समाचार (Muzaffarnagar News)
विजय कैमरिक की माता का निधन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विजय कैमरिक पत्रकार की माताजी 95 वर्षीय श्रीमति रामकली देवी का धर्मपत्नि स्व.मानसिंह ठेकेदार का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया।
विजय कैमरिक की माताजी के निधन का समाचार सुनते ही पत्रकार व गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उनके रैदासपुरी स्थित आवास पर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। दोपहर मे शहर शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अनेक लोगां सहित गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
टोलीवार करवायी अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए ड्रिल
परेड की एसएसपी ने ली सलामी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन राजू कुमार साव द्वारा किया गया। तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चौक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परेड के पश्चात एसएसपी द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने- पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय का निरीक्षण किया गया जिसमें भोजनालय की साफ-सफाई संतोषजनक मिली। एसएसपी द्वारा भोजनालय में स्थित भंडार-गृह का भी निरीक्षण किया गया तथा पुलिसकर्मियों को मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त एसएसपी द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों के लिये बनाये गये नवनिर्मित डाईनिंग हॉल में अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ बैठकर भोजन कर मेस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गयी। इसके साथ ही महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया जिसमें एसएसपी द्वारा बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही बैरक में निवास कर रहे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बैरक व आस-पास साफ-सफाई रखे। तत्पश्चात महोदय द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा शौचालय व बारबर शॉप का निरीक्षण कर साफ-सफाई को चेक किया इसके उपरान्त एसएसपी द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी, कैन्टीन का निरीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा डायल -112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा वाहनों पर प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट व अन्य उपरकरणों की स्थिति को चेक किया गया, घटनास्थलध्क्राइम सीन को सुरक्षित रखने आदि आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा प्रशिक्षु आरक्षियों के लिये बनाये गये आवास, क्लासरूम, डाईनिंग हाल, ऑफिस, शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये। अन्त में एसएसपी द्वारा आदेश कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी लाईन राजू कुमार साव, पुलिस उपाधीक्षक(प्रशिक्षु) मनोज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
युवा व्यापारी के निधन पर शोकसभा कर दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक आकस्मिक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर की गई। बैठक में नगर के प्रमुख समाजसेवी शंकर स्वरूप बंसल के युवा सुपुत्र अभिनव स्वरूप बंसल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ संजय मिश्रा ने कहा कि नगर के प्रमुख समाजसेवी व अनेकों संस्थाओं से जुड़े श्री शंकर स्वरूप जी के सुपुत्र अभिनव स्वरूप के आकस्मिक निधन पर समस्त पदाधिकारी एवं व्यापारीगण शोक व्यक्त करते हैं व ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार जनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह व जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हैं, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा कहा कि अभिनव स्वरूप से लगभग 30 वर्षों की दोस्ती का साथ था वह बहुत ही व्यवहारिक,मिलनसार व ईश्वर में आस्था रखने वाला व्यक्ति था उसके आकस्मिक निधन से परिवार व सर्व समाज को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है एवं असहनीय दुख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ हैं, बैठक में जिला युवा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल,जयपाल सिंह,रमन शर्मा,राजेंद्र अरोरा,भूरा कुरैशी अभिलक्ष मित्तल,अंकित जैन,मयंक गोयल,पवन अग्रवाल,अमन सिंघल, संदीप पुंडीर,पराग अग्रवाल,गौरव जैन,अतुल गोयल,सौरभ मित्तल,अनिल सिंघल,अतुल वर्मा,शिवकुमार सिंघल,मनीष मित्तल,सहित अनेकों पदाधिकारीयो एवं व्यापारियों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई
े गौ सेवकों ने घायल गौवंश कागौशाला भिजवाया
मुजफ्फरनगर। गौ सेवकों ने घायल गौवंश को उपचार के लिए गौशाला भिजवाया। नई मन्डी क्षेत्र के गांधी कालोनी क्षेत्र मे अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर एक गौवंश घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के पश्चात गौशाला भेजा गया। सडक हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष देव शर्मा,गौ सेवक विवेक शर्मा, गौ सेवक शुभम आदि ने नंदी महाराज को गौशाला भिजवाया।
आपसी विवाद में हुई मारपीट
मीरापुर। आपसी विवाद मे कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई। गांव मे पहुंची पुलिस ने कुछ लोगो हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।
सूत्रो के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव रसूलपुर मे दो पक्षो के बीच चुनावी रंजिश के चलते हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। चर्चा यह भी रही कि आगामी ग्राम प्रधान के चुलाव को लेकर झोझा व रांगड बिरादरी के बीच आपसी विवाद हो गया। गांव मे झगडे तथा मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत मे लेते हुए उनसे पूछताछ शुरू की। बताया जाता है कि गांव के जिम्मेदार लोग दोनो पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास मे लगे हुए हैं।
जिलाधिकारी ने जनशिकायतों को सुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।जिलाधिकारी ने जन सामान्य लोगों की शिकायतों को सुन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के दीए निर्देश। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को स्वयं उनके पास जाकर एक – एक जन सामान्य लोगों की शिकायतों को सुन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के मन्शानुरुप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जो भी जन सुनवाई के दौरान समस्याएं आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं एवं यह भी कहा कि लाभार्थी को निस्तारण से संतुष्टि भी मिलनी चाहिए। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी राशिद पुत्र आफताब अपनी बाईक द्वारा बुढाना मोड की तरफ किसी काम से जा रहा था। कि नया गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे राहगीरो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
संगोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में श्रम विभाग द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में अटल आवास विद्यालय के विद्यार्थी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने उपस्थितजनों से अपील की कि जनपद में बाल श्रम को पूरी तरह समाप्त किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को 2027 तक बाल श्रम मुक्त बनाना मुख्यमंत्री का मिशन है, जिसे सामूहिक प्रयासों से ही पूरा किया जा सकता है।उन्होंने बाल श्रम निषेध दिवस की थीम “प्रगति स्पष्ट है, लेकिन अभी और काम करना है, आइए प्रयासों को गति दें“ को दोहराते हुए सभी से सहयोग की अपील की।कार्यक्रम में “जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन” संस्था के गजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी संस्था शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह ने विभाग की योजनाओं और बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों के आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग समय समय पर अभियान चलाकर बाल श्रमिकों को छुड़ाता है और उन्हें शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करता है।जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी दी।शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति, चाइल्डलाइन और मानव तस्करी विरोधी थाने के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए। अटल आवास विद्यालय के छात्रों ने पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक और कविता के माध्यम से बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता फैलाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा विभाग की योजनाओं के तहत 16 लाभार्थी श्रमिकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया, जबकि समापन अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी बालेश्वर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
1 वर्ष की सजा व जुर्माना
मुजफ्फरनगर। न्यायिक हिरासत मे फरार हुए अभियुक्त सुमित कुमार व हैड मोहर्रर को अदालत ने एक वर्ष की सजा एवं एक-एक हजार रूपये जुर्माना किया है। उल्लेखनीय है कि विगत 11 नवम्बर 2023 को एडीजे 15 कोर्ट मे न्यायिक हिरासत मे दिए गए आरोपी सुमित कुमार के फरार होने के मामले मे आरोपी कोर्ट मोहर्रर पवन कुमार एवं फरार होने वाले अभियुक्त सुमित कुमार एक वर्ष की सजा और एक,एक हजार रूपये का जुर्माना किया गया है। उक्त मामले मे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल ने दोनो आरोपियों को धारा 223,224 आईपीसी के अंतर्गत दोषी मानते हुए दण्डित किया है। इस मामले मे अभियोजन अधिकारी के सी मौर्य ने बताया कि गत 11 नवंबर 2023 को ंकर 15 कोर्ट मे न्यायिक हिरासत मे दिया गया आरोपी सुमित कुमार के फरार होने के मामले में आरोपी कोर्ट मोहर्रम बवदेजंइसम पवन कुमार व फरार होने वाले अभियुक्त सुमित कुमार को एक वर्ष की सजा और एक, एक हजार रुपये का जुर्माना किया गया हे
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल ने दोनों आरोपियों को धारा 223,224 अई पी सी के अंतर्गत दोषी मानते हुए दण्डित किया है अभियोजन अधिकारी के सी मौर्य ने बताया कि गत 18नवंबर 2023 को एक मामले मे वांछित सुमित कुमार को ंकर 15 कोर्ट मे न्यायिक हिरासत में कोर्ट मोहर पुलिस सिपाही पवन कुमार की सुपुर्दगी मे दिया गया था जो लापरवाही की वजह से फरार होगया था इस घटना के संबंध में उप निरीक्षक आदेश कुमार थाना सिविल लाइन ने सिपाही पवन कुमार व फरार होने वाले अभियुक्त सुमित कुमार के विरुद्ध धारा 223,224पचब मे मामला दर्ज कर आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया गया था
दिव्यांग ने गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए उठाई दंडवत कांवड़
