समाचार (Muzaffarnagar News)

शहीद चंद्र शेखर उच्च प्राथमिक विद्यालय, अलीपुर अटेरना, ब्लॉक बुढाना में जन जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं की पुकार, बाल विवाह न हो अबकी बार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवम मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में शहीद चंद्र शेखर उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत अलीपुर अटेरना में डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगर के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया एवं बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह अपराध है जिसमें 02 वर्ष की सजा व 01 लाख रूपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। भारत में शादी हेतु लड़के की आयु 21 वर्ष व लडकी की आयु 18 वर्ष है। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक श्रीमती लता श्री, सहायक अध्यापक श्रीमती सरोज त्रिपाठी,श्री आदेश कुमार व श्री बिरेन्द्र कुमार एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। बालक/बालिका शिक्षा ,सुरक्षा, सम्मान,संरक्षण व स्वावलंबन हेतु जिला बाल सरंक्षण अधिकारी संजय कुमार एवं बाल कल्याण समिति सदस्य डा राजीव कुमार द्वारा उक्त जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पोषण पोटली बाटकर बेहतर स्वास्थ्य का लिया संकल्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।टीबी मुक्त भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार, 16 फरवरी 2026 को साईं धाम फाउंडेशन गुरुग्राम द्वारा जनपद के टीबी अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से 140 क्षय (टीबी) रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। संस्था का मुख्य उद्देश्य मरीजों को उचित उपचार के साथ-साथ बेहतर खान-पान उपलब्ध कराना है, ताकि वे जल्द से जल्द पूर्ण स्वस्थ हो सकें।
उपचार के साथ पोषण भी अनिवार्य
कार्यक्रम के दौरान साईं धाम फाउंडेशन के प्रतिनिधि सुशील और श्रीमती सुनीता ने स्वयं उपस्थित रहकर मरीजों को पोषण सामग्री भेंट की। उन्होंने बताया कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए केवल दवाएं ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाला पोषण अत्यंत आवश्यक है। फाउंडेशन लगातार समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए प्रयासरत है और पोषण पोटली का वितरण इसी सेवा भाव का हिस्सा है।
स्वास्थ्य विभाग और फाउंडेशन का साझा प्रयास
टीबी अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित इस वितरण समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीटीओ डॉ. लोकेश चंद गुप्ता ने शिरकत की और फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहयोग से ही टीबी जैसी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इस अवसर पर विपिन शर्मा, हेमंत यादव और अभिषेक सहित अस्पताल स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग दिया।
मरीजों के चेहरे पर दिखी मुस्कान
पोषण पोटली प्राप्त करने वाले 140 मरीजों ने संस्था और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रयासों से मरीजों के मनोबल में वृद्धि होती है और वे नियमित उपचार के प्रति अधिक जागरूक होते हैं। साईं धाम फाउंडेशन ने भविष्य में भी इस प्रकार के लोक कल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया है।
भव्य भजन संध्या में भजन गायकों ने बिखेरा भक्ति का जलवा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।महाशिवरात्रि के अवसर पर मुज़फ्फरनगर के शिव चैक पर शिव मूर्ति संचालक मंडल(रजि0) मुज़फ्फरनगर द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें टी-सीरिज के प्रसिद्ध भजन गायको द्वारा भगवान आशुतोष के एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। रमेश केस्टो सांस्कृतिक ग्रुप के बैनर तले भव्य भजन संध्या में कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ के भजन सुनाकर देर रात तक समा बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, नगरपालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप व उद्योगपति भीमसैन कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी/एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा व शिवमूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष शंकर स्वरूप द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जहाँ शिवमूर्ति संचालक मंडल