News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने व्यापारियों को किया तिरंगा वितरणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत पटेलनगर से नवीन मंडी स्थल कूकड़ा तक तिरंगा जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर राष्ट्रध्वज तिरंगा का वितरण किया और सभी लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए कहा कि अपने शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाने में पालिका के साथ मिलकर सभी व्यापारी और नागरिक अपना पूरा योगदान प्रदान करें।
हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत बुधवार को पटेलनगर स्थित अपने आवास से नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पालिका सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पालिका के अधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा जागरुकता रैली का शुभारंभ किया। यहां से शुरू हुई यह यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ नवीन मंडी स्थल पर पहुंची। यहां दी गुड़ खाण्डसारी एण्ड ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल ने चेयरपर्सन सहित सभी का स्वागत किया। उनके प्रतिष्ठान पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया तथा इसके बाद तिरंगा ध्वज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर शहर में हर घर में तिरंगा पालिका स्तर से पहुंचाया गया है। हम व्यापारियों और आम लोगों के बीच पहुंचकर उनको हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरुक कर रहे हैं। यह अभियान देश के सभी लोगों को अपने राष्ट्र से जोड़ रहा है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस को एक पर्व की भांति धूमधाम से मनाने की अपील की। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने हर घर तिरंगा फहराने की अलख जगाई है। हम लगातार इसके प्रति लोगों में जाकर जनजागरण कर रहे हैं। आज नवीन मंडी के व्यापारियों के बीच जाकर उनके प्रतिष्ठानों पर तिरंगा विरतण किया गया। यहां गुड़ मंडी, फल मंडी और अनाज मंडी के व्यापारियों को तिरंगा ध्वज बांटा गया है।
इस दौरान मुख्य रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, संजय मित्तल, सभासद सीमा जैन, रितु त्यागी, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, रविकांत शर्मा, प्रियांक गुप्ता, प्रशांत गौतम, हनी पाल, हकीम इरशाद अंसारी, नवनीत गुप्ता, अमित पटपटिया, विनीत कुमार, सभासद पति शोभित गुप्ता, विकल्प जैन, राहुल पंवार, व्यापारी हरिशंकर तायल, सुरेन्द्र बंसल, राजेश गोयल, अंकित सिंघल, नितिन सिंघल, सुरेश चन्द, रविन्द्र कुमार, मनमोहन मूंधड़ा, पुल्कित गुप्ता, विष्णु मूंधड़ा, राजेन्द्र सिंघल, तुषार गर्ग, अमित जैन, मनोज गोयल, पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, लिपिक संजीव सिंघल आदि मौजूद रहे।

 

