समाचार (Muzaffarnagar News)
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शहरी सफाई व्यवस्था परखने फील्ड में उतरीं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शहर में नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवार को सफाई व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कई क्षेत्रों का अचानक दौरा कर सफाई, घर-घर कूड़ा संग्रहण, कूड़े के पृथककरण अभियान और स्कूलों की स्थिति का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मौके पर खड़े होकर सफाई कार्य की निगरानी की और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की वास्तविक स्थिति समझने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कई इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कूड़े के स्रोत से ही पृथककरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की और सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सबसे पहले पालिकाध्यक्ष रजवाहा रोड पर स्थित मंडी श्मशान घाट गेट के सामने बने कूड़ा डलावघर पहुंचीं। यहां उन्होंने देखा कि डलावघर का भू-तल कच्चा है, जो बरसात के दौरान समस्या बढ़ा सकता है। उन्होंने तत्काल ही कूड़ा निस्तारण का कार्य देख रही कंपनी जेएस एनवायरो की टीम को बुलाकर पक्का फाउंडेशन प्लेटफार्म निर्माण के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने मौके पर खड़े रहकर सफाई कर्मियों से डलावघर के आसपास सड़क तक सफाई कराई और रजवाहा रोड की साइड पटरी को भी नियमित रूप से साफ रखने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़े के पृथककरण के लिए चल रहे जागरूकता अभियान में लगे कर्मचारियों से वीडियो कॉल पर बात कर उनकी लोकेशन और कार्य की रफ्तार की जांच की। जागरुकता अभियान को और तेज करने को कहा। भोपा रोड स्थित जेएस एनवायरो कंपनी की दोनों पार्किंग में पहुंचकर उन्होंने गारबेज टिपर वाहनों की स्थिति का निरीक्षण किया। यहां चार वाहन खराब अवस्था में खड़े मिले। पालिकाध्यक्ष ने इस पर नाराज़गी जताते हुए कंपनी के प्रोजेक्ट हेड नितेश चैधरी को मौके पर ही सभी वाहनों को तत्काल ठीक कराकर वार्डों में भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण देना नगरपालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद पालिकाध्यक्ष नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित बेसिक शिक्षा परिषद् की प्राइमरी पाठशाला पहुंचीं। पूर्व निरीक्षण में दिए गए सफाई निर्देशों की प्रगति की उन्होंने समीक्षा की। स्कूल परिसर में आवश्यक निर्माण और मरम्मत की जरूरत देखते हुए उन्होंने बीएसए से फोन पर बातचीत कर तुरंत आवश्यक कार्य शुरू कराने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय के सौंदर्यकरण और जर्जरता दूर करने में नगरपालिका परिषद् भी कायाकल्प योजना के तहत पूरा सहयोग करेगी। निरीक्षण के अंत में पालिकाध्यक्ष ने कहाकृकि नगर की स्वच्छता केवल नगरपालिका का ही नहीं, बल्कि हम सबका सामूहिक दायित्व है। हम तभी एक स्वस्थ और सुंदर शहर बना सकते हैं, जब प्रत्येक नागरिक कूड़े को स्रोत पर ही पृथक करे और सफाई कर्मियों का सहयोग करे। नगरपालिका परिषद् पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है, और मैं स्वयं लगातार निरीक्षण कर रही हूं। हमारा लक्ष्य हैकृस्वच्छ, सुरक्षित और विकसित मुजफ्फरनगर बनाना। इसके लिए न कोई समझौता होगा, न कोई लापरवाही बर्दाश्त की जाएगी। निरीक्षण में व्यापारी नेता शलभ गुप्ता एडवोकेट, पूर्व सभासद प्रियांशु जैन और एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, नीतेश चैधरी के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
शोकसभा में दी श्रद्धंाजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सपा नेता गौरव जैन के पिता की रस्म तेरहवीं एवं श्रद्धंाजलि सभा मे पहंुचे गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
शहर के मौहल्ला लोहिया बाजार निवासी सपा नेता गौरव जैन के पिता अनिल कुमार जैन-तितरवाडा वाले-का बीमारी के चलते विगत 13 नवम्बर 2025 को निधन हो गया था। आज आर्य समाज रोड सिद्धार्थ कालोनी की एस.एस.जैन सभा में स्व.अनिल जैन की रस्म तेरहवीं एवं श्रद्धंाजलि सभा आयोजित हुई। जिसमें पहंुचे विभिन्न राजनीतिज्ञों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियो,व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा समाजसेवियों ने स्व.अनिल जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धंाजलि दी। इस दौरान परिवारजनों मे गौरव जैन, नितिन जैन, अश्वनी जैन आदि मौजूद रहे।
शराब की दुकानों का जिला आबकारी अधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उप ज़िला मजिस्ट्रेटो एवं जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह द्वारा जनपद की देशी शराब, कम्पोजिट शॉप एवं मॉडल शॉप दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा, मुजफ्फरनगर महोदय द्वारा विगत दिवस के प्राप्त समाचार के अनुसार दिये गये निर्देशों के अनुपालन में समस्त उप ज़िला मजिस्ट्रेट, जनपद मुजफ्फरनगर एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री राकेश बहादुर सिंह की पूरी टीम द्वारा एक साथ अपने-अपने तहसील क्षेत्रान्तर्गत संचालित देशी शराब की 11, कम्पोजिट शॉप की 11 एवं मॉडल शॉप की 07 कुल 29 दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विशेष रूप से जाँच की गईः-दुकानों पर संबंधित अभिलेख यथा अनुज्ञापन, स्टॉक रजिस्टर आदि अन्य आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता जाँच की गई। दुकानों पर उपलब्ध मदिरा स्टॉक का मिलान स्टॉक रजिस्टर से किया गया। दुकानों पर संचित स्टॉक को रैण्डम आधार पर आबकारी विभाग के स्कैनर से स्केन करने कर चैक किया गया। समस्त पेटियों पर लगे बार-कोड एवं पौव्वा/अध्धा/बोतल एवं कैन पर लगे क्यू0आर0 कोड सही पाये गये। दुकान पर गतवर्ष की कोई मदिरा नही पायी गयी एवं न ही दुकान पर कोई भी पौव्वा/अध्धा/बोतल एवं कैन खुली पायी गयी। समस्त मदिरा वित्तीय वर्ष 2025-26 की ही पायी गयी। दुकानों पर ओवर-रेटिंग की सम्भावंना के दृष्टिगत ग्राहकों से टेस्ट परचेज करायी गयी। टेस्ट परचेजिंग के दौरान मदिरा की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही होना पायी गयी। दुकानों पर रेट लिस्ट एवं “न्च् म्गबपेम ब्पजप्रमद ।चच” को डाउनलोड किये जाने सम्बन्धी क्यू0आर0 कोड़ की सार्वजनिक सूचना चस्पा पायी गयी। दुकान परिसर की व्यवस्था दुकान के अंदर और बाहर स्वच्छता पायी गयी एवं दुकानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरें संचालित पाये गये। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर उपस्थित विक्रेताओं को चेतावनी व निर्देश दिए गए कि दुकानें आबकारी नियमों के अनुरूप ही संचालित हों और ग्राहकों से किसी प्रकार की अभ्रदता न हो। आमजन से भी अपील की है कि किसी भी तरह की अवैध बिक्री, ओवररेटिंग या अनियमितता की सूचना तुरंत आबकारी विभाग के टोल फ्री नम्बर एवं क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों को दें। उप जिला मजिस्ट्रेटस एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री राकेश बहादुर सिंह की पूरी टीम द्वारा की गई चेकिंग से पूरे जनपद भर में एक प्रकार से हड़कंप मचा रहा।
श्रद्धालुओं ने किया भंडारे में प्रसाद ग्रहण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अमावस्या के अवसर पर भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार की और से भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकडो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। प्रत्येक माह की भंाति अमावस्या तिथि पर भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार की और से भण्डारे का आयोजन किया गया।इस दौरान समाजसेवी भीमसैन कंसल, युवा उद्यमी पराग कंसल सहित संस्था के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
22 नवम्बर से होगा श्रीराम कथा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नई मन्डी रामलीला भवन में आगामी 22 नवम्बर से श्री रामकथा का आयोजन किया जायेगा। सन्त प्रवर विजय कौशल जी महाराज श्रद्धालुओं के समक्ष श्री राम कथा की अमृत वर्षा करेंगे। नई मन्डी रामलीला भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में श्री रामभक्त कंसल परिवार एवं कथा आयोजक उद्योगपति भीमसैन कंसल ने आयोजित प्रेसवार्ता मंे बताया कि लम्बे समय के बाद सन्त विजय कौशल जी महाराज मुजफ्फरनगर में श्रीराम कथा करेंगे। उन्होंने बताया कि 22 नवम्बर को प्रातः 10 बजे श्री राम विहार से कलश यात्रा निकाली जायेगी। जो नई मन्डी रामलीला भवन पहंुचेगी। जहंा विधि विद्यान से कलश स्थापित होंगे। उन्होंने बताया कि 22 से 29 नवम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीराम कथा की अमृत वर्षा होगी। कथा स्थल पर 23 नवम्बर को श्री राम जन्म आयोजित किया जायेगा। तथा 24 नवम्बर को कथा स्थल पर श्रीराम विवाह का भव्य आयोजन होगा। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे से भण्डारा होगा। रविवार 30 नवम्बर को कथा सवेरे 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी तत्पश्चात भण्डारा होगा। समाजसेवी भीमसैन कंसल ने बताया कि सन्त विजय कौशल जी महाराज द्वारा श्रीराम विहार में उनके आवास पर प्रतिदिन हवन किया जायेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्रीराम कथा का श्रवण करें। प्रेसवार्ता मंे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, समाजसेवी भीमसैन कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्यमी राकेश बिन्दल, उद्यमी नरेन्द्र गोयल, मनोज पुण्डीर, पूर्व सभासद विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, सभासद नवनीत गुप्ता, देवेश कौशिक, व्यापारी नेता संजय मित्तल, समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल, भाजपा नेता अचिन सागर, पराग कंसल, अशोक गर्ग, विशाल गर्ग, भाजपा नेता विजय शुक्ला, अम्बरीश सिंघल,कैलाश चन्द ज्ञानी, चचा जे.पी, योगेश कुमार सहित आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
दो शराब तस्कर दबोचे
