22 कोरोना पॉजिटिव मिले, गाँधी कॉलोनी के व्यापारी के परिजन समेत 3 विद्युतकर्मी शामिल
वैश्विक महामारी कोरोना की भयावह होती स्थिति के बीच जनपद में आज फिर 22 कोरोना पॉजिटिव मिलने से कोरोना संक्रमितों का आंकडा 163 पर पहुंच गया है। आज 18 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। आज मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में विद्युत विभाग के तीन कर्मचारी, 8 अस्थाई जेल कवाल के बंदी व जिला जेल का एक बंदी भी शामिल है।
जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढने से लोगों में दहशत बनी हुई है। यह स्थिति तब है, जब प्रदेश में दो दिन का लॉकडाउन हर सप्ताह लगाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण पर नियत्रंण के लिये शासन-प्रशासन को नये सिरे से योजना बनानी होगी।आज शाम तक 19 पॉजिटिव मिले थे जबकि तीन देर रात और मिल चुके है जिससे संख्या 22 हो चुकी है लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में अभी 19 ही दर्ज है |
मुज़फ्फरनगर #Corona update
आज कुल सैंपल प्राप्त-311
पॉजिटिव–19
1 अल्मासपुर
1 अवध विहार
1 जिला अस्पताल
1 खाइखेड़ी, पुरकाजी
1 लद्धवाला
1 वहलना
8 अस्थाई जेल, कवाल
1सर्कुलर रोड
1 जिला जेल
3 विधुत विभाग, नगर पालिका
आज ठीक/डिस्चार्ज- 18
एक्टिव केस– 160 pic.twitter.com/P3vHPRlj3Z— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 24, 2020
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने जानकारी दी कि आज 311 जांच सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। आज मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में एक अलमासपुर, एक अवध विहार, एक जिला अस्पताल, एक खाईखेडी पुरकाजी, एक लद्दावाला, एक वहलना, आठ अस्थाई जेल कवाल, एक सरकुलर रोड, एक जिला जेल व तीन विद्युत विभाग के कर्मचारी है, जो टाउनहाल परिसर स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में तैनात है और पूर्व में मिले विद्युत कर्मियों के सम्पर्क में आने से ही संक्रमित हुए है।
देर रात में गाँधी कॉलोनी में तीन और कोरोना संक्रमित मिले है।गाँधी कॉलोनी के जिस रेडीमेड व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।उसके परिजनों की भी उसके बाद जांच की गयी थी, 3 परिजनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है जिसकी जानकारी खुद मैडिकल में भर्ती रेडीमेड व्यापारी ने दी है। pic.twitter.com/hCHYLu51LK
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 25, 2020
आज मिले सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मुजफ्फरनगर मैडिकल कालेज, बेगराजपुर के आईसोलेशन वार्ड में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भर्ती करा दिया है और उनके परिजनों व सम्पर्क में आये लोगों के भी सैंपल लिये जा रहे है, जिन्हें होम क्वारंटीन करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। एडीएम ने बताया कि आज 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक भी हुए है, जिनका कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा था और आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 160 हो गई है।
अपर जिलाधिकारी द्वारा ये जानकारी दिए जाने के बाद देर रात में गाँधी कॉलोनी में तीन और कोरोना संक्रमित मिले है ,गाँधी कॉलोनी हाउसिंग सोसाईटी के अध्यक्ष पवन छाबड़ा ने बताया कि तीन दिन पूर्व गाँधी कॉलोनी के जिस रेडीमेड व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी ,उसके परिजनों की भी उसके बाद जांच की गयी थी
श्री छाबड़ा ने बताया कि अभी अभी उनके 3 परिजनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है जिसकी जानकारी खुद मैडिकल में भर्ती रेडीमेड व्यापारी ने दी है और स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस जनों ने भी उनके घर जाकर उन्हें ये जानकारी दी है | रेडीमेड व्यापारी ने प्रशासन से उन्हें घर में ही आइसोलेट करने का अनुरोध किया है |
आज मिले संक्रमितों में व्यापारी की पत्नी,बेटा और बेटी शामिल है जिन्हें अभी घर में ही एकांतवास में रख दिया गया है और कल सुबह आगे की कार्यवाही की जायेगी |
अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार ने बताया कि अभी उनके पास कोई सूचना नहीं आई है, कल सुबह इनकी रिपोर्ट जारी की जाएगी , गाँधी कॉलोनी में मिले इन तीनो मरीजों की गणना के बाद आज जिले में कुल 22 मरीज मिल चुके है जबकि प्रशासनिक आंकड़ो में अभी 19 ही दर्ज हुए है | जिले में अब 163 मरीज हो चुके है |
