उत्तर प्रदेश

Etawah News: पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले एक ही जाति के युवक-युवती

Etawah News: रविवार की सुबह भगवंतपुरा के पास सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ पर प्रेमी युगल का शव  फांसी के फंदे पर लटके मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में यह खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गयी जिससे मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुँची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम  के लिए भिजवाया। दोनों एक ही जाति के बताए गए है।

लड़का 23 साल का कुलदीप भगवंतपुरा ऊसराहार व लड़की 21 साल की मैनपुरी की रहने वाली थी। दोनों लाल रंग के दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटक (Fansi Ke Fande Se Latke) रहे थे। रविवार की सुबह खेत पर जाते समय गांव वालों ने दोनों के शव खेत पर लटके देखकर पुलिस को सूचना दी गई थी।

पुलिस ने दोनों के बरामद करके शिनाख्त कराई और लड़की के परिजनों को मैनपुरी सूचना दी। पता चला है कि लड़का लड़की दोनों के बीच 2 साल से दोस्ती थी, लेकिन दोनों के परिवार इस दोस्ती के खिलाफ थे, परिजन लगातार लड़के लड़की पर अलग होने का दबाव बना रहे थे। लेकिन लड़का लड़की दोनों ही मान नहीं रहे थे।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक दबाव के चलते या तो दोनों ने खुदकुशी कर ली है या फिर अपनी इज्जत और सम्मान की खातिर परिवार के लोगों ने ही दोनों को मारकर पेड़ से लटका दिया है। गांव में इस तरह की चर्चाएं आम हैं।वही मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =