समाचार
पुलिस ने खतौली क्षेत्र से कई शातिर दबौचे
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त आशू कुमार पुत्र मैनपाल निवासी ग्राम दलीपपुरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को शामली बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा वॉछित अभियु्क्त मुकेश वर्मा पुत्र मंगलनाथ वर्मा निवासी मोहीनन्द निकट सरकारी स्कूल के पास काला आमन सिरमोर हिमाचल प्रदेश को बस स्टैण्ड मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 राद्येश्याम यादव मय हमराहिगण द्वारा वारंटी अभियु्क्त साहिल पुत्र कदीर निवासी मोहल्ला पक्का बाग कस्बा व थाना खतौली जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वारंटी अभियु्क्त नईम पुत्र मजिद निवासी ग्राम कडली थाना खतौली जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 संजीव कुमार द्वारा वारंटी अभियु्क्त ललित पुत्र मुकेश निवासी ग्राम नगवा अटाली थाना बुढाना जनपद मु0नगर व वारंटी अभियुक्त संजीव पुत्र पालू उर्फ रणवीर निवासी ग्राम बिटावदा थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त सोनू पुत्र सुरजमल निवासी ग्राम मोरना थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को सठेडी नहर पुल से गिरफ्तार किया । इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 मनोज शर्मा द्वारा वॉछित अभियु्क्त सुभाष पुत्र समेर सिंह निवासी ग्राम करोडी थाना आदर्श मण्डी जनपद शामली को नयां बस स्टैण्ड बघरा से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 राद्येश्याम यादव द्वारा अभियुक्त मेहरबान पुत्र इकराम निवासी ढाकन चौक कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को सद्दीक नगर कस्बा व खतौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा सट्टा, पैन व 2270 रूपए नकद बरामद किये गये।
अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 विक्रम भाटी द्वारा वॉछित अभियुक्तों मोनू पुत्र सतीश निवासी ग्राम दादूपुर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर, अकुॅल पुत्र सतपाल निवासी ग्राम मेघापुर सकरपुर 1 तमंचा मय 02-02 जिन्दा 315 बोर बरामद किये गये।वहीं थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 तारीक वसीम द्वारा अभियुक्त शुभम पुत्र सुशील शर्मा निवासी ग्राम खेडी दूधाधारी थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को रजवाहे की पुलिया जग्रल ग्राम जागाहेडी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कासरतूस 315 बोर बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्तों सईद पुत्र सईदू निवासी मौहल्ला पछाला कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर, फरमान पुत्र लियाकत निवासी मौहल्ला लुसाना रोड सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को रामछेल तिराहा मुजफ्फरनगर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 300-300 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
सड़क सुरक्षा सप्ताह 21 जनवरी से 21 फरवरी तक चलेगा
जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया
मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह 21 जनवरी से 21 फरवरी तक का जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। मुजफ्फरनगर के कचहरी प्रांगण स्थित जिला पंचायत सभागार में शुरू हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह की बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक व खतौली विधायक विक्रम सैनी व जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक कुमार यादव ने आज वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम से पहले विधायक डीएम और एसएसपी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने खतौली विधायक व बुढ़ाना विधायक को फूल देकर स्वागत किया। उसके बाद एआरटीओ विनीत मिश्रा ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार को फूल देकर स्वागत किया कार्यक्रम में खतौली विधायक व बुढ़ाना विधायक ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में पंचायत सभागार में उपस्थित जनमानस को सरकार की योजनाओं व सड़क सुरक्षा सप्ताह के नियमों को पालन करने के बारे में जानकारी दें वई विधायक उमेश मलिक ने कहा कि योगी सरकार में २०१८ में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई थी जिसमें जब से लगातार प्रदेश के अंदर सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ रही है। मुजफ्फरनगर में जब गन्ना मिल शुरू हो जाते है तो सड़क पर ओवरलोड गन्नो से भरे ट्रोले अवैध तरीके से सड़कों पर गुजरते थे जिस पर एआरटीओ विभाग ने प्रतिबंध ओर अंकुश लगाया है और उन्हीं की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। हम जनप्रतिनिधियों की मुजफ्फरनगर की जनता से अपील हैं कि वह जब सड़कों पर निकले हेलमेट सीट बेल्ट सड़कों का नियम पालन करते हुए रोड पर वाहन चलाएं और सुरक्षित अपने घर पहुंचे। खतौली विधायक ने कहा कि मुजफ्फरनगर में अगर कोई हेलमेट लगाता है तो वह पुलिस के खौफ से लगाता है जब कोई कोई चालान या गाड़ी पकड़ी जाती है तो हम लोगों को फोन करके कहते हैं कि हमारी गाड़ी छुड़वा दो हम मजबूरीवस छुड़वाते भी है लेकिन हम लोग चाहते हैं कि आप सबसे पहले अपनी सुरक्षा करें सड़कों पर यातायात नियमों का पालन करते हुए चलाएं जिससे आप लोगों को हमारी सिफारिश की जरूरत ना पड़े और आप चालान से बच सके दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की जमकर प्रशंसा की कार्यक्रम में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक खतौली विधायक विक्रम सैनी जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एसएसपी अभिषेक कुमार यादव सीएमओ प्रवीन चोपड़ा सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह एआरटीओ विनीत मिश्रा डीआईओएस गजेंद्र सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम सहित भारी भीड़ मौजूद रहे जनप्रतिनिधियो और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रैली के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डोर टू डोर सर्वे किया
मुजफ्फरनगर। बुढाना ब्लाक की ग्राम पंचायत सफीपुर पट्टी में भारत टॉकीज रोड पर मोहल्ला मुनव्वरनगर चंधेडी रोड नई बस्ती में बाल एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी सेंटर खोले जाने के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हारून अली सिद्दीकी के द्वारा बीती बुधवार के दिन डोर टू डोर सर्वे कराए गए क्योंकि इस क्षेत्र में कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र ना होने के कारण ग्रामीण बच्चे एवं महिलाएं सरकार की इस निशुल्क योजनाओं से लाभान्वित नहीं हो पा रही थी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हारून अली सिद्दीकी के द्वारा कुछ दिन पूर्व ही डीएम, सीडीओ तथा डीपीओ से मिलकर इस क्षेत्र की समस्याओं के लिए लिखित रूप से अवगत कराया गया था। अब प्रशासनिक आदेश जारी होने के पश्चात इस क्षेत्र के लिए डोर टू डोर सर्वे कराए गया। अब शीघ्र ही आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधा से इस क्षेत्र के ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
शहर के कई स्थानों पर चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने नगर के विभिन्न स्थानो पर चैकिंग की दौरान वाहनो की तलाशी ली। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के ई-चालान काटे। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाल योगेश शर्मा की मौजूदगी मे पुलिस ने नगर के अस्पताल चौराहा, शिव चौक, शामली रोड चौकी,चन्द्रा टाकीज के चौराहे आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुलिस ने इस दौरान वाहनो की तलाशी ली तथा बिना मास्क लगाए बाजार मे घूमले वाले व्यक्तियों को मास्क का प्रयोग करने के लिए कहा। इसी संदर्भ मे इंस्पैक्टर सिविल लाइन डी.के.त्यागी की मौजूदगी मे थाना सिविल लाइन पुलिस ने महावीर चौक,कच्ची सडक,अंसारी रोड,पुराना भोपा बस स्टैण्ड आदि कई स्थानो पर वाहन चैकिंग की। उधर नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे पुलिस ने चौडी गली,द्वारकापुरी मोड,अलमासपुर चौराहा आदि कई स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुलिस द्वारा की गई वाहन चैकिंग से वाहन चालको खास तौर पर दुपहिया वाहन चालकों मे हडकम्प मचा रहा। चैकिंग के दौरान कई बाईक सवार गली मौहल्लो से रफूचक्कर होते नजर आए।
नेताजी सुभाष चन्द बोस के जन्मोत्सव 23 जनवरी को मनाया जायेगा
मुजफ्फरनगर। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप मे मनाया जाएगा। नेताजी सुभाष चन्द बोस की जयंति पर विभन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
गां कालोनी निवासी समाजसेवी सोमनाथ भाटिया ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि आजादी के प्रणेता नेताजी सुभाष चन्द बोस के जन्मोत्सव 23 जनवरी को गांधी कालोनी कॉपेरेटिव हाउसिंग सोसायटी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रृद्धाजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान गांधी कालोनी कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के समस्त पदाधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवती ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला किदवई नगर निवासी शाहिद की 18 वर्षीय बेटी ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से बुरी तरह घबराए परिजनो ने आनन-फानन मे ही पडौसियो की मदद से उक्त युवती को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।
बाईक सवार युवक घायल
मंसूरपुर। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नरा निवासी सुमित बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार से लौटते वक्त खतौली की और से तेजगति से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा घायल के परिजनो को इस हादसे की सूचना दी।
बंदरों ने मचाया उत्पात
मुजफ्फरनगर। नगर की नुमाईश कैम्प कालोनी मे बंदरो ने अच्छा-खासा उत्पात मचाया हुआ है। नुमाईश कैम्पवासियो का कहना है कि बंदरो की टोली के कारण वे लोग अपने घरो के बाहर अथवा छतो पर कपडे भी नही सुखा पाते। इतना ही नही बंदरो द्वारा छोटे बच्चो व बुजुर्गो को काटने का भय भी बना रहता है। अतः पालिका प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए। ताकि कालोनीवासियो को बंदरो के आतंक से छुटकारा मिल सके। इन सभी बंदरो को पकडवा कर कहीं अन्य स्थान पर भिजवाना चाहिए।
कांग्रेस की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। सूचना का अधिकार विभाग कांग्रेस की एक आवश्यक मीटिंग बुढ़ाना के मुनव्वरनगर मौहल्ले में स्थित मौहम्मद लियाक़त के आवास पर सम्पन हुई। जिसमें समस्त कांग्रेसजन शामिल हुए। मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव डॉक्टर जावेद उस्मानी ने की। मीटिंग मे सभी कांग्रेसजनो ने कांग्रेस पार्टी के विस्तारीकरण पर चर्चा की तथा सूचना के अधिकार को लेकर सभी को जानकारी दी गई। डॉक्टर जावेद उस्मानी ने यहां पर कहा कि सूचना के अधिकार के अंतर्गत जनहित में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी ली जायेगी तथा सभी विभागों से उनकी कार्य विस्तार की सूचना पार्टी के निर्देशों द्वारा ली जायेगी। इस अवसर पर पूर्व ज़िला महासचिव अनिल दत्त शर्मा, अवसर शर्मा, खलील, महकार, राशिद और बिल्लू आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
नवागंतुक शहर कोतवाल योगेश शर्मा का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी पवन वर्मा, भानु प्रताप,प्रतीक अरोरा,सोनी,राजेश नारंग द्वारा नवागंतुक शहर कोतवाल योगेश शर्मा का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हम नवागंतुक शहर कोतवाल श्री योगेश शर्मा जी का स्वागत करते हैं एवं उनसे आशा करते हैं कि जिस प्रकार निवर्तमान शहर कोतवाल श्री अनिल कपरवान जी द्वारा बड़ी कुशलता पूर्वक व्यापारियों के बीच रहकर उनकी हर समस्या का समाधान तत्परता के साथ किया गया उसी कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाते हुए शहर कोतवाली प्रभारी शर्मा जी द्वारा व्यापारियों की समस्याओं का हरदम समाधान किया जाएगा एवं अनिल कपरवान जी को नई मंडी कोतवाली प्रभारी बनाए जाने पर बधाई देते है।।
पालिका कोष में जमा कराए जाने हेतु कैश काउंटर खुला
मुजफ्फरनगर । पालिका में आज से ग्रहकर एवं जलकर भवन स्वामियों से पालिका कोष में जमा कराए जाने हेतु एक कैश काउंटर के स्थान पर दो कंप्यूटराइज्ड कैश काउंटर अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर प्रारंभ किए गए हैं। पालिका अध्यक्ष द्वारा यह भी निर्देश जारी किए कि आज से कैश काउंटर २ः०० बजे के स्थान पर ४ः०० बजे तक निरंतर जारी रहेंगे और यदि इसके बावजूद भी भवन स्वामी अथवा उपभोक्ता पंक्ति पर खड़ा है तो उसका भी ग्रहकर एवं जलकर पालिका कोष में कंप्यूटरीकृत रसीद के माध्यम से जमा कराया जाएगा।
छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित सत्र 2019-2020 के एम0कॉम के परीक्षाफल में एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर की छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस सत्र मे महाविद्यालय की छात्रा आकांक्षा शर्मा पुत्री श्री अजित शर्मा ने विश्वविद्यालय की मैरिट में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सचिन गोयल एवं विभाग के सभी शिक्षको के द्वारा छात्रा को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतीक चिन्ह भेट कर पुरस्कृत किया गया। छात्रा आकांक्षा शर्मा ने बताया कि इस उपलब्धी का श्रेय महाविद्यालय की शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर नीतियां तथा प्राचार्य व समस्त शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आर्शीवाद है। वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डा0 दीपक मलिक ने छात्रा के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रा व शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम बताया तथा यह कहा कि सफलता को पाने के साथ-साथ भविष्य में भी निरन्तर बनाये रखना भी एक चुनौती है उन्होने छात्रा को आगे भी इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को बनाये रखने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने छात्रा आकांक्षा शर्मा को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार से नित नई ऊचाईयों को पाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए तथा अन्य छात्र/छात्राओं को भी इनसे प्रेरणा लेते हुए महाविद्यालय के साथ-साथ अपने अभिभावकों तथा अपने राष्ट्र का नाम भी रोशन करना चाहिए। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में छात्र/छात्राएं अपनी मेहनत व लगन से ही हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर सकते है। इस अवसर पर डा0 नवेद अख्तर, डा0 रवि अग्रवाल, मानसी अरोरा, नुपूर अरोरा, प्राची चौधरी, अजरा बतुल, श्रुति जैन, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, आशीष पाल, कुशलवीर सिंह, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
घर-घर जाकर धन संग्रह अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर रामपुरी में अपनी टोली के साथ मनोज लेमन राम मंदिर के लिए धन संग्रह करते हुए भाजपा नेता मनोज लेमन ने अपनी टोली को साथ लेकर रामपुरी में घर घर जाकर पर्चियां काटकर धन इकट्ठा किया। रामपुरी निवासियों ने मनोज लेमन का कार्य देखकर मंदिर निर्माण को लेकर प्रशंसा की। इस अभियान में हिस्सा ले रहे विजय शर्मा संजय शर्मा (गांधी) अमित गोयल रामवीर शर्मा अक्षय भारद्वाज आदि सभी राम भक्त मौजूद रहे।
23 को मनाई जायेगी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती
पुरकाजी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती 23 जनवरी पराक्रम दिवस 2021 के अवसर पर पुरकाजी नगर पंचायत की और से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि इस दौरान नगर पंचायत सभागार मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रृद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमे मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप मे साकिब सलीम भारत सरकारके संग्रहालयों के मुख्य इतिहासकार शामिल रहेंगे। सभा की अध्यक्षता समाजसेवी सूबेदार रणधीर सिह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम मे कस्बे व जनपद के कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
तिरंगा लाइट का उद्घाटन बच्चों ने किया
मुजफ्फरनगर। नई क्षेत्र में भोपा रोड पर राष्ट्रीय पर्व २६ जनवरी के उपलक्ष में तिरंगा लाइट से सजावट की गई। आज शाम के समय तिरंगा लाइट का उद्घाटन महान योद्धा महाराणा प्रताप के वंशज खानाबदोश साधनहीन बच्चों द्वारा किया गया। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें आज से गणतंत्र दिवस २६ जनवरी तक भोपा रोड पुल से लेकर द्वारिकापुरी मोड तक पूरे बाजार को तिरंगा लाइट से सजावट की गई है और सारे रोड पर भव्य तिरंगा लाइट आकर्षण का केन्द्र बनी रही। समाजसेवी मनीष चौधरी के आफिस के निकट एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ५ खानाबदोश साधनहीन बच्चों द्वारा तिरंगा लाइट का उद्घाटन कराया गया। इस मौके पर समाजसेवी मनीष चौधरी ने पांचों बच्चों की पढाई में आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि २६ जनवरी को हम सभी गणतंत्र दिवस मनाते हैं, इस वर्ष २६ जनवरी २०२१ को भारत का ७२वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और २६ जनवरी १९५० को हमारा देश प्रजातांत्रिक गणराज्य बना था। हम सबके लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व ही नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान का दिन भी है, साथ ही उन सभी महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और शौर्य को याद करने का दिन भी है। यह दिन प्रत्येक भारतीय का अभिमान है। २३ जनवरी को नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती की शुभकामनाओं के साथ आज भोपा रोड को भव्य तिरंगा लाइट से सजाया गया है। इस अवसर पर व्यापारी व भाजपा नेता सुनील तायल, सरदार जल सिंह, महिला पुलिस निरीक्षक मीनाक्षी शर्मा, युद्धवीर सिंह, ठा. अनूप सिंह एडवोकेट, पंडित शेखर जोशी, सुरेंद्र मित्तल, पवन मित्तल, मौ. सलीम, शलभ गुप्ता एडवोकेट, आशीष तोमर, अतुल गर्ग टीटू, कुणाल चौधरी लक्की, मनीष चौधरी उर्फ गोलू, रविश अंसारी, संजय विश्वकर्मा, साहिल सलमानी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
पुलिस ने दो शातिर दबौचे
जानसठ। अलग अलग स्थानां से दो शातिरों को गिरफ्तार किया। थाना जानसठ पुलिस द्वारा ०१ शातिर अभियुक्त को नयागांव चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना जानसठ का टॉप-१० व हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसपर गौकशी, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार मेहताब कुरैशी पुत्र इकबाल निवासी ग्राम तिसंग थाना जानसठ मुजफ्फरनगर के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, अवैध शराब भट्टी जब्त, ०१ अभियुक्त गिरफ्तार- थाना जानसठ पुलिस द्वारा अवैध शराब भट्टी को जब्त करते हुए ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। धर्मपाल पुत्र पीतम सासी निवासी ग्राम सोहजनी थाना जानसठ मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से १० लीटर कच्ची शराब, ०४ किलोग्राम यूरिया, ३०० लीटर लहन (नष्ट किया गया), गैस भट्टी, तसला,पाइप, गैस सिलेंडर बरामद किया।
उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की आसान योजना
तहसील बुढ़ाना में उचित दर विक्रेताओं को बिजली बिल जमा करने के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। तहसील बुढ़ाना स्थित सभागार में आज सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत उचित दर दुकान पर कार्यरत ई-पॉस मशीन के माध्यम से बिजली के बिलों को जमा कराने हेतु उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप तहसील बुढ़ाना के समस्त उचित दर विक्रेताओं के प्रशिक्षण हेतु कार्यक्रम का आयोजन जिला पूर्ति अधिकारी बी0के0 शुक्ला की अध्यक्षता मे किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत कार्यरत राशन की दुकान पर अब बिजली का बिल जमा किया जा सकता है। उन्होने बताया कि तहसील बुढ़ाना से संबंधित उचित दर विक्रेताओं को ई-पॉस मशीन के द्वारा बिजली का बिल जमा करने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि ई-पॉस मशीन से ही बिजली का बिल जमा करने वाला सॉफ्टवेयर अपडेट करके आप किसी भी बिजली उपभोक्ता का बिजली का बिल जमा कर सकते हैं जिसके लिये सरकार द्वारा उचित दर विक्रेता को लाभांश भी प्राप्त होगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अब बिजली के बिल का भुगतान करने के लिये जनता को बिजली घर या संबंधित खण्ड/उपखण्ड कार्यालय विद्युत वतरण खण्ड में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। अब राशन डीलर के यहां जाकर भी जनता बिजली का बिल जमा कर सकती हैं। उन्होने कहा कि यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार बिद्युत उपभोक्ताओं के लिये प्रदेश में जारी की गयी है। इस कार्यक्रम में श्री सुनील कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण(द्वितीय), अजय कुमार कैम, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, प्रशांतकांत, उपखण्ड अधिकारी(विद्युत) एवं पूर्ति निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह सिंह तथा डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर जिला पूर्ति कार्यालय, मुजफ्फरनगर आदि मौजूद रहे।
पक्षियों की अत्याधिक अचानक मृत्यु प्रकाश मे आती है तो अविलम्ब उसकी सूचना वन विभाग, नजदीकी पशुचिकित्सालय अथवा जिला कंट्रोल रूम पर दें
मुजफ्फरनगर। मुख्य पषुचिकित्साधिकारी डा0 एम0 पी0 सिंह ने बताया कि जनपद में आज कंही से भी जंगली अथवा पालतू पक्षियों की एक साथ अत्याधिक संख्या में मृत्यु की कोई सूचना प्राप्त नही हुई। सैम्पलिंग करते हुए पक्षियों की कड़ी निगरानी की जा रही है। कुक्कुट फार्मों पर जैव सुरक्षा के अन्तर्गत उनके विसंक्रमण पर विषेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि आज विकास खण्ड मोरना, पुरकाजी एवं शाहपुर में आयोजित किये गये ”किसान कल्याण मिषन“ मेलों में ”बर्ड फ्लू“ के बारे में जनता को जागरूक किया गया। जनता से अपील की गई कि वे भ्रम, भय एवं भ्रान्ति से दूर रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें पक्षियों की अत्याधिक अचानक मृत्यु प्रकाष मे आती है तो अविलम्ब उसकी सूचना वन विभाग, नजदीकी पषुचिकित्सालय अथवा जिला नियन्त्रण कक्ष पर दें ताकि तकनीकी एंव विधिसम्मत रूप से अग्रेत्तर कार्यवाही अमल में लायी जा सके। बिल्कुल भी घबराने की आवष्यकता नही है।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशी शराब/विदेशी मदिरा/बियर/भांग/स्प्रिट आदि के थोक/फुटकर बिक्री के समस्त अनुज्ञापन रहे बन्द
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश आबकारी अनुज्ञापनों की बन्दी हेतु नियत दिवसों के अन्तर्गत राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर स्थित देशी शराब/विदेशी मदिरा/बियर भांग स्प्रिट आदि के थोक/फुटकर बिक्री के समस्त अनुज्ञापन दिनांक 26.01.2021 (गणतंत्र दिवस) को बन्द रखे जायेगें। उक्त बन्दी के लिए अनुज्ञापियों को किसी प्रकार के प्रतिफल/अभिकर में छूट आदि देय नहीं होगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की ओर ‘‘बालिकाओ का जन्म एवम् शिक्षा का अधिकार’’ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती सलोनी रस्तोगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार श्री राजीव शर्मा, माननीय जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की ओर से भागवन्ती इण्टर कालेज नई मन्डी मुजफफरनगर में ‘‘बालिकाओ का जन्म एवम् शिक्षा का अधिकार’’ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उपस्थित समस्त छात्र एवम् छात्राओं को बताया गया कि भारत को आजाद हुए 70 वर्षो से अधिक हो गये हैं परन्तु हम वास्तविक रूप से तभी स्वतंत्र होगे जब मानसिकता परिवर्तित होगी, जबकि देश की आधी आबादी अर्थात महिलाआं कों स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने कहा कि बच्चियों के साथ धिनोने अपराध होना विभिन्न स्तरों पर उनके साथ भेद भाव किया जाना समाज व देश का मानसिक रूप से परतन्त होने का दयोत्क है। यघपि इस दिशा में बहुत प्रयास किये जा चुके है तथा किये भी जा रहे है। परन्तु अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। बालिकाओं को देश का संविधान अन्य व्यकि्ैतयों की भॉति अधिकार प्रदान करता हैं। उन्होने कहा कि अनुच्छेद 14 मेंं विधि के समक्ष समानता, अनुच्छेद 15 लिंग के आधार पर भेद भाव न किया जाना, अनुच्छेद 19 में बोलने का अधिकार, अनुच्छेद 23व 24 में उत्पीडन के विरूद्ध अधिकार प्राप्त है। इसके अतिरिक्त भू्रण हत्या को रोकने के लिए मैडिकल टरमिनेशन ऑफ प्रेगनेन्सी एक्ट 1971 प्रावधान करता है कि गर्भवती महिला की जान बचाने के अतिरिक्त अन्य किसी दशा में गर्भपात नही कराया जा सकता। उन्होने बताया कि प्री नेटल डाईगनोस्टिक टैक्नीक एक्ट में प्राविधान हैं अल्ट्रासाउन्ड तथा जॉच करने वाले सभी क्लीनिंक पंजीकृत होगे। यदि डाक्टर द्वारा गर्भवती महिला या उसके रिश्तेदारों को शब्दों या इशारे से भू्रण के लिंग के बारे में बताया जाता है तो तीन से पॉच साल का कारावास तथा 50,000ध्- रूपये जुर्माना हो सकता है तथा लाईसेन्स भी रदद किया जा सकता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 में बालिकाओं को गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है, और यह अधिकार उन्हे गर्भ से ही प्राप्त हो जाता है। सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि बालिकाओं को संविधान के अनुच्छेद 21-ए के तहत शिक्षा का मूल अधिकार प्राप्त है। शिक्षा हमारा सब से बडा हथियार है तथा सशक्तिकरण का सब से बडा माध्यम है। सभी बालिकाओं को खूब महनत कर पढाई करने के लिए जागरूक किया गया। उनके द्वारा महिलाओं के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। महिलाओं को कानून द्वारा अनेको अधिकार दिये गये है लेकिन जागरूकता की कमी है महिलाओं को जागरूक करने का कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है यदि कोई महिला मुकदमें की पैरवी आर्थिक स्थिति के कारण करने में असमर्थ है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन देने पर निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जायेगा। श्रीमती बीना शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा विभिन्न हैल्प लाईन नम्बरों के बारे में बच्चों को बताया तथा कहा कि सभी लडके लडकियों व महिलाओ के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा वे अपनी बहनों व घर की महिलाओं के लिए दूसरों से अपेक्षा करते है। तथा सभी छात्र व छात्राओं को कोविड -19 करोना वायरस के बारे मे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर डा0 सुनीता गौड, प्रधानाचार्य, श्रेहा अग्रवाल, रिया गर्ग, कनिका तेजस, इशिका सैनी, शशि शर्मा आदि शिविर में उपस्थित रहें।
प्रदेश सरकार भूगर्भ जल रिचार्ज हेतु चेकडैम, तालाबों का करा रही है निर्माण
मुजफ्फरनगर। जल और जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां जल है वहां जीवन है। यदि जल नहीं तो जीवन नहीं। जल से ही जीव-जन्तु, पेड़-पौधों आदि की उत्पत्ति एवं विकास होता है। आज बढ़ती हुई जनसंख्या एवं औद्योगीकरण के कारण भूजल का दोहन अधिक हो रहा है। भूगर्भ जल के स्तर में धीरे-धीरे कमी आ रही है। प्रदेश में गिरते भूगर्भ जल स्तर में सुधार तथा भूगर्भ जल के नियोजित विकास एवं प्रबंधन के साथ भूजल से सम्बंधित समस्याओं के अध्ययन एवं भूजल संरक्षण हेतु जन जागरूकता के लिए 05 योजनाएं यथा-भूगर्भ जल सर्वेक्षण का विकास, आंकलन एवं सुदृढ़ीकरण, शासकीय भवनों पर रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना, भूजल संसाधनों की गुणवत्ता का अनुश्रवण एवं मैपिंग, भूजल जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार तथा राज्य भूजल भवन की स्थापना तथा नये पीजोमीटर की स्थापना की नवीन योजनायें प्रस्तावित हैं। प्रदेश में भूजल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण, प्रबन्धन एवं विनियमन के दृष्टिगत उ0प्र0 भूगर्भ जल (प्रबन्धन एवं विनियमन) अधिनियम-2019 लागू किया गया है।
प्रदेश सरकार भूजल के गिरते स्तर को सामान्य लाने के लिए सम्बंधित क्षेत्रों में वर्षा जल को रोकने के लिए बन्धियांध्चेकडैम, बांध, तालाब, पोखरों आदि का निर्माण कराकर जलस्तर बढ़ाने की योजनाएं संचालित की हैं। घरों तथा शासकीय भवनों में रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की योजना संचालित है। जिसके अन्तर्गत शासकीय भवनों एवं निजी घरों के छतों से आने वाले वर्षा के पानी को खोदे गये गड्ढोंध्हार्वेस्टिंग प्रणाली में एकत्रित कर भूगर्भ जल रिचार्ज में अभिवृद्धि की जा रही है। प्रदेश के डार्क घोषित विकास खण्डों में सरकार द्वारा बंधियां, चेकडैम, तालाबों का निर्माण कराया जा रहा है। भूगर्भ जल रिचार्ज में अभिवृद्धि हेतु स्थानीय नदी, नालों, एवं वर्षा के जलबहाव वाले स्थलों पर चेकडैम बनाकर वर्षा जल को रोकते हुए भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में अब तक विभिन्न नदियां, नालों आदि पर 351 से अधिक चेकडैम बनाये गये हैं। जिनपर प्रदेश सरकार द्वारा 131.40 करोड़ रूपये व्यय किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्द्धन के अन्तर्गत क्रिटिकल तथा अतिदोहित चयनित विकास खण्डों में भूजल संवर्द्धन, सिंचाई, मछली पालन, पशुओं के लिए पीने का पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने आदि कार्यों हेतु तालाबों का निर्माणध्जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। तालाबों के पुनर्विकास एवं प्रबंधन हेतु 01 हे0 से 05 हेक्टेयर क्षेत्रफल तक के तालाबों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019-20 में 47.60 करोड़ रू0 व्यय करते हुए 118 तालाबों का निर्माण कराया है तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 में 48 करोड़ रू0 व्यय करते हुए अब तक 117 तालाबों का निर्माणध्जीर्णोद्धार कराया गया है। प्रदेश सरकार भूगर्भ जल के स्तर में वृद्धि करते हुए कृषि उत्पादन में वृद्धि हेतु कृत संकल्पित है। इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कराये जा रहे कार्य सराहनीय हैं।

