समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) किसान दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत के सभागार मे आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया तथा शेष खबरों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
शासन की व्यवस्था के अनुसार किसानों की समस्याओं की सुनवाई और उनके निस्तारण के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित चै. चरण सिंह सभाकक्ष में किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न किसान संगठनों के सैंकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ ही आम किसान भी पहुंचे थे। आलम यह हो गया कि किसान नेताओं को सभाकक्ष में अधिकारियों के डायस के आगे ही नीचे फर्श पर बैठने को विवश होना पड़ा। इस बीच किसानों की समस्याओं को सुनने और उनका निस्तारण कराने के लिए एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत मौजूद रहे।
यहां पर अफसरों के समक्ष किसान नेताओं के द्वारा अनेक मुद्दों को उठाया जा रहा था। इसी बीच भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान ने जनपद में आपसी कुछ विवादों में साजिशन हिंदू मुस्लिम कराने के आरोप लगाते हुए पुरबालियान के राज मिस्त्री और प्रधान पति के प्रकरण को उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सामाजिक ताने बाने को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। जैसा इस विवाद को हिंदुओं के खिलाफ दर्शाते हुए बड़ा हंगामा किया गया, वैसा कुछ हुआ ही नहीं था। नीरज पहलवान ने कहा कि इस तरह की नफरत भरी सोच से सामाजिक विद्वेष बढ़ रहा है। एक स्वामी जी जो 2013 के दंगों में भी संदिग्ध भूमिका निभा चुके हैं। हिंदू पंचायतों के नाम पर सामाजिक भय पैदा करने का काम करते हुए पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाते हैं और अफसर गलत कार्यवाही करने के लिए चल देते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में भी प्रधान पति को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी जमानत हो गई, लेकिन अभी भी प्रधानपति के खिलाफ साजिश रची जा रही है। जो गलत है। इसी बीच नीरज पहलवान की बातों पर भाकियू अराजनैतिक संगठन के तहसील बुढ़ाना के अध्यक्ष सुधीर पंवार ने कड़ा ऐतराज जताया और इसी को लेकर दोनों संगठनों के नेताओं के बीच बहस हो जाने से माहौल गरमा गया। नीरज पहलवान ने कहा कि मुस्लिमों के प्रति नफरत भरा माहौल बनाया जा रहा है, जो सामाजिक स्तर पर ठीक नहीं है। यदि इतनी ही नफरत इन लोगों को हैं तो वो अब्दुल हमीद, एपीजे अब्दुल कलाम और अशफाक उल्ला खां जैसे मुस्लिमों का इतिहास ही किताबों से मिटा दें। बाद में दोनों पक्षों को समझा बुझकार शांत कर लिया गया। किसान दिवस में नीरज पहलवान और भाकियू के प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान ने इस बात पर नाराजगी जताई कि पिछले किसान दिवस में उठाई गई समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। इससे परेशान खड़ी हो रही है। बिजली और चकबंदी के मामले ज्यादा लम्बित हैं। भैंसाना शुगर मिल ने इस सत्र का भुगतान अभी शुरू भी नहीं किया है। पिछला बकाया भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से किसानों के गलत बिजली बिल का समाधान कराने की मांग की और पुरबालियान व बुढ़ीना कलां में चकबंदी प्रकरण करीब चार दशक से लम्बित रहने पर भी नाराजगी जताई। नीरज पहलवान ने कहा कि पुरबालियान में 36 साल से चकबंदी चल रही है, लेकिन आज तक पूरी नहीं की गई। इस बीच किसान बर्बाद हो गये हैं। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुरबालियान में चकबंदी प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा छह टीमों का गठन कर दिया गया है। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, कृषि अधिकारी संतोष यादव, भाकियू जिलाध्यक्ष, नवीन राठी, श्यामपाल चेयरमैन पश्चिम प्रदेश सचिव, विदेश मोतला मंडल महासचिव एनसीआर, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान, भाकियू अराजनैतिक के अंकित चैधरी, सुधीर पंवार आदि मौजूद रहे।
एडीएम ने किया शाहपुर और बुढ़ाना पहुंचकर औचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी यवित्त एवं राजस्वद्ध गजेन्द्र कुमार ने शाहपुर व बुढ़ाना मे बने स्थायी व अस्थायी रैन बसेरो की व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। इससे पूर्व गत दिवस उन्होने रेलवे स्टेशन पहुचकर प्लेट फार्म के आसपास सो रहे बेसहारा व राहगीरो को शीतलहर में आश्रय स्थलध्शैल्टर होम में आश्रय के संबंध मे अवगत कराते हुए उन्हे रैन बसेरा में भिजवाया तथा स्वंय कम्बल वितरण कराया। लगातार बढ़ रही शीत लहर के दृष्टिगत राहगीरांे व फुटपाथ पर आश्रय लेने वालो को ठंड से बचाव हेतु जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सक्रिय रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा के निर्देशों के क्रम मे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने नगर पंचायत शाहपुर व बुढ़ाना में स्थित रैन बसेरे का भी निरीक्षण कर संबंधित को समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
चोरों ने किया ट्यूबवैल से सामान चोरी
शाहपुर। चोरों ने टयूबवैल का सामान चोरी कर लिया। पीडित किसान ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मंाग की।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव धनायन के जंगल मे पहंुचे अज्ञात बदमाशो ने बीती देर रात कई किसानो के टयूबवैल पर धावा बोलते हुए बोरिंगो से स्टार्रटर मे लगा तंाबा, कटआउट तथा तंाबे के तार आदि चोरी कर लिये। किसानो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी का स्वागत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद जाट महासभा के पदाधिकारी ने आज नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया का उनके कार्यालय में गुलदस्ते देकर स्वागत किया और तेवतिया को 23 तारीख में चैधरी चरण सिंह की 112 वीं जन्मतिथि के कार्यक्रम में आमंत्रित किया इस निमंत्रण को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सहर्ष स्वीकार किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयवीर सिंह, ओंकार अहलावत, जिला महामंत्री ऋषि पाल, रमेश और संरक्षक देवी सिंह विश्व बंधु आदि पदाधिकारी सम्मिलित रहे।
गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया
मोरना। पशु चिकित्सा अधिकारी मोरना द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल मोरना का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता के कुशल निर्देशन मे पशु चिकित्सा अधिकारी मोरना द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल मोरना का निरीक्षण किया गया सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा वह स्वच्छ जल उपलब्ध है भूसे में मिलाकर हरा चारा गन्ने का अगोला जई व चोकर दिया जा रहा है नियमित रूप से खल चोकर नियमित रूप से देने हेतु निर्देशित किया गया है केयरटेकर दैनिक कार्य करते हुए पाए गए।
भाव विभोर हुए श्रृद्धालु
मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी संकीर्तन मे पहंुचे श्रृद्धालु सुन्दर-सुन्दर भजन सुनकर भाव विभोर हो झूमने नाचने के लिए मजबूर हो गए। शहर के नार्थ सिविल स्थित समाजसेवी जयपाल तायल के आवास पर श्री बालाजी संकीर्तन मण्डली की और से आयोजित संकीर्तन मे मण्डली के कलाकारों द्वारा माॅ भगवती, भोले बाबा, हनुमान जी महाराज तथा श्री कृष्ण आदि देवी-देवताओं के बहुत ही सुन्दर भजन प्रस्तुत किये। संकीर्तन के दौरान कई बार श्रृद्धालु झूमने-नाचने के लिए मजबूर हो गए। संकीर्तन मे श्रृद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड शामिल रही। जिससे माहौल पूरी तरह धर्ममय बन गया। प्रसाद वितरण के साथ इस धार्मिक आयोजन का विधिवत रूप से समापन हुआ। समाजसेवी जयपाल तायल ने सभी के आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
नवीन कार्यकारिणी का किया गठन
