समाचार (Muzaffarnagar News)
4 कांवडिये ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली की भिडन्त में हुए घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मन्डी थाना क्षेत्र के बिलासपुर कट के समीप ट्रक व टै्रक्टर-ट्राली के बीच हुई भिडन्त में कांवडियों से सवार टै्रक्टर-ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे मे 4 कांवडिये घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
नई मन्डी क्षेत्र के बिलासपुर कट पर अक्सर सडक हादसे होते रहते हैं। पूर्व मे भी इस स्थान पर कई बार सडक हादसे हो चुके हैं। वहीं दूसरी और आज सुबह जनपद गाजियाबाद के ग्राम नुरपुर भडौला से हरिद्वार जल लेने जा रहे कांवडियों की टै्रक्टर-ट्राली ने पीछे से ट्रक मे टक्कर मार दी। जिसमे टै्रक्टर-ट्राली सवार करीब 15 कांवडियों मे से 04 कांवडिये घायल हो गए।
ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ नई मन्डी श्रीमति रूपाली राव व इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी दिनेश चन्द्र मौके पर पहुंचे तथा चारों घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस दौरान टै्रक्टर-ट्राली दो टुकडो मे बंट गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे व चालक को हिरासत मे लेते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की।
सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत
चरथावल। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव कसौली निवासी युवक राजकुमार पुत्र अतरसिंह बाईक द्वारा चरथावल किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह चौकडा मोड के समीप पहुंचा कि इसी बीच कार की चपेट मे आ जाने से राजकुमार तथा उसके साथ मौजूद महिला सडक पर जा गिरे। इस हादसे मे युवक राजकुमार के सिर मे गंभीर चोट आ गई तथा बाईक सवा महिला भी घायल हो गई। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस तुरंत ही दोनो घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरो ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनो को इसकी सूचना दी तो घर मे कोहराम व रोआराट मच गई। परिजन तथा पडौसी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश मे जुट गई है।
कावड़ मार्ग पर डिवाइडर पर नंगे तार का युवक हुआ शिकारः मौत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। नगरपालिका क्षेत्र में मानसून की बारिश सिर्फ पालिका की पोल ही नही खोल रही बल्कि उसकी लापरवाही ने आज एक युवक की जान ले ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर नगरपालिका क्षेत्र के मदीना चौक पर डिवाइडर पर लगे लाइट के खंभो के तार आज एक युवक की मौत का कारण बन गए। खम्भे डिवाइडर पर पड़े होने के कारण बारिश में डूब गए जिससे इर्द गिर्द भरे पानी मे करंट आ गया और एक सैफी कालोनी निवासी राशिद युवक उसकी चपेट में आने से मौत के घाट उतर गया। गौरतलब है कि युवक की मौत लापरवाही के कारण हुई है। क्षेत्रवासियो का कहना है इस तार के बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी लेकिन नगरपालिका प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। सवाल यह उठता है कि कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन सुरक्षा व व्यवस्था के बड़े बड़े दावे कर रहा है लेकिन नगरपालिका प्रशासन के दावों पर पानी फेरती दिख रही हैं। अभी कावड़ पूरी तरह नहीं चली है, कावड़ मार्ग पर इस तरह की लापरवाही अफसोसजनक है, उच्च अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेने की आवश्यकता है, यह देखकर लगता है कि नगरपालिका कावड़ मार्ग की सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं हैं। अब देखना ये है कि जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होती हैं?
नियम पालन की बड़े डीजे संचालकों को नोटिस देकर दी चेतावनी
पुरकाजी। कांवड़ यात्रा को देखते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुरकाजी पुलिस सक्रिय हो गई है। गुरुवार को पुरकाजी थानाध्यक्ष जयबीर सिंह अपनी टीम के साथ रुड़की पहुंचे और निर्धारित मानकों से बड़े क्श्र संचालकों को नोटिस जारी किए। थानाध्यक्ष जयबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा व नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी कांवड़ियों का पुरकाजी में स्वागत है, लेकिन नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजे संचालकों को चेतावनी दी कि यदि निर्धारित मानकों से बड़े डीजे का प्रयोग किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्यवाही से प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
गौ आश्रय स्थल का किय ानिरीक्षण
मीरांपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर तथा पशु चिकित्सा अधिकारी मोरना द्वारा आज गो आश्रय स्थल मोरना का निरीक्षण किया गया ।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिले। इसी क्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी मोरना द्वारा आज गो आश्रय स्थल मोरना का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी गोवंश सामान्य पाये गएॉ गौ आश्रय स्थल पर गौवंश के लिए हरा चारा,भूसा,चोकर व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला। साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।सभी गौवंशों को दिन में ३-४ बार स्वच्छ एवं ताजा पेयजल पिलाने के लिए केयरटेकर को निर्देशित किया गया। वह संबंधित को नियमित रूप से सभी गोवंशों को हरा चारा खिलाने अथवा साइलेज खघ्रीदने के लिए निर्देशित किया गया
इच्छुक कृषक भाई कृषि यंत्रो की बुकिंग हेतु करे आवेंदन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि जनपद के समस्त सम्मानित किसान बन्धुओ को सूचित किया जाता है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एंव प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फारइन.सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ कापरेजिड्यू योजना एंव यंत्रीकरण की अन्य योजनाओं के अन्तर्गत कृषि यंत्रो, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबन्धन के कृषि यन्त्रो, कस्टमहायरिंग सेन्टर, एंव फार्ममशीनरी बैंक इत्यादि पर अनुदान हेतु बुकिंग दिनांक 27.06.2025 को अपरान्ह 12ः00 बजे से दिनांक 12.07.2025 को रात्रि 12ः00 बजे तक की जा रही है। कृषि यंत्रो की बुकिंग ीजजचरूध्ध्ंहतपकंतेंदण्नचण् हवअण्पद पर ’’ यंत्र बुकिंग प्रारम्भ ’’ लिंक पर क्लिक कर ऑनलाईन की जार ही है। आवेदक द्वारा एक मोबाईल नम्बर अपना अथवा अपने परिवार के रक्त सम्बन्धी सदस्य (मात, पिता, भाई, बहन, पुत्र, पुत्री एंव पुत्र वधु) के मोबाईल नम्बर से ही आवेदन कर सकेगें। अवगत कराना है कि आज दिनांक- 10.07.2025 तक भी कुछ कृषि यन्त्रों यथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फारइन-सीटू ऑफ कापरेजिड्यू योजनान्तर्गत कॉपरी पर ट्रैक्टर माउण्टेड, जीरो टिलसीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल, सुपरसीडर, मोल्डबोर्डप्लाऊ, रीपरकम्बाइन्डर, हैप्पीसीडर, पैडीस्ट्राचौपर, रोटरीस्लेशर, सरफेससीडर, मिडियमबेलिंगमशीन, बिगबेलिंगमशीन, स्ट्रारेकइत्याद्वि तथा सब मिशनऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत पोटैटोडिगर, पोटेटोप्लान्टर, शुगरकेन कटर प्लाण्टर, शुगर केन भ्रसकटर, न्यूमेटिक प्लाण्टर, मल्टीकॉप प्लाण्टर, स्ट्रारीपर, मिनीराइस मिल, ऑयल मिल विदफिल्टर प्रेस, पैकिंगमशीन, कम्बाईन हार्वेस्टर विदसुपर एस०एम०एस०, पॉवरवीडर, कृषिड्रोन, टैंचप्लाण्टर/मैकेनिकलटैंच प्लाण्टर/शुगरकेन सेंट लिग प्लाण्टर, पॉवर ऑपरेटेड शुगरकेन सेटट्रीटमेंट डिवाइस, शुगर केन रेटून मैनेजर, शुगर केन पॉवरवीडर/इंटरसे कम इंट्रासेवीडर (पी०टी०ओ० ऑपरेटेड), फार्ममशीनरी बैंक के भी लक्ष्य बुकिंग हेतु अवशेष है। जनपद के समस्त सम्मानित कृषक भाईयो को अवगत कराना है कि यन्त्र बुकिंग हेतु मात्र 02 दिन अवशेष है। अतः इच्छुक कृषक भाईयो से अनुरोध है कि कृषि यंत्रो की बुकिंग हेतु ीजजचरूध्ध्ंहतपकंतेंदण्नचण् हवअण्पद पर ’’ यंत्र बुकिंग प्रारम्भ ’’ लिंक पर क्लिक कर ऑनलाईन आवेंदन कर सकते है। आवेदक द्वारा एक मोबाईल नम्बर अपना अथवा अपने परिवार के रक्त सम्बन्धी सदस्य (मात, पिता, भाई, बहन, पुत्र, पुत्री एंवपुत्र वधु) के मोबाईल नम्बर से ही आवेदन कर सकेगें।
सत्संग भवन शामली रोड में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। शामली रोड स्थित सत्संग भवन में आज एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए सत्संग भवन ट्रस्ट के सचिव श्यामलाल बंसल ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर ट्रस्ट की ओर से लगभग 15 संतों का यथोचित सम्मान किया गया और गुरु वंदना की गई। तत्पश्चात भोजन का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष त्रिलोकचंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष ताराचंद, सुभाष चंद्र अग्रवाल शिक्षा विभाग वाल,े प्रवीण अरोड़ा एडवोकेट, शिवकुमार सिंघल, अजय गोयल, सतीश सर्राफ, विजय सिंधी, डॉक्टर संजय कुमार अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे। विशेष अतिथियों में सेवानिवृत्त इंजीनियर लोकेशन चंद्र एडवोकेट, होती लाल शर्मा, संजीव कुमार सहित अनेक लोगों ने उपस्थित होकर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि सत्संग भवन ट्रस्ट की स्थापना के साथ ही गुरु पूर्णिमा पर्व वर्षों से मनाया जा रहा है।
गुरू-पूर्णिमा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में गुरू-पूर्णिमा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार एवं हिंदी प्रवक्ता नीलम शर्मा एवं विवेक शर्मा ने संयुक्त रूप से माँ शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात् हिंदी प्रवक्ता नीलम शर्मा ने गुरू के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरू का स्थान माता-पिता एवं ईश्वर से भी बढ़कर है। सच्चा गुरू ही अपने शिष्यों का उद्धार करता है। बिना गुरू के ज्ञान प्राप्ति संभव ही नहीं है। हिंदी प्रवक्ता विवेक शर्मा ने बताया कि गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य करते हैं। बिना गुरू एक अच्छे समाज का निर्माण सम्भव नहीं है। इस अवसर पर संगीत शिक्षिका अनन्या त्रिपाठी ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुत कर गुरु के प्रति अपने भाव व्यक्त किए। प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि हमें जीवन में सफलता एवं उन्नति प्राप्त करने के लिए एक अच्छा गुरू अवश्य बनाना चाहिए। सुयोग्य गुरू के मार्गदर्शन द्वारा ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय छात्र संसद के प्रधानमंत्री दिव्यांश शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए तथा गुरुजनों के आनंदमय जीवन की मंगल कामनाएं की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
जलभराव से नाराज लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर पालिका की लापरवाही से नाराज हनुमानपुरी वार्ड-12 के नागरिकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बीते दिन हुई बारिश के बाद मोहल्ले की गलियों और घरों में पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका की नालियों की साफ-सफाई न होने और जल निकासी व्यवस्था खराब होने के कारण हल्की बारिश में भी मोहल्ला तालाब बन जाता है। गंदे पानी के घरों में घुस जाने से बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। नाराज लोगों ने मोहल्ले में एकत्र होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर पालिका कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वही प्राप्त समाचार के अनुसार वार्ड 12 के सभासद अर्जुन प्रजापति को मोहल्ला वासियो ने 5 बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए धरना उठा लिया है, मोहल्ले वालों का कहना है अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं होता है तो 5 के बाद फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मारपीट में घायल
