलाओ को प्रबंधक कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया! कार्यक्रम का संचालन सरदार सतनाम सिँह खतौली वालो द्वारा किया गया! रात्रि ९बजे सरबत दे भले की अरदास ज्ञानी सोहन सिँह जी द्वारा की गई उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगतो को छकाया गया! इस मौके पर मुख्य रूप से सरदार विरेन्दर सिँह मान, सरदार तजेन्दर सिँह प्रधान जी ,जोगिंदर सिँह सलूजा, रिंकू सिँह सलूजा, आदेश बहन, लता रानी मंडल महामंत्री महिला मोर्चा, प्रवीण ठकराल, अवतार सिँह, सतपाल सिँह सकरेट्री सिँह सभा ,जसबीर सिँह खजाँची,राजेंद्र तनेजा प्रधान शिव मूर्ति, इंदरजीत सिँह जीनस, चुन्नीलाल, ईश्वर सिँह, सरदार हरभजन सिँह, आशीष रावल, नितिन ग्रोवर, गोगिया, विद्याभूषण साहनी ओम जी मोबाईल, सुमित रहेजा महेन्दर सिँह आदि ने उपस्थित रहकर गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त की।
गंदगी से निजात दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर । रामपुरी क्षेत्र शहाबुद्दीनपुर रोड जुम्मा मस्जिद के सामने कूकडा करकट व नालियों में पानी भरा हुआ है। वार्ड मेंबर से जब कभी कोई क्षेत्र का व्यक्ति इन्हें साफ सफाई और पानी निकासी की बात कहता है तो इसका कोई असर नहीं दिखाई देता। बड़ा सवाल है कि साफ सफाई व्यवस्था पानी निकासी की जिम्मेदारी पूरे वार्ड की वार्ड मेंबर की होती है जो अपने वार्ड की जनता का समाधान कर सके। जरा इन तस्वीरों को देखिए जहां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड ८ की यह तस्वीर है जो एक तंग पुलिया के चलते कूड़ा करकट फैला हुआ है साथ ही साथ पानी भी यहां नालियों में लबालब भरा हुआ है । इस ओर वार्ड मैम्बर को ध्यान देकर कार्यवाही करनी चाहिए।
जिंप अध्यक्ष ने किया वाटर कूलर का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। रामकुमार शर्मा जिला संयोजक, सा.प्रकोष्ठ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिला आचार्य कुल के माध्यम से जन हितार्थ ग्राम जट मुझेड़ा के इंटर कॉलेज के समीप एक वाटर कूलर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने आचार्य कुल के सम्मानित पदाधिकारियों ,समाज सेवियों ,प्रबुद्ध नागरिकों और नारी शक्ति की उपस्थिति में किया ।आचार्य कुल के जिला अध्यक्ष श्री राजबीर सिंह ,समाजसेवी श्री होतीलाल शर्मा एड , श्री लोकेश वशिष्ठ आदि का विशेष योगदान रहा
पर्यावरण सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक क्राईम व बीना शर्मा ने लगाए पेड़
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। वृक्ष लगाओ, हरियाली लाओ, जीवन बचाओ पर्यावरण की रक्षा हेतु चलाये जा रहें वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक क्राईम प्रशांत कुमार प्रसाद व बीना शर्मा कोऑर्डिनेटर मिशन शक्ति ने एस पी क्राईम ऑफिस व पुलिस लाईन में बरगद,आम,जामुन व नीबू के पेड़ लगाकर सभी से पर्यावरण संरक्षण में योगदान की अपील भी की।पुलिस अधीक्षक क्राईम प्रशांत कुमार प्रसाद ने कहा कि पेड़ व पौधे न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं बल्कि जीवन के लिए अति आवश्यक वायु भी इनसे ही प्राप्त होती है। अतः सभी लोग अपने आस-पास की खाली जगह पर ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाएं और वातावरण स्वच्छ बनाने में सहयोग करें तथा वही बिना शर्मा ने कहा कि कहा कि पर्यावरण की रक्षा एवं धरती पर प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए वनों का विस्तार करना समय की मांग है। वन हमारे जीवन के लिए उतने ही जरूरी है, जितना भोजन एवं पानी है। अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है।
उधार की रकम मांगने पर दी धमकी
मोरना। उधार की रकम वापस मांगने पर आरोपी द्वारा पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खुजेडा निवासी प्रवेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की उससे गांव के ही एक व्यक्ति ने गाय भैंस खरीदने बेचने के व्यापार करने के नाम पर दस महीने पहले एक लाख तीस हजार रुपए उधार लिए थे। अब बार-बार उधार की रकम वापस मांगने पर भी आरोपी रकम नहीं लौट रहा है। उल्टे रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित गांव में अकेला ही परिवार है। पीड़ित ने आरोपी से अपनी उधार की रकम वापस दिलाने व जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बैठक का चुनाव के लेकर हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)नवीन