News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

स्पा सैन्टर पर छापेमारी से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर स्थित एक स्पा सेंटर पर जबरदस्ती छापेमारी, संचालिका सहित चार लड़कियां मौके से पकड़ी गई, स्पा सेंटर में कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई स्पा सेंटर पर हुई छापेमारी में सीओ नई मंडी रुपाली रॉय चौधरी, सीओ सिटी सीओ सदर राजू साव, एएचटीयू की टीम और सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष मय टीम मौजूद रहे!!

 

1017 जोडे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह बंधन मेंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय-सामुहिक विवाह समारोह मे पहुंचे मुख्य अतिथि कैबीनेट मंत्री अनिल कुमार तथा राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नवदम्पत्ति को आर्शीवाद देते हुए सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना की जमकर सराहना की तथा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त मेरठ रोड स्थित नुमाईश के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की महत्वकांशी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अर्न्तगत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबीनेट मंत्री अनिल कुमार तथा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल, विधायक मिथलेश पाल, पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप का अधिकारियों द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हिन्दू-मुस्लिम दोनो वर्गो से कई जोडे विवाह के पवित्र बन्धन मे बंधे। एक ही पंडाल के नीचे जहां विद्वान पंडितो द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न कराया। वहीं दूसरी और कार्यक्रम मे पहुंचे मौलवी द्वारा निकाह पढवाया गया। इस अवसर पर अधिकारियो एवं कार्यक्रम मे पधारे अतिथियों द्वारा नवदम्पत्ति को उपहार स्वरूप घरेलू आवश्यक्ता का सामान भी प्रदान किया गया। अतिथियों ने सभी जोडों को अपना आर्शीवाद प्रदान करने के साथ उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।इस कार्यक्रम मे 1017 जोडे विवाह बन्धन मे बंधे। कार्यक्रम मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीडीओ संदीप भागिया आई.ए.एस, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम संजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पीडब्लूडी अभियंता अनिल कुमार, तहसीलदार राधेश्याम गौड, आईएमए अध्यक्ष पवन गोयल, तहसीलदार सदर,नायब तहसीलदार,एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सिटी राजकुमार साहू आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम मे मौजूद रहे। अतिथियो ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

 

कस्तूरबा बालिका विद्यालय का एसडीएम खतौली ने कियाऔचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। खतौली उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय में अचानक पहुंचकर विद्यालय का व्यापक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोनालिसा ने विद्यालय के प्रत्येक पहलू का गहराई से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में तैयार किए जा रहे मिड-डे मील का स्वाद चखा और इसकी गुणवत्ता को उत्कृष्ट पाया। भोजन को पौष्टिक और स्वच्छ पाकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि इस गुणवत्ता को निरंतर बनाए रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने छात्राओं के साथ संवाद किया। उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए उन्होंने उनकी समस्याओं और पढ़ाई से जुड़े अनुभवों को सुना। इस संवाद में उन्होंने छात्राओं को न केवल प्रोत्साहित किया बल्कि उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी हमारी बहनध्बेटियां हैं। आपकी सुरक्षा, सुविधा और शिक्षा का जिम्मा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा का सामना हो तो बेझिझक मुझे सूचना दे।
अपने कर्तव्य को निभाने की मिसाल पेश करते हुए एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने छात्राओं से अपनी निकटता का प्रतीक बनते हुए अपना मोबाइल नंबर साझा किया। उन्होंने कहा कि यह नंबर आप सभी के लिए है। किसी भी समय, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मुझसे सीधे संपर्क करें। आपकी हर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की वार्डन और अन्य स्टाफ को निर्देश दिए कि विद्यालय के वातावरण को सकारात्मक और प्रेरणादायक बनाया जाए। छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।

 

