News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जेलर को मिली धमकी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला जेल के जेलर राजेश सिंह ने खुद को धमकी दिये जाने के मामले मे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच पडताल शुरू की।
जेलर राजेश कुमार का आरोप है कि दो महीने जेल मे बन्द रहने वाले बर्खास्त इंस्पैक्टर ने अमित कुमार ने जेल से रिहा होने पर उन्हे धमकी दी है। जेलर राजेश सिंह का आरोप है कि बर्खास्त इंस्पैक्टर अमित कुमार जेल मे बंद रहते उन पर दबाव अनुचित दबाव बनाता था। बिना पर्ची के मुलाकात के लिए दबाव बनाया जाता था। जेलर राजेश सिंह की शिकायत पर अमित कुमार के खिलाफ अभद्रता, धमकी जैसे आरोपों के चलते केस दर्ज किया गया है।

 

बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार शहर के मौहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी साजिद पुत्र अशरफ अपने चचेरे भाई कासिम जमाल के साथ बाईक द्वारा रामपुर तिराहा की और किसी काम से जा रहा था। कि पीछे से तेजगति के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर बाईक सवार साजिद घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

 

हर्षोल्लास से मना जन्माष्टमी पर्व
मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध श्री श्यामा श्याम मंदिर में आज बहुत सुंदर सजावट की गई थी यहां सुबह से ही भक्तो का आना जाना लगा था परंतु शाम होते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी यहां पर श्री राधा रानी के सुंदर स्वरूप के दर्शन भक्तो को मोहित कर रहा था,श्री श्यामा श्याम मंदिर में छोटे छोटे बच्चो ने भजनों पर सुंदर प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया,उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नगर के अनेक मंदिरों में दर्शन करने के उपरांत श्यामा श्याम मंदिर में बाबा बर्फानी अमरनाथ गुफा के दर्शन किए गुफा में साक्षात २ सफेद कबूतर भक्तो को साक्षात अमरनाथ गुफा का अनुभव करवा रहे थे अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ने श्री कान्हा जी का पंचामृत से अभिषेक करके पूजा अर्चना की।

 

धूमधाम के साथ मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। भारत भर में आज भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बडे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है बात अगर जनपद मुजफ्फरनगर की कि जाए तो यहां जिले भर के मंदिरों में आज तमाम साज सज्जाओं के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यहां शहर के सभी मंदिरों को जहां भव्य रूप से सजाया संवारा गया है तो वही मंदिरों में भगवान कृष्ण रूपी बाल कलाकारों को देखने लाखों श्रद्धालु भी जुटे है। यहां आम जनमानस के साथ समाजसेवी, गणमान्य, उद्योगपतियों, सहित जनप्रतिनिधियों ने भी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ ही भगवान कृष्ण को झूला भी झुलाया है। शहर के गोलोकधाम और नई मंडी इलाके के बालाजी धाम, गणपति धाम, मंदिर प्रांगण में हजारों की भारी भीड़ भगवान श्री कृष्ण के दर्शन पूजन को उमड़ पड़ी यहां सदर विधायक एंव मंत्री कपिल देव अग्रवाल,समाज सेवी भीमसेन कसंल, पूर्व विधायक अशोक कंसल व्यापारी नेता संजय मित्तल सहित कई गणमान्य एवं समाज सेवी लोग भी मौजूद रहे।

 

वनस्थली इंटरनेशनल स्कूल के छात्रो ने जीत का परचम लहराया
मुजफ्फरनगर। जी डी गोयका पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में गोपीचंद गोयल कामनरिलेटिव इन्टर स्कूल फुटबॉल कंपटीशन अंदर १४ का आयोजन किया गया जिसमें के विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया इसमें वनस्थली इंटरनेशनल स्कूल पुरबालियान मुजफ्फरनगर की टीम ने प्रतिभा करके अभिजीत रहते हुए कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया इन विशिष्ट उपलब्धियां को विद्यालय के कर्मठ एवं परिश्रमी कोच विपिन कादयान्न के कुशल निर्देशनमें विशेष देव बालियान हर्षित वैभव अनमोल अहलावत कार्तिक आरव त्यागी शिवांग अनमोल भार्गव नवम कक्षा दीपांशु पंचम युवी चतुर्थ अभिनव राठी सिस्टम के खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम करके प्राप्त किया विद्यालय के माननीय चौयरमेन विभिन्न राणा निर्देशक सुधीर कुमार संजीव कुमार विद्यालय की माननीय प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहन कर सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी प्रकार खेलते रहने की प्रेरणा दी विद्यालय के समस्त दो स्टाफ ने भी इस विशिष्ट उपलब्धि पर प्रशिक्षक विपिन कादयान एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित शाखा प्रभारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। एसएसपी द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष में प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। तदोपरान्त एसएसपी द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आई.जी.आर.एस. कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर, स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय आदि शाखाओं के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा सभी शाखा प्रभारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने, कार्यालय रिकॉर्ड को दुरस्त रखने तथा समस्त सूचनाओं को समय से प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
मुजफ्फरनगर। महिला की संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई मौत से परिजनो मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला बकरा मार्किट निवासी अन्जू पत्नि वसीम का आत्म हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जांच-पडताल शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रामलीला टिल्ला निवासी करीब 30 वर्षीय अन्जू पत्नि वसीम ने बीती देर रात खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनो का आरोप हे कि बीते दिन उनकी छोटी बेटी की सगाई गई है। आरोप है कि सगाई मे दिये गए सामान नकदी, चैन , अंगूठी आदि की जानकारी मिलने पर वसीम पक्ष ने उक्त सामान मे से कुछ सामान उन्हे भी देने की मांग की। आरोप है कि विवाहिता अन्जू के साथ मारपीट की गई। वहीं दूसरी और देर रात सूचना दी गई कि विवाहिता अन्जू ने अपने दुपटटे से खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि मृतका के शरीर पर चोट के निशान हैं। करीब 15 साल पूर्व अन्जू की शादी वसीम के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

शातिर वांरटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। थाना खालापार पुलिस द्वारा अभियान के अर्न्तगत ०१ वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत कार्यवाही करते हुए थाना खालापार पुलिस द्वारा ०१ वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त को समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । अभियुक्त उस्मान पुत्र अकबर नि० मुगल गार्डन बारात घर के पास नई आबादी थाना खालापार जिला मु०नगर। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० लोकेश गौतम ( चौकी प्रभारी खालापार ), है०का० मौ० वकार, का० यश कुमार शामिल रहे।

 

अवैध गांजे सहित दो को दबोचाMuzaffarnagar News
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना शाहपुर जनपद मु०नगर द्वारा १ लाख २८ हजार ६०० रुपये कीमत का ०५ किलो १४४ ग्राम नाजायज गांजा व एक मो०सा० स्पलेण्डर के साथ ०२ शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों व अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल निर्देशन मे थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कबीरपुर मोड के पास से अभि०गण राहुल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम फफराना थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद, रवि पुत्र सेसंरपाल निवासी ग्राम सिसोली थाना भौराकलां जनपद मु०नगर को ०५ किलो १४४ ग्राम नाजायज गांजा व एक अदद मो०सा० स्पलेण्डर प्रो के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम फफराना थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद, रवि पुत्र सेसंरपाल निवासी ग्राम सिसोली थाना भौराकलां जनपद मु०नगर अभि०गण के कब्जे से०५ किलो १४४ ग्राम नाजायज गांजा, एक अदद सीज शुदा मो०सा० स्पलेण्डर प्रो बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० गजेन्द्र सिंह, है०का० महेन्द्र सिंह, का० विनय कुमार का० रितिक कुमार, नितेश कुमार शामिल रहे।

 

 

 

हमारी जिम्मेदारी है मां- बाप या बुजुर्गों की देखभाल खुशी से हो इसका निर्वहन- प्रमोद
खतौली। तहसील के गांव बेगराजपुर में हसन अली के आवास पर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हेतु आंदोलन जन कल्याण की एक बैठक हुई। बैठक में समाज में बुजुर्गों की दयनीय स्थिति,पति-पत्नी के बीच टूटती रिश्तों की डोर और कानूनी मदद पर चर्चा हुई। आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद बालियान ने कहा कि मां बाप या वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर उन्होंने श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और दो उप जिलाधिकारियों से बात की है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोई भी वरिष्ठ नागरिक अपनी किसी भी समस्या के लिए उप जिलाधिकारी के यहां वाद दायर कर सकता है। इस पर एसडीएम स्तर से बातचीत में बताया गया कि सीनियर सिटीजन एक्ट के लिए उनके पास केवल उनके बच्चों से भरण पोषण दिलवाने का अधिकार है। पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवादों पर चिंता जताते हुए प्रमोद कुमार ने कहा कि अगर घरों में बुजुर्गों का सम्मान बरकरार रहता तो यह नौबत ना आती। ग्राम प्रधान मनोज ने कहा कि संस्कारों के अभाव में रिश्ते बिखर रहे हैं। मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि अगर हमारे समाज में कोई बुजुर्ग की अनदेखी करता है तो गली मोहल्ले वाले और उनके रिश्तेदार उनको समझा देते हैं। उनका साफ कहना था कि बुजुर्गों की अनदेखी के मामले उनके समाज में बहुत कम दिखाई देते हैं। बैठक में मनोज प्रधान, मोहम्मद इस्लाम, इश्तियाक, अली शेर,अब्दुल जब्बार,मोहम्मद इनाम, अब्बास मुकीम, राज मोहम्मद, हैदर अली,अमीर आलम, जमानत अली, आरिफ,नदीम, इसरार, वहाब आदि मौजूद रहे।

 

प्रकाश चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्वMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गौरतलब है कि जन्माष्टमी पर्व सनातन धर्म का महत्वपूर्ण और उत्सवी त्योहार है जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है यह त्योहार सनातन कैलेंडर के श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है जन्माष्टमी के दिन भक्त अलग-अलग रूपों में भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं,विशेष रूप से मंदिरों में भक्ति भजन और कीर्तन का आयोजन होता है और उनके द्वारा भगवान की लीलाओं का मंचन भी किया जाता है इसी क्रम में प्रकाश चौक पर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भी प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर धूमधाम से मनाया गया जहाँ अनेको श्रद्धालुओं ने भगवान लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना करते हुए भजन गायन और भक्ति कर कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव मनाया कार्यक्रम आयोजन की पूर्ण जिम्मेदारी मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित गजानन्द तिवारी ने निभायी व मंदिर की साज-सज्जा जैन लोहे वालो के परिवार से आशीष जैन व उनकी धर्म पत्नी आरजू जैन के द्वारा सम्पूर्ण की गयी।
पंडित गजानन्द तिवारी ने मौके पर समस्त श्रद्धालुओं को शुभाशीष प्रदान करते हुए इस शुभ अवसर पर बताया कि जन्माष्टमी का उत्सव न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है बल्कि यह सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है यह त्योहार भारतीय संस्कृति के मूल्यों और परंपराओं को प्रकट करता है और एकता, सद्भावना और धार्मिकता की महत्वपूर्ण भावनाओं को बढ़ावा देता है जन्माष्टमी के दिन लोग भगवान की उपासना के साथ-साथ उनके जीवन और उपदेशों का अनुसरण करने का भी संकल्प लेते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से लिए उनके उपदेश जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन करते हैं चाहे वो धर्म-कर्म अथवा भक्ति मार्ग हो।
मौके पर मौजूद सपा नेता गौरव जैन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्माष्टमी के माध्यम से समाज में एकता और सद्भावना की भावना प्रस्तुत होती है लोग इस उत्सव के दौरान एक-दूसरे के साथ मिलकर मित्रता और आपसी समझ की भावना को बढ़ावा देते हैं व भगवान श्री कृष्ण के जीवन से हम सभी को सीख कर आगे बढ़ना चाहिये इस त्योहार के माध्यम से हमें धार्मिकता, सदगुण, और समर्पण के महत्व को सीखने का अवसर मिलता है।
जन्माष्टमी पर्व पर सभी भक्तगण भक्ति से भावविभोर दिखाई दिए उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित गजानंद तिवारी,गौरव कुमार जैन,आशीष जैन,कुँवर देवराज पंवार,अभिषेक जैन,रिकी जैन,शुभम जैन,श्रीमती भावना अग्रवाल जैन,श्रीमती आरजू जैन,श्रीमती सुरभी जैन,श्रीमती भव्या जैन,काशवी जैन,अद्रिता जैन,रिया जैन,अनन्या जैन,चौतन्य सिद्धार्थ एडवोकेटश्सुप्रीम कोर्टश्,श्रीमती मानवी चौधरी,कार्तिक सिंह,प्रनभ सिंह,श्रीमती शैलजा सिंह,मनमोहन सिंह सीए,श्रीमती रमा चौधरी,सुधीर कुमार चौधरी आदि श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

 

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथश्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस लाईन स्थित मन्दिर प्रांगण में हर्षोल्लास से मनाया गया उत्सव, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का हुआ आयोजन, जनपदवासियो को दीं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस लाईन स्थित मन्दिर प्रांगण में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूम-धाम हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस लाईन स्थित मन्दिर को भव्य रूप से सजाया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी तथा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मन्दिर प्रांगण में स्थित मंच पर कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों का मंचन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के साथ-साथ समस्त जनपद वासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल, क्षेत्राधिकारी फुगाना सन्त प्रसाद उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीध्कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे ।

 

श्री कृष्ण जन्मोत्सस्व नंदी गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर पर भी मनाया गया
पालिकाध्यक्ष सहित ईओ नगर पालिका एंव नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी रहे शामिल की गौवंशों की सेवा
मुजफ्फरनगर। एक तरफ जहां पूरा भारत वर्ष भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मना रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मुजफ्फरनगर के नवीन मंडी स्थल पर नंदी गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर पर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित नगर पालिका की टीम एवं नंदी गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भी भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया है । यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में नगरपालिका अध्यक्ष मिनाक्षी स्वरूप नगर पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह , नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार व नंदी गौशाला ट्रीटमेंट सैंटर की टीम द्वारा गौमाता की पुजा कर गुड़ वह हरा चारा फल आदि खिलाकर उनकी सेवा की है ।

 

भगवान श्रीकृष्ण के किये दर्शन
मुजफ्फरनगर। श्री गुरु सिंह सभा से जुड़े पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं ने श्री गोलोकधाम मन्दिर में भगवान श्री क्रष्ण के दर्शन किये। बता दें आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री श्री गोलक धाम गांधी कॉलोनी के विशेष निमंत्रण पर श्री गुरु सिंह सभा रजिश मुजफ्फरनगर के सम्मानित सदस्य मंदिर प्रांगण में पधारे व सभी सदस्यों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सभी सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया व प्रसाद वितरण किया गया।

 

श्री कृष्ण जन्मोत्सव का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभMuzaffarnagar News
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर वजीराबाद में जागरण का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।कार्यक्रम में भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी गयी।
मोरना क्षेत्र के गाँव वजीराबाद में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण श्रीकृष्ण के बाल्यकाल की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई।आयोजक भाजपा कार्यकर्ता अनुज गोयल, मनोज गोयल और सोनू कश्यप ने भव्य आयोजन कर उत्सव की दिव्यता में चार चांद लगाए। डॉ.वीरपाल निर्वाल ने उपस्थित लोगों से कहा कि धर्म और समाजसेवा एक दूसरे के पूरक है। और धर्म हमारी मान्यताओं को जीवंत रखता है। तथा समाज सेवा हमारी सामाजिक चेतना को मानवीय पक्ष से जोड़ती है।धर्म से आस्था और आस्था से विश्वास प्रगाढ़ होता है। इसके पूर्व ग्रामीणों द्वारा डॉ. निर्वाल एवं अन्य अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया ।इस अवसर पर आशु गोयल ,राहुल चेयर मैन ,सहदेव उर्फ मोनू प्रधान , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के रामकुमार शर्मा ,किसान मोर्चा से ब्रजवीर सिंह ,प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी,मंडल अध्यक्ष डॉ.वीरपाल सहरावत,मण्डल महामंत्री अरुण पाल , संजय कोरी ,मदन पाल,सुधीर कुमार,जयवीर सिंह,नवनीत राठी ,बिजेंद्र गोयल , निशु चौधरी ,विनोद भगत ,श्याम कुमार राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

 

टी.बी. ग्रस्त बच्चो के लिए रोटरी क्लब मिडटाउन ने राशन, किताबे और पेन ड्राइव का वितरणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन (सेंचुरियन क्लब ) द्वारा टी.बी. से ग्रस्त ४० बच्चो के लिए राशन और ५०० बच्चो के लिए किताबे और पेन ड्राइव का वितरण जैन कन्या इंटर कॉलेज, प्रेमपुरी, मुजफ्फरनगर में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी ए नितिन कुमार अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर २०२५-२६ और विशिष्ट अतिथि रोटेरियन सुनील अग्रवाल, ,जोनल को ऑर्डिनेटर जोन ६, ब्लड डोनेशन २३-२५, एन्ड पोलियो न्यू चेयर २०२४-२५ थे। । मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने अपने सम्बोधन में क्लब को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और क्लब के द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यो की प्रशंसा कीद्ब क्लब अध्यक्ष रो कौशल कृष्ण ने बताया की रोटरी क्लब मुजफरनगर मिडटाउन आगे भी ऐसे कार्य करते रहेंगे । कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो ममता अग्रवाल और रो डा विनोद वर्मा रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग श्री पंकज जैन (अध्यक्ष ) , श्री मनोज जैन (मंत्री) और कॉलेज प्रिंसिपल श्रीमती सारिका जैन का रहा। कार्यक्रम में रो अतुल अग्रवाल कोषाध्यक्ष निशांक जैन, विनय सिंहल एडवोकेट, शैलेश कुच्छल आदि समस्त रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन परिवार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानचार्य और पुरे स्टाफ और बच्चों का सहयोग मिला। क्लब सचिव रो नरेश शर्मा जी ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

 

नवनियुक्त पदाधिकारियां का किया स्वागत, सम्मान
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री उशप्रश सरकार माश नितिन अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला द्वारा पवन वर्मा को जिलाध्यक्ष सर्राफा एसोश मुजफ्फरनगर मनोनीत करने पर पदाधिकारीयो व व्यापारियों द्वारा उनके प्रतिष्ठान पर स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,जिला महामंत्री विशाल जैन,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा,इकाई तहसील परिसर अध्यक्ष बृज कुंवर गर्ग द्वारा एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष पवन वर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा,उपाध्यक्ष भोला शंकर, महामंत्री संजय वर्मा,कोषाध्यक्ष श्याम बाबू का स्वागत सम्मान किया गया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि आज व्यापार संगठन के पदाधिकारीयो द्वारा नव नियुक्त सर्राफा एसोश पदाधिकारीयो का स्वागत किया गया है हमें पूर्ण आशा है कि सर्राफा व्यापारियों की किसी भी समस्या हेतु पदाधिकारीगण पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे,सम्मान समारोह में डा ओमपाल राझा, प्रभात अरोरा,शिव कुमार जी,सतीश फौजी,सहित अनेकों व्यापारी उपस्थित रहे

 

जागरुकता रैली का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद अमेटी द्वारा संस्कृति सप्ताह के चतुर्थ सेवा कार्य का आयोजन समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-बेटी बसाओ एवं स्वच्छ भारत अभियान पर जागरूकता रैली के रूप में दिनांक २७ अगस्त २०२४ दिन मंगलवार को प्रातः ८ः०० बजे से ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में आयोजित की गयी। यह जागरूकता रैली स्कूल से शुरू होकर चरथावल बस स्टैंड, शामली रोड, गौशाला रोड, नदी रोड, होते हुए स्कूल पर संपन्न हुई। आज की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती एवं शशिकांत मित्तल जी (प्रांतीय अध्यक्ष हस्तिनापुर प्रांत), श्रीमती एवं कंवर सैन जैन (अभिभावक ) एवं योग आचार्य एवं स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र पाल जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम स्कूल के बच्चों ने बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योगासन दिखाएं।जो विद्यालय प्रबन्धक एवं योग आचार्य सुरेंद्र पाल के नेतृत्व मे राष्ट्रीय स्तर पर अनेको बार पुरस्कृत हो चुके है । जागरुकता रैली में प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत मित्तल जी ने अमेटी शाखा की ऊर्जावान टीम की प्रशंसा की और कहा की हस्तिनापुर प्रांत के जिला मुजफ्फरनगर की अमेटी शाखा वास्तव में भारत विकास परिषद के नाम को सार्थक कर रही है जो निरंतर ११ वर्षों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर इस प्रकार की रैलियों से जन मानस को जागरुक कर रही है। अभिभावक श्रीमान कंवर सैन जैन जी द्वारा नारा दिया गया ष्करते रहो गुनाह केवल बेटे के शोक में, कितने मेडल मार दिए जीते जी कोख में। शाखा सदस्य एवं हस्तिनापुर प्रांत के प्रांतीय चेयरमैन स्वच्छ भारत अभियान अमित तायल जी ने कहा कि देश तभी साफ होगा, जब स्वच्छता में सबका हाथ होगा। प्रबंधक एवं स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती सुदेश रानी जी ने कहा कि जनमानस को जागरूक करने के लिए इस प्रकार की रैलियां का निरंतर निकालना बहुत ही आवश्यक है। अतिथियों एवं अभिभावको ने सुन्दर आयोजन के लिए अमेटी परिवार को आशीर्वाद दिया। सभी को स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया। रैली में भाग लेने वाली सभी बच्चों को फ्रूटी और बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए। इस जागरूकता अभियान में विद्यालय स्टाफ के साथ-साथ परिवार के सदस्य संस्कृति सप्ताह चेयरमैन नितिन गोयल जी व अमित तायल जी के साथ साथ अनुज गर्ग, नवनीत मित्तल, राहुल गोयल, विनय अग्रवाल, नितिन गुप्ता जी,अतिन संगल, पंकज गर्ग, अंशुल जैन, सचिन सिंघल, निकुंज गर्ग, संवित जैन, अकुल अग्रवाल, अभिलक्ष मित्तल, उदय गर्ग, शलभ गर्ग, एवं मातृशक्ति चित्रा गोयल, पूजा गोयल, आकांक्षा गर्ग, भावना गुप्ता, शिल्पा गर्ग, प्रिया अग्रवाल, कनिका तायल, एवं प्यारे बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

गौ सेवा से बड़ा पुण्य नहीं
मुजफ्फरनगर। दिव्य शाखा के सदस्यों द्वारा नदी रोड शहर गौशाला में गौ सेवा की गई ।कार्यक्रम चेयरमैन एडवोकेट श्री सुगंध जैन तथा श्रीमती आशा जैन रहे ।विशेष सानिध्य श्री मोहित संगल प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी,( मीडिया)का रहा ।अनेक शाखा सदस्यों विशेषकर सर्वश्री एल के मित्तल अध्यक्ष, कमल गोयल विकास रत्न ,प्रवीण सिंघल उपाध्यक्ष, मनोज गर्ग सचिव ,मनोज कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष,आदित्य अग्रवाल,किशोर जैन ,अवनीश गर्ग,वी वी गुप्ता एवं सुबोध अरोरा नवीन सदस्य तथा श्रीमती स्नेह मित्तल का विशेष सहयोग रहा ।कार्यक्रम के उपरांत श्री सुगंध जैन एडवोकेट का जन्म दिन उत्साह एवं उमंग से मनाया गया तथा स्वल्पाहार का आनंद लिया ।

 

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुर्ननिरीक्षण को लेकर हुई बैठक
मुजफ्फरनगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो के साथ बैठक आहूत की गयी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक ०१.०१.२०२५ के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो के साथ बैठक का आयोजन कर अवगत कराया गया कि जनपद में दिनांक २० अगस्त से बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के घर-घर भौतिक सत्यापन की कार्यवाही किये जाने का कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्य दिनांक १०.०९.२०२४ तक पूर्ण किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत बूथ लेविल अधिकारी द्वारा पात्र मतदाताओं का नामांकन, छूटे हुए निर्वाचकों का सत्यापन, मृत मतदाताओं एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का विलोपन, निर्वाचक नामावली की प्रविष्टियों में सुधार आदि कार्य किये जाऐंगे। यदि मतदाता, मतदाता सूची में अपने फोटो या अन्य कोई जानकारी बदलना चाहता है तो बी०एल०ओ० को फार्म-८ भरकर जमा कर सकता है। जनपद के समस्त मतदाताओं से अनुरोध है कि मतदाता सत्यापन कार्यक्रम में मतदाता सूचियों को अद्यावधिक एवं पूर्ण रूप से शुद्ध बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

 

बिट्टू सिख्ेडा के समर्थन में संयुक्त हिंदू मोर्चा ने सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संयुक्त हिंदू मोर्चा के नेतृत्व में हिन्दुवादी एवं सामाजिक संगठनों के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियो ने शिवसेना जिला प्रमुख बिटटू सिखेडा को व्हाटसअप कॉल से धमकी देने के आरोप के चलते कचहरी परिसर स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एक ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन मे आरोप लगाया कि फोन द्वारा शिवसेना जिला प्रमुख बिटटू सिखेडा को फोन पर धमकी दी गई की तुम बडे हिंदूवादी बनते हो और डासना वाले महाराज का साथ देते हो। अगर तुमने उनका साथ नही छोडा तो कमलेश तिवारी की तरह तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। हमारे लोग तुम्हारे शहर मे तुम्हारी लोकेशन ट्रेस कर रहे है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से मनोज सैनी संस्थापक संयुक्त हिंदू मोर्चा व निवर्तमान प्रदेश महासचिव शिवसेना, हिंदू क्रांति दल प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम पाल, निवर्तमान प्रदेश उप प्रमुख शिवसेना डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, हिंदू जागरण मंच सहसंयोजक पंकज भारद्वाज, राष्ट्रीय अध्यक्ष साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट शालू सैनी, अखिल भारत हिंदू महासभा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, पूर्व जिला महासचिव शिवसेना राजेश कश्यप, बजरंग दल से विकास अग्रवाल, शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू पीठ बसंत कश्यप, भगवा रक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष कमलदीप, प्रदेश अध्यक्ष अखंड हिंदू मोर्चा राजू सैनी, राजेंद्र तायल, जिला अध्यक्ष हिंदू स्वाभिमान महंत पंकज शास्त्री, राजकुमार गर्ग पश्चिम प्रदेश सचिव राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सचिन वर्मा, हिंदू रक्षा दल भारत राजपूत, सचिन जोगी गौ रक्षा सेवा समिति, अनीता ठाकुर जिला अध्यक्ष भवानी सेना, गीता देवी, सुधीर चाहल, राजीव गर्ग, सौरभ राय,, सचिन जोगी, युवा जिला अध्यक्ष शिवसेना कपिल कश्यप, शुभम जोशी, वंश, गीता धीमान, मन्नू, कुमार अरुण कुमार, संजय मित्तल सहारनपुर मंडल हिंदू क्रांति दल, लाल सिंह पाल नेता, मनीष गर्ग जिला अध्यक्ष हिंदू क्रांति दल आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

किसान व मजदूर की लड़ाई लड़ेगा मोर्चाः जितेंद्र चौधरी
जानसठ।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा (अराजनैतिक) की एक पंचायत हुई।पंचायत में किसानों एवं मजदूरों के हितों की रक्षा को लेकर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान व मजदूर के हक लड़ाई लड़ेगा भारतीय किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा (अराजनैतिक) इसके लिए सरकार से भी लड़ाई लड़ने पीछे नहीं हटेंगे।
जानसठ के अहरोडा गांव में भारतीय किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की एक पंचायत ग्रामीणों द्वारा आयोजित की गई। जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पिछले काफी वर्षों से देखा आ रहा हूं कि किसान व मजदूर के हक के लिए लड़ने की बात तो बहुत लोग करते हैं परंतु असल में कोई लड़ नहीं पता उन्होंने अपने २० साल के राजनीतिक सफर पर विराम लगाते हुए मोर्चे का गठन किया है उन्होंने कहा कि अब किसान व मजदूर का हक ना ही सरकार मार पाएगी और ना ही कोई और उनके हितों की रक्षा करने के लिए ही हमने यह बीड़ा उठाया है। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत में बढ़-चढ़कर भाग लिया और गांव स्तर पर १०१ लोगों की कमेटी गठित की गई जिसमें सर्वसम्मति से गांव के प्रवीण भड़ाना को गांव अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गांव अध्यक्ष प्रवीण भड़ाना एवं पूरी कमेटी का मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने पटका पहनकर उनका स्वागत करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। जिसका पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान ग्राम प्रधान त्रिभुवन, वीरेंद्र, हर्षित भड़ाना, नरेंद्र, धर्मवीर, मुन्नू शर्मा,, नीरज, विनोद, मिंटू प्रधान, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

 

मदन भैया ने हाथी करोंदा में पहुंचकर दी श्र(ांजलि
जानसठ। खतौली विधानसभा से रालोद के विधायक मदन भैया ने शामली जनपद के गांव हाथी करोंदा में पहुंच कर रालोद नेता वीरपाल मलिक की माताजी के स्वर्गवास की सूचना पर पहुंचकर दुख प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20857 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 19 =