खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

77वा गणतंत्र दिवस रोहाना आईपीएल चीनी मिल में मनायाMuzaffarnagar News
रोहाना।  77वे गणतंत्र दिवस पर इण्डियन पोटाश लिमिटेड शुगर यूनिट में इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने प्रसाशनिक भवन पर 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान अमृत इंटर कालेज के बच्चो ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। वही सुरक्षा अधिकारी ने इकाई प्रमुख को परेड की सलामी देकर गार्डाे का निरीक्षण कराया। इस दौरान प्रशाशनिक भवन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमे कालेज के बच्चों एवं इकाई के कर्मकारों द्वारा अपनी-अपनी कविताओं सहित देशभक्ति गीतों से समा बांधा। कार्यक्रम के अंतिम छोर पर इकाई प्रमुख ने प्रतियोगियो को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इकाई प्रमुख़ लोकेश कुमार बालियान ने अपनी समस्त टीम को मिल संचालन के लिए धन्यवाद कर आईपीएल के प्रबंध निदेशक डॉ0 पी0एस0 गहलौत के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से निवेदन किया कि मिल में साफ़ सुथरा गन्ना आपूर्ति करे तथा नई प्रजाति के गन्ना बुआई के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश कुमार तिवारी, रामबीर ललर, पंकज बालियान, तरुण गौर, प्रमोद आनंद, एनके रस्तौगी, एक्साइज इंस्पेक्टर तथा मिल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपथित रहे।

 

ध्वजारोहण कार्यक्रम जीनस पेपर एंड बोड्र्स लिमिटेड में हुआ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जीनस पेपर एंड बोड्र्स लिमिटेड मुजफ्फरनगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन रविंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख चंद्रेश गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण कर 77 वें गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी गई तथा सुरक्षा प्रथम थीम के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया, संस्थान के कमर्शियल हेड जी.सी कोठारी ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारीयों को एक सूत्र में बंध कर कार्य करने की सलाह दी एवं अपने संस्थान, प्रदेश, देश के उत्थान के लिए अग्रणी योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 15 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य कर संस्थान के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, इस दौरान मुख्य रूप से कमर्शियल हेड जी.सी कोठारी एवं सभी विभागाध्यक्ष तथा सभी अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

77वां गणतंत्र दिवस  मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आई. पी. एल. यूनिट तितावी शुगर कॉम्पलैक्स में 77 वां गणतन्त्र दिवस बडे हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर मिल के इकाई प्रमुख श्री बलवन्त सिंह ग्रेवाल जी ने मिल परिसर के प्रांगण में झण्डा फहराया तथा सभी उपस्थित कर्मचारियों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया । इस अवसर पर इकाई प्रमुख बलवन्त सिंह ग्रेवाल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मिल में उत्तम एवं श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरुषकृत किया गया तथा मिल में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चे जिन्होने अपने स्कूल में श्रेष्ट स्थान प्राप्त किया उन्हे भी सम्मानित किया । इस अवसर पर श्री बलवन्त सिंह ग्रेवाल इकाई प्रमुख, विभागाध्यक्ष इंजीनियरिंग श्री सितांशु कुमार, श्री शशांक श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष मानव संसाधन एवं विधि, अरविंद कुमार विभागाध्यक्ष गन्ना एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

 

 77 वां गणतंत्र दिवस गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा धूमधाम से मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन जनपद शाखा मुजफ्फरनगर की मासिक सभा पेंशन भवन, भोपा रोड मुजफ्फरनगर मे संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता इंजीव आरके गोयल ने की एवं संचालन महामंत्री इंजी डी के गुप्ता द्वारा किया गया स गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजी डी पी जैन, आरके गोयल,डीके गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा  सामूहिक राष्ट्रगान हुआ स  सुभाष चंद्र अग्रवाल, वेद प्रकाश आदि पेंशनर्स साथियो ने देश भक्ति के तराने गाकर समा बांध दिया  स वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी पी जैन ने विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार   रखे। रामबीर सिंह ने आठवे वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन को भी शामिल करने के लिए देशभर में पेंशनर संगठनों द्वारा चलाये जा रहे अभियान की जानकारी साझा की ।इंजी बी बी गुप्ता ने बताया की भारत सरकार द्वारा पेंशनर्स की समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया जा रहा है। इंजी यू सी वर्मा द्वारा सभी पेंशनर्स को एकजुट रहने का आह्वान किया गया स सभा की अध्यक्षता कर रहे इंजी आरके गोयल द्वारा वर्ष 2000 के बाद नियुक्त सरकारी  कर्मचारियो को भी  पुरानी पेंशन स्कीम लागू करते हुए पेंशन देने की मांग भी रखी गई तथा उन्होंने बताया कि पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अनेको सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं । दिवंगत साथियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए सभा का समापन किया गया स सभा में इंजी सुभाष चंद्र अग्रवाल, योगेश कुमार ,आर के गोयल, रामबीर सिंह, बीबी शर्मा, उमेश चंद वर्मा, विजय मित्तल, बृजमोहन अग्रवाल,आर सी बंसल आदि भारी संख्या मे पेन्शनरस  ने भाग लिया स कार्यक्रम के अंत मे सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।

 

उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित
चरथावल। मुज़फ्फरनगर रिजर्व पुलिस लाईन में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय पुलिस सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया द्वारा कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई एवं पुलिस-जन सहयोग के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सभी ने सराहना की। सम्मानित होकर पुलिस लाइन से चरथावल थाना पहुंचने पर पुलिस कर्मियों सहित चरथावल क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने थाना प्रांगण में पहुँचकर सत्यनारायण दहिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

एक साल में तय होने का भ्रष्टाचारियों पर मुकदमे का बने कानूनः मास्टर विजयसिंह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देश के 77 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शिव चैक स्थित धरना स्थल पर मास्टर विजय सिंह व साथियों ने  झंडा फहराकर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। 30 साल से भ्रष्टाचार व भूमाफियाओं के विरुद्ध दुनिया के सबसे लंबे धरने पर  बैठे मास्टर विजय सिंह व साथियों ने अपने विचार प्रकट हुए भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी पर चिंता व्यक्त की , हर जगह माफियावाद हावी हो रहा है  गरीब और अमीर की खाई बढ़ती जा रही है , महंगाई आसमान छू रही है , भ्रष्टाचार के कारण जन सामान्य में  परेशान  है   कुछ लोगों के भ्रष्टाचार में पकड़ने जाने का सार्वजनिक रूप से पता तो चलता है परंतु उन्हें हुई सजा का पता नहीं चला द्य  राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री , से मांग की गई कि भ्रष्टाचारियों पर मुकदमे एक साल में तय हो का कानून बने . 26 जनवरी व 15 अगस्त को नेता , मंत्री, सांसद , विधायक , अधिकारी, कर्मचारी  आदि व्यवस्था में बैठे सभी लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सार्वजनिक रूप से शपथ लेनी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार  समाप्त हो सके  भ्रष्टाचार देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है कार्यक्रम में राज ऋषि, रोहित कौशिक ,संजीव संगम , छवि एडवोकेट , आसमीन परवीन एडवोकेट , कु आराध्य  नोमान अली, मनोज कुमार ,सौरभ आदि उपस्थित है।

 

आनलाइन संवाद कार्यक्रम में गृह एवं सहकारिता मंत्री ने किया मोटिवेशनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी कार्यालय स्थित एनआईसी (एनआईसी) कक्ष में हाल ही में लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे आपदा मित्र स्वयंसेवकों ने ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह संवाद कार्यक्रम गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से जुड़े सैकड़ों आपदा मित्र स्वयंसेवक वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिले के सभी प्रशिक्षित आपदा मित्रों ने सहभागिता की और गृह एवं सहकारिता मंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। गृह मंत्री ने आपदा मित्रों की भूमिका को बेहद अहम बताते हुए कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में सबसे पहले स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की मौजूदगी राहत और बचाव कार्यों को तेज और प्रभावी बनाती है। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े आपदा मित्रों ने भूकंप, बाढ़, अग्निकांड और सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं के समय अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार प्रशिक्षण के बाद वे लोगों की जान बचाने में सहायक बने। अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने कहा कि आपदा मित्र विपरीत परिस्थितियों में समाज के लिए एक मजबूत कड़ी बनकर उभर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और विश्वास की भावना के साथ आपदा मित्र स्वयंसेवक लगातार समाज सेवा में सक्रिय हैं। ऐसे प्रशिक्षित स्वयंसेवक प्रशासन और आम जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं, जिससे आपदा प्रबंधन की पूरी व्यवस्था और अधिक सशक्त होती है। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा मित्रों को समय-समय पर रिफ्रेशर ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे हर तरह की आपात स्थिति में बेहतर ढंग से काम कर सकें। कार्यक्रम में आपदा सहायक नासिर हुसैन, प्रिंसी तथा इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर से गुलफाम अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सभी आपदा मित्रों को नई ऊर्जा, प्रेरणा और भविष्य में और बेहतर कार्य करने की दिशा मिली।