मंडी स्थल संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर हुई एक चुनावी बैठक आज नवीन मंडी स्थल में व्यापारियों की एक बैठक हुई जिसमें आगामी चुनाव द गुड़खांड सारी ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन होने वाले हैं उसे पर विचार विमर्श के लिए बैठक बुलाई गई इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी वेद प्रकाश गोयल के द्वारा की गई और संचालन संजय मिश्रा द्वारा किया गया संजय मिश्रा ने बताया परिवर्तन संसार का नियम है पिछले कई वर्षों से परिवर्तन ना होने के कारण ऐसोसिएशन निष्क्रिय हो गई है अबकी बार चुनाव प्रक्रिया के द्वारा पदाधिकारियों का परिवर्तन होना चाहिए चुनाव प्रक्रिया के दोरान हमें आपस मे कोई देष भाव नहीं रखना चाहिए चुनाव प्रक्रिया एक वैचारिक मतभेद हैं हमारे बीच कोई मनभेद नहीं होना चाहिए हम सब व्यापारी हैं पहले ऐसोसिएशन में लगभग ५००सदस्य थे आज के समय में २५७सदस्य रहे हैं जितेन्द्र कुच्छल ने कहा कि मंडी की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई कि हमारी समस्याओं का निस्तारण ना होने का कारण भी यही है कि कई सालों से पदाधिकारी में बदलाव नहीं हो रहे तो अबकी बार चुनाव से बदलाव होना चाहिए व्यापारी नेताअचिंत मित्तल ने बताया कि हम सब व्यापारी हमें पहले तो व्यापार को बढ़ावा देना है और मंडी समिति द्वारा व्यापार में मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को प्राप्त करना है और वह भी जबहि मिलेगी जब कुछ परिवर्तन होगा अतः चुनाव होने चाहिए वरिष्ठ व्यापारी कैलाश गोयल ने कहा की मंडी की हालत बड़ी दयनीय है अतः परिवर्तन होना चाहिए रविंद्र कुमार जी ने कहा कि व्यापारी को व्यापार चाहिए और उनके लिए रात दिन में खड़े होने पदाधिकारी चाहिए तो अबकी बार चुनाव प्रक्रिया से संगठन में बदलाव होना चाहिए वहां उपस्थित सभी व्यापारियों ने दोनों हाथ उठाकर चुनाव के लिए सहमति जताई कि अबकी बार चुनाव होना ही चाहिए चुनाव के लिए एक कमेटी बनाई गई जिसमें संजय मिश्रा जितेंद्र कुच्छल कृष्ण चंद्र मुंन्दडा अचिंत मित्तल रविंद्र कुमार अशोक बंसल का नाम रखा गया मंच पर उपस्थित वेद प्रकाश गोयल चंद्रमणि शर्मा जी कैलाश गोयल सचिन मित्तल रविंद्र कुमार प्रमोद बंसल अशोक बंसल रवींद्र वर्मा गुरूदत जी मंच पर उपस्थित रहे और मीटिंग में सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया जिसमें से मुख्यतः अनुज बंसल संजय गोयल मनीष चौधरी दिनेश चौधरी चंद्रजीत राठी सज्जन कुमार जैन भारत भारत कुमार सिंघल सुशील मित्तल रमेश कुमार गोपाल कुमार अरुण गुप्ता रजत गोयल रमन शर्मा राजीव जैन अमन कुच्छल रवि कुच्छल कुश कुच्छल सुरेंद्र मित्तल सूर्यकुमार नवल अग्रवाल दिनेश मित्तल मदन मदन अनिल दिक्षित सुशील बंसल मनोज बंसल दीवान चंद अनुज बंसल सुखबीर सिंह रमन शर्मा रवि शर्मा रोहित कुमार बिट्टू कुमार सचिन कुमार राजीव कुमार देव कुमार दीपक कुमार सुदेश कुमार जैन अभिनंदन कुमार जैन दीपक सज्जन कुमार जैन कुलवंत सिंह काकन सुरेन्द्र बंसल आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे बैठक के पश्चात सभी ने जलपान किया और अध्यक्ष जी ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया
ताला तोडकर भैसे चोरी
चरथावल। चोरो ने घेर का ताला तोडकर दो भैसे चोरी कर लिए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पडताल मे जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव लुहारी खुर्द निवासी आरिफ के पशु उसके घेर मे बंधते हैं। बीती रात भी रोजाना की भांति उसके पशु उसके घेर मे बंधे हुए थे कि देर रात कुछ अज्ञात चोर घेर मे बंधे दो भैसे चोरी कर ले गए। अल सुबह जब पशु स्वामी आरिफ अपने पशुओ को चारा देने के लिए घर से घेर मे पहुंचा तो घेर परर लगे ताले को टूटा देख उसके होश फाख्ता हो गए। वह समझ गया कि जरूर दाल मे कुछ काला है। उसने घेर का दरवाजा खोल कर देखा तो उसके दो भैसे घेर से नदारत थे। पशु चोरी की जानकारी मिलते ही पडौसियों सहित कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्र्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस सम्बन्ध मे भागदौड शुरू की।
थाना कोवातली नगर का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा किया गया थाना कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण, आगामी कांवड यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सर्वप्रथम महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया जिसमें आवेदिकाध्आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित के संबंध में जानकारी की गयी। तदोपरान्त थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव तथा अद्यतन स्थिति देखी गई। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, टॉप-१० अपराधियों की सूची, अपराध रजिस्टर, ग्राम रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण अभिलेखों का का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों को अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-१० अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही करने, गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चौकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । निरीक्षणोपरान्त महोदय द्वारा आगामी कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर पर कावंड यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष कोतवाली नगर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
नाला निर्माण का रूका काम सुचारूः ग्रामीणो ने जताया आभार
मुजफ्फरनगर। एसडीएम सदर नीकिता शर्मा के निर्देश पर पिछले काफी समय से एनएचएआई के नाला निर्माण के रूके कार्य को पुनः शुरू करवाया गया। गांव पीनना के ग्रामीणो ने एसडीएम सदर नीकिता शर्मा के प्रति आभार प्रकट किया।
उल्लेखनीय है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित गांव पीनना में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इडिया के अर्न्तगत नाला निर्माण का कार्य रूका हुआ था। जिससे कार्य अधूरा पडा रहने के कारण पीनना के ग्रामीणो का काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था। ग्रामीणो ने नवनियुक्त एसडीएम सदर नीकिता शर्मा से मिलकर उन्हे अपनी इस समस्या से अवगत कराया। जिसके चलते एसडीएम सदर के निर्देश पर अधूरा पडा नाला निर्माण का काय्र पुनः सुचारू करा दिया गया। नाला निर्माण का कार्य सुचारू होने पर ग्रामीणो ने एसडीएम नीकिता शर्मा के प्रति आभार प्रकट किया।
गौ सेवा का भाविप समृद्धि ने कार्य किया
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद समृद्धि की और से नई मन्डी गौशाला मे गौ सेवा का कार्य किया गया। सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने नई मन्डी स्थित गौशाला पहुंच कर गायो को हरा चारा व गुड खिलाया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष व सचिव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
गरण मे झूमे श्रृद्धालु
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के कूकडा ब्लॉक स्थित एक बेक्वेट हॉल मे मां पदमावती का जागरण किया गया। जिसमे देर रात तक माता का गुणगान किया गया। मां के भक्तो ने भजनो पर नृत्य किया।
श्री धरणेंद्र मां पदमावती सेवा समिति की ओर से श्री पार्श्वनाथ भगवान भक्ति आराधना एवं सर्व सिद्धिदायक श्री पदमावती माता का प्रथम बार जागरण आयोजित किया गया। इससे पहले भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या मे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मां के दरबार में शरद जैन, विभोर जैन, संभव जैन ने दीप प्रज्जलवित कर शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, उद्यमी गौरव स्वरूप, व्यापारी नेता संजय मित्तल रहे।
इस दौरान मां मदमावती का सोलह श्रृंगार किया गया। साथ ही गोद भराई और महाआरती की गई। देर रात तक माता के भजनो से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
उर्वरक की निर्धारित मूल्यो पर ही बिक्री करें विक्रेताः जिला कृषि अधिकारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। कपिल कुमार जिला कृषि अधिकारी मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाने के सम्बन्ध में व पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से उर्वरकों का विक्रय किये जाने के सम्बन्ध में कृषि निदेशालय उ०प्र० (उर्वरक अनुभाग) के द्वारा उर्वरकों की कालाबाजारी अवैध भण्डारण, ओवर रेटिंग अवैध परिसंचलन, अनुदानित उर्वरकों का गैर कृषि कार्यों में प्रयोग एवं मिलावटी उर्वरकों का अवैध कारोबार करने वाले के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत हैं। उपरोक्त के परिपालन में जनपद के समस्त खुदरा, थोक उर्वरक विक्रेताओ को निर्देशित किया जाता है कि कि वह निर्धारित मूल्यो पर ही उर्वरक की बिक्री करें और जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओ को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वह क्रेता कृषको के पहचान विवरण कैश मैमो पर अंकित किया जाये, पहचान चिन्ह के अन्तर्गत राशन कार्ड, जोत बही, निर्वाचन पहचान पत्र, बैंक पासबुक, या इसी प्रकार के अन्य अभिलेखो, जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सके कैश मेमी/वितरण रजिस्टर में अकंन किया जाये, ताकि आवश्यकतानुसार केता का सत्यापन भी सुनिश्चित हो सके और अपने अभिलेखो को प्रत्येक दिन भरें तथा स्टाक र्बोड को भी पूरा रखें एवं उनके द्वारा मानक स्तर के उर्वरक ही किसानो को बिकी करे और साथ ही साथ सम्बन्धित थोक विक्रेता अपने खुदरा विक्रेताओ को भी अवगत करा दे, कि वह भी उर्वरक नियन्त्रण आदेश १९८५ के अर्न्तगत ही व्यवसाय करे। अगर किसी स्तर पर कोई अनियमितता प्रकाश में आती है तो सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश १९८५ एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-१९५५ के अर्न्तगत वैधानिक कार्यवाही की जाये और साथ ही साथ जनपद के किसानो से अनुरोध है कि वह उक्त निर्धारित मूल्यों से अधिक दरों पर कृषि निवेश को न खरीदें, अगर कोई विक्रेता उनसे अधिक मूल्य मागंता है तो उसकी शिकायत तत्काल करें, ताकि सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश-१९८५ एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-१९५५ एवं अन्य धाराओं में आवश्यक कार्यवाही की जा सके। किसान भाई जहाँ से भी उर्वरक खरीदें उस विक्रेता से रसीद अवश्य लें। आपसे अपेक्षा है कि आप अपने अपने क्षेत्र में उक्त पर निगरानी रखते हुए सघन निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान चलाकर प्रतिदिन छापे डालकर उर्वरकों के नमूने ग्रहित करते हुए दोषियों के विरूद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश-१९८५ एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-१९५५ के अर्न्तगत वैधानिक कार्यवाही की जाये और उसकी सूचना इस कार्यालय पर उपलब्ध कराने का कष्ट करें। यदि किसान भाई को कोई शिकायत है तो वह जिला कृषि अधिकारी कार्यालय या तहसील स्तर पर उपसम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय से जानकारी ले सकते है। कार्यालय समय के पश्चात भी कृषि निवेशो से सम्बन्धित कोई जानकारी चाहते है तो वह निम्न फोन नम्बर पर सर्म्पक कर सकते है। 1-श्री दीपांकर सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए०-9458742434
निर्देशों का उर्वरक निर्माता पूर्णतः पालन करेः कपिल कुमार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कपिल कुमार जिला कृषि अधिकारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी उर्वरक निर्माताओं को अवगत कराया कि आपके विनिर्माण परिसर मे उत्पादित उर्वरक की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु स्थापित प्रयोगशाला उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अनुसार अनिवार्य उपकरणो से सुसज्जित हो तथा आपके द्वारा उर्वरक नियत्रण आदेश 1985 के प्राविधानो का अनुपालन किया जाये। जिसके क्रम में पूर्व मे भी आपको सूचित किया गया है एंव वृतमान में भी असमाजिक तत्वों द्वारा गलत मन्सा के चलते आपके उत्पाद का गलत प्रयोग किया जा सकता है। उक्त के क्रम मे आपको निर्देशित किया जाता है कि उच्चाधिकारियो अथवा उर्वरक निरीक्षक के निरीक्षण के समय अपने निमार्ण परिसर में उर्वरक नियंत्रण आदेश १९८५ मे दिये गये निर्देशो का कडाई से पालन करना सुनिश्चित करें तथा उर्वरक नियंत्रण अदेश 1985 के अनुसार ही निर्माण परिसर मे आप केवल अधिकृत उर्वरक निमार्ण एवं बिकी करना सुनिश्चित करेगे तथा प्रत्येक माह की तीन तारीख तक उर्वरक उत्पादन एवं बिकी की वस्तु स्थिति से उच्चाधिकारियो के साथ-साथ इस कार्यालय को अवगत करना सुनिश्चित करे यदि भविष्य मे निरीक्षण के समय आपके परिसर मे उर्वरक निमार्ण/बिकी/प्रयोगशाला उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्राविधानुसार नही पाये गये या कोई भी अनाधिकृत उर्वरक अथवा पैकिग आपके परिसर में या आपसे सम्बधित किसी अन्य स्थान पर पाई जाती है तो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अन्तर्गत सुसंगत धाराओ के तहत वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे। यदि किसी अन्य स्थान पर आप से सम्बधित कोई भी विपरित स्थिति आपके संज्ञान में आती है तो तत्काल कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्ति करें।