एसएसपी अभिषेक ने उप निरीक्षकों का किया तबादला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की तबादला एक्सप्रेस रुकने का नाम नहीं ले रही है। उनके द्वारा बीती देर रात ४१ उप निरीक्षकों के तबादले करते हुए दो दरोगाओं से पुलिस चौकियों का चार्ज छीनकर उनको थानों में भेज दिया है। इसके साथ ही २७ पुलिस चौकियों में नए इंचार्ज नियुक्त किये गये हैं। पुलिस कप्तान ने पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत चल रहे तीन दरोगाओं को लाइन से सीधे चौकियों में तैनात कर चार्ज दिया है। महिला थाने में तैनात दो उप निरीक्षकों को भी चौकी इंचार्ज बनाया गया है, जबकि जिले में छह चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया गया है। इसके साथ ही एसएसपी ने विभिन्न थानों में कार्यरत १०८ सिपाहियों का भी तबादला किया है।
एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा मंगलवार की देर रात ४० उप निरीक्षकों के तबादले कर हलचल मचा दी। उनके द्वारा थाना सिविल लाइन की स्टेडियम चौकी पर तैनात उप निरीक्षक ओमवीर सिंह और थाना मीरापुर की पुलिस चौकी सम्भलहेड़ा पर तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार से चार्ज छीनते हुए उनको थानों में भेज दिया है। जबकि पुलिस लाइन में प्रतीक्षरत उप निरीक्षक राहुल को चौकी प्रभारी ग्राम मंसूरपुर, दीपक कुमार को प्रभारी चौकी ढिंढावली तितावी ओर अजीत कुमार शर्मा को प्रभारी चौकी भुम्मा मीरापुर बनाया गया है। महिला थाने में तैनात उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को प्रभारी चौकी बड़सू रतनपुरी और उप निरीक्षक देवपाल को प्रभारी चौकी बरूकी भोपा बनाया गया है। एसएसपी ने छह चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है, इनमें उप निरीक्षक मोहित को प्रभारी चौकी जसोई तितावी से हटाकर प्रभारी रुड़की चुंगी, आनन्द कुमार को प्रभारी चौकी रुड़की चुंगी से प्रभारी चौकी सम्भलहेड़ा, संदीप कुमार को प्रभारी चौकी कुटबा शाहपुर से प्रभारी चौकी हिन्डन चरथावल, रूपेश यादव को प्रभारी चौकी हिन्डन से प्रभारी चौकी बसधाड़ा शाहपुर, जयप्रकाश भास्कर को प्रभारी चौकी टीपीनगर नई मंडी से प्रभारी चौकी दूधली चरथावल और उप निरीक्षक धर्मेन्द्र श्यौरण को प्रभारी चौकी जौली भोपा से हटाते हुए प्रभारी चौकी जसोई बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा २७ पुलिस चौकियों में नए इंचार्ज नियुक्त किये गये हैं, इनमें से दो महिला थाने और तीन पुलिस लाइन से चार्ज पर लाये गये हैं। जबकि २१ दरोगाओं को थानों और एक उप निरीक्षक को विशेष सैल से पुलिस चौकी पर इंचार्ज बनाया गया है। एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा एसएसआई तितावी मांगेराम कर्दम को प्रभारी चौकी स्टेडियम, नई मंडी से नेमपाल सिंह को प्रभारी चौकी सिखेड़ा नहर पुल, भोपा से तेजवीर सिंह को प्रभारी चौकी फुगाना, छपार से बालकृष्ण को प्रभारी चौकी सावटू भौराकला, जानसठ से धर्मवीर कर्दम को प्रभारी चौकी सलारपुर जानसठ, रतनपुरी से मोहित कुमार को प्रभारी चौकी अम्बा विहार खालापार, तितावी से मोहित को प्रभारी चौकी टीपीनगर मंडी, चरथावल से गजेन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी अलावलपुर चरथावल, पुरकाजी से राजकुमार बालियान को प्रभारी चौकी एटूजेड मंडी, जानसठ से दीपक कुमार को प्रभारी चौकी कुटबा, खालापार से रविन्द्र कुमार को प्रभारी चौकी लाड़पुर खतौली, मंसूरपुर से अशोक कुमार को प्रभारी चौकी खुड्डा छपार, छपार से नवीन गौतम को प्रभारी चौकी धमात पुरकाजी, रामराज से देवकी नंदन को प्रभारी चौकी हुसैनपुर रामराज, ककरौली से शिवराज तोमर को प्रभारी चौकी दरियापुर ककरौली, फुगाना से शैलेन्द्र गौड को प्रभारी चौकी सराय फुगाना, कांवड़ सैल से कौशल गुप्ता को प्रभारी चौकी उकावली बुढ़ाना, नई मंडी से ओमपाल सिंह को प्रभारी चौकी जौली भोपा, बुढ़ाना से संदीप कुमार को प्रभारी चौकी नगला रियावली रतनपुरी, रतनपुरी से कालीचरन को प्रभारी चौकी सठेडी, तितावी से अजय पाल को प्रभारी चौकी जागाहेडी टोल प्लाजा, मंसूरपुर से राजकुमार नादर को प्रभारी चौकी डूंगर फुगाना बनाया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन से उप निरीक्षक आसिफ खान को पुलिस लाइन से थाना नई मंडी, मंसूरपुर से लोकेन्द्र पाल को खालापार, भोपा से जय सिंह भाटी को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, फुगाना से सुनील कुमार को भोपा, भोपा से तेजवीर सिंह को फुगाना और पुलिस लाइन से उधम सिंह को थाना शाहपुर में तैनात किया गया है। इसके अलावा एसएसपी ने विभिन्न थानों, पुलिस कार्यालयों और सेवाओं में तैनात १०८ हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और कम्प्यूटर ऑपरेटर सिपाहियों का भी तबादला किया है।

 

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस रिजर्व पुलिस लाइन में मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस। शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह द्वारा पुलिस लाइन में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम प्रतिसार निरीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को देश विभाजन त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग वाले लोगों की स्मृति में २ मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। ततपश्चात अपने सम्बोधन में कहा गया कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नही था। भारत के लाखो लोगो ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी। ऐसे समय पर देश का दो टुकडो में बंट जाने का दर्द लाखो परिवारो में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। इसी समय बंगाल का भी बिभाजन हुआ। इसमे बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया था। जो कि सन् १९७१ में बांग्लादेश के रूप में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। भारत के इस भौगोलिक बटवारे ने देश के लोगो को सामाजिक सांस्कृतिक, आर्थिक तथा मानसिक रूप से झकझोर दिया था। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें न सिर्फ भेद-भाव, वेमनस्य एंव दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा बल्कि इससे एकता, सामाजिक सदभाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी।

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में प्राचार्या प्रोफेसर गरिमा जैन जी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवक द्वारा एक रैली निकली गई। इस अवसर पर महाविधालय की प्राचार्या प्रोफेसर गरिमा जैन , प्रोफेसर ओमदत्त , डॉक्टर चारू त्यागी, तीनों इकाइयों के एनएसएस अधिकारी डॉक्टर रचना त्यागी, डॉक्टर मोहम्मद आसिफ और संजीव कुमार उपस्थित रहे तथा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों के वॉलेंटियर्स ने प्रतिभाग किया।

 

जानसठ थानाप्रभारी निरीक्षक ने तिरंगा रैली निकाली
मुजफ्फरनगर।हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जानसठ थानाप्रभारी लक्ष्मण वर्मा के द्वारा अपने अधीनस्थों को साथ लेकर तिरंगा रैली निकाली और इस दौरान लोगों को हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान मे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया वही जानसठ थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा ने क्षेत्र में तिरंगा रैलीके दौरान अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस तिरंगा यात्रा से जुड़ें और घरों पर निरंगा लगाएं।

 

बी0सी0ए0 प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टड्ीज में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा बी0सी0ए0 प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने पर उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन।
एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा बी0सी0ए0 प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली देवांशी गर्ग ने 81.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, द्वितीय स्थान पर आने वाली किरण जिसने 79.5 प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली दीक्षा पालीवाल ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। हमारे कॉलेज मे बी0सी0ए0 प्रथम सेमेस्टर के 87 प्रतिशत छात्र/छात्रा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे। चयनित छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावको व बी0सी0ए0 विभाग के सभी शिक्षकगणां को दिया। इसी के साथ उन्होने कहा कि भविष्य में भी वे निरन्तर ऐसे ही मेहनत करते रहेगें। वार्ता करते हुए प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं ने अपनी उपस्थिति में सभी शिक्षकगणां को अपनी कामयाबी के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि महाविद्यालय के शिक्षकों की भूमिका न केवल अध्यापन में बल्कि वे विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक, शारीरिक और सामाजिक विकास में भी भूमिका निभाते है व हमारे स्तर के अनुसार पढ़ाते है एवं बच्चों के भविष्य को आकार देते है। शिक्षकों द्वारा हमारे कौशल व ज्ञान को उन्नत करने हेतु व गुणवत्ता में सुधार करने के अनेक कुशल प्रयास कियें जाते है, जिससे हमे उचित शिक्षा प्राप्त करने मे सुविधा मिली व जीवन मे आगे बढ़ने का हौसला मिला। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल जी ने इस अवसर पर कहा कि शैक्षिक निर्देशन बालक की अपने कार्यक्रम को बुद्विमत्तापूर्वक नियोजित कर पाने में सहायता प्रदान करता है। विद्यार्थियों को ऐसे पाठ्य विषयों का चुनाव करने में सहायता देता है जो उनकी बौद्विक क्षमताओं, रूचियों योग्यताओं तथा व्यक्तित्व संबंधी विशेषताओं के अनुकूल हों और उन्हें योग्य बना देता है। विद्यार्थियों को समाज में स्वतंत्र और जिम्मेदार नागरिकों के रूप में तैयार करना व शिक्षा के माध्यम से उन्हें सामाजिक और नैतिक मूल्यों की सीख देते है जो समाज के लिए एक सकारात्मक मानसिकता भी प्रदान करते है। कठिनाइयों से सीखें क्योकिं ये सभी आपके कौशल और क्षमताओं को निखारेंगे और अंततः आपको एक बेहतर और सीखा हुआ व्यक्ति बनायेगें। उन्होने विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों का आभार व्यक्त किया। उन्होनें तीनों छात्राओं को भविष्य में प्रगति के पथ पर निरन्तर आगे बढने के लिए प्रेरित किया।
इसी के साथ उत्तीर्ण छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षकों की महत्ता विद्यार्थियों के विकास के लिए बहुत अहम होती है, उनके द्वारा प्रगति के लिए प्रयास करें, शिक्षा का उदद्ेश्य प्रगतिशील विद्यार्थियों का निर्माण करना है, न कि केवल वे जो पूर्णता के पीछे अस्पष्ट रूप से भागते है। छात्रों का मार्गदर्शन करना एक शिक्षक के काम का सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। महत्वपूर्ण निर्णयों पर काम करते समय उनका समर्थन करना, यह सुनिश्चित कर सकता है कि वे जीवन में वह रास्ता चुनें जो उनके लिए सही है। उन्हें अक्सर मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। सफलता की एक से अधिक राहें है। इसके अलावा छात्र/छात्रायें अपने बी0सी0ए0 के अन्तिम वर्ष में कामयाबी हासिल करने के पश्चात् विभिन्न कम्पनियों में जॉब करेगें, जिसकी अधिकांश व्यवस्था प्लेसमेंट के माध्यम से करायी जाती है। इस अवसर पर बी0सी0ए0 विभाग से चॉदना दीक्षित, मौ0 अन्जर, मोहित गोयल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, हर्षित गर्ग, रोबिन मलिक, श्वेता, शशांक भारद्वाज, हर्षिता, प्रियंका, निरंकार शर्मा, वैभव वत्स, हिमांशु शर्मा, प्रशांन्त गुप्ता, विनिता चौधरी, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ नें प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया।

 

क्रांतिसेना की प्रदेश कार्यकारिणी भंग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने क्रांतिसेना की प्रदेश कार्यकारिणी कों तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर १६ अगस्त कों आयोजित होने वाले विराट हिन्दू मार्च की तैयारियो कों लेकर पदाधिकारियों की बैठक मे पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी कों भंग करने की घोषणा कर दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने इस दौरान कहा कि आगामी एक अक्टूबर कों प्रस्तावित क्रांतिसेना के अधिवेशन के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने हिन्दू समाज से १६ अगस्त को बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार कों लेकर होने वाले विराट हिन्दू मार्च कों सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी, संजीव वर्मा, गौरव गर्ग, नरेन्द्र ठाकुर, अमित गुप्ता, संजय गोयल, सुनील सैनी, राजन वर्मा, भुवन मिश्रा, आशीष मिश्रा, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, मंगतराम, ललित रुहेला, विपुल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

जागरूकता रैली आयोजित
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में प्राचार्य डा के पी सिंह जी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविधालय के प्राचार्य डा के पी सिंह, डा एस के सिंह,डा स्वशांख कुमार आदि, तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों के अधिकारी डा हरी शंकर,डा सयोनी दास, डा सुधीर पाल तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं आदि ने प्रतिभाग किया।

 

मुठभेड में तीन शातिर लुटेरे दबोचे
जानसठ।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना जानसठ पुलिस द्वारा बन्धन बैंक के कलेक्शन एजेन्ट से लूट के अभियोग का सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड ०१ शातिर लूटेरा अभियुक्त घायल सहित कुल ०३ लूटेरे अभियुक्तगण गिरफ्तार। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ०१ पल्सर मोटर साईकिल, १८,१००/- रूपये नगद व अवैध शस्त्र बरामद। जनपद में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना जानसठ लक्ष्मण वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस द्वारा बन्धन बैंक के कलेक्शन एजेन्ट से लूट के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ढांसरी रोड पर दौराने पुलिस मुठभेड़ ०१ शातिर लूटेरा अभियुक्त घायल सहित कुल ०३ लूटेरे अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ०१ पल्सर मोटर साईकिल, १८,१००/- रूपये नगद व अवैध शस्त्र बरामद किए गए है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। ०७ अगस्त को थानाक्षेत्र जानसठ में सादपुर रोड पर तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा बंधन बैंक के कलेक्शन एजेन्ट पर गोली चलाकर लूट की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना जानसठ पर मामला पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना जानसठ पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
थाना जानसठ पुलिस ढांसरी रोड पर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन की चौकिंग कर रही थी चौकिंग के दौरान ०१ मोटर साईकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर चौकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु बदमाशों द्वारा पुलिस को देखकर मोटर साईकिल को बापस मोडते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो बदमाशों की मोटर साईकिल तीव्र गति होने के कारण फिसल कर गिर गयी। बदमाशों द्वारा खुद को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किये गये जिसमे पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से खुद को बचाते हुए तथा अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें ०१ बदमाश घायल हो गया तथा पुलिस टीमों द्वारा ०२ अन्य बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ०१ पल्सर मोटर साईकिल, १८,१००/- रूपये नगद व अवैध शस्त्र बरामद किये गये।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण नईम अब्बास पुत्र इशरत अब्बास निवासी खिरवा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ।(घायल), सैफ उर्फ रजब अली पुत्र अंसार निवासी गढी थाना जानसठ, सावेज पुत्र अली अब्बास निवासी खिरवा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ।
जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ०१ पल्सर मोटर साईकिल, १८,१००/- रूपये नगद, ०३ तमंचे मय ०६ जिन्दा व ०३ खोखा कारतूस ३१५ बोर। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मोहित कुमार तेवतिया, धर्मवीर कर्दम, उ.नि.०(प्रशिक्षु) पवन प्रताप, है.कां. जीत सिंह, का. कपिल कुमार, विशाल भारद्वाज, हरेन्द्र सिंह थाना जानसठ शामिल रहे।

 

एम.जी. पब्लिक स्कूल में हुआ स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति  गठन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एम.जी. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को लेकर उत्तर प्रदेश शासन और जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के लिए स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का गठन करते हुए बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने स्कूल परिवहन यानों के संचालन के सम्बंध में शासन और प्रशासन के दिशा निर्देशों से विस्तारपूर्वक सभी को अवगत कराया। एम.जी. पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का गठन करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रतिनिधि संदीप कौशिक, दो अभिभावक सदस्य और दो मोटरयान चालक सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने स्कुल परिवहन सुरक्षा समिति के गठन और स्कूल में छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए संचालित परिवहन यानों के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की ओर से अपना कोई भी परिवहन वाहन संचालित नहीं किया जा रहा है। अभिभावकों के द्वारा ही अपने अपने स्तर से बच्चों को विद्यालय में आने जाने के लिए स्कूल परिवहन वाहनों का बंदोबस्त निजी स्तर पर किया गया है। उन्होंने बैठक में अवगत कराया कि प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप विद्यालय की ओर से बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित कराने के लिए सभी स्कूल परिवहन वाहनों के चालकों और अभिभावकों को नोटिस जारी करते हुए इस सम्बंध में जानकारी दे दी गई है कि मानकों के अनुरूप वैध वाहनों से ही बच्चों को विद्यालय भेजा जाये। स्कूल में लगे प्राइवेट वाहनों के चालकों से अपने वाहनों के दस्तावेज, आरसी, प्रदूषण प्रमाण पत्र और फिटनेस प्रमाण पत्र जमा मांगे गये हैं। सभी वाहन चालकों को मानकों के अनुरूप ही अपने वाहनों का संचालन करने और अभिभावकों को भी वैध वाहनों से ही अपने बच्चों को विद्यालय में आवागमन कराने के लिए अनुरोध किया गया है।

 

स्टील फैक्ट्री मे लगी आग
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित एक स्टील फैक्ट्री मे अज्ञात कारणों से लगी आग से हडकम्प मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के प्रयास मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार मेरठ रोड स्थित होण्डा एजेंसी के समीप स्थित सुगन्धा स्टील्स मे आज दोपहर के वक्त अज्ञात कारणो से लगी आग से मिलकर्मियो मे हडकम्प मच गया। मिलकर्मियो ने इसकी सूचना मिल प्रशासन व फैक्ट्री स्वामियों को दी। स्टील फैक्ट्री मालिकों द्वारा दी गई सूचना पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूत्रो का कहना है कि इस हादसे मे हुए नुकसान का अभी ठीक से अनुमान नही लग पाया है कि नुकसान की क्या स्थिती रही।

 

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाMuzaffarnagar News
भोपा ।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जनता इंटर कॉलेज भोपा में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और उनके जीवन वृत्त व कार्यवृत्त पर प्रकाश डाला गया।
बुधवार को प्रातःकालीन सत्र में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की श्रंखलाओं में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार जी ने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास को सदैव स्मरण करते हुए रहना चाहिए। देश को आजादी दिलाने में हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। देश पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों के कारण ही हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन से सदैव प्रेरणा लेते रहना चाहिए।७८ वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या ष्विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस ष्पर उन्होंने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन बान और शान का प्रतीक है, लाखों लोगों ने इसकी रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन तिरंगे पर आंच नहीं आने दी। इससे पूर्व छात्रों को निःशुल्क राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वितरण किया गया और छात्रों का आह्वान किया गया कि तिरंगे को हर घर पर फहराना है और सलामी देनी है।राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान से देश का सम्मान बढ़ता है। इसलिए हमें हर परिस्थिति में तिरंगे का सम्मान करना है। तिरंगे को सावधानी के साथ अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर फहराएं, तिरंगे को झुकने न दें, ध्वाजारोहण के बाद तिरंगे को साफ व स्वच्छ स्थान पर सुरक्षित करके रख दें।इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार जी ने स्वतंत्रता दिवस परेड पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों व तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा भोपा से देश भक्ति गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जिसमें एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एवं गाइड के साथ साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे तथा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन वृत्त पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

भगवान की कथा वह दर्पण है, जिसमें अपनी वास्तविकता का दर्शन होता हैः प.पू.सीताराम शास्त्री
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) माड़ी की धर्मशाला में आयोजित कथाव्यास प.पू. सीताराम शास्त्री ने कहा कि कथा केवल मनोरंजन का साधन नहीं, जन जागृति का रूप है। भगवान की कथा वह दर्पण है, जिसमें अपनी वास्तविकता का दर्शन होता है। कथा-दर्पण में जब साधक समर्पण होता है तो निश्चित उसकी व्यथा दूर हो जाती है । राजा परीक्षित के द्वारा कलियुग का निग्रह वर्णन प्रसंग में साधक को अवगुणों से सदा सावधान रहना चाहिए। अवगुण एक आता है तो अपने साथ अनेक को लेकर भी आता है। अवगुणों में मजबूत संगठन होता है। अतरू जिसको अपना आत्मकल्याण करना है उसे सद्गुणों का उपासक होना आवश्यक है। स्वयं में सद्गुणों का आवाहन करें। भीष्म पितामह की चर्चा = प्रतिकूल परिस्थिति में भी जो अपनी मनःस्थिति को मजबूत रखता है वही अध्यात्म का सजग साधक है। सावधानी ही साधना है। जीव का भगवान के साथ नित्य-सम्बंध है। जगत का सम्बंध क्षणिक तथा अनित्य होता है । अपने प्रियतम परमात्मा का बनकर के, उनके लिये ही और उन्हीं का भजन करे वह सच्चा साधक है । भागवत मृत्यु का सुधारता है। अपने जीवन की हर प्रक्रिया की हम योजना बनाते है, किंतु जो निश्चित होना है,उस मृत्यु की कोई योजना हमसे नहीं बनती। भागवत ने सिखाया है कि मृत्यु की भी योजना बनाई जा सकती है।मृत्यु मंगल बने, उसके लिये भगवत शरणागति दृढ़ होनी चाहिए।कथा में मुख्य यजमान संजीव कुमार गर्ग रहे।

 

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा प्रा० संरक्षक परमकीर्तिशरण अग्रवाल के मार्गदर्शन में ट्यूलिप रैस्टौरैंट रेलवे रोड़ पर राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (प्रा० चैयरमेन समूह गान प्रतियोगिता) पंकज कंसल (प्रा० संयोजक समूह गान) अतिन संगल एवं (प्रा० प्रकल्प प्रभारी) श्रीमती रेनू कंसल का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका दिलीप मिश्रा, मुकेश लाल, एवं श्रीमती सविता वशिष्ठ द्वारा की गई। मुख्य अतिथि व निर्णायकों का शाखा की और से पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस भव्य आयोजन में मुजफ्फरनगर के गोल्डन पब्लिक स्कूल, वैदिक पुत्री इण्टर कालिज, जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल,एस. डी. पब्लिक स्कूल, दून वैली पब्लिक स्कूल, भागवन्ती इण्टर कालिज, जे. वी. पब्लिक स्कूल, की कुल सात टीमों के बीच भव्य कम्पीटीशन हुआ। सभी स्कूल के बच्चों की एक से एक सुन्दर ड्रेस न सबका मन मोह लिया हिन्दी और संस्कृत के इतने सुन्दर गीत पहले कभी नहीं सुने गये पूरा पार्टी हॉल खचाखच भरा था सभी प्रस्तुति पर लगातार तालियां बजती रही। निर्णायकों को निर्णय लेने में बहुत समय लगा। निर्णायकों ने अपने सम्बोधन में कहा इतनी सुन्दर प्रस्तुतियों में से प्रथम, द्वितीय बताना बहुत कठिन काम है सभी प्रस्तुतियां बहुत सुन्दर है फिर भी उन्होंने एस. डी. पब्लिक स्कूल की टीम को प्रथम, भागवन्ती सरस्वती विद्या मन्दिर की टीम को द्वितीय, व जी. डी. गोयनका की टीम को तृतीय स्थान दिया गया सभी विजेताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई सभी विजेता टीम के बच्चों को व विजेता स्कूल को अतिसुन्दर स्मृति चिन्ह् देकर एवं बाकी सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पंकज कंसल जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सम्राट शाखा द्वारा बहुत सुन्दर कार्यक्रम आयोजित किया है यह राष्ट्रीय प्रोग्राम है सभी शाखाओं को यह कार्यक्रम करना चाहिए उन्होंनें प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने विशेष रूप से सम्राट शाखा का आभार व्यक्त किया कि इतने भव्य कार्यक्रम में उन्होंने मुझे आमन्त्रित किया। विशिष्ट अतिथि अतिन संगल ने कहा कि सम्राट शाखा यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष बहुत ही भव्य तरीके से आयोजन करती है उन्होंने सम्राट शाखा को सुन्दर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। अध्यक्ष कीमती लाल जैन ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का बहुत सुन्दर संचालन डॉ नितिन जैन व परमकीर्तिशरण अग्रवाल द्वारा किया गया। शाखा की और से सभी निर्णायकों को व मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। सचिव गोपाल कंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अद्वितीय कार्यक्रम को सफल बनाने में परमकीर्तिशरण अग्रवाल जी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष बी.के. सूर्यवंशी , महिला संयोजिका श्रीमती परणीता गोयल , रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, सुनील गर्ग, प्रवीण सिंघल, जगरोशन गोयल, कुलदीप भारद्वाज,प्रदीप खन्ना, अजय अग्रवाल एडवोकेट, प्रेम प्रकाश एडवोकेट,, मनोज गुप्ता (कोल्हू वाले), अजय गोयल एवं श्रीमती सुदेश गर्ग, प्रभा अग्रवाल,अनिता कर्णवाल, सोनिया जैन, प्रीति कंसल जी का पूर्ण सहयोग रहा।

 

विशाल रैली हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हमारे विद्यालय वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें समस्त एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा उत्सव को मनाने में एवं विशाल रैली का आयोजन करने में समस्त छात्र-छात्राओं के साथ समस्त विद्यालय स्टाफ कर्मचारियों ने सहयोग किया कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ राजेश कुमारी ने तिरंगे के बारे में विस्तार से छात्राओ को बताया एवं छात्राओं को समस्त जनमानस को जागरूक करने के लिए आवाहन किया एवं तिरंगे के विषय में विस्तार पूर्वक बताया।

 

राखियों का युग्मा ग्राम विकास समिति ने लगायास्टाल
मुजफ्फरनगर। युग्मा ग्राम विकास समिति की राष्ट्रीय सरिता शर्मा अरोरा ने निर्धन बच्चों के लिए एक रोजगारपरक योजना शुरू कर रखी है। उसी के तहत बचनसिंह कालोनी के निर्धन बच्चो को रोजगारपरक बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। तथा उनसे काफी संख्या मे राखियां बनवाई गई। सरिता शर्मा ने बताया कि निर्धन बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों का एक स्टाल खाटू श्याम मंदिर भरतिया कालोनी पर लगाया गया। इसके अलावा ब्रहमपुरी मे भी स्टाल लगाकर राखियां बेची गई। उन्होने बताया कि जितनी बिक्री होगी वह सब सामान बनाने वाले निर्धन बच्चो के बीच वितरित होंगी ताकि वे भी अपना त्यौहार अच्छी तरह से मना सकें। इस कार्य में सरिता शर्मा अरोरा के साथ ईशा, प्रियांशी, आदित्य, प्रिंस व पूनम आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

राकेश टिकैत ने की सूली वाला बाग को शहीद स्थल घोषित करने की मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ७८वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे में ऐतिहासिक सूली वाले बाग को शहीद स्थल घोषित किये जाने की मांग की है।
किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि आज हम ७८वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, लेकिन इस जश्न के बीच यह बेहद अफसोस की बात है कि देश के सच्चे सपूत बनकर जिन दीवानों ने हमारे भारत देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए अपनी जान कुर्बान की, जिनमें शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, अशफाक उल्ला खां जैसे हजारों क्रांतिकारी शामिल हैं, उन्हें आजादी के ७८ साल बाद भी शहीद का दर्जा तक नहीं दिया गया है। आज उनकी शहादत की गाथाएं सिर्फ स्कूल की किताबों तक सीमित रह गई। आजादी के बाद से आज तक की सरकारों ने देश के शहीदों को उनकी शहादत का वो सम्मान नहीं दिया है, जिसके वो हकदार थे। इसके साथ ही राकेश टिकैत ने जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी स्थित सूलीवाला बाग में १८५७ की क्रांति में अंग्रेजों द्वारा सैकड़ों क्रांतिकारी महिला एवं पुरुषों को सूली चढ़ाकर शहीद करने का इतिहास भी पीएम मोदी के पत्र में उजागर किया। उन्होंने कहा कि शोभाराम त्यागी नाम के क्रांतिकारी को सूलीवाला बाग पर जमीन में गाड़कर अंग्रेजों ने कुत्तों से फड़वाया था। सामूहिक फांसियां यहां आजादी के दीवानों को दी जाती थी, लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि आज तक सरकारों द्वारा इस ऐतिहासिक जगह को संग्रहित न तो किया गया ना ही इस ऐतिहासिक जगह को शहीद स्थल घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि २०१५ से लेकर अब तक प्रतिवर्ष २६ जनवरी और १५ अगस्त को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव एडवोकेट जहीर फारूकी के नेतृत्व में हजारों देशभक्तों की तिरंगा यात्रा पुरकाजी रोडवेज बस स्टेंड से सूलीवाला बाग तक निकाली जाती है। १५ अगस्त २०२४ को भी सूलीवाला बाग पर हजारों देशभक्तों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी जाति धर्म और सभी पार्टियों के लोग शामिल होते हैं। ऐतिहासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम पुरकाजी के सूलीवाला बाग पर किया जाता है। हजारों देशभक्तों का जनसैलाब सामूहिक राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के जयकारे लगाता है। साथ-साथ देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है और प्रतिवर्ष सरकार के नाम प्रशासन के माध्यम से सूलीवाला बाग को शहीद स्थल घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाता है, परंतु देश का दुर्भाग्य है कि आज तक उस ज्ञापन का संज्ञान तक सरकारों ने नही लिया है।
देश की आजादी के ७८वें स्वतंत्रता दिवस १५ अगस्त २०२४ को भारतीय किसान यूनियन भारत सरकार और प्रदेश सरकार से मांग करती है कि देश की जनभावनाओं और शहीदों की शहादत का आदर करते हुए देश की आजादी में जान न्यौछावर करने वाले सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, अशफाक उल्ला खां सहित देश के सभी शहीदों को अविलम्ब शहादत का दर्जा दिया जाए और जल्द से जल्द पुरकाजी के सूलीवाला बाग को शहीद स्थल घोषित किया जाए ताकि देश के नागरिकों में अपने शहीदों और शहीद स्थलों के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना और भी प्रगाढ़ होने के साथ कायम रह सक। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ज्ञापन का संज्ञान लेकर देश के शहीदों और शहादत स्थलों को उनका सम्मान दिया जाए, यही देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

अधिशासी अभियंता का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान महामंत्री ओमकार अहलावत एवं जयवीर सिंह तथा विजयपाल सिंह आदि जाट महासभा के पदाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र का मोमेंट एवं घड़ी देकर स्वागत किया

आरक्षण मिलने पर जताया आभार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के जिलाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक अगस्त 2024 को अनुसूचित जाति एवं जनजाति को प्रदत्त आरक्षण के उप वर्गीकरण के निर्णय को उत्तर प्रदेश सरकार में लागू करने के लिए वाल्मीकि समाज ने मांग की थी।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति को प्रदत्त आरक्षण के उप वर्गीकरण के निणय पर सुप्रीम कोर्ट का आभार एवं समस्त वाल्मीकि समाज की और से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए उपरोक्त विषय के संदर्भ मे आपको अवगत कराना है कि आजादी के बाद से आज तक आरक्षण का लाभ वाल्मीकि समाज को नही मिल पाया है। बल्कि मात्र वोट बैंक की राजनीति के चलते वाल्मीकि समाज हमेश ही वंचित रहा। सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक निर्णय से अपनपे विका एवं अधिकारों को लेकर वाल्मीकि समाज में अटूट आशा की किरण पैदा हुई है।

 

हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हिन्दू युवा वाहिनी ने बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पाहूजा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि प्रार्थी हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष एवं सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष है। प्रार्थी प्रार्थी अपने साथ हिन्दू युवा वाहिनी का एक डेलीगेट जिसमें 8 व्यक्ति बंग्लादेश में हिन्दुओ पर हुए अत्याचार/उत्पीडन की समीक्षा हेतु जाना चाहते हैं। अतः आपसे निवेदन है कि प्रार्थी को डेलीगेशन के साथ बांग्लादेश जाने की अनुमति प्रदान करें।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =