समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।थाना खालापार पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के अन्तर्गत नशीली दवाईयों की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हयुंडई एक्सटर कार नम्बर एचआर 10 एडब्लू 9950 व 54 कार्टून में प्रतिबंधित नशीले स्पासमोर कम्पनी की ट्रामाडोल दवाई के 11,66,400/- कैप्सूल(अनुमानित कीमत करीब 01 करोड़ रुपये) बरामद। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों /नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा”- “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खालापार बबलू सिंह वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना खालापार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थाना खालापार पुलिस द्वारा गहरा बाग वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक कार आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चैक किया गया। कार में 02 व्यक्ति सवार थे तथा उसमें दो गत्ते के कार्टून रखे हुए थे। पुलिस टीम द्वारा कार्टूनों के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर दोनों व्यक्ति घबरा गये। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि कार्टूनों में ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराइड एवं डाईक्लोमाइन हाईड्रोक्लोराइड साल्ट से निर्मित “स्पासमोर” कम्पनी के कैप्सूल हैं, जिनका प्रयोग नशे के रूप में किया जाता है पकड़े गये व्यक्तियों ने अपने नाम क्रमशः अश्वनी शर्मा पुत्र श्री चन्द शर्मा निवासी मोहल्ला जैननगर कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर तथा विनोद कुमार पुत्र स्व0 श्री फूल सिंह निवासी मोहल्ला दयालपुरम कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर बताए। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अश्वनी शर्मा थाना खालापार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 79/2026 धारा 08/21/22 एनडीपीएस एक्ट में पूर्व से वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की तस्करी का कार्य करता है। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होंने सागर पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी जमुना विहार कॉलोनी कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर के दस्तावेज पेपर लोन दिलाने के नाम पर प्राप्त कर “आरएस इंटरप्राइजेज” नाम से फर्म रजिस्टर्ड करायी थी। उसी फर्म के नाम से बिल तैयार कराकर गोरखपुर निवासी शंशाक नामक व्यक्ति से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से नशीली दवाइयाँ मंगायी जाती थीं तथा मांग के अनुसार विभिन्न स्थानों पर सप्लाई कर अवैध लाभ अर्जित किया जाता था। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व पुलिस द्वारा उनके कुछ साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि वे उस समय बच निकले थे। साथियों के जेल जाने के बाद पुनः गिरोह के सदस्यों द्वारा गोरखपुर से नशीली दवाइयों की खेप मंगायी गयी थी, जिसकी डिलीवरी खतौली में ट्रांसपोर्ट के माध्यम से प्राप्त हुई। उक्त माल को सुजडू गांव के पास एक खंडहरनुमा गोदाम में छिपाकर रखा गया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर थाना खालापार पुलिस अतिरिक्त पुलिस बल के साथ बताये गये स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी से चैकिंग किये जाने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम यशपाल ग्रोवर पुत्र अवतार निवासी गांधी कॉलोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर बताया। मौके पर तिरपाल से ढके हुए 52 गत्ते के कार्टून बरामद किये गये। कार्टूनों को खोलकर चैक किया गया तो उनमें “स्पासमोर” कम्पनी के प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल भरे हुए मिले। पूर्व में कार से बरामद 02 कार्टूनों सहित कुल 54 कार्टून प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना खालापार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश एवं पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अश्वनी शर्मा पुत्र श्री चन्द शर्मा निवासी मोहल्ला जैननगर, विनोद कुमार पुत्र स्व श्री फूल सिंह निवासी मोहल्ला दयालपुरम कस्वा व थाना खतौली, यशपाल ग्रोवर पुत्र अवतार निवासी गांधी कलोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोगो का संगठित ग्रुप है तथा हम लोग शशांक नाम के व्यक्ति से जनपद गोरखपुर नाम ये नशीली दवाईयों के कैप्सूल मंगाते है क्योकि नशीली दवाईया प्रतिबंधित है इसलिए इनकी मांग बहुत ज्यादा होती है जिससे हम काफी मात्रा में मुनाफा हो जाता है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबूल सिहं वर्मा, उ.नि. असगर अली, गजेन्द्र चाहर, है. का. जितेन्द्र कुमार, शिवओम भाटी, यश कुमार, अनिल कुमार, का. मनेन्द्र कुमार, गवेन्द्र सिंह, राहुल कुमार थाना खालापार शामिल रहे। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25,000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ऑर्गेनाइजिंग कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट(रजि०) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ऑर्गेनाइजिंग कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि०)उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सभी जिलों की दवा व्यापार मंडियां पूर्णतया खुली रही, जिसमें सभी दवा व्यापारियों ने दवा बाजार को खोलकर और काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन दवा व्यापार का पूर्णतया विरोध किया, और जनहित का ध्यान रखते हुए किसी जनमानस को कोई परेशानी भी ना हो, सरकार को ऑनलाइन दवा व्यापार के विरुद्ध अपना संदेश भी दे दिया। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, बिजनौर ,गाजियाबाद, हाथरस ,रामपुर एवं अन्य जनपदों में काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन दवा व्यापार का पूरजोर विरोध किया। मुजफ्फरनगर जिले के एकमात्र रजिस्टर्ड संस्था मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन को जिला परिषद एवं अग्रवाल मार्केट एवं समस्त जिले के थोक/खुदरा व्यापारियों ने एकता प्रदर्शित कर काली पट्टी बांधकर दुकानों को खोलकर ऑनलाइन दवा व्यापार का विरोध किया।’गिस्ट एसोसिएशन (रजि०)उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सभी जिलों की दवा व्यापार मंडियां पूर्णतया खुली रही, जिसमें सभी दवा व्यापारियों ने दवा बाजार को खोलकर और काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन दवा व्यापार का पूर्णतया विरोध किया, और जनहित का ध्यान रखते हुए किसी जनमानस को कोई परेशानी भी ना हो, सरकार को ऑनलाइन दवा व्यापार के विरुद्ध अपना संदेश भी दे दिया। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, बिजनौर ,गाजियाबाद, हाथरस ,रामपुर एवं अन्य जनपदों में काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन दवा व्यापार का पूरजोर विरोध किया। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन को जिला परिषद एवं अग्रवाल मार्केट एवं समस्त जिले के थोक/खुदरा व्यापारियों ने एकता प्रदर्शित कर काली पट्टी बांधकर दुकानों को खोलकर ऑनलाइन दवा व्यापार का विरोध किया।
शातिर को गांजा सहित दबोचा
भोपा। पुलिस द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन सवेरा के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त उमर मौहम्मद पुत्र वलीदीन नि0 ग्राम शेरनगर थाना नई मण्डीको गिरफ्तार किया। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एंव पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे आपरेशन सवेरा के अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक भोपा आशुतोष कुमार के नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान निरगाजनी बिजली घर के पास अभियुक्त उमर मौहम्मद पुत्र वलीदीन नि0 ग्राम शेरनगर थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को अवैध मादक पदार्थ (20.360 किलोग्राम गांजा) के साथ साथ गिरफ्तार किया गया है व बरामदगी के आधार पर थाना भोपा पर मु0अ0स0 129/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 सपन चैधरी, उ0नि0 सुमित चैधरी, है. का. विनय कुमार, का. देशराज, संजीव, रितिक, प्रवीन कुमार, प्रमोद कुमार शामिल रहे।
बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसियेशनो ने धरना दिया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बीएसएनएल पेंशनर्स की एआईबीडीपीए एवं एसएनपी डब्ल्यूए एसोसिएशन्स द्वारा बीएसएनएल/ एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन्स की समिति के आह्वान पर संयुक्त रूप से पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने जनवरी 2026 से बढे हुए आईडीए/आईडीआर का भुगतान लम्बित होने के कारण धरना दिया। इस धरने मे एयूएबी का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर भारी संख्यामें बीएसएनएल पेंशनर्स उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता मो इस्राइल सर्कल अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि श्री रामबीर सिंह परिमंडलीय सचिव,संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पश्चिम) भी उपस्थित रहे, उन्होने आईडीआर भुगतान एवं पेन्शन रिवीजन सम्बन्धी नवीनतम जानकारी दी। गणेश दत्त शर्मा,कोषाध्यक्ष एआईबी डीपीए,आदित्य गर्ग जिला सचिव एसएनपीडब्ल्यूए एवं एस के त्यागी आदि ने अन्य ज्वलन्त मुद्दो पर अपने विचार व्यक्त किये। आर यू सिंह जिला सचिव एआईबी डीपीए ने मांगों पर अपने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर आर यू सिंह, आदित्य गर्ग,मो इस्राइल, रामबीर सिंह,गणेश दत्त शर्मा, एस के त्यागी,कान्ति प्रसाद शर्मा, सुल्तान सिंह, देवेंद्र वर्मा, जेपी गुप्ता,आरपी शर्मा, सतीश कुमार, आर डी रावत, राजबीर सिंह,जे पी गुप्ता,एस सी रतूडी, आरडी रावत,एन पी निगम , रामबली,राधे श्याम सैनी ,बीडी त्यागी, रमा कांत,जयकिशन, कृष्णपाल, जय सिंह,धर्मपाल सिंह, बाबू राम सैनी, लालचंद, बृजमोहन शर्मा, हरिश्चंद्र, सोहन बीर, वी के शुक्ला,सुरेंद्र कुमार, बीएमशर्मा,बी डी त्यागी,मुकेश कुमार, एम एस भण्डारी ,एन पी निगम, वीके सैनी, रीषीपाल,मंजू शर्मा आदि भारी संख्या मे पेन्शनरस उपस्थित रहे।