 

युवक की हादसे में मौत, तीन घायलMuzaffarnagar News
खतौली (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बडसू में रविवार को कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खतौली भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल युवकों में देवराज पुत्र महिपाल (उम्र 17 वर्ष) निवासी सटेड़ी, मोहित पुत्र नामालूम निवासी सटेड़ी और अक्षय पुत्र सुनील (उम्र 22 वर्ष) निवासी सटेड़ी शामिल हैं। घायलों की हालत गंभीर होने पर देवराज और अक्षय को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने खतौली से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हिमांशु पुत्र बालकिशन (उम्र 26 वर्ष) निवासी सटेड़ी को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना की सूचना घायल एवं मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया।

 

सर्द रातों में प्रशासन बना सहारा, सड़कों से रैन बसेरों तक पहुंचे बेसहाराMuzaffarnagar News
खतौली। बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शासन के निर्देश पर अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी निकिता शर्मा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार राजीव त्यागी ने नगर क्षेत्र में अलाव स्थलों का निरीक्षण किया तथा रेलवे स्टेशन का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जानसठ रोड चैराहे पर खुले में सो रहे एक बेसहारा व्यक्ति को नायब तहसीलदार राजीव त्यागी ने अपनी गाड़ी में बैठाकर नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा में सुरक्षित रूप से भिजवाया। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को जागरूक किया और उन्हें रैन बसेरों तक पहुंचाया। नायब तहसीलदार राजीव त्यागी ने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए रैन बसेरों का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी विभागों द्वारा रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए अलग रैन बसेरे की सुविधा उपलब्ध है तथा तहसील स्तर से जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण भी किया जा रहा है। प्रशासन की इस मानवीय पहल से ठंड में बेसहारा लोगों को राहत मिल रही है। आमजन ने प्रशासन की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय कदम बताया है।

 

कार्यक्रम का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद, मुजफ्फरनगर ‘मेन’ द्वारा  दावत पार्टी हॉल, लिंक रोड पर बसंतोत्सव एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।परिषद के संरक्षक हर्षवर्धन जैन एवं अशोक सिंघल ने पटका पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अनुभव सिंघल ने परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाज के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने हृदय रोगों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा बताया कि किन वर्गों में इस रोग की संभावना अधिक रहती है। परिषद सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों  के उत्तर देकर वे एक चिकित्सक से अधिक शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उपस्थित जनसमूह ने इस संवादात्मक सत्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। अपनी मधुर गायकी से समां बांधने वाले कलाकारों अनुज वर्मा, जय भाई, सौरभ मित्तल, रेशू गुप्ता एवं चित्रा शर्मा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। नन्ही गुड़िया की विशेष प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ आयोजन कार्यक्रम परिषद के अध्यक्ष संजय मिश्रा, सचिव नवनीत कुमार गुप्ता एवं वित्त सचिव नीरज कुमार सिंघल के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंच संचालन डॉ. अंजलि गर्ग ने किया। कार्यक्रम संयोजक रेशू गुप्ता, राजीव त्रिखा, डॉ. बी.के. आत्रेय, मनीष गर्ग, ब्रजेश कुमार गुप्ता एवं डॉ. रितु ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाला। इस अवसर पर अरुण मित्तल, ओ.डी. शर्मा, विनीत गुप्ता, प्रीत वर्धन शर्मा, राज कुमार गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, डॉ. दीपक कुमार गर्ग, पुरुषोत्तम सिंघल, यशपाल अरोड़ा, ब्रज मोहन शर्मा, आर.के. सैनी, अनुराग गुप्ता, विनोद अग्रवाल, विनय गर्ग, राहुल कुशवाहा, मनोज कुमार शर्मा, वंदना शर्मा, सुनीता शर्मा एवं नितिन गर्ग सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सुरुचिपूर्ण भोज एवं आपसी सांस्कृतिक संवाद के साथ समापन हुआ। सभी सदस्यों ने बसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संक