चरथावल। थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक चरथावल के पर्यवेक्षण में, उपनिरीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 नवंबर, 2025 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने अशोक पुत्र कृपाराम निवासी दहचंद को घिस्सूखेड़ा चैकड़ा मार्ग स्थित शमशान घाट से गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 पौव्वे अवैध देशी शराब (13 पौव्वे महबूबा मार्का और 7 पौव्वे चेतक मार्का) बरामद हुई। अशोक के खिलाफ थाना चरथावल में मुअसं 293/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार और हेड कांस्टेबल अजीत सिंह शामिल थे। इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी सदर और प्रभारी निरीक्षक चरथावल के कुशल पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह और उनकी टीम ने उसी दिन जयकरन पुत्र जनेश्वर (लगभग 45 वर्ष) निवासी कसौली को जितेंद्र पंचर वाली दुकान, दधेड़ू खुर्द से गिरफ्तार किया। जयकरन के कब्जे से 24 पाउच चेतक मार्का देशी शराब बरामद हुई। जयकरन के खिलाफ मुअसं 294/25 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। इस गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल घनश्याम और कांस्टेबल अनीश शामिल थे। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
समस्याओं का किया समाधान
चरथावल। कस्बे में अधिकारियों ने नगरवासियों और क्षेत्रवासियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में एसआईआर (ैप्त्) फॉर्म भरने से संबंधित समस्याओं को सुना गया और उनका समाधान किया गया। अधिकारियों ने लोगों के बीच फैले भ्रम को भी दूर किया।
दरअसल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत एसआईआर फॉर्म भरने में नगरवासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन समस्याओं के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इन समस्याओं को दूर करने के लिए नायब तहसीलदार सुनील कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी अमरवीर सिंह ने क्षेत्रवासियों और नगरवासियों के साथ यह बैठक आयोजित की। उन्होंने सभी की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही उनका निवारण किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने कहा कि यदि फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या आती है या कोई कर्मचारी परेशान करता है, तो इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की।
बाल बाल टला हादसा
जानसठ। गुरुवार सुबह खतौली मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क में गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना सुबह करीब पांच बजे खतौली मार्ग पर कॉल स्टोर के पास हुई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक सुरक्षित बच गया। सड़क से गुजर रहे राहगीर भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे, जिससे किसी बड़े जानमाल के नुकसान से बचा जा सका। ट्रॉली पलटने के कारण सड़क पर भारी मात्रा में गन्ना बिखर गया। इससे खतौली मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने स्थानीय लोगों जावेद, सलीम, फुरकान,आबिद की मदद से काफी मशक्कत के बाद सड़क से गन्ना हटवाया। इसके बाद ही जाम खुल सका और मार्ग पर आवागमन सामान्य हो पाया।
समस्या के समाधान की मांग
चरथावल। विकासखंड स्थित ग्राम मथुरा में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मथुरा से नगला राई को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग अक्सर जलभराव से प्रभावित रहता है। यह मार्ग मथुरा, नियमों, कसौली, बुड्ढा खेड़ा और छमाऊ जैसे कई गांवों को भी जोड़ता है, जिससे इसकी अहमियत बढ़ जाती है। नैनपाल, मोहित पाल, रविंदर, आवाज़, इस्लाम, विकास कुमार, प्रदीप और दीपक सहित कई ग्रामीणों ने सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान वीरपाल ने बताया कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है और बजट आने पर जल्द ही कार्य कराया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। शकील उर्फ लोटा ने कहा कि यहां अक्सर जलभराव होता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है। चेमऊ नौशाद ने बताया कि यह मार्ग दिन-रात व्यस्त रहता है, फिर भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने जल्द समाधान की मांग की है।
एजूकेशनल / एंटरटेनमेंट टूर लैंसडाउन गया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के एम०एस०सी (फूड एण्ड न्यूट्रिशन) व बी0एस0सी0 (गृहविज्ञान) की छात्राओं का एजूकेशनल / एंटरटेनमेंट टूर लैंसडाउन गया । महाविद्यालय प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने डीन नवनीत वर्मा, गृह विज्ञान संकाय की शिक्षिकाओं शिवांगी वशिष्ठ, नीलू राठी व शाजिया रहबर एवं छात्राओं को शुभकामनाओं सहित टूर के लिए रवाना किया। टूर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मनोरंजन के साथ-साथ पर्यटन व साज सज्जा आदि विषयों की नवीनता से अवगत कराना था।