द्वारा सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक सौरभ सांवरिया द्वारा गणेश वंदना से भजन संध्या की भव्य शुरूआत की गई। वही सौरभ सांवरिया द्वारा अनेको भगवान भोले नाथ के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं की खूब तालियां बटोरी। जहाँ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय बना दिया। टी-सीरिज की प्रसिद्ध भजन गायिका महक लाडली ने मां शारदे, डम डम डम डमरू बाजे, चैकी बनाऊ, मंगल गाऊ आज मेरे भोले का दिन, जब से देखा ये क्या हो गया मेरे भोले मै तेरा हो गया सहित भगवान आशुतोष के भजन सुनाकर मध्य रात्रि तक समा बांधे रखा। टी-सीरीज गायक विक्की शर्मा ने भोले को कैसे मनाऊ रे मेरा भोला ना माने, भोले ओ भोले आदि भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बाल गायिका कौशिकी द्वारा एक से बढकर एक भगवान शंकर के भजन सुनाकर खुब वाहवाही लूटी। वही मेघना ग्रुप के कलाकारों ने शिव नृत्य तांडव, शिव विवाह, काली शिव की सुंदर झांकियां एक नए अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथियो द्वारा कार्यक्रम संयोजक रमेश केस्टो को उनके संचालन के लिए प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया। वही जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शिवमूर्ति संचालक मंडल व रमेश केस्टो आर्ट ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की। मंच संचालन रमेश केस्टो द्वारा किया गया। साज कार्यक्रम में एम0एस0 ग्रुप के कलाकारो का योगदान रहा। इस दौरान मुख्य रूप से शिवचरण गर्ग, सतीश गर्ग ठेकेदार, सुखदेव मित्तल, लक्ष्मीनारायण, राघव, मनीष गर्ग, वैभव मित्तल, मुदित जैन, प्रदीप गोयल, बाबू आदि का विशेष सहयोग रहा।
जेसीबी का किया पालिका चेयरमैन ने लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शहरी क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी, तेज और संसाधन-संपन्न बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के अंतर्गत 2.10 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई पांच जेसीबी मशीनों को सोमवार को उनके द्वारा जनहित में समर्पित कर दिया गया। इन जेसीबी के संचालन से शहर में सफाई, नालों की खुदाई और कूड़ा निष्पादन कार्यों में तेजी आएगी।
शहर के मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका प्रशासन द्वारा खरीदी गई नई पांच जेसीबी का उद्घाटन करते हुए इनको जनहितार्थ समर्पित किया। कार्यक्रम में पहंचने पर पालिका के सभासदों और अधिशासी अधिकारी (ईओ) डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया। जेसीबी के उद्घाटन के पश्चात पालिका अध्यक्ष द्वारा कमला नेहरू वाटिका का पैदल भ्रमण करते हुए निर्माण कार्यों, सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यहां लोगों से मिलकर भी उनके साथ संवाद स्थापित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस अवसर पर कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है और इसके लिए लगातार नगर पालिका को संसाधन-संपन्न बनाने का काम किया जा रहा है। आधुनिक मशीनों की उपलब्धता से सफाई कार्यों में पारदर्शिता के साथ गति आएगी। हमारा प्रयास है कि मुजफ्फरनगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित नगर के रूप में विकसित किया जाए। आने वाले समय में भी शहरी स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नगर क्षेत्र की बढ़ती आबादी और विस्तारित सीमाओं को देखते हुए आधुनिक संसाधनों की आवश्यकता थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। पालिका द्वारा भविष्य में भी विकास योजनाओं को गति देने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत पालिका को प्राप्त निधि से कुल 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से इन पांच जेसीबी की खरीद की गई है। उद्घाटन के उपरांत इन जेसीबी को स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द करते हुए शहरी सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए समर्पित कर दिया गया। नगर क्षेत्र में नालों की नियमित सफाई, अवैध अतिक्रमण हटाने, कूड़ा निस्तारण स्थल पर अपशिष्ट प्रबंधन तथा आपात स्थितियों में मलबा हटाने जैसे कार्य अब अधिक तीव्र गति से किए जा सकेंगे। आधुनिक उपकरणों से लैस इन मशीनों के माध्यम से श्रम और समय दोनों की बचत होगी, जिससे नगरवासियों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं मिलेंगी।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिका के पास पहले से 7 जेसीबी और 6 बुल लोडर ट्रैक्टर सफाई व्यवस्था में समर्पित हैं, अब पांच जेसीबी और इस बेड़े में शामिल होने से सफाई व्यवस्था में काफी सहयोग मिलेगा। इन नई मशीनों के शामिल होने से नगर पालिका परिषद की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद शौकत अंसारी, उमरदराज, ललित कुमार, सुन्दर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई वैशाली सोती, लिपिक एसबीएम रूचि शर्मा के अलावा अन्य कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
