समाचार (Muzaffarnagar News)
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में हुंकार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । प्रेमपुरी चैराहा स्थित ईदगाह के सामने, समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के निवास स्थान के निकट, भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारियों और भारी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति द्वारा एक विशाल जन आक्रोश महिला धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरुद्ध समाजवादी पार्टी एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा अपनाए गए नकारात्मक रवैये और महिला हितों पर प्रहार के विरोध में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं का मौलिक अधिकार है और जब जीवन के प्रत्येक पड़ाव में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है, तो लोकसभा और विधानसभा में भी उनका आरक्षण अनिवार्य होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी द्वारा इस अधिनियम का विरोध करना सीधे तौर पर मातृशक्ति का अपमान है। कार्यक्रम की जिला संयोजक और जिला उपाध्यक्ष अंजलि चैधरी ने महिलाओं की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि आज की यह उपस्थिति विपक्षी दलों को यह दिखाने के लिए पर्याप्त है कि मातृशक्ति में कितनी ताकत होती है और महिलाएं अपने अधिकारों के लिए कभी पीछे नहीं हटेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने भी इस अवसर पर विपक्ष के अड़ियल रवैये पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया और इस अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व जिला मंत्री रेनू गर्ग एवं वर्तमान जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग द्वारा किया गया। प्रदर्शन के दौरान जिला मंत्री ममता अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता सैनी, श्रीमती विमल चैहान, जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक और आँचल तोमर ने भी आरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखे और विपक्ष की संकुचित मानसिकता की कड़ी निंदा की। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में वरिष्ठ भाजपा नेत्री महेशो चैधरी, विमला चैधरी, मनी पटपटिया, विशाखा सैनी, टोनी, मोनाली पंवार, दुलारी मित्तल, रेखा वर्मा, अंजू शर्मा, सीमा गोस्वामी सहित विशाल मखियाली, जोगिन्द्र गुज्र्जर, शिवकुमार त्यागी, दीपक मित्तल, प्रवीण खेड़ा, विनीत ठाकुर, हरीश गुप्ता, रोहित जैन, रामकुमार वर्मा, राधे वर्मा, सभासद मनोज वर्मा, अमित बोबी, राजीव शर्मा, योगेश मित्तल, प्रशांत चैधरी और जिला महामंत्री संजय गर्ग आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदर्शन के अंत में उपस्थित मातृशक्ति ने एक स्वर में केंद्र सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और महिला सशक्तिकरण के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाली ताकतों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने का संकल्प लिया।
श्रीमद्भागवत कथा हुई भंडारे के साथ सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । श्री श्यामाश्याम मंदिर में कथा व्यास प०गंगोत्री तिवारी मृदुल जी के द्वारा 01 मई से चल रही कथा आज हवन पूजन व भंडारे के साथ संपन्न हुई
आज प्रातःकाल प०हंसराज भरद्वाज जी ने श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर में हवन पूजन किया तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, सभी भक्तजनों के सहयोग से यह कथा एवं भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ सभी श्री श्यामाश्याम मंदिर सेवा समिति गांधीनगर ने सभी सहयोगी कार्यकर्ता श्रद्धालु,प्रिंट मीडिया सभी का धन्यवाद किया
कथा के आयोजन में प०जगमोहन भारद्वाज प०हंसराज भारद्वाज,हरीश गोयल, ललित अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,चंद्रप्रकाश गर्ग, गर्ग,अमरनाथ प्रजापति,अर्णव अग्रवाल,देवांश अग्रवाल,वंश गुप्ता,प्रदीप गर्ग,आशु,विपिन चैधरी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा
बाइक चोरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मो0सा0 चोरी का अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तगण को मय चोरी की 01 मो0सा0 मय अवैध असलाह कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे चोरी की घटना की रोकथाम व अवैध शस्त्र रखने वाले शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम मे व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी श्री बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दो नफर शातिर अभि0 गण निशान्त पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम बधाई खुर्द थाना कोतवाली नगर मु0नगर उम्र 20 वर्ष, 2. अर्जुन पुत्र राकेश निवासी ग्राम कसौली थाना चरथावल मु0नगर उम्र करीब 19 वर्ष को ग्राम बधाई खुर्द चैकी क्षेत्र रोहाना से चोरी की गयी 01 अदद मोटर साईकिल हीरो स्पलेन्डर प्लस रंग सलेटी काला बिना नंबर प्लेट व अभि0 निशान्त उपरोक्त से बरामद एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ ग्राम जटनगला बधाई खुर्द बडकली कछौली चैराहे पर थाना को0नगर मु0नगर सेे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभि0 निशान्त पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम बधाई खुर्द थाना कोतवाली, अर्जुन पुत्र राकेश निवासी ग्राम कसौली थाना चरथावल है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ0नि0 मोहित कुमार, का. राजू सिंह, भूपेन्द्र कुमार, रि.का. दीशु शामिल रहे।
उमसभरी गर्मी ने फिर रूलाया
मुजफ्फरनगर। उमसभरी गर्मी ने दिनभर लोगो को बेहाल रखा। सुबह से हो रही गर्मी के कारण बाजार मे सन्नाटा सा पसरा रहा। गर्मी के चलते अधिकतर लोगो ने घर मे आराम करना ही बेहतर समझा।
अप्रैल के पहले सप्ताह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। दिन प्रतिदिन बढती गर्मी का आलम यह है कि अब इसका असर लोगोें के कामकाज पर भी पडता नजर आ रहा है। अर्थात दोपहर के वक्त बाजारो से भीड गायब है। गर्मी के कारण अक्सर लोग दोपहर मे अपने घर पर ही रहना पसन्द करते है। स्थानीय दुकानदारो का कहना है कि गर्मियो के दिनो मे सुबह-शाम की दुकानदारी रह जाती है। दोपहर मे काम बहुत कम हो जाता है। जिससे कारोबार मे मन्दी रहती है। गर्मी कम होने के साथ दुकानदारी मे इजाफा होने लगता है। गर्मी से इंसान ही नही बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं। वे भी दोपहर मे धूप से बचकर छंाव की तलाश मे लगे रहते हैं।
मिशन शक्ति केंद्र का एसपी क्राइम ने किया निरीक्षण
तितावी। पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा थाना तितावी स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का किया निरीक्षण, नवांतुक आरक्षियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता के दृष्टिगत संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.05.2026 को पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा थाना तितावी स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति अभियान से संबंधित गतिविधियों का गहनता से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा थाना तितावी पर नियुक्त नवांतुक पुरूष एवं महिला आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके प्रशिक्षण, कार्यप्रणाली एवं ड्यूटी संबंधी जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने आरक्षियों को महिला सुरक्षा एवं महिला अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने, पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता एवं सहानुभूतिपूर्वक सुनने तथा त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित एण्टी रोमियो टीमों की कार्यवाही, विद्यालयों/कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चलाए जा रहे चेकिंग एवं जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गयी। महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि एण्टी रोमियो टीम नियमित रूप से सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करे तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं पीड़ित व्यक्तियों के साथ विनम्र, संयमित एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गये। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार ही जनता में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है, इसलिए प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष तितावी श्री प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
धूमधाम के साथ मनाया स डी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे
मोरना। ककरौली में जानसठ मार्ग स्थित एस डी पब्लिक स्कूल मदर्स डे बड़ी धूमधाम से बनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजित कार्यक्रम में कार्ड व पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा एल के जी की छात्राओं ने डांस के जरिए अपने तरीके से मां के प्रति प्यार जताया जिसमें विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने नृत्य, गीत, गायन ,कविताएं आदि गतिविधियों की शानदार प्रस्तुति पेश कर माताओ के लिए प्रेम व्यक्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू शर्मा ने बताया कि मां का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है वह न केवल हमें जन्म देती है बल्कि हमारी पहली गुरु ,दोस्त और संरक्षक भी हमारी मां ही होती है। विद्यालय के डायरेक्टर के पी सिंह ने बच्चों को मां के महत्व को समझाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।
महाराणा प्रताप की हवन-पूजन के साथ मनाई गई जयंती
जानसठ।स्वाभिमान के प्रतीक और महान योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार को जानसठ में राजपूत एकता मंच द्वारा अत्यंत गौरवशाली ढंग से मनाई गई। खतौली रोड स्थित गिरवर फॉर्म पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने हवन-पूजन कर महाराणा प्रताप के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाज के साथ हवन-पूजन से हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर महाराणा प्रताप की स्मृति को नमन किया। इसके उपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मास्टर प्रहलाद सिंह राजपूत ने की और सफल संचालन ठाकुर प्रदीप राणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं समन्वय समिति सत्ताइस वाडा के अध्यक्ष मनोज चैहान ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने महलों के ऐश्वर्य को त्यागकर मातृभूमि की रक्षा के लिए जंगलों में रहना स्वीकार किया, लेकिन कभी झुकना स्वीकार नहीं किया। उनका जीवन आज के युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की सबसे बड़ी सीख है।
विचार गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के युद्ध कौशल और उनके अटूट साहस पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में मुख्य रूप से रतन सिंह राजपूत, अशोक राजपूत, मास्टर नेपाल राजपूत, विजयपाल राजपूत, सुमित राजपूत, अभिषेक राजपूत, विकास राजपूत, मास्टर कृपाल सिंह, पवन राजपूत, प्रवेश राजपूत उर्फ लटुरे, दावानल राणा, सुन्दर सिंह वर्मा, महकार सिंह, दिनेश राजपूत, और रोहतास अहमदगढ़ ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रसाद वितरण किया गया। वक्ताओं ने एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील की।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें केवल क्षत्रिय समाज ही नहीं, बल्कि सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। उपस्थित लोगों में अंश ठाकुर, चंद्रमुकुट शर्मा, रेशु गोयल, अरविंद पाराशर, सुनील कश्यप, कपिल, बृजेश रस्तोगी, प्रधान राजेंद्र जी, शशिकांत राजवंशी, पंडित मुकेश शर्मा, आशीष राजपूत, सुनील ठाकुर, राहुल ठाकुर, रोहित खत्री, आशीष शर्मा और विकास सैनी सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे
मोरना। मोरना में शुक्रताल मार्ग पर स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे छात्राओं द्वारा अनेक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य अलका वर्मा द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया।स्कूल में आई माताओं का स्वागत अभिनंदन करने के बाद प्रधानाचार्या ने मां के बलिदान ओर उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक माँ ही होती है जो परिवार में सबसे पहले उठती है ओर सबके सो जाने के बाद ही सोती है, अपने परिवार की तरक्की अपने बच्चों की सफलता के लिए खुद को ही भूल जाती है इसलिये माँ एक ऐसा शब्द ही जिसका कोई वर्णन कर ही नही सकता इसलिये माँ हो या सासू माँ सभी का सम्मान जरूरी है क्योंकि माँ तो आखिर माँ होती हैं उनके साथ बैठे उनसे बात करें उन्हे अपनेपन का एहसास कराये। माँ के आशीर्वाद से बढ़ कर कुछ भी नही होता, मातृत्व दिवस के आयोजन की सार्थकता भी तभी सिध्द होगी। कार्यक्रम में सभी माताओं के लिए विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज जैसे रैंप वॉक, क्विज कॉन्टैस्ट और अन्य कैटेगरी में मिसेज अटायर, मिसेज प्रोफेशनल, मिसेज पर्सनालिटी, मिसेज स्माइल, मैसेज इंटेलिजेंट, मैसेज एडोरेबल, बेस्ट हेयरस्टाइल आदी ऐक्टिविटी का आयोजन हुआ जिसमे श्रेष्ट प्रदर्शन करने वाली माताओ को पुरुष्कार देकर सम्मानित किया।
स्कूल प्रबंधक विराज तोमर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रधानाचार्या अलका वर्मा जी को ओर समस्त विद्यालय परिवार को अपनी ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित की ओर कार्यक्रम में बडी संख्या में उपस्थित हुई सभी माताओं को भी अपनी ओर से शुभकामनाएँ देकर कहां कि एक माँ ही है जो अपने मुह का निवाला भी अपने बच्चों को दे देती है उसके बाद ही खाती हैं घर में सबसे बाद में भोजन माँ ही करती है इसलिये माँ के ऋण को चुकाया नही जा सकता है। मेरी ओर से जगत जननी सभी माताओं को कोटि कोटि प्रणाम।
कार्यक्रम का संचालन मिस होनी अन्तल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रीता शर्मा,रेखा शर्मा, पूजा राणा,विनती शर्मा, साक्षी अग्रवाल, संयोगिता, प्रीति शर्मा, मानसी, खुशी, शकुन्तला, पूजा सहरावत, अजय गुप्ता, आर आर मिश्रा, पवन शर्मा, रिहान आदि का सहयोग रहा।
गीता पाठ का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज की प्रेरणा से संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया की दिनांक 11मई 2026 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे सुरेन्द्र अग्रवाल चेयरमैन/संरक्षक के सिटी सेंटर के सामने कोल्ड स्टोरेज के कार्यालय मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की बैठक होनी निश्चित हुई है। जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं अन्य आवश्यक विषयो पर भी विचार विमर्श किया जायेगा। अतः सभी सदस्यों से अनुरोध है कि समय पर पधारने की कृपा करें।
धर्म यात्रा के लिये हैं तीर्थ स्थल पिकनिक के लिये नहींः बापू
मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में स्थित श्रीशुकदेव आश्रम में जारी राम कथा के अंतिम दिवस विश्व प्रसिद्ध सन्त मोरारी बापू ने रावण वध, लंका विजय,भरत मिलाप,राम राज्य स्थापना,तीर्थ स्थलों के स्वरूप व माताओं के स्वरूप का वर्णन किया। तथा 977 वीं राम कथा को शुकतीर्थ को समर्पित किया व पुनःशुकतीर्थ में सातवी कथा करने के संकल्प को दोहराया। युगांडा के प्रवासी चेतन भाई द्वारा पुत्र बृजेश की स्मृति में हुई राम कथा में मोरारी बापू ने राम चरित मानस के श्लोक सुक सनकादि भगत मुनि नारद । जे मुनिबर बिग्यान बिसारद ।। सुक सनकादि सिद्ध मुनि जोगी। नाम प्रसाद ब्रह्मसुख भोगी ।। पूँछिहु राम कथा अति पावनि । सुक सनकादि संभु मन भावनि से आरम्भ करते हुए कहा कि आज विश्व मदर्स डे मना रहा है और हम पिछले 9 दिनों से पंच माता के सानिध्य में बैठे हुए हैं। कथा भी माता ही है।गंगा माता, भागवत माता ,राम कथा ,वाणी माता ,भारत माता का परम् सम्मान करना चाहिये। मैं किसी को फॉलोअर्स नहीं फ्लॉवर मानता हूँ।मेरे लिये सभी खुशबू वाले फूल के समान हैं। इस बगीचे का मैं मालिक नहीं माली हूं।बापू कहते हैं मुझे नही परमात्मा को व्यास पीठ को,सत्य को फॉलो करें। फॉलोअर्स को चिंतन के रूप में तीन पीड़ा होनी चाहिये।सामाजिक सेवा भाव, प्रेम भाव, खुद को जानना, परमात्मा की कृपा का फल है इच्छाओं की समाप्ति हो जाना,केवट ने प्रभु राम से उपहार स्वरूप केवल कृपा मांगी अन्य कोई उपहार न मंगा,व्यवहार में विनय योग होना चाहिए,स्वीकार करना प्रथम गुण है। स्वीकार करो तथा संतुष्ट हो जाओ अवसर मिले तो एकांत करो,खुद का आँकलन करो, प्रत्येक दोष हमने स्वयं पैदा किए हैं जैसी संगत करोगे वैसा मन हो जाएगा रूठ कर एकांत बैठना कोपभवन है।श्लोक भवन में एकांत में बैठ कर परमात्मा का जप करो।यही साधना है। मुस्कुराना भी एक साधना है। कोमलता शालीनता व्यवहार में होगी तभी होठों पर मुस्कुराहट आएगी परमात्मा मुस्कुराकर अपने वैष्णव अहंकार को मिटाते हैं। घरों में भागवत कथा का निरंतर पाठ होना चाहिए। सभी तीर्थ स्थलों में 18 पुराणों का निरन्तर पाठ होना चाहिए। किसी ने बताया कि शुकतीर्थ में यह कार्य जारी है बापू कहते हैं कि उन्होंने नैमिषारण्य तीर्थ में यह कार्य शुरू कराया था।शुकतीर्थ भी यह चलते रहना चाहिए। हनुमान धाम, दंडी आश्रम में जारी धार्मिक कार्य स्वागत योग्य हैं। तीर्थ स्थलों के स्वरूप के बारे में वर्णित करते हुए बापू कहते हैं कि नदी अथवा सरिता का होना,किसी सरोवर का होना, किसी जलाशय का होना, सनातन धर्म के देवी देवताओं के मंदिर होना, हरे भरे वृक्षों से आच्छादित वन का होना,पर्वत होना, शास्त्रों की शिक्षा के लिये पाठशालाओं का होना,स्वच्छता का होना, जहां भजनानन्द साधु प्रभु का भजन करते हों।