एजूकेशनल / एंटरटेनमेंट टूर की शुरूआत सर्वप्रथम कोटद्वार स्थित सिद्धबली मन्दिर से की गयी तत्पश्चात कोटद्वार व लैंसडाउन के मध्य पहाडों व झरनों की रमणीयता से युक्त दुर्गा देवी मन्दिर के दर्शन किये गये । उसके बाद टूर लैंसडाउन के लिये रवाना हुआ, जहां पहुंचकर छात्राओं ने वहां स्थित चर्च की भव्यता का आनन्द उठाया, टीपदृइनदृटॉप पहुंचकर पहाड की वादियों को अपनी स्मृति में कैद किया। इसके बाद भुल्लाताल स्थित पार्क में विचरण किया वहां के प्राकृतिक सौदर्य का आनन्द लिया व झील में नौकायन कर एक अलग अनुभव को महसूस किया । लैंसडाउन स्थित दुकानों पर उपस्थित विभिन्न प्रकार के ऊनी वस्त्रों उनके फैबरिक व कढाई के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी गयी । महाविद्यालय प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने बताया कि इस प्रकार के कायक्रमों से छात्राओं के शैक्षिक, व्यवाहरिक व समाजिक ज्ञान में वृद्धि होती है व उनमें आत्मविश्वास बढता हैं। एम०एस०सी (फूड एण्ड न्यूट्रिशन) व बी०एस०सी० (गृहविज्ञान) की छात्र छात्राओं ने इस एक दिवसीय ज्ञानवर्धक दौरे को अत्यन्त रूचिपूर्ण तरीके से समझा व आनन्द लिया।
परम पूज्य मुनि श्री 108 भव्य भूषण जी महाराज की समाधि पर कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण विनयांजलि
खतौली। परम पूज्य जैनाचार्य श्री १०८भारत भूषण जी मुनिराज से दीक्षित उनके परम शिष्य मुनि श्री १००८ भव्य भूषण जी महाराज ने आज दिनांक २० नवंबर २०२५ , दिन गुरुवार को प्रातः ठीक ९ः४० मिनट पर बाबा भगीरथ वर्णी जी द्वारा स्थापित श्री १००८ पदम प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर ( प्रसिद्ध लाला माढ़े लाल जी जैन ), मोहल्ला कानून गोयान , खतौली में उत्कृष्ट समाधि पूर्वक अपने नश्वर शरीर का त्याग कर समाधि मरण को प्राप्त किया। मुनि श्री जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन जैन धर्म के सिद्धांतों, अहिंसा, करुणा और तपस्या के प्रसार में समर्पित कर दिया। मुनि श्री को आचार्य श्री भारत भूषण जी मुनिराज ने २७ नवंबर २०११ को तीर्थ क्षेत्र पर दीक्षा प्रदान की थी उन्होंने हजारों लोगों के जीवन को सही दिशा दी और उनकी शिक्षाएं युगों-युगों तक मानवता का कल्याण करती रहेंगी। उनका संयम पथ पर अडिग रहना और समता भाव हम सभी के लिए अनुकरणीय है। इस दुःख की घड़ी में, हम सभी जैन समाज के सदस्य और भक्तगण उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं और पुण्यात्मा के मोक्ष की कामना करते हैं। आत्मा मोक्ष की ओर अग्रसर हो। विनम्र श्रद्धांजलि।
गौवंश को पहंुचाया गौशाला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । देर रात रूडकी रोड पर भूखे प्यासे भटक रहे गौवंश को गौरक्ष संगठन ने सुरक्षित गौशाला पहंुचाया।
बीती देर रात गौरक्षको को सूचना मिली कि फ्रैण्डस कालोनी स्थित एक बैंकट हाॅल के पास दो बछढे बीमारी की अवस्था में घूम रहे थे। नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहंुचे गौरक्षकों ने उक्त दोनो गौवंश को गौशाला भिजवाया। मौहल्लावासियों का कहना है कि कुछ लोग बहुत कम के बछडों को सडकों पर छोड देते हैं। जो भूखे प्यासे इधर-उधर सडकों पर भटकते रहते हैं। अक्सर आवारा कुत्ते भी इन छोटे-छोटे बछडों को परेशान करते हैं। अतः बहुत कम उम्र के बछडों को इस प्रकार आवारा ना छोडा जाय।
जनसुनवाई में समस्याओं का किया निस्तारण्
मुज़फ़्फ़रनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया द्वारा कार्यालय परिसर में जनता दर्शन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव उनके समक्ष प्रस्तुत किए। डॉ. तेवतिया ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विभाग की प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लें और निर्धारित समयसीमा में समाधान की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनता से भी अपील की कि वे अपनी समस्याएं एवं सुझाव विभाग तक निडर होकर पहुँचाएँ, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
विश्व बाल दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार व डॉ राजीव कुमार सदस्य, बाल कल्याण समिति द्वारा विश्व बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को खेल व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु बाल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। बच्चों/ बाल खिलाड़ियों ने मैच में खूब चैके/छक्के लगाकर, विद्यालय परिसर में बाल दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विश्व बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के वैश्विक प्रयासों को मजबूत करता है। 1959 में बाल अधिकार घोषणा और 1989 के कन्वेंशन की वर्षगांठ के रूप में विश्व बाल दिवस बच्चों की आवाज़ को दुनिया के सामने लाने का मंच है।
प्रत्येक बच्चा सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान और अवसरों का हकदार है। 20 नवंबर को मनाया जाने वाला यह वैश्विक दिवस न केवल बच्चों के अधिकारों का उत्सव है, बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा और मजबूती के लिए सभी को एकजुट करने का अभियान भी है। इस वर्ष की थीम “मेरा दिन, मेरे अधिकार” बच्चों की आवाज़ को केंद्र में रखते हुए उन्हें अपनी बात कहने की स्वतंत्रता और शक्ति प्रदान करने का संदेश देती है।इस महत्वपूर्ण दिवस की नींव 1954 में रखी गई थी, जब इसे सार्वभौमिक बाल दिवस के रूप में संस्थापित किया गया। 20 नवंबर इतिहास में इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन 1959 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों की घोषणा को अपनाया, और 1989 में दुनिया ने बाल अधिकारों पर कन्वेंशन को भी इसी दिन मंजूरी दी। 1990 के बाद से यह दिवस उन दोनों ऐतिहासिक दस्तावेजों की वर्षगांठ के रूप में भी मनाया जाता है, जिन्होंने बच्चों के अधिकारों को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत कानूनी पहचान दी। विश्व बाल दिवस 2025 का मूल उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, समान अवसर और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करना है। यह दिन दुनिया के हर हिस्से में बच्चों के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान खींचता है, जिनमें हिंसा, शोषण, गरीबी, भेदभाव, उपेक्षा, शिक्षा से वंचित होना, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और युद्ध जैसी स्थितियाँ शामिल हैं। यूनिसेफ के नेतृत्व में चल रहे इस वैश्विक अभियान का केंद्रबिंदु है बच्चों की आवाज़ सुनना और उन्हें निर्णयों में भागीदार बनाना। प्रत्येक बच्चा सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ पानी, पौष्टिक भोजन, स्वस्थ जीवन और अपने भविष्य को आकार देने की स्वतंत्रता का अधिकार रखता है। माता-पिता, शिक्षक, सरकारें, मीडिया और समाज के विभिन्न हिस्सों से अपेक्षा की जाती है कि वे इनके अधिकारों को समझें, मानें और सुरक्षित रखें। संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकृत बाल अधिकारों पर यह कन्वेंशन बच्चों के जीवन के हर पहलू को छूता है जिसमे परिवार की जिम्मेदारी, हिंसा और शोषण से सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य सेवाएँ, संस्कृति और भाषा की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आज़ादी, युद्ध और तस्करी से बचाव, न्यायिक संरक्षण व विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए अतिरिक्त सहायता प्रदान करना शामिल है। उक्त आयोजन में विद्यालय प्रधानाध्यापक श्रीमती मीनू, शिक्षक व श्री शिवराज सिंह सदस्य इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध प्लाटिंग को लेकर विकास प्राधिकरण विभाग ने लगाया बोर्ड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । ग्राम खांजापुर क्षेत्र के काली नदी के पास हो रही अवैध प्लाटिंग की लेकर विकास प्राधिकरण विभाग के अधिकारियों के बिना स्वीकृति के अवैध प्लाटिंग और निर्माण की शिकायतें मिली थीं। जिसपर विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर ध्वस्तीकरण का बोर्ड लगाया। यह बोर्ड अवैध निर्माण की सूचना देता है और यह भी बताता है कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सीलिंग, ध्वस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई शामिल है। यह कार्रवाई सुनिश्चित करती है कि प्राधिकरण द्वारा बिना अनुमति के कोई भी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्हीने बोर्ड पर लिखा है। कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यह कालोनी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण सेतलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध रूप से विकसित की गई है। अवैध प्लाटिंग कर्ता के विरूध प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश प्रदेश नगर नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही कर दी गई है। जनता से अनुरोध है। की उक्त स्थल पर किसी भी भूखण्ड / भवन को क्रय विक्रय करने से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में प्राधिकरण कार्यालय से उक्त स्थल के तलपट मानचित्र स्वीकृति आदि की जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त ही भूखण्ड / भवन क्रय विक्रय कर ताकि अवैध प्लाटिंग कर्ता द्वारा आप सभी को गुमराह ना किया जा सके ।
मुज़फ़्फरनगर में बच्चों के लिए फ़ोर्टिस हाॅस्पिटल मानेसर ने मुफ्त कार्डियक स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । फ़ोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर ने बच्चों में जन्मजात और एक्वाइयर्ड हार्ट डिसीसेस का समय रहते पता लगाने के उद्देश्य से एक पीडियाट्रिक कार्डियक स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया। इस कैंप में क्षेत्रभर से आए शिशुओं, बच्चों और किशोरों की मुफ़्त कार्डियक जांच की गई। यह कैंप श्री साई हॉस्पिटल में रेज़ इंडिया फॉउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ। श्री साई हॉस्पिटल इस क्षेत्र का एक प्रमुख पीडियाट्रिक सेंटर है, जिसका नेतृत्व अस्पताल के पीडियाट्रिक कंसल्टेंट्स डॉ. गिरीश कुमार और डॉ. समर्थ कुमार कर रहे हैं। दोनों विशेषज्ञों का उद्देश्य है कि सुपर स्पेशियलिटी उपचार गांव-स्तर तक ज़रूरतमंद मरीजों तक पहुँच सके। रेज़ इंडिया फॉउंडेशन की लिटिल हार्ट बीट्स पहल इन बच्चों के कार्डियक उपचार के लिए आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों का समर्थन करती है। कैंप के दौरान फ़ोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर के पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. दीपक ठाकुर के नेतृत्व में अनुभवी बाल हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने विस्तृत जांचें कीं, जिनमें क्लिनिकल असेसमेंट, इकोकार्डियोग्राफी और ईसीजी शामिल थे। कई बच्चों में पहली बार हृदय संबंधी समस्याओं का पता चला और उन्हें समय पर उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया गया, जिससे प्रारंभिक स्क्रीनिंग की आवश्यकता और भी मज़बूत हुई।कैंप में माता-पिता को हृदय रोगों के शुरुआती लक्षण पहचानने, बच्चों में हार्ट-हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। अभिभावकों ने इस सुलभ जांच सेवा और विशेषज्ञों द्वारा दी गई स्पष्ट जानकारी के लिए आभार जताया। यह पहल समुदाय में बाल हृदय देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुई। कैंप के बारे में बात करते हुए, फ़ोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर के कार्डियक साइंसेज़ और पीडियाट्रिक्स विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. दीपक ठाकुर ने कहा, “भागीदारी शानदार रही और जितने बच्चों की हम स्क्रीनिंग कर पाए, उससे यह पहल बेहद सार्थक हो गई। कई हृदय रोग शुरुआती वर्षों में बिना लक्षणों के रहते हैं, हमारा लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा बिना निदान के न रह जाए।” फ़ोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स और विशेष उपचार के ज़रिए बाल हृदय देखभाल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों के हृदय स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए टीम क्षेत्रभर में लगातार हेल्थ कैंप और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।
विधायक ने लिया मुनि प्रणम्य सागर से आशीर्वाद
चरथावल। विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने अहिं मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मुलाकात विधायक के जनसंपर्क अभियान के दौरान हुई। विधायक पंकज मलिक अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे, तभी उन्होंने मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के काफिले को देखा। उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाकर मुनि श्री से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। मुनि श्री ने भी विधायक को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक पंकज मलिक के साथ भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राज किशोर शर्मा और अमित सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। विधायक पंकज मलिक इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वह क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं, बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रहे हैं और स्थानीय लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं।
अवैध मादक तस्कर को दबोचा
मीरांपुर। थाना मीरापुर पुलिस व मिशन शक्ति टीम द्वारा 01 वांछित अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर एवं थाना प्रभारी मीरापुर ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे आपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत 11 अक्टूबर को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था तथा उसका एक साथी अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 67 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मामला पंजीकृत किया था तथा वांछित/फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर टीम गठित कर प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में थाना मीरापुर पुलिस व मिशन शक्ति टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को चैकिंग हेतु रोका गया जिसके द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर अभियुक्त प्रमोद उर्फ पप्पू उर्फ पिन्टु पुत्र लाला निवासी नूरवाला महादेव कॉलोनी थाना किला, पानीपत बिजनौर मार्ग पर रामराज बार्डर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य किया जाता है। वह उडीसा से सस्तों दामों पर गांजा खरीदकर लाते हैं तथा उसे उंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ करता है। वह पूर्व में अपने साथी के साथ उडीसा से बडी मात्रा में गांजा खरीदकर लाया था । थाना मीरापुर पुलिस द्वारा मेरे साथी को पकड लिया तथा मैं वहां से फरार हो गया था। आज में व उडीसा से खरीदकर लाये गये गांजे की बिजनौर सप्लाई करने जा रहा था कि पुलिस द्वारा मुझे पकड लिया गया। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उ0नि0 श्री योगेश कुमार, दीपक शर्मा, म.उ.नि. ममता अत्री, का. एशवीर सिंह, मनवीर सिंह, म0का0 मधु थाना मीरापुर शामिल रहे।
शहरी सफाई व्यवस्था परखने फील्ड में उतरीं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप
कंपनी जेएस एनवायरो की पार्किंग में खराब खड़े मिले चार वाहन, कच्चा कूड़ा डलावघर देखकर जताई नाराजगी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शहर में नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवार को सफाई व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कई क्षेत्रों का अचानक दौरा कर सफाई, घर-घर कूड़ा संग्रहण, कूड़े के पृथककरण अभियान और स्कूलों की स्थिति का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मौके पर खड़े होकर सफाई कार्य की निगरानी की और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की वास्तविक स्थिति समझने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कई इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कूड़े के स्रोत से ही पृथककरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की और सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सबसे पहले पालिकाध्यक्ष रजवाहा रोड पर स्थित मंडी श्मशान घाट गेट के सामने बने कूड़ा डलावघर पहुंचीं। यहां उन्होंने देखा कि डलावघर का भू-तल कच्चा है, जो बरसात के दौरान समस्या बढ़ा सकता है। उन्होंने तत्काल ही कूड़ा निस्तारण का कार्य देख रही कंपनी जेएस एनवायरो की टीम को बुलाकर पक्का फाउंडेशन प्लेटफार्म निर्माण के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने मौके पर खड़े रहकर सफाई कर्मियों से डलावघर के आसपास सड़क तक सफाई कराई और रजवाहा रोड की साइड पटरी को भी नियमित रूप से साफ रखने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़े के पृथककरण के लिए चल रहे जागरूकता अभियान में लगे कर्मचारियों से वीडियो कॉल पर बात कर उनकी लोकेशन और कार्य की रफ्तार की जांच की। जागरुकता अभियान को और तेज करने को कहा। भोपा रोड स्थित जेएस एनवायरो कंपनी की दोनों पार्किंग में पहुंचकर उन्होंने गारबेज टिपर वाहनों की स्थिति का निरीक्षण किया। यहां चार वाहन खराब अवस्था में खड़े मिले। पालिकाध्यक्ष ने इस पर नाराज़गी जताते हुए कंपनी के प्रोजेक्ट हेड नितेश चैधरी को मौके पर ही सभी वाहनों को तत्काल ठीक कराकर वार्डों में भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण देना नगरपालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद पालिकाध्यक्ष नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित बेसिक शिक्षा परिषद् की प्राइमरी पाठशाला पहुंचीं। पूर्व निरीक्षण में दिए गए सफाई निर्देशों की प्रगति की उन्होंने समीक्षा की। स्कूल परिसर में आवश्यक निर्माण और मरम्मत की जरूरत देखते हुए उन्होंने बीएसए से फोन पर बातचीत कर तुरंत आवश्यक कार्य शुरू कराने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय के सौंदर्यकरण और जर्जरता दूर करने में नगरपालिका परिषद् भी कायाकल्प योजना के तहत पूरा सहयोग करेगी। निरीक्षण के अंत में पालिकाध्यक्ष ने कहाकृकि नगर की स्वच्छता केवल नगरपालिका का ही नहीं, बल्कि हम सबका सामूहिक दायित्व है। हम तभी एक स्वस्थ और सुंदर शहर बना सकते हैं, जब प्रत्येक नागरिक कूड़े को स्रोत पर ही पृथक करे और सफाई कर्मियों का सहयोग करे। नगरपालिका परिषद् पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है, और मैं स्वयं लगातार निरीक्षण कर रही हूं। हमारा लक्ष्य हैकृस्वच्छ, सुरक्षित और विकसित मुजफ्फरनगर बनाना। इसके लिए न कोई समझौता होगा, न कोई लापरवाही बर्दाश्त की जाएगी। निरीक्षण में व्यापारी नेता शलभ गुप्ता एडवोकेट, पूर्व सभासद प्रियांशु जैन और एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, नीतेश चैधरी के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कृषकों को रबी की फसलों के बचाव हेतु दिये सुझाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने समस्त कृषक भाइयों को अवगत है कि रबी में उगाई जाने वाली खाद्यान्न फसलों में गेहूँ, सरसो, गन्ना, चना,मटर एवं आलू की फसलों तापमान में गिरावट के साथ आद्र्रता वृद्धि होने के कारण रबी फसलों में लगने वाले सामयिक कीट/रोग के प्रकोप की सम्भावना बढ़ गयी है, जिसके दृष्टिगत बचाव एवं प्रबन्धन हेतु कृषकों को दिये सुझाव दिये । उन्होंने बताया कि
सरसो/राई-बीज शोधन रू बीज जनित रोगों के सुरक्षा हेतु 2.5 ग्राम थिरम 75 प्रतिशत, मेटाऐक्सिल 2.0 ग्राम प्रति किग्रा० बीज की दर से उपचारित सफेद गेरूई एवं तुलासिता रोग की प्रारंभिक अवस्था में रोकथाम की जा सकती है।
पत्ती सुरंगक (लीफ माइनर)ः जैविक नियंत्रण कारक एजाडिरेक्टिन (नीम आपल) 0.15 प्रतिशत ई०सी० 2.5 लीटर प्रति हे० की दर से प्रयोग किया जा सकता है। कीट के रसायनिक नियंत्रण हेतु डाईमिथेएट 30 प्रतिशत ई०सी० अथवा लैम्ब्डासाईहलोथ्रिन 4.9 प्रतिशत सी०एस० 750 मि०ली० मात्रा को प्रति हे० की दर से 600-750 लीटर पानी में घोलकर छिडकाव करें।
अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा इस रोग के नियंत्रण हेतु मैन्कोजब 75 प्रतिशत डब्लू०पी० अथवा जिलेब 75 प्रतिशत की 2.0 किग्रा० मात्रा प्रति हे० की दर से 600-750 लीटर पानी में घोलकर छिडकाव करना चाहिए।
मृदृरोमिल आसिता – रोग इस रोग के नियंत्रण हेतु मैन्कोजब 75 प्रतिशत डब्लू०पी० अथवा जिनेब 75 प्रतिशत की 2.0 किग्रा मात्रा प्रति हे0 की दर से 600-750 लीटर पानी में घोलकर छिडकाव करना चाहिए।