समर कैंप में बच्चों ने लिया उत्साह से भाग
मुजफ्फरनगर। राज एकेडमी शाहपुर में चल रहे समर कैंप में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ विभिन्न प्रकार की मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों ने पत्तियों का उपयोग करके सुंदर तितलियाँ बनाई तथा रंगों द्वारा आकर्षक हैंड प्रिंटिंग गतिविधि की। इसके साथ-साथ बच्चों ने कई रोचक खेल खेले और रचनात्मक गतिविधियों का आनंद लिया। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाना है। सभी बच्चे पूरे उत्साह और खुशी के साथ गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।
मेहनत और प्रतिभा से पाई सफलता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने हेतु आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव ने एक बार फिर संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रणाली को प्रमाणित किया है। इस अवसर पर बैंगलूरू की प्रतिष्ठित कंपनी क्यू-स्पाइडर्स ने संस्थान के विद्यार्थियों को चयनित किया। कॉलेज के प्लेसमेंट सैल द्वारा आयोजित इस ड्राइव में कुल 31 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में संपन्न हुई, जिसमें प्री-प्लेसमेंट टॉक, असेसमेंट टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन तथा पर्सनल इंटरव्यू शामिल रहे। विद्यार्थियों ने प्रत्येक चरण में उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए अपने तकनीकी ज्ञान, संचार कौशल एवं व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के उपरांत 09 विद्यार्थियों का कंपनी में चयन किया गया जिसमें निशांत, यश पांचाल, अनंत कुमार, वैभव, रजत निरवाल, सार्थक बंसल, अनामिका गर्ग, अंशिका सैनी एवं रुहाना परवीन चयनित हुये। कंपनी की एचआर मैनेजर सुश्री मोनालिसा एवं सुश्री कृतिका ने कहा, “एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों में सीखने की उत्सुकता, तकनीकी समझ एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान और संचार कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। आज उद्योगों को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो तकनीकी रूप से सक्षम होने के साथ-साथ नई चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए भी तैयार हों। मुझे विश्वास है कि चयनित विद्यार्थी कंपनी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और अपने करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।” इस अवसर पर श्री अनुभव कुमार (सचिव) ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें दी और कहा कि “ एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल तकनीकी शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाना भी है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच भी अत्यंत आवश्यक है। डा0 सिद्धार्थ शर्मा (डायरेक्टर) व डा0 सुबोध कुमार शर्मा (डायरेक्टर एकेडमिक) ने कहा कि “कैंपस प्लेसमेंट किसी भी शैक्षणिक संस्थान की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा का महत्वपूर्ण प्रतिबिंब होता है। हमारे विद्यार्थियों ने अनुशासन, तकनीकी दक्षता एवं आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सिद्ध किया है कि वे उद्योग जगत में चुनौतियों का सामना करने के लिए पूर्णतः तैयार हैं।
केशवानंद महाराज जी को दी श्रद्धांजलि
मुज़फ्फरनगर। 30 साल से दुनिया के सबसे लंबे धरने पर बैठे आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह ने शुक्रतीर्थ स्थित हनुमद्धाम के पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर केशवानंद सरस्वती जी महाराज को हनुमद्धाम पहुंचकर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दे नमन किया। उन्होंने कहा केशवानंद जी का सारा जीवन सनातन धर्म के लिए तथा भक्ति, साधना , एवं मानव कल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहा उनका विछोह सनातन धर्म ,शुक्रतीर्थ की अपूर्णीय क्षति है।
छात्रा को किया गया सम्मानित