खतौली। पंजाबी समाज, खतौली की एक बैठक श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित हुई…जिसमें पंजाबी समाज खतौली की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पंजाबी समाज खतौली के अध्यक्ष मोनू मंगवानी द्वारा कार्यकारणी की घोषणा की गई एवं सभी पदाधिकारी को माला पहनकर उनका सम्मान किया गया। जिसमें सरदार वीरेंद्र सिंह बिल्लू को संरक्षक व गौरी शंकर गौरी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। कार्यक्रम में आने वाली 11 जनवरी को लोहड़ी का कार्यक्रम बनाने के विषय में विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री तेजेंद्र भाटिया जी एवं संचालन अजय अरोड़ा जी व राजीव ग्रोवर जी ने संयुक्त रूप से किया। पंजाबी समाज खतौली के द्वारा आगामी कर योजना के बारे में महामंत्री राम जी गगनेजा ने बताया। कार्यक्रम में समाजसेवी चुन्नू भाटिया जी, चंद्रकांत सहगल, रचित मेहता, व्यापारी नेता रवि ग्रोवर, गौरी शंकर गौरी, गुरुदत्त अरोड़ा, कुशॉक ग्रोवर, सौरभ शेट्टी, शिवम रहेजा, सचिन भाटिया, अनुज मिनोचा, सरदार अवतार सिंह पप्पू, सुरेश साहनी, शैंकी नारंग, मदन छाबड़ा, दीपक चड्ढा, नरेश गुंबर,चंचल , हनी अरोड़ा, आशु तनेजा, रेमन गुलाटी व अन्य पंजाबी समाज के सम्मानित जनों ने अपने विचार रखे…
रोजगार मेले का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में एक रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 20.12.2024 को राजकीय आई0टी0आई0 कैम्पस, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है। जिसमें निजि क्षेत्र की लगभग दो से तीन कम्पनियां लगभग 150 विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार/परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। जिसमें नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल असिस्टेंट, वैलनेस एडवाइजर, असिस्टेंट, फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल तवरहंतेंदहंउ.नच.हवअ.पद पर जॉब सीकर कालम में अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सभी अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड,समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, फोटो आई0डी0 एवं बॉयोडाटा लेकर अवश्य आए। किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर में सम्पर्क कर सकते है । इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण ने बढ़ती ठंड के चलते बनाई कार्य योजना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लगातार बढ़ रही ठंड मे जनहानि से बचने के लिए जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण ने कार्ययोजना तैयार करते हुए अफसरों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। अलाव से लेकर कम्बल वितरण व शेल्टर होम तक अफसरों की जवाब देही रहेगी। आपदा प्रहरी एप के माध्यम से निगेहबानी भी की जाएगी। हर एक्टिविटी को इस एप पर लाइव फोटो के साथ अपडेट करना होगा। इसके अलावा एक एडवाइजरी जारी की गयी है ताकि तेज ठण्ड में कोई जनहानि न हो पाये। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि शीतलहर के दौरान जरूरतमन्द लोगों को कम्बल वितरण किया जायेगा। इसके अलावा शेल्टर होम एवं अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होनें बताया कि सडकों मे बने गडढों का मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाये। साथ ही डिवाईडर की मरम्मत एवं मानक के अनुसार उनका रंग-रोगन का कार्य पूर्ण हो। विभिन्न प्रकार की सडक की सतह का अंकन गतिरोधक, जैब्रा क्रासिंग आदि पर पेन्टिंग का कार्य निर्धारित मानक के अनुसार सुनिश्चित हो। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र जहाँ पर प्रायः दुर्घटनायें होती है, को सूचीबद्ध कर दुर्घटना अवरोधकध्रक्षात्मक कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जायेगा। जनपद में विभिन्न विकास परियोजनायें संचालित हैं, जिस हेतु अनेक स्थानों पर गडढे खोदने व सडक आदि का निर्माण किया जा रहा है, उक्त स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। प्रमुख मार्गों/सडकों व मौहल्लों में स्थापित प्रकाश बिन्दुओं, जो कि खराब व क्षतिग्रस्त है, उन्हें तत्काल ठीक करायें। साथ ही निर्धारित समयानुसार उनके चालू एवं बंद होने का कार्य सुनिश्चित करे। वाहनों पर नारंगी रंग का रेडियम वाला चेतावनी स्टीकर लगवाना सुनिश्चित करें, जिससे कि वाहनों के मध्य उचित दूरी बनाये रखने तथा अस्पतालों, बस, स्टेशन, बाजारों जैसे भीडभाड वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाये जाने के लिए जागरूक करना तथा शीत लहरी के दौरान दुर्घटनाओं को न्यून किये जाने हेतु यातायात नियमों को पालन कराने के लिए चालान स्थाई समाधान नही है। हमें जागरूकता पर बल देना होगा। इसी प्रकार शीतलहरी के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कोई व्यक्ति सडक आदि पर सोता हुआ नही पाया जाये। हर जरूरतमन्द के लिए रैन बसेरें की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है तथा शीतलहर से जुडी व रेन बेसरा की स्थिति हेतु ईओसी. कमाण्ड सैन्टर के दूरभाष नम्बर 9412210080, टेलीफोन नम्बर-01312436918 एवं आपदा टोल फ्री नम्बर 1077 की भी सहायता ली जा सकती है।
बालवीर दिवस कार्यक्रम आयोजित
बुढ़ाना। कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में बालवीर दिवस कार्यक्रम (17 दिसंबर से 21 दिसंबर 2024 तक) का आयोजन किया गया है। शासनादेश अनुसार आज 18 दिसंबर 2024 को खंड शिक्षा अधिकारी महोदया किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चै० जमील अहमद के नेतृत्व में बालवीर दिवस कार्यक्रम (17 दिसंबर से 21 दिसंबर 2024 तक) का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों द्वारा कविता सुनी एवं सुनाई गई तथा निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया किया गया, और संगीत के माध्यम से वीर जवानों को याद किया गया। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चै० जमील अहमद ने बताया कि आज देश, वीर बाल दिवस के रूप में गुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादो के अमर बलिदान को याद कर रहा है। तथा उनसे प्रेरणा ले रहा है की आजादी के अमृत काल में वीर बाल दिवस के रूप में एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है जो कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाए जाने लगा, और पूरे देश में सभी भाव-विभोर होकर साहिबजादो की वीर गाथाओं को सुनने लगा। वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है तथा यह दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती गुरु गोविंद सिंह जी तथा उनके चारों साहिबजादो की वीरता और आदर्श आज भी प्रत्येक भारतीय को ताकत देते हैं इसीलिए उनकी याद में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्पिक मैके द्वारा डी ए वी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पंडित पार्थो सारोथी जी ने सरोद वादन से सभागार में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । यह कार्यक्रम हाल ही में दिवंगत हुए विश्वविख्यात तबला नवाज उस्ताद जाकिर हुसैन को समर्पित किया गया । उनके लिए मौन रखकर प्रार्थना की गई । सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ ( स्पिक मैके ) के तत्वावधान में आयोजित सरोद वादन के कार्यक्रम में विख्यात सरोदवादक भारतरत्न पंडित रवि शंकर जी के शिष्य पंडित पार्थो सारोथी का कार्यक्रम हुआ । कार्यक्रम से पूर्व विश्वविख्यात तबला वादक ग्रैमी अवॉर्ड व पद्मभूषण से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन के दिवंगत होने पर कलाकारों व सभागार में उपस्थित श्रोताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की । पंडित पार्थो सारोथी ने कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन राग अहीर भैरव से किया । आलाप से राग की आत्मा को उकेरते हुए उन्होंने इसी