आरा मक्खी – डाईमिथाकएट 30 प्रतिशत 650 मिली०/ हे० अथवा क्यूनालफास 25 प्रतिशत ई०सी० की 1.2 ली० मात्रा/हे० की दर से 700 ली० पानी में घोलकर छिडकाव करे।
गेहूँ -बीज शोधन – बीज जनित रोगों जैसे अनावृत कंडुआ एवं करनाल बंट के सुरक्षा हेतु 2.5 ग्राम थिरम 75 प्रतिशत, मेटाऐक्सिल 2.0 ग्राम प्रति किग्रा० बीज की दर से उपचारित कर बीज शोधन करना चाहिए।
भूमि शोधन – भूमिजनित रोगों से बचाव हेतु ट्राईकोडर्मा 2.5 किग्रा० प्रति हे0 की दर से 60-75 किग्रा० गोबर की खाद में मिलाकर हल्के पानी का छींटा देकर 8-10 दिन छाया में रखने के पश्चात बुवाई से पूर्व आखिरी जुताई के समय खेत में मिलाकर भूमि शोधन करना चाहिए।
दीमक / गुजिया ब्युवेरिया बेसियाना 1.15 प्रतिशत की 2.5 किग्रा० प्रति हे0 की दर से 60-75 किग्रा० गोबर की खाद में मिलाकर हल्के पानी छींटा देकर 8-10 दिन छाया में रखने के पश्चात बुवाई से पूर्व आखिरी जुताई में समय खेत में मिला देने से दीमक सहित अन्य भूमि जनित कीटों का नियंत्रण हो जाता है। खडी फसल में दीमक / गुजिया के नियंत्रण हेतु क्लोरपाईरीफास 20 प्रतिशत ई०सी० 2.5 ली० मात्रा प्रति हे० की दर से सिंचाई के पानी के साथ प्रयोग करें।
खरपतवार नियंत्रण मंडुसी / गेंहुसा, जंगली जई एवं चैडी पत्ती वाले खरपतवारों के नियंत्रण हेतु क्लोडिनाफाप प्रोपेर्जिल 15 प्रतिशत डब्लू०पी की 400 ग्राम, सल्फोसल्फ्युरान 75 प्रतिशत $ मेटसल्फ्यूरान मिथाइल 20 प्रतिशत डब्लू०पी० की 20 मात्रा 500-600 ली० पानी में घोलकर खरपतवार के दो पत्ती की अवस्था में प्रथम सिंचाई के पश्चात छिडकाव करना चाहिए।
पत्ती धब्बा रोग – इस रोग के नियंत्रण हेतु थयोफीनेट मिथाइल 70 प्रतिशत डब्लू०पी० 700 ग्राम अथवा मेन्कोजेब 75 प्रतिशत डब्लू०पी० 2.0 किग्रा प्रति हे० दर से 600-700 लीटर पानी में घोलकर छिडकाव करना चाहिए। वर्षा के बाद गेहूँ पीले पड जाने पर फेरस सल्फेट 19 प्रतिशत 10.0 किग्रा प्रति हे0 की दर यूरिया में मिलाकर प्रयोग करना चाहिए।
गन्ना -टोप बोरर (चोटी बेधक) कीट इस कीट के प्रकोप की स्थिति में ट्राइकोग्राम किलोनिस के 50000-60000 अण्डे प्रति हेक्टेयर की दर से 3 बार प्रयोग करना चाहिए।
दीमक – ब्युवेरिया बेसियाना 2.5 किग्रा मात्रा को 60-75 किग्रा गोबर की खाद में मिलाकर 8-10 दिन छाया में रखने के पश्चात बुवाई से पूर्व अंतिम जुताई के समय खेत में मिला देने से भूमिगत कीटों यथा दीमक व सफेद गिडार कीट का प्रबंधन किया जा सकता है। नीम की खली 10 कुंतल प्रति हे0 की दर बुवाई से पूर्व मिलाने से खेत में दीमक के प्रकोप में कमी आती है।
लाल सडन रोग – इस रोग से बचाव हेतु प्रतिरोधी किस्मों का प्रयोग करना चाहिए। रोगग्रस्त फसल की रेट्रनिंग नही करनी चाहिए। लाल सडन रोग के रासायनिक नियंत्रण हेतु एजोक्सीस्ट्रोबिन 18.2 $ डाईफेनोकोनाजोल 11.4 प्रतिशत एस०सी० की 1 मिली० मात्रा प्रति ली० की दर से घोल बनाकर छिडकाव करना चाहिए।
आलू-ब्लैक स्कर्बः- आलू में लगने वाले ब्लैक स्कर्फ से बचाव हेतु स्वस्थ्य एवं रोग रोधी प्रजातियों तथा प्रमाणित बीज का चुनाव करना चाहिए। रोग से बचाव हेतु पेनफ्लूफेन 22.43 प्रतिशत एफ०एस० 83 मिली प्रति 100 ली० पानी के घोल में 800 किग्रा० बीज की से बीजशोधन कर बुवाई करनी चाहिए अथवा थाईफ्लूजामाइड 24 प्रतिशत एस०सी० 2.5 मिली० प्रति 10 किग्रा० बीज की दर से बीजशोधन कर बुवाई करनी चाहिए।
अगेती झूलसा – इसके आक्रमण के फलस्वरूप फसल की वनस्पतिक अवस्था में तथा ज्यादा
प्रकोप होने पर सफेद बाली बनती है। इस बीमारी में पत्तियों और कन्द दोनो प्रभावित होते है आरम्भ में इस बीमारी के लक्षण निचली तथा पुरानी पत्तियो पर छोटे गोल से अण्डाकार भूरे धब्बे के रूप में दिखाई देते है। इस बीमारी से प्रभावित कन्दो पर दबे हुए धब्बे तथा नीचे का गूदा भूरा एवं शुष्क होता है इसकी रोकथाम हेतु जिनेब 75 प्रति० डब्लू०पी 500 ग्राम प्रति एकड अथवा कापर आक्सीक्लोराइड 50 प्रति० डब्लू०पी 600 ग्राम प्रति हैक्टेअर 750 से 800 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रयोग एवं माहु कीट की रोकथाम हेतु इमिडाक्लोरोप्रिड 17.8 प्रतिशत की 250 मिलीलीटर प्रति हैक्टेअर 700 से 800 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रयोग करे।
आम -मिली बग – इस कीट के शिशु तथा प्रौढ दोनों ही बौर एवं फलों के वृन्त से रस चूस लेते है जिससे भारी नुकसान होता है। इसके नियंत्रण हेतु जनवरी माह में आम के तने के चारो ओर गुडाई कर देना चाहिए तथा 400 गेज मोटी पोलीथिन की 30 सेंटीमीटर चैडी पट्टी तने के चारों ओर लपेटकर उस पर ग्रीस का लेप लगा देना चाहिए। यदि मिलीबग ऊपर तक चढ गये हो तो क्यूनालफास 25 प्रतिशत ई०सी० 2.0 मिली० अथवा इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एस०एल० 2-4 मिली इमिडाक्लोप्रिड 6 प्रतिशत लेम्बडासाइहाइलोथिन 4 प्रतिशत एस०एल० 2-3 मिली सति पेड 10 लीटर पानी में घोलकर छिडकाव करना चाहिए।
उक्त के क्रम में समस्त अध्यक्ष / प्रभारी कृषि रक्षा इकाई को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त सुझावों एवं संस्तुतियों को कृषकों के मध्य एन०पी०एस०एस० ऐप, समाचार पत्रों, एडवाइजरी, गोष्ठियों, मेलों आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें।.