गंगा में मछलियों को दाना खिला रहा व्यक्ति गिरा, रामराज पुलिस ने बचाया
रामराज। रामराज थानाक्षेत्र के गंगा बैराज पुल के गेट नम्बर 21 के सामने गंगा में मछलियों को दाना डालते समय अचानक पैर फिसलने से एक व्यक्ति गंगा में गिर गया। जिसे पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बचाया।
बिजनोर जनपद की नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गीतापुर निवासी सुधाकर रस्तौगी पुत्र धर्मेंद्र रस्तौगी गंगा बैराज में स्नान में पूजा पाठ कर बैराज पुल के गेट नम्बर 21 के सामने से गंगा में मछलियों को दाना डाल रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह असन्तुलित होकर गंगा में गिर गया। जिसे गंगा में गिरते देख राहगीरों ने मामले की सूचना रामराज की हैदरपुर गंगा पुलिस चैकी पर दी। तो चैकी पर तैनात एसआई हरिओम सिंह, हैड कांस्टेबल अरविन्द कुमार, कांस्टेबल नितिन कुमार, राजकुमार व नितेश कुमार ने मामले में तत्प्रता दिखाते हुए प्राइवेट गोताखोरों व नाव की सहायता से गंगा में डूब रहे सुधाकर रस्तौगी को बचा लिया। सूचना पर मौके पर पहुचे सुधाकर रस्तौगी के परिजनों ने रामराज पुलिस व गोताखोरों का धन्यवाद अदा करते हुए उनकी प्रसंशा की है।
समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत योगेश कुमार ने अपने कार्यालय पर जनसुनवाई कर उनका निस्तारण कराया।
जिला पंचायत के एएमए योगेश कुमार ने जनसुनवाई के दौरान जन शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर जनसुनवाई सुनिश्चित की जाए। ताकि फरियादी को बार-बार दफ्तर के चक्कर ना काटने पडें।
शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । फैंथम हाॅल मे जिला बार संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितो की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को निर्वाह करने का संकल्प लिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कचहरी परिसर स्थित फैंथम हाॅल मे जिला बार संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। एल्डर कमैटी के चेयरमैन आनन्द प्रकाश त्यागी, बार संघ चुनाव 2026 के मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया एड., हासानंद शर्मा एड., जगमेहर राठी,रमेश चन्द गोयल, ज्ञानेन्द त्यागी,ललित शर्मा, मनोज सौदाई आदि की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। एल्डर कमैटी के चेयरमैन आनन्द प्रकाश त्यागी एवं मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करायी गयी। डिस्ट्रिक्ट बार संघ मुजफ्फरनगर वर्ष 2026-27 के बार संघ अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी एड., वरिष्ठतम उपाध्यक्ष चन्द्रवीर चैधरी, सुरेन्द्र कुमार मलिक महासचिव, नीशू कान्त शर्मा कोषाध्यक्ष, राधेश्याम त्यागी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सनसवीर बालियान, अमित मैनी उपाध्यक्ष, अमित भारद्वाज उपाध्यक्ष,गीता रानी, मौ.ताजीम एवं निशा रानी सहसचिव, वरिष्ठ सदस्य पद पर श्रीमति शशि प्रभा, ज य कुमार नायडू, दीपक कुमार धीमान, मुस्तकीम अली, प्रशान्त कुमार राजा, तरूण सौदे, कनिष्ठ सदस्य पर हेतु मौ.ताहिर राव, शिखा चैधरी, प्रिन्स गोलियान, कमरूना गौर, नितिन कुमार राठी ने एवं पदेन सदस्य पर ठा.कंवर पाल राठी, चन्द्रवीर निर्वाल ने शपथ ग्रहण की। साथी अधिवक्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाए दी।