मेरा वजूद फाउण्डेशन एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में कार्यशाला लक्ष्य 2025 का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। मेरा वजूद फाउण्डेशन एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु कार्यशाला ‘‘लक्ष्य 2025’’ का आयोजन लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सभागार में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्यवक्ता डॉ0 रणवीर सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज, कम्हेडा, डॉ0 सोहनपाल सिंह प्रवक्ता रसायन विज्ञान पी0एम0 श्री राजकीय इ0का0 मुजफ्फरनगर, श्रीमति पारूल रानी प्रवक्ता रसायन विज्ञान राजकीय इ0का0 पुरकाजी, महेश कुमार, महामंडलेश्वर एवं संरक्षक पं0 संजीव शंकर, एवं मेरा वजूद फाउण्डेशन चौयरमेन प्रवेन्द्र दहिया द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवेन्द्र दहिया ने किया। डॉ0 सोहनपाल ने विद्यार्थियों को एन0सी0ई0आर0टी0 के अध्यायों के अंत में सारांश को अच्छे से पढ़कर तैयारी करने एवं अपने द्वारा लिखे नोट्स के माइंड मैप बनाने चाहिए। प्रवक्ता पारूल रानी ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को बताया कि अध्ययन करते समय एक-एक घण्टे के अन्तराल में 5 से 10 मिनट का ब्रेक लेकर तैयारी करें। डॉ0 रणवीर सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि परीक्षा की तैयारी में जितना हम लिखने का अभ्यास करेगें उतना ही कम समय में हम परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेगें। महामण्डलेश्वर पं0 संजीव शंकर ने विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि परीक्षा के समय तनाव से दूर रहना चाहिए और तनाव दूर करने के लिए प्रातःकाल नियमित रूप से कम से कम 15 से 20 मिनट योगा, प्राणायाम एवं ध्यान करना चाहिए। ध्यान से स्मरण शक्ति बढती है। लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज के कोर्डिनेटर महेश कुमार ने सभी अतिथियों एवं कार्यशाला में उपस्थित विभिन्न विद्यालायों से आये हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

 

