समाचार (Muzaffarnagar News)
तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड कैंप प्रशिक्षण प्रारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । राजकीय इंटर कॉलेज कवाल, मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड कैंप प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज कवाल, मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड कैंप प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। कैंप का शुभारंभ झंडा आरोहण व झंडा गीत से हुआ। स्काउट एंड गाइड मास्टर ट्रेनर कुमारी ज्योति व कुमारी साक्षी द्वारा श्री संजय भटनागर के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। प्रधानाचार्य श्री रणवीर सिंह ने सभी को संबोधित किया तथा इस कैंप प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को गंभीरता से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
रामराज खादर क्षेत्र में गिरोह सक्रिय जिनका कार्य वन विभाग व ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । तत्कालीन लेखपाल जयभगवान अग्रवाल ने आयोजित प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि रामराज खादर क्षेत्र में कुछ गिरोह सक्रिय हैं। जिनका कार्य वन विभाग व ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करना है।
रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता मंें तत्कालीन लेखपाल जयभगवान अग्रवाल ने आरोप लगाया कि रामराज खादर क्षेत्र में कुछ भू माफिया सक्रिय है। जिनका कार्य सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करना है। जयभगवान अग्रवाल ने स्वयं द्वारा लिखित एक पुस्तक अफसर शाही एक अनसूना सच भी पत्रकारों को उपलब्ध करायी। जिसमें उन्होंने जिक्र किया कि वर्ष 2014-15 में जनपद कीे जानसठ तहसील में भूमि प्रकरण केा लेकर मामला प्रकाश में आया था। ध्यान रहे कि इस भूमि प्रकरण ने समाचार पत्रों की सुर्खियां बटोरी थी और लगभग एक माह तक जिला प्रशासन ने अपने अधिकारियों को भेजकर खादर क्षेत्र में भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की थी लेकिन तत्कालीन लेखपाल जयभगवान अग्रवाल ने उस समय की प्रशासनिक अधिकारियो ंकी गयी कार्यवाही पर अनेक प्रश्न खडे करते हुए आरोप लगाया कि भूमाफिया खादर क्षेत्र में लगातार सक्रिय बने रहे और अरबों रूपयो की सरकारी सम्पत्ति की बंदरबाट हुई तथा अनेक किसानों पर फर्जी मुकदमे भी दर्ज किये जाने का आरोप लगाया। जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती का उल्लेख करते हुए कुछ प्रमाण/सबूत पत्रकारों के सामने रखे। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरशाही की एक ऐसी तस्वीर है जिसकी आप कल्पना भी नही कर सकते। तत्कालीन लेखपाल जयभगवान अग्रवाल ने बताया कि सरकारी कर्मचारी के लिए ईमानदारी से कार्य करना दुष्वार है। उन्होंने बताया कि ईमानदारी से कार्य करने का उन्हे यह परिणाम मिला कि उन पर अनेको झूठे मुकदमे दर्ज कराये गए। उन्होने कहा कि किसान की बात तो सभी करते हैं। परन्तु उनका कोई साथ नही देता। किसानो से उनकी जमीन छीन ली जाए। फसलें लूट ली जाएं, उन पर झूठे मुकदमें दर्ज करा दिए जाए। सबूत बनाए जाए। परन्तु दोषियों को सजा दिलाने के लिए कोई आवाज उठाने को तैयार नही है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक सच्चाई से अवगत करायेगी तथा उनका कितना उत्पीडन हुआ है। यह भी बता चलेगा। उन्होने यह भी आरोप लगाया कि उस समय सैकडो बीघा खडी गन्ने की फसल बेची गई। जिसका कोई भी पैसा राजकोष में जमा नही हुआ है। उन्होने महामहिम राष्ट्रपति, मा.मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मा.मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट इलाहाबाद, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव कार्मिक भारत सरकार, निदेशक प्रर्वतन भारत सरकार, केन्द्रीय सर्तकता आयुक्त नई दिल्ली, निदेशक केन्द्रीय जंाच ब्यूरो, प्रमुख सचिव न्याय के अतिरिक्त, डीएम मुजफ्फरनगर, एसएसपी मुजफ्फरनगर तथा अन्य उच्च अधिकारियों को यह पुस्तक मय पत्रों सहित प्रेषित की है। तथा उनके न्याय की गुहार लगाई है।
पारिवारिक सभा का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।भारत विकास परिषद, शाखा मेन मुजफ्फरनगर द्वारा दिसंबर माह की पारिवारिक सभा का आयोजन रेलवे रोड स्थित ट्यूलिप बैंक्विट हॉल में हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में शाखा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से किया गया। इसके पश्चात श्रीमती सुनीता साह द्वारा सभी सदस्यों के लिए आकर्षक तंबोला गेम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने भरपूर आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आकाश जी एवं वीरेंद्र जी द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई, वहीं बिटिया नंदिता अग्रवाल ने भावपूर्ण कविता पाठ कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समयबद्धता का पालन करने वाले सदस्यों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। सभा में आयोजित कपल गेम ने सभी को आनंदित किया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा के सभी सदस्यों ने शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा जी के सुपुत्र एवं पुत्रवधू को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के संरक्षक हर्षवर्धन जैन, अशोक सिंघल एवं शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा जी ने परिषद की गतिविधियों एवं पारिवारिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर के.पी. राठी, मनोज राठी, सुखबीर सिंह, दीपक गर्ग, राजकुमार गुप्ता, विपिन चैधरी, अरुण कुमार, वीरेंद्र अग्रवाल, ब्रिजेश कुमार, आर.के. सैनी, पुरुषोत्तम सिंघल, अनुराग गुप्ता, नीरज कुमार, प्रीत वर्धन, अनिल कुमार शर्मा, डॉ. बी.के. आत्रेय, बृजमोहन शर्मा, राहुल कुशवाहा एवं धीरज उपाध्याय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सुंदर एवं सफल आयोजन में शाखा सचिव नवनीत कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष नीरज सिंघल के विशेष सहयोग की सभी सदस्यों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
17 को करेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्या जनसुनवाई
मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया जनपद में महिलाओं से संबंधित विभिनन कलयाणकारी योजनाए विषयक जागरूकता चैपाल में स्वास्थ्य शिविर एवं महिला जनसुनवाई मा0 सदस्य श्रीमती सपना कश्यप, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्वावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने, कन्या सुमंगला योजनाओं से आच्छादित बालिकाओं का लाभा दिलाये जाने, बेटी बचाओ बेटी पढाओ येाजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाना है। साथ ही यदि जनपद की किसी भी पीडित महिला/बालिकाओं को कोई समस्या है, तो मा0 सदस्य श्रीमती सपना कश्यप, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के समक्ष दिनांक-17.12.2025 को पूर्वान्हः 11ः00 बजे स्थान विकास खण्ड, चरथावल, मुजफ्फरनगर के सभाकक्ष में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रख सकते है।
बाइकों के साथ दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा एक नफर मोटरसाईकिल चोर को दो चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाँछित अभियुक्तो गिरफ्तारी व अवैध शराब बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व मे उ0नि0 समय सिहं द्वारा मय हमराह पुलिस फोर्स के मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अपार शर्मा उर्फ आदित्य शर्मा पुत्र राकेश शर्मा नि0 सेठी मंत्री के पास, कस्बा व मोरना थाना भोपा मु0नगर उम्र करीब 25 वर्ष को मय चोरी की 02 मोटरसाईकिल स्पलेण्डर मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है । अभियुक्त अपार शर्मा ने पुछताछ मे बतायाः – कि वह नशे का शोक लगने के कारण मोटरसाइकिल चोरी करता हूँ, मेने अभी तक कुल तीन मोटर साइकिल चोरी की है,मैं आज नाथ फार्म के पास से चोरी की गयी मोटरसाइकिल को चैक करने के लिए आया था,तभी आप लोगो ने मुझे पकड लिया,साहब गलती हो गयी है माफ कर दो ।गिरफ्तार अपार शर्मा उर्फ आदित्य शर्मा पुत्र राकेश शर्मा नि0 सेठी मंत्री के पास, कस्बा व मोरना है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ0नि0 समय सिंह , चरन सिंह का0 आशीष कुमार, विरेख तेवतिया शामिल रहे।
रैन बसेरो की व्यवस्थाओं का डीएम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ठंड व शीत लहर के दृष्टिगत निराश्रित व्यक्तियों के हितार्थ तहसील सदर के अंतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित तथा अन्य जगहों पर बने रैन बसेरों में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रैन बसेरे मे साफ- सफाई एवं शौचालय मे नियमित रूप से सफाई किये जाने के संबंधित अधिकारी को दिएनिर्देश। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि रैन बसेरों में कोई भी आगंतुक व निराश्रित जमीन पर न सोने पाए तत्काल फोल्डिंग, प्लंग व अन्य संसाधनों की व्यवस्था की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण में अगर कोई जमीन पर सोता मिलेगा, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कि जायेगी । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती ठंड और शीत लहर में कोई भी व्यक्ति सड़कों पर सोता न दिखाई दे उनको तत्काल रैन बसेरों में भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में आश्रय लिये हुए व्यक्तियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने रेलवे स्टेशन, रोडवेज, शेल्टर होम के बाहर अलाव जलाने के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार,उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण द्विवेदी,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रज्ञा सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
17 कोे रहेगा अधिवक्ता, व्यापारी व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को बाजार बंद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । फैंथम हाॅल में आयोजित पे्रसवार्ता में जिला बार संघ महासचिव चन्द्रवीर सिंह निर्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 दिसम्बर को केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त अधिवक्ता एवं व्यापारी संगठन व जनप्रतिनिधि बाजार एवं कार्यालयों को पूरी तरह से बंद रखेंगे। महासचिव चन्द्रवीर सिंह निर्वाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों में पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुजफ्फरनगर के 25 व्यापारी संगठनों, सभी जनप्रतिनिधियों से वार्ता हो चुकी है तथा सभी ने 17 दिसम्बर को पूर्णतः बंद रखने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि यह मांग आम लोगों के हित में है क्योंकि हाईकोर्ट यहां से बहुत दूर पडता है। जिससे वहां बार-बार आने-जाने में समय व धन खर्च होता है। अभी तक सभी सरकारों ने संघर्ष समिति केा आश्वासन दिया है कि हम हाईकोर्ट बैंच की स्थापना का स्वागत करते है लेकिन कोई भी सरकार आज तक हाईकोर्ट बैंच की स्थापना नहंीं करा सकी है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में पांच हाईकोर्ट बैंच है। जबकि उत्तर प्रदेश जो बडी आबादी का प्रदेश है लेकिन यहां पर केाई हाईकोर्ट बैंच नहीं है। सभी लोग बैंच की स्थापना चाहते है। बिजनौर, बागपत के सांसदों के अलावा राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी लोकसभा और राज्यसभा में बैंच की स्थापना की मांग उठा चुके है लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। मजबूर होकर अधिवक्ताओं को बंद का सहारा लेना पड रहा है। बंद सवेरे आठ बजे से शाम के चार बजे तक रहेगा। सभी अधिवक्ता अपने न्यायिक कार्य से पूरी तरह से विरक्त रहेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के अलावा व्यापारी भी लोगों से अपील कर रहे है कि वे 17 दिसम्बर केा अपेन प्रतिष्ठान बंद रखे। मुजफ्फरनगर शहर के अलावा बुढ़ाना, जानसठ और खतौली के अधिवक्ता भी बंद का पूर्ण समर्थन करते हुए लोगों से बंद रखने की अपील कर रहे है। पे्रसवार्ता में जिला बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निश्चल त्यागी, सिविल बार के अध्यक्ष सुनील मित्तल व मंत्री ठाकुर राज ंिसह रावत मौजूद रहे।
विकास कार्यो को लेकर की बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।मुजफ्फरनगर के परिक्रमा मार्ग की बदहाल स्थिति और लंबे समय से लंबित निर्माण कार्य को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिलाधिकारी सहित अन्य विभागीय अफसरों को डाक बंगले पर तलब करते हुए कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या विभागीय असमंजस को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर उत्पन्न दुविधा और आपसी समन्वय की कमी पर नाराजगी जताते हुए नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा सहित मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए), जल निगम नगरीय इकाई एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को तलब करते हुए लगातार निर्देशों के बाद भी सड़क निर्माण के लिए कार्य में तेजी नहीं लाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग होते हुए अलमासपुर चैक तक जाने वाले परिक्रमा मार्ग के निर्माण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण से पहले जल निकासी की स्थायी, तकनीकी रूप से मजबूत और दीर्घकालिक योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में जलभराव की समस्या के चलते आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है, इसलिए भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मंत्री कपिल देव ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ बिना किसी देरी के निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य की गुणवत्ता उच्चतम स्तर की हो और निर्माण कार्य समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह, जल निगम के एक्सईएन अबू जैद, नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित सहायक एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।
लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।गांव बसीकला में आज जिला पंचायत सदस्य विजय चैधरी द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के अंतर्गत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज सुविधा हेतु आयुष्मान कार्ड कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप के दौरान कुल 85 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर फैसल खान, आरिफ खान, शहजाद खान, दिलसाद, साद, महावीर कश्यप, राजबीर प्रजापति, अश्वनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को योजना की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
चलाया चैकिंग अभियान
मीरापुर। पुलिस ने क्षेत्र के बैंकों पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ यतेंद्र सिंह नागर के दिशा-निर्देश पर चलाया गया। मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने स्वयं इस अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने बैंकों में तैनात सुरक्षाकर्मियों के ड्यूटी रजिस्टर की जांच की।
इसके अतिरिक्त, बैंक परिसर के आसपास बिना किसी वैध कारण खड़े लोगों की तलाशी भी ली गई। थाना प्रभारी ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों और अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया।
श्रद्धाजंलि सभा हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वीरेंद्र वर्मा विचार मंच टृस्ट के अध्यक्ष स्वं.देवी सिंह सिभांलका जी की स्मृति मे आज एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन वर्मा पार्क स्थित चै.चरण सिंह भवन पर आयोजित की गयी। जिसमे उनके द्वारा समाज की उनकी सेवा ओ का उल्लेख करते हुए उन्हे जनपद मुजफ्फरनगर का बहुत बडा दानवीर व समाज सेवी बताया। चै.देवी सिंह सर्व समाज का सम्मान करते थे प्रति वर्ष पूर्व राज्यपाल वीरेन्द्र वर्मा जी की जयंती पर सर्व समाज के मेधावी छात्रो को सम्मानित करना तथा विवाह योग्य बच्चो की शादी कराना भी उनका मुख्य कार्य था। जगदीश अरोरा ने शोक सभा की अध्यक्षता की संचालन यशपाल सिंह ने किया इस अवसर पर पं.उमादत शर्मा.जाटसभा के अध्यक्ष धर्म वीर वालियान, ओमकार अहलावत. डा.धर्मेंद्र सिंह, मास्टर विजय सिंह, मनोज राठी, गजेंद्र सिंह सभासद, जयवीर सिंह, संजीव मलिक उदयवीर सिंह हरीश त्यागी, दर्शन लाल, जय कुमार शिरोमणी आदि मौजूद रहे।
तीर्थंकर बालक की माता की गोद भराई
खतौली। जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर श्री 1008 चंद्र प्रभ भगवान और 23वे तीर्थंकर श्री 1008 पाश्र्व नाथ भगवान के जन्म कल्याणक 15 दिसंबर को धर्म नगरी खतौली में बहुत भव्यता के साथ मनाया जाएगा उसी कड़ी में जैन समाज खतौली द्वारा तीर्थंकरों की माता की गोद भराई का कार्यक्रम बहुत उत्साह के साथ भव्य रूप से बड़ा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा में मनाया गया। तीर्थंकर बालक चंद्रप्रभ की माता बनने का सौभाग्य श्रीमती नैना जैन धर्मपत्नी श्री वैभव जैन ( पूर्व सभासद ) को तथा तीर्थंकर बालक पाश्र्व कुमार की माता बनने का सौभाग्य श्रीमती रुचि जैन धर्मपत्नी श्री अंकित जैन ( गंगाधड़ी वालो ) को प्राप्त हुआ। हस्तिनापुर से पधारे विधानाचार्य श्री नरेश चंद जी जैन शास्त्रों ने मंत्रोच्चार के साथ पुनीत चैक पुराने का सौभाग्य श्रीमती रीमा जैन धर्मपत्नी आशु जैन ( औषधि वाले ) को प्राप्त हुआ । गायक आर्जव जैन ने पूरे वातावरण को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया इस समस्त कार्यक्रम का संचालन श्री अरुण जैन ( नंगली वाले ) के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में दोनों माताओं ने सर्वप्रथम आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज ससंघ से आशीर्वाद प्राप्त किया उसके पश्चात भव्य बग्गी रूपी रथ पर बैठ कर दोनों तीर्थंकरों के माता पिता बैंड बाजों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। गोद भराई का सौभाग्य दोनों माताओं के मायके वाले ,ससुराल वाले के साथ श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति इकाई द्वितीय, श्री महिला जैन मिलन मुख्य, श्री जिन दर्शन भक्ति मंडल, महिला जैन मिलन नवज्योति, महिला जैन मिलन महावीर, अखिल भारतीय महिला जैन फेडरेशन, खतौली श्री 1008 चंद्रप्रभ पाश्र्वनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव कार्यकारिणी, श्री पाश्र्व भक्ति मंडल, जैन मंडी, और प्रांगड़ में उपस्थित सभी को माताओं की गोद भराई भव्य मंगल गीतों के साथ भक्ति करते हुए प्राप्त हुआ। इस समस्त कार्यक्रम में मनोज जैन बर्तन वाले,अविरलं जैन बैंक वाले , मनीष जैन मुखिया जी ,उपेंद्र जैन मुखिया जी निशांत जैन , मनीष जैन रेडियोवाले ध्रुव जैन , अंशुल जैन दाल वाले, पारस जैन रेडिमेट, अपार जैन आयुष जैन , पूजा जैन , समायरा , ऋषभजैन टिकरी वाले, विपिन जैन पिंकू, जैन समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री रामकुमार जी जैन श्री सिल्लो मुखिया जी योगेश जी सराफ प्रमोद जय बर्तन वाले मुकेश जी एडवोकेट, सतेंद्र जी गंगाधड़ी वाले पवन जैन रोडवेज वाले के साथ सकल जैन समाज का सहयोग प्राप्त हुआ।।