चरथावल। आपसी विवाद मे एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमे एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रों के अनुसार थाना क्ष़्ोत्र के गांव रोनी हरजीपुर में आज सुबह किसी बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर-शराबा सुन पडौसियो सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के जिम्मेदार व्यक्तियो ने दोनो पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया तथा घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जयंती पर भाजपा नेता ने अर्पित की पुष्पांजलि
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग के टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर भगवान दक्ष प्रजापति जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने भगवान दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाज में एकता और सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति समेत समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। जनपदभर में आज धूमधाम से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया जहां अधिकाशं लोगों ने अपने अपने गुरुओं पूजा अर्चना कर गुरुओं को समानित भी किया। साथ ही गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं का आशीर्वाद भी लिया। जनपद के नई मंडी स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री बालाजी धम मंदिर में भी े धूमधाम से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बालाजी मंदिर में शुरू किया ऊँ नमो शिवाय का 24 घंटे जाप शुरू। हजारों भक्तों ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेकर प्रसाद भी किया ग्रहण। बालाजी मंदिर कमेटी के खुद अध्यक्ष हरिशंकर तायल व पदाधिकारियों ने परोसा भक्तों को प्रसाद।
सड़कों का बिछेगा रामपुरी में जाल, 37 लाख का बजट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर के मोहल्ला रामपुरी और उत्तरी रामपुरी में जर्जर सड़कों का निर्माण नगर पालिका की ओर से कराया जाएगा। पालिका निर्माण विभाग ने मुख्य सड़कों के निर्माण के लिए 37 लाख रुपये से अधिक का बजट तैयार किया है। बजट प्रस्ताव को पालिका बोर्ड की ओर से अनुमोदित कर दिया गया है।
शहर की अधिकतर सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है। करीब छह माह से सड़कों के निर्माण पर ब्रेक लगा हुआ था। तीन जून की बोर्ड बैठक में सैकड़ों के सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव अनुमोदित होने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हुआ है।प्रस्ताव पास होने के बाद वार्ड-34 रामपुरी और वार्ड-15 उत्तरी रामपुरी में जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। पालिका निर्माण विभाग के अवर अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि मोहल्ला रामपुरी में सड़क निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है।उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। बताया कि सड़क निर्माण के साथ दोनों ओर सीसी नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा। बताया कि वार्ड-15 में करीब 13 लाख रुपये का बजट सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ है। टेंडरिंग प्रक्रिया के बाद निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा।
पदम विभूषण, पदम भूषण, पदम श्री की उपाधियों के लिये किन्हीं महानुभाव/महानुभावों का नाम प्रस्तावित हो तो शीघ्र उपलब्ध कराए
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि शासन के पत्र के क्रम में आगामी वर्ष 2026 हेतु पदम विभूषण, पदम भूषण तथा पदम श्री की उपाधियों के लिये किन्ही महानुभाव/महानुभावों का नाम यदि प्रस्तावित किया जाना हो तो उनके व्यक्त्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में साइटेशन (दो प्रत्तियों में) दिनांक 30.05.2025 तक उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गई है, किन्तु वांछित सूचना/प्रस्ताव अभी तक इस कार्यालय को अप्राप्त है। आपकी आख्या प्राप्त न होने के कारण शासन को समयान्तर्गत आख्या प्रेषित नहीं की जा सकी है, जोकि अत्यन्त खेद का विषय है।