राग में बेहद सुंदर जोड़ प्रस्तुत किया । तदोपरांत तीन ताल में निबद्ध एक मनमोहक गत प्रस्तुत की तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा । कार्यक्रम का समापन दादरा ताल में निबद्ध राग मुखारी से करते हुए उन्होंने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । कोलकाता से उनके साथ पधारे आशीष पाल ने तबले पर बखूबी संगत प्रदान की । कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ एमके बंसल सचिव महाविद्यालय प्रबंधन समिति, पंडित श्री पार्थो सारोथी, आशीष पॉल , प्रोफेसर गरिमा जैन, प्रोफेसर राधा मोहन तिवारी, प्रो सुनीता शर्मा, डॉ स्मृति गोयल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। दोनों कलाकारों का प्रो मृदुला मित्तल एवं प्रो विपिन जैन द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया गया। डॉ एम के बंसल द्वारा दोनों कलाकारों एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान , प्रो मृदुला मित्तल, प्रो देवेश त्यागी, प्रो संध्या जैन, प्रो विपिन जैन,प्रो संजीव त्यागी, प्रो वेदपाल, डॉ कुलदीप, डॉ रचना त्यागी, डॉ राहुल शर्मा, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गरिमा जैन के द्वारा अतिथि कलाकारों एवं सभी आगंतुको का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सड़क हादसे में दो घायल
खतौली। खतौली इलाके में दुर्घटनाओ का सिलसिला लगातार जारी। मिली जानकारी के अनुसार खतौली में मीरापुर रोड पर नाले के समीप अलग अलग दो बाइक सवार बुग्गी से टकराकर घायल हो गये। मोके पर 108 एम्बुलेस की सहायता से दोनो घायलो को खतौली सीएचसी भर्ती कराया गया। मोके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने घटना की ली जानकारी। घायलो के नाम मुकेश पुत्र सुखपाल ,शामली जनपद निवासी जो फाइनेंस कंपनी में काम करना बताया गया यह नजीबाबाद् जा रहा था तो वही दूसरा जानसठ थाना के गांव तीसंग का अबुबकर उर्फ छोटू पुत्र मुन्ना बताया गया जिसे गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
श्रीमद्भागवत कथा का 20 से होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जानसठ रोड अग्रसैन विहार कालोनी मे श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 20 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है। यह कथा अग्रसैन विहार कालोनी निवासी पत्रकार सुशील राजवंशी के आवास के निकट खाली पडे प्लाॅट मे होगी। सुन्दर व्यास की महाराज द्वारा कथा का सुन्दर वर्णन किया जायेगा। कथा मे आने श्रृद्धालु भक्तजन राजवाहा रोड स्थित कुसुम कुसुम हाॅस्पिटल के सामने वाली रोड से कथा स्थल तक बडी सुविधा से पहंुच सकेंगे। इसी कडी मे 20 दिसम्बर को कथा स्थल से कलश यात्रा प्रारम्भ होगी जो सम्पूर्ण कालोनी मे भ्रमण के बाद कथा स्थल पर पहंुच कर सम्पन्न होगी। 20 दिसम्बर को ही दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भागवत कथा होगी। 27 दिसम्बर को भण्डारे के साथ कथा का समापन होगा।
पटाखे की आवाज छोडने पर बुलेट को किया सीज
मुजफ्फरनगर। बुलेट से पटाखे की आवाज छोडते हुए क्षेत्र मे दहशत फैलाने वाले आरोपी युवक की बाइक को पुलिस ने रोककर सीज कर दिया।
एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वंाछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत एक और जहंा जनपद पुलिस द्वारा कई वांछित/वारंटियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं दूसरी और पुलिस को विभिन्न स्थानो से नागरिकों द्वारा मिली शिकायत कि कुछ युवा बुलेट पर घूमते हुए अक्सर बुलेट से पटाखे की तेज आवाज निकाल कर क्षेत्र मे दहशत बनाने का प्रयास करते हैं। पुलिस प्रशासन ने उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ऐसे तत्वो के खिलाफ भी एक मुहिम शुरू की है। अर्थात ऐसे तत्वांे की धरपकड शुरू कर दी है। इसी संदर्भ मे रूडकी रोड चुंगी इंचार्ज मोहित कुमार ने बुलेट से पटाखे की आवाज छोडने वाली बाइक को रोककर उसे सीज कर दिया।