कुंडल चोरी करने वाला किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना रामराज पुलिस द्वारा महिला को सम्मोहित कर तथा टप्पेबाजी कर उसके कान के कुंडलों की चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से महिला से चोरी किया गया कुंडल बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रूपाली राव तथा थाना प्रभारी रामराज रवेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में थाना रामराज पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 15 फरवरी को वादिया श्रीमती मुन्नी देवी निवासी बिजनौर द्वारा थाना रामराज पुलिस को सूचना दी गयी कि वह अपने पुत्र के साथ अपनी रिश्तेदारी में हस्तिनापुर जा रही थी। रास्ते में वह आलमपुर नहर पुल के पास पानी पीने के लिये रूके वहां पर साधु के भेष में एक व्यक्ति मौजूद मिला। साधु के भेष में मौजूद व्यक्ति द्वारा उन्हे झांसे में लिया गया तथा सम्मोहित कर उसके कान के कुंडल चोरी कर लिये गये। सूचना पर थाना रामराज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा उक्त घटना को कारित करने वाले अभियुक्त को देवल नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से महिला से चोरी किया गया सोने का कुंडल बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त बाबा बलदेवनाथ पुत्र अशोक नाथ निवासी ग्राम महमूदपुर सिकेरा थाना बहसूमा मेरठ हाल पता- विजयनाथ आश्रम थाना हस्तिनापुर, मेरठ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में है0का0 दीपक कुमार, का. नितेश कुमार, नितिन कुमार थाना रामराज शामिल रहे।
4 शातिरों को अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त करने पर दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त करने वाले 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर, 01 रिवाल्वर .32 बोर तथा 5,000/- रूपये नगद बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा थाना प्रभारी कोतवाली नगर बबलू कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 15 फरवरी को थाना कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य अवैध शस्त्रों की सप्लाई करने के लिये आने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मिमलाना रोड पर न्यू गुडलक बारात घर के पास से अवैध शस्त्रों को खरीदने वाले तथा बेचने वाले 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर, 01 रिवाल्वर .32 बोर तथा 5,000/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवालीनगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सिद्धार्थ पुत्र सुभाष, अमरीश कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम मुथरा थाना चरथावल, हिमांशु पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम रायपुर थाना बाबरी शामली, दीपक कुमार पुत्र सुरेश पाल निवासी म0नं0 212 केवलपुरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण अमरीश व दीपक उपरोक्त द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण सिद्धार्थ व हिमांशु उपरोक्त अवैध शस्त्रों को बेचने का कार्य करते हैं। हमारे द्वारा इनसे अवैध पिस्टल व रिवाल्वर की मांग की गयी तथा इन्हे एडवांस में 2500-2500 रूपये दे दिये गये थे तथा शेष पैसे अवैध शस्त्र मिलने के बाद में देना तय हुआ था। आज हम इनसे पिस्टल व रिवाल्वर लेने के लिये आये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं तथा इनके द्वारा अवैध शस्त्रों का क्रय-विक्रय कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के सम्बन्ध में अभियुक्तगण के थ्व्त्ॅम्त्क् व ठ।ब्ज्ञॅम्त्क् स्प्छज्ञम्ै की जांच की तथा अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विक्रान्त कुमार, पवन प्रताप सिंह, का. अजय यादव, राहुल कुमार, हेमन्त, मुनेन्द्र राणा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।
मादक तस्करों को दबोचा
पुरकाजी। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा 03 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 08 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं 6,000/- रुपये नगद बरामद किये। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर एवं थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस चैकिंग 03 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को पुरकाजी लस्कर दाबकी खेडा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 08 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त तथा 6,000/- रुपये नगद बरामद किये गये। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण केे फारवर्ड व बेकवर्ड लिंको की जांच की जा रही है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी तथा बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त वसन्त कुमार पुत्र सुनील निवासी ग्राम घुमावटी थाना छपार, मनप्रीत पुत्र बलविन्दर निवासी ग्राम कमलपुर चांदपुरी थाना खानपुर जनपद हरिद्वार, सरवन कुमार पुत्र लाल बाबू पासबान निवासी आलमपुर कोठी थाना विभीतिपुर जनपद समस्तीपुर, बिहार। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में 1. उ0नि0 मोहित नन्दन, शिवराज सिंह, नरेन्द्र सिंह, है. का. अरूण कुमार, पवन कुमार थाना पुरकाजी शामिल रहे।
कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डी ए वी कॉलेज मुजफ्फरनगर की प्रथम द्वितीय व तृतीय इकाइयों के सात दिवसीय एन एस एस शिविर के विशेष कैंप का आयोजन किया गया। एन एस एस कैंप का उद्घाटन कॉलेज के प्रचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार जी ने किया, इस अवसर पर कॉलेज की पूर्व प्राचार्या प्रोफेसर गरिमा जैन, प्रोफेसर देवेश कुमार त्यागी, प्रोफेसर अमित मलिक उपस्थित रहे द्य कॉलेज के प्राचार्या प्रोफेसर योगेश कुमार त्यागी जी ने एन एस एस के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला , सभी अतिथियो ने एनएसएस वालंटियर का मार्गदर्शन किया और शुभकामनाये दी
कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रचना त्यागी, डॉक्टर मोहम्मद आसिफ और डॉक्टर संजीव कुमार ने एन एस एस वालंटियर को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया द्य इस अवसर पर डॉक्टर शुभम शर्मा, डॉक्टर विजेंद्र, डॉ सहदेव, डॉ. चारू त्यागी, डॉ. सोनाली इत्यादि उपस्थित रहे।
रोजगार आजीविका मिशन विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एस. डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के प्रांगण में आईक्यूएसी सेल के तत्वावधान में इन्फोटेनमेंट क्लब द्वारा विकसित भारत के अंतर्गत रोजगार आजीविका मिशन विषय पर एक विशेष शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं, आत्मनिर्भरता के अवसरों तथा आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं प्रेरणादायी संबोधन के साथ किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ष्विकसित भारतष् की संकल्पना तभी साकार हो सकती है जब देश का युवा वर्ग कौशल, ज्ञान और आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार आजीविका मिशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें व्यावसायिक कौशल से सुसज्जित करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान, कौशल विकास और नवाचार की सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक प्राची मैडम रहीं। उन्होंने ष्रोजगार आजीविका मिशन” विषय पर विस्तृत प्रस्तुति पावर पॉइंट (च्च्ज्) के माध्यम से विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने विकसित भारत की परिकल्पना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना, स्वरोजगार योजनाओं एवं ग्रामीण आजीविका मिशन जैसे विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि कैसे सरकार युवाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रही है, जिससे वे अपने स्वयं के व्यवसाय स्थापित कर सकें और रोजगार सृजन में योगदान दे सकें। प्राची मैडम ने अपने व्याख्यान में बताया कि रोजगार आजीविका मिशन केवल नौकरी प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को उद्यमी बनाने, आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने तथा स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर आर्थिक विकास को गति देने का माध्यम है। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयास बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। विद्यार्थियों ने इस प्रस्तुति को अत्यंत रुचि एवं उत्साह के साथ सुना तथा विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे, जिनका उत्तर प्राची मैडम ने विस्तारपूर्वक दिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के समस्त बीबीए संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इनमें मोहम्मद अंज़र, संजय शर्मा, दीपक गर्ग, सोनिका, पूरवी, प्राची, रोहन त्यागी, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, सतीश, अमित, पवन बलियान तथा लवी वर्मा शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और इस प्रकार की गतिविधियों को समय की आवश्यकता बताया। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं व्यावसायिक समझ को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया तथा अंत में विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि वे केवल नौकरी की तलाश करने वाले न बनें, बल्कि रोजगार देने वाले बनने का लक्ष्य रखें। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनेगा। समापन अवसर पर प्राचार्य महोदय ने आईक्यूएसी सेल एवं इन्फोटेनमेंट क्लब की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विषयों पर निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विकास से जुड़ी नीतियों और योजनाओं की समुचित जानकारी मिल सके। उन्होंने मुख्य समन्वयक प्राची मैडम के प्रयासों की विशेष प्रशंसा की और कहा कि उनकी प्रस्तुति विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रही।कार्यक्रम का वातावरण शैक्षणिक ऊर्जा और सकारात्मकता से परिपूर्ण रहा। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे रोजगार आजीविका मिशन के उद्देश्यों को समझकर अपने करियर की दिशा तय करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। इस प्रकार एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी भी रहा। महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारतीय किसान यूनियन (अंबावता)के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अंबावता के आदेश अनुसार कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम 5 सूत्री मांग-पत्र सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष चैधरी जीशान सिद्दीकी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाकियू अम्बवता संगठन ने देशभर में एक साथ लागू करने के लिए निम्नलिखित 5 प्रमुख मांगें उठाई हैं अमेरिका से भारत की ट्रेड डील रद्द की जाए, सभी फसलों पर एमएसपी को कानूनी गारंटी का दर्जा दिया जाए। पूरे देश में वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन एक समान लागू की जाए। शिक्षा एवं चिकित्सा को पूरे भारत में पूरी तरह निःशुल्क किया जाए। देश के सभी किसानों का कर्ज़ एक मुश्त माफ किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कृष्ण पाल ने किसान प्रतिनिधिमंडल की मांगें ध्यान से सुनीं और ज्ञापन को राष्ट्रपति भवन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चैधरी जीशान सिद्दीकी ने कहा “देश में किसान और गरीब बदहाल हैं। उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा, कर्ज़ के बोझ तले दबे हैं, इलाज और पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। जब तक ये 5 मांगें पूरी नहीं होंगी, भारतीय किसान यूनियन अंबावता का संघर्ष जारी रहेगा।” प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर के अभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा में रा. से. यो. इकाई के तीसरे एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि धर्मराज सिंह (एसआई-साइबर सेल) महाविद्यालय प्राचार्य डा० ब्रज गोपाल शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डा० फरहाना राणा, विपिन कुमार ने माँ सरस्वती व स्वामी कल्याण देव जी महाराज के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि धर्मराज सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि साइबर जागरूकता अभियान का उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, और डेटा चोरी से बचाकर साइबर सुरक्षित बनाना है। यह अभियान सोशल मीडिया, ईमेल, और एसएमएस के माध्यम से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, मजबूत पासवर्ड, और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने के प्रति जागरूक करता है। साइबर अपराध की स्थिति में 1930 नंबर पर तुरंत कॉल करें या ीजजचेरूध्डी ए वी कॉलेज मुजफ्फरनगर की प्रथम द्वितीय व तृतीय इकाइयों के सात दिवसीय एन एस एस शिविर के विशेष कैंप का आयोजन किया गया।
एन एस एस कैंप का उद्घाटन कॉलेज के प्रचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार जी ने किया, इस अवसर पर कॉलेज की पूर्व प्राचार्या प्रोफेसर गरिमा जैन, प्रोफेसर देवेश कुमार त्यागी, प्रोफेसर अमित मलिक उपस्थित रह। कॉलेज के प्राचार्या प्रोफेसर योगेश कुमार त्यागी जी ने एन एस एस के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला, सभी अतिथियो ने एनएसएस वालंटियर का मार्गदर्शन किया और शुभकामनाये दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रचना त्यागी, डॉक्टर मोहम्मद आसिफ और डॉक्टर संजीव कुमार ने एन एस एस वालंटियर को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया इस अवसर पर डॉक्टर शुभम शर्मा, डॉक्टर विजेंद्र, डॉ सहदेव, डॉ. चारू त्यागी, डॉ. सोनाली इत्यादि उपस्थित रहे।ध्बलइमतबतपउमण्हवअण्पद पद पर शिकायत दर्ज करें। कार्यक्रम अधिकारी ने छात्र / छत्राओ को साइबर से सम्बंधित टिप्स दिए जो निम्न है -साइबर जागरूकता के मुख्य बिंदु -ऽ मजबूत पासवर्ड- सोशल मीडिया और बैंकिंग के लिए कठिन और अद्वितीय पासवर्ड का उपयोग करें, उन्हें नियमित रूप से बदलें। ऽ टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन – सभी महत्वपूर्ण खातों में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन या ओटीपी सुरक्षा सक्षम करें। ऽ संदिग्ध लिंक- अनजान ईमेल, मैसेज या सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक न करें, वे फिशिंग हो सकते हैं। ऽ निजी जानकारी-बैंक विवरण, ओटीपी, या निजी डेटा किसी को न बताएं। ऽ सुरक्षित नेटवर्क- सार्वजनिक वाई-फाई (पब्लिक वाई फाई) का उपयोग बैंकिंग या संवेदनशील लेनदेन के लिए न करें। साईबर सेल से अपने व्याख्यान में अवधेश कुमार ने विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर साईबर सेल के आकाश एवं नरेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डा० ब्रज गोपाल शर्मा ने स्वयं सेवक व सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है। इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ित लोगों की सहायता आदि। विद्यार्थी जीवन से ही समाजपयोगी कार्यों में कार्यरत रहने से उनमें समाज सेवा या राष्ट्र सेवा के गुणो का विकास होता है। एक आदर्श नागरिक बनने के लिए इन गुणों का विकास होना अत्यंसत आवश्यिक है। शिविर को सफल बनाने में शालीना,विपिन कुमार, कु० धीरज , राजपाल सिंह, शेखर शर्मा, बालेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार, प्रमोद, श्रीमती मंतोष, सुधा आदि का सहयोग रहा।
गीता पाठ का भागवत कथा के समापन हुआ पाठ
मुजफ्फरनगर। श्री सत्संग भवन ट्रस्ट शामली रोड मुजफ्फरनगर में भगवत कथा के विश्राम दिवस एवं महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कथा व्यास/ समाजसेवी पं होती लाल शर्मा जी को श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता पाठ परिवार के सदस्यों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया एवं घर-घर गीता,हर घर गीता संकल्प के निमित्त सभी उपस्थित सम्मानित श्रद्धालुजनो को अष्टादश श्लोकी गीतापाठ की प्रति भी भेंट की गई तत्पश्चात अतुल गर्ग,रामबीर सिंह द्वारा ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप एवं अष्टादश श्लोकी गीतापाठ कराया गया तथा बताया कि महाराज श्री का संदेश की प्रमादी बनकर नहीं, पुरुषार्थी बनकर जियो हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत है।इस अवसर पर श्रीकृष्ण कृपा परिवार जीओ गीता परिवार, आचार्य कुल परिवार,सत्संग भवन ट्रस्ट परिवार के सदस्यों एवं काफी संख्या मे स्थानीय गणमान्य सम्मानित जनो ने भाग लिया। कथा व्यास शर्मा जी द्वारा कथा मे रुक्मणी विवाह,सुदामा एवं द्वारिकाधीश मिलन का प्रसंग सुनाया जिसे सुनकर उपस्थित श्रोतागण भक्ति भाव मे सराबोर हो गये। कथा मे अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह,सुभाष गर्ग,राजेश वर्मा,अजय गर्ग,अजय करूणा, त्रिलोकचंद गुप्ता, श्यामलाल बंसल, राजेंद्र साहनी, भवानी शंकर, शिवकुमार बंसल, अशोक गुप्ता,अखिलेश कु अग्रवाल, ममता शर्मा,चैहान जी,आचार्य सीताराम, कल्पना गर्ग, सजीव वर्मा,दीपाली, शुभम वत्स एवं काफी संख्या मे मातृशक्ति सहित सैकड़ो गणमान्य जन उपस्थित रहे। कथा विश्राम पर उपस्थित श्रद्धालुओ को व्रत का प्रसाद वितरित किया गया।
चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम बिरालसी निवासी दीपक उर्फ गोल्डी (35 वर्ष) पुत्र शेर सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। इस संबंध में थाना चरथावल पर आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 कुलदीप सिंह परिहार, है0का0 दिनेश कुमार एवं का0 विपिन कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना खालापार का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खालापार का आकस्मिक निरीक्षण कर थाने पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। विवेचकों को समयबद्ध,निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्वक विवेचनाओं का निस्तारण करने, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना खालापार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया इस दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसके उपरान्त महोदय द्वारा थाना खालापार पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण करने एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी खालापार महावीर सिंह चैहान सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।