गोष्ठी हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर में आज लाला लाजपत राय जी के जन्मदिन पर वैश्य सभा कार्यालय गुदड़ी बाजार पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल और संचालन महामंत्री अजय सिंघल ने किया ।कृष्ण गोपाल मित्तल तथा अजय सिंघल ने कहा कि युवा पीढ़ी को लाला लाजपत राय जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। प्रोफेसर आर के गर्ग ने बताया कि लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को अविभाजित पंजाब के लुधियाना मेंएक सम्पन्न परिवार में हुआ था, लालाजी ने हिंदू समाज में पहले कुरीतियों ,धार्मिक अंधविश्वासों के विरुद्ध कार्य किया ,जैसे की मृत्यु भोज पर पाबंदी लगाना, दहेज के विरुद्ध ,विधवा विवाह के समर्थन में नारी शिक्षा व उनके उत्थान के समर्थन में उन्होंने बहुत कार्य किया । लालाजी ने गुलाब देवी ट्रस्ट चौरिटेबल हॉस्पिटल वह पंजाब नेशनल बैंक की भी स्थापना की। वकालत पास करने के बाद लाहौर हाई कोर्ट में 1892 से 1914 तक वकालत की 1914 में देश की स्वतंत्रता आंदोलन में पूर्ण रूप और सक्रिय हो गए। 1920 में कांग्रेस के विशेष अधिवेशन में उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया व गांधी जी के असहयोग आंदोलन को सहमति दिलाने में लाल जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।1919 में अंग्रेजों ने रोलेट एक्ट जैसा काला कानून पारित किया जिसमें किसी भी व्यक्ति को राष्ट्र द्रोह का आरोप लगाकर बिना कोई चार्ज शीट के गिरफ्तार किया जा सकता था । इसी के तहत 1921 में उन्हें बिना किसी कारण वर्मा के जेल में कैद कर लिया गया उनको जेल भेजने के विरुद्ध जनता प्रदर्शन करने लगी इस कारण उन्हें रिहा करना पड़ा इसी बीच 1921 में काकोरी में चोरा चोरी कांड के बाद गांधी जी द्वारा असहयोग आंदोलन वापस लेने के कारण उनका मन कांग्रेस से उचटने लगा। ब्रिटिश सरकार ने भारत में अपने शासन को मजबूत बनाने के लिए साइमन कमीशन की स्थापना की जिसका नाम संविधान सुधार दिया गया इसका पूरे भारत में भारी विरोध हुआ 30 अक्टूबर 1928 को साइमन कमीशन के लाहौर पहुंचने पर भारत के इस महानायक पंजाब केसरी लाला जी लाजपत राय ने साइमन कमीशन का विरोध करने वाले जुलूस का नेतृत्व किया। व साइमन कमीशन गो बैक, वापस जाओ के नारा दिया। क्रूर अंग्रेज सैनिकों में निष्ठुर पुलिस प्रमुख सांडर्स ने भारत के वीर सपूत को लाठियों के प्रहार से लहू लुहान कर दिया उस समय लाल जी ने कहा था मेरे शरीर पर पड़ी एक एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी और अंत में लाल जी 17 नवंबर 1928 को भारत माता की गोद में सोकर सदा सदा के लिए अमृत्व को प्राप्त कर गए। लाला जी की शहादत पर पर चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और क्रांतिकारियों ने कसम खाई थी इस जानलेवा हमले का बदला लिया जाएगा और लाला जी की मौत के ठीक 1 महीने बाद 17 दिसंबर को सांडर्स को भी सड़क पर गोली से उड़ा दिया।
गोष्ठी में कृष्ण गोपाल मित्तल अध्यक्ष, अजय कुमार सिंघल महामंत्री, जनार्दन स्वरूप कोषाध्यक्ष योगेश सिंघल भगत जी, संजय गुप्ता, संजीव गोयल, प्रो आर के गर्ग, अजय गर्ग आदि ने प्रतिभाग किया।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)प्रदेश के प्रशासनिक पदों पर तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अधीक्षिका, चिकित्सा अधिकारियों आदि के द्वारा अपने प्रशासनिक दायित्व के निर्वहन के साथ-साथ सप्ताह में तीन दिन यथा संभव 2 घंटे प्रति दिवस चिकित्सकीय कार्य देखने के लिए महानिदेशक द्वारा आदेशित किया गया था उसी के क्रम में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विभाग में मरीजों को परामर्श कर उन्हें चिकित्साकीय उपचार प्रदान किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिव्या वर्मा के द्वारा जिला चिकित्सालय के नाक, कान, गला विभाग में चिकित्सकीय परामर्श दिया गया ,डॉक्टर शैलेश जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में, डॉक्टर प्रशांत कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना, डॉ विजेंद्र कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवट में, डॉ राजीव निगम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली, डॉक्टर अशोक कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में चिकित्सा के परामर्श दिया गया।

 

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को 10 वर्ष कठोर कारावास तथा अर्थदण्ड की कराई गई सजा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)नाबालिग से अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को दस वर्श कठोर कारावास व अर्थदंड की सजा माननीय न्यायालय द्वारा करायी गयी। पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना सम्पादित कर तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी के तहत माननीय न्यायालय ने सुनाई सजा। उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर थाना कोतवाली नगर पुलिस को अवगत कराया गया कि अभियुक्त आकाश पुत्र मनीष उर्फ प्रवेन्द्र निवासी ग्राम बेहड़ा थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त आकाश उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए गुणवत्तापूर्वक विवेचना संपादित कर अभियुक्त के विरूद्ध 25 मई 2019 को आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव व थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर स्तर से प्रभावी पैरवी की गयी व समस्त गवाहों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया गया। विशेष लोक अभियोजक विक्रान्त राठी एवं पैरोकार का0 बलराम द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। अभियोजन व पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप माननीय न्यायालय विशेष पोक्सो कोर्ट, मुजफ्फरनगर द्वारा आरोपी आकाश उपरोक्त को धारा 363,376(3) भादवि व 4(2) पोक्सो एक्ट में 10 वर्ष कठोर कारावास तथा 7,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी। मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्यवाही तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी से जघन्य अपराध कारित करने वाले उक्त आरोपी को सजा दिलाये जाने पर आमजन द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

 