सीएमओ ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।जनपद मुज़फ्फरनगर में आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडसू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरपुर , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बौपाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरबालियान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतिया कॉलोनी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुरी तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी में आयोजित स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने स्वास्थ्य मेलों में उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाओं, पंजीकरण प्रक्रिया, ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण, जांच सुविधाओं, रेफरल व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ से मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा उपस्थित लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। डॉ. सुनील तेवतिया ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य मेलों में आने वाले प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, विनम्र एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं दीर्घकालिक रोगों से ग्रसित मरीजों की जांच एवं परामर्श पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने, पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराने एवं आवश्यक मार्गदर्शन देने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण के अंत में डॉ. सुनील तेवतिया ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, नियमित रूप से स्वास्थ्य मेलों की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार ही प्राथमिक लक्ष्य है।
कंबलों का किया गया वितरण
शाहपुर। गांव सोरम में बढ़ती ठंड के मद्देनजर श्री राधे राधे जन कल्याण फाउंडेशन ने गरीब और असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ओम दत्त शर्मा के आवास पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई गई। इस अवसर पर ओम दत्त शर्मा ने कहा कि कड़ाके की सर्दी में गरीब वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होता है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। शर्मा ने श्नर सेवा ही नारायण सेवाश् के महत्व पर जोर दिया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने संस्था और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उन्हें सर्द रातों में बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में पंडित राजकुमार शर्मा, पंडित वासुदेव शर्मा, दीपक गिरी, दीपक वर्मा, साहिब, सानिया, राकेश, बबली, नीतू और लखन सहित श्री राधे राधे जन कल्याण फाउंडेशन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
स्काउट एवं गाइड कैंप प्रशिक्षण प्रारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।राजकीय इंटर कॉलेज कवाल, मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड कैंप प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज कवाल, मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड कैंप प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। कैंप का शुभारंभ झंडा आरोहण व झंडा गीत से हुआ। स्काउट एंड गाइड मास्टर ट्रेनर कुमारी ज्योति व कुमारी साक्षी द्वारा श्री संजय भटनागर के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। प्रधानाचार्य श्री रणवीर सिंह ने सभी को संबोधित किया तथा इस कैंप प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को गंभीरता से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
अवार्ड से सम्मानित होने पर दी बधाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा के शिष्य अयान को मिला इंडियन आइकॉन अवार्ड 43 वर्षों से कराटे खेल में निरन्तर अपनी सेवाएं दे रही आर्यपुरी स्थित इंटरनेशनल कराटे एकेडमी ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि हमारी एकेडमी से ट्रैंड ब्लैक बेल्ट होल्डर अयान ने मात्र 15 सेकेंड में 35 क्लैप पुश-अप्स मार कर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया था इस बड़ी कामयाबी पर कोटा राजस्थान की संस्था ने मौहम्मद अयान को इंडियन आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया है। इस खुशी के अवसर पर सैनसाई अभिषेक शर्मा एवं वल्र्ड कप विजेता कराटे खिलाड़ियों ने अयान को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जर्सियों का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश कुमार के द्वारा बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए प्रति वर्ष की भांति विद्यालय के कुछ जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सियां वितरित की गई। विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल जी ने बच्चो को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं पढ़ाई के लिए भी जागरूक किया। प्रधानाचार्य चन्द्रभान ने विद्यालय प्रबंधक जी एवं उपाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को प्रेरणा दी कि वे अच्छा शिक्षण प्राप्त करके अपना एवं इस विद्यालय का और अपने परिवार के साथ साथ देश का नाम भी रोशन करे। वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता श्री मुकेश कुमार जी, अनिल शर्मा, एन सी सी सेकंड ऑफिसर वाजिद अली, बड़े बाबू विकास शर्मा जी आदि का सहयोग रहा।
मंत्री कपिलदेव ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यो को लेकर की बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जलभराव, मानक के अनूरूप सडक निर्माण कराने आदि विभिन्न मामलो पर अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मेरठ रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर डीएम उमेश मिश्रा, पीडब्लूडी अधिकारियों, विकास प्राधिकरण, जलकल विभाग आदि विभिन्न विभागो के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में शहर की एटूजेड कालोनी, वसुन्धरा आदि कालोनियों मे पानी की निकासी की समस्या, श्रीराम काॅलेज के पास सडक टूटी पडी सडक के जल्द से जल्द निर्माण व सडक निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने की शिकायत के चलते मानक के अनुरूप सामग्री लगाने आदि कई विषयों पर गहन मंजणा हुई। बैठक के दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जलनिकासी की समस्या के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। जिसे जल्द से जल्द अमल में लाया जाए। मानक के अनुरूप निर्माण कार्य हों। यदि पैसे की कमी हो तो शासन स्तर पर पैसो की व्यवस्था करायी जाएगी। परन्तु कार्य समय से व उचित प्रकार से हो। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पीडब्लूडी के अधिकारी, जननिगम के अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
एम.जी. पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।एम.जी. पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने डांस स्पोट्र्स एसोसिएशन भारत द्वारा आयोजित की गई 10वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय गायन एवं नृत्य खेल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय के साथ-साथ अपने परिवारों का भी नाम रोशन किया है। सोलो डांस प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लेकर विद्यालय की तीन छात्राओं ने स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल किए। इस प्रदर्शन के सहारे इन तीनों छात्राओं का कोलकाता में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तरीय डांस प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि डांस स्पोट्र्स एसोसिएशन भारत के तत्वावधान में आयोजित 10वीं उत्तर प्रदेश राज्य गायन एवं नृत्य खेल चैंपियनशिप में एम.जी. पब्लिक स्कूल की तीन होनहार छात्राओं ने सोलो डांस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की कक्षा 2 की छात्रा समृद्धि त्यागी ने 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं कक्षा 6 की छात्रा प्राक्षी चैधरी तथा आरोही ने 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किए।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उनकी लगन और प्रतिभा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ ही तीनों विजेता छात्राओं का चयन आगामी जनवरी माह में कोलकाता में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने तीनों छात्राओं को विद्यालय प्रांगण में सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया। छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