 

आलू गोदाम में लगी आग से हुआ नुकसान
बुढ़ाना। बुढ़ाना-कांधला रोड स्थित सब्जी मंडी में सोमवार को आलू के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे गोदाम में रखा आलू, बोरियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया। गोदाम मालिक रवि पाल पुत्र कंवर पाल, निवासी बुढ़ाना ने बताया कि इस घटना में उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुष्टि की कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

बंदर के बच्चे की करंट से मौतः किया अंतिम संस्कार
चरथावल। कस्बे में कुछ दिन पहले करंट लगने से एक बंदर के बच्चे की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे इस बंदर के बच्चे को उपचार के लिए समाजसेवी सन्नी चोपड़ा के शेल्टर हाउस में भर्ती कराया गया था। स्थानीय लोगों की मदद से भर्ती कराए गए इस बंदर का लगातार इलाज चल रहा था। पशु चिकित्सकों और सेवाभावी लोगों ने उसे बचाने के काफी प्रयास किए, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उपचार के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बंदर के बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों ने मिलकर उसका अंतिम संस्कार कराया। अंतिम संस्कार पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया। क्षेत्र के लोगों ने खुले बिजली तारों और करंट से होने वाली घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

 

अतिक्रमण मुख्य मार्ग से हटाया
चरथावल। कस्बे में मंगलवार को पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। थाना प्रभारी सत्य नारायण दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटवाया। इस कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक राजेश शर्मा, कॉन्स्टेबल राहुल गिरी और ताजेन्द धामा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी। यह मार्ग मुज़फ्फरनगर को थाना भवन से जोड़ता है। लंबे समय से इस मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पूर्व में इसी मार्ग पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। प्रशासन द्वारा पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाया गया है, लेकिन कुछ दिनों बाद फल-सब्ज़ी ठेला संचालक, ई-रिक्शा चालक और फुटपाथ दुकानदार सहित अन्य व्यापारी फिर से कब्जा जमा लेते हैं। इससे यह समस्या लगातार बनी रहती है। कस्बे के गणमान्य लोगों ने सुझाव दिया है कि चरथावल में फल और सब्ज़ी विक्रेताओं के लिए एक स्थायी बाज़ार निर्धारित किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि इससे न केवल अतिक्रमण पर प्रभावी रोक लगेगी, बल्कि यातायात जाम और दुर्घटनाओं से भी राहत मिलेगी।

 

एसबीआई मेन ब्रंाच पर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सप्ताह में पंाच दिन बैंकिग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्रित हो प्रदर्शन किया।
  यूनाईटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी गौरव किशोर, सचिन चैधरी आदि बैंक यूनियन से जुडे पदाधिकारियों की मौजूदगी में मुजफ्फरनगर के समक्ष भारतवर्ष मंे कार्यरत बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों काव शत-प्रतिशत प्रतिनिधित्व करने वाले 9 बैंक यूनियन के साझा मंच, यू.एस.बी.यू. के बैनर तले विशाल प्रदर्शन किया गया।
  प्रदर्शन शुरू करते हुए यू.पी.बी.यू. मुजफ्फरनगर के साथी आर पी शर्मा ने बताया कि पिछले द्विपक्षीय समझौते 8 मार्च 2024 के अंतर्गत यूनियन की बैंक प्रबंधन से बैंकों में सप्ताह मंे 5 दिन बैंकिग होने पर सहमति हो गई थी और यह विषय केन्द्रीय सरकार को संस्तुति सहित भेज दिया गया था। परन्तु दुर्भाग्य है कि सरकर ने इसके प्रति उदासीनताव दिखाते हुए अभी तक कोई निर्णय नही लिया हैं। इसके अलावा कोई चारा नही छोडा गया । तदानुसार आज दिनांक 27 जनवरी 2026 के पूरे दिन सभी कर्मचारी, बैंक अधिकारी एक दिवसीय हडताल पर रहे। यह अंादोलनात्मक कार्यक्रम हमारी न्याय पूर्ण मंाग के पूरा होने तक जारी रहेगा।
  प्रदर्शन को साथी तेजराज गुप्ता अध्यक्ष, पी.एन.बी.पी.ए., साथी मुकेश भार्गव, गौरव किशोर सी.ओ.कन्वीनर यू.एफ.बी.यू., फतेह सिंह अध्यक्ष ए.आई.पी.एन,बी.ओ.ए.मुजफ्फरगर, साथी सचिन चैधरी डी.जी.एस.मेरठ माडयूल स्टेट बैंक, साथी अनंगपाल जोनल सेके्रटरी एसबीआई, साथी यशवीर सिंह जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष यू.पी.बी.ई.यू.मुजफ्फरनगर ने संबोधित किया। प्रदर्शन में उपस्थित सैकडो बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों ने सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाकर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के सफल बनाने में वरिष्ठ साथी राजीव जैन,साथी बी.के.सूर्यवंशी, साथी रविन्द्र सिंह इलाहाबाद बैंक, साथी डी.के.बंसल, साथी प्रदीप मलिक, साथी संजय, साथी कपिल, मोनू, राजेश, रजनीश गुप्ता, दीपंाकर, अनुज शर्मा, संजीव जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कियाMuzaffarnagar News
भोपा। पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त राजपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।अभियुक्त की पहचान राजपाल पुत्र हुकमचंद, निवासी नई बस्ती भोकरहेड़ी, थाना भोपा, जनपद मुज़फ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके निवास स्थान कस्बा भोकरहेड़ी से गिरफ्तार किया। राजपाल के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। यह गिरफ्तारी अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर के निर्देशों के तहत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस अधीक्षक देहात और पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक भोपा जसवीर सिंह के नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस ने यह कार्रवाई सफलतापूर्वक अंजाम दी। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