कराटे किंग को दी बधाई
मुजफ्फरनगर। फरीदाबाद निवासी भारतीय खादय निगम के पूर्व मैनेजर समाजसेवी अवधेश शर्मा ने कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा के आर्यपुरी स्थित निवास/कराटे एकेडमी पर पहुंच कर उन्हें गत माह फरीदाबाद में आयोजित हुई साउथ एशिया कराटे चौंपियनशिप में 48 स्वर्ण पदक सहित 88 पदकों की ऐतिहासिक जीत के साथ ही एशिया कप जीतने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद के पांच सितारा होटल में आयोजित साउथ एशिया कराटे चौंपियनशिप में समाजसेवी अवधेश शर्मा जी को बतौर वशिष्ठ अतिथि आमंत्रित किया गया था मगर किसी कारणवश में कार्यक्रम में नहीं आ सके लेकिन फरीदाबाद में आयोजित साउथ एशिया कराटे चौंपियनशिप में विदेशी टीमों को हराने पर वें अत्यंत प्रभावित हुए ओर उन्होंने विशेष तौर पर मुजफ्फरनगर आकर हमें साउथ एशिया कप जीतने की बधाई दी इसके लिए हम उनके आभारी हैं वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि पूर्व मैनेजर अवधेश शर्मा मुकेश यादगार समिति के महासचिव भी है और लगभग 20 वर्षों से निरन्तर हरियाणा प्रदेश के नरवाना में गायक स्वर्गीय मुकेश की याद में राष्ट्रीय स्तरीय गायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर मुकेश जी के चाहने वाले गायक कलाकारों को उच्च स्तरीय सम्मान देते रहे हैं जिसमें मुझे भी गाने और सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था हम जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर की ओर से उनका हृदय से आभार धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

 

शोभायात्रा को लेकर हुई बैठक
मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणी रविदास महासभा की एक बैठक मौहल्ला रैदासपुरी स्थित अम्बेडकर धर्मशाला पर आयोजित हुई। बैठक मे संत शिरोमणी रविदास महाराज की 648 वीं शोभायात्रा भव्य रूप से निकालने के लिए रूपरेखा तैयार की गयी। जिसमें शोभायात्रा निकालने के लिए एक समिति का गठन किया गया। शहर शोभायात्रा संत रविदास महाराज समिति रैदासपुरी के अध्यक्ष दीप चन्द माटू ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न बैण्ड बाजों व सुन्दर-सुन्दर झांकियो के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के संयोजक राजकुमार सिद्धार्थ, रजनीश गौतम व राजीव कुमार बनाए गए हैं। जिसमें अध्यक्ष दीपचन्द माटू, उपाध्यक्ष सोमदत्त मास्टरजी, नीरज छपारिया, राजेन्द्र पेन्टर, महासचिव रामनिवास रप्पू, सचिव रोहित टीनू, सागर, दीपक, शंकर पेन्टर व किरणपाल भूरा बनाए गए हैं। कोषाध्यक्ष संजय जानिया बनाए गए हैं। ऑडिटर सतीश डेन्टर, सतपाल व राहुल कटारिया है। कानूनी सलाहकार कुलदीप एडवोकेट को बनाया गया है। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी विजय कैमरिक को दी गई है।
आज की बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा का शुभारम्भ प्रदेश सरकार के कैबीनेट मंत्री अनिल कुमार करेंगे।

 

छापेमारी से हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। जीएसटी की टीम द्वारा की गई छापामारी से कारोबारियो मे हडकम्प मच गया । टीम के आने की सूचना पर कई व्यापारी एक दूसरे से फोन पर जानकारी लेते नजर आए।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त कूकडा नवीन मन्डी स्थल स्थित विनायक ट्रेडर्स नामक फर्म पर छापेमारी की सूचना से कारोबारियों मे हडकम्प मच गया। कई व्यापारी एक दूसरे से फोन द्वारा अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी के सम्बन्ध मे जानकारी लेते नजर आए। समाचार लिखे जाने तक टीम जांच पडताल मे जुटी हुई थी। यह मामला व्यापारियों मे चर्चा का विषय बना रहा।

 

पूर्व चेयरमैन के पिता का निधन
बुढाना। नगर पंचायत बुढाना के पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र त्यागी के पिता प्रेम त्यागी के निधन से कस्बे मे शोक छा गया। विभिन्न राजनीतिज्ञों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
नगर पंचायत बुढाना के पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता जितेन्द्र त्यागी के पिताजी प्रेम त्यागी का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कस्बे मे शोक छा गया। विभिन्न राजैनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानो, जिला पंचायत सदस्यों सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

 

चार स्थानों पर पीडीए चर्चा कार्यक्रम से किया आगाज
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 27 जनवरी से फरवरी माह तक चलने वाले पीडीए चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधानसभा, मुजफ्फरनगर, पुरकाजी, खतौली, मीरापुर में कार्यक्रम से आगाज हुआ। मुजफ्फरनगर विधानसभा के सेक्टर 15 के मोहल्ला रैदासपुरी में विधानसभा अध्यक्ष डॉ अविनाश कपिल विधानसभा उपाध्यक्ष संजय जानिया द्वारा आयोजित ष्पीडीए चर्चा कार्यक्रमष् की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सामाजिक न्याय,बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान उनके विचार को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिसमें पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक वंचित शोषित पीड़ित समाज के अधिकारों का हनन आरक्षण से छेड़छाड़ भाजपा सरकार की कार्यशैली बन गई है। पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व समाज को सम्मान उनके अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। सभी को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी सदर विधानसभा अध्यक्ष डॉ अविनाश कपिल महानगर उपाध्यक्ष पवन गिरी युवजन सभा महानगर अध्यक्ष रजत शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी द्वारा सेक्टर 3 के ग्राम सादपुर में आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को वरिष्ठ सपा नेता तथा हाथरस लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि व सत्यवीर त्यागी द्वारा संबोधित करते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूती देने पीडीए समाज को पूर्ण सम्मान तथा संगठन में उचित भागीदारी के साथ समाजवादी पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा की निरंकुश सरकार के जुल्म के खिलाफ आवाज बनने का आह्वान किया। मीरापुर विधानसभा के सेक्टर 29 ग्राम कुतुबपुर में सेक्टर प्रभारी जाकिर के आवास पर आयोजित ष्पीडीए चर्चा कार्यक्रमष् को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान जिला पंचायत सदस्य हाजी मूसा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश यादव आदि ने संबोधित करते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान करने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा सरकार की निंदा करते हुए बाबा साहब के संविधान को बचाने का आह्वान किया। खतौली विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 36 में विधानसभा महासचिव शादाब परदेशी के आवास पर आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा नगर अध्यक्ष इरफान काजी वरिष्ठ सपा नेता बालमुकुंद ग्रेड युवा सपा नेता अभिषेक गोयल पूर्व नगर अध्यक्ष वसीम अहमद आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी रोजगार किसानों को फसल का उचित दाम देने महिलाओं पर अत्याचार रोकने व पीडीए समाज को भागीदारी देने में विफल रही है। प्रदेश के भविष्य के लिए समाजवादी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है।

 