जहां साधना होती हो, जहां सिद्धि भी शुद्धि भी हो, लगातार नूतन कार्य हों तीर्थ पुराना न लगे यही तीर्थ का स्वभाव है। मोरारी बापू कहते हैं की धार्मिक स्थलों पर शास्त्र की आवश्यकता है। शस्त्र की जरूरत नही है।कोई देश भक्ति संकेत रूप से रखा हो तो अलग है अन्यथा शास्त्र बड़े होते हैं शस्त्र छोटा होता है जो कार्य शस्त्र नहीं कर सकता वह शास्त्र करते हैं। बाबू ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर गंदगी फैलाना अच्छा नहीं है धार्मिक स्थलों की स्वच्छता सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया जाए कोई भी व्यक्ति गंदगी न फैलाए तीर्थों की स्वच्छता करना एक साधना है। शुकतीर्थ में नूतन विकास कार्य जारी है यह देखकर उन्हें अच्छा लगता है। मुरारी बापू ने समुद्र सेतु के निर्माण, अंगद द्वारा संधि का प्रस्ताव,रावण वध, लंका विजय, विभीषण का राजतिलक,पुष्पक विमान द्वारा अयोध्या लौटना,राम भरत मिलाप, प्रभु राम का राज तिलक होने के बाद राम राज्य की स्थापना तथा राम के दो पुत्रों का जन्म,हनुमान महिमा आदि प्रसंग को रामचरितमानस की चैपाइयों को गाते हुए सुनाया इसके उपरांत तुलसीदास की महिमा व राम चरित मानस को सत्य प्रेम करुणा कथा का सार बताते हुए कथा को विराम दिया।कथा में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया ।
भव्य कार्यक्रम का आयोजन
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में नवस्थापित इंटरेक्ट क्लब के तत्वावधान में मातृत्व दिवस एवं जनगणना सर्वेक्षण के उपलक्ष में एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सामाजिक जिम्मेदारियों, परिवार के महत्व तथा जनजागरूकता के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रिंकी रानी द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न सदनों कृ कल्पना चावला सदन, लक्ष्मीबाई सदन, लता मंगेशकर सदन एवं किरण बेदी सदन की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने जनगणना सर्वेक्षण एवं मातृत्व दिवस से संबंधित अनेक सांस्कृतिक और नाटकीय प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी अध्यापिकाओं, छात्राओं एवं अतिथियों का मन मोह लिया। मातृत्व दिवस पर प्रस्तुत नाटकों और भावपूर्ण अभिनय ने मां के त्याग, प्रेम और समर्पण को दर्शाया, जिसे देखकर कई अध्यापिकाएं और छात्राएं भावुक हो उठीं। वहीं जनगणना सर्वेक्षण पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने समाज में जनगणना के महत्व, जागरूकता और नागरिक जिम्मेदारियों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंधक अरविंद गुप्ता एवं प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने छात्राओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक विषयों के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक चेतना और संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएं दी गईं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
योग साधना केंद्र पर दक्षता क्लास का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र चैधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर के छात्रावास में संचालित केंद्र पर दक्षता क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य रहे तथा संचालन जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने किया।
सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख अजय सिंघल ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से नियमित योगाभ्यास शुरू कराया। तत्पश्चात जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने विभिन्न आसन करवाएं तथा आसनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आसन अपनी पूरी क्षमता से करना चाहिए तभी आसनों का पूरा पूरा लाभ मिलता है। आसान भले ही कम करें लेकिन शरीर को पूरा खींचकर तानकर और मनोयोग से ही करे। नियमित योग अभ्यास करने से शरीर स्वस्थ और सुडौल बनता है। राजीव रघुवंशी ने अनुलोम विलोम कपालभाति तथा भ्रामरी प्राणायाम करवाएं ।
मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि योग एक सुखी जीवन जीने की कला है। वेदों के अनुसार जो व्यक्ति शाम को जल्दी सो जाता है तथा प्रातः काल जल्दी उठकर अपनी नियमित दिनचर्या को अपनाकर प्रतिदिन योग अभ्यास करता है वह व्यक्ति दीर्घायु होता है तथा स्वस्थ और सुखी जीवन व्यतीत करता है। सुखी और स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग अति आवश्यक है। एक योगी व्यक्ति का यह लोक भी तथा परलोक भी दोनों सुधर जाते हैं। दक्षता क्लास का उद्देश्य योग साधकों की साधना में सुधार लाना है। योग का लाभ लेने के लिए प्रतिदिन नियमित साधना करने से ही मिलता है। इस अवसर पर मई तथा जून के महीने में मोटापा रोग निवारण एवं हृदय रोग निवारण शिविर लगाने पर भी विचार विमर्श किया गया । उन्होंने अधिकारियों से निवेदन किया कि शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए।इस अवसर पर काफी संख्या में योग साधक एवं साधिकाओं ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से आचार्य रामकिशन सुमन, रामकुमार राठी ,डॉक्टर अमित कुमार, डॉक्टर जीत सिंह तोमर, नीरज बंसल, रतन सिंह, राजेंद्र राठी, राजीव रघुवंशी, धर्मेंद्र प्रधान,बबीता, प्रीति,दीपा आदि मौजूद रहे।
माँ के सम्मान में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पचेंड़ा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में आज मातृ दिवस के अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कविता, भाषण, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर काड्र्स एवं क्राउन ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, प्रधानाचार्य अनघ सिंघल और दिव्या शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मां के महत्व को पहचानने वाले इस दिन को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यह उन खास मौकों में से एक है जिन्हें हममें से कोई भी चूकना नहीं चाहेगा, इसलिए सभी ने इसका आनंद उठाया । इस अवसर पर विद्यार्थियों तथा माताओ के लिए बहुत सी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें सभी माताओ और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा नर्सरी से कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए बैलेंस रेस ,कक्षा 3 से 6 के विद्यार्थियों के लिए नॉर्मल और रिले रेस, कक्षा 7 की छात्राओ के लिए खो-खो, कक्षा 8 के छात्रों के लिए वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। वहीं माताओ के लिए बैलेंस ऑन रैकेट रेस और जुंबा डांस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी विजेता माताओ और छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा – माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ दी और कहा-माँ ही स्वर्ग का द्वार है, इसलिए हमें हर दिन अपनी माँ से प्रेम करना चाहिए, उनका सम्मान करना चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं को क्राउन पहनकर धन्यवाद दिया। विद्यालय का वातावरण प्रेम, स्नेह एवं उत्साह से भरपूर रहा। आज के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, शिखा ठाकुर, चेतना मल्हन, ममता पुंडीर मोनिका त्यागी, प्राची त्यागी, रितु त्यागी, रितु सिंह, विशाखा, पायल कौशिक, प्रिया, सोनाक्षी, रिया ,शालू, दीपक मलिक, शंकर शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।
कार खेत में गिरी लगी आग
तितावी। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी और कुछ ही देर में आग का गोला बन गई। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के लालूखेड़ी गांव निवासी हिमांशु पुत्र सुरेश पाल रविवार सुबह करीब पौने सात बजे अपनी टाटा नेक्शन कार से खेत की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे गहरे खेत में उतर गई। कार खेत में फंस जाने के बाद हिमांशु ने उसे बाहर निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान कार के इंजन से धुआं उठना शुरू हो गया। देखते ही देखते धुआं आग में बदल गया और कुछ ही क्षणों में पूरी कार आग की तेज लपटों में घिर गई। अचानक आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। हालात को भांपते हुए चालक हिमांशु ने तुरंत कार से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते आग लगनेकी जताई जा रही है।
सिलेंडर लीकेज से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
बुढ़ाना। थाना क्षेत्र के लुहसाना गांव में गैस सिलेंडर लीकेज होने से भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग रसोई में अचानक भड़की और कुछ ही मिनटों में पूरे कमरे में फैल गई। आग इतनी तेज थी कि रसोई में रखा घरेलू सामान, फर्नीचर और जरूरी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ग्रामीण का लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
बुलेट सीज, चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सिटी अमृत जैन के निर्देश पर शहर भर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान में विशेष रूप से उन दोपहिया वाहन चालकों को निशाना बनाया गया, जो वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करते हुए पाए गए। पुलिस ने ऐसे उल्लंघनकर्ताओं के मौके पर ही चालान काटे। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों जैसे शिव चैक, हनुमान चैक, मदीना चैक, अस्पताल चैराहा और नई मंडी क्षेत्र के मखियाली चेक पोस्ट सहित कई स्थानों पर पुलिस टीमें तैनात की गईं। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट, ट्रिपलिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई में किसी भी प्रकार की सिफारिश या फोन कॉल का कोई असर नहीं हुआ। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त एक्शन लिया गया। नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड स्थित मखियाली चेक पोस्ट पर, पुलिस ने श्पटाखाश् बुलेट चला रहे भीम आर्मी से जुड़े एक कार्यकर्ता सहित दो बुलेट बाइकों को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद अन्य वाहन चालक सतर्क दिखाई दिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सड़क पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसका उद्देश्य सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है।
मोटापा निवारण एवं योग शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत की जिला कार्यकारिणी एवं भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कमला नेहरू वाटिका में चल रहे पांच दिवसीय मोटापा निवारण एवं योग शिविर का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन साधकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मोटापा कम करने वाले विशेष आसनों और प्राणायामों का अभ्यास किया। पांच दिनों तक चले इस शिविर में लगभग 250 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया, जिसमें आज के सत्र में 48 साधकों और परिषद के 14 सदस्यों सहित कुल 78 सदस्यों ने विभिन्न शाखाओं से सहभागिता की।
समापन अवसर पर प्रांतीय वित्त सचिव प्रवीण गुप्ता, प्रांतीय सचिव संस्कार अमित तायल और प्रांतीय योग प्रकल्प प्रभारी लोकेश गुप्ता ने आयोजन की सराहना करते हुए योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अलका सिंघल, ओम प्रकाश अरोरा, ज्ञान अरोरा, निष्काम गर्ग, विपिन गुप्ता और शलभ गर्ग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिला समन्वयक विशाल शर्मा, अकुल अग्रवाल और मनोज गर्ग के सहयोग से आयोजित इस शिविर के अंत में प्रतिभागियों को प्रसाद वितरित किया गया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।
मातृ दिवस हुए कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। आर. एस. डी, पब्लिक स्कूल, रूडकी रोड, मुज़फ्फरनगर में मातृ दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय जूनियर विंग की प्रधानाचार्या श्रीमती अकांशा गुप्ता जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अंदर माताओं के प्रति सम्मान एवं प्रेम व्यक्त करना तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच आत्मीय संबंध को और मजबूत बनाना सभी अभिभावकों का स्वागत तिलक ओर कलरफुल बैच लगाकर किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी माताओं का स्वागत करते हुए कहा कि माँ बच्चे की प्रथम गुरु होती है और उसके संस्कार, आत्मविश्वास एवं सफलता में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी माताओं को कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा की बच्चा माँ को प्रसन्नता ओर आत्म विश्वास से कार्यक्रम में भाग लेते हुए देखेगा तो उनका भी साहस ओर आत्म विश्वास बढेगा क्योंकि बच्चा वही सीखता हैं जो माता पिता को करते हुए देखता हैं। कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं जैसे पेपर डांस, फन फेस, कुकिंग प्रतियोगिता ओर फैशन शो का भी आयोजन किया गया जिसमें माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी माताओं को क्राउन पहनाकर तथा विजेता माताओं को पुरस्कार देकर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल की सभी मदर टीचर्स को भी क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी के नाश्ता की व्यवस्था की गयी।


