News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मंत्री कपिलदेव ने बैठक कर किया निरीक्षण, दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल बुधवार को शहरी विकास की योजनाओं को विभागीय समन्वय के साथ धरातल पर लाने के लिए फुल फार्म में नजर आये। उन्होंने नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को साथ लेकर शहर में होने वाले अंतरविभागीय कार्यों और पालिका के स्तर से प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को निर्देशित किया कि वो अंतरविभागीय कार्यों के लिए विभागीय समन्वय बनवाते हुए अपनी निगरानी में कार्य करायें, ताकि सरकारी धन का दुरूपयोग रूके और शहर के लिए मिले बजट का सदुपयोग करते हुए शहर को एक समुचित विकास देने का काम किया जाये।
मुजफ्फरनगर शहर के चहुंमुखी विकास के लिए अंतर विभागीय प्रस्तावित कार्ययोजना का स्थलीय निरीक्षण और आगामी कार्ययोजनाओं तथा परियोजनाओं को धरातल पर लाने के लिए उनको मूर्त रूप देने से पूर्व मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के साथ अंतर विभागीय मीटिंग की। इसमें नगरपालिका परिषद्, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, विकास प्राधिकरण सहित शहरी विकास कार्य से सम्बंधित विभागों के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की और विभागों के बीच विकास कार्य के लिए एक समन्वय स्थापित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिया। बैठक के बाद वो शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों को कराये जाने के लिए जनता के बीच भी पहुंचे और कई क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए लोगों को प्रस्तावित विकासक कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए हमने समन्वय बनाने का एक प्रयास किया है, ताकि हम एक समुचित योजना के साथ शहर की जनता को ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य समय अवधि में दे पायें। इसमें जल निकासी, सीवर, जलापूर्ति, सड़कों का निर्माण, पथ प्रकाश, चौराहों का सौन्दर्यकरण, साफ सफाई की समस्याओं का समाधान तलाशने के लिए एक योजनाबद्ध तरीके से प्रयास शुरू किया गया है।
सांसद एवं विधायक निधि के साथ ही विभागीय समन्वय बनाकर और सरकार से मिलने वाले धन का सदुपयोग करने के लिए हमने शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया है। इसमें जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को निर्देशित किया गया है। सड़कों के साथ ही निर्माण कार्य पर तिथि अंकित करते हुए ठेकेदार से गारंटी ली जाये। सड़क कितने दिन चलेगी, इसकी निगरानी की जाये। डेढ़-दो साल में सड़क यदि टूटती है तो ठेकेदार और विभागीय अफसरों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही की जायेगी। नालों की सफाई केवल बरसात से पहले ही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से टीम लगाकर लगातार सफाई की जानी चाहिए। हमारा प्रयास यह है कि शासन से जो भी पैसा विभागीय स्तर पर शहरी विकास के लिए आया है। उसमें एक संयुक्त कार्ययोजना बनाकर उसका उपयोग करते हुए शहरी विकास को चार चांद लगाये जाये। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष कविता मीणा, अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एके राणा, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे, पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, विद्युत विभाग, जल निगम व अन्य प्रमुख विभागों के मुख्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

महिलाओं ने मंत्री से की समस्या समाधान की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। निरीक्षण के दौरान जब मंत्री कपिल देव अग्रवाल नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और डीएम उमेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों के साथ जब रामलीला टिल्ला के मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो यहां पर क्षेत्र के परिवारों की महिलाओं ने एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इन महिलाओं ने मंत्री कपिल देव का पूरा काफिला घेरा तो वो और चेयरपर्सन गाड़ियों से उतरकर इन महिलाओं के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना। महिलाओं ने बताया कि बिना बरसात के भी कई गलियों में जलभराव की समस्या बन जाती है और घरों में नाले का गंदा पानी भर जाता है। महिलाओं ने हाथ जोड़कर समस्या का समाधान मांगा तो मंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उनको दिलासा दिया कि रामलीला टिल्ला से गुजर रहे नाले का निर्माण कार्य कराये जाने की तैयारी है। इसके लिए पैसा भी आ चुका है और जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं उन्होंने रामलीला टिल्ला के पास ही काम्पेक्टर के बाहर कूड़ा करकट पड़ा होने पर तत्काल ही टीम लगवाकर उसकी सफाई करवाई।

 

