Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मारपीट करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

मुजफ्फरनगर। खतौली नगर पालिका में नाले की सफाई की समस्या को लेकर भाजपा नेताओं के साथ पहुंचे आवास विकास कालोनी के लोगों का सफाई कर्मचारियों के साथ टकराव हो गया। हाथापाई की घटना के बाद सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

बताया गया है कि आवास विकास कालोनी के पास नाले की सफाई ना होने के कारण इलाके में जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। आज भाजपा के महामंत्री नीटू उपाध्याय, अमित उपाध्याय, ओमपाल, श्रीश पुंडीर के साथ कालोनी के लोग पालिका पहुंचे और नाले की सफाई की मांग की

 बताते हैं कि इसी दौरान उनकी वहां मौजूद सफाई कर्मियों के साथ कहासुनी हो गई। देखते देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीओ ने हस्तक्षेप कर विवाद को सुलटाने का प्रयास किया।

इसके बाद सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर बाल्मीकि के नेतृत्व में कर्मचारी पालिका में धरने पर बैठ गए। उन्होंने मारपीट करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व कार्रवाई की मांग पूरी ना होने पर सफाई कार्य ठप्प करने की चेतावनी दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21746 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + nine =