शिक्षकों के लिये ‘‘भावनात्मक बुद्धिमत्ता और विकास‘‘ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित एस0 डी0 कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में शिक्षकों के लिये ‘‘भावनात्मक बुद्धिमत्ता और विकास‘‘ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एस0 डी0 कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी, दि एस0 डी0 डिग्री कालेज व एस0 डी0 ग्लोबल स्कूल, मुजफ्फरनगर के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यशाला में भावनात्मक बुद्धिमत्ता और आत्म-विकास के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में संस्थान के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम कर शुभारंभ सैजल बंसल, फाउंडर, एप्रिसिटी हेवन व श्रीमती अंकिता कुमार पत्नी श्री अनुभव कुमार (सचिव) ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। सैजल बंसल ने व्यक्तिगत और पेशेवर विकास के लिए गहरी अंतर्दृष्टि और व्यावहारिक रणनीतियाँ साझा की। उन्होने शिक्षकों को भावनात्मक बुद्धिमत्ता के महत्व के बारे में बताया, जो न केवल अपनी भावनाओं को समझने और प्रबंधित करने में सहायक है, बल्कि संबंधों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सत्र के दौरान विभिन्न व्यक्तित्व प्रकारों के बारे में जानकारी दी गई, जिससे शिक्षकों को दूसरों का आंकलन करने के बजाय उन्हें समझने और स्वीकार करने की प्रेरणा मिली। सत्र में विशेष रूप से शिक्षकों को आत्म-सुधार और विकास-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ताकि वे चुनौतियों का सामना कर सकें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी था कि शिक्षकों को यह सिखाया गया कि वे छात्रों के साथ बेहतर तरीके से कैसे जुड़ सकते हैं और उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से कैसे समझ सकते हैं। सैजल बंसल ने छात्रों को सहानुभूति और समर्थन प्रदान करने के प्रभावी तरीकों पर चर्चा की। श्रीमती अंकिता कुमार ने सैजल बंसल का धन्यवाद करते हुये कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षकों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों से बदलने के लिए प्रेरित करने में बेहद प्रभावी रहा। उन्होने बताया कि सकारात्मक दृष्टिकोण और सही तरीके से संवाद स्थापित कर कार्यों को प्रभावी रूप से पूरा किया जा सकता है। साथ ही उन्होने कहा कि सकारात्मकता और समझदारी से छात्र-छात्राओं और सहकर्मीयों के साथ व्यवहार करने से कार्यों की गुणवत्ता और सफलता में वृद्धि होती है। शिक्षक किसी भी शिक्षा प्रणाली के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं। एक शिक्षक की क्षमता, समर्पण और ज्ञान छात्रों के भविष्य को आकार देते हैं। इसलिए, यह आवश्यक है कि शिक्षकों को निरंतर पेशेवर प्रशिक्षण और विकास की प्रक्रिया से गुजरना चाहिये ताकि वे अपने विषय में निपुण और तकनीकी दृष्टि से सक्षम हो सकें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों, डिजिटल टूल्स, और शैक्षिक सिद्धांतों से परिचित कराना है, जो उन्हें छात्र-छात्राओं द्वारा बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद करते हैं। संस्थान मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक दृढ़ता और समावेशी शैक्षणिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे सार्थक प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रयासरत है।

 

दौड़ में अर्जुन प्रथम, तमश द्वितीय व अमन तृतीय रहे
भोपा। गांव कादीपुर के खेल मैदान में नेहरू युवा केंद्र द्वारा ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न गांव से आए युवाओं ने भाग लिया तथा अर्जुन प्रथम, तमश द्वितीय व अमन तृतीय स्थान पर रहे। समापन पर विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल ने फीता काटकर किया। जिसके बाद 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कुल पांच राउंड हुए। जिनमें पहले राउंड में अमन, दूसरे में हिमांशु, तीसरे में प्रशांत, चौथे में अर्जुन व पांचवें में तमश विजयी हुए। जिसके बाद फाइनल राउंड हुआ, जिसमें अर्जुन सूर्यवंशी कादीपुर प्रथम, तमश तोमर बेलड़ा द्वितीय व अमन मोरना तृतीय स्थान पर रहे। समापन पर मुख्य अतिथि हास्य कवि पंडित रामकुमार रागी, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह, शुकतीर्थ मंडल अध्यक्ष अरूण सिंह, जगत सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र, ट्राफी व मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। रेफरी के रूप में उज्जवल देशवाल व सोनू बालियान ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन में आकाश कुमार, रोबिन बालियान, सागर जावला, शिवम, सोमी, अगम तोमर आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बतायाकि ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता फरवरी के प्रथम सप्ताह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

 

12 घंटे में हत्या का किया खुलासाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। थाना नई मण्डी पुलिस ने मात्र 12 घंटे में हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड के दौरान एक घायल अभियुक्त व एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस टीम ने घायल/गिरफ्तार अभियुक्त व पुलिस अभिरक्षा में लिये गए बाल अपचारी के कब्जे से शस्त्र व 01 मोटर साईकिल बरामद की है। पुलिस लाइन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 28 जनवरी 2025 को नई मन्डी थाना क्षेत्र की जानसठ रोड स्थित अग्रसैन विहार कालोनी मे फायरिंग की घटना हो गई थी। जिसमें विशाल देशवाल नामक युवक की मृत्यु हो गई थी। तथा उसका साथी अनुज लाटियान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उक्त मामले मे परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर थाना नई मन्डी पुलिस ने इस मामले मे मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए भागदौड शुरू की। नई मन्डी पुलिस द्वारा गठित टीम आज मखियाली चैक पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों को चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना दी गयी कि अग्रसैन विहार मे फायरिंग की घटना करने वाले अभियुक्तगण भोपा रोड से आने वाले हैं। तथा कहीं भागने की फिराक मे हैं। मिली सूचना पर हरकत मे आई नई मन्डी पुलिस ने जब भोपा रोड पर जब घेराबन्दी कर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो को चैकिंग की गई तभी कुछ देर मे भोपा पुल से 01 मोटरसाईकिल पर सवार 02 युवक आते हुए दिखायी दिये जिन्हे चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल पर सवार 02 युवक आते हुए दिखायी दिये जिन्हे चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। परन्तु मोटरसाईकिल सवार पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर तेजी से मुडकर भागने लगे। एसपी सिटी ने बताया कि अभियुक्तगण द्वारा मोटरसाइकिल को टीएस मान टान्सपोर्ट के सामने राजवाहे पटटी पर मोड दिया गया तथा तेजी से भागने लगे। अभियुक्तण की मोटर साइकिल असंतुलित होकर गिर गयी। अभियुक्तगण पुलिस टीम पर पुनः फायरिंग करते हुए पैदल हाइवे की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उक्त अरोपितो योगराज त्यागी उर्फ योगी पुत्र नितिन त्यागी निवसी सूर्यनगर एटूजैड रोड व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका साथी पीयूष चौहान पुत्र स्व.योगेश निवासी कटारिया चौक फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपितो के कब्जे से अवैध तमंचा 22 बोर, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 22 बोर, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाईकिल घटना मे प्रयुक्त बरामद हुई।

 

शुकतीर्थ मे मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में किया स्नानMuzaffarnagar News
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर दूरदराज क्षेत्रों से आए अनेक श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगाजी में डुबकी लगाई तथा विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। प्राचीन तीर्थनगरी शुकतीर्थ के गंगा घाट पर बुधवार को गंगा घाट पर बड़ी संख्या मे गंगा मे स्नान किया।गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, गंगा मंदिर, शुकदेव मंदिर, हनुमद्धाम, पांडवकालीन पार्वती मंदिर, अखंड धाम, नव ग्रह शनि धाम आदि में पूजा-अर्चना की। श्री शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधकर अपने परिवार की खुशहाली के लिए मनोकामना की वहीं गंगा घाट के अलावा मंदिरों व आश्रमो मे श्रद्धालुओं की दिन भर भीड लगी रही। प्राचीन दंडी आश्रम, श्री महेश्वर आश्रम, महाशक्ति सिद्धपीठ, रामानुज कोटि आश्रम, मां पूर्णागिरि सिद्धपीठ आश्रम, मां पीतांबरा धाम, साकेत धाम, गीता धाम, उदासीन निर्वाण आश्रम, खिचडी वाले बाबा का आश्रम आदि में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिक्षा ऋषि ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की समाधि एवं कारगिल शहीद स्मारक पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें शत शत नमन किया।

 

शुकतीर्थ मे भारी सुरक्षा के बीच हुआ स्नान
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)प्रयागराज मे महाकुंभ मे हुए हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया।और शुकतीर्थ मे गंगा घाट पर पुलिस बल को तैनात कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ाई गयी। मोनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बुधवार को शुकतीर्थ गंगा घाट पर पहुंची और भारी सुरक्षा के बीच गंगा स्नान किया। गंगा सेवा समिति द्वारा माइक के माध्यम से श्रद्धालुओं से भीड़ इकट्ठा न करने गहरे पानी मे न जाने की बार बार अपील की गई।वहीं भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =