समाचार (Muzaffarnagar News)
रैन बसेरे का औचक निरीक्षण
खतौली। उपजिलाधिकारी निकिता शर्मा ने बीती रात नगर पालिका परिसर स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरे में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान, उपजिलाधिकारी ने साफ-सफाई, शौचालय व्यवस्था, ठंड से बचाव हेतु रजाई-कंबल और अलाव की व्यवस्था को परखा। उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे लोगों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। शर्मा ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इनमें रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और उपस्थिति पंजिका का सही व नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश शामिल थे। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रैन बसेरे की सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरतमंद लोग ठंड से बचाव हेतु इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। अलाव की व्यवस्था को निरंतर चालू रखने के भी निर्देश दिए गए।प्रशासन की इस पहल से नगर में शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों को राहत मिलने की अपेक्षा है।
समस्याओं का समाधान के आश्वासन पर टला आंदोलन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद के थाना छपार क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 334 पर आज होने वाला बड़ा आंदोलन और रोड जाम प्रशासन की सक्रियता के चलते टल गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरने का ऐलान किया गया था, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समय रहते मोर्चा संभालकर समाधान की राह निकाली।
छपार थाना प्रभारी और आरटीओ की सक्रियता ने जीती बाजी-धरना शुरू होने से पहले ही थाना छपार प्रभारी मोहित सहरावत ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को अंकित गुर्जर के कार्यालय पर बुलाया। आरटीओ सुशील मिश्रा ने अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजगता दिखाते हुए किसानों की समस्याओं को विस्तार से सुना और मौके पर ही उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई।
किसान संगठन ने वापस लिया धरना
अधिकारियों के सकारात्मक रवैये और समस्याओं के त्वरित समाधान को देखते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने धरना स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ष्हमारा उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं, बल्कि समस्याओं का समाधान कराना है। प्रशासन ने जिम्मेदारी दिखाई है, इसलिए हम अपना आंदोलन वापस लेते हैं। इस मौके पर रिहान चैधरी पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष, मुकेश गुर्जर, सलीम मलिक , इरशाद रई, विनीत त्यागी, इसराइल त्यागी, असजद त्यागी, आदि सम्मानित साथी मौजूद रहे।
पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया
चरथावल। थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान बिरालसी गांव स्थित नहर पुलिस चैकी पर चलाया गया, जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले और तीन सवारी लेकर जा रहे लोगों को जागरूक किया गया। एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के आदेश और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में बिरालसी चैकी प्रभारी कुलदीप सिंह परिहार ने इस अभियान का संचालन किया।यह चेकिंग अभियान अपराधियों की धरपकड़ के उद्देश्य से चलाया गया था। इस दौरान पुलिस ने विशेष रूप से बाइक पर तीन सवारी लेकर जा रहे और बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों की जांच की। चैकी प्रभारी कुलदीप सिंह परिहार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। उनसे सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।
मुठभेड में दो चोरी के शातिर दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड के दौराऩ 02 शातिर/वांछित चोरों को गिरफ्तार किया जिसमें से एक घायल हो गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गये 62200/- रुपये नगद, 01 पीली धातू की अंगूठी, घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र किए गए बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव तथा थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थानाक्षेत्र नई मण्डी में अज्ञात चोरों द्वारा 26 नवम्बर की रात्रि को ग्राम कूकड़ा में जौली रोड चैराहे पर स्थित कम्पोजिट अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान का शटर उखाड़कर नगदी व शराब की बोतलें चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी क्षेत्र में सरल फर्टिलाइजर फैक्ट्री के कार्यालय ताला तोड़कर नगदी चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर मामला किया गया था। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। 18/19 दिसम्बर की रात्रि को थाना नई मण्डी पुलिस टीम नाथ फार्म हाउस, भोपा रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग करने लगी, कुछ देर बाद 01 मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखाई दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके तथा मोटरसाइकिल को रजवाहे की पटरी पर मोड़कर भागने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर जाकर तीव्र गति होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्ति मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किय़ा गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश रवि पुत्र सुभाष निवासी जटमुझेडा थाना नई मण्डी घायल हो गया तथा 01 बदमाश धर्मेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र सहेन्द्र निवासी जटमुझेडा थाना नई मण्डी मौके से अँधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को कब्जे से 62200/- रुपये नगद, 01 पीली धातु की अंगूठी, 01 मोटरसाइकिल एवं अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पातल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा दिनांक 26.11.2025 की रात्रि को जौली रोड स्थित शराब की दुकान से नगदी व शराब की बोतलों की चोरी तथा दिनांक 11/12.12.2025 की रात्रि को सरल फर्टिलाइजर फैक्ट्री से नगदी चोरी की घटनाएं कारित की गयी हैं। बरामद रुपए उन्हीं घटनाओं में चोरी किए हुए हैं तथा बरामद अंगूठी को फैक्ट्री से चोरी किए गए रुपयों से खरीदा था। आज हम पुनः कोई घटना कारित करने की फिराक में घूम रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. संदीप कुमार, दिनेश कौशिक, समय सिंह, है. का. सुशील कुमार, प्रवेश कुमार, का. हिमांशु कुमार, कुलदीप कुमार, विकास कुमार, अमन कुमार, रवि कुमार, गौरव कुमार, आशीष कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।
व्यापारियों ने अधिकारियों को कराया विभिन्न समस्याओं से अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विकास भवन सभागार में सीडीओ कमल किशोर कंडारकर की अध्यक्षता ओर डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर शोभित श्रीवास्तव की मौजूदगी में आहूत किया गया। आयोजित बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न जनसमस्याओं तथा वायु प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण आदि के निराकरण की मांग की। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जिसमें जनपद में वायु प्रदूषण अत्यन्त ख़तरनाक स्तर पर पहुंच गया है जो कि स्वास्थ के लिए अत्यन्त हानिकारक है , पिछले दिनों एक्यूआई 400 दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण को स्वास्थ के अनुरूप मानक तक़ लाने के गंभीर उपाय किए जाए। ध्वनि प्रदूषण। डीजे की तेज़ आवाज को भी मानक के अनुरूप सख्ती के साथ सीमित कराया जाए। इसी प्रकार काली नदी को भी प्रदूषण मुक्त कराया जाए। यह सभी के स्वास्थ के लिए अत्यन्त आवश्यक है। सर्दियों के मौसम में विद्युत लोड अत्यन्त कम हो जाता है, इसके बावजूद भी महावीर चैक व टाऊन हाल बिजली घर से अघोषित विद्युत् कटौती हो रही है, जो कि शासनादेश के अनुसार बिलकुल नहीं होनी चाहिए। गर्मियों के दृष्टिगत व्यवस्था को अभी मुकम्मल कर लेना चाहिए। टाऊन हाल बिजली घर के अधिकारियों का यह भी कहना है कि उन्हें बड़ा ट्रांसफार्मर रखना है उस हेतु अतिरिक्त भूमि चाहिए, यदि यह आवश्यक हो तो उन्हें भूमि की व्यवस्था कराई जाए। आवारा कुत्ते नित्य लोगों को काट रहे हैं, उनको रोकने की व्यवस्था कराई जाए। मंडी समिति में दुकानदारों को किराए पर जीएसटी का इनपुट क्रेडिट नहीं मिल पा रहा है। दिलवाया जाए। कोहरे के मौसम में सड़को पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़कों पर डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर, ट्रेक्टर, ट्रॉली, बुग्गी आदि पर अच्छी क्वालिटी के रिफ्लेक्टर लगवाए जाए। उन्होंने उक्त समस्याओं के निराकरण की मांग की। बैठक में अजय कुमार सिंघल नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल, श्याम सिंह सैनी, राकेश गर्ग, अनिल तायल, पंकज अपवेजा, संजय मित्तल, राजेश संगल, अमित बंटी, शलभ गुप्ता, सचिन शर्मा, कृष्ण गोपाल, राकेश त्यागी आदि व्यापारियों ने प्रतिभाग किया।
एस आई आर समीक्षा मीटिंग का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।समाजवादी पार्टी की पुरकाजी विधानसभा की एस आई आर अभियान समीक्षा मीटिंग सिसौना रोड बागोवली स्थित वेंकट हाल में सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व नि० विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी संजीव आर्य व सपा नेता साबिर हसन के संचालन में सम्पन्न हुई।
मीटिंग में मुख्य अतिथि सपा के एस आई आर अभियान प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो० भुवन जोशी सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट ने कहा कि एस एस आई आर अभियान में निर्वाचन आयोग व भाजपा की वोट चोरी साजिश से प्रत्येक सपा कार्यकर्ता व जिम्मेदार साथियों को सावधान रहना है। 26 दिसंबर व उसके बाद भी जब तक सभी पात्र मतदाता की वोट सुरक्षित न हो जाए सभी को मिलकर अभियान की हर गतिविधि पर जागरूक रहना होगा।
सपा प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर,प्रदेश सचिव विनय पाल,पूर्व लोकसभा सपा प्रत्याशी जसवीर बाल्मीकि,सपा नेता साजिद हसन, सत्यवीर त्यागी,सपा नेत्री पूजा अंबेडकर सहित अन्य नेताओं ने अपने संबोधन में सपा कार्यकर्ताओं की अभी तक की गई मेहनत जागरूकता की प्रशंसा के साथ अभियान के अंतिम चरण तक भाजपा की साजिश से सावधान रहकर पीडीए समाज की प्रत्येक वोट की सुरक्षा हेतु एकजुटता व किसी भी वोट चोरी के प्रयास के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
मीटिंग में सपा नेता सतीश गुर्जर,धर्मेंद्र नीटू, डॉ इसरार अल्वी,इमलाक प्रधान,मुस्तकीम प्रधान, लोकेंद्र कुमार, बालेंद्र मौर्य, डॉ नरेंद्र सैनी,दर्शन सिंह धनगर, सपा नेत्री दीप्ति पाल, अंकित शर्मा, इश्तकार सभासद, अफजाल अहमद, मुजस्सिम, अकरम अंसारी,विनोद पाल, हरिओम शर्मा, वंशराज चैहान,अजलेश त्यागी, आलम रथेड़ी, तय्यब अली,शहजाद मलिक, डॉ प्रमोद पाल, इनाम रंगरेज, उवैस प्रधान, अनुज कुमार, आसिफ अल्वी, इरफान मलिक, चन्दकिरण,विनय प्रताप, परवेज आलम एडवोकेट, अरविंद शर्मा,जगपाल सिंह, दिलशाद प्रधान, वकार आलम,इमरान अली,सत्यपाल सिंह पाल सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घने कोहरे से आवाजाही हो रही प्रभावित
चरथावल। विकासखंड के ग्राम चोकड़ा से मथुरा जाने वाले मार्ग पर घना कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे तक भी कोहरा इतना घना था कि ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्तमान में गन्ने का सीजन चल रहा है। किसान अपने खेतों में गन्ने की कटाई कर उसे मिलों तक ले जाते हैं। घने कोहरे के कारण किसान अपने खेतों में जाने से बच रहे हैं, जिससे गन्ने की कटाई और ढुलाई प्रभावित हो रही है। अत्यधिक ठंड और खराब दृश्यता के कारण सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई किसानों के ट्रैक्टरों में लाइट की व्यवस्था नहीं होती, जिससे कोहरे में दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। तस्वीरों में भी एक बिना लाइट का ट्रैक्टर सड़क किनारे चलता दिख रहा है। इस घने कोहरे ने ग्रामीण अंचल के जनजीवन को प्रभावित किया है। किसानों को अपना गन्ना मिलों तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई है।
भंडारे का किया गया आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में अमावस्या के अवसर पर भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सैकडो श्रद्धालुओं ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।
नई मन्डी भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में प्रत्येक माह की भांति अमावस्या पर भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी भीमसैन कंसल ने श्रद्धालुओं को भण्डारे का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान मंदिर समिति के रजत राठी, योगेश गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विश्वविख्यात मूर्तिकार स्व. श्री राम वी. सुतार जी के निधन पर जताया शोक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आज एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के ललित कला (बीएफए) विभाग द्वारा विश्वविख्यात मूर्तिकार एवं पद्मभूषण से सम्मानित स्वर्गीय श्री राम वी. सुतार जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनके कला – जगत में दिए गए अतुलनीय योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ शोक-संदेश के वाचन के साथ हुआ, जिसके उपरांत उपस्थित सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने एक साथ खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर स्व. श्री राम वी. सुतार जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस गरिमामय अवसर पर डॉ. महावीर सिंह जी (निदेशक दृ कलांगन), कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल, राजीव पाल सिंह जी (विभागाध्यक्ष ) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ही बीबीए एवं बीएफए विभाग के समस्त शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अपने शोक-संदेश में डॉ. महावीर सिंह जी ने कहा कि स्व. श्री राम वी. सुतार जी भारतीय मूर्तिकला परंपरा के ऐसे स्तंभ थे, जिनकी कृतियाँ न केवल सौंदर्यबोध की उत्कृष्ट मिसाल हैं, बल्कि राष्ट्र की चेतना और सांस्कृतिक विरासत को भी सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि ष्स्टैच्यू ऑफ यूनिटीष् जैसी विश्व-स्तरीय कृति ने भारतीय कला को वैश्विक पहचान दिलाई और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी। डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्व. सुतार जी के जीवन, साधना और अनुशासन से सीख लेकर कला को समाज-सेवा और राष्ट्र-निर्माण का माध्यम बनाएं। प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व. श्री राम वी. सुतार जी का जीवन समर्पण, तपस्या और निरंतर सृजन का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सुतार जी ने भारतीय मूर्तिकला को आधुनिकता के साथ परंपरा से जोड़े रखा और विश्व मंच पर भारत की कला-प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। डॉ. मित्तल ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि महान कलाकारों का स्मरण केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके विचारों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए । विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह जी ने स्व. श्री राम वी. सुतार जी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कला शिक्षा से जुड़े संस्थानों के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि सुतार जी की कृतियाँ विद्यार्थियों के लिए जीवंत पाठशाला हैं, जिनसे अनुपात, संरचना, भाव-प्रस्तुति और तकनीकी दक्षता की गहन समझ विकसित होती है। उन्होंने बीएफए विभाग की ओर से यह संकल्प भी व्यक्त किया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक पाठ्यक्रम एवं गतिविधियों में सुतार जी की कृतियों और उनके कला दर्शन का विशेष अध्ययन कराया जाएगा। इसके पश्चात कुमार वैभव ने स्व. श्री राम वी. सुतार जी के जीवन एवं कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सुतार जी का जन्म एक साधारण परिवेश में हुआ, परंतु उनकी असाधारण प्रतिभा, कठोर परिश्रम और अटूट साधना ने उन्हें विश्वविख्यात बनाया। उन्होंने सुतार जी की प्रमुख कृतियों का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने धातु और पत्थर में जीवन्तता भर दी। कुमार वैभव ने यह भी रेखांकित किया कि सुतार जी की कला केवल आकार और सौंदर्य तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसमें राष्ट्रप्रेम, मानवता और सांस्कृतिक चेतना का गहरा संदेश निहित था। उनके वक्तव्य ने विद्यार्थियों को गहराई से प्रभावित किया और कला के प्रति नई दृष्टि प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी बीबीए एवं बीएफए विभाग के शिक्षकगण दानिया अंसारी, ज्योति, अनन्या शुक्ला, प्राची गर्ग, अंजलि, सुनील कुमार और कुलदीप कुमार मोहम्मद अंजार, संजय, सोनिका, पुरवी, प्राची, दीपक गर्ग, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, अमित, सतीश, पवन बालियान एवं लवी वर्मा ने भी स्व. श्री राम वी. सुतार जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया। विद्यार्थियों ने भी भावपूर्ण शब्दों में अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की तथा महान कलाकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। अंत में यह कहा गया कि स्व. श्री राम वी. सुतार जी भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित न हों, परंतु उनकी कृतियाँ, उनका कला दर्शन और उनकी प्रेरणा सदैव जीवित रहेगी। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज परिवार उनके योगदान को नमन करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
22 दिसंबर को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता व सम्मान समारोह होगा आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । श्री कृष्ण जानकी सरस्वती शिशु मंदिर, गांधी कॉलोनी में आगामी सोमवार 22 दिसंबर 2025 को ‘अन्वेषण’ मेधावी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन “श्रीमती शशि कांता स्मृति मंच” के सौजन्य से विद्यालय परिसर में संपन्न होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विविध प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता में सफल रहे विजेता प्रतिभागियों तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती (राष्ट्रीय गणित दिवस) के अवसर पर विद्यालय परिसर में गणित मेला एवं गणित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए गणितीय मॉडल और प्रयोग प्रदर्शित किए जाएंगे। यह संपूर्ण कार्यक्रम एंटी करप्शन कमेटी, मुज़फ्फरनगर इकाई के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर की प्रमुख हस्तियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9ः30 बजे किया जाएगा, जबकि गणित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रातः 11 बजे होगा। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
चला सत्यापन अभियानः मजदूरों के दस्तावेजों की जांच
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । देर रात पुलिस ने औद्योगिक इकाइयों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। शिव सिटी, सिविल लाइन और शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित स्टील प्लांट और पेपर मिल सहित एक दर्जन से अधिक फैक्ट्रियों में छापा मारा। इस दौरान मजदूरों और कर्मचारियों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई, जिसका उद्देश्य घुसपैठियों और अवैध रूप से कार्यरत लोगों की पहचान करना था। सत्यापन अभियान के दौरान कई फैक्ट्रियों में पंजीकृत मजदूर और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कुछ इकाइयों में सुरक्षा सेवाएं देने वाले कर्मियों द्वारा कर्मचारियों के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इस स्थिति पर पुलिस ने संबंधित फैक्ट्री प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों को कड़ी चेतावनी दी। पुलिस ने सभी फैक्ट्री मालिकों और औद्योगिक इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां कार्यरत प्रत्येक श्रमिक और कर्मचारी का जल्द से जल्द पुलिस सत्यापन कराएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सत्यापन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग उ० प्र० सरकार माननीय नितिन अग्रवाल जी के जनपद आगमन पर व्यापार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव स्वरूप,प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा,जिला महामंत्री विशाल जैन, जिला मंत्री सुनील अरोड़ा,जिलाध्यक्ष युवा विजय प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल द्वारा पटका पहनाकर बुके भेट करते हुए स्वागत सम्मान किया गया
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा पदाधिकारीयो से व्यापार संगठन की आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए मुजफ्फरनगर के प्रत्येक कस्बे में तीव्रता के साथ व्यापार संगठन इकाई के किए गठन की सराहना की गई
पैदल गश्त की
मुजफ्फरनगर। आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने शहर मे कई स्थानो पर चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में पुलिस ने शहर के मिनाक्षी चैक, प्रकाश चैक, शिव चैक, अस्पताल चैराहा, अलमासपुर चैक, भोपा रोड, खालापार, फक्कर शाह चैक, शामली रोड आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग की। शहर कोतवाल बबलू कुमार,थाना खालापार कोतवाल महावीर सिंह चैहान, इंस्पैक्टर थाना सिविल लाईन आशुतोष कुमार तथा नई मन्डी कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार शर्मा, मंसूरपुर थाना प्रभारी आनन्ददेव मिश्रा आदि अधिकारियों ने सीओ सिटी सिद्धार्थ के.मिश्रा, सीओ नई मन्डी राजू कुमार साव तथा सीओ खतौली आदि की मौजूदगी में वाहन चैकिंग की। पुलिस द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान से वाहन चालकों विशेषरूप से दुपहिया वाहन चालकों मे हडकम्प मचा रहा।
यातायात व अपराध नियंत्रण पर एडीजी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ मंथन
खतौली। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने खतौली थाने में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान सर्दियों में बढ़ते सड़क हादसों और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक में डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह, एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, खतौली सीओ रामाशीष यादव और थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान एडीजी भानु भास्कर ने सर्दियों में कोहरे और ठंड के कारण बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए, संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। इसके अतिरिक्त, हाल ही में खतौली क्षेत्र में हुई लूट की घटना के शीघ्र खुलासे पर भी विस्तृत चर्चा की गई। एडीजी ने संबंधित पुलिस टीमों से अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि अपराध पर नियंत्रण पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक के उपरांत, एडीजी भानु भास्कर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आमजन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने मौजूद पुलिसकर्मियों को जनता के साथ बेहतर व्यवहार करने और सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।एडीजी भानु भास्कर ने आश्वासन दिया कि यातायात व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा तथा खतौली में हुई लूट की घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी टीमें लगातार कार्य कर रही हैं और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बछडे को नाले से बाहर निकालकर ट्रीटमेंट सैंटर पहुंचाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।नाले मे बछडा गिर जाने पर कई लोग मौके पर इकटठा हो गए। बडी मुश्किल से नाले मे गिरे बछडे को बाहर निकाला गया।
थाना खालापार क्षेत्र में किदवई नगर ए टू जैड कूडा प्लंाट की ओर पुलिस बाईक गश्त कर रही थी। बताया जाता है कि बीती देर रात खालापार क्षेत्र में एक बछडा नाले मे गिर गया। इस हादसे पर आसपास के लोगों सहित कई लोग मौके पर इकटठा हो गए। नागरिकों की सूचना पर कुछ ही देर मे मौके पर पहंुचे गौ रक्षक नीशु व पुलिस ने उक्त बछडे को सकुशल बाहर निकलवाया। बछडे को सुरक्षित स्थान नंदी गौशाला ट्रीटमेंट सैंटर कूकडा मंडी पहंुचाया गया।
स्कूटी सवार हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। कार की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मेरठ रोड स्थित केशवपुरी निवासी युवक मनोज पुत्र राजपाल अपनी स्कूटी से जडौदा रिश्तेदारी में जाते वक्त मेरठ रोड पर कार की चपेट में आकर चोटिल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणो ने घायल युवक को निजी चिकित्सक के यहंा भिजवा दिया।
श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
भोपा। अमावस्या के अवसर पर पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ पहंुचे सैकडो श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दानपुण्य किया तथा शुकतीर्थ स्थित मंदिरो हनुमद्धाम, दुर्गा धाम, गणपति धाम, शुकदेव मंदिर आदि विभिन्न मंदिरो के दर्शन किये तथा पूजा अर्चना की। श्रद्धालुआंे ने शुकतीर्थ स्थित आश्रमों मे निवासी साधुसन्तों से आर्शीवाद प्राप्त किया। अमावस्या के कारण आज दिनभर श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड मौजूद रही। दोपहर तक श्रद्धालुओं का आना जाना बना रहा।
डिवाईडर से टकराई स्कूटी
छपार। अनियंत्रित स्कूटी डिवाईडर से टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
बीती देर रात छपार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गयी। इस हादसे में स्कूटी सवार गंाव रई निवासी युवक घायल हो गया। उधर से जा रहे राहगीरो ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को हादसे की जानकारी दी।
अलग अलग हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।अलग-अलग सडक हादसे में कुछ लोग घायल हो गया। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला किदवई नगर निवासी साजिद अपने तहेरे भाई सलमान के साथ बाईक द्वारा बुढाना के गंाव विज्ञाना से वापिस लौटते वक्त शाहपुर मोड के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे मे सलमान को भी मामूली चोटें आई। ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवा दिया। एक अन्य सडक हादसे के तहत मंसूरपुर के गंाव जौहरा निवासी मुकेश पुत्र मामचन्द मिल मन्सूरपुर बाजार जाते वक्त फाटक के समीप अचानक स्कूटी फिसल जाने से घायल हो गया। बाजार के दुकानदारों ने घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल काॅलेज भिजवाया तथा परिजनो को इसकी जानकारी दी।
साइंस ओलंपियाड में चक्षु शर्मा ने लहराया परचम
-इंटरनेशनल रैंक 22 पाकर जिले का नाम किया रोशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।देश भर के पब्लिक स्कूलों में हाल ही में साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के घोषित नतीजों में मुजफ्फरनगर जिले के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। द दून वैली पब्लिक स्कूल के कक्षा 2 के होनहार छात्र चक्षु शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 22वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
चक्षु की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने चक्षु को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों का कहना है कि चक्षु शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और जिज्ञासु प्रवृत्ति का छात्र है, जो हर विषय को समझने की कोशिश करता है। चक्षु शर्मा के पिता कशिश शर्मा, जो कि पेशे से व्यापारी हैं, ने बताया कि उनका पुत्र बचपन से ही रचनात्मक सोच वाला है। वह खाली समय में ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों, शैक्षिक वीडियो और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री को टीवी व मोबाइल पर रुचि के साथ देखता रहता है। वहीं चक्षु की माता प्रिंसी, जो गृहिणी हैं, ने भी बेटे की मेहनत और लगन को उसकी सफलता का प्रमुख कारण बताया। चक्षु के दादा सत्यकुमार और दादी ऊषा शर्मा सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत हैं और घर में रहकर अपने पौत्र की गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखते हैं। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि चक्षु की यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस सफलता से यह स्पष्ट होता है कि सही मार्गदर्शन, परिश्रम और अभिभावकों के सहयोग से छोटी उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर की धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय द्वारा पुलिस मार्डन स्कूल, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियो के लिये रोटरी क्लब स्टार्स, मुजफ्फरनगर एवं मुजफ्फरनगर आई रिलीफ सोसाइटी के सहयोग से आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। पुलिस मॉडर्न स्कूल, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बेहतर दृष्टि के उद्देश्य से एक निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर की धर्मपत्नी डॉ० नीलम राय द्वारा किया गया, जो इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह, पुलिस मार्डन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा, रोटरी क्लब स्टार्स से मनीष जैन, श्री अनघ सिंघल, श्री गन्धर गौतम जैन सहित मुजफ्फरनगर आई रिलीफ सोसाइटी के चिकित्सकगण, विद्यालय का स्टाफध्विद्यार्थी तथा अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह शिविर रोटरी क्लब स्टार्स, मुजफ्फरनगर एवं मुजफ्फरनगर आई रिलीफ सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों व अध्यापकों की आंखों की जांच की गई। परीक्षण के दौरान बच्चों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें परामर्श दिया गया। जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे के उपचार एवं चश्मा आदि के संबंध में भी मार्गदर्शन किया गया। इस शिविर में 150 से अधिक विद्यार्थियो व अध्यापकों की जांच की तथा परामर्श प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि डॉ० नीलम राय ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों के शैक्षणिक एवं मानसिक विकास में अच्छी दृष्टि का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे बच्चों में प्रारंभिक अवस्था में ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर का औचक निरीक्षण किया गया
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं का गहनता से जायजा लिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ के निरीक्षण के दौरान डॉ. सुनील तेवतिया ने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, वार्ड, लैब, दवा भंडार एवं अभिलेखों की जांच की। उन्होंने जानसठ के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अर्जुन सिंह को निर्देश दिए कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। साथ ही चिकित्सकीय अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव एवं दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर के निरीक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित स्टाफ से कार्यप्रणाली की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी से पहुंचाया जाए। मरीजों के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के अंत में डॉ. सुनील तेवतिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने चेतावनी भी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