मोरना। इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर ब्लॉक् टॉप करने वाली जेपीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा को स्कूल द्वारा मोमेंटो व पुरुष्कृत कर सम्मानित किया गया।साथ ही अन्य छात्र छात्राओ का भी उत्साहवर्धन किया गया। मोरना में मुज़फ्फरनगर मार्ग पर स्थित जेपीएस पब्लिक स्कूल में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें इंटरमीडिएट की विज्ञान वर्ग की छात्रा अर्श वफ़ा द्वारा 94.4ः अंक प्राप्त कर मोरना ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए ट्रॉफी और मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया विद्यालय के डायरेक्टर कृष्ण कांत शर्मा ने छात्रा अर्श वफ़ा को बधाई देते हुए कहा की यह परिणाम हमारे समर्पित शिक्षकों के प्रयासों और छात्रा की कड़ी मेहनत का परिणाम है। यह लागातर सार्थक परिश्रम बेहतर शैक्षणिक माहौल को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधक मोहिनी शर्मा ने कहा की छात्रा अर्शवफ़ा ने विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्रतिभाओं को निखारने वाले अध्यापक स्टाफ व अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। प्रधानाचार्य कपिल शर्मा ने विद्यार्थियों ने कहा की लक्ष्य बनाकर की गयी मेहनत सफलता दिलाती है।विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ना चाहिये।वहीँ छात्रा अर्श वफ़ा ने इस सफलता का श्रेय अध्यापकों,अभिभावकों को देते हुए भविष्य में और बेहतर करने के उद्देश्य को दोहराया। इस अवसर पर संगीता दक्ष, संगीता मेनवाल, निशांत शर्मा, पूजा त्यागी, सुधा भटनागर, मेघा खेवरिया, विनीता शर्मा, दीपिका, तनु धीमान, निकिता, सृष्टि, शिवा, शिवानी सैनी, पूजा शर्मा, आस्था, स्वाति, शिवानी चैहान, अपूर्वा, ख़ुशी, भारती, काजल, पूजा, अक्षिता, अंश गर्ग, उज्जवल, कार्तिक, प्रफुल, बालकराम, शिवम धीमान आदि मौजूद रहे।
किसान दिवस हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। किसान दिवस पर पहुंचे विभिन्न किसान संगठनो के प्रतिनिधियो ने किसानो से जुडी समस्याओ को रखा तथा उनके समाधान की मंाग की। कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत के सभागार मे आयोजित किसान दिवस मे पहुंचे किसान प्रतिनिधियो ने सिंचाई, बिजली, खाद-बीज, राजवाहे की सफाई आदि विभिन्न समस्याओं को बैठक मे मौजूद अधिकारियों के समक्ष रखा तथा उनके त्वरित समाधान की मंाग की। बैठक मे मौजूद अधिकारियो ने किसानो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुना तथा उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक मे एडीएम प्रशासन संजय सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी आदि कई अधिकारी मौजूद रहे।
गर्मी का सितम जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । गर्मी से नागरिकों का हाल बेहाल हैं भीषण गर्मी से आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। हालात यह है कि दोपहर के समय सड़के भी सूनी पडी दिखाई दे रही है। हालांकि हीट वेव के चलते एडवाजाइरी भी जारी की गयी है जिसके चलते दोपहर के समय निकलने को बिल्कुल जरूरी होने पर ही कहा गया है। इसी केसाथ ही गर्मी का आलम यह है कि सुबह दस बजते ही गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया है और शाम पांच बजे तक लगातार लू का कहर जारी है। लोग गर्मी से बचाव को गन्ने का रस, बेल का शरबत आदि चीजों का सहारा ले रहे है। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार को जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि लोगों को गर्मी 45 डिग्री सेल्सियस जैसी महसूस हुई। चिलचिलाती धूप और लू के तेज थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। दोपहर के समय शहर की सड़कें लगभग सूनी नजर आईं, लोग केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी का आलम यह है कि तेज हवाएं भी राहत नहीं दे पा रही हैं। लगभग 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा भी गर्म होकर लू में बदल रही है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। कई इलाकों में एसी और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं।
दोपहिया वाहन चालक गर्मी और लू से बचने के लिए अपने मुंह और सिर पर कपड़ा, साफा या गमछा लपेटकर निकल रहे हैं। वहीं, महिलाएं और युवतियां भी मास्क या कपड़े से अपना चेहरा ढककर बाहर निकल रही हैं। बाजारों और चैराहों पर दोपहर के वक्त सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दी। भीषण गर्मी के बीच ठंडे पेय पदार्थों की मांग में अचानक वृद्धि हुई है। आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, शिकंजी और अन्य शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। विशेष रूप से, बेल के जूस की मांग तेजी से बढ़ी है, क्योंकि लोग गर्मी से राहत और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए इसका सेवन कर रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और लू से सावधान रहने की सलाह दी है। गर्मी अभी इसी प्रकार बदस्तूर जारी रहेगी इसलिए गर्मी से बचाव को सुबह शाम ही निकले।
संगठन मजबूती पर दिया जोर
जानसठ। ब्लॉक स्थित सिकंदरपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने एक किसान सभा का आयोजन किया। इस सभा का मुख्य उद्देश्य संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना और युवाओं को इससे जोड़ना था। अंतर्राष्ट्रीय किसान संरक्षक एवं भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत के संरक्षण में उक्त सभा आयोजित की गई। इसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष चैधरी नवीन राठी ने की, जबकि कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान नहटोर के सौजन्य से हुआ। सभा में संगठन के प्रचार-प्रसार, युवा इकाइयों के विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, आगामी जून माह में हरिद्वार में होने वाले श्चिंतन महाकुंभश् को लेकर भी रणनीति बनाई गई। किसान नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि गांव स्तर पर लगातार सभाएं आयोजित कर किसानों और युवाओं को संगठन से जोड़ा जा रहा है। इसका लक्ष्य किसान हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती प्रदान करना है। जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों और गांवों में इसी प्रकार की क्रमवार सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है।
पंचायत चुनाव की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधानों और संभावित उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर समय पर चुनाव कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों का कार्यकाल लगभग समाप्त होने वाला है। संवैधानिक व्यवस्था और स्थानीय स्वशासन को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए समय पर चुनाव कराना आवश्यक है। प्रदर्शनकारियों ने तर्क दिया कि चुनाव में देरी से ग्रामीण विकास कार्य बाधित होंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया कमजोर होगी। प्रधानों और संभावित प्रत्याशियों ने बताया कि पंचायतें गांवों के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों की सड़क, सफाई, पेयजल, नाली, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित अधिकांश कार्य पंचायतों द्वारा ही संचालित होते हैं। इसलिए, चुनाव में देरी का सीधा प्रभाव ग्रामीण विकास पर पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से संवैधानिक समयसीमा के भीतर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने और जल्द चुनाव कराने की मांग की। उनका उद्देश्य गांवों में विकास कार्यों को बाधित होने से रोकना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक नारेबाज़ी जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पंचायत चुनाव पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा।
विशेष स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एक विशेष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का खतौली के ग्राम बड़सू स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रांगण में आयोजन किया गया। यह शिविर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के तहत आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने स्वयं अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और शिविर में प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में आयुष्मान योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए कार्ड बनाने की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। कुल 214 लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। जांच के दौरान 56 मधुमेह, 146 ब्लड प्रेशर, 89 सामान्य रोग और 34 चर्म रोग के मरीज पाए गए। इसके अतिरिक्त, हेपेटाइटिस की 86 जांचें, एचआईवी की 8 जांचें, बुखार संबंधी 7 जांचें और टीबी के लिए 8 बलगम के नमूने लिए गए। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित कर उपचार प्रदान किया गया। शिविर का आयोजन खतौली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शमशेर, बीपीएम जावेद, एमओ डॉ. वेद, फार्मासिस्ट शुभम, एलटी विपिन, एसटीएस ओमपाल, सीएचओ कु. राधिका, श्रीमती कृष्णा, डब्ल्यूबी राजेंद्र और ग्राम की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सहयोग कर शिविर को सफल बनाया।
भाकियू तोमर ने किया प्रदर्शन
मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों और किसानों ने सीएमओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। किसान संगठन ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में ऑपरेशन, अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और भर्ती आदि में चक्कर कटाये जाते है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था, महिला वार्ड की स्थिति और स्टाफ का व्यवहार संतोषजनक नहीं है। संगठन का कहना है कि कई बार मरीजों को बाहरी दवाइयों और निजी जांच केंद्रों पर भेजा जाता है जोकि उचित नहीं है। भाकियू (तोमर) ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ चिकित्सक समय पर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होते । प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पांच दिनों के भीतर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा।
—