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर दंडवत कांवड़ यात्रा पर निकले एक पैर से दिव्यांग मोहित भोले का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। मोहित ने इस अनूठी यात्रा का उद्देश्य बताया कृ सनातनियों को एकजुट करना और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाना। शिव चौक स्थित तुलसीधाम पार्क में गौ सेवक निशु धीमान ने मोहित का पुष्पमालाओं और स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। वहीं प्रजापति समाज के युवाओं ने ठंडे शरबत की छबील लगाकर कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति ने भी मोहित को माला पहनाकर सम्मानित किया। दिव्यांग मोहित ने बताया कि उन्होंने यह दंडवत यात्रा 12 मई को हरिद्वार से शुरू की थी और यह लगभग 200 किलोमीटर का सफर तय कर 20 जुलाई तक सोनीपत पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को जलाभिषेक है, और वह तीन दिन पहले गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। मोहित ने सभी हिंदुओं से जातिवाद से ऊपर उठकर एकजुट रहने की अपील की। साथ ही, उन्होंने अपने समर्पण और श्रद्धा के बल पर यह संदेश देने की कोशिश की है कि दृढ़ संकल्प से कोई भी बाधा असंभव नहीं होती। शिव भक्त सुमित ने बताया कि मोहित रोजाना 2 से 3 किलोमीटर दंडवत करते हुए यात्रा कर रहे हैं, जो बेहद प्रेरणादायक है।
महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद जी उद्यमी रचित मेहता के निवास पर पहुंचे
खतौली। युवा उद्यमी भाई रचित मेहता के निवास खतौली पर पधारे पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ( जूना अखाड़ा )के आगमन पर परिवार ने मित्रों सहित महाराज जी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर हरियाणवी फिल्म एक्टर विकास बालियान ,अनिल मेहता ,अरुण मेहता , मोहित मेहता , रवि ग्रोवर , पुलकित गुप्ता ,सतीश नागपाल , भाजपा नेता राजकुमार छाबड़ा विनय पवार व चिराग बालियान आदि मुजफ्फरनगर एवं खतौली कस्बे के सम्मानित एवं गणमान्य लोगों ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया
कार्यशाला का किया गया आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन के यातायात सभागार में एचआईवी एड्स के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में वन स्टाप सेन्टर प्रभारी, बाल संप्रेक्षण गृह प्रभारी तथा थानों पर नियुक्त विवेचकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यशाला में जिला चिकित्सालय में छ।ब्व् के ।त्ज् केन्द्र प्रभारी डॉ0 रहमान द्वारा एचआईवी एड्स के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि यह रोग असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाने से, एचआईवी संक्रमित रक्त चढाये जाने से, संक्रमित इन्जैक्शन का प्रयोग करने से होता है साथ ही संक्रमित माता से शिशु के भी संक्रमित होने की संभावना रहती है लेकिन सही उपचार व नियमित दवाओं के सेवन से शिशु में संक्रमण की संभावना को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही डॉ0 रहमान द्वारा इससे बचाव के उपायों के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय द्वारा कार्यशाला में बताया गया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ मानवतापूर्ण व्यवहार करना चाहिए तथा उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नही करना चाहिए इसके साथ ही महोदय द्वारा बताया गया कि ड्रग्स व नशीले इंन्जेक्शन के प्रयोग करने से भी युवाओं में संक्रमण की संभावना में वद्धि हो रही है। अतः ड्रग्स व नशीले इन्जेक्शन आदि पर कठोर कार्यवाही करे जिससे संक्रमण की संभावना कम हो । इसके साथ ही महोदय द्वारा सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी थानों पर 01 नोडल पुलिस अधीकारी की नियुक्ति की जायेगी जिनके द्वारा आम-जन में एचआईवी एड्स के सम्बन्ध में जागरूकता व बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार किया जायेगा तथा सभी थानों व चौकियों पर वॉल पेन्टिंग, पंपलेट व पोस्टर आदि के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
उत्तम चरित्र ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजीः सुरेंद्रपाल सिंह आर्य
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । चरित्रवान व्यक्ति सब जगह सम्मान पाता है जबकि राजा केवल अपने देश में। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैण्ड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उत्तम चरित्र ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है। उत्तम चरित्र के अंतर्गत यम और नियम का पालन करना आता है। जो व्यक्ति यम, नियम का पालन नहीं करते उनका योग कभी सफल नहीं होता। शरीर की सुंदरता सद्गुणों से है। सद्गुणी व्यक्ति अपने अचार विचार और सदव्यवहार से सबको अपना बना लेता है। माला पहनने से, नाखून बढ़ाने से,अंगूठी, घड़ी आदि आभूषण पहनने से व्यक्ति की सुंदरता नहीं बढ़ती। व्यक्ति की सुंदरता उसके गुणों से है।आज समाज के पतन का मुख्य कारण यही है कि व्यक्ति के गुणों का सम्मान न होकर उसकी धन, संपत्ति के आधार पर उसको सम्मान मिलता है। उत्तम चरित्र के अंतर्गत सत्य बोलना, चोरी न करना, ब्रह्मचर्य का पालन करना, सहनशीलता, दया ,करुणा ,देश भक्ति, परोपकार, पवित्रता ,परिश्रम करना, अपने माता-पिता तथा गुरुओं का सम्मान करना, ऐसा कोई कार्य न करना जो हमें स्वयं के लिए अच्छा न लगता हो आदि मानवीय गुण आते हैं। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने व अंकुर मान ने विभिन्न आसन,प्राणायाम और ध्यान करवाया।श्री रामपाल शर्मा के द्वारा बच्चों को मिष्ठान प्रसाद वितरण किया गया। ओउम् ध्वनि और शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन किया गया।