इसी क्रम में आयुक्त, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर महोदय का पत्र सं०–716/जे०ए०/2025 दिनांक 20.06.2025, पुनः प्राप्त हुआ है, जिसके अर्न्तगत वांछित सूचना यथाशीघ्र उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने कहा कि उपरोक्तानुसार आपको पुनः निर्देशित किया जाता है कि परीक्षणोपरान्त अपने-अपने क्षेत्रों से सम्बन्धित वांछित सूचना/प्रस्ताव संस्तुति सहित निर्धारित प्रारूप पर तत्काल इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि शासन को यथाशीघ्र सूचना प्रेषित की जा सके।
समाजवादी पार्टी में राहुल ठाकुर चरथावल ब्लाक अध्यक्ष व जुल्फिकार कुरैशी शाहपुर नगर अध्यक्ष मनोनीत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।समाजवादी पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के तहत समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने चरथावल सपा विधायक पंकज मलिक की संस्तुति पर ग्राम गुनियाजुड्डी निवासी राहुल ठाकुर को समाजवादी पार्टी का चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष व जुल्फिकार कुरैशी को समाजवादी पार्टी शाहपुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नवमनोनीत चरथावल सपा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल ठाकुर व शाहपुर सपा नगर अध्यक्ष जुल्फिकार कुरैशी को उनके समर्थकों के समक्ष मनोनयन पत्र सौंपते हुए जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि प्रत्येक नगर व ब्लॉक स्तर से लेकर जॉन व सेक्टर में भी समाजवादी पार्टी को बेहद मजबूत करने के क्रम में सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण आशा है कि नव मनोनीत पदाधिकारी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा नेता सत्येंद्र पाल इमलाक प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष बुढ़ाना अकरम खान, हनीफ इदरीसी, नदीम मलिक, हनीफ इदरीसी, सलीम कुरैशी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीयूईटी 2025 में अचीवर्स एकेडमी के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हाल ही में घोषित सीयूईटी 2025 (कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट) के परिणामों में गांधी कॉलोनी स्थित अचीवर्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एकेडमी के विद्यार्थियों ने न केवल गणित विषय में बल्कि जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में भी उच्चतम प्रतिशताइल प्राप्त कर जिले व माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया है। एकेडमी के निदेशक श्री सौरभ आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सीयूईटी में एकेडमी के कई विद्यार्थियों ने 97 से अधिक परसेन्टाइल प्राप्त किए हैं, जिनमें से 6 छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। गणित में अद्वितीय प्रदर्शन-मोहित रहेजा- 99.94, आन्या अग्रवाल 99.80, जूही मित्तल 99.76, अदिति गर्ग 98.80, आर्यन शर्मा 98.40, नन्दिनी गोयल 98.23, एंजल शर्मा 98.20 इसके अतिरिक्त कई अन्य छात्रों ने गणित में 97 परसेन्टाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में भी शानदार सफलता-मोहित रहेजा 99.89, जूही मित्तल 99.55, आन्या अग्रवाल 99.30, विनीत 98.20, अदिति गर्ग 98.10। सौरभ आर्य ने बताया कि छात्रों की यह सफलता कठिन परिश्रम, सुनियोजित मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि इन प्रतिभाशाली छात्रों ने भारत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अपना प्रवेश सुनिश्चित किया है, जो कि एकेडमी व जिले दोनों के लिए गर्व की बात है। एकेडमी द्वारा विद्यार्थियों की सफलता के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यापकों ने छात्रों को आगे के करियर मार्गदर्शन के लिए प्रेरित किया और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। सौरभ आर्य ने अंत में कहा, “हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि छात्रों को आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। यह सफलता उसी सोच का परिणाम है।
मंत्री अनिल ने फीता काटकर किया शुभारम्भ
भोपा। भोपा क्षेत्र में शिवभक्तों का आना आरम्भ हो चुका है। महाशिवरात्रि के अवसर पर काँवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्तों की सेवा के लिये गंगनहर पटरी पर भाकियू टिकैत द्वारा आयोजित काँवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने हवन पूजन के उपरांत फीता काटकर किया। भोपा क्षेत्र के गांव निरगाजनी झाल पर भाकियू टिकैत द्वारा प्रत्येक वर्ष शिवभक्तों की सेवा के लिए योगेश शिवाच के नेतृत्व में निःशुल्क कांवड सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। बुधवार को काँवड़ सेवा शिविर के शुभारंभ के अवसर पर हवन पूजन हुआ, जिसमें मंत्रोच्चारण के बीच आहुति प्रदान की गयी। जिसके उपरान्त उ0प्र0 सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने फीता काटकर शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर में शिवभक्तों की सेवा के लिये निःशुल्क भोजन, नाश्ता, चिकित्सा व विश्राम की व्यवस्था की गयी है। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर भोपा गंगनहर पटरी से गुजरते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाकियू के सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, बिट्टू प्रधान, सर्वेन्द्र उर्फ मिन्टू राठी, ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी, पंकज मलिक, संजय, संदीप, रविराज, धर्मेन्द्र, दिनेश, राहुल शिवाच, वासु, वंशित शिवाच, शिवम शिवाच, कालू प्रधान, मनोज, विकास चौधरी, प्रवीण, रवि, मनोज आदि उपस्थित रहे।
विवाद मे उलझे
मुजफ्फरनगर। एक युवक और बाईक सवार के बीच आपसी कहासुनी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया।
नगर की हृदय स्थली शिवचौक के समीप एक युवक और बाईक सवार युवक के बीच कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि इस दौरान कई कांवडिये मौके पर इकटठा हो गए। शिव चौक पर पुलिस की तत्परता से मामला सुलट गया। पुलिस ने दोनो पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शान्त करा दिया।
व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल ने मनाया जन्मदिन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा और नगर महामंत्री विजय बाटा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि आज बाबा नीम करोली जी महाराज के आशीर्वाद से व्यापार मंडल के संस्थापक एवं जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता का 44 वा जन्म दिवस् व्यापारियों द्वारा भगवान् आशुतोष को कड़ी चावल के प्रसाद का भोग लगवा कर जन्म दिन की खुशी मै कड़ी चावल के प्रसाद का वितरण किया और व्यापारियों के लिए हमेशा संघर्षरत रहने वाले लोक प्रिय नेता शलभ गुप्ता जी का जन्म दिवस बड़ी धूम धाम से उन्हे गुलाब की माला पहनाकर मनाया गया और भगवान् आशुतोष से उनके दीर्घायु होने की कामना की!
शलभ गुप्ता जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज मेरा ये परम सौभाग्य है कि मेरे सुख दुख् के व्यापारी साथियो के द्वारा इस प्रकार जन्म दिन के आयोजन का आयोजन करना एक अभूतपूर्व खुशी का एहसास है गुरु पूर्णिमा के पर्व पर मेरा जन्म दिन आया आज के दिन भोलो और जनता की सेवा करना मेरा परम सौभाग्य है इससे बड़ा उपहार मेरा कुछ नही हो सकता आप सबका प्यार और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है आप सबका दिल की ग्रहराइयों से आभार व्यक्त करता हु!
वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल और सुनील तायल ने शलभ गुप्ता को माला पहनाकर जन्म दिन की बधाई दी और उनकी तरक्की और यशस्वी होने की भगवान् आशुतोष से कामना की।
मुख्य रूप से शलभ गुप्ता,कृष्ण गोपाल मित्तल,सुनील तायल,दीपक मित्तल सर्राफ, जनार्दन विश्वकर्मा,मनोज गुप्ता,हिमांशु गोयल,राजेश भाटिया,विजय बाटा,अमित जैन,अंकुर जैन,अनिरुद्ध बलियांन,सुमित् ठेकेदार,सुनील करनवाल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,प्रीती वर्मा,आकाश अग्रवाल,अजय अरोरा,रोबिन संगल ,मयंक बंसल सर्राफ,जॉली सर्राफ,अंशुल सिंघल वरिष्ठ उद्योगपति,अमित शील,प्रवीन् उपाध्याय,शुभम शर्मा,संजय,सोनिया सिंघल,विनीत धीमान,वैभव त्यागी,राजपाल सिंह,अमित गुप्ता,मयंक जैन आदि व्यापारीगण मौजूद रहे!