हाथ पर काली पट्टी बांधकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया रोषMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष डा0 अमित कुमार जैन के नेतृत्व में जनपद के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने अपनी माँगे पूरी न होने के कारण विरोध स्वरूप अपनी बाँहों पर काली पट्टी बाँधकर बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया। डा0 अमित कुमार जैन ने बताया कि प्रदेश भर के शिक्षक/शिक्षिकाये पुरानी पेंशन की बहाली, धारा 21, 18 व 12 की बहाली, समान कार्य के लिए समान वेतन एवं चिकित्सा सुविधा लागू किये जाने आदि प्रमुख माँगों के लिए संघ निरन्तर संघर्ष कर रहा हैं। सरकारें आश्वासन तो देती है परन्तु धरातल पर कुछ नहीं होता संघर्ष के दूसरे चरण में अपनी प्रमुख माँगों के लिए मुजफ्फरनगर के चारों मूल्यांकन केन्द्रों डी0ए0वी0 इण्टर कॉलेज, एस0डी0 इण्टर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज व इस्लामिया इण्टर कॉलेज मे शिक्षक ध्शिक्षिकाओं ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए बाँहों पर काली पट्टी बाँधकर आज दिनांक 19 मार्च 2025 को मूल्यांकन कार्य शुरू किया।जिला मंत्री अरूण कुमार ने बताया कि यदि माँगे पूरी नहीं होती है तो राज्य परिषद की कानपुर में होने वाली बैठक में संघर्ष की आगे की रणनीति तैयार की जायेगी। कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा ने बताया कि छात्रहित में जनपद के शिक्षकध्शिक्षिकायें शान्तिपूर्ण तरीके से पूरी शुचिता के साथ मूल्यांकन कार्य करेंगे। जनपद के चारों मूल्यांकन केन्द्रों पर मुख्य रूप से अरूण कुमार, संजय कुमार मोघा, राहुल कुमार, डा0 रंजन सिंह पुण्डीर, डा0 अनिल सैनी, जावेद आलम, दिनेश कुमार शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, संजीव कुमार त्यागी, विजय कुमार शर्मा, राजकुमार जैन, सुरेन्द्र सिंह (प्रधा0), सुभाष सिंह (प्रधा0), विनय कुमार त्यागी, योगेश तोमर, हाकम सिंह, तेजप्रताप वाजपेई, नमन जैन, असित सिंह, शिव प्रताप सिंह रूपक वर्मा, राजीव कुमार, अजय कुमार आदि का पूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान डा. अमित कुमार जैन जिलाध्यक्ष, अरूण कुमार जिला मंत्री, संजय कुमार मोघा जिला कोषाध्यक्ष शामिल रहे।

 

23 को होगा एक शाम बलिदानियों के नाम कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। विश्व हिन्दू परिषद खण्ड दूधली कें कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक की गयी। जिसमें एक शाम बलिदानियों कें नाम एक कार्यक्रम चरथावल प्रखंड कें गाँव दूधली में 23मार्च को रखा गया है। जिसमें कार्यक्रम कें सह संघरक्षक व सह धर्म प्रसार प्रमुख मनोज जी ने बताया इस कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी पुण्यतिथि तो मनाएंगे ही व शहीदों कें परिवार को सम्मान चित्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा ओर इस कार्यक्रम में तीन प्रमुख संत भी आमंत्रित है कार्यक्रम संयोजक अजय ने सभी क्षेत्र वासियों से निवेदन किया की सभी राष्ट्रवादी महानुभाव इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे ओर बैठक में सोहनवीर सिंह जिला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद ,रजत शर्मा जिला प्रचार प्रमुख, सतीश कौशिक जिला सह प्रचार प्रमुख, अंकित सैनी खण्ड मंत्री, रीनू आदि उपस्थित रहे

फरियादियां की एसडीएम जानसठ ने सुनी समस्याए
जानसठ। एसडीएम जानसठ जयेन्द्र सिंह द्वारा तहसील परिसर अपने कार्यालय में क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना और शिकायतकर्ताओं को निस्तारण हेतु आश्वस्त किया और निस्तारण कराने के अधीनस्थो को निर्देशित किया गया। बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह द्वारा अपने कार्यालय में बैठकर क्षेत्र से आए शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर निस्तारण कराया और कुछ शिकायतों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किरते हुए कहा कि क्षेत्र से आए शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से मौके पर जाकर निस्तारण करने के लिए आदेशित किया गया उन्होंने कहा कि कार्यालय मे आये सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को दोनों पक्षों के बीच सुनकर निष्पक्ष रूप से निस्तारण कराया जाए किसी भी आगुन्तको को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। समस्या का अपने स्तर पर निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए इस दौरान तहसीलदार सतीश चंद बघेल व नायब तहसीलदार विपिन मौजूद

भा वि प सम्राट शाखा ने की गौ सेवा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भा वि प सम्राट शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा स्थाई प्रकल्प के अंतर्गत अति महत्वपूर्ण सेवा गौ सेवा (17वीं) का एक सादा एवं भव्य समारोह नई मंडी गौशाला मुजफ्फरनगर पर आयोजित किया गया। समारोह में लगभग 17 सदस्य (पुरुष एवं मातृशक्ति) उपस्थित हुए। सभी ने अपने हाथों से गौ माताओं को हरा चारा एवं आटे की लोई खिलाकर धन्य एवं पुण्य लाभ कमाया। शाखा अध्यक्ष कीमती लाल जैन मुख्य अतिथि मोहित कुमार संगल अधिवक्ता (जिला मीडिया प्रभारी) चेयरमैन इं0 पीके गुप्ता सभी का पटका पहनाकर तालियों के बीच भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष द्वारा गौ माताओं के संबंध में कुछ आवश्यक जानकारियां दी गई तथा मुख्य अतिथि को सम्राट शाखा की गौ सेवा में पधारने पर बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।मुख्य अतिथि श्री मोहित कुमार संगल जी ने भी सम्राट शाखा एवं उसके अध्यक्ष द्वारा उन्हें अपने यहां पर निमंत्रण देने के लिए तथा मुख्य अतिथि बनाने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया तथा बतलाया कि गौ माताओं की सेवा सभी को करनी चाहिए चेयरमैन इंजी0 पीके गुप्ता ने कामधेनु गाय के विषय में अनेक जानकारियां दी तथा बतलाया कि समुद्र मंथन के द्वारा जो 14 रत्न प्राप्त हुए थे उनमें से एक कामधेनु गाय भी है। इसकी मूर्ति को बछड़े सहित(नंदिनी) घरों अथवा अपने प्रतिष्ठानों में रखनी चाहिए। यह बहुत ही शुभ मानी गई है। अंत में अध्यक्ष जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभा समाप्त की घोषणा की गई तथा सभी ने अध्यक्ष जी द्वारा दिए गए निमंत्रण पर स्वीट कॉर्नर नई मंडी पर पहुंचकर स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया एवं अपने-अपने घरों को प्रस्थान किया

टीबी के 100 मरीजों को डा. मुकेश जैन द्वारा गोद लिया
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान में मंगलवार को वर्धमान हास्पिटल में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. मुकेश जैन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नूतन जैन ने 100 टीबी गस्त व्यक्तियों को गोद लिया गया।कार्यक्रम में पहुंचे सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया ने कार्यक्रम में बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीज के खाते में उनके पोशण को और अधिक बेहतर बनाने के लिए इलाज के दौरान तीन-तीन हजार रुपये दो किश्तों में दिए जाते है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. लोकेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2024 में कुल 9428 टीबी के मरीज खोजे गए, जिनमें से 314 एमडीआर टीबी के रोगी चिन्हित हुए। टीबी कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी के छुपे हुए रोगियों को खोजकर टीबी रोगियों की मृत्यु दर को कम करना तथा टीबी से नए व्यक्तियों को संक्रमित न होने देना है। इस वर्ष अभी तक 2306 सामान्य टीबी तथा 49 एमडीआर टीबी के मरीज खोजे जा चुके है, जिनमें से 915 निःक्षय मित्रों द्वारा 1219 टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है।

एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी
खतौली। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी अपने कार्यालय में आए फरियादियों की शिकायतों/ समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका त्वरित निस्तारण कराते हुए। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी सुबह 10ः00 बजे से अपने कार्यालय में बैठकर क्षेत्र से आने वाली जनता/फरियादियों की शिकायत को गंभीरतापूवर्क सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करती है उनकी निष्पक्ष व त्वरित कार्यशैली ही उनकी एक अलग पहचान है। क्षेत्र की जनता उनकी कार्यशाली की निरंतर प्रशंसा करती है।

103 बीघा भूमि पर काटी जा रही अवैध प्लाटिंग पर चलाया महाबलीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र शामली में श्रीमती कविता मीना, उपाध्यक्ष, के आदेशों के अनुपालन में आज अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता प्रशान्त व शमी अहमद द्वारा स्थल- खसरा सं0- 691, 2613 शामली में लगभग 10 बीघा, अमित अग्रवाल पुत्र एस.सी. अग्रवाल, अनुज प्रधान पुत्र राजपाल, सन्नी जैन आदि द्वारा स्थल- पानीपत बाईपास, ड्रीम सिटी फेज-1 के सामने शामली में लगभग 33 बीघा, बिजेन्द्र सिंह मलिक, विनोद, अजय, श्रीपाल राणा द्वारा स्थल- राधा गोविन्द कालोनी के पीछे, एम.एस.के रोड शामली में लगभग 40 बीघा एवं इकबाल सिद्दीक़ी द्वारा स्थल- करनाल बाईपास, निकट थाना आदर्श मण्डी रोड शामली में लगभग 20 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र शामली में उक्त 4 स्थल पर लगभग 103 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

 

जिला चिकित्सालय को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आचार्यकुल के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य होती लाल शर्मा के नेतृत्व में संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने जिला चिकित्सालय परिसर में सीएमएस रूम में पहुंचकर निर्बल वर्गी सामान्य परिवारों और कमजोर वर्ग से आने वाले जनरल वार्ड के मरीजों की सुविधा के लिए एक अच्छी क्वालिटी का ऑक्सीजन कंसंट्रेट मशीन चिकित्सालय परिवार को भेंट की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर डॉक्टर सुनील तेवतिया मुख्य अतिथि रहे। जिनकी उपस्थिति में सीएमएस डॉक्टर संजय वर्मा, वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर योगेंद्र तिरखा, डॉ विनीत कौशिक, डॉक्टर मनोज गुप्ता, डाक्टर बाबुराम यादव, डॉक्टर हारून, नर्स सरिता, डॉक्टर लंबा एवं अन्य चिकित्सा टीम ने इस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन को आचार्य कुल की टीम से ग्रहण किया और समस्त चिकित्सालय परिवार में संस्थागत पदाधिकारी और सदस्यों कि इस मानवीय कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए कहा की जिला चिकित्सालय पुरुष और महिला जिला चिकित्सालय दोनों को ही जिला आचार्य कुल का मानवीय सहयोग रोगियों की सेवा के लिए होती लाल शर्मा के नेतृत्व में गत कई वर्षों से बराबर मिल रहा है। इस उद्घाटन अवसर पर चौधरी राजवीर सिंह जिला अध्यक्ष, चौधरी देवराज उपाध्यक्ष, अशोक कुमार गुप्ता सचिव, इंजीनियर लोकेश चंद्र, स्वामी सच्चिदानंद शिव कुमार उपाध्यक्ष डॉ सुनील शर्मा उप सचिव, इंजीनियर राजेंद्र साहनी उप सचिव, श्रीमती रीता शर्मा, पूनम मार्शल, रेणुक, सुषमा सिंह, अंजू शर्मा, शेर नगर, बबीता शमा,र् सरिता शर्मा अरोड़ा, सरला नर्स, श्रीमती पूजा नरूला, इंचार्ज वन स्टाफ सेंटर श्रीमती संगीता विश्वकर्मा काउंसलर वन स्टाफ सेंटर पूनम शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी सदस्य व गण मान्य जान उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर जनपद के सुप्रसिद्ध आर्किटेक्ट राजेंद्र साहनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही एवं सर्वाधिक योगदान भी रहा उल्लेखनीय है कि राजेंद्र साहनी साहब जब जनपद मुजफ्फरनगर में हरियाणा से प्रस्थान करके आए थे उस समय मुजफ्फरनगर शहर में कोई बड़ी बिल्डिंग नहीं होती थी और ना ही कोई आर्किटेक्ट को जानता था ना ही कोई नक्शे बनवाता था बल्कि लोगों को नक्शा बनवाने का पता भी नहीं था ऐसे में आर्किटेक्ट श्री राजेंद्र साहनी ने मुजफ्फरनगर को आर्किटेक्ट के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करते हुए मुजफ्फरनगर को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई आज पूरे जनपद मुजफ्फरनगर में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो आर्किटेक्ट राजेंद्र साहनी को न जानता हो क्योंकि राजेंद्र साहनी आर्किटेक्ट ने एक और जहां आम जनता को इस क्षेत्र से अवगत कराया है और पारदर्शिता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दिया है वहीं दूसरी ओर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व के क्षेत्र में भी लाभान्वित किया है।

 

बिजली आपूर्ति रहेगी 21 से 23 मार्च तक कई क्षेत्रों में बाधित
मुजफ्फरनगर। 33/11 केवी टीपी नगर की 33 केवी लाइन के जर्जर तार और पोल बदलने का कार्य आरडीएसएस योजना के अंतर्गत किया जाएगा। इस कारण 21 मार्च 2025 से 23 मार्च 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10रू00 बजे से दोपहर 3रू00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार, इस दौरान गांधीनगर, शांति नगर, तुलसी नगर, कूकड़ा, टीपी नगर, भोपा रोड सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।

मंडी पुलिस द्वारा 3 वाहनों की नीलामी हुई
मुजफ्फररनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा थाने पर खड़े माल मुकदमाती 03 वाहनों का नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया। जनपद में लम्बित माल/वाहन निस्तारण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनाराण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपली राव व थाना प्रभारी नई मण्डी दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वर्ष 2024 से थाने पर खड़े माल मुकदमाती 03 वाहनों का नीलामी कराते हुए निस्तारण कराया गया। उक्त नीलामी से 6,84,400/- रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। निस्तारित/नीलामी कराए गए वाहनों में चार पहिया वाहन- 03। नीलामी के दौरान क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र थाना नई मण्डी, हैड मोहर्रिर बृज कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

गौशाला में की गई वैश्य एकता दिवस पर गौ सेवा
मुजफ्फरनगर। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन इकाई मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में वैश्य एकता दिवस मनाया। इस अवसर पर राहुल कुमार गोयल, अध्यक्ष जिला मुजफ्फरनगर ने श्री कृष्ण गौशाला मुजफ्फरनगर पर वैश्य एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर गौशाला में गौमाता को गुड़ व हरा चारा खिलाकर कर सेवा की एवं अध्यक्ष राहुल कुमार गोयल, महासचिव शिशु कांत गर्ग एडवोकेट, श्रवण गुप्ता मंत्री ने समाज के वरिष्ठ गणित प्रोफेसर श्री जेपी आर्य व वरिष्ठ पत्रकार ऋषिराज राही को पटका व फूल माला पहनकर अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में संदीप गुप्ता उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंघल प्रभारी,विष्णु गर्ग, संजीव रंजन, अमित राजवंशी, अंकुर अग्रवाल, डॉ रमेश गर्ग, विनय सिंगल, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

किसान मेले का किया आयोजनMuzaffarnagar News
सिखेड़ा। क्षेत्र की चित्तौड़ा झाल पर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को जागरूक करने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सौम्या पांडे ने किया। मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ यशपाल सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ सौम्या पांडे, डॉ पूजा, डॉ दीपक शर्मा , डॉ संजीव कुमार और डॉ उत्तम राठी ने मेले में फसल अवशेष प्रबंधन पर व्याख्यान दिए और किसानों को फसल के अवशेष ना जलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि फसल के अवशेष को जलाने से प्रदूषण फैलता है तथा खेत को भी इससे नुकसान होता है। किसानों को फसल अवशेष को खेत में ही गलाने का सुझाव दिया। किसान गोष्ठी में उपस्थित किसानों और वैज्ञानिकों के बीच फसलों के बीजों को लेकर भी संवाद हुआ। मेले में विभिन्न विभागों के द्वारा 25 स्टाल लगाए गये। जिनमें कृषि यंत्रों, बीज संयंत्र, सोलर सिस्टम, पेस्टिसाइड एवं अन्य स्टाल शामिल रहे। मेले में आए हुए किसानों ने स्टालों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। और अपने सुझाव साझा किये। मेले में किसानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में रागिनी का भी आनंद उठाया। मेले में कल्याण सिंह, सरदार जंग सिंह, राजवीर सिंह, हरफूल, विपिन, भूषण, बाबूराम, सोपाल, सत्येंद्र, शरणवीर, योगेंद्र सहित लगभग 400 किसानों ने भाग लिया।

 

नीट परीक्षा की तैयारियो को किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। आगामी नीट परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा परीक्षा हेतु बनाये गये केन्द्रों का निरीक्षण कर एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये।’ नीट परीक्षा 04 मई को आयोजित की जा रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष, नकल विहीन, सकुशल तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षा के दृष्टिगत कडें प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा उक्त परीक्षा हेतु बनाये गये परीक्षा केन्द्रों ( केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर, एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर) का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था तथा सुरक्षा उपरकरणों की स्थिति का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया ।

 

बालक के जीवन के प्रथम रक्षक माता-पिताः अरविंद जी महाराज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महाराजा अग्रसेन भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा व्यास अरविंद जी महाराज ने ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, अजामिल कथा, प्रहलाद चरित्र इत्यादि का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि बालक के जीवन के प्रथम रक्षक माता-पिता होते हैं, माता-पिता को बालक के लिए हास परिहास में भी अशुभ की कल्पना भी नहीं करनी चाहिए,बालक जीवन भर यशस्वी होने के बाद भी अशुभता को ही झेलता रहता है, ध्रुव के चरित्र को बताते हुए ने कहा कि जीवन में मान अपमान में सम रहना चाहिए, जीवन में यदि ध्रुव की माता सुनीति जैसा मार्गदर्शन मिल जाए तो फिर जीवन सहज हो जाता है। आज मंगलवार को हनुमान चालीसा पर बोलते हुए महाराज श्री ने कहा कि भक्ति करनी है तो प्रभु हनुमान जी से सीखो सर्वगुण संपन्न होने के बाद भी समर्पण भक्ति का मुख्य भाग है, प्रभु राम के प्रति हनुमान की भक्ति सदैव अनुकरणीय है।घ् नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र से भगवत कृपा कैसे प्राप्त की जा सकती है यह प्रहलाद की कथा से सीखा जा सकता है, जगह जगह भटकने से अच्छा है किसी एक गुरु के सानिध्य में रहकर अपनी अपनी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर मोक्ष को प्राप्त किया जा सकता है करें। कथा के मुख्य यजमान श्रीमती साधना तायल,अजय तायल एवं श्री विनोद सिंघल ने सपत्नी व्यास पीठ का पूजन किया। आज कथा में आरती के समय मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी भीमसेन कंसल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, सत्य प्रकाश मित्तल,अजय तायल, शिव चरण गर्ग, विनोद सिंघल, श्री मोहन तायल, मित्र सैन अग्रवाल ,वेद प्रकाश संगल, तेजराज गुप्ता, राकेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिंहल,योगेश सिंघल(भगत जी), कुलदीप मित्तल, हरि शर्मा,पंडित जनार्दन शर्मा , पंडित ब्रह्मप्रकाश शर्मा, मुकेश गोयल,रोशन लाल गर्ग, रचित सिंघल, राजीव गर्ग (गणेशडेयरी), रविन्द्र (एंड),संजय गुप्ता,अशोक तायल वही कथा महिला मंडल में मुख्य रूप से श्रीमती साधना तायल, श्रीमती अंजू अग्रवाल, श्रीमती लतिका गोयल, श्रीमती अलका सिंगल, श्रीमती मयूरी स्वरूप, श्रीमती साधना गोयल, श्रीमती अनीता मित्तल, श्रीमती रेखा मित्तल, श्रीमती सुधा कुचल, श्रीमती नीता बंसल आदि मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी को किया राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन ने सम्मानित
मुजफ्फरनगर। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सुधीर सैनी के तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद से उनके सम्मान का सिलसिला जारी है। पार्टी कार्यकर्ताओ/पदाधिकारियों द्वारा उनको सम्मानित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान ने संगठन के पदाधिकारियो के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंच कर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हे बधाई दी। इस दौरान सुशील प्रधान, प्रदीप झंझोट, जयबीर चौधरी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

किसान दिवस पर अधिकारियों नेसुनी समस्यायें
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) किसान दिवस मे पहुंचे किसान प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने किसानो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के साथ उनका समाधान किया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शासन के निर्देशो के अनुपालन मे किसानो की समस्याओ के निराकरण एवं कृषि क्षेत्र मे विकास एवं उन्नत कृषि हेतु किसान प्रतिनिधियों की समस्या/सुझावों को ध्यान पूर्वक सुनने के साथ इस समबन्ध मे सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। किसान दिवस पर पहुंचे विभिन्न किसान संगठनो के प्रतिनिधियों ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया। किसान दिवस पर पहुंचे किसानो ने बिजली, सिंचाई, जर्जर हो चुके विद्युत तारों को बदलवाने, फुका हुआ ट्रान्सफार्मर बदलवाने, खाद, बीज, राजवाहे की सफाई तथा टेल तक पानी पहुंचने की व्यवस्था बनवाने आदि अनेक समस्याओ से अवगत कराया। बैठक मे सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सीओ सिटी राजू कुमार साहू, डीडीओ, कृषि रक्षा अधिकारी, विद्युत अधिकारी आदि विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

महिला आयोग सदस्य ने सुनी जनसमस्याएंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने मेरठ रोड स्थित पीडब्लूडी डाक बंगले पर जनसुवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर के वक्त पीडब्लूडी डाक बंगले पर पहुंची महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने महिलाओ की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के साथ बैठक मे मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीओ नई मन्डी रूपाली राव, सीओ सिटी राजू सिंह साजू, डीपीओ, पीडब्लूडी से डा.राजीव सिंह,इंस्पैक्ट र महिला थाना संगीता चौधरी आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के पश्चात राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप व राजनीतिज्ञो के बीच एक बैठक हुई। जिसमें विभिन्न कार्ययोजनाओ तथा प्रस्तावित कार्यो पर चर्चा की गई। बैठक मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 

प्रसाद चढ़ाने वालों की रही भीड़
जानसठ। क्षेत्र के गांव तिसंग में होली के पर्व के बाद हर वर्ष की भांति खेडे पर मेला लगा हुआ है। दुर्गा मां के मेले में लोगों की चोथे दिन भी भीड़ रही। महिलाओं ने दुर्गा माता के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। उन्होंने प्रसाद चढ़ाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
क्षेत्र के गांव तिसंग में लगने वाले मेले का उद्घाटन शनिवार को हुआ था। मेले के चोथे दिन मेले में लोगों की काफी भीड़ रही, महिलाओं ने मंदिर में दुर्गा मां की पूजा कर प्रसाद चढ़ाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मेले में काफी भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी राजीव शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मेले में मौजूद रहे। मेले की व्यवस्था बनाने में रोशन लाल सैनी, लाल सुरजन सिंह, राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, सन्दीप, सुरेन्द्र, कय्यूम, राहुल सैनी, राजन वालिया, नवनीत कर्णवाल, अंकुर सैनी, अनवेशपाल आदि का सहयोग रहा।

 

17 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
बुढ़ाना। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजपुर-छाजपुर के 17 विद्यार्थी चयनित हुए। छात्र सन्नी ने जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सभी चयनित विद्यार्थियों व अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजपुर-छाजपुर में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में प्रधानाध्यापक ब्रजपाल सिंह राठी ने बताया कि उनके विद्यालय के 17 विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति हेतु चयन हुआ है। प्रत्येक विद्यार्थी को 4 वर्ष तक एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे। उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय के विद्यार्थी सन्नी ने जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में उनके विद्यालय को तीसरा स्थान मिला है। खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव ने विद्यार्थियों की सराहना की। छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित छात्र सन्नी, इकरा, प्रत्यक्ष कौशिक, वंश कुमार, हर्ष दीप, मंतशा, प्रियांशी, देव कुमार, शना, मुसैय्यदा, नैतिक, मन्तशा, सावन, अक्षी पंवार, रिहान, सुहाना तथा मनीश को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिरुद्ध, प्रधानाध्यापक ब्रजपाल राठी, जीत सिंह, विकास राठी, चांदवीर व अजय कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉघ् राजीव कुमार, रणधीर सिंह व सीताराम सहित विद्यालय समिति के सभी पदाधिकारी, गणमान्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता तेजस्व मुनि ने की।

एंबुलेंस चालक ने कई वाहनों में मारी टक्कर
राहगीरों ने लगया शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप, पुलिस को सोंपाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मंडी इलाके के कूकड़ा ब्लॉक के पास एक एंबुलेंस चालक ने कई वाहनों में टक्कर मार दी हादसा इतना जबरदस्त था कि जहां एंबुलेंस के एयरबैग खुल गए तो वहीं कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं । उधर मौके पर जुटी आसपास की भारी भीड़ एवं अन्य वाहन चालकों का आरोप है कि एम्बुलैंस चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था वहीं शराबी एंबुलेंस चालक का मौके पर ही भूत उतार दिया तो वही सूचना कर स्थानीय पुलिस बल बुलाकर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा ब्लॉक के पास का बताया जा रहा है जहां देर शाम इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार उत्तराखंड नंबर की एंबुलेंस के शराबी चालक ने कई वाहनों में टक्कर मार उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के एयरबैग भी खुल गए तो वहीं मौके पर सैकड़ो की भारी भीड़ भी जुट गई किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस सहित यूपी 112 डायल को भी दे दी । उधर मौके पर जुटी भारी भीड़ ने शराबी चालक को एंबुलेंस से बाहर निकाल उसका मौके पर ही भूत उतार दिया मामला बढ़ता देख स्थानीय पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंची और किसी तरह शराबी चालक को लोगों की भीड़ से बचाकर थाने भेज दिया। बताया जा रहा है कि यहां स्थानीय पुलिस ने शराबी चालक व एंबुलेंस को कब्जे में लेकर आरोपी शराबी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है देखें तस्वीरों में किस तरह खुलेआम भारी भीड़ शराबी चालक का भूत उतार रही है तो वही तस्वीरों में क्षतिग्रस्त वाहन व एंबुलेंस भी साफ दिखाई दे रही है।

 

वाहन चेकिंग कर रही पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़,एक घायल सहित चार गिरफ्तार
पकड़े गए बदमाशों में एक बाल अपचारी भी शामिलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस एवं शातिर गोकशों के बीच उस वक्त जबरदस्त मुठभेड़ हो गई जब पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनध् व्यक्तियों की चेकिंग एवं तलाशी अभियान में लगी थी। यहां नेशनल हाईवे 58 किनारे ग्रामीण रास्ते पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक मौके से भागने का प्रयास किया जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक घायल बदमाश सहित कुल चार बदमाश दबोचे गए है जिनमे एक बाल अपचारी भी शामिल है । तो वहीं पकड़े गए बदमाशों के तीन अन्य साथी भी मौके से फरार होने में कामयाब रहे जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने घंटो कांबिंग अभियान भी चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली । पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक छोटा हाथी, दो जिंदा गौवंश, गोकशी के उपकरण अवैध असलाह जिंदा व् खोका कारतूस भी बरामद किया गया है मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की माने तो पकड़े गए सभी बदमाश पड़ोसी जनपद सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड का है जहां नई मंडी कोतवाली पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व् व्यक्तियों की चेकिंग एवं तलाशी अभियान में लगी थी यहां चौकी गांधीनगर व गुड मंडी नई मंडी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनध्व्यक्तियों की चेकिंग एवं तलाशी अभियान चला रही थी तभी एक छोटा हाथी सवारों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो छोटा हाथी सवारों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक नेशनल हाईवे 58 किनारे ग्रामीण रास्ते पर भागने का प्रयास किया । पुलिस ने यहां आलाधिकारियों को मामले से अवगत करा मौके से भाग रहे बदमाशों की घेराबंदी करना चाहिए तो फिर से बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंकने के प्रयास किये इस जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चला दी जिसमें एक बदमाश को पुलिस की गोली जा लगी तो वही पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए बदमाशों को दबोचने में सफलता हासिल की है। घेराबन्दी के दौरान पकड़े गए बदमाशों में गोली से घायल शाहरुख पुत्र नवाब निवासी थाना गागलहेड़ी क्षेत्र सहारनपुर। बाबू पुत्र जुल्फी निवासी उपरोक्त सलमान पुत्र नवाब निवासी उपरोक्त सहित एक बाल अपचारी शामिल है ।तो वहीं तीन अन्य फरार होने वालों में चाँद,काला,इब्राहिम निवासी गागलहेड़ी क्षेत्र जनपद सहारनपुर शामिल है ।
उधर मामले की सूचना मिलते ही सीओ नई मंडी रूपाली राव भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची जहां सीओ नई मंडी ने जानकारी देते हुए बताया कि देखिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशों के अनुपालन में नई मंडी कोतवाली पुलिस मखियाली चौकी के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी वाहन चेकिंग के दौरान छोटा हाथी व् बाइक सवारों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।
मगर इन लोगों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर झोंक कुकड़ी ग्रामीण इलाके से भागने का प्रयास किया पुलिस ने जब ईनकी घेराबंदी की तो इन्होंने पुलिस टीम पर फिर से फायर झोंक भागने का प्रयास किया जिसमें जवाबी कार्रवाई व् घेराबन्दी के दौरान एक बाल अपचारी सहित कुल चार बदमाश पकड़े गए हैं जिनमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।
घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है साथ ही उनके जो तीन अन्य साथी फरार हुए हैं उनकी तलाश में भी पुलिस लगी है जल्द ही उन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा पकड़े गए बदमाशों के पास से एक छोटा हाथी जिसमें दो जिंदा गौवंश ,गोकशी के उपकरण, अवैध असलाह जिंदा व् खोका कारतूस भी बरामद किया गया है।।

 

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =