News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बाइक सवार की ट्राले की चपेट में आने से दर्दनाक मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एक परिवार के लिए दीपावली की खुशियां उस समय मातम मे बदल गई कि जब परिजनो के उनके बेटे की दर्दनाक मौत की खबर मिली। सडक हादसे मे युवक की मौत से घर मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला जनकपुरी निवासी सचिन पुत्र देवेन्द्र बीती रात बाईक द्वारा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मालवीय चौक के समीप ट्रक की चपेट मे आ गया। इस हादसे मे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपना ट्रक मौके पर छोडकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनो को इसकी सूचना दी। दीपावली जैसे बडे त्यौहार के दिन युवक सचिन की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी तुरंत ही मालवीय चौक पहुंचे। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है। परिजनो से तहरीर मिलने पर इस सम्बन्ध मे विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

कपड़े के गोदाम में आग से लाखों का नुकसानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । बीती देर रात से लगी आग भोर काल तक विकराल रूप में देखी गई यहां मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत रुड़की रोड पर स्थित एक कपड़े के गोदाम में बीती देर रात भीषण आग लग जाने से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बता दें मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाईन क्षेत्र अंतर्गत रुड़की रोड का यह पूरा मामला बताया जा रहा है जहां शुभम नामक कपड़ा व्यापारी के गोदाम में बीती देर रात भीषण आग लग गई । आग इतनी तेजी के साथ फैली की कोई कुछ समझ भी नहीं पाया और इलाके अफरा तफरी का माहौल बन गया किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस सहित यूपी 112 डायल और दमकल विभाग को भी दे दी जहां आग लगने की सूचना से पुलिस विभाग एवं दमकल विभाग में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में ही कई दमकल की गाड़ियों ने मोके पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर आग बढ़ता देख आस पास की पेपर मिलों की फायर टेंडरों को भी मोके पर बुलवाया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह की माने तो यहां कपड़ा गोदाम में भीषण आग लगी थी लोवर आदि कपड़े का गोदाम था यह प्रदार्थ एक दम से आग पकड़ता है पेट्रोल से भी ज्यादा ज्वलनशील होता है फायर विभाग की कई गाड़िया देर रात्रि से ही आग बुझाने में लगी है आस पास की फैक्ट्रियों से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गई है आग पर काबू पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौदाम के शटर को जेसीबी से तुड़वाकर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है आग बड़ी है पर काबू पा लिया जायेगा।
लोअर और टीशर्ट से भरे गौदाम में आग लगी है गौदाम मे लगभग 10 ट्रक कपड़े का माल व् स्टॉक बताया गया है सम्भवतः दीपवाली मे पटाखों के दौरान आग लगने की आशंका से भी इंकार नही किया जा सकता हर पहलू पर जाँच कराई जायेगी। थाना सिविल लाइन के रुड़की रोड पर शुभम नामक गौदाम मे आग लगने का है पूरा मामला।

 

भगवान महावीर का निर्वाण कल्याणक महोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनायाMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर के नौ जैन मंदिरों में भगवान महावीर मोक्ष कल्याणक पर्व की पूजा अर्चना कर अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर जाने की सुश्रावकगण धर्म आराधना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने जैन मंदिरों में वीतरागी भगवान का अभिषेक पूजा अर्चना भक्ति भाव से की। भगवान महावीर विधान का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित धर्म सभा में कल्पेंद्र जैन तथा अरुण नंगली वालों ने बताया दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय दर्शाता है। दीपावली संपूर्ण विश्व में प्रकाश के त्यौहार के रूप में जाना जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की अंधकार पर प्रकाश की तथा अज्ञान पर ज्ञान की विजय का त्यौहार है। जैन समाज के लिए दीपावली का पर्व भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक के साथ जुड़ा है। भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक की पूजा करते हुए श्रावक प्रातः काल की पुनीत बेला में निर्वाण लाडू अर्पित करते है। इस वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में भगवान महावीर स्वामी का 2550 निर्वाण महोत्सव श्रद्धालु भक्ति के साथ मना रहे हैं। आज के दिन भगवान महावीर स्वामी ने बिहार में स्थित पावापुर से प्रातःकाल की बेला में निर्वाण पद की प्राप्ति की। इस शाम को उनके शिष्य श्री गौतम गणधर को केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। रात्रि में केवल ज्ञान लक्ष्मी की पूजा की गई। दीपमालिका का पर्व सद्गुणों का पर्व है। भगवान महावीर की भक्ति में भजन प्रस्तुत किए गए। मंगल आरती की गई। सभी ने आपसी सदभाव का संकल्प लिया। सुख शांति व समृद्धि के लिए दीपक जलाए गए।भगवान महावीर जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर हैं।जक्की वाला मंदिर में छवि जैन के संयोजन में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मांगलिक अवसर पर सुनील टीकरी अरुण मंडी संजय दादरी सुशील मंडी मनोज महलका विजय सर्राफ रामकुमार वीरेश राकेश अंबर योगेश सराफ मनोज आढती सुशील सिल्लो बल्लू सराफ शीलचंद सुनील ठेकेदार राजीव मुखिया सुरेंद्र घड़ी अनुपम आढती शशांक महलका दीपक भैंसी राकेश बजाज अतुल विनीत अजय प्रवक्ता एल.एम. जैन प्रमोद बर्तन मुकेश एडवोकेट नवीन महलका मोहित स्वतंत्र मनीष रेडियो डा.आशा करुणा मीनू ममता विभा वर्षा रजनी प्रवक्ता इंदु अविका बेबी श्याम लता सरोज रीमा शालू सुधा मनीषा प्रज्ञा सोनी सर्वेश दीपाली निधि रीतु आयुषी अंजलि शिल्पी अनीता डॉ ज्योति अलका आंचल पूजा मधु अंजू नंगली प्रीति दादरी पिंकी सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

फीता काटकर एसएसपी ने किया यातायात माह का शुभारम्भMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात माह नवम्बर 2024 का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से प्रत्येक वर्ष नवम्बर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में यातायात माह नवम्बर 2024 का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि माह नवम्बर यातायात माह के रूप में मनाया जाता है, जिसमें वाहनों के चेकिंग अभियान एवं सडक पर सुरक्षित सफर तय करने के उददेश्य से लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता है। वर्तमान में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़कों पर प्रतिदिन होने वाले हादसों में जनहानि हो रही है, जिसमें इन हादसों से हम अपना बचाव कर सकते हैं, यदि हम यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर के लिए जागरूक बनें। यातायात पुलिस की ओर से यातायात माह में प्रतिदिन यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ सघन चेंकिग अभियान चलाकर काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी मोटरसाइकिल, बिना हेलमेट तथा नो इंट्री का पालन न करने वाले वाहनोंध्वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । महोदय द्वारा सभी से अपील की गई कि शराब के नशे में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। वाहन को दाएं-बाएं मोडते समय अपने आगे-पीछे देखते हुए इंडिकेटर का प्रयोग करें। महोदय द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी स्कूली छात्रध्छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, व सभी पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण को यातायात नियमों के पालन करने के सम्बन्ध में शपथ दिलाई गई, साथ ही यातायात माह के दौरान चलाये जाने वाले अभियानों के सफल संचालन हेतु यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात महोदय द्वारा यातायात जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । यातायात जागरुकता रैली पुलिस लाईन से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों एवं चौराहों से होते हुए शिव चोक पर जाकर समाप्त हुई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक ब्योम बिंदल, एआरटीओ सुशील मिश्रा, एआरएम प्रभात सिन्हा, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमती रूपाली राव, क्षेत्राधिकारी यातायात देववृत वाजपेई सहित अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

बागड़िया लोहार परिवारों के साथ दीपावली की खुशियों बांटी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के द्वारा दीपावली पर्व का प्यार बांटने का संदेश सार्थक करते हुए गुरुवार को दीपावली के पर्व पर संसाधनों से वंचित बगड़िया लोहार परिवारों के बीच जाकर मनाया और इन परिवारों के बच्चों को मिठाई एवं उपहार भेंट कर त्योहार की बधाई देते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी गरीबों की दीपावली रोशन करने के प्रयास में जुटे नजर आए। मनीष चौधरी अपने संगठन के राष्ट्रीय महासचिव फैजुर रहमान एवं राष्ट्रीय सचिव के पी चौधरी के साथ भोपा रोड स्थित बागड़िया लोहार परिवारों के बीच पहुंचे। यह परिवार पिछले काफी वर्षों से यहां सड़क पर ही झोपड़ी डालकर खानाबदोश परिवारों के रूप में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी लगातार इन परिवारों की सहायता के लिए प्रयासरत रहते हैं। गुरुवार को भी में प्रत्येक वर्ष की भांति इन परिवारों के बीच पहुंचे और घर-घर जाकर बागड़िया लोहार परिवारों के बच्चों को मिठाई, दिये एवं उपहार भेंट करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने इस अवसर पर प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि भारत के सभी त्योहार आपसे प्यार सद्भाव और मेलजोल का संदेश देते हैं। हमारे यह सभी त्योहार सामाजिक एकता का प्रतीक है। हम सभी को त्यौहार की खुशी एक दूसरे के साथ मिलकर बांटनी चाहिए। समाज की मुख्य धारा से अलग रह कर गरीबी में जीवन यापन करने वाले ऐसे परिवारों के त्यौहार भी खुशियों से भरने की जिम्मेदारी समाज के संपन्न लोगों की है और उनके बीच रहकर त्योहार मानना ही प्रत्येक पर्व का मुख्य उद्देश्य है। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने बच्चों के बीच रहकर हर्ष और उल्लास के साथ दीपावली का त्यौहार मनाते हुए भेदभाव और गरीबी अमीरी का अंतर मिटाने का संदेश दिया। उन्होंने बागड़िया लोहार परिवारों के महिला एवं पुरुषों को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र उत्थान का एकमात्र रास्ता है। इन परिवारों से उन्होंने खास कर बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए आगे आने की अपील भी की और इसके लिए हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान बागड़िया लोहार परिवारों में भी राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के पदाधिकारी का स्वागत करते हुए आभार भी जताया है।

 

विदाई समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। क्षेत्राधिकारी भोपा एवं क्षेत्राधिकारी अपराध, मुजफ्फरनगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल-माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई। उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा डॉ0 रवि शंकर एवं क्षेत्राधिकारी अपराध देववृत वाजपेयी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की गयी। महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। विदाई समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण उ0नि0 राकेश कुमार, यूपी-112 मुजफ्फरनगर, उ0नि0 देवेन्द्र कुमार, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

 

पटाखें जलाने के विरेध में मारपीटMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आनंदपुरी में दीपावली रात पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। अपने घर की तरफ पटाखा छुड़ाने का विरोध करने पर आरोप है कि महिला सहित युवक के साथ मारपीट हुई, जिसमें एक युवक का सिर फूट गया। पीड़ित पक्ष आरोपियों पर कार्रवाई के लिए रात में ही सिविल लाइन थाने पहुंचे।
आनंदपुरी की गली में कुछ लोग सड़क पर दीपावली पर आतिशबाजी कर रहे थे। इस दौरान उनके पड़ौसी नरेश कुमार भारती ने उन्हें अपने घर की तरफ चिंगारी आदि छोड़ने का विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। नरेश कुमार भारती द्वारा सिविल लाइन थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विरोध करने पर पड़ौसी ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके पुत्र गौरव भारती पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इसके बाद परिवार की महिला और अन्य लोगों से भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष रात में ही सिविल लाइन थाने में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। घायल युवक का मेडिकल कराया गया। उधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगा।

 

कई स्थानों पर आग से हड़कम्पः फायर बिग्रेड कर्मचारियां मशक्कत कर बुझाई आग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दीपावली पर जमकर आतिशबाजी हुई, लेकिन फायर बिग्रेड की टीम पूरी रात सड़कों पर दौड़ती रही। पटाखों की चिंगारी और अन्य कारणों से गुरुवार को कई स्थानों पर आग लगी। सबसे बड़ी आग रुड़की रोड स्थित जगदंबा ट्रेडर्स के कपड़ों के गोदाम में लगी। मुजफ्फरनगर के मुख्य अग्निश्मन अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि गुरुवार को दीपावली के अवसर पर सुबह करीब पांच बजे भोपा पुल के पास मुस्तफाबाद में कूड़े के ढेर में आग लग गई, जिसके लिए उनकी टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद गांव धौलरा में आग की सूचना मिली। टीम ने पहुंचकर ईंट भट्टे में लगी आग पर काबू पाया। वहीं एटूजेड रोड पर स्थित ग्रीन हाइट्स में फ्लैट में आग लग गई। इंवर्टर में वहां आग लगने पर फायर बिग्रेड के कर्मचारी पहुंचे, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद दोपहर में कूकड़ा ब्लाक स्थित सोमपाल की कपड़े की दुकान में आग लग गई, जिसे बूझाने में टीम को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं गांधी कालोनी के गली नंबर 10 में खाली प्लाट और गली नंबर 13 स्थित साहिल अरोरा के मकान में आग लग गई। सूचना पर अलग-अलग समय गांधी कालोनी में फायर बिग्रेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची। वहीं दीपावली की रात करीब दो बजे रुड़की रोड स्थित कपड़ा व्यापारी शुभम कुमार के जगदम्बा ट्रेडर्स के नाम से बने गोदाम में आग लगी। आग से गोदाम में भरे लोवर आदि सामान जलकर रख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि चार घंटे के बाद शटर कटवाकर आग पर काबू पाया गया। इसके अलावा भी छोटी-मोटी जगह आग लगी, जिसे लोगों ने खुद ही बुझा दिया।

 

आज होगा श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर में गीता पाठ का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कार्तिक मास के उपलक्ष में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा प्रथम दिवस की गीता जी की शोभा यात्रा एवं गीता पाठ लक्ष्मी नारायण मन्दिर सनातन धर्म सभा मुजफ्फरनगर मे। परम पूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से कार्तिक मास के शुभ अवसर पर प्रथम दिवस की शोभा यात्रा व गीता पाठ का भव्य आयोजन श्री सनातन धर्म सभा शहर मुजफ्फर नगर के सौजन्य से अन्नकूट के शुभ अवसर पर 02 नवम्बर 2024 दिन शनिवार को श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर सनातन धर्म सभा शहर निकट झांसी की रानी मुजफ्फर नगर में प्रात 10ः30 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक होना निश्चित हुआ है । जिसमें आप सभी धर्म प्रेमी बन्धु सपरिवार सादर आमंत्रित है। गीता पाठ व शोभा यात्रा का समय-प्रात 10ः30 बजे से 12ः00 बजे ।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 6 =