NCB के पंचनामे में खुलासा- आर्यन-अरबाज ने किया कुबूल
क्रूज रेव पार्टी का मामला NCB की कार्रवाही के बाद बढ़ता ही जा रहा है. इस केस में अब बहुत बड़ी खबर सामने आई है. ड्रग्स पार्टी मामले में एनसीबी की तरफ से दायर पंचनामा से खुलासा हुआ है कि शाहरुख खान के बेटे ने ड्रग्स ले जाने की बात खुद कुबूली है.
एनसीबी के पंचनामे के अनुसार कहा गया है कि आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट ने छापेमारी वाले दिन पकड़े जाने के बाद ड्रग्स की बात कबूल की थी.
अरबाज मर्चेंट ने जांच अधिकारी के सामने जूते और जिप लॉक पाउच में चरस छिपाकर लाने की बात कबूल की थी. आर्यन और अरबाज ने एक साथ चरस लेने की बात कबूल की थी. दोनों ने माना कि वो इस चरस का इस्तेमाल क्रूज पार्टी के दौरान करने वाले थे.
अब आर्यन की किला कोर्ट में लगाई गई ज़मानत की अर्ज़ी खारिज हो गई है. इसका मतलब अभी आर्यन खान को जेल में ही रहना होगा. आर्यन के अलावा उनके साथ गिरफ्तार हुए अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की भी ज़मानत याचिका खारिज हो गई है.
गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था. आर्यन के वकील ने कोर्ट से बेल देने की अपील की थी लेकिन कोर्ट ने बेल देने से मना कर दिया था. इस मामले में अब पंच किरण गोसावी और पंच प्रभाकर सैल का बयान सामने आया है, जिसे जांच अधिकारी आशीष रंजन प्रसाद ने 2 अक्टूबर को ग्रीन गेट के प्रस्थान टर्मिनल पर रात 8 बजकर 10 मिनट पर पूरा किया था.
उन्होंने बताया कि दो मुसाफिर प्रस्थान गेट पर आए जो मिली जानकारी के मुताबिक दिख रहे थे. पूछने पर उन्होंने अपना नाम अरबाज मर्चेंट और आर्यन शाहरुख खान बताया. आशीष रंजन प्रसाद ने उन्हें अपना परिचय दिया और कहा कि वे उनकी तलाशी लेना चाहते हैं जिसके लिए वे तैयार हो गए.
तलाशी लेने से पहले आशीष रंजन प्रसाद ने एनडीपीएस कानून की धारा 50 के तहत उनको नोटिस दी और उसके प्रावधानों के बारे के बताया. प्रसाद ने उन्हें ये भी कहा कि अगर वे चाहें तो किसी गाजेटेड अधिकारी या मजिस्ट्रेट के सामने उनकी भी तलाशी ली सकते हैं लेकिन उन्होंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया. ये बात उन्होंने धारा 50 के तहत उन्हें जारी की गयी नोटिस में भी लिखी.
जांच अधिकारी आशीष रंजन प्रसाद ने उनसे पूछा कि क्या उनके पास कोई नारकोटिक्स ड्रग्स है तो उन्होंने स्वीकार कर लिया और अरबाज मर्चेंट ने बताया कि उसने जूते में चरस छुपाया हुआ है. ज़िप लॉक पाउच में छुपाया गया चरस अरबाज़ ने स्वेच्छा से निकाला और जांच अधिकारी आशीष रंजन प्रसाद के सुपुर्द कर दिया. जिप लॉक पाउच में काला चिपचिपा पदार्थ था. डीडी किट से जांच में उसके चरस होने की पृष्टि हो गयी. अरबाज मर्चेंट ने कहा कि वो आर्यन शाहरुख खान के साथ चरस लेता है और कॉर्डिलिया क्रूज़ पर पार्टी करने जा रहा था.