स्थापना दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । केन्द्रीय विद्यालय संगठन (ज्ञटै) का स्थापना दिवस हर साल 15 दिसंबर को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1963 में इसकी स्थापना हुई थी और 15 दिसंबर 1965 को इसे एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत किया गया था। यह दिन स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया जाता है, जो शिक्षार्थियों को सशक्त बनाने और राष्ट्र के निर्माण में केवीएस की विरासत को दर्शाता है। यह भारत और अन्य देशों में केंद्रीय सरकारी स्कूलों की एक प्रणाली है जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में स्थापित किए गए हैं और 1963 में केंद्रीय स्कूलों के नाम से अस्तित्व में आए। बाद में, नाम बदलकर केन्द्रीय विद्यालय कर दिया गया। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है। इसके सभी स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन का मुख्यालय नई दिल्ली में है, जो शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संगठन है और देश भर में केंद्रीय विद्यालयों के संचालन की देखरेख करता है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन के उद्देश्य-रक्षा तथा अर्धसैनिक बलों के कार्मिकों सहित केन्द्रीय सरकार के स्थानांतरणीय कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा के एक समान पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा प्रदान कर उनकी शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करना।
’ विद्यालयी शिक्षा को उत्कृष्टता के शिखर पर पहुँचाना।
’ यह दिन ज्ञटै के 60 से अधिक वर्षों के सफर, भारतीयता को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का जश्न मनाता है।
आग से हुआ नुकसान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।शहर कोतवाली क्षेत्र की दाल मन्डी में लगी आग से घर व दुकान का सामान जल गया। काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र की दाल मन्डी में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से घर का सामान जलकर राख हो गया। परिजनों का कहनाह ैकि इस हादसे में बैड, एलईडी, वाश्ंिाग मशीन, इनवर्टर की बैटरी कपडे तथा दुकान में रखा सामान जल गया। परिजनो ने पडौसियों की छत के रास्ते अपनी जान बचाई। इस हादसे पर पडौसियों सहित कर्ठ लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पडौसियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हादसे में युवक घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।छोटे हाथी और ई रिक्शा के बीच हुई भिडन्त में गंाव सलेमपुर निवासी मुकेश घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
चरथावल रोड पर शनिधान के पास चरथावल की और से आ रहे छोटे हाथी ने ई रिक्शा मे टक्कर मार दी। इस हादसे मंे ई रिक्शा सवार मुकेश घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी।
तेदूंआ दिखने से मचा हडकम्प
भोपा। खेत मे मृत अवस्था में नील गाय के बच्चे को देख तथा तेंदुए के पंजे के निशान देख दर्जनो ग्रामीण मौक पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। भोपा थाना क्षेत्र के गंाव बेहडा थू्र निवासी किसान सुशील के खेत में तेंदुए ने नीलगाय के बच्चे पर हमला कर उसे मार दिया। किसान के खेत में तेंदुए के पंजे के निशान देख किसान सुशील के होश फाख्ता हो गए। इस मामले पर आसपास के खेतों मे काम कर रहे ग्रामीण मौके पर इकटठा हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन द्वारा सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने पर गांव मे पहंुची वन विभाग की टीम जंाच-पडताल मे जुट गई है। वहीं दूसरी और ग्रामीण भी जंगल मे छिपे तेंदुए की तलाश मे लग गए हैं।
मजदूर की हादसे में मौत
खतौली। नेशनल हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक मजदूर की मौत हो गई। इन घटनाओं में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लंबा जाम भी लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पहला हादसा नेशनल हाईवे के टीटोडा मोड़ पर हुआ। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार मजदूर आदित्य संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। आदित्य मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर का निवासी था और अपने चचेरे भाई के साथ ईंट ढुलाई का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरा हादसा चैसाना-बिडौली मार्ग पर खोडसमा गांव के पास शनिदेव मंदिर के समीप हुआ। रेत से भरी एक भैंसा-बुग्गी अचानक सड़क पार करने लगी। इसे बचाने के प्रयास में एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे से आ रही दूसरी कार उससे टकरा गई। आगे वाली कार बुग्गी से जा भिड़ी। इस टक्कर में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भैंसा-बुग्गी का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने हाईवे और संपर्क मार्गों पर भारी वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पशु-वाहनों की असुरक्षित आवाजाही पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन मार्गों पर सख्त निगरानी, उचित संकेतक लगाने और यातायात नियंत्रण के प्रभावी उपाय करने की मांग की है।