 

धूमधाम से मना एस के बी आरोग्यम् स्पेशलिटी हेल्थकेयर में गणतंत्र दिवस, आभा बंसल ने किया ध्वजारोहण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एस के बी आरोग्यम् स्पेशलिटी हेल्थकेयर, डायग्नोस्टिक एवं ब्लड सेंटर में 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा जगत की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ध्वजारोहण रहा, जो  श्रीमति आभा बंसल द्वारा संपन्न किया गया। तिरंगा फहराने के पश्चात उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए देश की आजादी और संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम में शहर के दिग्गज चिकित्सक शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से ऑर्थाेपेडिक सर्जन डॉ. सोमेश गुप्ता, न्यूरोलॉजिस्ट सर्जन डॉ. शाम अग्रोया, डॉ. अनुभव सिंगल, डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक तोमर, एमडी मेडिसिन डॉ. अशेष नागर और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रत्युष राठौड़ मौजूद रहे। इनके अलावा अस्पताल का समस्त नर्सिंग और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ भी इस गौरवशाली पल का साक्षी बना।ध्वजारोहण के उपरांत पूरा परिसर श्भारत माता की जयश् और श्वंदे मातरमश् के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर मिष्ठान वितरण कर सभी का मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और आपसी सौहार्द के संदेश के साथ हुआ।

 

चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
मोरना। ढांसरी गांव में एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। घटना 20 जनवरी की देर रात हुई, जिसकी जानकारी 21 जनवरी की सुबह हुई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढांसरी निवासी नीटू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह छत्तीसगढ़ राज्य में मजदूरी करता है। गांव के मकान में उसकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। नीटू कुमार की पत्नी और बच्चे 20 जनवरी की देर रात अपने मकान का ताला लगाकर नीटू की मां के दूसरे मकान में चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने रात में मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए। उन्होंने कमरे में रखा सामान भी बिखेर दिया। 21 जनवरी की सुबह जब नीटू की पत्नी घर लौटीं, तो उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित नीटू कुमार को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

गणतंत्रा दिवस पर राजा परीक्षित सौन्दर्यकरण समिति ने किया ध्वजारोहण
कार्यक्रम में संस्था के समस्त पदाधिकारी रहे मौजूद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)राजा परीक्षित सौन्दर्यकरण समिति के द्वारा 77 वाॅ गणतंत्रता दिवस बडी धूमधाम के साथ मनाया गया।
  सरकूलर रोड स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में राजा परीक्षित सौन्दर्यकरण समिति के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भंाति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस संस्था के समस्त पदाधिकारियों द्वारा बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण संस्था की संयोजक  श्रीमति कमलेश चैधरी पत्नि स्व.अनूप सिंह वर्मा व डा.जीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रवीण कुमार जावला एड, डा.जीत सिंह तोमर सचिव, धर्मवीर मलिक कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह पोरिया एडवोकेट,अनिल चैधरी मून्नू,  श्रीमति रीना अग्रवाल उपाध्यक्ष,देवेन्द्र सिह भुम्मा सचिव, शशिराज गुप्ता, अमित कुमार सभासद, मदन पाल बालियान, विनय कुमार, विनोद मुखिया, मंागेराम वर्मा संरक्षक जनपद जाट महासभा, सीए अजय अग्रवाल, राजेन्द्र राठी, सूबेदार महिपाल सिंह, राममेहर सिंह, मास्टर राजेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह मलिक दरोगा जी, भूपेन्द्र वर्मा खेडा जट, विरेन्द्र सिंह बालियान एड., उदयवीर सिंह एड.,सिसौली, नरोजपाल सिंह इन्जि.,अशोक वर्मा, प्रदीप मलिक सहित संस्था से जुडे समस्त पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।  

 

रीसाइकलिंग कंपनी में स्कूली छात्रों ने किया भ्रमण
जानसठ।वी.एन. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सालारपुर (मुज़फ्फरनगर) स्थित ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग कंपनी आर2 रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित निपटान एवं रीसाइक्लिंग की प्रक्रिया की जानकारी देना था। कंपनी परिसर में विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार पुराने एवं अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को आधुनिक तकनीक और मशीनों की सहायता से चरणबद्ध तरीके से रीसाइक्ल किया जाता है। छात्रों छात्राओं को रीसाइक्लिंग प्रक्रिया में प्रयुक्त विभिन्न मशीनें भी दिखाई गईं, जिससे उन्हें व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर छात्रों को समझाने के लिए  मिस ज़ेबा ने सरल एवं प्रभावशाली भाषा में ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई। कंपनी की ओर से कंपनी के निदेशकगण अजय, जयेंद्र गुप्ता, उरुज असगर ज़ैदी (प्लांट इंचार्ज) तथा कंपनी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय की ओर से इस शैक्षिक भ्रमण में प्रधानाचार्या श्रीमती अंजुम ज़ैदी, निदेशक शाहीन हैदर तथा शिक्षिकाएँ फ़िज़ा फ़रीदी, अलीशा अंसारी, इल्मा अब्बासी एवं श्रीमती निशा विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहीं। विद्यालय प्रशासन ने आर2 रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होते हैं।

 

पैरालंपिक विजेता प्रीति पाल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिले की बेटी प्रीति पाल द्वारा विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियन शिप जापान और पैरालिंपिक खेल में कांस्य पदक दिल्ली में रजत पदक विजेता तथा अर्जुन पुरस्कार एवं रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित प्रीति पाल को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया गया। लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रमुख व सपा प्रदेश सचिव विनय पाल व अपने परिजनों तथा जिले के अन्य  समाजवादी पार्टी नेताओं के साथ पहुंची प्रीति पाल को व उनके परिजनों को सम्मानित करते हुए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश की बेटियों की प्रतिभाएं लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। और रिकॉर्ड कायम करके पहचान बनाने वाली बेटी प्रीति पाल व उनके परिजनों को बधाई के साथ उनको नई बुलंदी छूने की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने देश की प्रतिभाओं के सम्मान व उनको आगे बढ़ाने की अनेक योजनाएं शुरू की थी इस बार भी जनता के विश्वास को जीतकर 2027 में समाजवादी पार्टी सरकार में प्रीति पाल व अन्य प्रतिभाओं को सम्मान के साथ उनके लिए अनेक योजनाओं से भी प्रतिभाओं को सम्मान दिया जाएगा।
प्रीति पाल व उनके परिजनों को समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले से सपा प्रदेश सचिव विनय पाल सपा नेता अब्दुल्ला राणा,सपा नेता साजिद हसन,सतीश गुर्जर,सपा नेता कुंवर देवेंद्र सिंह,डॉ नरेश विश्वकर्मा,सपा नेत्री दीप्ति पाल,सपा महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप,सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव संदीप पाल,सपा नेता कृष्णपाल सिंह पाल,सुदेश पाल,पवन पाल,रविन्द्र पाल,रोहित चैधरी,अमित पाल व पाल धनगर समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20951 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 16 =