Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंसंपादकीय विशेष

कोविड 19 की रिर्पोटो मे से 226 रिर्पोट नेगेटिव आई

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के बढते प्रभाव से जूझ रहे जनपदवासियो व प्रशासन के लिए संकट के बीच राहत भरा समाचार मिला है। कोविड 19 की रिर्पोटो मे से आज आई सभी 226 रिर्पोट नेगेटिव आई है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। जिला पुलिस प्रशासन और से कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है।

कोरोना वायरस के प्र्रभाव के दृष्टिगत प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओ के बीच आज आई सभी 226 रिर्पोटो के नेगेटिव आने से अधिकारियो ने राहत की संास ली। सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा ने बताया कि अभी करीब 162 सैम्पल रिपोर्ट आनी बाकी है। विदित हो कि शहर के किदवईनगर,पुरकाजी,खतौली तथा कवाल क्षेत्र मे कोरोना पाॅजिटिव मिलने के पर डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर उक्त हाॅट स्पाॅट पर और अधिक कडी व्यवस्थाए की दी गई। कोरोन पाॅजिटिव को प्रशासन की और से बीआईटी, बेगराजपुर मैडिकल काॅलेज आदि मे क्रारंटीन मे रखा गया है।

जिलाधिकारी व एसएसपी ने नागरिको से आहवान किया है कि सभी नागरिक अपने घरो मे रहे तथा लाॅक डाउन का उल्लंघन ना करे। आला अधिकारियो का कहना है कि घर मे रहकर ही कोरोना को हराया जा सकता है। सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन अमित सिह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्टैªट अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया आदि अधिकारी के निर्देशन मे पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुव्यवस्था मे जुटे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 13 =