गुरू पूर्णिमा पर किया सम्मानित
खतौली। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर माता राम मूर्ति गुरुद्वारा पहुंचकर…भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाज निर्माण में सतत संलग्न ऐसे गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथि जी श्री सोहन सिंह जी को पटका ओढ़ाकर उनको पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गुरु पूर्णिमा पर्व अभियान के अंतर्गत उनको अमित जैन (पूर्व मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) द्वारा सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया… इस अवसर पर अमित जैन (पूर्व मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) ने कहा कि गुरु न केवल ज्ञान का प्रदाता होता है, बल्कि वह शिष्य के जीवन को सद्गुण, संस्कार और सत्य के पथ पर चलने की प्रेरणा भी देता है। गुरु ही वह प्रकाश स्तंभ है जो अंधकार रूपी अज्ञान को हटाकर जीवन को दिशा और उद्देश्य प्रदान करता है..। रवि ग्रोवर (भाजपा मंडल मंत्री) ने कहा कि इस पावन दिवस पर हम सभी अपने जीवन में गुरुओं के महत्व को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें..। इस अवसर पर अमित जैन (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), वरिष्ठ भाजपा नेता आदेश मोतला, मण्डल उपाध्यक्ष रवि ग्रोवर, चंचल भूटानी एवं मण्डल मंत्री मनोज सैनी उपस्थित रहे…
आंधी-बारिश से कहीं गिरा पेड तो कहीं गिरी दीवार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। बीती रात हुई तेज हवा और बारिश से एटूजैड रोड पर पुराना पेड गिर गया। जिससे आवाजाही प्रभावित हो गई। क्रेन की मदद से सडक के किनारे पडे पेड को हटवाया।
बीती रात हुई झमाझम बारिश के कारण एक और जहां शहर की सभी सडकें तथा गली-मौहल्ले जलमग्न हो गई। वहीं दूसरी और बीती रात हुई बरसात व अांधी के कारण कुछ जगह पर पेड व होर्डिग्स गिर गए। शहर शमशाम घाट के सामने स्थित मंदिर की पूरी दीवार बारिश मे गिर गई। शहर व देहात क्षेत्र मे कई जगह इस प्रकार के छिटपुट हादसे प्रकाश मे आए हैं।
शुकतीर्थ में शहीद भगतसिंह स्पोर्ट्स एकेडमी का हुआ भूमि पूजन
– कबड्डी खिलाडी अर्जुन देशवाल ने ईंट रखकर किया शिलान्यास
मोरना – शुकतीर्थ में गुरूवार को शहीद भगतसिंह स्पोर्ट्स एकेडमी का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी अर्जुन देशवाल ने अपने हाथों से नींव की ईंट रखकर शिलान्यास किया। स्पोर्ट्स एकेडमी में वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती व बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाएंगे।
शुकतीर्थ में शहीद भगतसिंह स्पोर्ट्स एकेडमी का भूमि पूजन के पूर्व हवन यज्ञ में अतिथियों ने मंत्रोच्चारण के बीच आहूति दी। मुख्य अतिथि अर्जुन देशवाल ने कहा कि एकेडमी के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर और उच्च गुणवत्ता वाली खेल सुविधाएं मिल सकेगी। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने कहा कि क्षेत्र में कहीं पर भी खेलों के प्रति रुझान रखने वाले युवाओं के लिए खेल का मैदान नहीं है। अब युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए कहीं जाना नहीं पडेगा। एकेडमी क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा देखकर उसे निःशुल्क सुविधा देने का काम करेगी। एकेडमी में फिलहाल वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती व बैडमिन्टन के इंडोर कोर्ट बनाए जाएंगे तथा अनुभवी प्रशिक्षक भी नियुक्त किए जाएंगें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को मिशन मोड पर आगे बढ़ाने के लिए एकेडमी की स्थापना की जा रही है। आचार्य नेत्रपाल शर्मा ने हवन यज्ञ सम्पन्न कराया तथा ज्ञानसिंह सैनी व हरपाल माजरा यज्ञमान के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, देवेन्द्र चेयरमैन, यशपाल, राजीव चेयरमैन, अरूण प्रधान, मदन चौहान, अमरदीप, मंडल अध्यक्ष अरूण पाल, संजीव प्रधानाचार्य, वरूण सहरावत, सतीश सहरावत, राजीव राठी, योगेन्द्र मुखिया, आशीष राठी डायरेक्टर, बिन्नू राठी, प्रमोद राठी, नरेन्द्र प्रमुख, पं. रामकुमार शर्मा, सुधीश फौजी, धर्मेन्द्र शर्मा, संसार सिंह, संदीप चौधरी, पुनीत खोकर, विपुल, अमित सालार, संजीव कश्यप आदि मौजूद रहे।
सैंट जैवियर्स ग्लोबल स्कूल में एबीवीपी का मनाया गया स्थापना दिवस
मोरना। जटमुझेडा स्थित सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को पर्यावरण के विषय में जागरूक करने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण चिंतन गोष्ठी एवं गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौ. छोटूराम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर के पूर्व प्राचार्य नरेश मलिक ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति नैतिक कर्त्तव्य है। उन्होंने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और पॉलीथीनमुक्त जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने कहा कि प्रकृति हमें जीवन देती है और उसका संरक्षण ही सच्ची शिक्षा है। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर छात्रों को गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा समझाई और महर्षि वेदव्यास, स्वामी विवेकानंद जैसे महान गुरुओं के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय परिसर श्लोकों की गूंज और गुरुओं के चरणों में नमन से भावविभोर हो उठा। विद्यार्थियों ने “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः” जैसे मंत्रों के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की। इस अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यालय में सैकडों पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम में मेरठ प्रांत के प्रमुख अंकित स्वामी, विभाग संगठन मंत्री ओजेश गौड़ और जिला संयोजक पवन सिवाच ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति गंभीरता से सोचने और कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अध्यक्ष ओमपाल सिंह, संरक्षक चंद्रपाल सिंह, मैनेजर संजय तोमर आदि मौजूद रहे।
गुरु पूर्णिमा परमात्मा का द्वार खोलने की कुंजी हैः ओमानन्द महाराज
मोरना। पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगरी के विभिन्न आश्रमों में शिष्यों ने अपने-अपने गुरुदेव की पूजा अर्चना कर चरणामृत लिया और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
शुकतीर्थ में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हनुमद्धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, मां पीतांबरा धाम, श्री गंगा मंदिर, दंडी आश्रम, अखंड धाम, मानव निर्माण योग आश्रम, तिलकधारी आश्रम, महाशक्ति सिद्धपीठ आदि मंदिरों में पूजा अर्चना कर शिष्यों ने अपने-अपने गुरुओं के दर्शन कर पूजा अर्चना की। गुरु पूर्णिमा पर्व पर भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम स्थित समाधि मंदिर में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने तीर्थ के जीर्णोंद्धारक, शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव महाराज की चरण पादुकाओं का अभिषेक पूजन किया। वीतराग संत की प्रतिमा पर भक्तों ने पुष्पमाला पहनाकर पूजन आरती की। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल सहित हजारों भक्तो, अनुयायियों, आचार्यों, पुरोहितों, ब्रह्मचारियों ने स्वामी ओमानंद महाराज पर पुष्प वर्षा और माला अर्पण कर चरण वंदना की। पीठाधीश्वर ने सभी को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया। स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि गुरु परमात्मा के द्वार खोलने की कुंजी तथा भगवद् धाम की सीढ़ी है। गुरू चरणों में शीश नवाने से अहंकार नष्ट होता है। गुरू शिष्य का उज्ज्वल भविष्य होता है। गुरू शिष्य का संबंध ईश्वर और जीव जैसा है। गुरू ज्ञान का प्रकाश पुंज है। गुरू पूर्णिमा अपने जीवन के आध्यात्मिक, सामाजिक, शैक्षिक गुरू के चरणों में कृतज्ञता प्रगट करने का महापर्व है। यह गुरू चरणों की पूजा का उत्सव है। मंत्रपाठ प्रधानाचार्य गिरीशचन्द्र उप्रेति एवं आचार्य अरुण ने किया। स्वामी भरतदेव महाराज, समाजसेवी रमेश मलिक, ट्रस्टी देवराज पंवार, ओमदत्त देव, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, डॉ. बी.एस. जिंदल, स्वामी कनक प्रभानंद सरस्वती, सरदार सुखदर्शन बेदी, आचार्य विकास, आचार्य सुमन, पूर्व प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, अर्जुन सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र वर्मा, अशोक प्रधान, दीपक मिश्रा, ठाकुर प्रसाद, दिल्ली से किरण चानना, आचार्य युवराज, डॉ. रामकिशोर आदि मौजूद रहे।


